Earthquake - Loktej

कश्मीर में भूकंप के झटके
श्रीनगर, 02 फरवरी (वेब वार्ता)। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।

जानकारी के अनुसार भूकंप का केन्द्र बडगाम ज़िले में था, जिससे घाटी के कुछ हिस्सों में थोड़ी देर के लिए दहशत फैल गई। भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार आज सुबह 5:35 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गयी।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केन्द्र 33.9 उत्तरी अक्षांश और 74.76 पूर्वी देशांतर पर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। उन्होंने बताया कि भूकंप के झटके श्रीनगर, बारामूला, पुलवामा, शोपियां और आस-पास के इलाकों में भी महसूस किए गये, जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए।

गुजरात के कच्छ में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
अहमदाबाद, 26 दिसंबर (भाषा) गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार तड़के 4.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे निवासियों में दहशत फैल गई, हालांकि किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गांधीनगर स्थित भूगर्भीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने बताया कि यह भूकंप सुबह 4:30 बजे दर्ज किया गया और इसका केंद्र कच्छ जिले के रापर से लगभग 22 किलोमीटर पश्चिम उत्तर पश्चिम में था।

आईएसआर ने बताया कि भूकंप के बाद उसी क्षेत्र में 2.5 और 3 तीव्रता के दो और झटके महसूस किए गए।

कच्छ जिले के आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है।

कच्छ विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग के भूविज्ञानी डॉ. गौरव चौहान ने बताया कि रापर के पास आए 4.6 तीव्रता के भूकंप का केंद्र उत्तरी वागड़ फॉल्ट लाइन पर स्थित था और इसका केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा, "भूकंप के केंद्र की कम गहराई के कारण इसका प्रभाव अधिक था। इस भूकंप के बाद दोपहर 12 बजे तक 10-20 किलोमीटर की गहराई पर 17 छोटे और बड़े झटके दर्ज किए गए।"

वागड़ के एक स्थानीय नेता ने कहा कि भूकंप के कारण लोग अपनी नींद से जाग गए। उन्होंने कहा कि इससे 2001 के विनाशकारी भूकंप की यादें ताजा हो गईं।

कच्छ में 2001 में आया भूकंप पिछली दो शताब्दियों में भारत में आया तीसरा सबसे बड़ा और दूसरा सबसे विनाशकारी भूकंप था। इसमें जिले के कई कस्बे और गांव लगभग पूरी तरह से नष्ट हो गए थे। इस भूकंप में लगभग 13,800 लोगों की मौत हुई और 1.67 लाख लोग घायल हुए।

जापान में 6.7 तीव्रता के भूकंप के बाद जारी सुनामी की चेतावनी वापस ली गई
तोक्यो, 12 दिसंबर (एपी) जापान में आए 6.7 तीव्रता के भूकंप के बाद शुक्रवार को जारी की गई सुनामी की चेतावनी वापस ले ली गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने यह जानकारी दी।

जेएमए ने बताया कि भूकंप जापान के मुख्य द्वीप होन्शू के उत्तरी क्षेत्र स्थित आओमोरी में तट के पास पूर्वाह्न 11 बजकर 44 मिनट पर आया। एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र लगभग 20 किलोमीटर की गहराई में था।

इससे पहले एजेंसी ने चेतावनी दी थी कि होकाइदो, आओमोरी, इवाते और मियागी में प्रशांत महासागर तट पर एक मीटर (3.2 फुट) ऊंची सुनामी की लहरें उठ सकती हैं, लेकिन दो घंटे बाद इसे वापस ले लिया गया।

भूकंप से जानमाल के नुकसान के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

इस सप्ताह की शुरुआत में उत्तरी जापान में 7.5 तीव्रता वाला भूकंप आने के बाद, शुक्रवार को फिर से झटके महसूस किए गए। उस दौरान प्रशांत महासागर तट के कुछ इलाकों में सुनामी भी आई थी।

