Vande Bharat Train - Loktej

भारतीय रेलवे को जल्द मिलेंगी 120 नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें
नई दिल्ली, 13 अप्रैल (वेब वार्ता)। भारतीय रेलवे की सबसे महत्वाकांक्षी ‘वंदे भारत स्लीपर ट्रेन’ परियोजना को लेकर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने महत्वपूर्ण घोषणा की है।

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के स्थापना दिवस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि अत्याधुनिक स्लीपर ट्रेन का पहला प्रारूप यानी प्रोटोटाइप अगले एक वर्ष के भीतर परीक्षण के लिए तैयार हो जाएगा।

इस परियोजना के तहत कुल 120 ट्रेनों की खेप तैयार की जानी है, जो लंबी दूरी की यात्रा को सेमी-हाई-स्पीड और बेहतर सुविधाओं के साथ सुलभ बनाएगी। रेलवे बोर्ड के अनुसार, यह प्रोजेक्ट देश के रेल ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

हालांकि निर्माण कार्य तेज गति से जारी है, लेकिन इसके लॉन्च की निश्चित तारीख को लेकर अलग- अलग कयास लगाए जा रहे हैं। RVNL के प्रबंध निदेशक सलीम अहमद ने इसके जून 2026 तक तैयार होने के संकेत दिए हैं, जबकि कुछ तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि जटिल डिजाइन और कड़े सुरक्षा मानकों के कारण अंतिम परीक्षण में थोड़ा अधिक समय लग सकता है।

गौरतलब है कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को इसी वर्ष 17 जनवरी को कामाख्या और हावड़ा के बीच शुरू किया जा चुका है।

अब रेलवे का पूरा ध्यान शेष ट्रेनों के प्रोटोटाइप को जल्द से जल्द ट्रैक पर उतारने पर है।

इन नई स्लीपर ट्रेनों को विशेष रूप से रात के सफर और लंबी दूरी के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है। इनमें बेहतर एर्गोनॉमिक्स, आधुनिक इंटीरियर और उन्नत सुरक्षा फीचर्स शामिल होंगे, जो वर्तमान राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों से भी बेहतर अनुभव प्रदान करेंगे।

फिलहाल रेल मंत्रालय ने भविष्य के अन्य रूट्स को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन चर्चा है कि प्रमुख मेट्रो शहरों को जोड़ने वाले व्यस्त मार्गों पर इन ट्रेनों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस परियोजना से न केवल यात्रा का समय घटेगा, बल्कि यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं भी मिल सकेंगी।

दक्षिण भारत में रेल संपर्क को मजबूत करने के लिए मोदी ने तीन अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली, 23 जनवरी (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की ऑनलाइन माध्यम से हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की।

ये ट्रेन साप्ताहिक होंगी और केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे दक्षिणी राज्यों में अंतर-राज्यीय संपर्क को बढ़ावा देंगी। रेल मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आम यात्रियों के लिए वाणिज्यिक परिचालन और किराए की जानकारी रेलवे द्वारा आने वाले दिनों में अलग से दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इन तीन रेलगाड़ियों का परिचालन शुरू होने से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की कुल संख्या बढ़कर 27 हो गई है।

दक्षिणी रेलवे के अधिकारियों ने बताया, ‘‘केरल में अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन पहली बार शुरू की जा रही है। तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-तांबरम और तिरुवनंतपुरम नॉर्थ-चर्लपल्ली नामक दो साप्ताहिक ट्रेन राज्य की राजधानी से चलेंगी और केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे दक्षिणी राज्यों के बीच मजबूत रेल संपर्क स्थापित करेंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तीसरी ट्रेन, नागरकोइल-मंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस, तमिलनाडु के दक्षिणी छोर को केरल के रास्ते तटीय कर्नाटक से जोड़ेगी, जिससे पश्चिमी तट के रेल नेटवर्क को मजबूती मिलेगी।’’ रेलवे द्वारा जारी एक परिपत्र के मुताबिक तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-तांबरम अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस तिरुनेलवेली, कोविलपट्टी, विरुदुनगर, मदुरै, तिरुचिरापल्ली जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ेगी।

