Vietnam - Loktej

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी और वियतनाम के समकक्ष चिन्ह ने दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की
नई दिल्ली, 1 अगस्त (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके वियतनाम के समकक्ष फाम मिन्ह चिन्ह ने गुरुवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और विस्तारित करने के लिए व्यापक चर्चा की।

चिन्ह तीन दिवसीय यात्रा पर मंगलवार रात दिल्ली पहुंचे थे। उनकी यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक संबंधों को और विस्तारित करना है।

इससे पहले आज वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने राजघाट पर जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एक मूल्यवान साझेदार का भव्य स्वागत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह का स्वागत किया। वियतनाम भारत की एक्ट ईस्ट नीति और इंडो-पैसिफिक विजन का एक प्रमुख स्तंभ है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह 30 जुलाई से 01 अगस्त तक भारत की राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली में हैं। प्रधानमंत्री चिन्ह का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मिलने का कार्यक्रम है।

मंत्रालय के अनुसार भारत और वियतनाम के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंध हैं, जो सितंबर 2016 में प्रधानमंत्री की वियतनाम यात्रा के दौरान एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ गए। भारत वियतनाम को अपनी एक्ट ईस्ट नीति का एक प्रमुख स्तंभ और अपने हिंद-प्रशांत दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण साझेदार मानता है।

वियतनाम में भी बनेगा अयोध्याधाम जैसा श्रीराम मंदिर
हनोई/नई दिल्ली, 24 जनवरी (हि.स.)। देश-विदेश में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मची धूम के बीच वियतनाम में अनुपम कार्यक्रम देखने को मिला। इसका आयोजन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के समिट इंडिया ट्रस्ट के तत्वावधान में किया गया।

ट्रस्ट की विज्ञप्ति के अनुसार, वियतनाम में हजारों भारतीयों ने अयोध्याधाम में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खुशी में बाईस जनवरी को अपनी दुकानें और संस्थान बंद रखे। वैदिक रीति रिवाज से सुब्रमणियम स्वामी मंदिर में भगवन श्रीराम का राज्याभिषेक किया। इस कार्यक्रम में वियतनाम के नागरिकों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

समिट इंडिया के चेयरमैन और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा है कि समिट इंडिया ने अयोध्या प्रकल्प शुरू किया है। इसके निमित्त विदेशी धरती पर हर एक भारतवंशी के लिए अयोध्याधाम जैसा सुंदर और भव्य मंदिर बनाने का संकल्प किया गया है। वियतनाम के साथ केन्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की धूम रही। जल्द ही अयोध्याधाम की पवित्र मिट्टी दोनों देशों में भेजी जाएगी। इसके बाद केन्या और वियतनाम में श्रीराम मंदिर के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम तय किया जाएगा।

भाजाप नेता जाजू ने कहा कि समिट इंडिया के वियतनाम चैप्टर के चेयरपर्सन जेपी मिश्रा अयोध्या प्रकल्प का नेतृत्व करेंगे। वियतनाम में हुए कार्यक्रम में हजारों लोगों को श्रीरामचरितमानस (रामायण) की प्रतियां भेंट की गईं। केन्या में भी भारतवासियों ने हजारों रामज्योति प्रज्ज्वलित की।

वियतनाम की नौ मंजिला इमारत में भीषण आग, 50 से अधिक की मौत
हनोई, 13 सितंबर (हि.स.)। वियतनाम की राजधानी हनोई की एक नौ मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गयी। इमारत से निकाले गए 70 लोगों में से 54 को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीती रात 11 बजकर 50 मिनट पर हनोई के थान जुआन क्षेत्र की एक बहुमंजिली इमारत तेज आग की चपेट में आई। बताया गया कि आग इमारत के पार्किंग फ्लोर में लगी और बाद में आग बहुत तेजी से पूरी इमारत में फैल गयी। आधी रात के समय जब आग लगी, उस समय अधिकांश लोग सो रहे थे। अचानक आग लगने से चीख पुकार मच गयी और लोगों को बचना मुश्किल हो गया। आग लगने के कारण कम से कम 50 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल मिलाकर मृतक संख्या 50 के ऊपर पहुंचने की जानकारी सामने आ रही है।

