Bangalore - Loktej

बेंगलुरु की येलो लाइन मेट्रो सेवा का 10 अगस्त को उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
बेंगलुरु, तीन अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तेजस्वी सूर्या ने रविवार को घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 अगस्त को बेंगलुरु आएंगे और येलो लाइन मेट्रो सेवा का उद्घाटन करेंगे।

सूर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री मेट्रो फेज-3 की आधारशिला भी रखेंगे।

सूर्या ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 10 अगस्त को बेंगलुरु दौरा बेंगलुरु दक्षिण के लिए ऐतिहासिक होगा।"

सूर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी न केवल लंबे समय से प्रतीक्षित येलो लाइन मेट्रो परिचालन का उद्घाटन करेंगे, बल्कि मेट्रो फेज- 3 की आधारशिला भी रखेंगे।

उन्होंने कहा, "इन परियोजनाओं से दक्षिण बेंगलुरु में लगभग 25 लाख लोगों को लाभ होगा।"

सांसद सूर्या ने कहा कि 10 अगस्त को इसका उद्घाटन होने से येलो लाइन मेट्रो परियोजना 15 अगस्त की समयसीमा में पूरी हो जाएगी।

सूर्या ने कहा कि ऐसा इसलिए हो सका क्योंकि मोदी व्यक्तिगत रूप से इस बात पर जोर दे रहे थे कि इसे बिना किसी देरी के जनता के लिए खोल दिया जाना चाहिए।

सूर्या ने केंद्रीय शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर के पोस्ट का हवाला दिया।

खट्टर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री ने 10 अगस्त 2025 को बेंगलुरु मेट्रो की 19.15 किलोमीटर लंबी येलो लाइन (आरवी रोड से बोम्मासांद्रा तक, जिसमें 16 स्टेशन हैं और जिसकी लागत 5,056.99 करोड़ रुपये है) का उद्घाटन करने और बेंगलुरु फेज-3 के 44.65 किलोमीटर लंबी लाइन (जिसकी लागत 15,611 करोड़ रुपये है) की आधारशिला रखने पर सहमति व्यक्त की है।’’

बेंगलुरु ‘रोड रेज’ मामला : कॉल सेंटर कर्मी पर हमले के आरोपी वायुसेना अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
बेंगलुरु, 22 अप्रैल (भाषा) बेंगलुरु में ‘रोड रेज’ की घटना में वायुसेना अधिकारी की शिकायत पर गिरफ्तार किए गए कॉल सेंटर कर्मचारी की शिकायत पर 40 वर्षीय वायुसेना अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इससे पहले अधिकारी की शिकायत पर कॉल सेंटर कर्मी को गिरफ्तार किया गया था जिसके जवाब में उसने अधिकारी के खिलाफ यह प्राथमिकी दर्ज कराई है।

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर शिलादित्य बोस ने अपने द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में आरोप लगाया कि सोमवार की सुबह बेंगलुरु में बाइक से उनका पीछा करने वाले कन्नड़ भाषी व्यक्तियों के एक समूह ने उन पर हमला किया और गाली गलौज की। पुलिस ने इसे ‘रोड रेज’ का मामला बताते हुए विकास कुमार को गिरफ्तार किया, जो एक सॉफ्टवेयर कंपनी के कॉल सेंटर में ‘टीम हेड’ के रूप में काम करता है।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला किया और कुछ कथित वीडियो में भारतीय वायुसेना अधिकारी आरोपी से मारपीट करते दिख रहे हैं, जिससे देखने के लिए कई लोग वहां जमा हो गए।

वीडियो में अधिकारी कुमार के साथ बहस करते और सार्वजनिक रूप से उसकी पिटाई करते हुए दिख रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी उन्हें रोकने की कोशिश करती नजर आ रही हैं।

घटना उस समय हुई जब अधिकारी अपनी पत्नी के साथ हवाई अड्डे जा रहे थे, जो एक भारतीय वायु सेना (आईएएफ) अधिकारी भी हैं।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) देवराज डी. ने कहा कि विकास कुमार द्वारा दी गई जवाबी शिकायत के आधार पर शिलादित्य बोस के खिलाफ बयप्पनहल्ली थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। विकास कुमार ने आरोप लगाया है कि अधिकारी ने उनके साथ मारपीट भी की।

