T20 World Cup - Loktej

दीप्ति का पंजा, भारत ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त
बर्मिंघम, 15 जून (वेब वार्ता)। ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा (10 रन पर पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी से भारत ने पाकिस्तान को रविवार को 64 रन से करारी शिकस्त देकर महिला टी 20 विश्व कप में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।

भारत ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनर स्मृति मंधाना (68), कप्तान हरमनप्रीत कौर (36) और ऋचा घोष (34) की शानदार पारियों से छह विकेट पर 170 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया।

भारत ने फिर पाकिस्तान को 17 ओवर में 106 रन पर समेट कर मुकाबला एकतरफा अंदाज में जीत लिया। भारत की जीत की सूत्रधार रहीं ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ दीप्ति शर्मा जिन्होंने चार ओवर में मात्र 10 रन देकर पांच विकेट झटके। श्री चरनी ने 21 रन पर तीन विकेट लेकर दीप्ति का बखूबी साथ दिया।

हालांकि पाकिस्तान की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की थी और मुनीबा को दो जीवनदान भी मिले। लेकिन दीप्ति शर्मा ने आक्रमण पर आने के बाद पाकिस्तान को दोहरा झटका दिया और इसके बाद भारतीय स्पिनरों ने पाकिस्तान की टीम पर शिकंजा कस लिया और भारत ने जीत के साथ विश्व कप का आग़ाज़ किया।

मुनीबा 41 रन बनाकर पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष करने वाली एकमात्र खिलाड़ी रहीं। आलिया रियाज ने 17 गेंदों पर 18 रन बनाये। दीप्ति ने 17 वें ओवर में तीन विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी समेट दी।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरुआत की और 18 रन तक दो विकेट गंवा दिए। लेकिन मंधाना ने 44 गेंदों में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 68 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत ने 35 गेंदों पर 36 रन में चार चौके लगाए। ऋचा ने आखिर में आतिशी तेवर दिखाते हुए मात्र 17 गेंदों पर 34 रन में पांच चौके और एक छक्का मारा।

भारत को शेफ़ाली वर्मा और जेमिमा रॉड्रिग्स के रूप में शुरुआती झटके लगे । हालांकि इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के बीच साझेदारी पनप गई। पहले 10 ओवर में भारत ने दो विकेट के नुक़सान पर 65 रन बना लिए थे और इसके बाद मंधाना और हरमनप्रीत दोनों ने मिलकर भारत की पारी को गति दी।

मंधाना ने मात्र 34 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। हालांकि मंधाना को दो जीवनदान भी मिले। मंधाना के आउट होने के बाद जल्द ही भारती फ़ुलमाली और हरमनप्रीत के रूप में भारत को झटका लगा। लेकिन ऋचा घोष की 17 गेंदों पर 34 रनों की आक्रामक पारी की बदौलत भारत ने एक बड़ा स्कोर खड़ा कर लिया जो कि टी20 में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भारत का सर्वोच्च स्कोर भी है।

रिचा घोष की 17 गेंदों में 34 रन की पारी और आखिरी दो ओवरों में बने 38 रनों की बदौलत भारत एक अच्छा स्कोर बनाने में कामयाब रहा। भारत ने 19 वें ओवर में कुल 23 रन बटोरे जिसमें ऋचा ने तीन चौके और एक छक्का लगाया।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का शानदार आगाज: पाकिस्तान को 64 रनों से हराकर अंक तालिका में मजबूती
दुबई, 15 जून (वेब वार्ता)। आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने अपने अभियान का धमाकेदार आगाज किया है।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खेलते हुए भारतीय टीम ने अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 64 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। इस जीत के नायक स्मृति मंधाना रहीं, जिन्होंने बल्ले से शानदार योगदान दिया, जबकि दीप्ति शर्मा ने अपनी जादुई गेंदबाजी से पाकिस्तानी बल्लेबाजों को लगातार झटके दिए। दीप्ति को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

अंक तालिका में भारत की बढ़त
पाकिस्तान पर मिली इस एकतरफा जीत का सीधा असर अंक तालिका पर पड़ा है, जहाँ भारतीय टीम ग्रुप-ए में अब दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस हार के बाद पाकिस्तानी टीम लुढ़ककर 5वें स्थान पर खिसक गई है, जिससे उनकी सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई है।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया इस ग्रुप में शीर्ष पर बनी हुई है। भारत की इस जीत ने टूर्नामेंट के समीकरणों को दिलचस्प बना दिया है और अंक तालिका में अन्य टीमों के लिए दबाव बढ़ गया है।

