Republic Day - Loktej

गणतंत्र दिवस परेड: उप्र की झांकी को पहला पुरस्कार, जम्मू कश्मीर राइफल्स सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल
नयी दिल्ली, 29 जनवरी (भाषा) महाकुंभ का आयोजन प्रदर्शित करती उत्तर प्रदेश की झांकी को इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में पहला पुरस्कार मिला वहीं जम्मू कश्मीर राइफल्स के दल को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी घोषित किया गया। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों में त्रिपुरा की झांकी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। त्रिपुरा की झांकी का विषय 'सनातन श्रद्धा' था।

आंध्र प्रदेश की झांकी ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। आंध्र प्रदेश की झांकी में पर्यावरण-अनुकूल लकड़ी के खिलौनों को प्रदर्शित किया गया था।

केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की श्रेणी में जनजातीय कार्य मंत्रालय की झांकी को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और अन्य सहायक बलों की श्रेणी में दिल्ली पुलिस को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल घोषित किया गया।

मंत्रालय ने कहा कि मार्चिंग दलों और विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, मंत्रालयों और केंद्र सरकार के विभागों की झांकियों का मूल्यांकन करने के लिए निर्णायकों के तीन पैनल का गठन किया गया था।

इसके अतिरिक्त, 26 से 28 जनवरी तक ‘‘माई गोव पोर्टल’’ पर नागरिकों से उनकी पसंदीदा झांकी और मार्चिंग टुकड़ियों को 'पसंदीदा श्रेणी' के रूप में वोट देने के लिए एक ऑनलाइन मतदान कराया गया।

इस ‘पोल’ में, गुजरात की झांकी (स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास) पहले स्थान पर रही जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश (महाकुंभ 2025) और उत्तराखंड (सांस्कृतिक धरोहर और साहसिक खेल) की झांकी रही। सिग्नल्स दल को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल घोषित किया गया।

इस ‘पोल’ में, सीआरपीएफ का मार्चिंग दल केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की श्रेणी में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी घोषित किया गया।

मुर्मू ने गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति बने भव्य समारोह के गवाह
नयी दिल्ली, 26 जनवरी (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा कई अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में रविवार को देश के 76वें गणतंत्र दिवस पर परेड समारोह कर्तव्य पथ पर शुरू हुआ।

राष्ट्रपति मुर्मू ने तिरंगा फहराया और फिर राष्ट्रगान की धुन बजाई गयी। मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सहित वहां मौजूद सभी गणमान्य लोगों ने झंडे को सलामी दी।

परेड समारोह के लिए मुर्मू और सुबियांतो पारंपरिक बग्गी में सवार होकर कर्तव्य पथ पहुंचे। यह परंपरा 40 साल के अंतराल के बाद 2024 में फिर से शुरू की गई थी।

इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि हैं। इसके साथ ही वह विश्व के उन चुनिंदा नेताओं की सूची में शुमार हो गए जिन्होंने पिछले सात दशकों में देश के सबसे बड़े समारोह की शोभा बढ़ाई है।

सुबियांतो गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले इंडोनेशिया के चौथे राष्ट्रपति हैं। इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो 1950 में, भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे।

राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिए जाने के बाद कर्तव्य पथ पर परेड की शुरुआत हुई।

भारतीय वायुसेना की 129 हेलीकॉप्टर यूनिट के एमआई-17 हेलिकॉप्टरों ने कर्तव्य पथ पर उपस्थित अतिथियों और दर्शकों पर पुष्प वर्षा की।

परेड में इंडोनेशिया का 352 सदस्यीय मार्चिंग और बैंड दस्ता भी भाग लिया।

औपचारिक परेड की शुरुआत 300 सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों का प्रतिनिधित्व करने वाले वाद्ययंत्रों पर ‘सारे जहां से अच्छा’ की धुन बजाकर की गई।

दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार परेड कमांडर थे, जबकि परेड सेकेंड-इन-कमान, दिल्ली क्षेत्र के चीफ ऑफ स्टाफ (सीओएस) मेजर जनरल सुमित मेहता थे।

परमवीर चक्र और अशोक चक्र सहित सर्वोच्च वीरता पुरस्कारों के विजेता भी परेड का हिस्सा थे।

इनमें परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर (मानद कैप्टन) योगेन्द्र सिंह यादव (सेवानिवृत्त) और सूबेदार मेजर संजय कुमार (सेवानिवृत्त) और अशोक चक्र विजेता लेफ्टिनेंट कर्नल जस राम सिंह (सेवानिवृत्त) शामिल थे।

