New Year - Loktej

भारतीय क्रिकेट जगत ने नए साल की बधाई के साथ 2026 का किया स्वागत
नई दिल्ली, 01 जनवरी (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट के बड़े नामों ने गुरुवार 1 जनवरी 2026 को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उम्मीद, हिम्मत और सकारात्मकता के संदेशों के साथ 2026 का स्वागत किया।

बीसीसीआई से लेकर युवराज सिंह, विराट कोहली, गौतम गंभीर और अनिल कुंबले समेत तमाम क्रिकेटरों ने नए साल की शुभकामनाएं दीं। विराट कोहली की तस्वीर सबसे ज्यादा वायरल हो रही है, जिसमें वे अनुष्का के साथ हैं। दोनों के आधे-आधे चेहरे पर टैटू है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, सभी को नए साल की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, फैंस को बाउंड्री से भरे साल की शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि 2026 में सपने बड़ा स्कोर करेंगे।

पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने एक प्रेरणा देने वाला संदेश साझा किया, जिसमें लोगों से खुद पर विश्वास बनाए रखने और अपना बेस्ट देने की कोशिश करते रहने की अपील की।

युवराज ने लिखा,;जब दिन मुश्किल हो, तो आप पीछे नहीं हटते, आप उठते हैं और इसे फिर से करते हैं। उन्होंने कहा कि वह उन पलों, लोगों और अनुभवों के लिए शुक्रगुजार हैं जिन्होंने बीते साल को बनाया।

पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने सभी को नए साल की शुभकामनाएं दीं और कहा, नई शुरुआत और सभी के लिए 2026 खुशहाल हो। भारतीय पुरुष टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर भी इस जश्न में शामिल हुए और उन्होंने एक पर्सनल नोट पोस्ट करके नए साल का स्वागत अपने पसंदीदा लोगों के साथ हाथ में हाथ डालकर किया, साथ ही सभी को 2026 की शुभकामनाएं दीं।

विराट कोहली ने अपनी और अनुष्का की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, “अपने जीवन की रोशनी के साथ 2026 में कदम रख रहा हूं।”

मोदी ने देशवासियों को दीं नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं
नई दिल्ली, 01 जनवरी (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को नव वर्ष 2026 के आगमन पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एक्स मंच पर शुभकामना संदेश पोस्ट किया, सभी को 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं। यह वर्ष सभी के लिए उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए, आपके प्रयासों में सफलता मिले और आप जो भी करें उसमें संतोष प्राप्त हो।

मैं समाज में शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं। अपने नववर्ष संदेश में नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय विकास के लिए एकता और सामूहिक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि देश आने वाले वर्ष में चुनौतियों पर काबू पाएगा और नई ऊंचाइयों को छुएगा।

प्रधानमंत्री का यह संदेश ऐसे समय आया है जब भारत अपनी आर्थिक विकास की गति को आगे बढ़ाने और वैश्विक मंच पर अपनी स्थिति को मजबूत करने की दिशा में अग्रसर है।

नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों से एक समृद्ध और सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने रिसोर्ट में सेलिब्रेट की न्यू ईयर की पार्टी, बताया नए साल का संकल्प
वाशिंगटन, 01 जनवरी (वेब वार्ता)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में अपने मार-ए- लागो रिसॉर्ट में न्यू ईयर की पार्टी सेलिब्रेट की और नए साल का दिल खोलकर स्वागत किया।

इस पार्टी में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के अलावा भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर, कारोबारी फिल रफिन, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, रूडी गिउलिआनी और गृह सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम, एरिक और लारा ट्रंप, अमीराती अरबपति हुसैन सजवानी और व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ डैन स्कैविनो शामिल हुए।

ट्रंप ने मेहमानों को संबोधित किया।  इस दौरान जान उनसे नए साल के संकल्प के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, “शांति। धरती पर शांति।” हालांकि उन्होंने वेनेजुएला पर हमले में सीआईए की भूमिका या यूक्रेन में सेना भेजने के सवालों का जवाब नहीं दिया।

