Kapil Sharma - Loktej

लगा जैसे मैंने फिर से अपने पिता को खो दिया: धर्मेंद्र के निधन पर कपिल शर्मा
मुंबई, 26 नवंबर (भाषा) अभिनेता-हास्य कलाकार कपिल शर्मा ने बुधवार को कहा कि वह वयोवृद्ध अभिनेता धर्मेंद्र के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े थे और उनके निधन से उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे उन्होंने अपने पिता तुल्य व्यक्ति को खो दिया हो।

धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद फिल्म उद्योग से जुड़े कई लोगों ने उनके साथ अपने व्यक्तिगत अनुभव और अभिनेता की दरियादिली के किस्से साझा किये।

अपनी फिल्म "किस किसको प्यार करूं 2" के ट्रेलर लॉन्च पर कपिल शर्मा ने कहा कि धर्मेंद्र जैसी शख्सियत अब दोबारा नहीं होगी।

उन्होंने भावुक होते हुए कहा, "धरम जी मेरे लिए क्या थे, यह सब जानते हैं। हर कोई ऐसा महसूस कर रहा है जैसे उसने परिवार के सदस्य को खो दिया हो।"

कपिल ने अपनी भावनाओं को साझा करते हुए कहा, "मैंने 22 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया था। मुझे उनके साथ ज्यादा समय बिताने का अवसर नहीं मिला। इसीलिए (धर्मेंद्र के निधन से) मुझे ऐसा लगा जैसे मैंने अपने पिता को दूसरी बार खो दिया। यह सच है कि जो लोग वास्तव में अच्छे होते हैं, आप हमेशा उनके साथ थोड़ा और समय चाहते हैं। वह राजा की तरह जिए।"

शर्मा ने याद किया कि जब उनका शो "द कपिल शर्मा शो" 2016 में शुरू हुआ था तो धर्मेंद्र फिल्म उद्योग से जुड़े पहले व्यक्ति थे जो बिना किसी सवाल के शो में मेहमान बनने को राजी हुए थे।

उन्होंने कहा, "जब मैं पहली बार मुंबई आया और शो शुरू कर रहा था, तब कोई भी ‘सेलिब्रिटी’ आने को तैयार नहीं था।"

कपिल ने बताया कि जब उन्होंने धरम पाजी को फोन करके निवेदन किया तो वह अपनी फिल्म की रिलीज की तैयारी में व्यस्त होने के बावजूद तुरंत तैयार हो गए।

शर्मा ने कहा, "मैंने उनसे कहा, 'पाजी, मैं पहली बार शो बना रहा हूं और मैं चाहता हूं कि आप हमारे मेहमान हों।' उन्होंने अपनी टीम के सदस्य से कहा, 'यह मेरा बेटा है चाहे कुछ भी हो जाए, इसके लिए एक तारीख निकालो'।"

कपिल शर्मा की फिल्म "किस किसको प्यार करूं 2" 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कपिल शर्मा के कनाडा कैफे पर दोबारा फायरिंग: मुंबई पुलिस अलर्ट, कमीडियन को मिल सकती है सुरक्षा
मुंबई, 08 अगस्त (वेब वार्ता)। कमीडियन कपिल शर्मा के कनाडा के सरे स्थित ‘कैप्स कैफे’ पर एक महीने में दूसरी बार हुई फायरिंग की घटना ने हड़कंप मचा दिया है। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर है और कपिल शर्मा को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने पर विचार कर रही है।

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर कपिल शर्मा को सुरक्षा दी जा सकती है। 7 अगस्त को हुई इस फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

एक वायरल सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि यह हमला गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया है। पोस्ट में लिखा था, “हमने कपिल को कॉल किया, लेकिन उसने सुना नहीं। इसीलिए यह कार्रवाई की गई। अगर अब भी नहीं माना, तो अगली कार्रवाई मुंबई में होगी।”

इस धमकी ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। पहली फायरिंग के बाद क्राइम ब्रांच ने कपिल से पूछताछ की थी और जानना चाहा था कि क्या उन्हें गैंग से कोई धमकी या वसूली का कॉल मिला था। कपिल ने तब कहा था कि ऐसा कुछ नहीं हुआ।