सोमवार को जापान के मुख्य होन्शू द्वीप के तट पर आए 7.5 तीव्रता वाले भूकंप में कम से कम 34 लोग घायल हो गए थे।

अधिकारियों ने उसी समय चेतावनी जारी की थी कि बाद में भी भूकंप के झटके आ सकते हैं।

जापान के तट पर शक्तिशाली भूकंप आया, सुनामी की चेतावनी जारी
तोक्यो, नौ नवंबर (एपी) उत्तरी जापान के तट पर रविवार को शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने यह जानकारी दी।

जेएमए ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई और भूकंप का केंद्र इवाते प्रांत के तट पर समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में स्थित दोनों परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के किसी तरह के नुकसान या किसी असामान्य घटना की तत्काल कोई खबर नहीं मिली है।

एजेंसी ने उत्तरी तटीय क्षेत्र में समुद्र में एक मीटर तक सुनामी की लहरें उठने की चेतावनी जारी की है।

सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने सुनामी के खतरे के कारण लोगों को तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की चेतावनी दी है। उसके मुताबिक क्षेत्र में और अधिक भूकंप आ सकते हैं।

एनएचके ने बताया कि इवाते प्रांत के ओफुनाटो शहर और ओमिनाटो बंदरगाह पर लगभग 10 सेंटीमीटर की सुनामी की सूचना है।

जेआर ईस्ट रेलवे संचालक के अनुसार, इलाके में बुलेट ट्रेनें देरी से चल रही हैं। क्योडो न्यूज़ के अनुसार, भूकंप के कारण बिजली की आपूर्ति में समस्या आई है।

पश्चिमी तुर्किये में 6.1 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं
अंकारा, 28 अक्टूबर (एपी) पश्चिमी तुर्किये में सोमवार को 6.1 तीव्रता का भूकंप आने से कम से कम तीन इमारतें ढह गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जो इमारतें ढही हैं, वे पूर्व में आए एक भूकंप के कारण पहले ही क्षतिग्रस्त थीं।

आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एएफएडी) के अनुसार, स्थानीय समयानुसार रात 10 बजकर 48 मिनट पर आए 6.1 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र बालिकेसिर प्रांत के सिंदिरगी शहर में जमीन से 5.99 किलोमीटर की गहराई में था।

भूकंप के बाद आए कई झटके इस्तांबुल और आसपास के बर्सा, मनीसा और इजमिर प्रांतों में महसूस किए गए।

देश के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि सिंदिरगी में कम से कम तीन खाली इमारतें और दो मंजिला एक दुकान ढह गई। ये इमारतें पहले आए भूकंप में क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं।

बालिकेसिर के गवर्नर इस्माइल उस्ताओग्लू ने बताया कि भूकंप के कारण 22 लोग घायल हो गए।

सिंदिरगी के जिला प्रशासक डोगुकन कोयुनकू ने सरकारी अनादोलु एजेंसी से कहा, ‘‘किसी की मौत होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन हम अपना आकलन जारी रखे हुए हैं।’’

अगस्त में सिंदिरगी में भी 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दर्जनों अन्य लोग घायल हो गए थे। तब से बालिकेसिर के आसपास के क्षेत्र में कम तीव्रता वाले भूकंप आते रहे हैं।

तुर्किये में 2023 में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के कारण 53,000 लोगों की मौत हो गई थी और 11 दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी प्रांतों में लाखों इमारतें नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गई थी। पड़ोसी देश सीरिया के उत्तरी हिस्सों में भी 6,000 लोग मारे गए थे।

फिलीपीन में भूकंप के शक्तिशाली झटके, एक व्यक्ति की मौत
मनीला, 10 अक्टूबर (एपी) दक्षिणी फिलीपीन में शुक्रवार सुबह आए 7.4 तीव्रता के भूकंप से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी, इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, बिजली आपूर्ति बाधित हो गई तथा सुनामी की आशंका के कारण आसपास के तटीय क्षेत्रों को खाली कराना पड़ा।

राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने कहा कि संभावित क्षति का आकलन किया जा रहा है तथा सुरक्षित स्थिति होने पर बचाव एवं राहत अभियान शुरू किया जाएगा।

फिलीपीन के ज्वालामुखी विज्ञान और भूकंप विज्ञान संस्थान ने कहा कि इस भूकंप से नुकसान होने तथा बाद में और झटकों की आशंका है। भूकंप का केंद्र मनाय शहर से लगभग 62 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में दावाओ ओरिएंटल प्रांत के पास समुद्र में स्थित था।

नागरिक सुरक्षा कार्यालय के उप प्रशासक बर्नार्डो राफेलिटो एलेजांद्रो ने एक प्रेस ब्रीफिंग में बिना विस्तृत जानकारी दिए बताया कि दक्षिणी प्रांत में मलबे की चपेट में आने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई।

एलेजांद्रो ने बताया कि कई इमारतों की दीवारों में दरारें आ गईं, जिनमें दावाओ शहर का एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी शामिल है। हालांकि, हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन जारी है।

दवाओ ओरिएंटल में जेनेरोसो शहर के एक अधिकारी सावेद्रा ने बताया कि उनके कस्बे के एक उच्च विद्यालय के कम से कम 50 छात्रों को भूकंप के कारण चोटें आने, बेहोश होने या चक्कर आने के बाद एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

होनोलूलू स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप के लगभग दो घंटे बाद फिलीपीन और इंडोनेशिया के तटों पर छोटी-छोटी लहरें उठती देखी गईं। उन्होंने कहा कि समुद्र में उतार-चढ़ाव जारी रह सकते हैं।

फिलीपीन अब भी 30 सितंबर को आए 6.9 तीव्रता के भूकंप से उबर रहा है, जिसमें कम से कम 74 लोगों की मौत हो गई थी और मध्य सेबू प्रांत के बोगो शहर तथा आसपास के इलाकों में हजारों लोग विस्थापित हुए थे।

दुनिया में आपदा के लिहाज से सबसे ज्यादा संवेदनशील इलाकों में शामिल फिलीपीन में अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होते हैं, क्योंकि यह प्रशांत महासागर के ‘‘रिंग ऑफ फायर’’ नामक भूकंप संभावित क्षेत्र में स्थित है।

इस द्वीपसमूह में हर साल लगभग 20 तूफान आते हैं, जिससे सरकार और स्वयंसेवी संगठनों के लिए आपदा प्रबंधन एक बड़ी चुनौती बन जाती है।

शुक्रवार को पापुआ न्यू गिनी के तट पर भी 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, इसका केंद्र बिस्मार्क सागर में था, जो दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले शहर लाए से 414 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में है।

लाए की पुलिस अधिकारी मैरी जेन हुआफिलोंग ने कहा कि किसी नुकसान की खबर नहीं है।

जापान की धरती कांपी, भूकंप के झटकों ने 2011 में आई प्रलय की दिलाई याद
टोक्यो, 05 अक्टूबर (वेब वार्ता)। 2011 में सुनामी का संकट झेल चुका जापान एक बार फिर भूकंप के झटकों से दहल उठा। जापान के होन्शू द्वीप के पूर्वी तट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की 6.0 मापी गई।

राष्ट्रीय भूकंप केंद्र (एनसीएस) की ओर से साझा जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 50 किलोमीटर गहराई में था।
फुकुशिमा, मियागी और इवाते प्रांत में भूकंप के सबसे ज्यादा झटके महसूस हुए हैं।

इन्हें कई सेकेंड तक महसूस किया गया। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और अफरातफरी का माहौल बन गया। कुछ देर के लिए लोगों को 2011 में आई प्रलय याद आ गई.