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने मेहमानों का स्वागत काले कारपेट पर किया, जिस पर सुनहरे अक्षरों में “हैप्पी न्यू ईयर मार ए लागो” लिखा था। ट्रंप ने कहा, “मैं बस आपको बताना चाहता हूं कि देश सच में बहुत अच्छा कर रहा है और दुनिया के इतिहास में किसी भी देश से कहीं ज्यादा निवेश अमेरिका में आ रहा है।”

उन्होंने टैरिफ रेवेन्यू पर जोर देते हुए कहा कि अमेरिका ने सैकड़ों मिलियन डॉलर जमा किए हैं और हमने पूरी सेना को 1,776 डॉलर दिए। यह बुरा नहीं है। हम बहुत खुश हैं कि हम एक देश के तौर पर बहुत अच्छा कर रहे हैं। हम वापस आ गए हैं। हम मजबूत हैं। मुझे नहीं लगा था कि यह इतनी
तेजी से हो सकता है।

यह इतनी तेजी से हो रहा है जितना किसी ने सोचा भी नहीं होगा। ट्रंप ने बड़े पैमाने पर हुई आर्थिक गड़बड़ी का जिक्र करते हुए कहा, “अधिकारी अरबों डॉलर के नुकसान का पता लगा रहे हैं। क्या आप सोच सकते हैं कि उन्होंने 18 बिलियन डॉलर चुराए? हमें बस यही पता चल रहा है। जांच जारी रहेगी। यह एक बहुत बड़ा स्कैम था।

यह सब वापस आ रहा है। यह कोशिश ग्रीन न्यू ईयर का हिस्सा है।” इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक वैनेसा होराबुएना नाम की कलाकार को स्टेज पर बुलाया और

उन्हें दुनिया की सबसे महान कलाकारों में से एक बताया। इसके बाद बैंड ने ईसाइयों का गीत बजाया और होराबुएना ने नाचते हुए कैनवास पर जीसस की पेंटिंग बनाई। पेंटिंग पूरी हो जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसकी नीलामी की और कहा कि इससे होने वाली

कमाई से सेंट जूड और शेरिफ डिपार्टमेंट को फायदा होगा। ट्रंप ने नीलामी की शुरुआत 100,000 डॉलर से की और बाद में इसकी कीमत बढ़ाने के लिए उस पर साइन करने की पेशकश की। आखिरकार यह पेंटिंग 2.75 मिलियन डॉलर में बिकी।

नए साल की पूर्व-संध्या पर आइस क्यूब, चिप्स, अंगूर के आए सर्वाधिक ऑनलाइन ऑर्डर
नयी दिल्ली, एक जनवरी (भाषा) चंद मिनटों में सामान की आपूर्ति करने वाले मंचों- ब्लिंकिट और स्विगी इंस्टामार्ट पर नए साल की पूर्व-संध्या पर सबसे ज्यादा ऑर्डर चिप्स, फ्रूट बीयर, कोल्ड ड्रिंक, आइस क्यूब और अंगूर के किए गए।

जोमैटो के स्वामित्व वाले ब्लिंकिट और स्विगी इंस्टामार्ट की तरफ से बुधवार को जारी आंकड़ों से यह दिलचस्प पहलू सामने आया।

इनके अलावा कॉकटेल मिक्सर और सोडा जैसी चीजों की भी काफी मांग रही जबकि पनीर एवं दूध उपयोगकर्ताओं की तलाश में शीर्ष पर रहे।

हालांकि, ठंड के इस मौसम में अंगूर के लिए इतने अधिक ऑर्डर आना आकर्षण का केंद्र रहा। दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ लोग आधी रात में 12 हरे अंगूर खाने का संकल्प लेते हुए दिखाए गए थे।

नए साल की पूर्व संध्या पर आधी रात को 12 अंगूर खाने की परंपरा का पता स्पेन की एक पुरानी परंपरा से लगता है। माना जाता है कि इससे आने वाले साल में सौभाग्य और समृद्धि आती है।

ब्लिंकिट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अलबिंदर ढींढसा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि 31 दिसंबर को एक दिन में सबसे अधिक ऑर्डर मिले जिनमें चिप्स और अंगूर के ऑर्डर सबसे अधिक रहे।

स्विगी इंस्टामार्ट ने भी एक पोस्ट में कहा कि दूध, चिप्स, चॉकलेट, अंगूर और पनीर शीर्ष पांच ट्रेंडिंग सर्च में शामिल रहे।