अब दूसरी घटना के बाद क्राइम ब्रांच फिर से कपिल से पूछताछ करेगी और सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े सवाल पूछेगी। साथ ही, यह जांच की जा रही है कि क्या गैंग से जुड़े लोगों ने कपिल के घर या शूटिंग सेट के आसपास रेकी की थी।

इससे पहले, जुलाई में कपिल के सरे स्थित कैफे पर बब्बर खालसा के हरजीत सिंह ने 9 गोलियां चलाई थीं। हरजीत ने दावा किया था कि यह हमला कपिल के टीवी शो में निहंग सिखों के परिधान पर की गई टिप्पणी के जवाब में था।

यह हमला गुरुवार तड़के 2 बजे हुआ था, जब कैफे बंद था, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। सरे पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। कपिल ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है।

कपिल शर्मा को धमकी कहा- मोदी का हिंदुत्व कनाडा में नहीं चलने देंगे
ओट्टावा, 12 जुलाई (वेब वार्ता)। कनाडा में टीवी एक्टर कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग के बाद अब एक वीडियो जारी कर उन्हे जान से मारने की धमकी दी गई है।

वीडियो में कहा गया है कि कपिल शर्मा पीएम नरेंद्र मोदी की हिंदुत्व वाली विचारधारा यहां फैलाना चाहते हैं जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस ने कपिल को धमकी दी है। आतंकी पन्नू के इस संगठन ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में कहा गया है कि कपिल शर्मा कनाडा में निवेश करके पीएम मोदी की हिंदुत्व की आइडियोलॉजी चलाते हैं।

गौरतलब है कि बुधवार को कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैप्स कैफे पर फायरिंग हुई थी। यह वीडियो आतंकी संगठन एसजेएफ के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने जारी किया है।

वीडियो में पन्नू कह रहा है कि कपिल शर्मा और सभी हिंदू ब्रांड इन्वेस्टर, कनाडा तुम्हारा प्लेग्राउंड नहीं है। अपनी ब्लड मनी लेकर वापस भारत चले जाओ। उसने आगे लिखा है कि कनाडा बिजनेस की आड़ में हिंदुत्व की हिंसक आइडियोलॉजी को अपनी जमीन पर पनपने नहीं देगा।

इस वीडियो में एसजेएफ का सर्वेसर्वा पन्नू कपिल शर्मा पर सवाल भी उठाता है। वह कहता है कि कपिल शर्मा मेरा भारत महान के नारे लगाता है। इसके अलावा वह खुलकर मोदी के हिन्दुत्व का प्रचार करता है। लेकिन वह मोदी के भारत में निवेश करने की जगह कनाडा में निवेश कर रहा है।

गौरलतब है कि एनआई की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हरजीत सिंह लाडी ने अपने साथी के साथ कपिल के कैफे पर गोलियां चलाई थीं। लाडी बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा हुआ है। इस गोलीबारी की वजह उसने कपिल शर्मा शो पर निहंग सिखों का मजाक उड़ाया जाना बताया है।

साथ ही यह भी कहाकि कॉमेडी की आड़ में धर्म का मजाक उड़ाया जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, घटना के बाद कैफे की तरफ से इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखी गई। इसमें कहा गया कि हम इस घटना से सदमे में जरूर हैं, लेकिन आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मजबूती से खड़े हैं।

किस किसको प्यार करूं’ के सीक्वल में फिर हंसाएंगे कपिल शर्मा
मुंबई, 05 अप्रैल (वेब वार्ता)। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी सुपरहिट फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ के सीक्वल के साथ दर्शकों को फिर से हंसाने आ रहे हैं। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का पहला पोस्टर रिलीज किया, जिसमें वह दूल्हे के लिबास में नजर आ रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए कपिल ने लिखा, ईद मुबारक दोस्तों, केकेपीके2। पोस्टर में कपिल सेहरा बांधे दिख रहे हैं, और उनके चेहरे पर हैरानी के भाव हैं। उनके साथ घूंघट में एक दुल्हन भी नजर आ रही है, जिससे फिल्म की कहानी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

कपिल शर्मा और मनजोत सिंह स्टारर इस फिल्म को अनुकल्प गोस्वामी ने डायरेक्ट किया है। इसका निर्माण रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान ने वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट और अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले किया है।