अन्य टीमों की स्थिति और भविष्य की राह
टूर्नामेंट के अन्य मुकाबलों पर नजर डालें तो ग्रुप-बी में इंग्लैंड महिला टीम ने शीर्ष पर कब्जा जमा लिया है, जबकि न्यूजीलैंड की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। दूसरी ओर, ग्रुप-ए में बांग्लादेश ने नीदरलैंड्स को हराकर तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है।

भारतीय टीम के इस प्रभावशाली प्रदर्शन ने प्रशंसकों में उत्साह भर दिया है और टीम अब आत्मविश्वास के साथ अपने अगले मुकाबलों की तैयारी में जुटी है।

महिला टी20 विश्व कप: आईसीसी ने किया कमेंट्री पैनल का ऐलान, मिताली-अंजुम समेत कई पूर्व दिग्गज शामिल
दुबई, 08 जून (वेब वार्ता)। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी कमेंट्री और ब्रॉडकास्ट टीम की घोषणा कर दी है।

इस टीम में दुनिया भर के कई पूर्व कप्तान, विश्व कप विजेता खिलाड़ी और अनुभवी कमेंटेटर शामिल हैं, जो टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों को बेहतरीन विश्लेषण और रोमांचक अनुभव देंगे।

आईसीसी द्वारा घोषित कमेंट्री पैनल में भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज, इंग्लैंड की तेज गेंदबाज ताश फरांट, पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा, न्यूजीलैंड की केटी मार्टिन, पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर, आयरलैंड की इसोबेल जॉयस, भारत की वेदा कृष्णमूर्ति और पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

इस टीम में कई ऐसे सदस्य भी हैं, जो अपने-अपने देशों के लिए विश्व कप जीत चुके हैं। मेल जोन्स और जूलिया प्राइस ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।

वहीं स्टेसी-एन किंग वेस्टइंडीज की उस टीम में शामिल थीं जिसने महिला टी20 विश्व कप जीता था। इंग्लैंड की पूर्व खिलाड़ियों ईसा गुहा और एबोनी रेनफोर्ड-ब्रेंट ने भी अपने देश को विश्व कप और टी20 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

पुरुष क्रिकेट के कुछ बड़े नाम भी कमेंट्री पैनल का हिस्सा होंगे। इनमें ऑस्ट्रेलिया के दो बार के विश्व कप विजेता मैथ्यू हेडन, भारत के दिनेश कार्तिक और वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कार्लोस ब्रैथवेट शामिल हैं।

इसके अलावा नासिर हुसैन, इयान बिशप और इयान स्मिथ जैसे अनुभवी कमेंटेटर भी टूर्नामेंट में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। इन सभी ने क्रिकेट के कई ऐतिहासिक मुकाबलों में कमेंट्री की है और प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

आईसीसी ने प्रस्तोता और ब्रॉडकास्ट टीम में चार्ल्स डेगनॉल, नैटली जर्मनोस, एलन विल्किंस, लॉरा मैकगोल्ड्रिक, जतिन सप्रू, कैस नायडू, रौनक कपूर और अली मिशेल को भी शामिल किया है। ये सभी टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों तक खिलाड़ियों की कहानियां, मैचों का विश्लेषण और मैदान से जुड़ी खास जानकारियां पहुंचाएंगे।

महिला टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन इंग्लैंड में होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबले से होगी जबकि फाइनल मैच 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। कुल 12 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी और पूरे टूर्नामेंट में 33 मैच खेले जाएंगे।

मिताली राज ने कहा कि इस बार सभी टीमों में शानदार प्रतिभा मौजूद है और कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो अपने प्रदर्शन से टूर्नामेंट का रुख बदल सकते हैं। वहीं, ईसा गुहा ने कहा कि इंग्लैंड के सभी मेजबान शहर और मैदान इस बड़े आयोजन के लिए शानदार मंच प्रदान करेंगे।

पूर्व इंग्लैंड कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि महिला क्रिकेट का स्तर पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो चुका है और यह टूर्नामेंट नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा। इयान बिशप का मानना है कि हर आईसीसी टूर्नामेंट यादगार पल देता है और इस बार भी प्रशंसकों को कई ऐतिहासिक क्षण देखने को मिलेंगे।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वालीं 5 भारतीय खिलाड़ी
नई दिल्ली, 07 जून (वेब वार्ता)। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 9 संस्करण खेले जा चुके हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक 6 ट्रॉफी अपने नाम कीं, जबकि इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड ने 1-1 बार खिताब जीता। आइए, टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाली 5 भारतीय महिला खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