भूकंप का केंद्र समुद्र के भीतर था। इसकी गहराई केवल 50 किलोमीटर था। हालांकि मौसम विभाग ने भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की, लेकिन लोगों को 2011 की वो प्राकृतिक आपदा याद आ गई, जब भूकंप के परिणामस्वरूप हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

हालांकि भूकंप में जानमाल की क्षति को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। जापान पेसिफिक रिंग ऑफ फायर में स्थिति है, जिसकी वजह से यहां पर टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधि होती रहती है। यही कारण है कि जापान से अक्सर भूकंप की खबरें सामने आती है। भूकंप
के बाद यहां सुनामी का भी खतरा बना रहता है।

जापान में अब तक का सबसे विनाशकारी भूकंप 11 मार्च 2011 को आया, जिसने खूब तबाही मचाई थी। जापान के तोहोकू (पूर्वी जापान) में 9.0-9.1 तीव्रता वाले भूकंप के आधे घंटे बाद समुद्र में 40 मीटर से भी ज्यादा ऊंची सुनामी उठी। इसकी वजह से जापान को बड़ी तबाही का सामना करना पड़ा था।

इस प्राकृतिक आपदा में 18 हजार से ज्यादा लोग मारे गए और लापता हो गए। साथ ही बुनियादी ढ़ांचों का काफी नुकसान हुआ था। 2011 में आए इस भूकंप का असर जापान के फुकुशिमा परमाणु संयंत्रों पर भी देखने को मिला था।

भूकंप की वजह से फुकुशिमा पावर प्लांट में रिसाव होने लगा। यह घटना जापान के इतिहास की सबसे विनाशकारी प्राकृतिक आपदाओं में से एक मानी जाती है।

फिलीपीन में भूकंप से 72 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
बोगो (फिलीपीन), दो अक्टूबर (एपी) मध्य फिलीपीन में आए विनाशकारी भूकंप के बाद बचावकर्मियों ने ढहे मकानों और अन्य क्षतिग्रस्त इमारतों में खुदाई करने वाले वाली मशीनों और खोजी कुत्तों की मदद से जीवित लोगों की तलाश की।

फिलीपीन में आए शक्तिशाली भूकंप के कारण कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई है और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग 10 बजे 6.9 तीव्रता का भूकंप आया जिससे सेबू प्रांत के बोगो शहर और आसपास के गांवों में कई मकान, नाइट क्लब और व्यापारिक इमारतें ढह गईं तथा इनके मलबे में कई लोग फंस गए। इस भूकंप के कारण मारे गए लोगों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

छिटपुट बारिश और क्षतिग्रस्त पुलों एवं सड़कों के कारण बचाव अभियान में बाधा पैदा हुई है।

नारंगी और पीले रंग की हैट पहने बचावकर्मियों ने एक ढही इमारत के मलबे में जीवित लोगों की तलाश करने के लिए स्पॉटलाइट, एक खुदाई मशीन एवं खोजी कुत्तों की मदद ली।

भूकंप का केंद्र बोगो से लगभग 19 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में पांच किलोमीटर की गहराई में था। बोगो सेबू प्रांत का एक तटीय शहर है और इसकी आबादी लगभग 90,000 है।

बोगो शहर के आपदा-शमन अधिकारी रेक्स यगोट ने बुधवार को ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि भूस्खलन और चट्टानों से प्रभावित एक पहाड़ी गांव में झुग्गियों में खोज और बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए बचावर्मियों ने वहां एक खुदाई मशीन ले जाने का प्रयास किया।

एक अन्य आपदा न्यूनीकरण अधिकारी ग्लेन उर्सल ने कहा, ‘‘इस क्षेत्र में बचाव अभियान चलाना कठिन है क्योंकि यहां खतरनाक स्थितियां हैं।’’ उन्होंने बताया कि कुछ जीवित लोगों को पहाड़ी गांव से अस्पताल लाया गया है।

फिलीपीन ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान ने कुछ देर के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की थी और लोगों को सेबू तथा निकटवर्ती प्रांतों लेयते एवं बिलिरान के तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी थी लेकिन कुछ ही घंटों बाद चेतावनी हटा ली गई।