एक वीडियो बयान में कुमार की मां ज्योति ने अपने बेटे के लिए न्याय की मांग की और पूछा कि क्या पूरी तरह से उनके बेटे पर दोष डालना गलत नहीं है? उन्होंने कहा कि एक कमांडर, एक आईएएफ अधिकारी होने के नाते, उन्होंने उनके बेटे की पिटाई की और उसकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमने अधिकारी के खिलाफ शिकायत की होती तो यह एक बड़ा मुद्दा बन जाता। लेकिन हमने शुरू में पुलिस में शिकायत नहीं की और यह सोचकर लौट आए कि चलो...यह एक छोटा सा मुद्दा है। लेकिन अब उन्होंने (अधिकारी और उनकी पत्नी ने) इसे एक बड़ा मुद्दा बना दिया है और मेरे बेटे को परेशान कर रहे हैं। मैं अपने बेटे के लिए न्याय चाहती हूं।’’

पुलिस ने बताया कि अधिकारी की पत्नी स्क्वाड्रन लीडर मधुमिता दत्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बयप्पनहल्ली थाने में मामला दर्ज किया गया और फिर कुमार को गिरफ्तार किया गया।

डीसीपी ने कहा, ‘‘उनके बीच कहासुनी हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर हमला किया। सोमवार को सुबह करीब छह बजे वायुसेना अधिकारी अपने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) क्वार्टर से केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जा रहे थे। उनकी पत्नी गाड़ी चला रही थीं और वह उनके बगल में बैठे थे।’’

उन्होंने कहा कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज और राहगीरों द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो के विश्लेषण से पता चला है कि दोनों पक्ष संघर्ष से बच सकते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘जब वे थाने आए तो उनके शरीर पर लगी चोट के कारण खून बह रहा था, इसलिए थाना प्रभारी (एसएचओ) ने उन्हें पहले प्राथमिक उपचार लेने और फिर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए वापस आने की सलाह दी थी। चूंकि उन्हें देर हो रही थी, इसलिए वे हवाई अड्डा के लिए निकल गए। जब वह सोशल मीडिया पर ‘लाइव’ हुए, तो हमें इसका पता चला। फिर हमने मधुमिता के विवरण का पता लगाया और डीआरडीओ क्वार्टर से संपर्क किया। वह थाने आईं और शिकायत दर्ज कराई। हमने गंभीर चोट से संबंधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।’’

पूछताछ के दौरान विकास कुमार ने दावा किया कि घटना के वक्त वह वहां से गुजर रहा था तभी महिला ने कथित तौर पर एक टिप्पणी की। इस पर उसने पूछा, ‘‘आप किस बारे में बात कर रहे हैं?’’ इसके बाद, उसने भारतीय वायुसेना अधिकारी के पास जाकर पूछा, ‘‘मैडम क्या कह रही हैं?’’

डीसीपी ने कहा, ‘‘हमारे पास बहुत सारे वीडियो सबूत हैं और हम जांच कर रहे हैं।’’

एशिया में बाल विवाह की दर बांग्लादेश में सबसे अधिक : यूनिसेफ
ढाका, 09 मार्च (वेब वार्ता)। बांग्लादेश बाल विवाह, लैंगिक असमानता, हिंसा और लड़कियों के लिए सीमित अवसरों की उच्च दर से जूझ रहा है। एक हालिया वैश्विक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ।

इस रिपोर्ट का शीर्षक है, ‘गर्ल्स गोल्स: व्हाट हैव चेंजेज फॉर गर्ल्स? एडोलसेंट गर्ल्स राइट्स इन 30 इयर्स’। यह रिपोर्ट अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यूनिसेफ, संयुक्त राष्ट्र महिला और प्लान इंटरनेशनल की ओर से जारी की गई।

रिपोर्ट में बताया गया कि एशिया में बाल विवाह की सबसे अधिक दर बांग्लादेश में है, जहां 50 प्रतिशत से अधिक लड़कियों की शादी 18 वर्ष की आयु से पहले कर दी जाती है। यह चिंताजनक आंकड़ा बांग्लादेश को इस खतरनाक प्रथा से जूझ रहे विश्व के शीर्ष देशों में शामिल करता है।

