Cars - Loktej

किआ इंडिया की घरेलू बिक्री अप्रैल में 18 प्रतिशत बढ़कर 23,623 इकाई
नयी दिल्ली, एक मई (भाषा) किआ इंडिया की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 23,623 इकाई हो गई। कंपनी ने अप्रैल 2024 में 19,968 इकाइयां बेची थीं।

किआ इंडिया ने बयान में कहा, अप्रैल 2024 में उसने सोनेट की 8,068 इकाइयां बेचीं, जबकि मध्यम आकार की एसयूवी सेल्टोस की 6,135 इकाइयां बेचीं। इसके अलावा, कैरेंस की 5,259 इकाई और हाल ही में पेश की गई साइरोस की 4,000 इकाइयां बेची गईं। प्रीमियम एमपीवी कार्निवल लिमोसिन की 161 इकाइयां बिकी।

किआ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा बिक्री एवं विपणन प्रमुख हरदीप सिंह बरार ने कहा, ‘‘ भविष्य की ओर बढ़ते हुए हमारा पूरा ध्यान प्रगतिशील, ग्राहक-केंद्रित परिवहन समाधान प्रदान करने पर है, जो उभरती आकांक्षाओं के अनुरूप हो।’’

कंपनी ने कहा कि वह आठ मई को अपनी नई पेशकश क्लैविस का अनावरण करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

वाहन विनिर्माता के अनुसार, यह नवोन्मेषी उत्पाद इस क्षेत्र में नये मानक स्थापित करने के लिए तैयार है, जिसे विशेष रूप से ग्राहकों की विविध आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है।

बीते वित्त वर्ष में कुल बिक्री में एसयूवी की हिस्सेदारी बढ़कर 68.5 प्रतिशत हुई: हुंदै
नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) हुंदै मोटर इंडिया ने सोमवार को कहा कि पिछले वित्त वर्ष में उसकी कुल बिक्री में स्पोर्ट्स यूटिलिटी वेहिकल (एसयूवी) की हिस्सेदारी 68.5 प्रतिशत रही।

इसमें वित्त वर्ष 2023-24 के मुकाबले आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई।

कंपनी को उम्मीद है कि अगले एक साल में एसयूवी का योगदान 70 प्रतिशत को पार कर जाएगा।

कार विनिर्माता की बिक्री 2024-25 में 7,62,052 इकाई थी, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 7,77,876 इकाई था।

बीते वित्त वर्ष में इसकी घरेलू बिक्री 5,98,666 इकाई, और निर्यात 1,63,386 इकाई रहा।

हुंदै ने कहा कि ग्राहकों की पसंद में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है, और सनरूफ वाले वाहन की बिक्री 53 प्रतिशत तक बढ़ गई है। इससे प्रीमियम सुविधाओं के लिए बढ़ती प्राथमिकता का पता चलता है।

हुंदै मोटर इंडिया के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तरुण गर्ग ने बयान में कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2024-25 हुंदै मोटर इंडिया के लिए एक ऐतिहासिक साल रहा। भारत में हमारे द्वारा बेचे गए हर तीन वाहन में दो एसयूवी थे।’’

मार्च में घरेलू यात्री वाहन खंड में 18,059 इकाइयों की बिक्री के साथ क्रेटा सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल था।

जानिये मारुति आठ अप्रैल से कारों के दाम में कितनी बढ़ौतरी कर रही
नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) आठ अप्रैल से अपने विभिन्न मॉडल की कीमतों में 2,500-62,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी।

वाहन कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने कच्चे माल की बढ़ती लागत, परिचालन व्यय, नियामकीय बदलाव और नई विशेषताएं जोड़े जाने के कारण कार की कीमतों में वृद्धि की योजना बनाई गई है।

कंपनी ने कहा कि हालांकि वह लागत को अनुकूलतम स्तर पर लाने और अपने ग्राहकों पर प्रभाव को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन उसे बढ़े हुए खर्चों का कुछ हिस्सा बाजार पर डालने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।

मारुति सुजुकी ने कहा कि वह कॉम्पैक्ट एसयूवी फ्रॉन्क्स की कीमत 2,500 रुपये, डिजायर टूर एस की कीमत 3,000 रुपये और बहु-उद्देश्यीय वाहन एक्सएल6 और अर्टिगा की कीमत 12,500 रुपये बढ़ाएगी।

