Shubhman Gill - Loktej

शुभमन गिल की ताकत अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने की उनकी क्षमता है: अनिल कुंबले
नई दिल्ली, 10 मई (वेब वार्ता)। आईपीएल 2026 में शनिवार को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच मुकाबला खेला गया।

जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने 44 गेंदों पर 84 रन की पारी खेलते हुए टीम की 77 रनों की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने गिल की प्रशंसा की है।

अनिल कुंबले ने जियो हॉटस्टार पर कहा, “आधुनिक क्रिकेट में शुभमन गिल सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक हैं। उनकी बल्लेबाजी देखना काफी सुखद है। उनका खेल बनावटी नहीं लगता।

वह हर गेंद को उसकी मेरिट के आधार पर खेलने में भरोसा रखते हैं। वह जब बड़े शॉट लगाते हैं, तब भी वह पूरी तरह नियंत्रण में रहते हैं। यही बात उन्हें कई पावर हिटर्स से अलग बनाती है।”

कुंबले ने कहा, “गिल की सबसे बड़ी ताकत अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने की उनकी काबिलियत है। एक बार जब वह सेट हो जाते हैं, तो वह गेम को डीप ले जाते हैं और अच्छी शुरुआत को लंबी, असरदार पारियों में बदलते हैं।

जब आपका टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज ऐसा करता है, तो यह टीम को बहुत मजबूत पोजिशन में डाल देता है। इसी वजह से गुजरात लगातार बड़े टोटल बना पाता है।”

कुंबले ने राशिद खान की गेंदबाजी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “राशिद ने स्टंप्स पर लगातार अटैक किया और अपने प्लान पर डटे रहे। वह एक ऐसे गेंदबाज हैं जिसे हवा में तेज गेंद फेंकना पसंद है।

पिछले सीजन में और इस आईपीएल सीजन के पहले हाफ में, उसने अपनी गति कम कर दी थी। इससे उसका असर कम हुआ। हालांकि, आरआर के खिलाफ राशिद की गति सही थी।”

पूर्व खिलाड़ी ने कहा, “राशिद की तेज, गेंदें टी20 क्रिकेट में उनका सबसे बड़ा हथियार बनी हुई हैं। वे सिर्फ स्पिन या फ्लाइट पर निर्भर रहने के बजाय बल्लेबाज को गलतियां करने पर मजबूर करते हैं।”

मैच की बात करें तो गिल की 84 रन की पारी के दम पर गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 229 रन बनाए थे। राशिद के 4 ओवर में 33 रन देकर लिए 4 विकेट की बदौलत जीटी ने आरआर को 16.3 ओवर में 152 रन पर समेटकर मैच 77 रन से जीता।

T20 वर्ल्ड कप 2026: सूर्यकुमार यादव बने कप्तान, लेकिन शुभमन गिल के बाहर होने पर भड़के सुनील गावस्कर; चयनकर्ताओं पर उठाए सवाल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। इस बार टीम की कमान स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, लेकिन इस घोषणा के साथ ही एक बड़े विवाद ने जन्म ले लिया है। टीम से स्टार ओपनर शुभमन गिल और ईशान किशन का पत्ता कट गया है, जिसने क्रिकेट जगत और प्रशंसकों को हैरान कर दिया है।

चयनकर्ताओं ने एक 'परिचित' दिखने वाली टीम पर भरोसा जताया है, जिसमें सूर्या के नेतृत्व में निरंतरता को प्राथमिकता दी गई है। हालांकि, शुभमन गिल जैसे स्थापित खिलाड़ी को बाहर रखने के फैसले ने पूर्व दिग्गजों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

शुभमन गिल को टीम में जगह न मिलने पर महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 'एनडीटीवी स्पोर्ट्स' (NDTV Sports) के अनुसार, गावस्कर इस फैसले से पूरी तरह स्तब्ध हैं। उन्होंने चयनकर्ताओं की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी खिलाड़ी को केवल हालिया फॉर्म के आधार पर इतने बड़े टूर्नामेंट से बाहर करना सही नहीं है। गिल का बचाव करते हुए गावस्कर ने क्रिकेट की मशहूर कहावत दोहराई और कहा, "फॉर्म अस्थायी है, लेकिन क्लास स्थायी होती है।" गावस्कर का मानना है कि गिल की तकनीक और बड़े मैचों का अनुभव टीम के लिए अमूल्य साबित हो सकता था।