हरमनप्रीत कौर: भारतीय कप्तान ने वर्ल्ड कप के साथ अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। तब से लेकर अब तक हरमनप्रीत टी20 वर्ल्ड कप के सभी संस्करणों में भारतीय टीम का प्रमुख हिस्सा रही हैं।

कौर ने अब तक 39 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले हैं, जिसमें 25.03 की औसत के साथ 726 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 4 अर्धशतक निकले। कौर इस लिस्ट में संयुक्त रूप से ‘नंबर-1’ पायदान पर हैं। उनके पास इस विश्व कप में 1,000 रन का आंकड़ा छूने का शानदार मौका होगा।

मिताली राज: हरमनप्रीत कौर की बराबरी पर मिताली राज हैं, जिन्होंने 24 मुकाबलों में 40.33 की औसत के साथ 726 रन बनाए हैं। इस दौरान मिताली के बल्ले से 5 अर्धशतक भी निकले। मिताली ने टी20 वर्ल्ड कप में 1 छक्का और 79 चौके लगाए हैं।

स्मृति मंधाना: साल 2014 से अब तक इस दिग्गज महिला बल्लेबाज ने 25 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले हैं, जिसमें 21.83 की औसत के साथ 524 रन बनाए। इस दौरान मंधाना ने 4 अर्धशतकीय पारियां भी खेलीं। वर्ल्ड कप में मंधाना 11 छक्के और 65 चौके लगा चुकी हैं।

जेमिमा रोड्रिगेज: दाएं हाथ की बल्लेबाज ने साल 2018 से 2024 के बीच टी20 वर्ल्ड कप के 19 मुकाबलों में अब तक 23.94 की औसत के साथ 407 रन बनाए हैं। इस दौरान रोड्रिगेज के बल्ले से 4 शतक निकले।

पूनम राउत: साल 2009 से 2014 के बीच इस खिलाड़ी ने 15 मुकाबलों में 31.25 की औसत के साथ 375 रन बनाए हैं। इस दौरान 3 अर्धशतकीय पारियां भी शामिल रहीं।

टी20 वर्ल्ड कप में अमनजोत की जगह किसी और को खोजना बहुत मुश्किल था: कप्तान हरमनप्रीत
मुंबई, 03 मई (वेब वार्ता)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्वीकारा है कि पीठ की चोट के कारण अमनजोत कौर की गैरमौजूदगी से, 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में होने वाले आगामी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में एक बड़ा खालीपन आ गया है। हालांकि, कप्तान ने भरोसा जताया कि भारती फुलमाली और राधा यादव सकारात्मक इरादे के साथ जिम्मेदारी संभालेंगी।

सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर अमनजोत पीठ की चोट के कारण अगले 4-5 महीनों के लिए क्रिकेट से बाहर हो गई हैं। इसी चोट के कारण वह पिछले महीने साउथ अफ्रीका में भी नहीं खेल पाई थीं। हरमनप्रीत ने कहा, “अमनजोत हमारी एक अहम खिलाड़ी थीं। बदकिस्मती से, वह अभी उपलब्ध नहीं हैं। वह अब अगले 4-5 महीनों के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगी।”

बीसीसीआई मुख्यालय में टीम की घोषणा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरमनप्रीत ने कहा, “उनकी जगह, उनके जैसा कोई और खिलाड़ी ढूंढना बहुत मुश्किल था जो उनकी जगह को भर सके।” यह टीम 28 मई से 2 जून तक इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मैच भी खेलेगी।

इस बीच, भारती को साउथ अफ्रीका में दो मौके मिलने के बाद टीम में बरकरार रखा गया है। वहीं, राधा ने इस साल अलग-अलग टूर्नामेंट्स में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया है और पिछले साल इंग्लैंड में हुई सीरीज के बाद पहली बार टी20 टीम में वापसी कर रही हैं।

राधा ने 2018 में डेब्यू के बाद से अब तक 89 टी20 मैच खेले, जिसमें 103 विकेट हासिल किए। अब वह अपना पांचवां टी20 विश्व कप खेलने के लिए तैयार हैं। टीम में उनकी वापसी में अमनजोत और काशवी गौतम की चोटों के कारण देरी हुई। काशवी को दाहिने घुटने में गंभीर चोट लगी है, जिसके लिए उनकी सर्जरी होगी।