परिपत्र के मुताबिक तिरुवनंतपुरम उत्तर-चर्लपल्ली अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस कोल्लम, चेंगन्नूर, कोट्टायम, एर्नाकुलम टाउन, त्रिशूर, पलक्कड़, कोयंबटूर, सलेम, जोलारपेट्टई, रेनिगुंटा, नेल्लोर, तेनाली, गुंटूर और नलगोंडा जैसे प्रमुख गंतव्यों से होकर गुजरेगी।

मंत्रालय के मुताबिक नागरकोइल-मंगलुरु अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस तिरुवनंतपुरम सेंट्रल, कोल्लम, चेंगन्नूर, कोट्टायम, एर्नाकुलम टाउन, त्रिशूर, शोरानूर, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशन से गुजरेगी।

तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवायूर-त्रिशूर सवारी गाड़ी को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो केरल के प्रमुख तीर्थ केंद्र गुरुवायूर और महत्वपूर्ण शहरी केंद्र त्रिशूर के बीच सीधा संपर्क प्रदान करेगी।

मां काली की धरती को मां कामाख्या की धरती से जोड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन : पीएम मोदी
माल्दा/नई दिल्ली, 17 जनवरी (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को कहा कि आज पश्चिम बंगाल में रेलवे के विकास को नई गति और नये आयाम मिले हैं।

एक तरफ जहां हावड़ा-गुवाहाटी मार्ग में शुरू हुई देश की यह पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मां काली की धरती को, मां कामाख्या की भूमि को जोड़ रही है। वहीं पश्चिम बंगाल को चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से देश के उत्तरी, दक्षिणी एवं पश्चिमी हिस्सों से नई कनेक्टिविटी मिली है।

माल्दा टाउन रेलवे स्टेशन से परियोजनाओं का लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के माल्दा टाउन रेलवे स्टेशन से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सहित विभिन्न रेलवे एवं सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण के बाद समारोह को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, शांतनु ठाकुर, सुकांता मजूमदार, पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, संसद सदस्य शॉमिक भट्टाचार्य, खगेन मुर्मू और कार्तिक चंद्रपॉल भी उपस्थित थे।

पश्चिम बंगाल के विकास को नई गति देने का अभियान तेज प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल के विकास को नई गति देने का अभियान आज और तेज हुआ है। भारतीय रेल के आधुनिकरण की तरफ एक और बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य से जुड़े कई अन्य विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण से यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शुभारंभ
उन्होंने कहा, “बंगाल की इस पावन भूमि से ….आज से भारत में वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरूआत हो रही है। ये नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन देशवासियों के लंबे सफर को और आरामदायक बनाएगी, शानदार बनाएगी, यादगार बनाएगी। …..यह वंदे भारत ट्रेन मेड इन इंडिया है, इसे बनाने में हम भारतीयों का पसीना लगा है। देश की यह पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मां काली की धरती को, मां कामाख्या की भूमि को जोड़ रही है। आने वाले समय में पूरे देश में इस आधुनिक ट्रेन का विस्तार होगा।”

वंदे भारत के निर्माता की पहली यात्रा: भोजन स्वच्छ पर यात्रियों की संख्या कम
नयी दिल्ली, 26 नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2019 में पहली वंदे भारत ट्रेन शुरू किए जाने के सात साल बाद, देश की पहली स्वदेशी ‘सेमी हाई-स्पीड’ ट्रेन के उत्पादन का नेतृत्व करने वाले सुधांशु मणि को हाल ही में एक यात्री के रूप में इसमें यात्रा करने का अवसर मिला।

लखनऊ के चारबाग स्टेशन से प्रयागराज के लिए ट्रेन में सवार हुए मणि ने अपने अनुभव को मिला-जुला बताया। उन्होंने ट्रेन के बाहरी रूप, ‘एक्जीक्यूटिव क्लास’ में साफ-सफाई और स्वच्छ भोजन की सराहना की लेकिन साथ ही यात्रियों की कम संख्या और कोच के फर्श पर बिछे "अनावश्यक" लाल कालीन पर भी आपत्ति जताई।

