Automobiles - Loktej

मारुति सुजुकी की कारें होंगी महंगी: जून 2026 से ₹30,000 तक बढ़ेंगे दाम
नई दिल्ली, 22 मई (वेब वार्ता)। प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने जून 2026 से अपनी कारों की कीमतों में ₹30,000 तक की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि लगातार बढ़ती इनपुट कॉस्ट और कच्चे माल की महंगी कीमतों के चलते यह निर्णय लेना अनिवार्य हो गया है।

हालांकि, कंपनी ने कहा है कि वह ग्राहकों पर पड़ने वाले इस अतिरिक्त वित्तीय बोझ को न्यूनतम रखने का पूरा प्रयास कर रही है।

कंपनी ने स्पष्ट किया कि पिछले काफी समय से लागत को नियंत्रित करने के हरसंभव प्रयास किए गए थे, लेकिन उत्पादन खर्च अब एक ऐसे स्तर पर पहुँच गया है जिसे कंपनी अकेले वहन नहीं कर सकती।

मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में ₹3.49 लाख से ₹28.7 लाख तक की रेंज वाली गाड़ियां शामिल हैं, जो अब महंगी हो जाएंगी। इन मॉडलों पर अलग-अलग वेरिएंट के अनुसार मूल्य वृद्धि प्रभावी होगी, जिससे बजट और प्रीमियम दोनों तरह के खरीदारों पर असर पड़ेगा।

यह मूल्य वृद्धि ऐसे समय में घोषित की गई है जब कंपनी के पास करीब 1.9 लाख कारों की बुकिंग पेंडिंग है, जिसमें से बड़ी संख्या छोटी कारों की है।

गौरतलब है कि पिछले साल जीएसटी नियमों में बदलाव के बाद छोटी कारों के दाम में कटौती की गई थी, लेकिन अब फिर से कीमतों में बढ़ोतरी से ग्राहकों को झटका लगा है।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से भविष्य में कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों की जेब पर काफी भार पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि भारतीय बाजार में मारुति की पॉपुलर कारों में डिजायर, अर्टिगा, स्विफ्ट, ब्रेजा, बलेनो और फ्रॉन्क्स के साथ ही विक्टोरिस, ग्रैंड विटारा, ऑल्टो के10, इनविक्टो समेत अन्य मॉडल शामिल है।

भारत में ऑटोमोबाइल सेक्टर की रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत: अप्रैल में 26 लाख से ज्यादा वाहनों की हुई बंपर बिक्री
नई दिल्ली, 05 मई (वेब वार्ता)। भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग ने वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत एक बड़े धमाके के साथ की है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2026 में कुल वाहनों की खुदरा बिक्री 12.94 प्रतिशत बढ़कर 26,11,317 इकाई के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

यह किसी भी वर्ष के अप्रैल महीने में दर्ज की गई अब तक की सर्वाधिक बिक्री है। फाडा के अनुसार, जीएसटी में कटौती, ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर नकदी प्रवाह और रबी की अच्छी फसल जैसे सकारात्मक कारकों ने इस शानदार प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे बाजार में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

वाहन बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालें तो लगभग हर श्रेणी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई है। यात्री वाहनों (PV) की बिक्री 12.21 प्रतिशत बढ़कर 4,07,355 इकाई रही, जबकि दोपहिया वाहनों ने 13.01 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए 19,16,258 इकाइयों का आंकड़ा छुआ।

इसके अलावा, वाणिज्यिक वाहनों में 15.02 प्रतिशत और तिपहिया वाहनों में 7.19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। फाडा के उपाध्यक्ष साई गिरिधर ने बताया कि छह में से पांच वाहन श्रेणियों ने अपने सर्वकालिक उच्च स्तर को छुआ है, जो यह दर्शाता है कि ग्राहकों की मांग न केवल स्थिर है बल्कि लगातार मजबूत हो रही है।

आगामी तीन महीनों के लिए उद्योग का नजरिया सकारात्मक लेकिन सतर्क बना हुआ है। फाडा ने आगाह किया है कि भीषण गर्मी की भविष्यवाणी और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव ईंधन की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं, जो दोपहिया और वाणिज्यिक वाहन खंड के लिए जोखिम पैदा कर सकता है। हालांकि, 50 प्रतिशत से अधिक डीलर्स को अभी भी बाजार में निरंतर वृद्धि की उम्मीद है।

फाडा का मानना है कि मजबूत चौथी तिमाही के बाद उद्योग अब एक संतुलित अवस्था में प्रवेश कर रहा है, जहां आपूर्ति बाधाओं के बावजूद मांग की गति बरकरार रहने की संभावना है।