किशोरियों को सशक्त बनाने के लिए निवेश के महत्व पर जोर देते हुए रिपोर्ट में कहा गया कि इस तरह के निवेश से न केवल व्यक्ति सशक्त बनते हैं, बल्कि समुदायों और राष्ट्रों के आर्थिक विकास और स्थायित्व में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।

रिपोर्ट में 1995 के बीजिंग घोषणापत्र के बाद से देशों द्वारा की गई प्रगति का आकलन किया गया। इसमें शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति को स्वीकार किया गया।

हालांकि रिपोर्ट में बांग्लादेश में किशोरियों के सामने आने वाली लगातार चुनौतियों, विशेष रूप से असमानताओं, हिंसा, सीमित शैक्षिक और आर्थिक अवसरों के संबंध में चिंता व्यक्त की गई।

बांग्लादेश में यूनिसेफ की प्रतिनिधि राणा फ्लॉवर्स ने बदलाव की तत्काल जरुरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “देश में किशोर लड़कियां एक समृद्ध बांग्लादेश में योगदान देना चाहती हैं, जहां वे अवसरों को अपना सकें और अपने देश को आगे बढ़ने में मदद कर सकें। फिर भी, भेदभाव और बाधाएं उन्हें और उनके देश को पीछे धकेलते रहती हैं।”

रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश में किशोरियों के लिए माध्यमिक विद्यालय पूरा करने की दर 59.22 प्रतिशत है। अध्ययन में यह भी बताया गया कि बांग्लादेश उन सात देशों में से एक है जहां डिजिटल कौशल वाली किशोरियों और युवा महिलाओं का अनुपात 2 प्रतिशत या उससे कम है, जिससे उनके अवसर और सीमित हो गए हैं।

रिपोर्ट कुछ सकारात्मक अंतर्दृष्टि भी प्रदान करती है, जिसमें कहा गया कि 15 वर्षीय किशोर लड़कियों की वैश्विक जीवन प्रत्याशा बढ़कर 79.1 वर्ष हो गई, जो 4.5 वर्ष के सुधार को दर्शाती है।

ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) वैक्सीन अभियान जैसी पहलों ने लाखों बांग्लादेशी लड़कियों को गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो देश में महिलाओं के बीच मृत्यु का एक प्रमुख कारण है।

बेंगलुरू में दूसरी पत्नी की हत्या कर बिहार भागा; कुछ ही दिन में कर ली तीसरी शादी
बेंगलुरु, छह दिसंबर (भाषा) बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक नाले में एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने के कुछ दिनों बाद पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में उसके पति को बिहार से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पेशे से पेंटर का काम करने वाले आरोपी मोहम्मद नसीम(39) को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 11 नवंबर को सरजापुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई।

पुलिस के अनुसार, नसीम और उसकी दूसरी पत्नी रुमेश खातून (22) अक्सर छोटी-छोटी बातों पर एक-दूसरे से झगड़ते रहते थे तथा उनके बीच तनावपूर्ण संबंध थे। उसे अपनी पत्नी पर शक था और कुछ निजी मुद्दों के कारण उसने अपनी पत्नी से छुटकारा पाने का फैसला किया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रुमेश की गला घोंटकर हत्या करने के बाद नसीम ने उसके हाथ-पैर तार से बांध दिए और शव को नाले में फेंक दिया।

अधिकारी ने बताया कि पत्नी की हत्या करने के बाद वह अपने छह बच्चों के साथ अपने मूल स्थान बिहार के मुजफ्फरपुर भाग गया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना एक सप्ताह बाद उस समय प्रकाश में आई जब स्थानीय लोगों ने इलाके में नाले से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचित किया। बाद में महिला का सड़ा-गला शव बरामद किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान शव की पहचान होने के बाद सामने आया कि मृतक महिला का पति लापता है और वह अपने छह बच्चों के साथ भाग गया है। नसीम की पहली शादी से उसके चार बच्चे और खातून के साथ उसकी दूसरी शादी से दो बच्चे हैं।