रिपोर्ट के मुताबिक, ईशान किशन को भी टीम में जगह नहीं मिली है, जिससे यह साफ है कि टीम प्रबंधन अब टी20 की विशिष्ट जरूरतों और आक्रामक बल्लेबाजी की ओर अधिक ध्यान दे रहा है। सूर्यकुमार यादव, जो वर्तमान में दुनिया के सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाजों में से एक हैं, अब एक ऐसी टीम का नेतृत्व करेंगे जिसमें कई पुराने चेहरे तो हैं, लेकिन गिल और किशन जैसे युवाओं की कमी चर्चा का विषय बनी हुई है।

गावस्कर की इस तीखी प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया और क्रिकेट गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। जहां एक तरफ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर भरोसा जताया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ गिल जैसे 'क्लास' खिलाड़ी को बाहर रखने के जोखिम पर भी चर्चा हो रही है। अब सारा दारोमदार सूर्या और उनकी इस टीम पर होगा कि वे आगामी वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं के इस कड़े फैसले को सही साबित करें।

गिल अभी रन नहीं बना पा रहे है लेकिन वह बेहतरीन खिलाड़ी है: अगरकर
मुंबई, 20 दिसंबर (भाषा) भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने शनिवार को कहा कि हालिया मैचों में शुभमन गिल के रन न बना पाने और संयोजन की मजबूरियों के कारण उन्हें टी20 विश्व कप की टीम में शामिल नहीं किया गया।

भारतीय टी20 टीम के हाल ही में उपकप्तान नियुक्त किए गए गिल श्रीलंका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने इस श्रृंखला में चार, शून्य और 28 रन बनाए, जबकि चोट के कारण पांचवां मैच नहीं खेल पाए।

अगरकर ने टीम की घोषणा के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हमें पता है कि वह कितने शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन इस समय शायद उनके बल्ले से उतने रन नहीं निकल पा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वह बदकिस्मती से पिछले विश्व कप से भी बाहर रह गए थे क्योंकि हमने अलग संयोजन के साथ खेलने का फैसला किया था। टीम चयन में संयोजन का ध्यान रखना होता है। जब आप 15 खिलाड़ियों की टीम चुनते हैं तो किसी न किसी को बाहर रहना पड़ता है और इस बार दुर्भाग्य से गिल को बाहर होना पड़ा।’’

अगरकर ने कहा कि टीम प्रबंधन शीर्ष क्रम में एक अतिरिक्त विकेटकीपर रखना चाहता था, जिसके चलते एक बल्लेबाज की कुर्बानी देनी पड़ी।

उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को प्राथमिकता दी गई जबकि जितेश शर्मा का इस्तेमाल आमतौर पर निचले क्रम के तेजी से रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में किया गया था।

भारत के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘ हम संयोजन को देख रहे हैं और हमें ऐसे विकेटकीपर की जरूरत महसूस हुई जो ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी कर सके। जितेश ने कुछ गलत नहीं किया लेकिन हमें संयोजन और शीर्ष क्रम में विकेटकीपर की जरूरत को ध्यान में रखना पड़ा।’’

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी गिल को टीम से बाहर रखने के पीछे संयोजन को ही मुख्य कारण बताया।

सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘टी20 विश्व कप (2024) के बाद जब हम श्रीलंका गए थे तब हमने कुछ मैचों में 200 से अधिक रन बनाए थे और गिल उस टीम का हिस्सा थे। हम शीर्ष क्रम में एक विकेटकीपर और नीचे रिंकू या वाशी (वॉशिंगटन सुंदर) को रखना चाहते थे, इसलिए हमें ऊपर एक अतिरिक्त विकेटकीपर रखना पड़ा। गिल की फॉर्म पर कोई सवाल नहीं है।’’

सूर्यकुमार ने लंबे समय से चल रहे अपने खराब दौर को लेकर भी ज्यादा चिंता नहीं जताई और आगामी टी20 विश्व कप से पहले अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी दोबारा हासिल करने का भरोसा व्यक्त किया।

इस साल टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। उनका औसत करीब 15 के आसपास रहा है। अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले उनकी फॉर्म चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां भारत सात फरवरी से अपने खिताब की रक्षा करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पता है कि मुझे क्या करना है और मैं वह करूंगा। आप निश्चित तौर पर सूर्यकुमार बल्लेबाज को देखेंगे। यह दौर (खराब लय) थोड़ा लंबा चला है, लेकिन पहले भी कई खिलाड़ी खराब फॉर्म से वापसी कर चुके हैं।”

