Two Wheelers - Loktej

टीवीएस मोटर ने अपाचे आरआर310 का 2025 संस्करण पेश किया, कीमत 2.77 लाख रुपये
चेन्नई, 18 अप्रैल (भाषा) दोपहिया और तिपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी ने अपनी सुपर प्रीमियम मोटरसाइकिल अपाचे आरआर310 का 2025 संस्करण पेश किया है।

कंपनी ने बताया कि यह संस्करण कई खूबियों से लैस है और ओबीडी (ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स)-2बी मानदंडों का भी पालन करता है।

नए संस्करण की कीमत 2,77,999 रुपये (शोरूम) है।

टीवीएस ने शुक्रवार को बयान में कहा कि ‘अपाचे आरआर 310’ तीन ‘बिल्ट-टू-ऑर्डर कस्टमाइजेशन’ विकल्पों में उपलब्ध होगी। यह चार राइडिंग मोड ‘ट्रैक, स्पोर्ट, अर्बन और रेन’ के साथ आती है और 9,800 आरपीएम (चक्कर प्रति मिनट) पर 38 पीएस प्रदान करता है। 2025 संस्करण में जोड़े गए नए फीचर्स में लॉन्च कंट्रोल, कॉर्नरिंग ड्रैग टॉर्क कंट्रोल, जेन-2 रेस कंप्यूटर, आठ स्पोक एलॉय आदि शामिल हैं।

ओबीडी-2बी मानदंड का मतलब कठोर उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप ‘ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स’ है।

कंपनी के प्रीमियम कारोबार प्रमुख विमल सुम्बली ने कहा, “साल 2017 में शुरुआत के बाद से, टीवीएस अपाचे आरआर 310, सुपर-प्रीमियम स्पोर्ट मोटरसाइकिल खंड में एक जबरदस्त ताकत के रूप में उभरी है, जो अपने रेस-ब्रेड डीएनए के माध्यम से प्रदर्शन मानक को फिर से परिभाषित करती है।”

कंपनी ने कहा कि उसने उन्नत टीवीएस अपाचे आरआर310 के साथ एक नया रंग - सेपांग ब्लू रेस रेप्लिका रंग योजना पेश की है।

दोपहिया वाहन विलासिता के लिए नहीं, मांग बढ़ाने के लिए कर कटौती जरूरी: एचएमएसआई
नयी दिल्ली, 26 जनवरी (भाषा) दोपहिया वाहन मौजूदा भारतीय दौर में एक जरूरत है, न कि विलासिता की वस्तु और इन वाहनों पर करों को कम किया जाना चाहिए। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही।

एचएमएसआई के निदेशक (बिक्री और विपणन) योगेश माथुर ने पीटीआई-भाषा को एक साक्षात्कार में बताया कि उद्योग अगले वित्त वर्ष में एकल अंकों की वृद्धि दर्ज कर सकता है।

उन्होंने कहा कि मध्यम आय वाले लोगों को फिर से खर्च करना शुरू करने में सक्षम बनाने के लिए आयकर को युक्तिसंगत बनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में मोटरसाइकिल की बिक्री ने स्कूटर खंड के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। इसकी वजह मानसून में देरी सहित कई कारकों के चलते ग्रामीण बाजार से मांग में नरमी है।

माथुर ने दोपहिया वाहनों पर करों में कटौती के लिए उद्योग की मांगों के बारे में पूछने पर कहा, ''जीएसटी के युक्तिकरण के तहत हम सरकार से इसका ध्यान रखने का अनुरोध कर रहे हैं, क्योंकि दोपहिया वाहन वास्तव में एक विलासिता नहीं हैं। यह हमारे लोगों के आवागमन के लिए एक आवश्यकता है।''

उन्होंने बताया कि अभी भी भारत में अंतिम छोर तक संपर्क नहीं है और ऐसे में दोपहिया वाहन अभी भी विलासिता के बजाय जरूरत अधिक हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे में दोपहिया वाहनों पर 28 प्रतिशत कर नहीं लगाया जाना चाहिए, और उद्योग ने इस बारे में सरकार से अनुरोध किया है।

मौजूदा नियमों के तहत 350 सीसी इंजन तक के दोपहिया वाहनों पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगता है, जबकि 350 सीसी से अधिक इंजन क्षमता वाले वाहनों पर तीन प्रतिशत उपकर लगता है, जिससे कुल देय कर 31 प्रतिशत हो जाता है।

