Swiggy - Loktej

त्योहारी जोश में स्विगी-मैजिकपिन पर खाने के ऑर्डर ने मचाई धूम, मिठाइयों-बिरयानी की मांग चरम पर
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (वेब वार्ता)। भारत में त्योहारी उमंग के बीच ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म स्विगी और मैजिकपिन ने अपने ऑर्डर में भारी बढ़ोतरी दर्ज की है, जो दर्शाता है कि स्वादिष्ट व्यंजनों की चाहत अब त्योहारों का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है।

मैजिकपिन के सीईओ और सह-संस्थापक अंशु शर्मा ने बताया कि दिवाली के नजदीक आते ही प्लेटफॉर्म और अधिक ऑर्डर के लिए तैयार है। स्विगी के फूड मार्केटप्लेस के मुख्य कारोबारी अधिकारी सिद्धार्थ भाकू ने कहा, “हम पिछले साल के खाने-पीने के ऑर्डर के आंकड़ों को दोगुना करने की उम्मीद कर रहे हैं।”

भाकू के अनुसार, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे महानगरों में सबसे अधिक उत्साह देखा गया, जबकि सूरत, तिरुवनंतपुरम और वडोदरा जैसे उभरते शहरों ने भी खासा जोश दिखाया।

चॉकलेट, लाईव केक और मिठाइयां ऑर्डर में शीर्ष पर रहीं, वहीं कोलकाता में बिरयानी की मांग पहले की तरह बरकरार रही। भाकू ने कहा, “ये रुझान बताते हैं कि फूड डिलिवरी भारत में त्योहारी जश्न का केंद्र बन गई है।”

मैजिकपिन के सीईओ शर्मा ने भी यही राय जताई और बताया कि नवरात्रि के दौरान शाकाहारी व्यंजनों और थाली के ऑर्डर में करीब 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई। दशहरे के बाद शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के व्यंजनों की मांग बढ़ी, क्योंकि लोग अपनी नियमित खानपान की प्राथमिकताओं की ओर लौटे।

मैजिकपिन ने नवरात्रि के बाद थोक और पार्टी फूड ऑर्डर में 2.5 गुना वृद्धि दर्ज की। यह रफ्तार अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में भी कायम रही, जहां 10 अक्टूबर को सामान्य दिनों की तुलना में खाने के ऑर्डर में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई।

नई सदी के स्व-निर्मित उद्यमों में डीमार्ट सबसे आगे, शीर्ष तीन में जोमैटो, स्विगी भी शामिलः हुरुन
मुंबई, 18 दिसंबर (भाषा) राधाकिशन दमानी प्रवर्तित सुपरमार्केट शृंखला ‘डीमार्ट’ इस सदी में अपने दम पर मुकाम बनाने वाले उद्यमी द्वारा स्थापित सबसे मूल्यवान भारतीय कंपनी बनकर उभरी है जिसका मूल्यांकन 3.42 लाख करोड़ रुपये है। हुरुन इंडिया की तरफ से बुधवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई।

डीमार्ट का संचालन करने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्केट का मूल्य इस साल 44 प्रतिशत बढ़ा जबकि दीपिंदर गोयल द्वारा स्थापित जोमैटो का मूल्यांकन 190 प्रतिशत बढ़कर 2.51 लाख करोड़ रुपये हो गया। जोमैटो हुरुन इंडिया द्वारा संकलित सूची में दूसरे स्थान पर रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जोमैटो की प्रतिद्वंद्वी और श्रीहर्ष मजेटी एवं नंदन रेड्डी द्वारा स्थापित स्विगी 1.01 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन के साथ तीसरे स्थान पर रही है।

पिछले साल भी दमानी की डीमार्ट वर्ष 2000 के बाद अपने दम पर आगे बढ़ने वाली कंपनियों की सूची में शीर्ष पर थी जबकि फ्लिपकार्ट और जोमैटो क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर थीं।

पिछले साल शीर्ष 10 कंपनियों में शामिल रहीं फ्लिपकार्ट, पेटीएम, मैक्स हेल्थकेयर और क्रेड इस बार सूची से बाहर हो गई हैं।