फिल्म की पहली किस्त ‘किस किसको प्यार करूं’ साल 2015 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी फिल्म में कपिल के साथ अरबाज खान, मंजरी फडनवीस, सिमरन कौर मुंडी, एली अवराम, वरुण शर्मा, सुप्रिया पाठक, शरत सक्सेना और मनोज जोशी अहम भूमिकाओं में थे। पहली फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती थी, जिसे हालात के कारण तीन लड़कियों से शादी करनी पड़ती है।

दिलचस्प बात यह है कि तीनों एक ही बिल्डिंग में रहती हैं लेकिन यह नहीं जानतीं कि उनके पति एक ही व्यक्ति हैं। फिल्म में जब उसकी तीनों पत्नियां चौथी शादी में शामिल होती हैं, तब सच्चाई सामने आ जाती है और हास्य से भरपूर स्थिति पैदा होती है।

कपिल शर्मा सिर्फ कॉमेडी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्होंने अभिनय में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। ‘किस किसको प्यार करूं’ के बाद वह ‘फिरंगी’ और ‘ज्विगाटो’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए।

कपिल शर्मा ने शुरू की 'किस किसको प्यार करूं 2' की शूटिंग
मुंबई, 25 जनवरी (भाषा) हास्य अभिनेता कपिल शर्मा ने अपनी आगामी हास्य फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

यह फिल्म 2015 में आई ‘किस किसको प्यार करूं’ का सीक्वल है। कपिल शर्मा ने 2015 में इसी फिल्म से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

‘किस किस को प्यार करूं 2’ को अनुकल्प गोस्वामी निर्देशित कर रहे हैं जबकि फिल्म का निर्माण रतन जैन और गणेश जैन द्वारा वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत किया जा रहा है जिसमें अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन सहयोग कर रहा है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस फिल्म में मनजोत सिंह भी हैं जो दर्शकों को गुदगुदाएंगे।

शर्मा को हाल ही में ‘क्रू’ फिल्म में देखा गया था जिसमें तब्बू, कृति सैनन और करीना कपूर खान भी थीं।

मुंबई : 13 अगस्त से शुरू होगा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2'
मुंबई । कपिल शर्मा इस समय कॉमेडी की दुनिया में सबसे आगे हैं। उन्होंने 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा' से कई सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया। उसके बाद वह नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' लेकर आए। नेटफ्लिक्स की वजह से अब यह दुनिया भर में पहुंच चुका है। द ग्रेट इंडियन कपिल शो का पहला सीज़न 13 एपिसोड के बाद ख़त्म हो गया। पहला सीजन खत्म होने के बाद फैंस निराश हो गए थे। दर्शकों में उत्सुकता थी कि इस कॉमेडी शो का दूसरा सीजन कब आएगा। अब आखिरकार दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है।

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के फैंस के लिए अच्छी खबर है। कपिल शर्मा और उनकी टीम एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। रिपोर्ट के मुताबिक, शो की शूटिंग मंगलवार यानी 13 अगस्त से शुरू होगी। साथ ही पहले एपिसोड में बॉलीवुड वाइव्स भी नजर आएंगी।

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के पहले सीजन में बॉलीवुड और क्रिकेट के कुछ सबसे बड़े नाम शामिल थे। अब सीजन 2 में प्रसिद्ध व्यक्ति को गेस्ट अपीयरेंस देखना दिलचस्प होगा। द ग्रेट इंडियन कपिल शो 192 देशों में प्रसारित किया जा रहा है।