उन्होंने बताया कि तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल फोन ‘लोकेशन’ का उपयोग करते हुए जांचकर्ताओं ने आरोपी को मुजफ्फरपुर में पाया। वहां पहुंचने के कुछ ही दिनों बाद और पुलिस द्वारा पकड़े जाने से पहले आरोपी ने तीसरी शादी कर ली।

उन्होंने बताया, ‘‘आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और हत्या के सिलसिले में उसे पिछले सप्ताह मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया।’’

दिल्ली, बेंगलुरु के लिए मॉडल शहर लॉजिस्टिक योजना तैयार
नयी दिल्ली, 20 नवंबर (भाषा) उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने मॉडल सिटी लॉजिस्टिक योजना को अंतिम रूप दे दिया है। इसका मकसद शहरी क्षेत्रों में माल ढुलाई व्यवस्था को कुशल बनाना और लॉजिस्टिक लागत में कमी लाना है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह बात कही है।

भारत-जर्मन तकनीकी सहयोग के तहत, डॉयचे गेसेलशाफ्ट फर इंटरनेशनल जुसामेनरबीट (जीआईजेड) की ‘ग्रीन फ्रेट प्रोजेक्ट’ ने मॉडल सिटी लॉजिस्टिक योजना (सीएलपी) की तैयारी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर गतिविधियों को अपनाने को लेकर संबंधित राज्य अधिकारियों की मदद की है।

यह शहरों में जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार करते हुए भीड़भाड़, प्रदूषण और लॉजिस्टिक लागत को कम करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

डीपीआईआईटी में अतिरिक्त सचिव राजीव सिंह ठाकुर ने यहां कहा कि दिल्ली और कर्नाटक दोनों सरकारों ने इन योजनाओं को विकसित करने के लिए सहायता प्रदान की है।

उन्होंने संवाददाताओं से, ‘‘इसपर काम प्रगति पर है। वे समर्थन देने के लिए सहमत हो गए हैं। यह एक मॉडल योजना है जिसका उपयोग इन शहरों या किसी अन्य शहर द्वारा किया जा सकता है। यह लॉजिस्टिक पर ध्यान देने के लिए एक व्यापक और सैद्धांतिक योजना है।’’

डीपीआईआईटी के अनुसार, इससे व्यापार करने में सुगमता को लेकर केंद्र सरकार के एजेंडा को आगे बढ़ाने और 2070 तक शुद्ध रूप से कार्बन उत्सर्जन को शून्य स्तर पर लाने का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।

यह दिशानिर्देश शहरों और राज्यों में काम कर रही इकाइयों के लिए भी है, ताकि शहर के लॉजिस्टिक परिवेश को कुशल और टिकाऊ बनाया जा सके।

यह दिशानिर्देश एक ऐसा दस्तावेज है जो संबंधित पक्षों से मिली प्रतिक्रिया और सुझाव के माध्यम से विकसित होता रहेगा और डीपीआईआईटी शहर लॉजिस्टिक योजनाएं तैयार करने के लिए इच्छुक राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों को अपना समर्थन देगा।

इंडिगो फ्लाइट में नशे में धुत यात्री ने की इमरजेंसी एग्जिट खोलने की कोशिश
इन दिनों एक के बाद एक फ्लाइट में यात्रियों द्वारा विमान सेवा दल के सदस्यों के साथ अभद्रता और बदसलूकी करने के कई मामले सामने आये है। अभद्रता के अलावा नशे की स्थिति में विमान में समस्या पैदा करने के मामले भी मानों आम हो चुका है। अब एक बार फिर ऐसा ही कुछ सामने आया है। दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में नशे में धुत एक यात्री ने आपातकालीन निकास द्वार खोलने का प्रयास किया।

जानिए क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि नशे में धुत्त इस यात्री के इस हरकत ने चालक दल समेत विमान में सवार सभी यात्रियों में चिंता की लहर पैदा कर दी। इसके बाद चालक दल ने पायलट को सूचित किया, जिसने किसी भी तरह की दुर्घटना होने से पहले रोकने के लिए उचित कार्रवाई की गई। बेंगलुरु पहुंचने पर यात्री को सीआईएसएफ को सौंप दिया गया।