कनाडा में फिर लगे खालिस्तान समर्थक नारे, भाजपा ने दी जस्टिन ट्रूडो को नसीहत
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (हि.स.)। कनाडा में बैसाखी के मौके पर आयोजित खालसा दिवस कार्यक्रम में खालिस्तान समर्थक नारे लगाने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वहां के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और विपक्षी नेता न केवल शामिल होते हैं बल्कि खालसा के समर्थन में भाषण भी देते हैं। वीडियो को साझा करते हुए भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने इस घटना पर चिंता जताई है। इसके साथ उन्होंने जस्टिन ट्रूडो को नसीहत दी है कि अगर घर के पीछे सांप पालेंगे तो दूसरों के साथ एक दिन वो आपको भी डसेगा।

सोमवार को भाजपा नेता आरपी सिंह ने ट्वीट में कहा कि कनाडा में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय राजनीतिक हस्तियों पर निज्जर की मौत में शामिल होने के आरोप वाले पोस्टर भी लगाए गए। रैलियों में खालिस्तान प्रचार और भारत विरोधी पोस्टर दिखाए गए। आरपी सिंह ने कहा कि कनाडा में जो कुछ हो रहा है, उसके संबंध में तीन प्रमुख चिंताएं हैं।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में खालिस्तान समर्थक नारों के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री और विपक्षी नेता समारोह में शामिल होते हैं। इसके साथ कार्यक्रम में निज्जर की मौत के लिए भारतीय राजनयिकों को दोषी ठहराते हुए पोस्टर भी लहराए जाते हैं। और तो और कनाडा भर में खालिस्तान प्रचार, भारत विरोधी पोस्टरों के साथ रैलियां की जाती हैं। साफ है कनाडा के प्रधानमंत्री को खालिस्तानी समर्थकों का समर्थन है। आरपी सिंह ने कहा कि अगर कनाडा के प्रधानमंत्री अपने घर के पीछे सांप पालेंगे तो उनसे केवल दूसरों को काटने की उम्मीद नहीं कर सकते, आख़िरकार वे आपको भी काट लेंगे।

पहले एक्स-रे पोलरिमीटर उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, इसरो प्रमुख ने कहा- एक और सफल अभियान पूरा
नई दिल्ली, 01 जनवरी (हि.स.)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को एक और इतिहास रच दिया है। इसरो ने नये साल के पहले दिन सोमवार को एक्स-रे पोलरिमीटर उपग्रह का प्रक्षेपण किया। इसका उद्देश्य ब्लैक होल जैसे आकाशीय पिंडों के रहस्यों का अध्ययन करना है।

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने सफल प्रक्षेपण पर कहा कि आज एक और सफल अभियान पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि यह खगोलीय स्रोतों से एक्स-रे उत्सर्जन का अंतरिक्ष आधारित ध्रुवीकरण माप में अध्ययन करने के लिए अंतरिक्ष एजेंसी का पहला समर्पित वैज्ञानिक उपग्रह है।

एस सोमनाथ ने कहा कि सबसे भरोसेमंद ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) ने अपने सी 58 मिशन में मुख्य एक्स-रे पोलरिमीटर उपग्रह को पृथ्वी की 650 किलोमीटर निचली कक्षा में स्थापित किया। पीएसएलवी ने यहां पहले अंतरिक्ष तल से सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरी थी।

सफल मिशन के बाद मीडिया से बातचीत में इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि एक जनवरी 2024 को पीएसएलवी का एक और सफल अभियान पूरा हुआ। पीएसएलवी-सी58 ने प्रमुख उपग्रह एक्सपोसैट को निर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिया है। इस बिंदु से पीएसएलवी के चौथे चरण की कक्षा सिमट कर निचली कक्षा में बदल जाएगी, जहां पीएसएलवी का ऊपरी चरण जिसे ‘पोअम' बताया गया है वह पेलोड के साथ प्रयोग करेगा और उसमें थोड़ा वक्त लगेगा।

क्या करेगा एक्स रे पोलरिमीटर

पोलरिमीटर उपग्रह एक्सपोसैट एक्स-रे स्रोत के रहस्यों का पता लगाने और ‘ब्लैक होल' की रहस्यमयी दुनिया का अध्ययन करने में मदद करेगा। यह मिशन पांच साल तक काम करेगा।