मणि ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "बाहरी रूप काफी हद तक वैसा ही दिखा जैसा हमने बनाया था।"

उन्होंने कहा कि ‘एक्जीक्यूटिव क्लास’ का कोच "उचित रूप से साफ" था, हालांकि एक अनावश्यक लाल कालीन की पट्टी से वह निराश थे।

सीटों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि वे ‘प्रोटोटाइप’ से अधिक आरामदायक थीं। उन्होंने शौचालय को "साफ और कार्यात्मक" बताया लेकिन कहा कि फिटिंग पर लागत कटौती और खरीद प्रणाली की खामियों की छाप स्पष्ट थी।

उन्होंने आंतरिक सज्जा को "सुखद" और भोजन की गुणवत्ता को "स्वच्छ और उचित रूप से स्वादिष्ट" पाया।

हालांकि, कम यात्री संख्या ने उन्हें निराश किया।

मणि ने कहा, "सच कहूं तो यात्रियों की संख्या कम थी - ‘एक्जीक्यूटिव क्लास’ में 25 प्रतिशत से कम और चेयर कार मुश्किल से आधी क्षमता पर थी।"

उन्होंने कहा, "हमने बहुत पहले ही अनुमान लगा लिया था: चूंकि यह केवल 'डे-ट्रेन मॉडल' (दिन के समय यात्रा का मॉडल) है, इसलिए स्लीपर संस्करण (वेरिएंट) के बिना यह उन मार्गों पर यात्री संख्या के लिए संघर्ष करने पर मजबूर होगी जहां प्रीमियम सुविधाओं के बावजूद ग्राहकों की संख्या कम है।"

वंदे भारत की अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटा होने के बावजूद इसे 130 किमी प्रति घंटा की गति से चलाए जाने पर भी उन्होंने असंतोष व्यक्त किया।

मणि ने 2018 में प्रोटोटाइप ट्रेन 18 (जिसे बाद में वंदे भारत नाम दिया गया) के परीक्षण के दौरान इसमें यात्रा की थी। वह 38 साल के करियर के बाद 31 दिसंबर 2018 को इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई के महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

भारत के रेल नेटवर्क में ऑपरेशनल वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़कर 144 हुई
नई दिल्ली, 10 अगस्त (वेब वार्ता)। भारतीय रेलवे लगातार अपने नेटवर्क में तेज गति वाली आधुनिक ट्रेनों को जोड़ रहा है और इस कारण देश में ऑपरेशनल वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़कर 144 हो गई है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार का ध्यान देश के रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने पर है। वंदे भारत सेमी हाई-स्पीड ट्रेनें हैं जिन्हें भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों को तेज, सुरक्षित और अधिक आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन और विकसित किया गया है।

इन ट्रेनों में तेज एक्सीलरेशन, कवच सिस्टम, पूरी तरह से सीलबंद गैंगवे, ऑटोमेटिक डोर और आरामदायक सीटों की सुविधाएं हैं। ट्रेन में उपलब्ध सुविधाओं में हॉट केस वाली मिनी पैंट्री, बॉटल कूलर, डीप फ्रीजर और गर्म पानी के बॉयलर शामिल हैं।

यात्रियों को रिक्लाइनिंग एर्गोनॉमिक सीटें, एग्जीक्यूटिव क्लास में घूमने वाली सीटें, हर सीट पर मोबाइल चार्जिंग सॉकेट, दिव्यांगजन यात्रियों के लिए विशेष शौचालय और बेहतर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी निगरानी की सुविधा भी मिलती है।

रेल मंत्री ने कहा कि इन सेवाओं का उद्देश्य यात्रा को सुरक्षित और किफायती रखते हुए उच्च मांग वाले मार्गों पर भीड़भाड़ को कम करना है। उन्होंने आगे कहा कि ये ट्रेनें यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। 2024-25 में, लगभग 3 करोड़ यात्रियों ने वंदे भारत एक्सप्रेस का इस्तेमाल किया, जबकि अप्रैल और जून 2025 के बीच 93 लाख लोगों ने इस ट्रेन से यात्रा की है।