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक जाकर शहीदों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी के कर्तव्य पथ पर पहुंचने पर राजनाथ सिंह ने उनकी अगवानी की। इसके बाद प्रधानमंत्री गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होने के लिए कर्तव्य पथ में सलामी मंच पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विशिष्ट दीर्घा में केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों और विशेष अतिथियों का अभिवादन किया। उन्होंने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत भी किया।

मुर्मू और सुबियांतों दोनों के परेड समारोह में पहुंचते ही दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मू और सुबियांतो ने भी नमस्ते की मुद्रा में उनका अभिवादन स्वीकार किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी अगवानी की। सुबियांतो से वह गले भी मिले और कुछ देर दोनों को बात करते हुए देखा गया।

इसके बाद राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और फिर 21 तोपों की सलामी दी गई।

गुजरात की झांकी में वडनगर के कीर्ति तोरण एवं रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में प्रगति को दर्शाया गया
नयी दिल्ली, 26 जनवरी (भाषा) गुजरात की झांकी में इतिहास और आधुनिकता का अनूठा संगम पेश करते हुए वडनगर के 12वीं सदी के कीर्ति तोरण तथा वडोदरा स्थित सी-295 परिवहन विमान विनिर्माण इकाई को प्रदर्शित किया गया जो राष्ट्र की सामूहिक प्रगति का प्रतीक है।

देश के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान रविवार को कर्तव्य पथ पर प्रदेश की झांकी में 12वीं शताब्दी के सोलंकी युग के कीर्ति तोरण को प्रदर्शित किया गया, जो यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन) का विश्व धरोहर स्थल है।

सजावटी प्रवेश द्वार के चारों ओर मिट्टी से निर्मित कच्छ की जटिल कलाकृति और जीवंत पिथोरा चित्रकला को प्रदर्शित किया गया। झांकी में सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी 182 मीटर ऊंची प्रतिमा को दिखाया गया है, जिसे पूरे भारत के किसानों द्वारा दान किए गए लोहे से बनाया गया।

झांकी में पर्यटन के क्षेत्र में गुजरात की प्रगति को दर्शाया गया और द्वारका एवं शिवराजपुर बीच पर ‘अंडरवॉटर’ खेलों की झलकियां भी दिखाई गईं।

झांकी में आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में रक्षा, प्रौद्योगिकी और ऑटोमोबाइल विनिर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में गुजरात की प्रगति को दर्शाया गया है। वडोदरा स्थित सी-295 विमान इकाई और अहमदाबाद स्थित अटल सेतु को भी झांकी में शामिल किया गया।

बीएसएफ ने गुजरात के कच्छ में पाक नागरिक को पकड़ा
भुज, 26 जनवरी (भाषा) गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास रविवार को एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ जवानों ने रविवार तड़के कच्छ में सीमा पर बाड़ के पास संदिग्ध गतिविधियां दर्ज कीं।

उन्होंने बताया कि जवानों ने आसपास के इलाके में तलाशी ली और एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा, जिसकी पहचान पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बादिन जिले के रहने वाले खावर के रूप में हुई है।

अधिकारी के मुताबिक, गणतंत्र दिवस (रविवार को) के मद्देनजर बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर विशेष अभियान शुरू किया है।

बीएसएफ ने इससे पहले महीने की शुरुआत में कच्छ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हरामी नाला के उत्तर में स्थित एक क्षेत्र के रास्ते भारत में प्रवेश करने की कोशिश करते समय एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा था।

देशभर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, राज्यों ने गिनाईं अपनी उपलब्धियां
नयी दिल्ली, 26 जनवरी (भाषा) केरल, तेलंगाना, गुजरात और गोवा समेत विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में रविवार को धूमधाम के साथ देश का 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर तिरंगा फहराए जाने के साथ-साथ परेड भी निकाली गईं और राज्यों ने अपनी उपलब्धियां भी गिनवाईं।

केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कहा कि केरल का सांस्कृतिक बंधन पूरे देश के समान मजबूत है।

उन्होंने राजधानी तिरुवनंतपुरम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर यह बात कही।

यहां सेंट्रल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह का नेतृत्व कर रहे अर्लेकर ने कहा कि हमारी संस्कृति अलग नहीं है बल्कि संस्कृति के रंग अलग हैं।

उन्होंने कहा, "हमारी संस्कृति एक है। हमारे देश की तरह ही हमारे राज्य के हर हिस्से में सांस्कृतिक बंधन है।"

