Gaziabad - Loktej

गाजियाबाद में नकली दवाइयों का जखीरा बरामद, चार लोग गिरफ्तार
गाजियाबाद, 24 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की कोतवाली पुलिस ने रविवार को नकली दवाओं की ऑन डिमांड आपूर्ति करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने इस गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकली दवाओं का जखीरा बरामद किया है। यह गिरोह नकली दवाइयां मंगाकर विभिन्न मेडिकल स्टोर पर आपूर्ति करता था।

शहर पुलिस उपायुक्त निपुण अग्रवाल ने बताया कि लगातार सूचनाएं मिल रही थीं कि कुछ लोग बाहर से नकली दवाइयां मंगाकर गाजियाबाद में बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद टीम ने रेलवे स्टेशन के पास मालगोदाम यात्री शेड से लोगों को नकली दवाइयों के 30 डिब्बे, 26 रबड़ की फर्जी मोहर एवं 04 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ पर आरोपितों ने पुलिस को बताया कि हम लोग कोटद्वार उत्तराखंड निवासी एक व्यक्ति के जरिए नकली दवाइयां मंगाते हैं। फिर इन्हें गाजियाबाद में सस्ते दामों पर मेडिकल स्टोर को बेचकर मुनाफा कमाते हैं तथा उन रुपयों को हम लोग आपस मे बांट लेते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में बुलंदशहर जिले के ग्राम हींगवाड़ा निवासी श्रीपाल, बिहार के आरा जिले के निवासी मुकेश, गाजियाबाद के दिल्ली गेट निवासी साबेज उर्फ शानू और गाजियाबाद के पटेल नगर थाना सिहानी गेट निवासी पुनीत मित्तल हैं।

अग्रवाल ने बताया कि उनके पास से जो दवाइयां मिली हैं उनमें ओजमेंटिन दवा के एक डिब्बे का मूल्य 2600 रुपये है, जबकि ये लोग उसे स्टोर संचालकों को मात्र 650 रुपये में बेचते हैं। इसी तरह अल्ट्रासेट टेबलेट के डिब्बे का मूल्य दो हजार से ज्यादा प्रिंट है जबकि ये लोग मात्र 450 रुपये में आपूर्ति करते थे। बरामद सभी दवाइयां नकली हैं।

ईमानदारी की मिसाल; ई-रिक्शा चालक को मिला 25 लाख रुपये भरा बैग, पुलिस को जाकर दे दिया!
एक तरफ चंद रुपयों के लिए लोग अपना ईमान बेचने को तैयार रहते हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में एक ई-रिक्शा चालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए पुलिस को 25 लाख रुपये से भरा बैग थमा दिया।

ई-रिक्शा चालक आस मोहम्मद मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे के करीब मोदीनगर इलाके में मुख्य सड़क से गुजर रहा था, तभी उसकी नजर एक बैग पर पड़ी। बैग खोलने पर उसमें कई रुपए मिले। जिसके बाद उन्हें कुछ समझ नहीं आया तो उन्होंने अपने भांजे को मौके पर बुला लिया। बाद में रुपयों से भरा बैग मोदीनगर थाने में जमा करा दिया। आस मोहम्मद और उसके भतीजे के मुताबिक उसमें कितने रुपये थे, इसकी जानकारी उसे नहीं थी, लेकिन बाद में पता चला कि बैग में 25 लाख रुपये थे।

आस मोहम्मद द्वारा किया गया कार्य समाज के लिए प्रेरणा है क्योंकि एक व्यक्ति जो रिक्शा चलाता है और उसके सामने सभी आवश्यकताएं होने के बावजूद अपने परिवार के लिए अपना जीवन यापन करता है, वह रुपये से भरा बैग जमा करके ईमानदारी की मिसाल पेश करता है। आस मोहम्मद ने ऐसा इसलिये किया क्योंकि जिस व्यक्ति का वह थैला और रुपये हैं, वह पुलिस थाने आकर उसे ले जा सके।

फिलहाल पुलिस ने बैग को अनाधिकृत बताकर जमा करा दिया है। इसके अलावा आस मोहम्मद को भी सम्मानित किया गया। बैग के संबंध में कोई जानकारी मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।