कैट का प्रधानमंत्री से 22 जनवरी को राम राज्य दिवस एवं राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने का आग्रह
नई दिल्ली, 31 दिसंबर (हि.स.)। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक ज्ञापन भेज कर 22 जनवरी को अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर के अभिषेक और उद्घाटन को सदैव जीवंत रखने के लिए इस दिन को राम राज्य दिवस घोषित करने का आग्रह किया है। कारोबार संगठन कैट ने प्रधानमंत्री से प्रत्येक वर्ष 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है।

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजे ज्ञापन में कहा कि श्रीराम निस्संदेह भारत के सबसे महान राजा हैं, जिनके शासन में भारत के लोग न केवल समृद्ध और स्वस्थ हुए, बल्कि धर्म और भाईचारे में गहरी आस्था भी स्थापित हुई। वह काल भारत के स्वर्णिम सनातन इतिहास के महानतम कालों में से एक माना जाता है। इसलिए उस दिन को राम राज्य की स्थापना का दिन मानते हुए इस दिन को राम राज्य दिवस घोषित किया जाना देशवासियों की आकांक्षाओं का सम्मान होगा।

खंडेलवाल ने कहा कि यह बेहद महत्वूर्ण दिन श्रीराम के आदर्शों, नीतियों एवं मर्यादाओं को आत्मसात करने एवं अपनाने के लिए तथा भारत में राम राज्य सरीखे शासन एवं प्रशासन की स्थापना के लिए सदैव देशवासियों को प्रेरित करेगा। इस लिहाज से इस दिन के महत्व को देखते हुए 22 जनवरी को राम राज्य दिवस घोषित किया जाए। कैट महामंत्री ने कहा कि अन्य महत्वपूर्ण दिनों पर सार्वजनिक अवकाश की परंपरा को जारी रखते हुए इस दिन को सार्वजनिक अवकाश दिवस भी घोषित किया जाए।

कैट महामंत्री ने बताया कि श्रीराम मंदिर के उद्घाटन समारोह ने देशभर में लगभग 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक के नए व्यापार के अवसर भी उत्पन्न किए हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि देशभर में श्रीराम मंदिर को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह और उमंग है।

खंडेलवाल ने कहा कि भारत का संपूर्ण व्यापारिक समुदाय जो सनातन धर्म के लोकाचार और मूल्यों के प्रचार-प्रसार के मामले में हमेशा अग्रणी रहा है। उन्होंने बताया कि इस दिन को मनाने के लिए एक जनवरी से 22 जनवरी तक कैट देशभर में एक राष्ट्रीय अभियान हर शहर अयोध्या-घर घर अयोध्या के तहत अनेक कार्यक्रमों की एक राष्ट्रव्यापी श्रृंखला सोमवार एक जनवरी, 2024 से प्रारंभ करने जा रहा है।

भारतीय नौसेना ने शुरू की लाल सागर में व्यापारिक जहाजों पर ड्रोन हमले की जांच
नई दिल्ली, 24 दिसंबर (हि.स.)। लाल सागर में भारतीय तट के पास दो व्यापारिक जहाजों पर ईरान समर्थित हौथी विद्रोहियों के ड्रोन हमले के बाद भारतीय नौसेना ने जांच शुरू कर दी है। नौसेना ने रविवार को अमेरिकी दावे को ख़ारिज करते हुए कहा है कि एमवी साईबाबा भारतीय ध्वज वाला जहाज नहीं है और इसके चालक दल के सभी 25 भारतीय सदस्य सुरक्षित हैं। उधर, विद्रोहियों के हमले का शिकार हुए लाइबेरिया के झंडे वाले एमवी चेम्प प्लूटो को आज सुबह भारतीय तटरक्षक बल के जहाज आईसीजीएस विक्रम की निगरानी में मुंबई की ओर रवाना कर दिया गया है।