कंपनी ने कॉम्पैक्ट मॉडल वैगन आर की कीमत 14,000 रुपये और ईको वैन की कीमत 22,500 रुपये बढ़ाने की भी योजना है।

मारुति सुजुकी ने कहा कि इसके अलावा, एसयूवी ग्रैंड विटारा की कीमत आठ अप्रैल से 62,000 रुपये बढ़ जाएगी। मारुति सुजुकी घरेलू बाजार में शुरुआती स्तर के ऑल्टो के-10 से लेकर बहुउद्देश्यीय वाहन इनविक्टो तक के मॉडल बेचती है।

जनवरी में कंपनी ने एक फरवरी से विभिन्न मॉडल की कीमतों में 32,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी।

टाटा मोटर्स अप्रैल से यात्री वाहनों की कीमतों में करेगी बढ़ोतरी
नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) टाटा मोटर्स ने अगले महीने से इलेक्ट्रिक वाहनों सहित अपने यात्री वाहनों की कीमतों में वृद्धि करने की मंगलवार को मंशा जाहिर की। कंपनी की ओर से इस साल यह दूसरी बढ़ोतरी होगी।

टाटा मोटर्स ने बयान में कहा, मूल्य समायोजन कच्चे माल की बढ़ती लागत के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए किया जा रहा है। मूल्य वृद्धि की सीमा मॉडल और संस्करण के आधार पर अलग-अलग होगी।

कंपनी ने हालांकि प्रस्तावित मूल्य वृद्धि के बारे में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी।

इससे पहले टाटा मोटर्स ने इस साल जनवरी में अपने यात्री वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की थी।

कंपनी ने सोमवार को कहा था कि वह अगले महीने से अपने वाणिज्यिक वाहनों की कीमत में दो प्रतिशत तक की वृद्धि करेगी।

मारुति सुजुकी इंडिया ने अगले महीने से अपने सभी मॉडल की कीमतों में चार प्रतिशत तक की वृद्धि करने की योजना की घोषणा की है।

भारत मोबिलिटी एक्सपो के पहले दो दिनों में कुल 90 वाहनों को किया गया प्रदर्शित
नयी दिल्ली, 19 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में चल रहे ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025’ को लेकर वाहन विनिर्माताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदर्शनी के पहले दो दिनों में ही कुल 90 वाहन उत्पादों को पेश कर दिया गया।

शुक्रवार को शुरू हुई वाहन प्रदर्शनी के शुरुआती दो दिन मीडिया प्रतिनिधियों के लिए निर्धारित थे। इस दौरान व्यापक पहुंच हासिल करने के मकसद से वाहन कंपनियों ने बड़ी संख्या में अपने नए उत्पादों को मीडिया के सामने पेश किया जिनमें इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की विशेष उपस्थिति देखने को मिली।

प्रदर्शनी स्थल 'भारत मंडपम' में आयोजित प्रदर्शनी ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025’ के पहले दिन कुल 34 उत्पाद पेश किए गए जबकि दूसरे दिन शनिवार को यह संख्या बढ़कर 56 हो गई। इस तरह मीडिया के लिए निर्धारित दो दिनों में कुल 90 पेशकश के साथ जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली।

इस दौरान वाहन कंपनियों ने नई प्रौद्योगिकी पर आधारित कारें, बस और ट्रक से लेकर मोटरसाइकिल एवं स्कूटर तक पेश किए हैं। खास बात यह है कि इन नए उत्पादों का बड़ा हिस्सा ईवी प्रौद्योगिकी को अपनाते हुए विकसित किया गया है।

भारतीय कंपनियों के अलावा विदेशी कंपनियां भी इस वाहन प्रदर्शनी में पूरे उत्साह के साथ शिरकत करती हुई नजर आ रही हैं। मारुति सुजुकी, हुंदै मोटर, टाटा मोटर्स एवं जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर जैसी कंपनियों के साथ चीन की बीवाईडी और वियतनाम की विनफास्ट के उत्पादों को लेकर भी दिलचस्पी देखने को मिली है।

मारुति सुजुकी इंडिया ने पहला इलेक्ट्रिक वाहन ई-विटारा पेश किया जबकि हुंदै मोटर इंडिया ने अपने लोकप्रिय एसयूवी क्रेटा का इलेक्ट्रिक अवतार पेश किया है।

