Anil Kapoor - Loktej

योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संवारने का माध्यम: अनिल कपूर
मुंबई, 18 मई (वेब वार्ता)। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय सोशल मीडिया और विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों को योग के फायदे बता रहा है।

इतना ही नहीं, योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित भी कर रहा है। इसी अभियान के तहत आयुष मंत्रालय ने बॉलीवुड अभिनेता
अनिल कपूर का एक पुराना वीडियो साझा किया है, जिसमें अभिनेता योग और फिटनेस को लेकर अपने विचार रखते नजर आ रहे हैं।

आयुष मंत्रालय ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि अनिल कपूर योग को केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संवारने और इंसान की क्षमताओं को निखारने वाला माध्यम मानते हैं।

वीडियो में अनिल कपूर बताते हैं कि वे हर दिन योग करते हैं और यही उनकी फिटनेस और ऊर्जा का सबसे बड़ा रहस्य है। अभिनेता के अनुसार, योग ने उनके जीवन को बेहतर और समृद्ध बनाया है तथा इसकी मदद से इंसान अपनी पूरी क्षमता के साथ जीवन जी सकता है।

अनिल कपूर ने लोगों को सलाह देते हुए यह भी कहा कि योग हमेशा सही मार्गदर्शन और विशेषज्ञों की सलाह के साथ करना चाहिए। उनका मानना है कि सही तरीके से किया गया योग शरीर और मन दोनों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

70 वर्ष की उम्र पार करने के बावजूद अनिल कपूर की  फिटनेस और ऊर्जा अक्सर लोगों को हैरान कर देती है और सोशल मीडिया पर भी उनकी फिटनेस चर्चा का विषय बनी रहती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, योग किसी भी उम्र में शुरू किया जा सकता है। नियमित योगाभ्यास से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, तनाव कम होता है और मानसिक शांति मिलती है। इसके अलावा योग बेहतर नींद, संतुलित जीवनशैली और पूरे दिन ऊर्जा बनाए रखने में भी मददगार माना जाता है।

यही वजह है कि आज दुनियाभर में योग तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। आयुष मंत्रालय पहले भी अमिताभ बच्चन समेत कई फिल्मी सितारों, योग गुरुओं और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के माध्यम से योग को बढ़ावा देता रहा है।

मंत्रालय का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं। हर साल 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां भी तेजी से चल रही हैं।

शाहरूख खान और अनिल कपूर ने फिल्म तन्वी द ग्रेट के ट्रेलर की तारीफ की
मुंबई, 01 जुलाई (वेब वार्ता)। बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान और अनिल कपूर ने अनुपम खेर की आने वाली फिल्म तन्वी द ग्रेट के ट्रेलर की तारीफ की है। निर्देशक अनुपम खेर की आने वाली फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे शाहरुख खान और अनिल कपूर जैसे कलाकारों ने सराहा है।

शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'तन्वी द ग्रेट' का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, मेरे दोस्त अनुपम खेर के लिए, जिन्होंने हमेशा जोखिम उठाया है, चाहे वह अभिनय हो, फिल्म निर्माण हो या जीवन! ट्रेलर शानदार लग रहा है।

इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं!इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुपम खेर ने शाहरुख को धन्यवाद कहा और उनके पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर री-शेयर किया।

अनिल कपूर ने ट्रेलर को शक्तिशाली, दिल को छू लेने वाली और प्रेरणादायक कहानी" बताया। उन्होंने लिखा, “कुछ कहानियां स्क्रीन के काले हो जाने के बाद भी आपके साथ रहती हैं... 'तन्वी द ग्रेट' उनमें से एक है। मेरी ओर से अनुपम को ढेर सारी शुभकामनाएं।” अनुपम खेर ने उनके इस पोस्ट को दिल की इमोजी और धन्यवाद संदेश के साथ शेयर किया।

फिल्म तन्वी द ग्रेट में शुभांगी दत्त मुख्य भूमिका में हैं, जबकि जैकी श्रॉफ, बोमन ईरानी, पल्लवी जोशी, करण टैकर और इयान ग्लेन जैसे कलाकार अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं। निर्देशन और कहानी अनुपम खेर की है।

अनुपम खेर ने फिल्म को लेकर कहा, “यह फिल्म सिर्फ एक लड़की की नहीं, बल्कि उस अच्छाई की कहानी है जिसे हमने इस दौड़ती दुनिया में खो दिया है। हम सभी अच्छाई में विश्वास करते हैं लेकिन उसे भूल चुके हैं। यह फिल्म उस भावना को फिर से जगाती है।”