दरअसल, ईरान समर्थित हौथी विद्रोहियों ने 23 दिसंबर को लाल सागर में दो जहाजों पर ड्रोन हमला किया था, जिसमें गैबॉन के स्वामित्व वाला कच्चा तेल टैंकर एमवी साईबाबा और लाइबेरिया के झंडे वाला एमवी चेम्प प्लूटो जहाज थे। हौथी विद्रोहियों ने अपने नियंत्रित क्षेत्रों से दक्षिणी लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लेन में दो हौथी एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इससे दोनों जहाज़ों में आग लग गई, लेकिन कोई गंभीर क्षति नहीं हुई थी। बाद में भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के जहाज़ों ने मौके पर पहुंचकर सहायता की और दोनों जहाज़ों की आग बुझाई।

लाल सागर में स्थितियां सामान्य होने के बाद भारतीय तटरक्षक बल के जहाज आईसीजीएस विक्रम की निगरानी में आज सुबह व्यापारी जहाज संकटग्रस्त एमवी चेम्प प्लूटो को मुंबई के लिए रवाना किया गया है। भारतीय तटरक्षक जहाज विक्रम अरब सागर में लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज एमवी केम प्लूटो को मुंबई ले जा रहा है। कल ड्रोन हमले की चपेट में आए व्यापारी जहाज ने आईसीजीएस विक्रम से एस्कॉर्ट किए जाने का अनुरोध किया था। व्यापारिक जहाजों पर नजर रखने और क्षेत्र में निगरानी करने के लिए आईसीजी ने डोर्नियर हेलीकॉप्टरों को भी तैनात किया है।

ईरान समर्थित हौथी विद्रोहियों के लाल सागर में दो जहाजों पर ड्रोन हमले में कच्चा तेल टैंकर एमवी साईबाबा भी शामिल था, जिसे अमेरिका ने भारतीय जहाज बताया था। भारतीय नौसेना ने रविवार को स्पष्ट करते हुए कि यह भारत-ध्वज वाला जहाज नहीं, बल्कि यह गैबॉन ध्वज वाला जहाज था। भारत ने आज एक बयान में कहा कि इस जहाज पर सवार सभी 25 भारतीय चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। अधिकारियों ने बताया कि नौसेना भारतीय तट के पास व्यापारी जहाज पर ड्रोन हमले की जांच शुरू कर दी है।

यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने एक बयान में दावा किया कि हौथी विद्रोहियों की ओर से गोलीबारी की चपेट में आए दो युद्धपोतों में से एक पर भारत का झंडा लगा हुआ था। सेंटकॉम ने अपने बयान में कहा कि 17 अक्टूबर के बाद से हौथी विद्रोहियों की ओर से वाणिज्यिक शिपिंग पर किये गए हमलों में से 14वां और 15वां है। सेंटकॉम ने अपने एक बयान में दावा किया कि यूएसएस लैबून ने सफलतापूर्वक रोका और यमन में हौथी-नियंत्रित क्षेत्रों से आने वाले मानव रहित हवाई ड्रोन को मार गिराया। इस घटना में कोई चोट या क्षति नहीं हुई। यूएसएस लैबून (डीडीजी 58) ने इन हमलों से उत्पन्न संकटपूर्ण कॉलों का जवाब दिया।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने इजराइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ टेलीफोन पर बातचीत की थी, जिसमें दोनों नेताओं ने समुद्री यातायात की सुरक्षा पर चिंताएं साझा कीं थीं। पीएम मोदी ने प्रभावित लोगों के लिए निरंतर मानवीय सहायता की आवश्यकता दोहराई। उन्होंने बातचीत और कूटनीति के माध्यम से सभी बंधकों की रिहाई सहित संघर्ष के शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान पर जोर दिया। एक्स पर एक पोस्ट में इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, “प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बातचीत के दौरान बाब-अल-मंडेब में नेविगेशन की स्वतंत्रता को सुरक्षित करने के महत्व पर चर्चा की, जिसे हौथी उग्रवादियों के आक्रमण से खतरा है।”

सदैव आगे बढ़ने पर रखें विश्वास, आलोचना को करें नजरअंदाजः उपराष्ट्रपति
नई दिल्ली, 24 दिसंबर (हि.स.)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस) के अधिकारियों से कर्तव्य के पथ पर ईमानदारी के साथ खड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनपर कई तरह के दवाब आएंगे लेकिन वे अपना काम निष्ठा के साथ भारत माता की सेवा के लिए करते रहें।