लक्जरी वाहन कंपनियों मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू और पोर्शे ने भी भारत मोबिलिटी एक्सपो में अपने नए उत्पादों को पेश किया और कुछ उत्पादों का अनावरण किया।

वेव मोबिलिटी ने 3.25 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में भारत की पहली सौर इलेक्ट्रिक कार ‘ईवा’ को पेश कर खासी दिलचस्पी पैदा कर दी है। कंपनी शहरी परिवहन के लिहाज से विकसित इस छोटी कार को अगले साल लेकर आने वाली है।

दोपहिया खंड में भी हीरो मोटोकॉर्प, होंडा एवं सुजुकी मोटर ने इलेक्ट्रिक एवं फ्लैक्स ईंधन से चलने वाले वाहनों पर दांव लगाए हैं। इसके साथ न्यूमेरोस मोटर्स जैसी नई कंपनी भी अपना ई-स्कूटर ‘डिप्लोस मैक्स’ 1,09,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लेकर आई है।

एक्सपो में अपने नए वाहनों को पेश करने के साथ कंपनियों ने अपने मौजूदा उत्पादों को भी प्रदर्शित किया है। इसके जरिये कंपनियां प्रदर्शनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में आने वाले लोगों तक अपनी आकर्षक मौजूदगी दर्ज कराना चाहती हैं।

शांत लोग भी गाड़ी चलाते समय गुस्सा हो सकते हैं, इससे पहले कि देर हो जाए, खुद को नियंत्रित रखें
सिडनी, छह जनवरी ( द कन्वरसेशन ) अगर कोई हमें फुटपाथ पर या मॉल में टक्कर मार देता है, तो हम आम तौर पर उसे माफ कर देते हैं, या उससे माफ़ी मांग लेते हैं या एक तरफ हट जाते हैं। तब हम उस पर चीखते-चिल्लाते नहीं, उसका पीछा नहीं करते, या उस पर हमला नहीं करते हैं।

लेकिन कार में बैठते ही सब कुछ बदल जाएगा। रोज़मर्रा की ज़िंदगी में शांत दिखने वाले लोग आपा खो बैठते हैं, हॉर्न बजाने लगते हैं, या दूसरों पर चिल्लाने लगते हैं और कभी-कभी अजनबियों के पीछे भागने लगते हैं। काम या घर पर होने वाली समस्याएँ अचानक दूसरों पर गुस्से के रूप में फूट सकती हैं।

‘रोड रेज’ दुर्घटना का जोखिम बढ़ाता है। ‘रोड रेज’ की घटनाओं के शिकार लोगों के साथ अक्सर कार में बच्चे भी होते हैं।

ड्राइविंग हमारे अंदर की बुराइयों को क्यों सामने लाती है? और सबसे महत्वपूर्ण बात, हम इसके बारे में क्या कर सकते हैं?

‘रोड रेज’ आम बात है :

हाल के सर्वेक्षणों से पता चलता है कि ऑस्ट्रेलिया में सड़क पर रोष आम बात है। सितंबर 2024 में, बीमाकर्ता ‘एनआरएमए’ के सर्वेक्षणों से पता चलता है कि ऑस्ट्रेलिया में सड़क पर रोष आम बात है।

सितंबर 2024 में, एनआरएमए ने दो राज्यों में अपने 1,464 सदस्यों के सर्वेक्षण की रिपोर्ट दी, जिसमें पाया गया कि कई लोगों ने ‘रोड रेज’ की घटनाएँ देखी हैं। इनमें पीछे से लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए आगे निकलना (71 फीसदी), ड्राइवर द्वारा दूसरे ड्राइवरों को परेशान करना (67 फीसदी), दूसरे ड्राइवरों को गुस्से से इशारा करना (60 फीसदी), जानबूझकर दूसरे वाहनों के सामने आना (58 फीसदी), दूसरे ड्राइवर से लड़ने के लिए ड्राइवर का अपनी कार से बाहर निकलना (14 फीसदी), पीछा करना (10 फीसदी), शारीरिक हमला (4 फीसदी) जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

एक अन्य बीमाकर्ता, ‘बजट डायरेक्ट’ ने पिछले साल 825 लोगों के सर्वेक्षण की रिपोर्ट दी थी, जिसमें पाया गया था कि लगभग 83 फीसदी लोगों ने सड़क पर चिल्लाने, गाली देने या असभ्य इशारों का अनुभव किया था। इन मामलों में 2021 से 18 फीसदी की वृद्धि हुई।