अपने संबोधन में राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की सराहना की जो इस अवसर पर मौजूद थे। अर्लेकर ने कहा, "मुख्यमंत्री के पास हमारे राज्य के लिए एक विजन है। वह हमारे राज्य के लिए कुछ करना चाहते हैं।"

वहीं, तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार भविष्य के लिए एक महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण पर काम कर रही है और इसमें एक फ्यूचर सिटी का विकास भी शामिल है, जिसका उद्देश्य राज्य को प्रौद्योगिकी और नवाचार के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

गणतंत्र दिवस के संबोधन में उन्होंने कहा कि सरकार ने हैदराबाद के बाहरी इलाके में 200 एकड़ में एक महत्वाकांक्षी एआई सिटी स्थापित करने का भी फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच शिखर सम्मेलन के दौरान राज्य द्वारा किए गए समझौतों से 1,78,950 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ है, जिससे आईटी, नवीकरणीय ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स और सतत विकास के केंद्र के रूप में तेलंगाना की प्रतिष्ठा मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से 49,500 नौकरियां सृजित होने का अनुमान है।

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने तापी जिले में गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगा फहराया जहां पुलिस बैंड, स्टंट शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

इससे पहले, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आदिवासी बहुल तापी जिले के जिला कलेक्टर बिपिन गर्ग को 2.5 करोड़ रुपये और जिला विकास अधिकारी वी एन शाह को 2.5 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया।

शनिवार को व्यारा में कार्यक्रम में देवव्रत ने कहा था, "राष्ट्रीय त्योहार और सांस्कृतिक कार्यक्रम देश की एकता को उजागर करने का सबसे अच्छा माध्यम हैं। भारत ने 26 जनवरी, 1950 को दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान अपनाया था। आज देश का हर नागरिक संवैधानिक अधिकारों के माध्यम से लोकतंत्र की खुली हवा में सांस ले रहा है।"

मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि आदिवासी महापुरुष बिरसा मुंडा ने अपनी सेना के माध्यम से आदिवासियों में अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति के लिए चेतना, साहस और वीरता का संचार किया था।

उन्होंने तापी जिले के स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘‘उमरगाम से अंबाजी तक पूरे क्षेत्र के आदिवासियों ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया।’’

गोवा के राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई ने रविवार को कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत के कुछ नेता विदेश यात्रा के दौरान संविधान की आलोचना कर रहे हैं।

राज्यपाल ने यह बात यहां तलईगाओ में गोवा विश्वविद्यालय मैदान में गणतंत्र दिवस पर अपने संबोधन में कही।

उन्होंने कहा, "हमारे संविधान के 76वें जन्मदिन पर हम बेहतर स्थिति में हैं, क्योंकि सभी ने भारतीय संविधान को स्वीकार कर लिया है। लेकिन साथ ही यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ नेता, मैं नाम नहीं बता रहा हूं, दूसरे देशों में जाकर संविधान की आलोचना कर रहे हैं।"

पिल्लई ने साथ ही यह भी कहा कि राजनीति में नेताओं के अलग-अलग विचार हो सकते हैं, लेकिन सत्तारूढ़ दल को विपक्ष को स्वीकार करना चाहिए और उसका सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने कहा, "मतभेद का अधिकार लोकतंत्र का आधार है, लेकिन एक नेता के रूप में दूसरे देश में जाकर हमारी व्यवस्था की आलोचना करना अभूतपूर्व और दुर्भाग्यपूर्ण है।"

पंजाब और हरियाणा में, पुलिस और होमगार्ड की टुकड़ियों ने जिला मुख्यालयों पर आयोजित परेड में हिस्सा लिया।

पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने लुधियाना में राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पटियाला में तिरंगा फहराया।

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने फरीदाबाद में और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

पंजाब में, सैकड़ों किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी समेत अपनी मांगों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले कई स्थानों पर ट्रैक्टर परेड निकाली। कुछ ट्रैक्टरों पर काले झंडे लगे दिखे।

असम के गुवाहाटी में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुवाहाटी में गणतंत्र दिवस समारोह में कहा कि राज्य शांति सुनिश्चित करने और बुनियादी ढांचे व सामाजिक-आर्थिक विकास तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर नियंत्रण, उग्रवाद से लड़ना और लोगों और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में से हैं।

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में कई उग्रवादी समूहों ने आत्मसमर्पण किया है और शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जो इन प्रयासों का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने डिब्रूगढ़ में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कहा कि जिला मुख्यालय को अगले तीन वर्षों में राज्य की दूसरी राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा।

ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने यहां महात्मा गांधी मार्ग पर राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