हरमनप्रीत ने कहा, “भारती को जितने भी मौके मिले, उन्होंने खुद को साबित करने की पूरी कोशिश की। हमने राधा को टीम में वापस बुलाया है, क्योंकि वह भी एक ऑलराउंडर हैं जो बल्ले, गेंद और फील्डिंग, तीनों से टीम के लिए योगदान दे सकती हैं।

अमनजोत की जगह किसी और को खोजना बहुत मुश्किल था, लेकिन अब, जो भी खिलाड़ी उपलब्ध थे, हम उनके साथ टीम को संतुलित करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि जब भी हमें किसी की जरूरत हो, वे हमारे लिए तैयार रहें।”

कप्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया सीरीज में गेंदबाजी यूनिट की मुश्किलों को स्वीकारते हुए कहा कि एक खराब प्रदर्शन उनके कुल रिकॉर्ड पर भारी नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा, “टी20 फॉर्मेट में, जिस तरह से रन बन रहे हैं, गेंदबाजों के लिए यह एक मुश्किल काम है।

लेकिन फिर भी, वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे थे। दुर्भाग्य से, यह एकमात्र ऐसी सीरीज थी जहां हमारी गेंदबाजी ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन अगर मुझे इसका जवाब देना हो, तो पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद, हमने लगभग हर टी20 सीरीज जीती है। यह एकमात्र ऐसी सीरीज थी जहां हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।

इसलिए मुझे लगता है कि सिर्फ एक सीरीज के आधार पर मैं अपने खिलाड़ियों को नहीं आंक सकती।” कप्तान ने आगामी कैंप और इंग्लैंड सीरीज के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “इस चयन बैठक के एक हफ्ते बाद, हम एक और कैंप आयोजित करने जा रहे हैं जहां हम उन क्षेत्रों पर काम करने की कोशिश करेंगे जहां हमें लगता है कि हमें और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।

उम्मीद है कि वर्ल्ड कप से पहले, हमें इंग्लैंड के खिलाफ एक बहुत अच्छी सीरीज खेलने का मौका मिलेगा और हम अपनी पुरानी लय हासिल कर लेंगे।”

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मेगा इवेंट से पहले कितने मैच खेलेगी टीम इंडिया? यहाँ देखें पूरा शेड्यूल
मुंबई, 27 अप्रैल (वेब वार्ता)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ अहम सीरीज खेलेगी, जहां उसका फोकस तैयारियों को मजबूत करने पर रहेगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के करीब आते ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। अब हर मुकाबला टीम के लिए बेहद अहम हो गया है, क्योंकि यह सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि वर्ल्ड कप की तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

हाल ही में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में अपना खाता खोला। हालांकि टीम सीरीज गंवा चुकी है, लेकिन अब उसका पूरा ध्यान बाकी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन कर लय हासिल करने पर है।

दूसरी जीत पर टीम इंडिया की नजर
इस समय भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है, जो आगामी वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। 12 जून से इंग्लैंड में शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।

इस बार 12 टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतकर आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार खत्म करने वाली भारतीय टीम अब टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने की तैयारी में है।

कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम इस बार कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। खास बात यह है कि टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम कई बार खिताब के करीब पहुंचकर चूक चुकी है, ऐसे में इस बार खिलाड़ी पूरी तरह फोकस्ड नजर आ रहे हैं।

बचे हुए मुकाबलों पर टिकी नजर
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में भारत ने चौथे मुकाबले में 14 रन से जीत हासिल की। हालांकि सीरीज हाथ से निकल चुकी है, लेकिन टीम आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज कर आत्मविश्वास बढ़ाना चाहेगी।

भारत अब 27 अप्रैल को बेनोनी में पांचवां और आखिरी टी20 मैच खेलेगा। इसके बाद टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां वर्ल्ड कप से पहले अंतिम तैयारियां होंगी। इंग्लैंड की परिस्थितियों में ढलने के लिए यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।

इंग्लैंड दौरा होगा निर्णायक
इंग्लैंड में भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। ये मुकाबले वर्ल्ड कप से ठीक पहले होंगे, जिससे टीम को पिच और मौसम के अनुसार खुद को ढालने का मौका मिलेगा। यही कारण है कि इन मैचों को टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भारत के बचे हुए T20 मैचों का शेड्यूल
27 अप्रैल: भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 5वां T20I (बेनोनी)
28 मई: भारत बनाम इंग्लैंड, पहला T20 (चेम्सफोर्ड)