उपराष्ट्रपति ने रविवार को अपने निवास पर 2023 बैच के आईएसएस प्रोबेशनर के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि कार्य करने के दौरान विभिन्न चुनौतियों और आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। वे स्वयं इसका शिकार रहे हैं। राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति के रूप में उनके पास संवैधानिक पद है लेकिन उन्हें बख्शा नहीं जाता। इसके बावजूद भी वे सदैव आगे बढ़ने पर विश्वास रखते हैं।

धनखड़ ने कहा, “मैं एक पीड़ित हूं। एक पीड़ित को पता है कि अंदर से कैसे झेलना है, सबका सामना करना है, सब अपमान सहना है, एक दिशा के साथ- हम अपनी भारत माता की सेवा में हैं।”

प्रोबेशनर से उपराष्ट्रपति ने अपनी उपलब्धियों पर गर्व करने को कहा। उन्होंने कहा कि दुनिया हमारी प्रशंसा कर रही है। हममें से कुछ लोग जानबूझकर या अज्ञानतावश हमें नीचा दिखाना चाहते हैं। इसके बारे में कभी भी चिंतित न हों। इस दौरान उन्होंने सांख्यिकी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह केवल संख्याओं के बारे में नहीं है बल्कि उन संरचना और रुझानों को समझने के बारे में है जिससे हमारे नीतिगत निर्णय तय किए जाते हैं। गलत नीति के विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं। सांख्यिकी विभाग सामाजिक बीमारियों का निदान करते हैं और सरकार को ऐसी नीतियां विकसित करने में मदद करते हैं जिनसे वास्तव में महत्वपूर्ण बदलाव आ सकते हैं।

उपराष्ट्रपति ने प्रोबेशनर अधिकारियों को अपने क्षेत्र में नई नीतियों, पद्धतियां और प्रगति को अपनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि सबसे ज्ञानवर्धक विचार किसी ऐसे व्यक्ति से आ सकता है जिसे हम अक्सर अज्ञानी समझते हैं। एक समय में सत्ता के गलियारे दलालों से भरे हुए थे। यह लोग निर्णय लेने की प्रक्रिया का लाभ उठाते थे। अब इन गलियारों को पूरी तरह से सेनिटाइज कर दिया गया है। इस उपलब्धि के कारण योग्यता को आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है।

खेल मंत्रालय ने नवगठित भारतीय कुश्ती महासंघ को किया निलंबित
नई दिल्ली, 24 दिसंबर (हि.स.)। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने नवगठित भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को निलंबित कर दिया है। इस फैसले से संजय सिंह डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष नहीं रह पाएंगे। अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद संजय सिंह द्वारा लिए गए सभी फैसलों पर भी रोक लगा दी गई है।

संजय सिंह हाल ही में डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। उन्हें 40 मत मिले थे। अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद संजय सिंह ने अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में कराए जाने की घोषणा की थी। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार ने इस फैसले के कारण ही यह कदम उठाया है।

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि डब्ल्यूएफआई के नवनिर्वाचित कार्यकारी निकाय द्वारा लिए गए फैसले पूरी तरह से नियमों के खिलाफ हैं और डब्ल्यूएफआई के प्रावधानों और नेशनल स्पोर्ट्स डेवलेपमेंट कोड का उल्लंघन है। इन फैसलों से नए अध्यक्ष की मनमानी दिखाई देती है, जो सिद्धांतों के खिलाफ है और पारदर्शिता से रहित है। निष्पक्ष खेल, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए नियमों का पालन महत्वपूर्ण है। एथलीटों, हितधारकों और जनता के बीच विश्वास बनाना महत्वपूर्ण है।

संजय सिंह को डब्ल्यूएफआई का नया अध्यक्ष चुना गया था। संजय सिंह को भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का करीबी माना जाता है, जिन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। चुनाव में संजय सिंह को सर्वाधिक मत मिले और इसे निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण का राष्ट्रीय महासंघ पर परोक्ष नियंत्रण माना जा रहा था। संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर दिया था। उनके बाद बजंरग पूनिया ने पद्मश्री लौटाने की घोषणा की थी।

नए साल पर अपनी बच्ची जीवा के साथ मस्ती करते नजर आये कप्तान कूल, पत्नी साक्षी ने साझा किया वीडियो
टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक एमएस धोनी भले ही इस समय क्रिकेट के मैदान के साथ साथ सोशल मीडिया से दूर है लेकिन उनके फैंस सदा उनके बारे में जानने को उत्सुक रहते हैं और यहीं कारण है कि आये दिन किसी न किसी कारण वो चर्चा में बने रहते है। नए साल के जश्न के दौरान भी एक बार फिर धोनी चर्चा में आ गये।

क्या है इस वीडियो में?