कंभमपति ने मुख्य सचिव मनोज आहूजा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में 76वें गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाली टुकड़ियों की सलामी ली। राज्यपाल के कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "हमारे राष्ट्र की भावना और हमारे संविधान के गौरव का जश्न मनाएं।"

ओडिशा पुलिस, बीएसएफ, ओएसएपी और सीआरपीएफ समेत कुल 43 टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। यहां महात्मा गांधी मार्ग पर 12 थीम वाली झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ देशभक्ति, सांस्कृतिक विरासत और प्रगतिशील पहलों का जीवंत प्रदर्शन भी देखने को मिला।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को कहा कि राज्य औद्योगिक क्रांति और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए स्वर्णिम काल के लिए तैयार है।

माझी ने कहा कि 'डबल इंजन' सरकार राज्य का 'डबल विकास' सुनिश्चित करेगी।

कटक में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "मेरा दृढ़ विश्वास है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से अगले पांच साल ओडिशा के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए स्वर्णिम काल होंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है कि डबल इंजन सरकारें ओडिशा के विकास को दोगुना कर देंगी।"

नगालैंड के राज्यपाल एन. गणेशन ने नगा राजनीतिक मुद्दे को सुलझाने के लिए जारी प्रयासों और पूर्वी नगालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (ईएनपीओ) की सीमांत नगालैंड प्रादेशिक प्राधिकरण की मांग के संबंध में हुई प्रगति पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, लोकसभा सांसद सुपोंगमेरेन जमीर और कई विधायकों की मौजूदगी में सचिवालय प्लाजा में 76वें गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए गणेशन ने लंबे समय से जारी नगा राजनीतिक मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान खोजने के लिए राज्य सरकार की अटूट प्रतिबद्धता दोहराई।

त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेन रेड्डी नल्लू ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य बुनियादी ढांचे से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा और सभी वर्गों के लोगों के कल्याण तक सभी मोर्चों पर प्रगति कर रहा है।

असम राइफल्स मैदान में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि राज्य ने मूल निवासियों के मुद्दों को हल करने के लिए पिछले साल मार्च में केंद्र और टिपरा मोथा पार्टी के साथ एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

उन्होंने कहा, "मूल निवासियों के मुद्दों को हल करने के लिए पिछले साल मार्च में केंद्र, राज्य और टिपरा मोथा पार्टी के साथ एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। इससे मूल निवासियों का विकास सुनिश्चित होगा।"

मेघालय के राज्यपाल चंद्रशेखर एच. विजयशंकर ने कहा कि उनकी सरकार राज्य की जीडीपी को दोगुना करने और 2028 तक इसे 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए काम कर रही है।

पोलो ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए विजयशंकर ने कहा कि राज्य की जीडीपी नौ वर्षों में 23,235 करोड़ रुपये से बढ़कर 53,057 करोड़ रुपये हो गई है।

राज्यपाल ने कहा, "हमारी सरकार का लक्ष्य 2028 तक मेघालय की जीडीपी को दोगुना करके 10 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है। हम इस लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर अग्रसर हैं।"

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने ऐतिहासिक रिज मैदान पर राज्य स्तरीय 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

उन्होंने 22, जम्मू और कश्मीर राइफल्स के परेड कमांडर लेफ्टिनेंट गगनदीप चौहान के नेतृत्व में एक प्रभावशाली मार्च पास्ट की सलामी ली।

शिमला में जारी एक बयान में कहा गया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद थे।

पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल के कैलाशनाथन ने 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय तिरंगा फहराया।

पुडुचेरी पुलिस द्वारा प्रस्तुत ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ का निरीक्षण करने के बाद, उपराज्यपाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नर्रा चैतन्य को केंद्रीय गृह मंत्री पुलिस पुरस्कार प्रदान किया।

मिजोरम के राज्यपाल वी.के. सिंह ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार मादक पदार्थों की तस्करी और नशीली दवाओं के दुरुपयोग तथा सीमा पार तस्करी के खतरे से गंभीरता से निपट रही है।

सिंह आइजोल के लामुअल में गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, "सरकार मादक पदार्थों की तस्करी और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरे से गंभीरता से निपट रही है। राज्य पुलिस, सुरक्षा बलों और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों की जांच में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।"