टी20 विश्व कप से ठीक पहले भारत की कमजोरियां सही समय पर उजागर हुईं: हरमनप्रीत
जोहानिसबर्ग, 23 अप्रैल (वेब वार्ता)। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी टीम ने सही समय पर खराब प्रदर्शन किया क्योंकि इससे टीम प्रबंधन को कमजोरियों को दूर करने और जून में होने वाले टी20 विश्व कप में ‘मजबूत वापसी’ करने के लिए पर्याप्त समय मिल गया है।

भारतीय महिला टीम को अक्टूबर 2024 में हुए टी20 विश्व कप में ग्रुप चरण से बाहर होने के बाद पहली बार किसी टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को तीसरा मैच नौ क्रिकेट से जीतकर पांच मैच की श्रृंखला में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली।

पिछले टी20 विश्व कप से जल्दी बाहर होने के बाद भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया तथा वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखलाएं जीती।

हरमनप्रीत ने तीसरे मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘पिछले टी20 विश्व कप के बाद हमने अधिकतर टी20 श्रृंखला जीती हैं। यह एकमात्र ऐसी श्रृंखला है जिसमें हम पहले जैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह टीम के लिए अच्छा है कि हम जो भी गलतियां कर रहे हैं वह अभी कर रहे हैं, न कि विश्व कप में। यह सही समय है जब हम अपनी गलतियों से सीख सकते हैं और मजबूती से वापसी कर सकते हैं।’’

हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘कप्तान होने के कारण मैं हर बात को सकारात्मक रूप से लेती हूं। हमें अभी दो मैच खेलने हैं और हम उनमें अच्छा प्रदर्शन करके वापसी कर सकते हैं।’’

इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले टी20 विश्व कप में दो महीने से भी कम समय बचा है, ऐसे में भारत का यह प्रदर्शन चिंता का विषय है। विशेषकर उसकी गेंदबाजी अच्छी नहीं रही है। दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों में 21 विकेट लिए हैं, जबकि भारत केवल सात विकेट ही ले पाया है।

तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 192 रन का लक्ष्य रखा था। दक्षिण अफ्रीका ने इसे 16.3 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘हमारा स्कोर अच्छा था लेकिन हम दुर्भाग्य से पावरप्ले में विकेट नहीं ले पाए। आप कोई भी मैच खेल रहे हों पावरप्ले में विकेट लेने से हमेशा मदद मिलती है। हम ऐसा नहीं कर पाए, जिसका हमें बहुत खामियाजा भुगतना पड़ा।’’

टी20 वर्ल्ड कप में मैच फिक्सिंग जांच के बीच लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कनेक्शन से मचा हड़कंप
हैदराबाद, 22 अप्रैल (वेब वार्ता)। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड बनाम कनाडा मैच के दौरान हुई कथित फिक्सिंग में अब एक खतरनाक मोड़ आ गया है।

कनाडाई मीडिया की रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस फिक्सिंग स्कैंडल के पीछे कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ हो सकता है। आरोप है कि गैंग ने कनाडा के कुछ खिलाड़ियों पर कप्तान दिलप्रीत बाजवा का समर्थन करने के लिए दबाव बनाया था।

जांच में सामने आया है कि टीम के चयन और कप्तानी के फैसलों को प्रभावित करने के लिए खिलाड़ियों और अधिकारियों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी गई थीं, जिसके चलते कुछ अधिकारियों को पुलिस सुरक्षा लेनी पड़ी।

यह पूरा विवाद ‘द फिफ्थ स्टेट’ की एक डॉक्यूमेंट्री के बाद शुरू हुआ, जिसमें कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा की गेंदबाजी पर सवाल उठाए गए थे। चेन्नई में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में जब कनाडा 173 रनों के लक्ष्य का बचाव कर रहा था, तब बाजवा ने पांचवें ओवर में 15 रन लुटाए थे।

इस ओवर में फेंकी गई नो-बॉल और लेग साइड की वाइड गेंदों को आईसीसी (ICC) की एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, बिश्नोई गैंग का मकसद यह सुनिश्चित करना था कि बाजवा ही कप्तान बने रहें ताकि कुछ खास खिलाड़ियों के माध्यम से सट्टेबाजी के खेल को नियंत्रित किया जा सके।