वंदे भारत सेवाओं का तेजी से विस्तार भारत में यात्री यात्रा को बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो देश के कुछ सबसे व्यस्त रेल मार्गों पर गति, आराम और सुरक्षा का संयोजन प्रदान करता है।

इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बेंगलुरु और कर्नाटक के बेलगावी के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा का उद्घाटन किया। उन्होंने ट्रेन में सवार होकर यात्रा के दौरान छात्रों और बच्चों से बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से पहले कर्मचारियों का अभिवादन किया। उन्होंने दो अन्य वंदे भारत रूटों का भी शुभारंभ किया , जिसमें अमृतसर – श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच नई वंदे भारत, और नागपुर (अजनी) और पुणे के बीच वंदे भारत शामिल हैं।

कश्मीर में वंदे भारत ट्रेन चलने से हवाई उड़ानों की संख्या में आई कमी
श्रीनगर, 22 जून (वेब वार्ता)। कटरा से श्रीनगर के बीच शुरू वंदे भारत को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 7 जून को शुरू दो जोड़ी ट्रेनें 25 जुलाई तक फुल हैं। अब हर दिन बुकिंग की मांग बढ़ रही है।

आईआरसीटीसी के रिजर्वेशन पोर्टल पर 25 जुलाई से पहले इनमें लंबी वेटिंग या नो रूम है। इसके बाद सीटें खाली हैं, हालांकि रिजर्वेशन लगातार हो रहे हैं।

इन ट्रेनों ने घाटी में आवागमन का नया विकल्प दिया है, जिससे पर्यटकों और व्यापारियों को राहत मिली है। इस ट्रेन का विमान से किराया कम होने से बड़ी संख्या में पर्यटक ट्रेन से जाना पसंद कर रहे हैं।

इससे हवाई उड़ानों की संख्या आधी रह गई है। पहलगाम हमले से एक दिन पहले 21 अप्रैल को श्रीनगर से 104 उड़ानें थीं। इनसे 19,641 यात्रियों ने सफर किया था लेकिन 22 अप्रैल और उसके बाद ट्रेन सेवा शुरू होने से उड़ानें घटी हैं। फिलहाल रोज 48 से 52 फ्लाइट्स हैं।

श्रीनगर एयरपोर्ट पर 19 जून को 4,293 यात्री पहुंचे और 3,724 ने उड़ान भरी। विमानों में 15 फीसदी तक सीटें खाली रही। एक एयरलाइन कंपनी के अधिकारी ने कहा कि ट्रेन के कारण उड़ाने और यात्री कम हुए हैं। विमानन कंपनियों ने फिलहाल 50 फीसदी उड़ानें कम कर दी हैं। पहले दिल्ली-श्रीनगर विमान किराया 12 से 15 हजार रुपए था। हालांकि, वंदे भारत शुरू होने के बाद 6 से 8 हजार रुपए रह गया है।

बता दें पीएम मोदी ने 6 जून को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के टिकट रेल की वेबसाइट से बुक किए जा सकते हैं। ट्रेन में दो ट्रैवल क्लास हैं। चेयरकार का किराया 715 रुपए और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1320 रुपए है। हफ्ते में 6 दिन दो ट्रेनें कटरा और श्रीनगर के बीच चलेंगी। अभी ये ट्रेनें सिर्फ बनिहाल में रुकेंगी, अन्य स्टॉपेज पर फैसला बाद में किया जाएगा।

मोदी 19 अप्रैल को कश्मीर के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे: जितेंद्र सिंह
जम्मू, 31 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 अप्रैल को कश्मीर के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन को कटरा से हरी झंडी दिखाएंगे और इसी के साथ 272 किलोमीटर लंबी उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल संपर्क परियोजना पूरी हो जाएगी।

जम्मू-कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू में कटरा से संचालित होगी क्योंकि जम्मू रेलवे स्टेशन में मरम्मत एवं नवीनीकरण का काम किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि रेल लिंक परियोजना पिछले महीने पूरी हो गई थी।

उन्होंने बताया कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने जनवरी में कटरा और कश्मीर के बीच ट्रेन सेवा को मंजूरी दी थी।