गणतंत्र दिवस परेड के लिए पैरालंपिक दल, शीर्ष सरपंचों सहित 10,000 विशेष अतिथि आमंत्रित: सरकार
नयी दिल्ली, नौ जनवरी (भाषा) पैरालंपिक दल के सदस्य, उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले गांवों के सरपंच, हथकरघा कारीगर और वन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यकर्ता उन लगभग 10,000 विशेष अतिथियों में शामिल हैं जिन्हें यहां कर्तव्य पथ पर 76वें गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “ ‘स्वर्णिम भारत’ के इन वास्तुकारों में विविध पृष्ठभूमि के लोग हैं, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले और सरकार की योजनाओं का सर्वोत्तम उपयोग करने वाले लोग शामिल हैं।"

इसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों में जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए लगभग 10,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।

मंत्रालय ने यह भी बताया कि इन विशेष अतिथियों को विभिन्न क्षेत्रों और कार्यक्षेत्रों से चुना गया है। इसके लिए कुल 31 श्रेणियां थी।

इन श्रेणियों में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले गांवों के सरपंच, आपदा राहत कर्मचारी, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जल योद्धा, जीवंत गांवों के अतिथि (गेस्ट्स फ्रॉम वाइब्रेंट विलेजेज़), पूर्वोत्तर राज्यों के अतिथि, सर्वश्रेष्ठ पेटेंट धारक, सर्वश्रेष्ठ स्टार्ट-अप व सड़क निर्माण श्रमिक समेत अन्य शामिल हैं।

बयान के अनुसार, आमंत्रित लोगों में हथकरघा कारीगर, पैरालंपिक दल के सदस्य और वन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यकर्ता भी शामिल हैं।

गणतंत्र दिवस से पहले भाजपा देश भर में चलाएगी ‘संविधान गौरव अभियान’
नयी दिल्ली, तीन जनवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान का जश्न मनाने और इसके मूल्यों तथा इसके निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की भूमिका के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इस साल गणतंत्र दिवस के पहले करीब पखवाड़ा भर ‘संविधान गौरव अभियान’ चलाएगी।

सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भाजपा ने यह अभियान इसलिए शुरु करने का फैसला किया है, क्योंकि विपक्षी दलों ने उसपर देश के मार्गदर्शक दस्तावेज के मूल्यों को कमजोर करने के प्रयास का आरोप लगाया है। विपक्षी हमलों के बाद भाजपा ने खुद को संविधान के चैंपियन के रूप में पेश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

भाजपा के सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रव्यापी ‘संविधान गौरव अभियान’ 11 जनवरी को शुरू किया जाएगा, जिसमें अनुसूचित जाति (एससी) की महत्वपूर्ण आबादी वाले जिलों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इस दौरान भाजपा केंद्र की नरेन्द्र मोदी नीत सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों और पहलों को भी रेखांकित करेगी, जिनके बारे में वह अक्सर कहती है कि वे संवैधानिक मूल्यों से निर्देशित हैं और उसने इनके जरिए आंबेडकर की विरासत को मजबूत किया है।

पार्टी ने अभियान का नेतृत्व करने के लिए अपने तीन राष्ट्रीय महासचिवों- विनोद तावड़े, तरुण चुघ और दुष्यंत कुमार गौतम को तैनात किया है। तावड़े को इसका संयोजक बनाया गया है।

सूत्रों ने कहा कि भाजपा सभी राज्यों की राजधानियों और अन्य शहरों में कुल मिलाकर कम से कम 50 कार्यक्रम आयोजित करेगी। स्थानीय स्तर पर भी पार्टी की ओर से कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्यों को रेखांकित करने के लिए पार्टी की विभिन्न इकाइयां छात्रों से भी संपर्क करेंगी।

अभियान के दौरान पार्टी का विशेष ध्यान एससी बहुल आबादी वाले जिलों में रहेगा।

विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन ने पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा संविधान को कथित तौर पर कमजोर करने के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था। यह ऐसा मुद्दा रहा, जिसकी वजह से भाजपा को मतदाताओं के एक वर्ग का खासा नुकसान उठाना पड़ा था। भाजपा के नेता भी मानते हैं कि इस कारण भाजपा लोकसभा चुनाव में अपने बूते बहुमत हासिल करने में नाकाम रही।

हाल ही में संपन्न संसद के शीतकालीन सत्र में भारत के संविधान की 75 साल की गौरवशाली यात्रा पर चर्चा हुई थी। इस दौरान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण के एक अंश को मुद्दा बनाया और उन पर आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया।

शाह ने विपक्षी दलों पर उनके भाषण को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा ने जोर देकर कहा कि यह कांग्रेस ही है, जिसने बार-बार आंबेडकर का अपमान किया है।

सूत्रों ने कहा कि भाजपा नेता प्रचार के दौरान आंबेडकर के योगदान को भी रेखांकित करेंगे।