'द कपिल शर्मा शो' फिर अस्थायी रूप से होगा बंद, एक और ब्रेक लेने की तैयारी
कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा का 'द कपिल शर्मा शो' टीआरपी चार्ट में हमेशा टॉप पर रहता है। अब इस शो के बारे में फैंस के लिए एक बुरी खबर है। कपिल शर्मा का कॉमेडी शो अस्थायी रूप से बंद होने वाला है और जल्द ही इसका आखिरी एपिसोड शूट किया जा सकता है। हालांकि, अभी इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'द कपिल शर्मा शो' जून के अंत तक ऑफ एयर हो सकता है। मेकर्स जल्द ही शो के आखिरी एपिसोड के प्रसारण की तारीख की घोषणा करेंगे। कपिल शर्मा पिछले काफी समय से अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए ब्रेक लेने की कोशिश कर रहे हैं। शायद यही वजह है कि शो को होल्ड किया जा रहा है। मेकर्स को इस ब्रेक के दौरान शो और इसके किरदारों में कुछ अच्छे बदलाव करने का भी मौका मिलेगा। हालांकि, मेकर्स या शो की टीम की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, द कपिल शर्मा शो से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ''शो में इस तरह का ब्रेक होना वाकई शो के लिए फायदेमंद होगा। इस तरह का ब्रेक कंटेंट और कास्ट के मामले में चीजों को बेहतर बनाने का मौका देगा। कॉमेडी बहुत कठिन शैली होती है, इसलिए अभिनेताओं को एक ब्रेक की जरूरत होती है।'' इससे पहले भी शो ने बड़ा ब्रेक लिया था। उसके बाद 'द कपिल शर्मा शो' ने नए दम के साथ वापसी की थी, लेकिन अब शो के एक बार फिर से ऑफ एयर होने की बात सुनकर फैंस परेशान हैं।

कपिल शर्मा ने शेयर की अपने पिता से पिटने की बचपन की याद
जाने-माने कॉमेडियन और टीवी शख्सियत कपिल शर्मा ने अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' के हालिया प्रोमो में पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल रहे अपने स्वर्गीय पिता के बारे में बचपन की एक याद साझा की। घटना तब हुई जब कपिल करीब 15 साल के थे।

ये क्या कर बैठे कपिल?

आपको बता दें कि कपिल ने शो में आये अतिथि अनुभवी अभिनेता राज बब्बर को अपनी एक आपबीती सुनाई, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पिता पुलिस जीप में एक दोस्त के साथ घर आए थे और मेज पर चाबियां छोड़ गए थे।  कौतूहलवश कपिल ने चाबी ली और कार स्टार्ट कर दी।  हालांकि, उसने गलती से कार से पीछे एक सब्जी के ठेले को टक्कर मार दी, जिससे ठेला गिर गया और सब्जियां हवा में उड़ गईं।

पिता से हुई पिटाई

इसके बाद पिता घर से बाहर आये और कपिल की खैरियत की चिंता करने के बजाय उन्हें पीटना शुरू कर दिया। कपिल ने याद किया कि कैसे इस घटना को पूरे मोहल्ले ने देखा था। हालांकि कपिल ने अपने साथ घटी दर्दभरी घटना को हास्य के रूप में प्रस्तुत किया और लोगों का मनोरंजन किया।

बॉलीवुड फिल्म "ज़्विगाटो" को ओडिशा में मनोरंजन कर से छूट मिली
पर्यटन क्षमता को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के प्रयास में, ओडिशा सरकार ने बॉलीवुड फिल्म "ज़विगेटो" के लिए मनोरंजन कर से छूट की घोषणा की है। फिल्म, जिसे भुवनेश्वर में शूट किया गया था और नंदिता दास द्वारा निर्देशित किया गया था, में कपिल शर्मा और सहाना गोस्वामी मुख्य भूमिकाओं में हैं और इसमें एक फूड डिलीवरी बॉय के जीवन और उसके संघर्ष को दर्शाया गया है।

मुख्यमंत्री ने की नंदिता दास की प्रशंसा

फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मनोरंजन कर में छूट के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। सरकार की सक्रिय नीतियों का उद्देश्य फिल्म शूटिंग के लिए एक गंतव्य के रूप में ओडिशा को बढ़ावा देना है और मुख्यमंत्री ने इस संबंध में उनके प्रयासों के लिए नंदिता दास की प्रशंसा की।