मौके पर पहुंचे बचाव दल ने काम करना शुरू किया, किन्तु बचाव कार्य करने में भी समस्या आ रही है। दरअसल यह इमारत एक संकरी गली में है, इसलिए वहां दमकल गाड़ियां पहुंचने में भी समस्या हो रही थी। हालात ये हो गए कि दमकल की गाड़ियों को 300 से 400 मीटर यानी 985 से 1,315 फीट दूर पार्क करना पड़ा। ऐसे में बचाव अभियान चलाना कठिन हो गया। आग इतनी भयावह थी कि आसपास दहशत का वातावरण बन गया। कई किलोमीटर दूर तक आग की लपटें देखी जा सकती थीं।

जिस इमारत में आग लगी, उसमें 45 परिवार रहते थे। आग की चपेट में हर परिवार आया और वे भाग भी न सके। 200 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनी इस नौ मंजिल ऊंची इमारत में 150 लोग रहते हैं। खासे प्रयास कर बचाव दल ने 70 लोगों को इमारत से निकाला, जिनमें से 54 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से अधिकांश की हालत गंभीर बताई गई है। बचाव दल अब भी जिंदा बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उन्हें सोते समय धुएं का अहसास हुआ। उन्होंने जब बाहर देखा तो पता चला कि आग लगी है। आनन-फानन में रस्सी का इस्तेमाल कर परिवार के लोगों को नीचे उतारा, फिर भी सबको नहीं बचाया जा सका। एक अन्य ने कहा कि पांचवीं और छठी मंजिल पर आग की लपटों को जलते हुए देखा। लोग मदद के लिए चीख-पुकार कर रहे थे। तुरंत अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

अजब-गजब : बीते 61 सालों से नहीं सोया है ये शख्स, जानिए इसकी हैरतअंगेज कहानी
ऐसा माना जाता है कि अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए अच्छी नींद जरूरी है। नींद सभी जीवों के लिए ईश्वर के वरदान की तरह है। यदि हम पर्याप्त नींद लें तो कई अनावश्यक बीमारियों से तो हम यू हीं बच जाते हैं। इसके साथ ही हमारे शरीर को मिलने वाले आराम के कारण कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है। यदि आप नींद का महत्व नहीं समझते हैं और पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो आपको मानसिक अवसाद जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हर व्यक्ति को पर्याप्त नींद लेनी ही चाहिए। लेकिन एक वियतनामी शख्स ने दावा किया है कि वह 61 साल से सोया नहीं है।

आपको बता दें कि वियतनाम के रहने वाले इस शख्स का नाम थाई जोक है। 80 वर्षीय जोक कहते हैं कि बहुत समय पहले एक बच्चे के रूप में उन्हें एक रात बुखार आया और उस रात के बाद वे कभी नहीं सोए। यह दुनिया का पहला ऐसा अनोखा मामला हो सकता है। हालाँकि, वे अब भी चाहते हैं कि वे दूसरों की तरह चैन से सो सकें।

जानिए पूरी कहानी?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 1962 से उनकी नींद हमेशा के लिए चली गई। दशकों तक उनकी पत्नी, बच्चों, दोस्तों या पड़ोसियों में से किसी ने भी उन्हें सोते नहीं देखा। कुछ लोगों ने उनका टेस्ट लेने की कोशिश की, लेकिन कोई भी उनके दावे का खंडन नहीं कर सका। डॉक्टर इस बीमारी को अनिद्रा कहते हैं। इससे पीड़ित व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन इस व्यक्ति के स्वास्थ्य पर इसका कोई खास प्रभाव नहीं देखने को मिलता है। वे आज भी स्वस्थ महसूस करते हैं। सुबह घंटों टहलते और कड़ी मेहनत करते हैं। वो मजे से अच्छा खाना खाते हैं। ग्रीन टी पीने के साथ-साथ वे वाइन के भी शौकीन हैं, लेकिन जीवन में उनकी एक कमी यह है कि वह दूसरों की तरह सो नहीं पाते हैं।

बहुत थकने के बाद भी नहीं आती नींद

हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह कितना भी काम कर लें, उन्हें दूसरे लोगों के मुकाबले कम थकान महसूस होती है। हालाँकि, जब वे बहुत अधिक पीते हैं, तो वे केवल 1-2 घंटे के लिए सोफे या सोफे पर आराम कर सकते हैं, लेकिन उन्हें नींद नहीं आती है।