मोदी सरकार ने 26 जनवरी को संविधान लागू किये जाने के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने के लिए ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ टैगलाइन के तहत एक अभियान भी शुरू किया है।

गणतंत्र दिवस 2025: झांकियों का विषय ‘स्वर्णिम भारत, 15 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों का चयन
नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (भाषा) आगामी गणतंत्र दिवस परेड में झांकियों के प्रदर्शन का विषय 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' है तथा 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर झांकियां प्रस्तुत करने के लिए 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का चयन किया गया है। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को दी।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ये राज्य और केंद्रशासित प्रदेश हैं - आंध्र प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, दादर नागर हवेली और दमन और दीव, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, इसके अलावा, 2025 के गणतंत्र दिवस समारोह के लिए केंद्र सरकार के 11 मंत्रालयों और विभागों का भी चयन किया गया है।

बयान में कहा गया है, ‘‘हर साल राज्य/केंद्र शासित प्रदेश और केंद्र सरकार के मंत्रालय/विभाग गणतंत्र दिवस समारोह (आरडीसी) के हिस्से के रूप में कर्तव्य पथ पर अपनी झांकियां प्रदर्शित करते हैं। आरडीसी-2025 के लिए झांकियों का विषय 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' तय किया गया है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को, चाहे उनका चयन कर्तव्य पथ के लिए हो या ना हो, लाल किले में भारत पर्व (26-31 जनवरी) के दौरान अपनी झांकी प्रदर्शित करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।’’

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि झांकी गणतंत्र दिवस परेड के महत्वपूर्ण घटकों में से एक होती हैं। बयान में कहा गया है कि परेड की कुल अवधि में झांकियों के लिए आवंटित समय के कारण, "विशेषज्ञ समिति द्वारा झांकियों का चयन किया जाता है।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और मंत्रालयों द्वारा प्रस्तुत झांकी के विचारों का मूल्यांकन करते समय, वैचारिक विशिष्टता एवं नवीनता, स्पष्ट, संप्रेषणीय संदेश के साथ रचनात्मक अभिव्यक्ति, सूक्ष्मता के साथ-साथ प्रत्यक्षता का संयोजन, प्रत्येक झांकी में विरासत तथा विकास के बीच संतुलन, दोहराव वाले विचारों का बहिष्कार, रंग, रूप, बनावट, प्रवाह, लय, अनुपात व संतुलन जैसे विवरणों पर विशेष ध्यान, भव्य पैमाने का एक सुव्यवस्थित सौंदर्य अनुभव सुनिश्चित करना जैसे प्रमुख पहलुओं को चयन के लिए ध्यान में रखा गया।’’

बयान में कहा गया है कि वर्ष की शुरुआत से ही रक्षा मंत्रालय द्वारा झांकी से संबंधित विभिन्न गतिविधियों पर निर्णय लेने के लिए ‘‘परामर्श प्रक्रिया’’ अपनाई गई है।

बयान में कहा गया है, ‘‘झांकी की गुणवत्ता में सुधार पर विचार-विमर्श के लिए अप्रैल 2024 में वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर एक बैठक आयोजित की गई थी। इसके माध्यम से प्राप्त विभिन्न सुझावों को प्रक्रिया में शामिल किया गया है। झांकी के लिए विषय-वस्तु भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्त सुझावों के आधार पर तय की गई थी।’’

मंत्रालय ने बयान में कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने हेतु झांकियों के चयन के उद्देश्य से एक सुस्थापित प्रणाली मौजूद है, जिसके अनुसार रक्षा मंत्रालय सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों से झांकियों के लिए प्रस्ताव आमंत्रित करता है।

बयान में कहा गया है, ‘‘विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों से प्राप्त झांकियों के प्रस्तावों का मूल्यांकन विशेषज्ञ समिति की बैठकों की एक श्रृंखला में किया जाता है, जिसमें कला, संस्कृति, चित्रकला, मूर्तिकला, संगीत, वास्तुकला, नृत्यकला आदि क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल होते हैं।’’

मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘संपूर्ण चयन प्रक्रिया सशक्त, निष्पक्ष, पारदर्शी, योग्यता पर आधारित और किसी भी पूर्वाग्रह से मुक्त है। चयनित झांकियां भारत की विविध शक्तियों और इसकी निरंतर विकसित होती सांस्कृतिक समावेशिता को प्रदर्शित करेंगी, जो गौरवशाली भविष्य की ओर अग्रसर है, तथा विश्व दर्शकों के सामने 'स्वर्णिम भारत - विरासत और विकास' को प्रदर्शित करेंगी।’’