मनोरंजन : कपिल ने रखा सिंगिंग के क्षेत्र में भी कदम, गुरु रंधावा के साथ उनका गाना ‘अलोन’ हुआ यूट्यूब पर रिलीज
कॉमेडी की दुनिया मे किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा ने लोगों को अपनी हास्य कलाकारी से अपना दीवाना बनाकर रखा है। इसके अलावा उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है। अब कपिल शर्मा अभिनय के बाद गायकी में भी हाथ आजमाने जा रहे हैं। उनका पहला अल्बम रिलीज होने जा रहा है। कपिल शर्मा टी सीरीज के साथ म्यूजिक अल्बम 'अलोन' के साथ सिंगिंग में डेब्यू करने है रहे हैं। इस गाने में उनके साथ गुरु रंधावा है। इन दोनों की जोड़ी इंटरनेट पर धूम मचा रह है। अकेले गाने में कपिल शर्मा नायक के रूप में नजर आए थे।

यूट्यूब पर धूम मचा रहा है गाना

आपको बता दें कि गुरुवार को यूट्यूब पर लॉन्च हुए इस गाने को एक ही दिन में 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह गीत वर्तमान में YouTube पर शीर्ष पांच गीतों में स्थान पर है। लोगों ने कपिल शर्मा की नए अवतार में जमकर तारीफ की। खास बात यह है कि इस गाने का निर्देशन बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री को ‘उर्वशी-उवर्शी’, ‘देशी कलाकार’, ‘हाई रेटेड गबरू’, ‘पार्टी विद भूतनाथ’, ‘डैडी मॉमी’, ‘डीजेवाले बाबू मेरा गाना बजा दे’ जैसे बेहतरीन गाने देने वाले म्यूजिक डायरेक्टर गिफ्टी ने किया है।

म्यूजिक डायरेक्टर ने की तारीफ

कपिल शर्मा के बारे में बात करते हुए म्यूजिक डायरेक्टर गिफ्टी ने कहा कि कपिल के साथ मनाली में बिताया गया समय काफी सुखद रहा। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है। इसके अलावा उनकी एक अनोखी आवाज है जो उन्हें खास बनाती है। कपिल और गुरु रंधावा वाले इस गाने को लोगों का खूब प्यार मिलेगा।

मनोरंजन : कॉमेडी और एक्टिंग के बाद अब इस काम में भी हाथ अजमाने जा रहे हैं कपिल शर्मा
दुनिया भर के लोग मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की कॉमेडी के दीवाने हैं। उन्होंने कॉमेडी के अलावा एक्टिंग में भी अपना टैलेंट दिखाया है। इसके बाद कपिल शर्मा अब बतौर सिंगर अपने करियर की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

सिंगिंग में डेब्यू करेंगे कपिल शर्मा, सिंगर गुरु रंधावा ने पोस्ट शेयर किया

गायक गुरु रंधावा ने सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा के साथ अपने नए गाने का पोस्टर साझा किया। अपने नए गाने 'अलोन'का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए गुरु रंधावा ने इसे कैप्शन दिया, 'हम आपके साथ अलोन शेयर करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। कपिल शर्मा का पहला गाना सुनने के लिए पूरी दुनिया बेसब्री से इंतजार कर रही है। यह गाना 9 फरवरी को यूट्यूब पर रिलीज होगा। इस पोस्ट में कपिल शर्मा ब्राउन ओवरकोट, ब्लैक टी-शर्ट और साथ में डार्क सनग्लासेज पहने नजर आ रहे हैं। एक फोटो में दोनों ने डार्क सनग्लासेज पहने हुए हैं।

We are excited to share “ ALONE “ with you all. Cant wait the world to hear @KapilSharmaK9 paji debut song ❤️
Out on 9th feb. @TSeries @directorgifty @sanjoyd @iyogitabihani #bhushankumar pic.twitter.com/5ppMYcMRZN

— Guru Randhawa (@GuruOfficial) January 29, 2023

अन्य गायकों ने दी शुभकामनाएं

गुरु रंधावा के पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए सिंगर मीका सिंह ने लिखा, 'क्या बात है। एक फ्रेम में दो रॉकस्टार। इसके अलावा रैपर बादशाह और राघव सच्चर ने भी कपिल शर्मा की पोस्ट पर कमेंट किया है। वहीं लंबे समय के बाद कपिल शर्मा बड़े परदे पर एक बड़ी वापसी करने जा रहे हैं। उनकी फिल्म 17 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में उतरेगी। इस फिल्म का निर्देशन नंदिता दास ने किया है। फिल्म की कहानी एक डिलीवरी बॉय के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पैसे के लिए संघर्ष कर रहा है।