मारुति सुजुकी इंडिया की 2026-27 में दमदार शुरुआत, बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 42 प्रतिशत हुई
नई दिल्ली, 03 मई (वेब वार्ता)। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत 42 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ की है, जो पिछले वित्त वर्ष के 39 प्रतिशत से अधिक है।

उद्योग के अनुमानों के अनुसार कंपनी ने अप्रैल में 1,91,122 इकाइयों की रिकॉर्ड घरेलू बिक्री दर्ज की और इस महीने बाजार हिस्सेदारी में लगभग तीन प्रतिशत अंकों की वृद्धि की है।

मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन एवं बिक्री), पार्थो बनर्जी ने बताया कि हालांकि कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में वृद्धि की अगुवाई उसकी यात्री कारों ने की है, लेकिन इसमें एसयूवी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

उन्होंने कहा, ”हमने अप्रैल में रिकॉर्ड बिक्री के साथ नए वित्त वर्ष की शानदार शुरुआत की है और बाजार हिस्सेदारी भी हासिल की है।”

कंपनी की इससे पहले की सबसे अधिक घरेलू बिक्री दिसंबर 2025 में 1,82,165 इकाइयों की थी। इस साल अप्रैल में यात्री कारों की बिक्री 96,725 इकाई रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 68,244 इकाई थी।

बनर्जी ने कहा, ”एसयूवी में हमने अप्रैल में 55,065 इकाइयों की अब तक की सबसे अधिक बिक्री की है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 141.6 प्रतिशत अधिक है। हम शीर्ष स्थान के लगभग करीब हैं।”

किआ इंडिया ने पेश किया साइरोस का नया मॉडल, कीमत 8.39 लाख से
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (वेब वार्ता)। किआ इंडिया ने सोमवार को अपनी साइरोस कार का नया मॉडल एमवाई26 पेश किया जिसकी शुरुआती कीमत 8,39,900 रुपये होगी।

कंपनी ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ग्राहकों की बदलती जरूरतों और सुझावों को ध्यान में रखते हुए नये एचटीई, एचटीई(ओ), एचटीके(ओ) और एचटीएक्स(ओ) ट्रिम्स के साथ मॉडल लाइनअप का विस्तार किया गया है।

इसमें पहले से ज्यादा ऑटोमैटिक विकल्प दिये गये हैं, जिनमें नये डीजल ऑटोमैटिक ट्रिम्स भी शामिल हैं। पूरे मॉडल रेंज में बेहतर फीचर, और स्पोर्टी तथा मजबूत फ्रंट-रियर डिजाइन के कारण यह अब पहले से भी ज्यादा आकर्षक एसयूवी लगती है।

किआ इंडिया के बिक्री एवं विपणन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल सूद ने कहा, “ग्राहकों के सुझावों ने साइरोस मॉडल ईयर (एमवाई) 2026 को और बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

इसमें डिजाइन को और आकर्षक बनाया गया है, ट्रिम और फीचर्स को बेहतर तरीके से व्यवस्थित किया गया है। साथ ही, ट्रिम्स और पावरट्रेन में ज्यादा विकल्प भी उपलब्ध कराये गये हैं।”

साइरोस में 76.2 सेमी ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले पैनल – कनेक्टेड कार नेविगेशन कॉकपिट, डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, स्ट्रीमलाइन डोर हैंडल, फ्रंट और रियर वेंटिलेटेड सीटें, 60 बनाम 40 स्प्लिट के साथ दूसरी पंक्ति की सीट रिक्लाइन और स्लाइड, 20 मजबूत हाई-स्टैंडर्ड सेफ्टी पैकेज और फाइव-स्टार बीएनसीएपी रेटिंग मिलते हैं। इसके साथ ही 80 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स, ओटीए अपडेट और किआ कनेक्ट डायग्नोस्टिक्स भी ग्राहकों को मिलेंगे।

साइरोस एमवाई26 अब बॉडी-कलर्ड एरो इंसर्ट्स और एलईडी फॉग लैंप्स के साथ ग्लॉसी ब्लैक स्किड प्लेट्स वाले बिल्कुल नये स्पोर्टी और मजबूत फ्रंट बम्पर के साथ उतारा गया है। रियर डिजाइन को एलईडी हाई माउंटेड स्टॉप लैंप और बॉडी-कलर्ड एरो इंसर्ट्स वाले बिल्कुल नये बम्पर के साथ बेहतर बनाया गया है।

साइड की बनावट को मजबूत करने के लिए साइरोस अब बॉडी कलर्ड साइड गार्निश के साथ ग्लॉसी ब्लैक रूफ रेल्स और ओआरवीएम्स के साथ आता है। ये सभी बदलाव किआ साइरोस के बाहरी आकर्षण को बढ़ाते हैं।