इस 35 साल के खिलाड़ी ने माना कि घरेलू सरजमीं पर विश्व कप खेलना चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन उन्हें ऐसी चुनौती पसंद है।

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘ घरेलू दर्शकों के सामने खेलना मेरे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती है। टीम संतुलित दिख रही है और हमने सही खिलाड़ियों का चयन किया है। टीम को देखते हुए हमारे पास पहले से ही 2-3 संयोजन तैयार हैं।’’

टी20 विश्व कप: गिल को नजरअंदाज किया गया, ईशान किशन और रिंकू सिंह को टीम में शामिल
मुंबई, 20 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय चयन समिति ने साहसिक कदम उठाते हुए खराब फॉर्म में चल रहे उप कप्तान शुभमन गिल को भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए शनिवार को चुनी गई 15 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह नहीं दी।

ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम का उप कप्तान बनाया गया है। शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन की भी टीम में वापसी हुई है। उन्होंने संजू सैमसन के बाद दूसरे विकेटकीपर के रूप में जितेश शर्मा को पीछे छोड़ दिया।

चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने स्वीकार किया कि अच्छी फॉर्म में नहीं होने के कारण गिल को टीम से बाहर कर दिया गया है।

अगरकर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘गिल रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं और उन्हें टीम में नहीं चुना गया है, इसलिए हमें एक उप-कप्तान की जरूरत थी।"

एशिया कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे रिंकू सिंह ने जितेश की जगह मुख्य फिनिशर के रूप में वापसी की है। ईशान दूसरे विकेटकीपर होने के साथ रिजर्व सलाती बल्लेबाज भी होंगे।

टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह।

शुभमन गिल को पैर के अंगूठे में चोट लगी, आखिरी दो टी20 अंतरराष्ट्रीय से बाहर रहने की संभावना
लखनऊ, 17 दिसंबर (भाषा) खराब फॉर्म से जूझ रहे भारत के उप कप्तान शुभमन गिल पैर के अंगूठे में चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। टीम के करीबी सूत्रों ने पीटीआई को यह जानकारी दी।

पता चला है कि गिल को ट्रेनिंग सत्र के दौरान चोट लगी और उनके जल्दी ठीक होने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘शुभमन ने चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से एक दिन पहले नेट में लंबे बल्लेबाजी सत्र में हिस्सा लिया था। सत्र के आखिर में उनके पैर के अंगूठे पर चोट लग गई। उन्हें दर्द हो रहा था और वह लंगड़ा रहे थे। बुधवार को उनके लिए खेलना मुश्किल होता इसलिए वह टीम के साथ नहीं आए क्योंकि उनके इस मैच में खेलने की बहुत कम संभावना थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस समय यह कहना मुश्किल है कि वह अहमदाबाद में खेलेंगे या नहीं।’’

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला टी20 विश्व कप से पहले भारत की आखिरी श्रृंखला है और उस द्विपक्षीय सीरीज और विश्व कप के लिए टीम समान रहने वाली है इसलिए राष्ट्रीय चयन समिति और टीम प्रबंधन अपने शीर्ष क्रम के एक विशेषज्ञ बल्लेबाज को लेकर सभी जरूरी सावधानियां बरतना चाहेंगे।

गिल कोलकाता में पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन लगी गर्दन की चोट के कारण दक्षिण के खिलाफ टेस्ट और एकदिवसीय श्रृंखला से भी बाहर हो गए थे जिसके लिए उन्हें दो दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। वह गुवाहाटी टेस्ट और उसके बाद की एकदिवसीय श्रृंखाल से भी बाहर रहे।

टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने उन्हें फिट घोषित कर दिया था जबकि आलोचक संजू सैमसन से पहले टीम में उनकी जगह पर सवाल उठा रहे थे जिन्होंने पिछले सत्र में तीन शतक लगाए थे।

सीरीज में गिल का प्रदर्शन खराब रहा है। उन्होंने शुरुआती दो मैच में चार और शून्य रन बनाए। इसके बाद धर्मशाला में तीसरे मैच में 28 रन की पारी खेली लेकिन वहां भी वह अपने रंग में नहीं दिखे।