सूरत : चैंबर ऑफ कोमर्स द्वारा 74वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया
दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा गुरुवार को  26 जनवरी, 2023 को 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरसाना के सूरत अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। चेंबर अध्यक्ष हिमांशु बोड़ावाला ने उपस्थित पदाधिकारियों, पूर्व अध्यक्षों, प्रबंध समिति सदस्यों, महिला विंग सदस्यों, चेंबर के अन्य सदस्यों और स्टाफ सदस्यों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

इस मौके पर राष्ट्रपति हिमांशु बोड़ावाला ने समारोह में संबोधन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था को वर्ष 2047 तक यानी भारत की आजादी के 100 साल पूरे होने तक देश की अर्थव्यवस्था को 30 ट्रिलियन डॉलर करने का लक्ष्य रखा है। भारत को दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाना है। अत: वाणिज्य मंडल देश की प्रगति के उद्देश्य से उद्योगों के विकास के लिए सदैव वचनबद्ध है। दक्षिण गुजरात का चैंबर और उद्योग देश के विकास के प्रधानमंत्री के लक्ष्य को पूरा करने में योगदान देगा।

प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया को "एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य" का वसुधैव कुटुंबकम का नारा दिया था, जिसे अब साकार किया जा रहा है। भारत अब G-20 देशों के अध्यक्ष का पद संभाल रहा है और इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हैं। वैश्विक स्तर पर उद्योग के भविष्य पर विभिन्न सेमिनार आयोजित किए जाने हैं। जिसके तहत सूरत में भी कार्यक्रम होंगे और उम्मीद करते हैं कि चैंबर ऑफ कॉमर्स को इसका नेतृत्व करने का मौका मिलेगा।

इसके अलावा देश के केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने सभी उद्योगों के संयुक्त घरेलू और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मूल्य को 250 ‌बिलियन डॉलर तक ले जाने का  तथा भारत से कपडे को आगामी 5 सालों में 100 बिलियन डॉलर टेक्सटाईल एक्सपोर्ट का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए उद्यमियों को दस गुना वृद्धि करनी होगी। इसके लिए दक्षिण गुजरात के उद्यमियों और व्यापारियों को एक वैश्विक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से दस दिन पहले ढाका, बांग्लादेश में चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा भारत कपड़ा व्यापार मेले का आयोजन किया गया था।

बांग्लादेश में चैंबर द्वारा आयोजित ITTF को प्रदर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और बहुत सारी अच्छी पूछताछ हुई। मशीनरी निर्माताओं ने 50 से अधिक मशीनों के ऑर्डर प्राप्त किए और अग्रिम भुगतान प्राप्त किया। इतना ही नहीं, एक प्रदर्शक ने बांग्लादेश में अपना कार्यालय शुरू करने के लिए चैंबर ऑफ कॉमर्स की मदद का अनुरोध किया।

चैंबर के उपाध्यक्ष रमेश वघासिया ने ध्वजारोहण समारोह में उपस्थित सभी का धन्यवाद किया। पूरे समारोह का संचालन चेंबर के मानद मंत्री भावेश टेलर ने किया। समारोह में चेंबर के मानद कोषाध्यक्ष भावेश गढ़िया उपस्थित थे। चेंबर के पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ डोरा, प्रेम शारदा, सीए पी.एस शाह, राजेंद्र चोखावाला और प्रवीण नानावटी ने इस मौके पर विशेष संबोधन दिया और सभी का हौसला बढ़ाया। चेंबर के अध्यक्ष व अन्य सदस्यों ने देशभक्ति के गीत गाकर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया।

गणतंत्र दिवस पर गुजरात के दो पुलिस अधिकारी राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे
कल गणतंत्र दिवस पर भारत वर्ष से विभिन्न पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक सूची जारी की है जिसमें इन पुलिस कर्मियों के नामों की घोषणा की गई। इन पुलिसकर्मियों में गुजरात के दो अधिकारियों को भी राष्ट्रपति द्वारा पदक से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 12 पुलिस अधिकारियों को पुलिस मेडल से नवाजा जाएगा।

901 Police personnel awarded Police Medals on the occasion of #RepublicDay2023

140 awarded Police Medal for Gallantry(PMG), 93 awarded President’s Police Medal for Distinguished Service(PPM) & 668 awarded Police Medal for Meritorious Service(PM)

Details: https://t.co/EHqoXXKjtO

— PIB India (@PIB_India) January 25, 2023

केंद्रीय गृह मंत्रालय का ऐलान

गणतंत्र दिवस पर भारत के 901 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इन पुलिसकर्मियों में वीरता के लिए 140 पुलिस पदक प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा 90 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा और विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