सर्वेक्षण में 87 फीसदी महिलाओं ने बताया कि उन्होंने सड़क पर अन्य लोगों से चिल्लाने, गाली देने या असभ्य इशारों का सामना किया है। ड्राइवर के गुस्से के सामान्य कारणों में पीछे से गाड़ी चलाते हुए आगे निकलना, कथित तौर पर अशिष्टता आदि शामिल हैं।

आक्रामक ड्राइविंग का आचरण युवा पुरुष ड्राइवरों में अधिक आम है।

‘रोड रेज’ एक वैश्विक समस्या है। अध्ययनों से पता चलता है कि जापान, अमेरिका, न्यूजीलैंड और ब्रिटेन जैसी जगहों पर ‘रोड रेज’ आम है।

सड़क पर गुस्सा होने की आशंका किसमें अधिक होती है?

हममें से कुछ लोगों के गाड़ी चलाते समय गुस्सा होने की आशंका दूसरों की तुलना में अधिक होती है। शोधकर्ता ‘ड्राइविंग एंगर स्केल’ नामक एक परीक्षण उपकरण के माध्यम से इसका पता लगाते हैं।

इस परीक्षण से किए गए कई अध्ययनों से पता चलता है कि जो ड्राइवर सामान्य रूप से अधिक गुस्से में होते हैं, उनके उस गुस्से को आक्रामकता में बदलने की अधिक आशंका होती है। वे जल्दी परेशान हो जाते हैं, अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रखते, अधिक जोखिम लेते हैं, और परिणामस्वरूप, क्रोध से दुर्घटनाओं की आशंका अधिक होती है।

शोध से पता चलता है कि महिला ड्राइवरों को पुरुष ड्राइवरों जितना ही गुस्सा आता है, लेकिन उनके द्वारा नकारात्मक तरीके से कार्य करने की आशंका कम होती है।

मैं सड़क पर अपने क्रोध को कम करने के लिए क्या कर सकता हूँ?

हम जोखिम को समझते हैं क्योंकि सड़क पर की गई गलतियों या गलत फ़ैसलों के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

शोध बताते हैं कि संज्ञानात्मक व्यवहार थेरेपी से ली गई तकनीकें मदद कर सकती हैं।

यह समझना जरूरी है कि आपको कब गुस्सा आता है। अन्य लोगों के व्यवहार के लिए वैकल्पिक स्पष्टीकरण ढूंढने का प्रयास करना, सतर्कता और विश्राम तथा गुस्से से बचने का प्रयास करना चाहिए।

अमेरिकन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन यह भी सुझाव देता है कि आप खुद को अधिक विचारशील ड्राइवर बनाकर सड़क पर होने वाली घटनाओं को कम कर सकते हैं। हमेशा अपने संकेतक का उपयोग करें, दूसरों को परेशान करने से बचें और अन्य कारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

जब अन्य ड्राइवर गुस्से में हों तो शांत रहने की कोशिश करें और तनाव कम करने के लिए अपनी यात्रा में अतिरिक्त समय दें। अगर गुस्से में गाड़ी चलाना एक आम समस्या है, तो सहायता या क्रोध प्रबंधन संसाधनों पर विचार करें।

क्रोध के बारे में सोचना, टालना या इसके बारे में जागरूक होना बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है। अक्सर कोई व्यक्ति अपने मन में क्रोध पैदा करने वाली घटनाओं को बार-बार दोहराता है, जिससे उसकी निराशा बढ़ती है और शांत रहना मुश्किल हो जाता है। इस स्थिति से बचना जरूरी है।

अगली बार जब आप गाड़ी चलाएँ, तो याद रखने की कोशिश करें कि दूसरा ड्राइवर, साइकिल चालक या पैदल यात्री भी कोई व्यक्ति ही है। छोटी-मोटी गलतियों को माफ करना ही बेहतर होता है। आइए, सड़क पर भी धैर्य और समझ लाने की कोशिश करें।