हालांकि गौतम गंभीर की अगुवाई वाले पूरे कोचिंग स्टाफ ने अपने स्टार बल्लेबाज का मजबूती से समर्थन किया है कि वह अगले साल फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में गिल की बल्लेबाजी पर होंगी नजरें
धर्मशाला, 13 दिसंबर (भाषा)  भारतीय टीम पांच मैचों की श्रृंखला के तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो सब की निगाहें शुभमन गिल की बल्लेबाजी पर होगी जो इस प्रारूप में खुद को साबित कर चुके संजू सैमसन की जगह लेने के बाद अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने में नाकाम रहे है।

गिल को श्रृंखला के बाकी बचे तीनों मैचों में एकादश में जगह मिलना लगभग तय है लेकिन उनके लिए चीजें आसान नहीं है। टी20 विश्व कप अब सिर्फ छह सप्ताह दूर है और यह सलामी बल्लेबाज इन मैचों में अगर लय हासिल करने में विफल रहा तो टीम दूसरी योजना पर काम करने का मन बना सकती है।

धर्मशाला में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का पूर्वानुमान है और बर्फ से ढकी धौलाधार पर्वतमाला की पृष्ठभूमि में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले भारतीय ड्रेसिंग रूम के भीतर माहौल गर्म होगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव की लंबे समय से चली आ रही खराब लय पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि उपकप्तान गिल अब तक भरोसा जगाने में नाकाम रहे हैं।

संजू सैमसन जैसे स्थापित सलामी बल्लेबाज की कीमत पर टीम में शामिल किए गए गिल प्रभाव छोड़ने में संघर्ष करते नजर आए हैं। एनरिच नॉर्किया, मार्को यानसन, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन और लुथो सिपामला जैसे गेंदबाजों से सजी दक्षिण अफ्रीकी टीम की तेज गेंदबाजी आक्रमण पहले ही दिखा चुकी है कि भारतीय परिस्थितियों का कैसे फायदा उठाया जाए।

धर्मशाला में परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के अनुकूल होगी।

दुनिया भर की मौजूदा टी20 टीमों को देखे तो दक्षिण अफ्रीका इस बार उपमहाद्वीप में खिताब जीतने के लिए काफी मजबूत और संतुलित नजर आ रहा है। टीम ने श्रृंखला के शुरुआती मैच में बड़ी हार का सामना करने के बाद दूसरे मैच में दमदार वापसी कर भारत को हर विभाग में पछाड़ दिया। श्रृंखला अब 1-1 से बराबरी पर है।

क्विंटन डिकॉक की वापसी और उनके साथ कप्तान एडन मारक्रम, डेवाल्ड ब्रेविस, डोनोवन फरेरा, डेविड मिलर और हरफनमौला यानसन की मौजूदगी ने उनकी बल्लेबाजी को बेहद खतरनाक बना दिया है।

विश्व कप से पहले अब भारत के पास सिर्फ आठ मैच बचे हैं। ऐसे में मुख्य कोच गौतम गंभीर के सामने कठिन चुनौतियां हैं। खराब फॉर्म से जूझ रहे शीर्ष क्रम के दो बल्लेबाजों को एक साथ खिलाना शायद टीम के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है।

कप्तान होने के नाते सूर्यकुमार यादव को एक साल से खराब फॉर्म के बावजूद विश्व कप तक कुछ हद तक सुरक्षा मिलने की संभावना है। लेकिन यह छूट गिल को मिलना मुश्किल है क्योंकि वह एशिया कप से पहले तक पारी का आगाज करने के लिए मूल विकल्प नहीं थे। छोटे प्रारूप की टीम में उनकी वापसी अब ऐसे फैसले की तरह दिख रही है, जिसमें बिना जरूरत एक संतुलित संयोजन से छेड़छाड़ की गई।

गिल को अजित अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति के फैसले को सही साबित करने के लिए असाधारण प्रदर्शन करना होगा। इंग्लैंड के खिलाफ एक खराब श्रृंखला के बाद संजू सैमसन को बाहर करने का निर्णय अब भी सवालों के घेरे में है।