उन्होंने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस से जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा तथा इस क्षेत्र के लिए आधुनिक एवं कुशल रेल सेवा उपलब्ध होगी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को जम्मू में पत्रकारों से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी 19 अप्रैल को उधमपुर पहुंचेंगे। वह दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का दौरा करेंगे और उसका उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह कटरा से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।’’

इसी के साथ कश्मीर तक सीधी रेल संपर्क सुविधा की लंबे समय से की जा रही मांग पूरी हो जाएगी। वर्तमान में घाटी में केवल संगलदान एवं बारामूला के बीच और कटरा से देश भर के गंतव्यों के लिए ट्रेन सेवाएं संचालित होती हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर को रेल मार्ग से जोड़ने की महत्वाकांक्षी परियोजना 1997 में शुरू हुई थी लेकिन भूवैज्ञानिक, भौगोलिक और मौसम संबंधी चुनौतियों के कारण इसे पूरा करने में देरी हुई।

इस परियोजना में कुल 119 किलोमीटर की 38 सुरंग शामिल हैं जिनमें सबसे लंबी सुरंग टी-49 है जो 12.75 किलोमीटर लंबी है। यह देश की सबसे लंबी परिवहन सुरंग भी है।

इस परियोजना में 927 पुल भी शामिल हैं जिनकी कुल लंबाई 13 किलोमीटर है। इनमें प्रतिष्ठित चिनाब पुल भी शामिल है, जिसकी कुल लंबाई 1,315 मीटर है। इसकी मेहराब 467 मीटर है और यह नदी तल से 359 मीटर ऊपर है। एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा होने के कारण यह दुनिया का सबसे ऊंचा मेहराब वाला रेलवे पुल (आर्क ब्रिज) होगा।

वंदे भारत के यात्री टिकट बुकिंग के दौरान विकल्प नहीं चुनने पर भी ट्रेन में खरीद सकेंगे खाना: रेलवे
नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को कहा कि वंदे भारत ट्रेन के यात्री टिकट बुकिंग के दौरान यदि भोजन का कोई विकल्प नहीं चुनते हैं, तो वे रेलगाड़ी में भी इसे खरीद सकते हैं।

रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम(आईआरसीटीसी) अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक को जारी एक परिपत्र में कहा, ‘‘वंदे भारत रेलगाड़ियों में ‘करेंट बुकिंग’ (चार्ट बनने के बाद और ट्रेन रवाना होने से पहले होने वाली) और (भोजन का) विकल्प नहीं चुनने वाले यात्रियों को विकल्प और पर्याप्त खानपान सुविधाएं मुहैया कराने के लिए इन ट्रेनों में भोज्य पदार्थों की बिक्री और सेवा आईआरसीटीसी द्वारा फिर से बहाल की जा सकती है।’’

परिपत्र में कहा गया है, ‘‘करेंट बुकिंग और (भोजन का) विकल्प न चुनने वाले यात्रियों के लिए पका हुआ भोजन (यदि उपलब्ध हो) का विकल्प बहाल किया जा सकता है, जो ‘रेडी टू इट’ भोजन के विकल्प के अतिरिक्त होगा।’’

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि काफी संख्या में यात्री अक्सर शिकायत करते थे कि आईआरसीटीसी कर्मचारी उन्हें भोजन मुहैया नहीं कराते हैं, भले ही वे भुगतान करना चाहते हों। इसका कारण, यह बताया जाता था कि टिकट बुकिंग के दौरान उन्होंने यह विकल्प नहीं चुना था।

रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अक्सर ऐसा होता है कि आप बुकिंग के समय ‘प्रीपेड’ भोजन का विकल्प नहीं चुनते हैं, लेकिन यात्रा के दौरान ऐसी परिस्थितियां आती हैं कि आप भोजन खरीदना चाहते हैं। इन मामलों में, आईआरसीटीसी कर्मचारी ऐसे यात्रियों के भुगतान करने के बाद भी इसे देने से मना कर देता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब नीतिगत तौर पर हमने तय किया है कि जिन यात्रियों ने ‘प्रीपेड’ भोजन का विकल्प नहीं चुना है, वे भी ट्रेन में गुणवत्तापूर्ण भोजन खरीद सकते हैं।’’

