Birthday - Loktej

सलमान खान ने परिवार और दोस्तों के साथ मनाया 60वां जन्मदिन
मुंबई, 27 दिसंबर (भाषा) फिल्म अभिनेता सलमान खान ने पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर अपना 60वां जन्मदिन परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाया।

इस मौके पर अभिनेता संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी मौजूद रहे।

सलमान और उनके परिवार के सदस्य शाम को 'अर्पिता फार्म्स' पहुंच गए थे। इन परिजनों में सलमान के पिता सलीम खान, मां सलमा खान, भाई सोहेल खान और अरबाज खान के अलावा अरबाज की पत्नी शूरा खान, सलमान की बहनें अर्पिता खान शर्मा और अलवीरा खान अग्निहोत्री, भतीजे अरहान खान, निर्वाण खान, भांजा आहिल और भांजी आयत शामिल थे। अर्पिता फार्म्स मुंबई से लगभग डेढ़ घंटे की दूरी पर स्थित है।

रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा और दोनों बेटे रियान और राहिल के साथ पहुंचे। इसके अलावा महेश मांजरेकर, संगीता बिजलानी, रमेश तौरानी, निखिल द्विवेदी और हुमा कुरैशी भी समारोह में शामिल हुए।

कड़ी सुरक्षा के बीच सलमान कुछ देर के लिए बाहर आए और 'पैपराज़ी' के साथ केक काटा।

हर साल 27 दिसंबर को सलमान अपना जन्मदिन फार्महाउस पर ही मनाते हैं। इस दिन उनकी भांजी आयत का भी जन्मदिन होता है।

बीती शाम मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक को सलमान के जन्मदिन के खास संदेश के साथ रोशन किया गया, जिसमें उनकी तस्वीर के साथ लिखा था - ‘‘हैप्पी बर्थडे, भाई।’’

सलमान खान ने 1988 में फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से अभिनय की शुरुआत की थी और वह पिछले तीन दशकों से अधिक समय से फिल्म उद्योग में सक्रिय हैं।

इन वर्षों में उन्होंने कॉमेडी, एक्शन, पारिवारिक ड्रामा, रोमांस और गंभीर संजिदा भूमिकाओं सहित अभिनय के विविध रूपों में किया है और उनके चाहने वालों की संख्या बेशुमार है।

उनकी चर्चित फिल्मों में ‘अंदाज अपना अपना’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘मैंने प्यार क्यों किया?’, ‘पार्टनर’, ‘नो एंट्री’, ‘साजन’ और ‘हम आपके हैं कौन..!’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

सलमान अब फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आएंगे जो भारत की सबसे भीषण लड़ाइयों में से एक पर आधारित है, जिसे बिना एक भी गोली चलाए लड़ा गया था। यह लड़ाई समुद्र तल से 15,000 फुट की ऊंचाई पर हुई थी।

इस फिल्म का निर्देशन ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ के लिए मशहूर अपूर्व लाखिया कर रहे हैं और इसके 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है।

जुड़वां बच्चे क्यों ज्यादा पैदा हो रहे हैं
बर्मिंघम (ब्रिटेन), 27 जनवरी (द कन्वरसेशन) दुनियाभर में महिलाएं कम बच्चों को जन्म दे रही हैं। जन्म दर में इस गिरावट के बावजूद, आज जुड़वां और एक साथ तीन बच्चों के जन्म के मामले पहले की तुलना में काफी बढ़े हैं।

इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है - और शोध से जुड़वां बच्चों की दर में निरंतर वृद्धि का अनुमान जताया जा रहा है। पिछले वर्षों में, जुड़वां बच्चों की दर समग्र जन्म दर के अनुरूप कम हुई थी। ऐसा होने के कई कारण हो सकते हैं। अधिक उम्र में गर्भधारण तथा प्रजनन उपचारों का अधिक उपयोग जैसे सामाजिक कारक इसके प्रमुख कारण प्रतीत होते हैं।

हालांकि एक समय में एक बच्चे की तुलना में कई बच्चे पैदा होना असामान्य बात है, लेकिन कई बच्चे पैदा होना मानव प्रजनन का एक स्वाभाविक हिस्सा है। लगभग हर 60 गर्भधारण में से एक में कई बच्चे पैदा होते हैं - चाहे वह दो, तीन या छह बच्चे हों।

जुड़वां बच्चे तब होते हैं जब दो अलग-अलग अंडे एक ही समय में निषेचित (फर्टिलाइज) होते हैं, या जब एक निषेचित अंडा दो भागों में विभाजित हो जाता है। ‘हाइपर-ओव्यूलेशन’ के परिणामस्वरूप भी कई बच्चे पैदा हो सकते हैं - जब एक ही चक्र में एक से अधिक अंडे निकलते हैं।