निसान ने 54 नए कस्टमर टच पॉइंट्स के साथ अपने नेटवर्क का किया विस्तार
नई दिल्ली, 11 अप्रैल (वेब वार्ता)। निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने शुक्रवार को 2026 की पहली तिमाही में देशभर में 54 नए कस्टमर टच पॉइंट्स (शोरूम और सर्विस सेंटर) की शुरुआत कर अपने नेटवर्क विस्तार को नई गति दी है।

निसान मोटर इंडिया ने जारी एक बयान में बताया कि यह कंपनी के भारत में विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ये विस्तार निसान की प्रोडक्ट-आधारित विकास रणनीति का प्रमुख स्तंभ है, जिसके जरिए कंपनी देशभर में अपनी पहुंच और उपस्थिति को मजबूत बना रही है।

कंपनी ने कहा कि नए टचपॉइंट्स में 3S (सेल्स, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स), 2S और 1S आउटलेट्स शामिल हैं, जिन्हें रणनीतिक रूप से विभिन्न शहरों में स्थापित किया गया, जिससे ग्राहकों को बेहतर और आसान पहुंच मिल सके।

यह रिटेल फुटप्रिंट को मजबूत करने की रणनीति का अहम हिस्सा है। इस पहल का उद्देश्य देशभर में अपनी बिक्री और सेवा पहुंच को मजबूत करना है, जो ब्रांड की भारतीय बाजार में मजबूती का हिस्सा है।

निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, “2026 की पहली तिमाही में 54 नए कस्टमर टच पॉइंट्स की शुरुआत हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

नई निसान मैग्नाइट की सफलता हाल ही में लॉन्च हुई ऑल न्यू निसान ग्रेवाइट और जल्द आने वाले ऑल न्यू निसान टेक्टॉन तथा सी-एसयूवी 7-सीटर के साथ हम अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को और मजबूत बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे में नेटवर्क विस्तार हमारी रणनीति का अहम हिस्सा है, जो ग्राहकों तक बेहतर पहुंच, सुविधा और बेहतर ब्रांड अनुभव सुनिश्चित करता है। हम वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक कुल टचपॉइंट्स की संख्या 400 तक पहुंचाने के अपने लक्ष्य की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

सौरभ वत्स ने कहा कि नए आउटलेट्स को निसान के वैश्विक रिटेल मानकों के अनुसार आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। साथ ही यहां प्रशिक्षित सेल्स और सर्विस प्रोफेशनल्स तैनात किए गए हैं, ताकि ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाला अनुभव मिल सके।

इन शहरों को किया गया कवरः निशान मोटर इंडिया के 54 नए कस्टमर टच पॉइंट्स में नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु, भोपाल, लुधियाना, पटना, भुवनेश्वर, पुणे, जयपुर, इंदौर, कटक, हमीरपुर, जामनगर, कुरुक्षेत्र, मंडी, मैसूर, पतनमथित्ता, पठानकोट, रतलाम, सांगली, बांकुरा, सतारा एवं तंजावुर शामिल है।

उल्लेखनीय है कि निशान मोटर ने यह विस्तार ऐसे समय में किया, जब निसान भारतीय बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत कर रही है। मार्च 2026 में कंपनी ने कुल 10,388 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जिसमें घरेलू होलसेल बिक्री 4,408 यूनिट्स रही, जो पिछले पांच वर्षों में किसी एक महीने की सबसे अधिक बिक्री है।

इसमें मासिक आधार पर 98 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। इसके अलावा 5,980 यूनिट्स का निर्यात भी किया गया है।

स्वदेशी कंपनी टाटा और महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी जल्द होगी लांच
नई दिल्ली, 08 अप्रैल (वेब वार्ता)। टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा भारतीय बाजार में अपनी कई नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

इन अपकमिंग मॉडल्स में महिंद्रा बीई 07, महिंद्रा एक्सईवी 9ई, टाटा अविन्या, टाटा सफारी ईवी और टाटा सियेरा ईवी शामिल हैं, जो दमदार रेंज, आधुनिक फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ आएंगी।

महिंद्रा अपनी नई बीई 07 को मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में पेश करेगी, जिसकी टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। यह 59 केडब्ल्यूएच, 70 केडब्ल्यूएच और 79 केडब्ल्यूएच बैटरी विकल्पों के साथ आ सकती है और इसका मुकाबला आने वाली कई इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगा।