बोर्ड के परिपत्र में आईआरसीटीसी से आग्रह किया गया है कि वह ट्रेन में यात्रियों को अच्छी गुणवत्ता वाला स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का परीक्षण पूरा, आरडीएसओ और सीआरएस से मंजूरी का इंतजार
नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) सोलह डिब्बे वाली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेट को अब वाणिज्यिक परिचालन के लिए 'रिसर्च डिजाइन्स एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन' (आरडीएसओ) के प्रमाणीकरण और आयुक्त, रेलवे सुरक्षा की मंजूरी की आवश्यकता है। रेलवे बोर्ड ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इसने बताया कि ट्रेन ने 15 जनवरी को लंबी दूरी का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया था।

बोर्ड ने एक बयान में कहा, “भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के परिचालन से पहले आरडीएसओ परीक्षण के विश्लेषण के बाद अंतिम प्रमाण पत्र जारी करेगा।”

इसमें कहा गया है, "रेलवे सुरक्षा आयुक्त ट्रेन का उसकी अधिकतम गति पर मूल्यांकन करेंगे।"

बोर्ड के अनुसार, विश्वस्तरीय, हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन का सपना अब वास्तविकता बन गया है, क्योंकि 16-डिब्बे वाली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेट ने 15 जनवरी को मुंबई-अहमदाबाद खंड में 540 किलोमीटर की दूरी के लिए आरडीएसओ द्वारा परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

बयान में कहा गया, “एकीकृत कोच फैक्ट्री (चेन्नई) ने 17 दिसंबर 2024 को भारत के पहले वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेट का निर्माण पूरा कर लिया।"

जम्मू-कश्मीर में वंदे भारत ट्रेन का परीक्षण पूरा हुआ
श्रीनगर, 25 जनवरी (भाषा) वर्षों की कड़ी मेहनत व समर्पण और कुछ इंजीनियरिंग चमत्कारों के बाद आखिरकार कश्मीर की रेल संपर्कता का सपना शनिवार को उस समय सच हो गया जब विशेष रूप से डिजाइन की गई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन यहां पहुंची और परीक्षण संचालन पूरा किया।

ट्रेन अपने पहले परीक्षण के तहत जम्मू के कटरा से श्रीनगर स्टेशन पर पहुंची। यह शुक्रवार को जम्मू पहुंची थी।

पूर्वाह्न 11:30 बजे जैसे ही वंदे भारत एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची, इसका स्वागत नारों और भारतीय रेलवे की प्रशंसा के साथ किया गया।

सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग और रेलवे अधिकारी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, उनमें से कई लोग ट्रेन में सवार अधिकारियों का स्वागत करने के लिए मालाएं लेकर आए थे।

यहां स्टेशन पर कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन अपना परीक्षण पूरा करने के लिए बडगाम स्टेशन के लिये रवाना हो गई।

एक अधिकारी ने कहा, “कटरा और कश्मीर के बीच वंदे भारत का पहला परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा हो गया।”

ट्रेन को विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर के चुनौतीपूर्ण सर्दी के मौसम में निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए डिजाइन किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कटरा से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने कटरा-बारामूला खंड पर ट्रेन सेवा संचालन के लिए हरी झंडी दे दी थी। कटरा में होने वाले उद्घाटन समारोह की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।

रेलवे ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना के 272 किलोमीटर हिस्से पर काम पूरा कर लिया है।

अधिकारियों के अनुसार, रेलवे बोर्ड ने पिछले साल आठ जून को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का अनावरण किया था। ट्रेन में जलवायु संबंधी विशेषताएं शामिल हैं। इसमें उन्नत ताप प्रणालियां शामिल हैं जो पानी व जैव-शौचालय के टैंकों के जल को जमने से रोकती हैं।

कश्मीर के लिए विशेष रूप से तैयार की गई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जम्मू पहुंची
जम्मू, 24 जनवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर में सर्दियों के दौरान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में निर्बाध रूप से चलने के लिए विशेष रूप से तैयार की गई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बड़ी संख्या में यात्रियों के साथ जम्मू पहुंची।