टेस्ट और वनडे में कलात्मक बल्लेबाजी करने वाले कप्तान गिल को टी20 प्रारूप में दोबारा खुद का ढालना होगा। उन्हें बाकी तीन में से कम से कम दो मैचों में बड़ी पारियां खेलनी होंगी। ऐसा नहीं हुआ तो सैमसन की वापसी या फिर 165 की शानदार टी20 अंतरराष्ट्रीय स्ट्राइक रेट वाले यशस्वी जायसवाल को न्यूजीलैंड श्रृंखला में मौका मिल सकता है।

भारतीय कोच गंभीर की पहचान मजबूत फैसले लेने की है लेकिन दूसरे टी20 में अक्षर पटेल को नंबर तीन बल्लेबाजी के लिए भेजने को एक बड़ी रणनीतिक चूक की तरह देखा जा रहा है।  इस फैसले की काफी आलोचना हुई है और उम्मीद है कि तीसरे मैच में इस तरह का प्रयोग देखने को नहीं मिलेगा।

सूर्यकुमार के फिर से नंबर तीन पर लौटने की संभावना है, जहां उन्होंने काफी सफलता हासिल की है।

इसी तरह बल्लेबाजी क्रम में अत्यधिक फेरबदल के चलते शिवम दुबे को नंबर आठ पर भेजना भी एक कमजोर फैसला रहा, जिसे अगले मैच में सुधारने की जरूरत होगी।

कुलदीप यादव ऐसे गेंदबाज रहे हैं जिन्होंने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया है। भारतीय टीम प्रबंधन आठवें क्रम तक बल्लेबाजी करने की क्षमता वाला खिलाड़ी चाहता है ऐसे में कलाई के इस खब्बू स्पिनर को अक्सर नजरअंदाज किया जाता है।

धर्मशाला में भी कुलदीप को बाहर बैठना पड़ सकता है, क्योंकि वरुण चक्रवर्ती के साथ उन्हें खिलाने से बल्लेबाजी संतुलन बिगड़ सकता है।

अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन इस श्रृंखला में खास नहीं रहा है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम प्रबंधन जसप्रीत बुमराह के साथ नई गेंद हार्दिक पांड्या को सौंपते हुए, कुलदीप यादव के लिए एकादश में जगह बना पाता है या नहीं।

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, संजू सैमसन।

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन, केशव महाराज, लूथो सिपामला, एनरिक नोर्किया, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, रीजा हेंड्रिक्स, कॉर्बिन बॉश, ओटनील बार्टमैन।

मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा।

भारत का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला
विशाखापत्तनम, छह दिसंबर (भाषा) भारतीय कप्तान के एल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शनिवार को यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

भारतीय टीम ने इस तरह से वनडे में लगातार 20 मैच में टॉस गंवाने का सिलसिला खत्म कर दिया।

भारत ने अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए वाशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा को अंतिम एकादश में शामिल किया है। दक्षिण अफ्रीका ने नांद्रे बर्गर और टोनी डी जॉर्जी कि चोटिल होने के कारण उनकी जगह पर रयान रेकलटन और ओटनील बार्टमैन को टीम में लिया है।

दोनों टीमों के बीच तीन मैच की श्रृंखला अभी 1-1 से बराबरी पर है। भारत ने रांची में खेला गया पहला वनडे 17 रन से जीता था जबकि दक्षिण अफ्रीका रायपुर में खेला गया दूसरा वनडे चार विकेट से जीतने में सफल रहा था।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला में वापसी करेंगे गिल
रायपुर, तीन दिसंबर (भाषा) भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट से उबर गए हैं और वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला में उप कप्तान के रूप में टीम में वापसी करेंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। इस कारण वह गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट और मौजूदा एकदिवसीय श्रृंखला में नहीं खेल पाए।

बीसीसीआई सूत्र ने कहा, ‘‘गिल पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और उप कप्तान के रूप में वापसी करेंगे।’’

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैच की टी20 श्रृंखला नौ दिसंबर से कटक में शुरू होगी। इसके लिए टीम की घोषणा दिन में बाद में की जाएगी। सूर्यकुमार यादव भारत के नियमित टी20 कप्तान हैं।

सूत्र ने इन अटकलों को भी खारिज कर दिया कि बोर्ड के अधिकारी सीनियर खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा तथा मुख्य कोच गौतम गंभीर के बीच बढ़ते तनाव पर चर्चा करने के लिए बैठक करने की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘श्रृंखला के बीच में कोई बैठक नहीं होगी। हम श्रृंखला समाप्त होने के बाद देखेंगे कि क्या करना है।’’