नए साल में अन्य लोगों के बीच भारतीय क्रिकेटर भी जश्न मानते नजर आये। सामने आ रही जानकारी के अनुसार धोनी ने अपनी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी के साथ नए साल का जश्न दुबई में मनाया। धोनी और उनकी बेटी जीवा का एक वीडियो भी सामने आया है। धोनी की पत्नी साक्षी ने इन्स्टाग्राम पर धोनी और जीवा का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पिता और बेटी कैमरे की तरफ पीठ करके बैठे हुए हैं और नए साल के जश्न में डूबे हुए हैं। जिसमें माही अपनी नई साल के जश्न में बेटी के साथ खुश नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/Cm26y98h6s8/?igshid=Yzg5MTU1MDY=

वहीं, चारो तरफ न्यू ईयर के जश्न में जगमगाती दुबई को भी देखा जा सकता है। इस वीडियो के अंतिम क्षणों में दोनों धीरे-धीरे पीछे देखते हुए हँसने लगते हैं। माही भी काफी खुश दिख रहे हैं और जीवा इन खुशनुमा पलों का आनन्द उठाती हुई दिखाई देती हैं।

अपना आखरी आईपीएल खेलते नजर आ सकते है धोनी

क्रिकेट की बात करें तो भारत को दो-दो विश्व कप दिलाने वाले और 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने वाले एमएस धोनी आईपीएल 2023 में मैदान में देखने के मिलेंगे और इसके लिए उनके फैन्स समेत दुनियाभर के लोग काफी उत्सुक हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये आईपीएल धोनी का आखरी आईपीएल हो सकता है।

कोटा : पुलिस की अनोखी पहल, केसर युक्त दूध पिलाकर युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील
आज के साथ ही नया साल शुरू हो गया है। ऐसे में देश भर में शनिवार की रात 12 बजे युवाओं का उत्साह चरम पर था, चारो डीजे पर बज रहे गानों का शोर युवाओं के जोश के आगे धीमा नजर आया। नए साल की शुरुआत में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं लोग परिवार के साथ पहुंचे तो कहीं युवा मस्ती करते नजर आए।

उधर, कोटा में रेस्टोरेंट, मॉल और पार्कों में नए साल का जश्न मनाया गया। डांस की मस्ती के बीच खाने-पीने का भी लुत्फ उठाया। देर रात तक लोग न्यू ईयर की मस्ती में डूबे रहे। इसी बीच पुलिस ने लोगों ने गर्म केसर वाला दूध पिलाकर लोगों को नशे से बचने का संदेश देने का प्रयास किया।

युवाओं से शराब नहीं दूध पीने का किया अनुरोध

आपको बता दें कि कोटा पुलिस ने नयापुरा थाने के सामने और शहर के मुख्य इलाके में लोगों को केसर मिला गर्म दूध परोसा। पुलिस ने लोगों को समझाइश भी दी और कहा कि नए साल के मौके पर लोग नशे से दूर रहें तो उनके घरों में खुशियां आएंगी और उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। इससे लोग आर्थिक रूप से भी सक्षम बनेंगे। उन्होंने खासकर युवाओं से अनुरोध किया कि वे दूध पीएं शराब नहीं।

कुछ लोगों ने मौके पर ही शराब छोड़ने का फैसला किया

गौरतलब है कि पुलिस ने जहां-जहां दूध के काउंटर बनाए थे, वहां स्लोगन वाले बोर्ड भी लगाए गए थे। बोर्ड पर लिखा था कि नए साल की शुरुआत शराब से नहीं दूध से करें। पुलिस की इस अनुकरणीय पहल की लोगों ने खूब सराहना की। महिला आरक्षकों ने भी इस अभियान में भाग लिया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस मौके पर लोगों ने मौके पर ही शराब छोड़ने का संकल्प भी लिया।