कार खरीदने के लिए ऑनलाइन माध्यमों की तुलना में परंपरागत डीलरशिप को प्राथमिकता: सर्वेक्षण
नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (भाषा) भारत में अधिकांश कार खरीदार अभी भी परंपरागत डीलरशिप के माध्यम से खरीदारी पसंद करते हैं, जबकि डिजिटल मंच भी तेजी से बढ़ रहे हैं। एक सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष सामने आया।

अर्बन साइंस के इस सर्वेक्षण में अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन, चीन, भारत और मैक्सिको के 9,000 से अधिक लोग शामिल हुए।

इस वैश्विक अध्ययन के निष्कर्षों से पता चला कि ज्यादातर भारतीय खरीदार अभी भी मुख्य रूप से पारंपरिक डीलरशिप के माध्यम से वाहन खरीदना पसंद करते हैं। इसमें विश्वास और संबंध महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सर्वेक्षण के अनुसार भारत में 10 में लगभग नौ कार खरीदार परंपरागत डीलरशिप पर जाने के लिए अधिक इच्छुक हैं। उन्हें लगता है कि एक बड़ा वित्तीय निर्णय लेने के लिए यह एक भरोसेमंद तरीका है।

सर्वेक्षण के अनुसार डीलरशिप एक ऐसा स्थान देते हैं, जहां विश्वास पैदा होता है, सौदे व्यक्तिगत होते हैं और रिश्ते बनते हैं।

डिजिटल मंच एक पूरक भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं और इनमें तेजी से वृद्धि हो रही है। युवा उपभोक्ता शोरूम में जाने से पहले ऑनलाइन जानकारी ले रहे हैं।

होंडा जनवरी से अपने वाहनों की कीमतों में करेगी दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी
नयी दिल्ली, 20 दिसंबर (भाषा) कार विनिर्माता होंडा कार्स इंडिया ने अगले साल जनवरी से अपने सभी मॉडल की कीमतों में दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की शुक्रवार को घोषणा की।

कंपनी घरेलू बाजार में अमेज, सिटी और एलिवेट जैसे मॉडल बेचती है।

होंडा कार्स इंडिया के उपाध्यक्ष (विपणन एवं बिक्री) कुणाल बहल ने कहा कि वाहन विनिर्माता कंपनी जनवरी 2025 की शुरुआत से अपने मॉडलों की कीमतों में दो प्रतिशत तक की वृद्धि करेगी।

बहल ने कहा, ‘‘ कच्चे माल की लागत और लॉजिस्टिक्स में निरंतर वृद्धि के कारण इसका छोटा सा भार नए साल से मूल्य संशोधन के जरिये ग्राहकों पर डाला जाएगा।’’

मारुति सुजुकी, हुंदै और टाटा मोटर्स सहित विभिन्न कार विनिर्माता कंपनियां पहले ही जनवरी से कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर चुकी हैं।

भारत में कर बढ़ने पर इलेक्ट्रिक वाहनों की राह हो जाएगी मुश्किलः किआ इंडिया सीईओ
नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (भाषा) वाहन विनिर्माता किआ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ग्वांगू ली ने बृहस्पतिवार को कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) पर कर बढ़ाने से भारतीय वाहन उद्योग में ईवी की विकास यात्रा मुश्किल हो जाएगी।

किआ इंडिया के मुखिया ने कंपनी की नई एसयूवी ‘सिरोस’ का अनावरण करने के बाद पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में यह आशंका जताई।

सिरोस कॉम्पैक्ट एसयूवी खंड में सॉनेट के बाद कंपनी की नई पेशकश है। हालांकि, कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन इच्छुक ग्राहक तीन जनवरी से इसकी बुकिंग कर सकते हैं। ग्राहकों को इसकी आपूर्ति फरवरी से शुरू होगी।

ली ने ईवी पर कर में संभावित वृद्धि के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘ईवी की कीमतों का अधिक होना अब भी एक बड़ा बोझ बना हुआ है। इसलिए सरकार से किसी भी कर प्रोत्साहन के बगैर ईवी के लिए आगे बढ़ पाना काफी मुश्किल है।’’

नए इलेक्ट्रिक वाहनों पर फिलहाल पांच प्रतिशत की दर से माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगता है। हालांकि, ऐसी चर्चाएं हैं कि पुराने ईवी पर जीएसटी दर को 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर के स्लैब में रखा जा सकता है।

किआ इंडिया फिलहाल दो ईवी मॉडल की बिक्री करती है। ईवी6 मॉडल की कीमत 60.96 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि ईवी9 की कीमत 1.3 करोड़ रुपये है।

