Gaya - Loktej

गया : दलाई लामा की जासूसी के शक में एक संदिग्ध चीनी महिला हिरासत में ली गई
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा की सुरक्षा को लेकर गुरुवार सुबह अलर्ट जारी किया गया था। इसी क्रम में एक चीनी महिला जासूस द्वारा उनकी जासूसी किये जाने संबंधी गुप्त सूचना के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस ने बाद में उक्त चीनी महिला का स्केच भी जारी किया है। दिन भर की पड़ताल के बाद खबर है कि उक्त वांछित चीनी महिला पुलिस हिरासत में लिया गया। SP (सिटी) अशोक प्रसाद, बोध गया, बिहार ने मीडिया को बताया कि महिला जनवरी 2020 से धर्मशाला में रह रहीं थीं। इनका वीज़ा 2024 तक वैध है। जानकारी के अनुसार इन्होंने 90 दिनों के रुकने की अवधि का उल्लंघन किया है। निर्वासन की प्रक्रिया की जा रही है। वे 22 तारीख से बोध गया के गेस्टहाउस में रुकी थीं।

महिला पर दलाई लामा की जासूसी का शक

गया की एसएसपी हरप्रीत कौर ने मीडिया को सुबह बताया था कि स्थानीय पुलिस को एक चीनी महिला की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद सुबह महिला का स्कैच जारी किया गया था। हिरासत में ली गई चीनी महिला के विषय में मगध रेंज के आईजी एम आर नायक ने बताया कि पासपोर्ट पर संदिग्ध महिला का नाम Song Xiaolan है। पुलिस ने उसके स्कैच के उपरांत वीजा डिटेल भी जारी की थी। उन्होंने कहा कि इस आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता कि महिला दलाइ लामा की जासूसी करने के लिये आई थी। हालांकि अभी उसका रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिला भिक्षु के रूप में थी जिससे आसानी से लोगों के बीच में छिप जाती थी।

बिहार: दलाई लामा की जासूसी के शक में गया में सुरक्षा एजेंसी एक संदिग्ध चीनी महिला की तलाश कर रही है। उस महिला का स्कैच जारी किया गया। pic.twitter.com/2nMZJoVYAo

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 29, 2022

30 से 40 हजार विदेशी पर्यटकों के आने की संभावना

आपको बता दें कि दलाई लामा इस समय बिहार के गया में धार्मिक यात्रा पर हैं। कोरोना महामारी के चलते दो साल बाद 'काल चक्र पूजा' की जा रही है।  यही वजह है कि इस बार आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। गौरतलब है कि धार्मिक आयोजन में लगभग 30,000 से 40,000 विदेशी पर्यटकों के भाग लेने की उम्मीद है।  29 दिसंबर से शुरू हुई 'काल चक्र पूजा' एक महीने तक चलेगी।  दलाई लामा 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक रोजाना व्याख्यान देने वाले हैं। उनकी यात्रा के मद्देनजर गया जिले में कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।