वहीं, कंपनी एक्सईवी 9ई और बीई6 में 70 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक का नया वेरिएंट जोड़ने जा रही है, जो करीब 242 बीएचपी की पावर और 380 एनएम टॉर्क के साथ लगभग 600 किमी तक की रेंज देने में सक्षम हो सकता है।

दूसरी ओर, टाटा मोटर्स अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी अविन्या के जरिए एक नया सेगमेंट बनाने की तैयारी में है।यह मॉडल केवल इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा और 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है।

इसके अलावा सफारी ईवी कंपनी की पहली थ्री-रो इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जिसे फेस्टिव सीजन के आसपास पेश किए जाने की उम्मीद है। इसमें 65 केडब्ल्यूएच और 75 केडब्ल्यूएच बैटरी विकल्प के साथ रियर-व्हील और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिल सकता है। इसके साथ ही सियेरा ईवी भी कंपनी की बड़ी पेशकश होगी, जिसे 2026 के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है।

सूरत ऑटो एक्सपो का ऐतिहासिक समापन: 4 दिन में 87,000 विज़िटर्स ने रचा इतिहास, 6 महीने का व्यापार महज 96 घंटों में
सूरत। सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने 13 से 16 मार्च 2026 तक सूरत इंटरनेशनल एग्ज़िबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर, (सरसाना) में आयोजित सूरत इंटरनेशनल ऑटो एक्सपो जबरदस्त रिस्पॉन्स के साथ सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। चार दिवसीय इस ऑटो एक्सपो में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

चैंबर के अध्यक्ष  निखिल मद्रासी ने बताया कि ऑटो एक्सपो को विशेष रूप से कार सेगमेंट में शानदार प्रतिक्रिया मिली। विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियों के एग्ज़िबिटर्स को बड़ी संख्या में वास्तविक इंक्वायरी प्राप्त हुई और कई विज़िटर्स ने नई कारों के बारे में विस्तार से जानकारी लेकर खरीदने में रुचि दिखाई। इससे एग्ज़िबिटर्स में खासा उत्साह देखने को मिला।

टू-व्हीलर सेगमेंट में भी एक्सपो को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। कई कंपनियों के स्टॉल पर डिस्प्ले के लिए रखी गई बाइक्स और स्कूटर्स मौके पर ही बिक गए। वहीं कई विज़िटर्स ने अपनी पसंद की गाड़ियों के लिए एडवांस बुकिंग भी करवाई, जो एक्सपो की लोकप्रियता को दर्शाता है।

एग्ज़िबिटर्स के अनुसार, चार दिनों के इस ऑटो एक्सपो में उन्हें उतना ही बिज़नेस और पूछताछ मिली जितनी सामान्य परिस्थितियों में लगभग छह महीनों में मिलती है। बड़ी संख्या में आए विज़िटर्स के कारण कई कंपनियों को अच्छी-खासी बुकिंग और इंक्वायरी प्राप्त हुई।

विज़िटर्स की संख्या के मामले में भी एक्सपो ने रिकॉर्ड बनाया। पहले दिन 7,880 लोग एक्सपो में पहुंचे। दूसरे दिन शनिवार को 14,740 विज़िटर्स ने विभिन्न ब्रांड्स की कारों और बाइक्स को देखा।

रविवार को रिकॉर्ड भीड़ उमड़ी और एक ही दिन में 50,000 से अधिक लोग एक्सपो में पहुंचे। चौथे दिन सोमवार को 15,000 से अधिक लोगों ने एक्सपो का दौरा किया। इस तरह चार दिनों में कुल विज़िटर्स की संख्या 87,000 से अधिक रही।

ऑटो एक्सपो में आयोजित बाइक स्टंट शो विज़िटर्स के लिए खास आकर्षण रहा। कुशल राइडर्स द्वारा किए गए रोमांचक स्टंट्स ने दर्शकों को खूब उत्साहित किया और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इसके अलावा, एक्सपो में बनाए गए प्रूविंग ग्राउंड पर विज़िटर्स को एडवेंचरस ड्राइविंग का अनुभव करने का अवसर भी मिला। ऊबड़-खाबड़ ट्रैक, उतार-चढ़ाव और गड्ढों से गुजरते हुए जीप ड्राइविंग का अनुभव लोगों के लिए बेहद रोमांचक रहा।

आयोजकों के अनुसार, एक ही दिन में यहां सबसे अधिक विज़िटर्स ने एडवेंचरस ड्राइविंग का अनुभव किया, जो पूरे देश में एक रिकॉर्ड बताया जा रहा है।