हुरुन की नवीनतम सूची में दीप कालरा एवं राजेश मागो द्वारा स्थापित मेकमाईट्रिप 99,300 करोड़ रुपये के मूल्यांकन के साथ चौथे स्थान पर है जबकि यशीश दहिया एवं आलोक बंसल द्वारा स्थापित पॉलिसी बाजार छठे स्थान पर है।

भावित सेठ और हर्ष जैन द्वारा स्थापित ड्रीम11 सातवें स्थान और हर्षिल माथुर और शशांक कुमार द्वारा स्थापित रेजरपे नौवें स्थान पर हैं।

फाल्गुनी नैयर द्वारा स्थापित ऑनलाइन सौंदर्य प्रसाधन विक्रेता नाइका सूची में 19 महिला उद्यमियों द्वारा स्थापित व्यवसायों में शीर्ष पर है।

आईडीएफसी फर्स्ट प्राइवेट और हुरुन इंडिया की सहस्राब्दी-2024 की शीर्ष 200 स्व-निर्मित उद्यमियों की रिपोर्ट में यह सूची दी गई है। वर्ष-2000 के बाद अपने उद्यम स्थापित करने वाले शीर्ष 200 स्व-निर्मित उद्यमियों के लिए प्रत्यक्ष कर व्यय पिछले वर्ष 10 प्रतिशत घटकर 4,570 करोड़ रुपये रह गया।

इन कंपनियों के पसंदीदा स्थान के रूप में बेंगलुरु शीर्ष पर है जहां शीर्ष 200 कंपनियों में से 66 के मुख्यालय हैं जबकि मुंबई 36 कंपनियों के मुख्यालय के साथ दूसरे स्थान पर है।

इस सूची में शामिल कंपनियों के कई संस्थापकों का भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली से जुड़ाव रहा है। इन 200 कंपनियों में लगभग 10 लाख लोग कार्यरत हैं।

स्विगी ने 10 मिनट में भोजन डिलीवरी सेवा का 400 से अधिक शहरों में किया विस्तार
नयी दिल्ली, दो दिसंबर (भाषा) ऑनलाइन खाद्य एवं पेय पदार्थों की आपूर्ति करने वाली प्रमुख कंपनी स्विगी ने अपनी 10 मिनट में खाद्य पदार्थ पहुंचाने वाली अपनी सेवा ‘बोल्ट’ का विस्तार भारत के 400 से अधिक शहरों और कस्बों में किया है।

स्विगी ने सोमवार को बयान में कहा, शुरुआत में बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, नयी दिल्ली, मुंबई और पुणे में पेश किया गया ‘बोल्ट’ अब जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, इंदौर, कोयम्बटूर तथा कोच्चि जैसे शहरों में भी सक्रिय है।

इसके अलावा रुड़की, गुंटूर, वारंगल, पटना, जगतियाल, सोलन, नासिक, शिलॉन्ग जैसे छोटे व मझोले शहरों में भी इसका विस्तार किया गया है।

बयान में कहा गया, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ‘बोल्ट’ को सबसे अधिक अपनाया गया है। इसके बाद हरियाणा, तमिलनाडु, गुजरात, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और पंजाब में इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

अगर आप भी मंगवाते हैं स्विगी वन से ऑनलाइन फ़ूड तो ये खबर आपके लिए है बहुत जरूरी
ऑनलाइन शॉपिंग ऐप हो या वेब सीरीज और फिल्म देखने के लिए उपयोग होने वाले ऐप, लोग इसे शेयरिंग में ही इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। देश में लाखों उपभोक्ताओं के सामने कुछ हजार ही पंजीकरण है। ऐसे में हाल ही में वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने धीरे-धीरे पासवर्ड शेयरिंग को समाप्त करने की योजना शुरू कर दी है। ये नियम भारत में भी जल्द ही लागू होने जा रहा है। इसी बीच फूड डिलीवरी ऐप ने अपने 'स्विगी वन' सदस्यता कार्यक्रम के लिए एक नया नियम लागू किया है, जो उपयोगकर्ताओं को अधिकतम दो उपकरणों पर लॉग इन करने तक सीमित करता है।

स्विगी ने किया बड़ा बदलाव

आपको बता दें कि स्विगी ने अपने सब्सक्राइबर्स को ईमेल के जरिए स्विगी वन मेंबरशिप में किए गए बदलावों की जानकारी दी। ईमेल में कंपनी ने उल्लेख किया है कि 8 फरवरी से स्विगी वन सदस्य अब दो से अधिक स्मार्टफोन पर एक खाते का उपयोग नहीं कर पाएंगे। पावर शेयरिंग और राजस्व बढ़ाने में सहायक हो सकता हैं।