भारत टेस्ट श्रृंखला 0-2 से हार गया था।

गिल दूसरे टेस्ट के लिए गुवाहाटी जाएंगे: बीसीसीआई
नयी दिल्ली, 19 नवंबर (भाषा) भारतीय कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 22 नवंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए गुवाहाटी जाएंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन 26 वर्षीय गिल की गर्दन में अकड़न आ गई थी। वह पहली पारी में चार रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे और इसके बाद मैच में आगे नहीं खेल पाए थे। गिल को इस चोट के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। गिल की अनुपस्थिति में भारतीय टीम यह मैच 30 रन से हार गई थी।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने एक बयान में कहा, ‘‘शुभमन पर उपचार पर अच्छा असर हो रहा है और वह 19 नवंबर 2025 को टीम के साथ गुवाहाटी जाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी करती रहेगी और दूसरे टेस्ट में उनकी भागीदारी पर फैसला उनकी प्रगति को देखकर लिया जाएगा।’’

गिल की दूसरे टेस्ट मैच में खेलने की संभावना बेहद कम होने के कारण ऑलराउंडर नितीश रेड्डी को राजकोट में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ चल रही भारत ए की श्रृंखला से वापस बुला दिया गया है।

वह सोमवार की शाम को कोलकाता में टीम से जुड़ गए थे लेकिन उन्होंने मंगलवार को वैकल्पिक अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया था। अगर गिल फिट नहीं हो पाते हैं तो उनकी जगह रेड्डी को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है।

गिल टीम के साथ बुधवार को गुवाहाटी नहीं जाएंगे, दूसरे टेस्ट में खेलना संदिग्ध
कोलकाता, 17 नवंबर (भाषा) भारतीय कप्तान शुभमन गिल का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में खेलना संदिग्ध है। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के सूत्रों ने पुष्टि की कि वह बुधवार को टीम के साथ गुवाहाटी नहीं जाएंगे।

टीम का मंगलवार को वैकल्पिक ट्रेनिंग सत्र होगा।

सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘उन्हें गर्दन में तेज दर्द है और हमें चोट के बारे में और विस्तार से बताने की अनुमति नहीं है। उन्हें गर्दन का कॉलर पहनना जारी रखना होगा।’’

सूत्र ने कहा, ‘‘उन्हें तीन-चार दिन आराम करने और हवाई यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है। इस स्थिति में उन्हें गुवाहाटी जाने की सलाह नहीं दी गई है। लेकिन हम उनकी प्रगति पर नजर रख रहे हैं और मंगलवार तक तस्वीर साफ हो जाएगी।’’

भारतीय टीम को शनिवार से शुरू हो रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए बुधवार को गुवाहाटी रवाना होना है।

मुख्य कोच गौतम गंभीर ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि गिल की अब भी जांच की जा रही है और फिजियो तथा मेडिकल स्टाफ द्वारा एक और दौर का मूल्यांकन किया जाना है।

गिल की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम पहले टेस्ट की चौथी पारी में 124 रन का लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही और 30 रन से हार गई।

गिल अगर बाहर हो जाते हैं तो भारत के पास बी साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल को खिलाने का विकल्प होगा।

रोहित और विराट से मेरे रिश्ते में कुछ नहीं बदला है : नये कप्तान गिल
पर्थ, 18 अक्टूबर (भाषा) पिछले कुछ सप्ताह से सोशल मीडिया पर चाहे जो अटकलबाजी चल रही हो लेकिन भारत के नये वनडे कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली से उनके रिश्ते पहले की तरह मजबूत हैं और मैच के दौरान परेशानी में होने पर वह इन दोनों दिग्गजों से सलाह लेने में हिचकिचायेंगे नहीं ।

रोहित की जगह गिल को भारत का नया वनडे कप्तान बनाया गया है । उसके बाद से रोहित और कोहली के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही है । गिल की कप्तानी में भारतीय टीम रविवार से आस्ट्रेलिा के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला खेलेगी ।

स्वान नदी के किनारे प्रेस कांफ्रेंस में गिल ने कहा ,‘‘ बाहर भले ही कुछ भी बातें चल रही हो लेकिन रोहित से मेरे रिश्ते नहीं बदले हैं । जब भी मुझे मदद की जरूरत होती है, वह हमेशा उपलब्ध होते हैं । चाहे वह पिच के बारे में पता करना हो या कुछ भी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं उनसे जाकर पूछता हूं कि आपको क्या लगता है । अगर आप कप्तान होते तो क्या करते । विराट भाई और रोहित भाई से मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं और वे सलाह देने से हिचकिचाते नहीं हैं ।’’