ली ने वर्ष 2025 के लिए बिक्री परिदृश्य के बारे में पूछे जाने पर कहा कि किआ इंडिया इस साल 2.55 लाख इकाइयों की अपेक्षित बिक्री से बढ़कर लगभग तीन लाख इकाइयों की सालाना बिक्री की उम्मीद कर रही है।

इस अवसर पर किआ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री और विपणन) हरदीप सिंह बरार ने कहा कि कंपनी को सिरोस से एसयूवी खंड में वृद्धि को रफ्तार मिलने की उम्मीद है। कॉम्पैक्ट एसयूवी और मिड-एसयूवी खंड में कंपनी अपनी बाजार हिस्सेदारी को 15 प्रतिशत से बढ़ाकर अगले साल 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

उन्होंने कहा कि आरामदेह एवं सुरक्षित सफर और भविष्य की प्रौद्योगिकी की संकल्पना पर इस नए मॉडल को विकसित किया गया है।

उन्होंने कहा कि सिरोस में सुरक्षित सफर के लिए एडीएएस 2.0 प्रौद्योगिकी और एयरबैग के साथ अन्य जरूरी खूबियां भी मौजूद हैं। इस मॉडल में पिछली सीट को आगे-पीछे समायोजित करने की खूबी और पैनोरमिक सनरूफ भी दिया गया है।

किआ ने सिरोस को एक लीटर टर्बो पेट्रोल के अलावा 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ मैनुअल एवं ऑटोमैटिक दोनों संस्करणों में पेश किया है।

मारुति सुजुकी ने इस साल 20 लाख वाहनों के उत्पादन का आंकड़ा पार किया
नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) देश की अग्रणी वाहन विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसने किसी कैलेंडर वर्ष में पहली बार 20 लाख इकाइयों के उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है।

कंपनी ने बयान में कहा कि वह अपनी मूल कंपनी सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन की वैश्विक वाहन विनिर्माण इकाइयों में से इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली कंपनी है।

मारुति सुजुकी का वर्ष 2024 में उत्पादित 20 लाखवां वाहन एर्टिगा मॉडल का है जो मानेसर स्थित विनिर्माण संयंत्र में उत्पादन लाइन से निकला।

मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने कहा कि 20 लाख वाहनों में से लगभग 60 प्रतिशत हरियाणा में और 40 प्रतिशत गुजरात में विनिर्मित किए गए थे।

एमएसआई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेउची ने कहा, ‘‘यह उपलब्धि हमारे आपूर्तिकर्ता और डीलर भागीदारों के साथ आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने, राष्ट्र निर्माण का समर्थन करने और घरेलू वाहन उद्योग को आत्मनिर्भर और वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।’’

एमएसआई के तीन विनिर्माण संयंत्र हैं जिनमें से दो संयंत्र हरियाणा के गुरुग्राम और मानेसर में हैं जबकि एक संयंत्र गुजरात के हंसलपुर में है। इन संयंत्रों की संयुक्त वार्षिक उत्पादन क्षमता 23.5 लाख इकाई है।

भारत के लिए अपनी योजना पर कायम, कर्मचारियों की संख्या बढ़ाएंगे : निसान
नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (भाषा) जापान की वाहन कंपनी निसान की अपने भारतीय परिचालन को पटरी पर लाने की योजना अब भी कायम है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी वैश्विक स्तर पर जारी उथल-पुथल के बावजूद यहां कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रही है।

निसान इंडिया परिचालन के अध्यक्ष फ्रैंक टोरेस ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कंपनी ने तीसरी पाली जोड़ने के लिए अपने चेन्नई संयंत्र में कर्मचारियों की संख्या में 600 की वृद्धि की है। कंपनी को नहीं लगता कि 9,000 नौकरियों में कटौती और वैश्विक स्तर पर 20 प्रतिशत उत्पादन में कमी का भारत पर कोई प्रभाव पड़ेगा, बशर्ते वह बाजार में प्रतिस्पर्धी बनी रहे।

उन्होंने कहा, “निसान भारत पर बड़ा दांव लगा रही है...और वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद उसकी योजनाएं (भारत के लिए) बरकरार हैं।”