बजाज ऑटो ने चेतक ई-स्कूटर की नई शृंखला पेश की
पुणे, 20 दिसंबर (भाषा) प्रमुख वाहन विनिर्माता बजाज ऑटो ने शुक्रवार को अपने चेतक ब्रांड के इलेक्ट्रिक स्कूटर की नई शृंखला पेश की। कंपनी ने कहा कि वह अगले वित्त वर्ष से ई-स्कूटर का निर्यात शुरू कर सकती है।

कंपनी ने बताया कि चेतक ई-स्कूटर 27.6 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ बाजार में अग्रणी बन गया है। नई ‘35 शृंखला’ में तीन संस्करण - 3501, 3502 और 3503 शामिल हैं।

इनमें से ‘3501’ की शुरुआती कीमत 1.27 लाख रुपये और ‘3502’ की 1.20 लाख रुपये है। तीसरे संस्करण की कीमत की घोषणा बाद में की जाएगी।

कंपनी ने कहा कि ‘3501’ शृंखला के ई-स्कूटरों की आपूर्ति दिसंबर के अंत में तथा ‘3502’ की आपूर्ति जनवरी में शुरू होने की उम्मीद है।

बजाज ऑटो के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने कहा, “हम विभिन्न महाद्वीपों में एक दर्जन बाजारों को लक्ष्य बना रहे हैं। हम ‘35’ शृंखला से इसकी शुरुआत करेंगे।”

नवंबर में यात्री वाहनों की थोक बिक्री चार प्रतिशत बढ़कर 3.47 लाख इकाई पर: सियाम
नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (भाषा) त्योहारों के बाद भी मांग मजबूत रहने से नवंबर महीने में यात्री वाहनों की थोक बिक्री चार प्रतिशत बढ़कर 3,47,522 इकाई हो गई।

वाहन विनिर्माताओं के निकाय सियाम के शुक्रवार को नवंबर के बिक्री आंकड़े जारी किए। एक साल पहले की समान अवधि में वाहन विनिर्माताओं ने 3,33,833 यात्री वाहनों की आपूर्ति की थी।

बिक्री आंकड़ों के मुताबिक, मारुति सुजुकी का यात्री वाहनों की थोक बिक्री में दबदबा कायम रहा और उसने अकेले 1,41,312 वाहनों की आपूर्ति की। यह नवंबर, 2023 में बिके 1,34,158 वाहनों पांच प्रतिशत अधिक है।

हालांकि हुंदै मोटर इंडिया की थोक बिक्री घटकर 48,246 इकाई रह गई। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 49,451 वाहनों की बिक्री की थी।

वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री पिछले महीने 16 प्रतिशत बढ़कर 46,222 इकाई हो गई जो पिछले साल नवंबर में 39,981 इकाई थी।

हालांकि पिछले महीने दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री पिछले साल के इसी महीने 16,23,399 इकाई की तुलना में एक प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 16,04,749 इकाई रही।

स्कूटर की बिक्री नवंबर में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 5,68,580 इकाई हो गई जबकि मोटरसाइकिल की बिक्री 7.5 प्रतिशत घटकर 9,90,246 इकाई रह गई।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने एक बयान में कहा कि नवंबर में कुल तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री में भी सालाना आधार पर एक प्रतिशत की गिरावट देखी गई और यह 59,350 इकाई रही।

सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, "अक्टूबर में त्योहारों के दौरान देखी गई मांग की रफ्तार नवंबर में भी कायम रही। हालांकि दोपहिया और तिपहिया वाहनों के खंड में पिछले महीने मामूली गिरावट देखी गई।"

उन्होंने कहा कि यात्री वाहनों ने नवंबर के महीने की अपनी अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की। इसके अलावा दोपहिया वाहनों की बिक्री भी नवंबर के माह में पहली बार 16 लाख इकाई से अधिक रही।

बजाज ऑटो इलेक्ट्रिक स्कूटर के कलपुर्जे से ‘धुआं’ निकलने के मामले की कर रही है जांच
मुंबई, 10 दिसंबर (भाषा) बजाज ऑटो ने मंगलवार को कहा कि वह अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक के एक कलपुर्जे से ‘धुआं’ निकलने की घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है। यह घटना पांच दिसंबर को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (तत्कालीन औरंगाबाद) में हुई थी।

कंपनी ने कहा कि एक विनिर्माता के रूप में, वह ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को लेकर ‘प्रतिबद्ध’ है।

बजाज ऑटो लि. ने बयान में कहा, ‘‘छत्रपति संभाजी नगर में पांच दिसंबर को दोपहर में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर से जुड़ी एक घटना की सूचना मिली थी। जैसे ही यह मामला हमारे सामने आया, डीलर ने त्वरित कदम उठाते हुए गहन जांच के लिए वाहन को सर्विस सेंटर में मंगाया।’’