इसके अलावा, एक्सपो में विंटेज कार सेगमेंट भी खास आकर्षण का केंद्र बना रहा। विभिन्न दौर की ऐतिहासिक और आकर्षक विंटेज कारों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इन कारों के अनोखे डिज़ाइन और स्टाइल को देखकर ऑटोमोबाइल प्रेमियों ने उनकी खूब सराहना की और कई लोगों ने इनकी तस्वीरें भी लीं।

चैंबर द्वारा आयोजित इस ऑटो एक्सपो ने सूरत में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया और उद्योगपतियों तथा उपभोक्ताओं के बीच सीधा संवाद स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई।

सूरत : ऑटो एक्सपो में टूटा भीड़ का रिकॉर्ड, रविवार को उमड़े 50,000 से अधिक दर्शक, पार्किंग भी पड़ी छोटी
सूरत : द सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित सूरत इंटरनेशनल ऑटो एक्सपो 2026 में रविवार को रिकॉर्ड तोड़ भीड़ देखने को मिली। एक ही दिन में 50 हजार से अधिक विज़िटर एक्सपो देखने पहुंचे, जिससे आयोजन स्थल पर भारी उत्साह और चहल-पहल का माहौल रहा।

चैंबर के पदाधिकारियों के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को 20 हजार से अधिक लोग एक्सपो देखने आए थे, जबकि रविवार को परिवारों के साथ बड़ी संख्या में शहर और आसपास के इलाकों से लोग पहुंचे। तीन दिनों में कुल मिलाकर 70 हजार से अधिक विज़िटर्स ने एक्सपो का दौरा किया।

चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निखिल मद्रासी ने बताया कि रविवार सुबह से ही एक्सपो स्थल के पार्किंग एरिया में वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं और कुछ ही समय में पूरी पार्किंग भर गई। विज़िटर्स ने देश-विदेश की विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियों के नवीनतम मॉडल, आधुनिक तकनीक और आकर्षक डिज़ाइन के बारे में जानकारी ली।

एक्सपो में आयोजित स्टंट बाइक शो भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना। स्टंट राइडर्स द्वारा किए गए रोमांचक करतबों को लोगों ने खूब सराहा। वहीं एक्सपो में तैयार किया गया प्रूविंग ग्राउंड भी खासा लोकप्रिय रहा, जहां ऊबड़-खाबड़ ट्रैक पर गाड़ियों की क्षमता और पावर का प्रदर्शन किया गया। कई विज़िटर्स ने इस ट्रैक पर राइड का अनुभव लेकर रोमांच का आनंद लिया।

इस दौरान सूरत म्युनिसिपल कमिश्नर एम. नागराजन ने भी रविवार को एक्सपो का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न वाहनों का अवलोकन किया और प्रूविंग ग्राउंड पर जीप राइड का अनुभव लिया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के ऑटो एक्सपो शहर के ऑटोमोबाइल सेक्टर को नई दिशा देने में मददगार साबित होते हैं।

एक्सपो में बड़ी संख्या में लोगों ने नई गाड़ियों के प्रति उत्साह दिखाया। कई विज़िटर्स ने कार और टू-व्हीलर के अलग-अलग मॉडल्स के बारे में जानकारी लेकर मौके पर ही स्पॉट बुकिंग भी कराई। नई तकनीक, आकर्षक डिज़ाइन और विशेष ऑफ़र्स के चलते कई कंपनियों को अच्छा व्यावसायिक प्रतिसाद मिला।

इसके अलावा एक्सपो में प्रदर्शित विंटेज कारों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। यहां 1930 से पहले की 11 दुर्लभ और ऐतिहासिक महत्व की विंटेज कारों को करीब से देखने का मौका मिला, जिसने ऑटोमोबाइल प्रेमियों को विशेष रूप से आकर्षित किया।

रविवार को उमड़ी भारी भीड़ और विज़िटर्स का उत्साह ऑटो एक्सपो की सफलता को दर्शाता है। आयोजकों को उम्मीद थी कि एक्सपो के अंतिम दिन सोमवार को भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे और सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजन स्थल पर रौनक बनी रहेगी।

सूरत इंटरनेशनल ऑटो एक्सपो-2026 को जबरदस्त प्रतिसाद, दो दिनों में 22 हजार से अधिक विज़िटर्स
सूरत : सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री तथा इसके ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट सेंटर द्वारा आयोजित ‘सूरत इंटरनेशनल ऑटो एक्सपो-2026’ को शहरवासियों का जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है। 13 से 16 मार्च तक सूरत इंटरनेशनल एग्ज़िबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (सरसाना) में चल रहे इस एक्सपो में पहले दो दिनों में ही 22 हजार से अधिक लोग पहुंच चुके हैं।