आईसीसी की एंटी-करप्शन यूनिट इस मामले के साथ-साथ एक लीक ऑडियो रिकॉर्डिंग की भी जांच कर रही है, जिसमें कोच खुर्रम चौहान पर पसंदीदा खिलाड़ियों को चुनने का दबाव बनाया जा रहा है।

आईसीसी के अंतरिम इंटीग्रिटी चीफ एंड्रयू एफ़ग्रेव ने कहा है कि फिलहाल जांच जारी है और किसी भी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। हालांकि, अंडरवर्ल्ड के तार क्रिकेट से जुड़ने की खबर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और कनाडाई क्रिकेट बोर्ड की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

इस स्कैंडल ने न केवल खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि खेल की निष्पक्षता को भी बड़ी चोट पहुंचाई है।

वनडे विश्व कप की जीत ने टीम इंडिया को दिया दुनिया जीतने का अटूट विश्वास
नई दिल्ली, 26 मार्च (वेब वार्ता)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बुधवार को आत्मविश्वास से लबरेज होकर कहा कि पिछले साल घरेलू सरजमीं पर मिली वनडे विश्व कप की खिताबी जीत ने टीम की मानसिकता को पूरी तरह बदल दिया है।

द्वारका के ओमेक्स स्टेडियम में अपने नाम पर बने स्टैंड के उद्घाटन समारोह के दौरान उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि किसी भी खिलाड़ी की मेहनत को असली पहचान तभी मिलती है जब वह कोई बड़ा खिताब जीतता है।

हरमनप्रीत के अनुसार, नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका को हराकर मिला पहला आईसीसी खिताब न केवल टीम के लिए, बल्कि भारत में महिला क्रिकेट के प्रति प्रशंसकों और मीडिया के नजरिए को बदलने में भी मील का पत्थर साबित हुआ है।

आगामी 12 जून से ब्रिटेन में शुरू होने वाले महिला टी20 विश्व कप को लेकर कप्तान ने अपनी रणनीति साफ कर दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वनडे विश्व कप से मिले आत्मविश्वास के दम पर टीम इंडिया इस बार भी इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है।

हरमनप्रीत ने पूर्व महिला क्रिकेटरों के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि आज की सफलता उन दिग्गजों की मेहनत का परिणाम है जिन्होंने अपनी जेब से पैसे खर्च कर खेल को जिंदा रखा।

टीम अब दुनिया के किसी भी कोने में जाकर जीत हासिल करने का माद्दा रखती है और ब्रिटेन की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी खिताब जीतकर देश का मान बढ़ाने का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरेगी।

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई बहु-प्रारूपीय श्रृंखला पर चर्चा करते हुए कप्तान ने हार के बावजूद सकारात्मक पहलुओं पर जोर दिया।

हालांकि भारत यह श्रृंखला 4-12 से हार गया, लेकिन हरमनप्रीत का मानना है कि टी20, वनडे और गुलाबी गेंद के टेस्ट मैच को एक साथ खेलने से टीम को नई चुनौतियों का सामना करने का अनुभव मिला है।

उन्होंने कहा कि एक ही दौरे पर अलग-अलग फॉर्मेट में ढलना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन इससे खिलाड़ियों की मानसिक मजबूती और तकनीकी कौशल में सुधार हुआ है।

स्टेडियम में अपने नाम का स्टैंड होने पर उन्होंने गर्व महसूस किया और इसे आने वाली पीढ़ी की महिला क्रिकेटरों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बताया।

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बचे खिलाड़ी अपने-अपने देशों के लिए रवाना हुए: आईसीसी
दुबई, 12 मार्च (वेब वार्ता)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज दोनों देशों के आखिरी ट्रैवल ग्रुप की सुरक्षित वापसी की पुष्टि की है। दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ी मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट की वजह से टी20 विश्व कप 2026 की समाप्ति के बाद भी भारत में फंसे हुए थे।

आईसीसी ने कहा, “पिछले 24 घंटों में, दक्षिण अफ्रीका के बचे हुए 29 सदस्य और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य अपने-अपने देशों के लिए फ्लाइट से रवाना हो गए हैं, जिससे एक मुश्किल ऑपरेशन खत्म हो गया है। मिडिल ईस्ट में चल रही समस्या की वजह से खिलाड़ियों की वापसी में समस्या उत्पन्न हुई थी।”

आईसीसी ने कहा, “हम क्रिकेट साउथ अफ्रीका, क्रिकेट वेस्टइंडीज और उनकी पूरी टीम को इस पूरी प्रक्रिया में उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद देते हैं। आईसीसी स्टाफ भी धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, स्टाफ और उनके परिवार की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की।”