पहली बार नहीं हुआ है ऐसा कुछ

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब ऐसी घटनाएं हुई हैं। इस महीने की शुरुआत में, दुबई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में दो यात्रियों ने चालक दल की चेतावनी के बावजूद शराब का सेवन जारी रखा और फिर मौखिक रूप से चालक दल और सह-यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार किया। विमानन नियामक, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने अनियंत्रित और व्यवधानकारी यात्रियों से निपटने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। एयरलाइंस को उड़ानों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने और अन्य यात्रियों को नुकसान पहुंचाने वाली घटनाओं को रोकने के लिए प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए।

बंगलोर : केकेआर पर आरसीबी की जीत के लिए प्रशंसकों ने की बड़ी पूजा, पास में खड़ी बाइकों में लगी आग
भारत में क्रिकेट की अलग ही दीवानगी है. लोग अपने अपने पसंदीदा खिलाड़िओं को लेकर उत्साही दिखाई देते है. इस समय आईपीएल चल रहा है. आईपीएल को क्रिकेट का त्यौहार माना जाता है. इस दौरान लोगों का क्रिकेट और उनके खिलाड़ियों के प्रति जूनून कई गुना बढ़ जाता है. इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के प्रशंसकों ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ जीत के लिए धर्मराय स्वामी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। हालांकि, इस पूजा ने उस समय बुरा मोड़ ले लिया जब पूजा अर्चना के दौरान बड़ी मात्रा में जलाए गये कपूर के कारण पास में खड़ी कई बाइकों में आग लग गई। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा

आपको बता दें कि पुलिस के अनुसार करगा उत्सव के दौरान द्रौपदी देवी की विशेष पूजा की गई। आरसीबी के प्रशंसकों ने सैकड़ों किलोग्राम कपूर जलाया। गनीमत यह रही कि प्रशासन ने तत्परता दिखाई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि वहां पार्क की गई बाइकों को कपूर के ढेर से दूर ले जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन उन्हें हटाया नहीं गया। आग से कितना नुकसान हुआ है इसका अभी पता नहीं चल पाया है। करगा उत्सव बेंगलुरु में एक प्रमुख उत्सव है और बुधवार की रात धर्मरायस्वामी मंदिर में शुरू हुआ, जो 11 दिनों तक जारी रहा।

बेंगलुरु : बेटे ने अपने पिता की हत्या करने के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को 1 करोड़ रुपये का भुगतान किया
कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में एक हत्या के मामले की गुत्थी सुलझा ली है। पीड़ित के बेटे और अपराध के संबंध में दो संविदा हत्यारों को गिरफ्तार किया है।

बेटे मणिकांत ने संपत्ति विवाद में अपने पिता नारायणस्वामी की हत्या के लिए 1 करोड़ रुपये देना तय किया। पीड़ित की 13 फरवरी को उसके अपार्टमेंट परिसर की पार्किंग में हत्या कर दी गई थी।

मणिकांत अनुबंध हत्यारों से जेल में मिला था और अपने पिता की हत्या के लिए 1 करोड़ रुपये देने का वादा किया था। उसने एक लाख रुपए एडवांस भी दे दिए।

जांच से पता चला कि नारायणस्वामी ने मणिकांत की दूसरी पत्नी के नाम पर 1.7 एकड़ जमीन सहित अपनी संपत्ति दर्ज करने का फैसला किया था। निराश होकर बेटे ने अपने पिता से छुटकारा पाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को हायर करने का फैसला किया।

मराठाहल्ली पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और अन्य व्यक्तियों के भी शामिल होने का संदेह है। मणिकांत को पहले अपनी पहली पत्नी की हत्या करने और दूसरी पत्नी को मारने की कोशिश करने के आरोप में कैद किया गया था।