शनिवार को गुजरात स्टेट पुलिस चीफ़ डॉ. के.एल.एन. राव  ने अपनी पत्नी के साथ एक्सपो का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ सूरत पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

उन्होंने विभिन्न ऑटोमोबाइल ब्रांड्स के स्टॉल पर जाकर नई कारों और बाइकों के मॉडल्स देखे तथा आयोजकों से एक्सपो के बारे में जानकारी ली। विंटेज कारों का निरिक्षण कर सेल्फी भी खिंचवाई। साथ ही ऑटोमोबाइल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए चैंबर के प्रयासों की सराहना भी की।

चैंबर के अध्यक्ष निखिल मद्रासी के अनुसार एक्सपो के पहले दिन 7,880 लोगों ने विभिन्न कंपनियों की कारें और बाइक्स देखीं, जबकि दूसरे दिन शनिवार को 14,740 विज़िटर्स पहुंचे। इस तरह दो दिनों में कुल 22,620 लोगों ने ऑटो एक्सपो का दौरा कर नई ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी और फीचर्स के बारे में जानकारी प्राप्त की।

एक्सपो में देश-विदेश की कई प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी नई तकनीक से लैस कार और बाइक मॉडल्स प्रदर्शित कर रही हैं। विज़िटर्स ने अलग-अलग ब्रांड्स की गाड़ियों को करीब से देखा और कंपनी के प्रतिनिधियों से उनके फीचर्स, डिजाइन और टेक्नोलॉजी के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

शनिवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ एक्सपो देखने पहुंचे। खासकर युवाओं में स्पोर्ट्स बाइक्स और प्रीमियम कारों को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

कई विज़िटर्स ने एक्सपो में उपलब्ध टेस्ट ड्राइव सुविधा का लाभ उठाते हुए अपनी पसंदीदा कार और बाइक चलाकर अनुभव भी लिया। कुछ ऑटोमोबाइल प्रेमियों ने मौके पर ही नई गाड़ियों की बुकिंग भी कराई, जिससे एक्सपो को व्यापारिक दृष्टि से भी अच्छा प्रतिसाद मिला।

ऑटो एक्सपो में आयोजित स्टंट बाइक शो और प्रूविंग ग्राउंड विज़िटर्स के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहे। स्टंट बाइक शो में राइडर्स ने रोमांचक स्टंट प्रस्तुत कर दर्शकों को उत्साहित किया।

वहीं प्रूविंग ग्राउंड में कारों को विशेष रूप से बनाए गए ऊबड़-खाबड़ ट्रैक और गड्ढों वाले रास्तों से गुजारकर उनकी मजबूती, सस्पेंशन और परफॉर्मेंस का लाइव प्रदर्शन किया गया, जिसे देखकर दर्शकों ने खूब आनंद लिया।

आयोजकों का कहना है कि यह ऑटो एक्सपो न केवल ऑटोमोबाइल उद्योग को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि शहरवासियों को एक ही स्थान पर विभिन्न ब्रांड्स की गाड़ियों को देखने, समझने और उनकी तुलना करने का भी शानदार अवसर प्रदान कर रहा है।

सूरत : ऑटोमोबाइल जगत की चमक से सराबोर हुआ शहर, 'इंटरनेशनल ऑटो एक्सपो 2026' का शानदार आगाज़
सूरत : शहर के सरसाना स्थित सूरत इंटरनेशनल एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में शुक्रवार से चार दिवसीय ‘सूरत इंटरनेशनल ऑटो एक्सपो 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ।

सदर्न गुजरात चैंबर ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज तथा इसके ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट सेंटर द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी 13 से 16 मार्च तक रोज सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित की जा रही है।

एक्सपो का उद्घाटन नितिनभाई डोसा ने किया। इस अवसर पर पद्मश्री सवजीभाई डी. ढोलकिया, ई. राजीव, उद्योगपति लवजीभाई बादशाह तथा अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

चैंबर के अध्यक्ष निखिल मद्रासी  ने कहा कि दिल्ली के बाद पश्चिमी भारत का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो अब सूरत में आयोजित हो रहा है। इस एक्सपो में कार, टू-व्हीलर और कमर्शियल वाहन से जुड़े 70 से अधिक ब्रांड्स भाग ले रहे हैं, जहां नवीनतम मॉडल और अत्याधुनिक ऑटोमोबाइल तकनीक का प्रदर्शन किया जा रहा है।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए नितिन डोसा ने कहा कि एक्सपो में प्रदर्शित 11 दुर्लभ विंटेज कारें दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि भविष्य में सूरत में देश के विभिन्न राजघरानों की विंटेज कारों की अलग प्रदर्शनी भी आयोजित की जा सकती है, जिसके लिए मुंबई से करीब 150 विंटेज कारें सूरत लाई जा सकती हैं।

हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन पद्मश्री सावजीभाई ढोलकिया ने कहा कि इस तरह के आयोजन सूरत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाते हैं और युवाओं को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल कंपनियों से ग्राहकों को बेहतर आफ्टर-सेल्स सर्विस देने पर भी जोर दिया।

इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (iACE) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ई. राजीव ने कहा कि यह एक्सपो दर्शाता है कि सूरत तेजी से एक महत्वपूर्ण औद्योगिक और मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित हो रहा है। भविष्य में ऑटोमोबाइल सेक्टर के नए प्लांट यहां स्थापित होने की संभावना भी है, जिससे मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

ऑटो एक्सपो के चेयरमैन मेहुल देसाई ने बताया कि दिल्ली के बाद सूरत में आयोजित यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा कॉम्पोजिट ऑटो एक्सपो है। इसमें मिनी कूपर, ऑडी, मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्लू, जगुआर-लैंड रोवर, टाटा मोटर्स, हुंडई, किआ, जीप, एमजी, रेनॉल्ट, निसान, स्कोडा, टोयोटा, वोल्वो, सिट्रोएन और महिंद्रा जैसे प्रमुख ब्रांड्स भाग ले रहे हैं।

टू-व्हीलर और कमर्शियल सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड, सुजुकी, केटीएण, एथर, यामाहा, टीवीएस, बजाज चेतक सहित कई कंपनियां अपने नए मॉडल प्रदर्शित कर रही हैं। इसके अलावा टाटा और महिंद्रा के कमर्शियल वाहनों का भी प्रदर्शन किया गया है।

एक्सपो में 11 दुर्लभ विंटेज कारों की प्रदर्शनी, 10 नई पैसेंजर कारों और तीन कमर्शियल वाहनों का लॉन्च, स्टंट बाइक शो और ऑफ-रोड प्रूविंग ग्राउंड जैसे आकर्षण भी रखे गए हैं, जो आगंतुकों को खासा आकर्षित कर रहे हैं।

उद्घाटन समारोह के दौरान चैंबर के पदाधिकारियों और शहर के कई उद्योगपति एवं व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन को मोबिल, ऑल इंडिया ऑटोमोबाइल वर्कशॉप्स एसोसिएशन, सूरत कार एक्सेसरीज एसोसिएशन और  यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का सहयोग प्राप्त है।

सूरत : पश्चिमी भारत का सबसे बड़ा सूरत इंटरनेशनल ऑटो एक्सपो 2026 का आगाज़ 13 मार्च से
सूरत। सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित चार दिवसीय ‘सूरत इंटरनेशनल ऑटो एक्सपो 2026’ का आयोजन 13 से 16 मार्च 2026 तक सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक सूरत इंटरनेशनल एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। यह ऑटो एक्सपो का सातवां संस्करण है, जिसे चैंबर के इंडस्ट्रियल एग्जीबिशन सीरीज़ के तहत आयोजित किया जा रहा है।

चैंबर के अध्यक्ष निखिल मद्रासी ने बताया कि गुजरात तेजी से ऑटोमोबाइल हब के रूप में उभर रहा है। इस मेगा शो में देश-विदेश की प्रमुख कंपनियों की कारें, टू-व्हीलर, कमर्शियल वाहन और लेटेस्ट वर्कशॉप टेक्नोलॉजी प्रदर्शित की जाएगी। कार, टू-व्हीलर, कमर्शियल और एंसिलरी सेगमेंट सहित 70 से अधिक ब्रांड इस एक्सपो में भाग ले रहे हैं।

चैंबर के उपाध्यक्ष अशोक जीरावाला ने बताया कि ऑटो एक्सपो का उद्घाटन 13 मार्च को सुबह 10 बजे उषाकांत मारफतिया हॉल में होगा। उद्घाटन विन्टेज और क्लासिकल कार क्लब ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन नितिनभाई डोसा करेंगे।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद और एसआरके ग्रुप के संस्थापक गोविंदभाई ढोलकिया, हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन पद्मश्री सावजीभाई डी. ढोलकिया  तथा केपी एनर्जी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. फारूकभाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ई. राजीव  भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

चैंबर के पदाधिकारियों बिजल जरीवाला और ऑनरेरी ट्रेजरर सीए मितेश मोदी  ने बताया कि ऑटो एक्सपो में एक ही छत के नीचे पूरा ऑटो सॉल्यूशन मिलेगा। यहां वाहनों के साथ-साथ ऑटो एक्सेसरीज़, स्पेयर पार्ट्स, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों पर भी विशेष फोकस रहेगा।