आईसीसी ने बुधवार को बताया था कि चार दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी और परिवार के पांच सदस्य फ्लाइट लेकर घर जा रहे हैं। उनके ग्रुप के बाकी सभी 29 सदस्यों के अगले 24 घंटों में निकलने की उम्मीद है।

बोर्ड ने कहा कि उनका पहला मकसद सभी खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना था, जिसमें हालात बदलने के साथ लगातार बदलाव करना शामिल था।

आईसीसी की ऑपरेशन और लॉजिस्टिक्स टीमों ने मुश्किल वैश्विक ट्रैवल हालात की वजह से होने वाली दिक्कतों का प्रबंधन करने के लिए सरकारों, एयरलाइंस, चार्टर प्रोवाइडर्स, एयरपोर्ट अथॉरिटीज और उनके सदस्य बोर्ड्स के साथ लगातार मिलकर काम किया।

वेस्टइंडीज टीम के नौ सदस्य पहले ही कैरिबियन के लिए निकल चुके थे, जबकि बाकी 16 ने अगले 12 घंटों में भारत से निकलने के लिए अपनी फ्लाइट बुक कर ली थीं।

खिलाड़ियों की घर वापसी में विलंब खाड़ी क्षेत्र में चल रहे संकट के कारण हुई। खाड़ी क्षेत्र में आई समस्या की वजह से अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा में बड़े पैमाने पर रुकावटें आई हैं।

इसमें एयरस्पेस बंद होना, मिसाइल अलर्ट, रूट बदलने की दिक्कतें, और कमर्शियल और चार्टर दोनों तरह की फ्लाइट्स का अचानक स्थगित होना या रीशेड्यूल होना शामिल है। आईसीसी ने कहा कि यात्रा से संबंधित समस्या उसके नियंत्रण से बाहर थी।

‘इससे बेहतर कोई एहसास नहीं हो सकता’, बैक टू बैक टी20 विश्व कप जीतने पर बोले जसप्रीत बुमराह
नई दिल्ली, 12 मार्च (वेब वार्ता)। भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2024 के बाद टी20 विश्व कप 2026 में चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि वह हमेशा चुनौतीपूर्ण काम करना चाहते थे।

इसी वजह से उन्होंने क्रिकेट को चुना। बुमराह ने कहा है कि कुछ अलग कर पाना उन्हें बहुत खुशी देता है।

बीसीसीआई टीवी पर शेयर किए गए एक वीडियो में जसप्रीत बुमराह ने कहा, “मैं कभी पीछे नहीं छिपना चाहता। मैं चीजों के बीच रहना चाहता हूं। मैं हमेशा एक मुश्किल काम करना चाहता था।

मैंने क्रिकेट उसी के लिए खेलना शुरू किया। जब मैं कुछ अलग कर पाता हूं, तो मुझे बहुत खुशी होती है। इससे बेहतर कोई एहसास नहीं हो सकता। मैंने अपना क्रिकेट अहमदाबाद में ही शुरू किया और सारा क्रिकेट यहीं खेला। गुजरात के लिए खेलकर रैंक में ऊपर आया।

अब यहां विश्व कप खेल रहा हूं और मैन ऑफ द मैच बन रहा हूं। पिछली बार हम बस पीछे रह गए थे, इस बार हम आगे निकल गए। मैं बहुत खुश हूं।”

बुमराह ने कहा, “मेरा बेटा आया, वह पिछली बार भी वहां था। इस बार, वह वहां था, मेरी मां आई थी, जो बहुत खास था। मुझे पूरे सर्कल के बारे में नहीं पता, लेकिन सच में बहुत खुश हूं। लगातार दो विश्व कप कभी नहीं हुए। भगवान सच में बहुत दयालु हैं, और मैं इससे ज्यादा शुक्रगुजार नहीं हो सकता।”

भारतीय टीम ने 8 मार्च को टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरा टी20 विश्व कप जीता। लगातार 2 टी20 विश्व कप और कुल तीन टी20 विश्व कप जीतने वाली भारत पहली टीम है। इसके साथ ही अपने घर में टी20 विश्व कप जीतने वाली भी भारतीय टीम पहली टीम है।