हालांकि बहुत दुर्लभ ‘हाइपर-ओव्यूलेशन’ यानी ‘हाइपर-ऑर्डर मल्टीपल प्रेगनेंसीज़’ के कारण तीन शिशुओं से लेकर नौ शिशुओं तक का जन्म हो सकता है।

वर्ष 2023 में इंग्लैंड एंड वेल्स से प्राप्त आंकड़ों से पता चलता है कि 20 वर्ष से कम आयु की 2,000 में से एक महिला के एक समय में एक से ज्यादा बच्चे पैदा होते हैं जबकि 35 से 39 वर्ष की आयु की महिलाओं के बीच यह दर प्रति 57 में से एक है।

हाल ही में विशेष रूप से निम्न आय वाले देशों पर किए गए शोध में वर्ष 2050 से 2100 तक सभी देशों में एक से अधिक बच्चों के जन्म की दर में वृद्धि का अनुमान जताया गया है।

वर्ष 1940 से 1960 के दशक में ‘बेबी बूम’ के दौरान, इंग्लैंड एंड वेल्स में प्रति 1000 गर्भधारण में से एक से अधिक बच्चे पैदा होने के लगभग 12-13 मामले सामने आए। 1960 के दशक में महिलाएं औसतन 26 वर्ष की आयु में बच्चे पैदा कर रही थीं। यह एक ऐसी उम्र है जब एक से अधिक बच्चों के जन्म की संभावना कम होती है।

लेकिन 1970 और 1980 के दशक में, परिवार नियोजन (पुरुष और महिला नसबंदी समेत) के बढ़ते चलन और चुनौतीपूर्ण आर्थिक समय के कारण कम बच्चे पैदा हुए। इससे कम बच्चे पैदा करने का चलन बढ़ गया।

इस अवधि के दौरान ज़्यादातर महिलाएं 20 से 25 साल की उम्र के बीच में बच्चे पैदा कर रही थीं - औसतन 26 साल की उम्र में। इसका मतलब यह हुआ कि यू.के. में एक से ज़्यादा बच्चों को जन्म देने की दर भी अपने सबसे निचले स्तर, लगभग 1,000 गर्भधारणों में से दस पर आ गई।

1990 और 2000 के दशक में इंग्लैंड एंड वेल्स में बहु-जन्म दर में वृद्धि हुई। यह आंशिक रूप से महिलाओं के पहली बार मां बनने की औसत आयु में मामूली वृद्धि के कारण हुई, लेकिन मुख्य रूप से प्रजनन उपचारों के उपयोग में वृद्धि के कारण ऐसा हुआ।

फिर भी 2000 के दशक के मध्य से 2010 के दशक के मध्य तक, यू.के. में एकाधिक जन्म दर 1,000 गर्भधारण पर 16 से अधिक हो गई। इसकी वजह संभवतः अधिक उम्र में महिलाओं में प्रजनन दर में वृद्धि रही, लेकिन मुख्य कारण ‘वन एट ए टाइम’ अभियान के प्रभाव से पहले प्रजनन उपचारों का बढ़ता उपयोग रहा।

2010 के दशक में गिरावट के बाद, जब इस अभियान की सफलता डेटा में स्पष्ट हो गई, तो यूके में बहु-जन्म दर 1,000 गर्भधारण पर 14.4 हो गई। लेकिन पहले से कहीं ज़्यादा लोग अब प्रजनन उपचार की तलाश कर रहे हैं। 1991 में, यूके में प्रजनन क्लीनिकों ने लगभग 6,700 आईवीएफ प्रक्रियाएं कीं। इसकी तुलना में, 2021 में आईवीएफ तकनीक के इस्तेमाल के मामले बढ़कर 76,000 हो गए।

5 साल का नन्हा बच्चा बर्थ डे पार्टी में गलती से चुंबक निगल गया
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बर्थडे पार्टी के दौरान एक लापरवाह शख्स ने एक बच्चे की जान संकट में डाल दी है. पांच साल के बच्चे ने केक के टीन पर चुम्बक निगल लिया। बाद में तबीयत बिगड़ने लगी और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी के अनुसार लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी अमरपाल मौर्य का 5 वर्षीय पुत्र पार्थ सारथी के साथ जन्मदिन की पार्टी में गया था. इस बीच केक टिन को चिपकाने के लिए ढक्कन के साथ एक चुंबक था। बच्चे ने केक खाने के बजाय चुम्बक का कुछ हिस्सा निगल लिया। जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

लोगों के पूछने पर पार्थ ने चुम्बक की ओर इशारा कर समझाया। उसे अस्पताल ले जाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक भी अस्पताल पहुंचे और बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी ली.

इसके साथ ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने डॉक्टरों को उचित इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया है. इस मामले में डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे के एक्स-रे से पता चला है कि पेट में चुम्बक घुस गया है, पेट में दर्द हो रहा है. बच्चे का इलाज किया जा रहा है और चुंबक को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।