ट्रेन में सवार सभी यात्री कश्मीर की मंत्रमुग्ध करने वाली यात्रा का अनुभव करने की इच्छा के साथ यहां पहुंचे।

जम्मू रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक अनोखी घोषणा हुई, जिसमें कहा गया था कि ‘यात्रिगण कृपा ध्यान दें, वंदे भारत ट्रेन संख्या 244027 कश्मीर जाने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी है’।

स्थानीय लोग और स्टेशन पर अन्य ट्रेनों का इंतजार कर रहे कई यात्री ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए खुशी से झूम उठे।

कटरा से कश्मीर तक चलने वाली विशेष वंदे भारत ट्रेन के आने के तुरंत बाद उनमें से कई यात्री प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंच गए।

पुणे के रहने वाले आदिक कदम ने कहा, “कश्मीर के लिए विशेष ट्रेन चलाये जाने से हम बहुत खुश हैं। इस ट्रेन में यात्रा करना हमारा सपना है। अब कश्मीर, कन्याकुमारी से पूरी तरह ट्रेन से जुड़ गया है, जो भारत का दूसरा छोर है।”

कदम अपने परिवार के साथ कश्मीर की यात्रा से लौट रहे थे। वह अपने बर्फबारी देखने के लिए कश्मीर गये थे।

उन्होंने कहा, “ट्रेन से जुड़ने के कारण कश्मीर अब हमारे बहुत करीब लगता है।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कटरा से विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने कटरा-बारामुल्ला खंड पर ट्रेन सेवा चलाने के लिए हरी झंडी दे दी है।

हालांकि मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाये जाने की तिथि की घोषणा नहीं की गई है।

रेलवे ने 272 किलोमीटर वाली उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना पूरी कर ली है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रेलवे बोर्ड ने आठ जून को पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का अनावरण किया, जिसे विशेष रूप से आगामी कटरा-श्रीनगर रेल मार्ग के लिए जम्मू-कश्मीर की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए तैयार किया गया है।

ट्रेन में विशेष जलवायु संबंधी विशेषताएं शामिल हैं।

देश के विभिन्न भागों में वर्तमान में दौड़ रही अन्य 136 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में, इस ट्रेन में परिचालन चुनौतियों और जम्मू-कश्मीर की चरम मौसम स्थितियों में यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कई अतिरिक्त विशेषताएं हैं। इस विशेष ट्रेन में उन्नत ‘हीटिंग सिस्टम’ शामिल हैं, जो पानी और ‘बायो-टॉयलेट’ टैंकों को जमने से रोकती है।

ट्रेन के ‘विंडशील्ड’ (आगे वाले शीशे) में ‘हीटिंग’ की सुविधा है, जो चालक के सामने के शीशे पर जमने वाली धुंध को खुद ब खुद पिघला देता है, जिससे कड़ाके की सर्दी में भी स्पष्ट दृश्यता सुनिश्चित होती है।

केंद्र ने कर्मचारियों को एलटीसी के तहत तेजस, वंदे भारत ट्रेन से यात्रा की अनुमति दी
नयी दिल्ली, 15 जनवरी (भाषा) केंद्र ने अपने कर्मचारियों को अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) के तहत तेजस, वंदे भारत और हमसफर ट्रेनों से यात्रा करने की अनुमति दे दी है।

यह कदम कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को एलटीसी के तहत विभिन्न प्रीमियम ट्रेनों की स्वीकार्यता के बारे में विभिन्न कार्यालयों/व्यक्तियों से कई सुझाव मिलने के बाद उठाया गया है।

डीओपीटी ने मंगलवार को जारी आदेश में कहा, ‘‘ इस विभाग ने व्यय विभाग के परामर्श से मामले पर गौर किया और यह निर्णय लिया गया है कि मौजूदा राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों के अलावा अब सरकारी कर्मचारियों की पात्रता के अनुसार एलटीसी के तहत तेजस एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा की अनुमति होगी।’’

पात्र केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों को एलटीसी का लाभ उठाने पर सवेतन अवकाश के अलावा उनके द्वारा अन्य यात्राओं के लिए टिकट पर किया गया खर्च भी वापस मिल जाता है।