प्रमुख ब्रांड्स की भागीदारी

ऑटो एक्सपो के चेयरमैन मेहुल देसाई के अनुसार यह दिल्ली के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा कंपोजिट ऑटो एक्सपो माना जाता है। इसमें मिनी कूपर, ऑडी, मर्सिडीज़, बीएमड्ब्लू, जगुआर-लैंड रोवर, टाटा मोटर्स, हुंडई, किआ, जीप, एमजी और एमजी सिलेक्ट, रेनॉल्ट, निसान, स्कोडा, टोयोटा, वोल्वो, सिट्रोएन और महिंद्रा जैसे 20 से  से अधिक प्रतिष्ठित ब्रांड शामिल होंगे।

टू-व्हीलर और अन्य सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड, सुजुकी, केटीएम, एथर, रिवर, काइनेटिक इलेक्ट्रिक ट्रक, बजाज चेतक, ट्रायम्फ यामाहा, टीवीएस जैसे ब्रांड भी अपनी नई तकनीक पेश करेंगे।

एक्सपो के खास आकर्षण

एक्सपो में लगभग 10 दुर्लभ विंटेज कारें विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। इसके अलावा 19 नई पैसेंजर गाड़ियां और 3 कमर्शियल वाहनों का प्रदर्शन किया जाएगा। विजिटर्स के लिए स्टंट बाइक शो और ऑफ-रोड प्रूविंग ग्राउंड भी आयोजित किए जाएंगे।

चैंबर के को-चेयरमैन कनुभाई मोदी और प्रद्युम्नसिंह जडेजा ने बताया कि इस आयोजन में मोबिल, ऑल इंडिया ऑटोमोबाइल वर्कशॉप्स एसोसिएशन, सूरत कार एक्सेसरीज़ एसोसिएशन और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का सहयोग प्राप्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि यह ऑटो एक्सपो उद्योग जगत, उद्यमियों और वाहन प्रेमियों के लिए नई तकनीक और वैश्विक ट्रेंड्स को करीब से जानने का महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।

स्कोडा की नई रणनीति, काइलैक से सीएनजी और ईवी में बदलाव
नई दिल्ली, 23 फरवरी (वेब वार्ता)। स्कोडा आटो इं‎डिया की कॉम्पैक्ट एसयूवी काइलैक ब्रांड के विकास का प्रमुख आधार बन चुकी है। 2025 की शुरुआत में लॉन्च होने के बाद काइलैक की बिक्री 50,000 यूनिट से अधिक हो चुकी है और 2026 में भी इसी गति के बनाए रखने की संभावना है।

कंपनी के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी के अनुसार, काइलैक अब कंपनी की कुल बिक्री में लगभग 60 फीसदी योगदान देती है। समूह स्तर पर स्कोडा आटो वोक्सवेगन इं‎डिया की कुल बिक्री में इस श्रेणी का 40 फीसदी हिस्सा है।

कंपनी फैक्टरी-फिटेड सीएनजी मॉडल पर सक्रिय रूप से काम कर रही है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट का लगभग 20 फीसदी हिस्सा पहले से ही सीएनजी पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि थर्ड-पार्टी रेट्रोफिट के विकल्प पर विचार नहीं किया जाएगा और कोई भी सीएनजी पेशकश फैक्टरी में तैयार होगी।

हालांकि लॉन्च की सटीक समय-सीमा नहीं बताई गई, लेकिन संकेत दिए गए हैं कि सीएनजी वेरिएंट जल्द ही उपलब्ध हो सकता है। ईवी के मामले में कंपनी सतर्क दृष्टिकोण अपनाए हुए है। उनका कहना है ‎कि भारत में मुख्य खिलाड़ी बनने के लिए ईवी पोर्टफोलियो आवश्यक है।

फोकस भारत में बनी ईवी पर है, जिसमें निर्यात की संभावना भी शामिल है। यूरोपीय ईवी का सीमित आयात रणनीतिक रूप से उपयुक्त नहीं माना जा रहा है।

आगामी कॉर्पोरेट एवरेज फ्यूल एफिशिएंसी फेज-3 मानदंड उत्सर्जन लक्ष्यों को कड़ा करेंगे। ऐसे में सीएनजी और ईवी में विस्तार अब केवल विकल्प नहीं, बल्कि व्यापक बाजार वाली श्रेणियों में बिक्री बढ़ने पर उत्सर्जन संतुलन के लिए आवश्यक बन गया है।