बंगलोर : निर्माणाधीन इमारत के पास बने एक गड्ढे में गिरने से हुई छः साल की बच्ची की मौत
बंगलोर के केआर थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन साइट में बने एक गड्ढे में एक 6 वर्षीय बच्ची की गिरने से मौत हो गई। ये घटना बाजार थाना क्षेत्र की सीमा में शनिवार को हुई।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि मृतक बच्ची की पहचान माहेश्वरी के रूप में हुई है। उसके माता-पिता सुल्तानपेट में निर्माण स्थल पर मजदूरों के रूप में काम करते है। वे निर्माणाधीन भवन के परिसर में ही रहते थे। मामले में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लिफ्ट लगाने के लिए बनाए गए गड्ढे में पानी भर गया था। इस पानी भरे गड्ढे में शुक्रवार देर रात बच्ची गिर गई। इससे बेखबर बच्चे के माता-पिता ने इधर-उधर खोजबीन की। सुबह जब शव ऊपर आया तो उन्हें बच्ची के बारे में पता चला।

पुलिस ने शुरू की जाँच

शव के ऊपर आने के बाद ही बच्ची के साथ हुए हादसे का पता चला और इस घटना के बारे में पुलिस को जानकरी दी गयी. मामले की जांच अपने हाथ में लेते हुए बाजार पुलिस ने मौका मुआयना किया है। पुलिस जाँच में सामने आया कि यह निर्माणाधीन इमारत किसी विक्रम की थी। आरोप है कि निर्माण स्थल पर कोई एहतियाती कदम नहीं उठाया गया।

गूगल के इस इंजिनियर ने बनाया GIta GPT, ये AI गीता के आधार पर सुझायेगी आपकी समस्याओं का समाधान
एआई चैटबॉट चैटजीपीटी और बार्ड के बाद अब एआई चैटबॉट तकनीक को लेकर होड़ मची हुई है। अब गूगल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने भगवद गीता से प्रेरणा लेते हुए AI चैटबॉट गीताजीपीटी (Gita GPT) विकसित किया है। इसकी मदद से उपयोगकर्ता न सिर्फ श्रीमत भगवत गीता को बेहतर रूप से समझ सकेंगे बल्कि अपनी दैनिक समस्याओं के बारे में भगवद गीता से सलाह ले सकते हैं।

ये एआई भगवद गीता सुझावों के आधार पर देगी आपके समस्याओं का समाधान

जानकारी के मुताबिक, जब भी यूजर्स गीता जीपीटी पर सवाल पूछेंगे, तो एआई चैटबॉट भगवद गीता में दिए ज्ञान के आधार पर उन सभी सवालों के जवाब देगा। गौरतलब है कि गीता जीपीटी भी चैट जीपीटी की तरह ही एक तरह का एआई चैटबॉट है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट GPT-3 द्वारा संचालित है गीता GPT

जानकारी के अनुसार बंगलौर स्थित गूगल सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुकुरु साई विनीत ने गीता जीपीटी विकसित की। यह भगवद गीता से प्रेरित है। इसी के साथ विनीत एआई की दौड़ में शामिल हो गए हैं और उन्होंने चैट जीपीटी जैसा ही एक टूल विकसित किया है। गीता GPT आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट GPT-3 द्वारा संचालित है जो आपके जीवन से संबंधित सवालों का सीधे भगवद गीता से उत्तर देता है।

Microsoft और Google के बीच मची होड़

गौरतलब है कि अब माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसे टेक दिग्गजों ने इस क्षेत्र में अपने एआई बॉट्स को विकसित करना शुरू कर दिया है। उन्होंने अपने स्वयं के चैटबॉट पेश किए हैं।

बंगलौर में बोले प्रधानमंत्री, ये है टेक्नोलॉजी, टैलेंट और इनोवेशन की ऊर्जा से भरा शहर
पीएम मोदी ने बैंगलोर में इंडिया एनर्जी वीक 2023 इवेंट में इंडियनऑयल द्वारा विकसित सोलर कुकिंग सिस्टम के ट्विन-कुकटॉप मॉडल का अनावरण किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बेंगलुरु टेक्नोलॉजी, टैलेंट और इनोवेशन की ऊर्जा से भरा शहर है। मेरी तरह आप भी यहां की युवा ऊर्जा को महसूस कर रहे होंगे।