इस कारण लिया गया है ये फैसला

डिलीवरी दिग्गज ने आगे कहा कि जो उपयोगकर्ता दो उपकरणों की सीमा का पालन करते हैं, वे स्विगी द्वारा घोषित परिवर्तनों से प्रभावित नहीं होंगे। कंपनी आपके उपयोग इतिहास का विश्लेषण करके यह निर्धारित कर सकती है कि विशेष खाते का उपयोग दो से अधिक फोन पर किया जा रहा है या नहीं। अपने स्विगी वन खाते का पासवर्ड अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ साझा करना उनके लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि वे सदस्यता शुल्क का भुगतान किए बिना भी लाभ उठा सकते हैं। हालाँकि, यह एप को अपनी सदस्यता योजना के माध्यम से मौके पर अधिक राजस्व उत्पन्न करने की कोशिश में है।

जनिये क्या कहती है कंपनी

इस बारे में कंपनी ने लिखा "स्विगी वन सदस्यता व्यक्तिगत उपयोग के लिए है। इस बदलाव को लागू करने से दुरुपयोग की घटनाओं में कमी आएगी। यह सुनिश्चित करेगा कि हम अपने सदस्यों को उचित मापदंडों के भीतर उचित उपयोग बनाए रखते हुए सबसे इष्टतम तरीके से सेवा देने में सक्षम हैं," स्विगी ने लिखा।

सदस्यता के लोए चुकाने होंगे इतने पैसे

उल्लेखनीय है कि स्विगी ने स्विगी वन सदस्यता के अपने नियमों और शर्तों को अपडेट किया है। बता दें कि स्विगी के मेंबरशिप प्लान की कीमत 75 रुपये प्रति माह है। यूजर्स को तीन महीने के लिए 299 रुपये और पूरे साल के लिए 899 रुपये का भुगतान करना होगा।

हैदराबाद : पालतू कुत्ते से बचने के चक्कर में डिलीवरी बॉय की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत
इन दिनों पालतू कुत्तों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में बहुत इजाफा देखने को मिल रहा है। इन घटनाओं की गंभीरता ये है कि इसमें लोगों की जान भी चली जा रही है। ऐसा ही एक और मामला हैदराबाद में देखने को मिला जहाँ एक इमारत की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद एक स्विगी डिलीवरी बॉय की मौत हो गई है। इस डिलीवरी बॉय का नाम मोहम्मद रिजवान है जो यहां फूड डिलीवरी के लिए आया था। रिजवान बिल्डिंग से इसलिए गिर गया क्योंकि जब वो खाना देने आया उसी दौरान एक पालतू कुत्ते ने उसका पीछा किया। कुत्ते से बचने के चक्कर में रिजवान बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया।

कुछ इस तरह घटी घटना

जानकारी के अनुसार मोहम्मद रिजवान 11 जनवरी को बंजारा लुम्बिनी रॉक कैसल अपार्टमेंट में खाना देने आया था। यहां ग्राहक का पालतू जर्मन शेफर्ड उसके पीछे दौड़ने लगा। कुत्ते से बचने के चक्कर में वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। इस घटना में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जब रिजवान ग्राहक के दरवाजे पर पहुंचा तो कुत्ते को धक्का दिया। कुत्ते से दूर भागते हुए रिजवान ने रेलिंग से कूदने की कोशिश की लेकिन फिसल कर गिर गया। जिससे सिर में गंभीर चोटें आई। कुत्ते के मालिक ने उसे निजाम आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया।

Telangana | A Swiggy delivery boy,Rizwan died at a hospital in Banjara Hills PS limits.He was attacked by a pet dog while he went for delivery&fell down the first floor of the building while trying to escape. Banjara Hills Police registered a case against Shobana, the dog's owner

— ANI (@ANI) January 16, 2023

कुत्ते के मालिक पर मामला दर्ज

आपको बता दें कि इस घटना में पुलिस ने पालतू कुत्ते के मालिक के खिलाफ लापरवाही से मौत का कारण बनने और दूसरों की जान या निजी सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है।