सेमीफाइनल में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले बुमराह ने फाइनल में भी शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट लिए। इस शानदार और यादगार प्रदर्शन के लिए बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अभिषेक-ईशान किशन की भारतीय जोड़ी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 1-2 स्थान पर
दुबई, 11 मार्च (वेब वार्ता)। स्टार भारतीय लेफ्ट-हैंडर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन आईसीसी पुरुष टी20 बैटिंग रैंकिंग में पहले दो स्थान पर हैं। यह पहली बार है जब किसी भारतीय बैटिंग जोड़ी ने इस फॉर्मेट में पहले-दो स्थान हासिल किये हैं। किशन की नजर टी20 बैटिंग रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने वाले चौथे भारतीय बनने पर भी है।

बॉलिंग रैंकिंग में, स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का टॉप पर राज खत्म हो गया, हालांकि वह 14 विकेट लेकर सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने, लेकिन उन्होंने बहुत ज़्यादा रन दिए।

जबकि पेसर जसप्रीत बुमराह, जो फाइनल में 15 रन देकर चार विकेट लेकर प्लेयर ऑफ़ द मैच बने थे, एक स्थान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गए, जबकि स्पिनर अक्षर पटेल और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 17वें और 46वें स्थान पर हैं। आईसीसी ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

शर्मा के अभी 875 रेटिंग पॉइंट्स हैं, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ 21 गेंदों में 52 रन बनाने की वजह से वह अभी भी टेबल में टॉप पर हैं, जबकि किशन ने कीवी टीम के खिलाफ़ 25 गेंदों में 52 रन और सेमीफ़ाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ़ 18 गेंदों में 39 रन बनाकर इंग्लैंड के फिल साल्ट और पाकिस्तान के साहिबज़ादा फरहान को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल किया है।

दोनों के बीच सिर्फ़ चार पॉइंट्स का फ़र्क होने की वजह से, किशन (871 पॉइंट्स) के पास विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और शर्मा की बराबरी करने और इस फ़ॉर्मेट में टॉप पर पहुँचने वाले चौथे भारतीय बैट्समैन बनने का भी मौका है।

सितंबर 2022 में, एक ही टीम के पिछले दो बैटर पहले दो पोजीशन पर पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान थे। लेटेस्ट वीकली रैंकिंग अपडेट में न्यूज़ीलैंड के ओपनर टिम सीफ़र्ट भी चार पायदान ऊपर चढ़कर करियर के बेस्ट छठे पोजीशन पर पहुंच गए हैं।

उन्होंने ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ सेमीफ़ाइनल में 58 और इंडिया के खिलाफ़ फ़ाइनल में 52 रन बनाए थे।

ड़े फ़ायदे पाने वाले दूसरे खिलाड़ियों में इंग्लैंड के जैकब बेथेल हैं, जिनकी सेमीफ़ाइनल में इंडिया के खिलाफ सेंचुरी ने उन्हें करियर के बेस्ट 16वें पोजीशन पर पहुँचा दिया है, और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन, जिनकी वेस्ट इंडीज के खिलाफ़ नॉट आउट 97 रन की पारी और इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ 89 रन के एक जैसे स्कोर ने उन्हें 22वें स्थान पर पहुँचा दिया है। शिवम दुबे (चार पायदान ऊपर चढ़कर 27वें स्थान पर) और विल जैक्स (आठ पायदान ऊपर 58वें स्थान पर) भी आगे बढ़े हैं।

बॉलिंग रैंकिंग में, टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ के तौर पर खत्म करने के बाद भी, इंडिया के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का टॉप पर राज खत्म हो गया है।

उन्होंने नौ मैचों में 14 विकेट लिए, लेकिन बहुत ज़्यादा रन दिए, खासकर पिछले हफ़्ते के मैचों में। अफ़गानिस्तान के स्टार राशिद खान, जो टी20 बॉलिंग रैंकिंग में चार साल से ज़्यादा समय से टॉप पर हैं, वापस नंबर एक पर आ गए हैं, जबकि इंग्लैंड के एक और लेग स्पिनर आदिल राशिद भी एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर आ गए हैं, जिन्होंने इंडिया के ख़िलाफ़ सेमीफ़ाइनल में 41 रन देकर दो विकेट लिए थे।

जसप्रीत बुमराह एक स्थान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गए, जबकि उनके टीम के साथी अक्षर पटेल (छह स्थान ऊपर चढ़कर 17वें स्थान पर), हार्दिक पांड्या (चार स्थान ऊपर चढ़कर 46वें स्थान पर) और दक्षिण अफ़्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (तीन स्थान ऊपर चढ़कर 50वें स्थान पर) भी रैंकिंग में ऊपर आ गए हैं।