अपनी सुबह की वर्कआउट कभी नहीं छोड़ते अनिल कपूर
मुंबई, 17 अप्रैल (वेब वार्ता)। बालीवुड के सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर की त्वचा की चमक, जोश और जवां सा आकर्षण हर किसी को हैरान करता है। 67 साल की उम्र में भी बालीवुड अनिल कपूर जिस तरह से दमकते और दौड़ते नजर आते हैं, वह सिर्फ उनकी फिल्मों तक सीमित नहीं है, बल्कि असल जिंदगी में भी वह फिटनेस गोल्स सेट कर रहे हैं।

आखिर उनका यह सीक्रेट क्या है? अनिल कपूर के लिए फिट रहना सिर्फ शरीर को बनाए रखना नहीं, बल्कि मानसिक रूप से संतुलित और मजबूत रहना भी है। वह मानते हैं कि जिंदगी में ऐसे पल आते हैं जब आपको कुछ ऐसा चाहिए जो आपको स्थिर बनाए रखे। उनका पॉजिटिव नजरिया, खुद में सुधार की चाह और लचीलापन उन्हें भीड़ से अलग बनाते हैं।

कपूर का कहना है कि चाहे मीठा खाने की तलब हो या देर रात तक जागने की आदत, वे कभी अपनी सुबह की वर्कआउट नहीं छोड़ते। उनके लिए जॉगिंग, एचआईआईटी ट्रेनिंग, या होम वर्कआउट – हर दिन की शुरुआत मेहनत से होती है। उनका साफ कहना है: “मेहनत करो ताकि दिवाली भी जमकर मना सको!”

अनिल कपूर की सुबह जल्दी शुरू होती है और उनका मानना है कि एक हेल्दी माइंड और बॉडी के लिए योग और एक्सरसाइज का रोज़ अभ्यास जरूरी है। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से लेकर योग और कार्डियो तक, उनकी दिनचर्या का हर हिस्सा ऊर्जा से भरा होता है। जहां आज की दुनिया हसल कल्चर को प्रमोट करती है, वहीं अनिल रेस्ट और रिकवरी को उतना ही महत्व देते हैं।

वह अपने आउटडोर शूटिंग शेड्यूल में से भी समय निकालकर ब्रेक और रिलैक्सेशन का लुत्फ उठाते हैं। मसाज, स्ट्रेचिंग, नेचर वॉक और साइक्लिंग जैसे एक्टिविटी उन्हें तरोताजा बनाए रखती हैं।

अनिल कपूर का मानना है कि “मूवमेंट ही मेडिसिन है। ” और फिट रहने के लिए हमेशा जिम ही जरूरी नहीं होता। वो दिखाते हैं कि सही सोच, एक्टिव लाइफस्टाइल और संतुलित दिनचर्या से हर कोई ऊर्जा से भरा रह सकता है।

देहरादून : ऋषभ पंत का हालचाल पूछने अस्पताल पहुंचे बॉलीवुड सितारे अनुपम खैर और अनिल कपूर
भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत से मिलने अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर शनिवार सुबह देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे। कल सड़क हादसे में घायल होने के बाद ऋषभ पंत वहां भर्ती हैं। अनुपम खेर ने कहा कि हम पंत और उनकी मां से मिले। ऋषभ अब ठीक हैं। हम लोगों से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने का अनुरोध करते हैं। वह एक फाइटर हैं, पूरे देश की दुआएं उनके साथ हैं। अनिल कपूर ने कहा, मैं ऋषभ पंत का फैन हूं इसलिए उनसे मिलने और उन्हें जानने आया हूं। वह मूड में हैं। हमें जो भी चिंता थी वह अब पूरी तरह से दूर हो गई है। अब ठीक है।

રિષભ પંતને હોસ્પિટલમાં મળવા પહોંચેલા અનુપમ ખેર અને અનિલ કપૂર જુઓ શું બોલ્યા#RishabhPant #AnupamKher #AnilKapoor #Cricket pic.twitter.com/fr2B4ZsJae

— Gujarat Samachar (@gujratsamachar) December 31, 2022

अनिल कपूर ने कहा, हमने उन्हें थोड़ा हंसाया। हम उनसे बॉलीवुड स्टार्स के तौर पर नहीं बल्कि दोस्तों के तौर पर मिलने गए थे। अनुपम खेर ने कहा, मुझे लगता है कि ऐसे समय में हमें मिलने जाना चाहिए। अस्पताल के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए हम उनसे मिले। दोनों ही एक्टर्स ने सभी को धीरे गाड़ी चलाने की सलाह दी है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शुक्रवार तड़के हुए हादसे में ऋषभ पंत बाल-बाल बच गये। हालांकि उनके सिर, पीठ पर घुटनों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के समय पंत खुद कार चला रहे थे और मोड़ आने पर कार से नियंत्रण खो बैठे।

हादसे के वक्त पंत कार में अकेले थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया। देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंत की मां से बातचीत की और पंत के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।