लाखों लोग गरीबी से निकले

आपको बता दें कि इंडिया एनर्जी वीक-2023 भारत की जी-20 की अध्यक्षता के लिए पहला बड़ा आयोजन है। लाखों लोग गरीबी से बाहर निकलकर मध्यम वर्ग की श्रेणी में आ गए हैं। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता देश बन गया है।

भारत में बढ़ेगा गैस पाइपलाइन का नेटवर्क

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के पास दुनिया में चौथा सबसे बड़ा कच्चा तेल अनुसंधान क्षमता है। वर्तमान में, भारत अपनी शोधन क्षमता को 25 करोड़ टन प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 45 करोड़ टन प्रतिवर्ष करने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। अगले 4-5 वर्षों में भारत में गैस पाइपलाइन नेटवर्क मौजूदा 22,000 किमी से बढ़कर 35,000 किमी हो जाएगा। महामारी और युद्ध के बावजूद भारत 2022 में वैश्विक उज्ज्वल स्थान बना हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी की दुनिया का भविष्य तय करने में ऊर्जा क्षेत्र की अहम भूमिका रही है।

CAEV Expo 2023: अप्रैल के दूसरे सप्ताह बैंग्लुरु में आयोजित होगा एशिया का अबसे बड़ा वाहन एक्सपो
एशिया की कनेक्टेड (स्मार्ट या LAN से जुडी गाड़ियाँ जो जानकारियों के लेनदेन करने में सक्षम हो!), स्वायत्त (सेल्फ या ऑटोमेटिक) और इलेक्ट्रिक वाहनों की सबसे बड़ी प्रदर्शनी सीएईवी एक्सपो 2023, 13 और 14 अप्रैल 2023 को केटीपीओ यानी कर्नाटक व्यापार संवर्धन संगठन बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी। कनेक्टेड और स्वायत्त वाहन प्रदर्शनियों और सम्मेलनों के पिछले छह संस्करणों कई उद्योग साझेदारी, निवेश और अधिग्रहण में सहायक रहा है। यह भारत में CAEV ईकोसिस्टम के लिए एक B2B (बिजनस टू बिजनेस) एक्सपो प्लेटफॉर्म रहा है। इस बार यह एक्सपो उन आम जनता के लिए भी खुला है जो कनेक्टेड, स्वायत्त और इलेक्ट्रिक वाहन के प्रति उत्साही हैं।

इस एक्सपो से है बहुत उम्मीदें

आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में 5000 से अधिक पंजीकृत प्रतिनिधियों और आगंतुकों (visitors), 150 प्रदर्शकों (exhibitor) और 60 वक्ताओं के भाग लेने की उम्मीद है। ऐसी उम्मीद लगाईं जा रही है कि इस आयोजन से कम से कम 6 बिलियन का कारोबार होगा। इस कार्यक्रम में नौ नियोजित सत्र शामिल होंगे, जिसमें विभिन्न प्रकार के प्रमुख मुद्दों और ऑटोमोटिव के सामने आने वाले रुझानों पर चर्चा करते हुए प्रमुख वार्ता और पैनल चर्चा होगी। इस आयोजन में निजी, गैर-लाभकारी और सार्वजनिक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले सीएईवी पारिस्थितिकी तंत्र के वरिष्ठ पेशेवरों के भाग लेने की उम्मीद है।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

छह हजार वर्ग मीटर के क्षेत्र में आयोजित होने वाले CAEV EXPO 2023 में जिन विषयों पर चर्चा की जाएगी, वे हैं - कनेक्टेड वाहन, स्वायत्त वाहन, स्मार्ट और साझा गतिशीलता, इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटोमोटिव साइबर सुरक्षा, वाहन डेटा प्रबंधन, ऑटोमोटिव के लिए इंटेलिजेंट क्लाउड, मानचित्र और नेविगेशन, वाहन इंफोटेनमेंट, ADAS, फ्लीट टेलीमैटिक्स, उभरती हुई प्रौद्योगिकियां, ऑटोमोटिव M2M और IoT समाधान, कनेक्टेड इंश्योरेंस, ऑटोमोटिव सिमुलेशन और परीक्षण, और टिकाऊ गतिशीलता। जबकि CAEV EXPO 2023 में शामिल होने प्रायोजकोण में SecureThings, Toyota Connected India, Elektrobit, Danlaw, Western Digital, Quectel, Teltonika, ETAS, Hexagon, TomTom, Cavli Wireless, National Instruments (NI), Keysight, Nexus Technology, Accord Group और एक्सेल के नाम शामिल हैं।