26 वर्ष के गिल को पता है कि इन दोनों धुरंधरों की जगह लेना मुश्किल है और उन्हें दोनों पूर्व कप्तानों से काफी सहयोग की जरूरत होगी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने विराट भाई और रोहित भाई से टीम को आगे ले जाने के बारे में काफी बात की है । वह किस तरह से टीम को आगे ले जाना चाहते थे और इस अनुभव और सबक से हमें काफी मदद मिलेगी ।’’

गिल ने कहा ,‘‘ माही भाई ( एम एस धोनी), विराट भाई और रोहित भाई ने जो विरासत बनाई है, इतने सारे अनुभव और सीख है । उनका अनुभव और कौशल टीम के लिये बहुत बड़ा है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ जब मैं छोटा था तो ये मेरे आदर्श थे और जिस तरह से वे खेलते थे और जो रनों की भूख थी, मैं उससे काफी प्रेरित होता था । ऐसी टीम की कप्तानी करना मेरे लिये गर्व की बात है जिसमे से महान खिलाड़ी हैं ।’

गिल ने कहा ,‘‘ जब भी मैं परेशानी में रहूंगा तो उनसे सलाह लेने में पीछे नहीं हटूंगा । मैने उनकी कप्तानी में खेलते हुए काफी कुछ सीखा है । मैं उसी तरह का कप्तान बनना चाहता हूं जिसमे मेरे सारे खिलाड़ी सुरक्षित महसूस करें और संवाद स्पष्ट हो ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इन दोनों ने करीब 20 साल तक भारतीय क्रिकेट की सेवा की है और मैने उनसे बहुत कुछ सीखा है । उनके अनुभव की कोई तुलना नहीं है । उन्होंने दुनिया भर में रन बनाये हैं ।’’

खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने के लिए कभी-कभी आपको साहसिक फैसले लेने पड़ते हैं: गिल
नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मंगलवार को कहा कि वह अपने खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने के लिए साहसिक फैसले लेने में नहीं हिचकिचाते और वह इस भूमिका के आदी हो चुके हैं।

गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जीत के बाद कहा, ‘‘मैं खेल की परिस्थितियों के अनुसार फैसला करता हूं। कभी-कभी आपको साहसिक फैसले लेने होते हैं और यह इस पर निर्भर होता है कि कौन सा खिलाड़ी आपके लिए विकेट ले सकता है या रन बना सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मैं इस टीम के सभी खिलाड़ियों से काम लेने का आदी हो रहा हूं। मुझे ज़िम्मेदारी निभाना अच्छा लगता है। मुझे ज़िम्मेदारी निभाना पसंद है और मैं इसे अपने तरीके से करता हूं। कुछ अहम फ़ैसलों में शामिल होना मुझे बहुत पसंद है और मुझे लगता है कि इससे मेरे अंदर का सर्वश्रेष्ठ सामने आता है।’’

दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को फॉलोऑन देने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने इस आलोचना को खारिज कर दिया कि इससे गेंदबाजों पर अतिरिक्त शारीरिक दबाव पड़ा। उन्होंने जोर देकर कहा कि परिस्थितियां ऐसी थीं कि यह फैसला लेना पड़ा।

गिल ने कहा, ‘‘हम लगभग 300 रन से आगे थे और विकेट काफी सूखा था, इसलिए हमने सोचा कि अगर हम 500 रन भी बना लें और हमें पांचवें दिन छह या सात विकेट लेने हो तो यह हमारे लिए मुश्किल हो सकता है। इसलिए हमने यह फैसला किया।’’

गिल रविवार से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में सीनियर खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा की मौजूदगी में टीम के कप्तानी करेंगे और उन्होंने कहा कि वह इसके लिए उत्सुक हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (विराट और रोहित) अतीत में हमारे लिए कई मैच जीते हैं। वे पिछले 10-15 वर्षों से भारत के लिए खेल रहे हैं। उनके पास मैच जीतने का अच्छा खासा अनुभव है और प्रत्येक कप्तान इस तरह के खिलाड़ियों को अपनी टीम में चाहता है।’’