गुजरात राज्य के दो पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।  गुजरात से एडीजीपी अनुपमसिंह गहलोत और एटीएस के डीएसपी के. के. पटेल को राष्ट्रपति पदक से जबकि 12 अन्य पुलिस अधिकारियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

सूरत : शहर के 3 एनसीसी कैडेट दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड 2023 के लिए चुने गए
डायमंड सिटी सूरत के 3 एनसीसी कैडेट्स को राष्ट्रीय कैडेट कोर के 74वें स्वतंत्रता दिवस परेड 2023 के लिए चुना गया है। हर साल गुजरात के कुल 111 गर्ल्स-बॉयज कैडेट दिल्ली में आयोजित आरडीसी ( रिपब्लीक डे परेड) परेड में भाग लेते हैं और गुजरात का नेतृत्व करते हैं जिसमें 5 गुजरात बटालियन सहित एनसीसी सूरत यूनिट के पीटी साइंस कॉलेज में पढ़ रहे कैडेट देबाशीष शाहू और पी.आर.बी. कॉलेज बारडोली में पढ़ने वाले जूनियर अंडर अधिकारी स्नेहल राठौर शामिल हैं।

राज्य के 111 कैडेट्स आरडीसी परेड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे

9 गुजरात नेवल नवसारी यूनिट के और केंद्रीय विद्यालय-3 ओएनजीसी सूरत में पढ़ने वाली छात्रा पीओ कैडेट तेजस्वी वासिया शामिल है। इस कैडेट ने दिल्ली परेड में जाने के लिए कठिन चयन प्रक्रिया में अपनी ताकत और मेहनत लगा दी है और गुजरात के कुल 111 छात्रों में से उनका चयन किया गया है। इस साल के आरडीसी यानी  26 जनवरी को होने वाला री-पब्लिक डे परेड में गुजरात के सिर्फ 111 कैडेट्स ने हिस्सा लिया है और वे 29 जनवरी को प्रधानमंत्री की रैली में भी हिस्सा लेंगे।

भारत के सभी राज्यों से कैडेट्स को दिल्ली एनसीसी छावनी लाया गया है। कोविड-19 नियमों का विशेष ध्यान रखते हुए विधिवत प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए एक जनवरी से शिविर प्रारंभ हुआ।  गुजरात के यह 111 कैडेट  राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे और थल सेनाध्यक्ष, नौसेना, वायु सेना से मिलने और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने, विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा।

गणतंत्र दिवस की परेड में पहली बार बीएसएफ के ऊंट सवार दल में महिलाएं शामिल होंगी
गणतंत्र दिवस 2023 की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी इस साल भारत के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि हो सकते हैं। साथ ही इस गणतंत्र दिवस पर पहली बार 2023 की परेड में बीएसएफ के ऊंट सवार दल में महिलाएं भी शामिल होने जा रही हैं। पहली बार सीमा सुरक्षा बल के ऊंट सवार दस्ते की महिला गार्ड पुरुषों के साथ परेड में हिस्सा लेंगी। बेहद खास शाही पोशाक में महिला गार्ड बीएसएफ के ऊंट की सवारी करने वाली टुकड़ी का हिस्सा होंगी।

बीएसएफ की प्रसिद्ध ऊंट टुकड़ी 1976 से गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा रही है और इस बार इसमें महिलाओं का शामिल होना एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। महिला गार्डों की शाही पोशाक विशेष रूप से उनके पुरुष समकक्षों के साथ ऊंट की सवारी के लिए डिज़ाइन की गई है। महिला गार्ड की ड्रेस को मशहूर डिजाइनर राघवेंद्र राठौड़ ने डिजाइन किया है। महिला गार्डों के लिए डिजाइन की गई यह ड्रेस देश के कई कीमती शिल्प रूपों का प्रतिनिधित्व करती है। इसे देश के अलग-अलग हिस्सों में बनाया जाता है और राघवेंद्र राठौर के जोधपुर स्टूडियो में इन-हाउस असेंबल किया जाता है।

बीएसएफ महिला गार्डों की शाही पोशाक के कपड़े में जरदोजी का काम भी शामिल है जो वाराणसी में हाथ से किया जाता है। शाही पोशाक में शामिल पगड़ी को राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। मेवाड़ में प्रतिष्ठा और सम्मान के प्रतीक के रूप में देखी जाने वाली पगड़ी राजस्थान के लोगों की सांस्कृतिक पोशाक का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।