बयान के अनुसार, इस घटना में किसी भी व्यक्ति को ‘कोई नुकसान नहीं’ हुआ।

कंपनी के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आग लगने का कोई मामला नहीं हुआ। बल्कि प्लास्टिक के एक उपकरण से जरूर धुआं निकला। बैटरी और मोटर में कोई समस्या नहीं हुई।

बजाज ऑटो के अनुसार, बैटरी पैक में उपयोग की गई सामग्री ऐसी स्थिति में भी वाहन की सुरक्षा सुनिश्चित करती है।

(अस्वीकरण: उपरोक्त समाचार/लेख समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा की ऑटो जनरेटेड  सिंडिकेटेड फीड से प्राप्त हुई है और लोकतेज टीम द्वारा संपादित नहीं की गई है। लोकतेज इस सामग्री के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।)

रिवोल्ट मोटर्स की ई-मोटरसाइकिल की बिक्री नवंबर में तीन गुना बढ़ी
मुंबई, चार दिसंबर (भाषा) रतनइंडिया एंटरप्राइजेज की ईवी शाखा रिवोल्ट मोटर्स की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की बिक्री नवंबर में लगभग तीन गुना होकर 1,994 इकाई हो गई।

कंपनी ने पिछले वर्ष इसी माह में कुल 671 इकाइयां बेची थीं।

रिवोल्ट मोटर्स ने बयान में कहा, बिक्री की मात्रा अक्टूबर 2024 में बेची गई 952 इकाइयों की तुलना में लगभग दोगुना है।

बिक्री में उछाल की मुख्य वजह आरवी1 और आरवी1+ मोटरसाइकिल जैसे नए मॉडल की पेशकश रही।

स्पोर्ट्स बाइक अप्रिलिया आरएस 457 जनवरी से 10 हजार रुपये होगी महंगी
नयी दिल्ली, तीन दिसंबर (भाषा) वाहन विनिर्माता कंपनी पियाजियो व्हीकल्स अपनी स्पोर्ट्स बाइक अप्रिलिया आरएस 457 की कीमत जनवरी से 10,000 रुपये तक बढ़ाएगी। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इटली की वाहन विनिर्माता कंपनी अप्रिलिया का स्वामित्व पियाजियो समूह के पास है।

कंपनी ने बयान में कहा कि यह मूल्य वृद्धि अप्रिलिया आरएस 457 के लिए उपलब्ध सभी तीन रंगों पर लागू होगी।

इसमें कहा गया है कि पूरे भारत में मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत में 10,000 रुपये की बढ़ोतरी की योजना बनाई गई है।

साल 2025 में अप्रिलिया आर 457 की कीमत 4.2 लाख रुपये (महाराष्ट्र शोरूम) होगी।

ऑनलाइन मार्केट के बढ़ते प्रभाव के बीच सेकेंड हैंड वाहनों की खरीद-फरोख्त को विनियमित करने की कोशिश
केंद्र ने सेकेंड हैंड कार और बाइक डीलरों को विनियमित करने के लिए विशेष नियमों की घोषणा की है। केंद्र की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि ये नियम देश में कारोबार करना आसान बनाने और खुदरा विक्रेताओं के माध्यम से पंजीकृत वाहनों की बिक्री और खरीद में पारदर्शिता लाने के हिस्से के रूप में तैयार किए गए हैं।

देश में सेकेंड हैंड कार का बाजार बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर ऑनलाइन मार्केट के आ जाने से सेकेंड हैंड वाहनों की खरीद-बिक्री बढ़ती जा रही है। विशिष्ट नियमों की कमी के कारण, पुराने या पुराने वाहन को दूसरे के नाम पर स्थानांतरित करने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, विशेष रूप से तीसरे पक्ष की देनदारियों और करों में बकाएदारों की पहचान करने में कठिनाइयां उत्पन्न होती हैं।

सेकेंड हैंड वाहन बाजार के लिए एक नियामक तंत्र बनाने के लिए केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में संशोधन किया गया है। नए नियमों के तहत डीलर की पहचान साबित करने के लिए न सिर्फ ऑथराइजेशन सर्टिफिकेट फाइल किया गया है, बल्कि यह भी कहा गया है कि वाहन के मूल मालिक और डीलर के बीच वाहन डिलीवरी की जानकारी देने की प्रक्रिया तय कर दी गई है।

नए नियमों में वाहन पंजीकरण के नवीनीकरण के लिए आवेदन करने, एनओसी प्राप्त करने और वाहन का स्वामित्व बदलने से संबंधित मामले शामिल हैं। वाहन के कब्जे वाले डीलर के अधिकार और दायित्व भी निर्धारित किए गए हैं।