टोरेस एक सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या वैश्विक स्तर पर नौकरियों और उत्पादन में कटौती की घोषणा का निसान के भारतीय परिचालन पर असर पड़ेगा।

टोरेस ने कहा, “धारणा के विपरीत, भारत में हम अपने सदस्यों को मजबूत कर रहे हैं, अपना उत्पादन बढ़ा रहे हैं, और हमने चेन्नई में अपने विनिर्माण संयंत्र में लगभग 600 नए पद जोड़े हैं।”

उन्होंने कहा, “यह कदम उत्पादन में बदलाव में मदद करने के लिए है। हम दो नए मॉडल के साथ बहुत जल्द उत्पादन का विस्तार कर रहे हैं...यह वैश्विक कार्रवाई के बावजूद है, जिसमें पुनर्गठन शामिल है। हम यह अनुमान नहीं लगाते हैं कि इसका असर भारत पर पड़ेगा क्योंकि हमारी योजनाएं अब भी अछूती हैं। बेशक, हमारे लिए मुख्य बिंदु प्रतिस्पर्धी बने रहना है। क्योंकि, अंत में निसान के अंदर यही सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।”

इसी साल जुलाई में निसान इंडिया ने कहा था कि वह अगले 30 महीनों में पांच मॉडल पेश करने की योजना बना रही है, क्योंकि वह तेजी से बढ़ते भारतीय कार बाजार में अपने परिचालन को बदलना चाहती है। कंपनी ने अगले वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक अपने घरेलू और निर्यात खंड को तीन गुना कर एक लाख इकाई सालाना करने का लक्ष्य रखा है।

इसी वर्ष नवंबर में निसान ने घोषणा की थी कि वह वैश्विक स्तर पर 9,000 नौकरियों में कटौती करेगी तथा बदलाव योजना के तहत उत्पादन 20 प्रतिशत घटाएगी। कंपनी ने कहा था कि वह लागत में 400 अरब येन (2.6 अरब डॉलर) की कटौती करेगी।

नवंबर में यात्री वाहनों की थोक बिक्री चार प्रतिशत बढ़कर 3.47 लाख इकाई पर: सियाम
नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (भाषा) त्योहारों के बाद भी मांग मजबूत रहने से नवंबर महीने में यात्री वाहनों की थोक बिक्री चार प्रतिशत बढ़कर 3,47,522 इकाई हो गई।

वाहन विनिर्माताओं के निकाय सियाम के शुक्रवार को नवंबर के बिक्री आंकड़े जारी किए। एक साल पहले की समान अवधि में वाहन विनिर्माताओं ने 3,33,833 यात्री वाहनों की आपूर्ति की थी।

बिक्री आंकड़ों के मुताबिक, मारुति सुजुकी का यात्री वाहनों की थोक बिक्री में दबदबा कायम रहा और उसने अकेले 1,41,312 वाहनों की आपूर्ति की। यह नवंबर, 2023 में बिके 1,34,158 वाहनों पांच प्रतिशत अधिक है।

हालांकि हुंदै मोटर इंडिया की थोक बिक्री घटकर 48,246 इकाई रह गई। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 49,451 वाहनों की बिक्री की थी।

वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री पिछले महीने 16 प्रतिशत बढ़कर 46,222 इकाई हो गई जो पिछले साल नवंबर में 39,981 इकाई थी।

हालांकि पिछले महीने दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री पिछले साल के इसी महीने 16,23,399 इकाई की तुलना में एक प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 16,04,749 इकाई रही।

स्कूटर की बिक्री नवंबर में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 5,68,580 इकाई हो गई जबकि मोटरसाइकिल की बिक्री 7.5 प्रतिशत घटकर 9,90,246 इकाई रह गई।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने एक बयान में कहा कि नवंबर में कुल तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री में भी सालाना आधार पर एक प्रतिशत की गिरावट देखी गई और यह 59,350 इकाई रही।

सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, "अक्टूबर में त्योहारों के दौरान देखी गई मांग की रफ्तार नवंबर में भी कायम रही। हालांकि दोपहिया और तिपहिया वाहनों के खंड में पिछले महीने मामूली गिरावट देखी गई।"

उन्होंने कहा कि यात्री वाहनों ने नवंबर के महीने की अपनी अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की। इसके अलावा दोपहिया वाहनों की बिक्री भी नवंबर के माह में पहली बार 16 लाख इकाई से अधिक रही।