आज के समय कनेक्टेड मोबिलिटी लग्जरी नहीं प्राथमिकता

कई मार्केट रिसर्च फर्मों का मानना ​​है कि कनेक्टेड कारें जल्द ही भारतीय सड़कों पर नियमित रूप से दिखने लगेंगी। इसके साथ ही ये भी देखा गया है कि ग्राहक उन्नत और कनेक्टेड तकनीकों के लिए अधिक भुगतान करने को तैयार हैं, जो भारत में कनेक्टेड कारों के बाजार के विकास में मदद करेगा। इस कार्यक्रम इमं अपनी भागीदारी के बारे में बात करते हुए टोयोटा कनेक्टेड इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जीके सेंथिल ने कहा, "हम एक ऐसे युग में कदम रख रहे हैं जहां कनेक्टेड मोबिलिटी न केवल एक लग्जरी है बल्कि कुशल परिवहन के लिए एक प्राथमिकता है। सीएईवी एक्सपो इस क्षेत्र में प्रगति में तेजी लाने में मदद करने के लिए कनेक्टेड मोबिलिटी स्पेस में भारतीय पारिस्थितिकी तंत्र को जोड़ने के लिए सबसे प्रभावशाली मंच होगा।

वाहनों में टेलीमैटिक्स होना अनिवार्य

गौरतलब है कि भारत सरकार ने सभी वाणिज्यिक और सार्वजनिक परिवहन वाहनों में वाहन टेलीमैटिक्स होना अनिवार्य किया है। इसके अलावा, भारत सरकार सभी नए वाहनों में ADAS सिस्टम को शामिल करना अनिवार्य कर रही है, जिससे वे देश में तेजी से सामान्य हो रहे हैं। इसके अलावा, सरकार चाहती है कि भारत अपने राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक वाहन मिशन 2030 के साथ वर्ष 2030 तक 100 प्रतिशत ईवी राष्ट्र बन जाए।

हाल ही में हुआ बीमा नियमों में  बदलाव

हाल ही में बीमा नियामक संस्था IRDAI ने अधिसूचित किया कि आप कितना ड्राइव करते हैं और आप कैसे ड्राइव करते हैं उसके अनुसार भुगतान करें, इससे जुड़े वाहनों के उपयोग को और बढ़ावा मिलेगा। भारत में 5G सेवाओं का रोलआउट भी आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। 5G कारों को एक दूसरे के साथ और वास्तविक समय में बुनियादी ढांचे के साथ संवाद करने में सक्षम करेगा, संभावित रूप से सड़कों को सुरक्षित और ड्राइविंग को अधिक कुशल बना देगा।

सीएईवी एक्सपो एक बेहतरीन मंच : विशाल बाजपेई

सिक्योरथिंग्स के सह-संस्थापक और सीईओ विशाल बाजपेई ने साझा किया, "सीएईवी एक्सपो एक बेहतरीन मंच है जो नए रुझानों, चुनौतियों, विचारों और अद्वितीय समाधानों को साझा करने के लिए उद्योग जगत के दिग्गजों को एक साथ लाता है। ऐसे में हम यहाँ ऑटोमोटिव परिवर्तन, इलेक्ट्रिक या विद्युतीकरण और आधुनिक गतिशीलता में तेजी लाने के लिए हमारे सम्मानित ग्राहकों और भागीदारों के साथ सहयोग और नवाचार कर सकेंगे। 'व्हाइटहैट' धारण करना 'सुपरहैकर' की, सिक्योर थिंग्स ऑटोमोटिव साइबर सुरक्षा और कनेक्टेड मोबिलिटी में नवीनतम नवाचार प्रदर्शित करने के लिए तैयार है। हम मोबिलिटी इकोसिस्टम के डीएनए को सुरक्षित करने के लिए अपने नवीनतम उत्पाद लॉन्च के साथ 'सिक्योरिटी या एस-फैक्टर' पेश करेंगे।"