घबनाए हुए हजारों लोगों ने चेतावनी वापस लिए जाने के बावजूद अपने घरों में लौटने से इनकार कर दिया और वे रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद रात भर घास के खुले मैदानों और उद्यानों में ही रहे।

भूकंप प्रभावित शहरों और कस्बों में स्कूल एवं सरकारी कार्यालय बंद कर दिए गए हैं और इमारतों की सुरक्षा की जांच की जा रही है।

‘फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी’ के निदेशक टेरेसिटो बैकोलकोल ने बताया कि मंगलवार रात आए भूकंप के बाद 600 से अधिक झटके महसूस किए गए।

सेबू और अन्य प्रांत उस उष्णकटिबंधीय तूफान से अभी उबर रहे थे जिसने शुक्रवार को मध्य क्षेत्र में तबाही मचाई थी जिससे कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई

अफगानिस्तान में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 900 हुई
जलालाबाद, दो सितंबर (एपी) अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 900 हो गई है और 3,000 लोग घायल हुए हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जीवित बचे लोगों की तलाश में इलाके में बचाव दल का तलाश अभियान जारी है।

रविवार देर रात को एक पर्वतीय क्षेत्र में आए 6.0 तीव्रता के भूकंप से गांव तबाह हो गए और लोग घंटों मलबे में फंसे रहे।

अफगानिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता यूसुफ हम्माद ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को बताया, ‘‘घायलों को निकाला जा रहा है, इसलिए ये आंकड़े बदल सकते हैं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘भूकंप के कारण कुछ इलाकों में भूस्खलन हुआ, जिससे सड़कें अवरुद्ध हो गईं, लेकिन उन्हें फिर से खोल दिया गया है और बाकी सड़कों को भी खोल दिया जाएगा ताकि उन इलाकों तक पहुंच आसान हो सके जहां पहुंचना मुश्किल था।’’

दक्षिण अमेरिका के ड्रेक पैसेज में शक्तिशाली भूकंप, यूएसजीएस ने 7.5 तीव्रता बताई
वाशिंगटन, 22 अगस्त (वेब वार्ता)। दक्षिण अमेरिका के ड्रेक पैसेज को शक्तिशाली भूकंप का सामना करना पड़ा। शुरुआत में इसकी तीव्रता 8 बताई गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बाद में कहा कि भूकंप की तीव्रता 7.5 रही। भूकंप 10.8 किलोमीटर की गहराई पर आया। इसका केंद्र ड्रेक पैसेज था।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार यह ड्रेक पैसेज दक्षिण अमेरिका के सबसे दक्षिणी सिरे और अंटार्कटिका के बीच एक जल निकाय है। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने ड्रेक पैसेज भूकंप के बाद कोई चेतावनी जारी नहीं की। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र (पीटीडब्ल्यूसी) ने जरूर चिली के लिए संक्षिप्त चेतावनी जारी की। इसमें कहा गया कि ड्रेक पैसेज में आए भूकंप से अगले तीन घंटों के भीतर चिली के कुछ तटों पर खतरनाक सुनामी लहरें उठने की आशंका है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप अर्जेंटीना समयानुसार रात 11:16 बजे चिली और अर्जेंटीना के तटों से छह मील की गहराई पर आया। भनक लगते ही चिली सरकार ने अंटार्कटिका स्थित अपने कुछ ठिकानों पर संभावित सुनामी लहरों की चेतावनी जारी की। राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि अमेरिका में सुनामी का खतरा बहुत कम है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भूकंप की अपनी माप को 8 की प्रारंभिक रीडिंग से घटाकर 7.5 कर दिया।

एबीसी न्यूज के अनुसार यह भूकंप अर्जेंटीना के उशुआइया से लगभग 710 किलोमीटर (441 मील) दक्षिण-पूर्व में ड्रेक पैसेज में स्थानीय समयानुसार रात 11:16 बजे आया। भूकंप की प्रारंभिक गहराई 10.8 किलोमीटर (6.7 मील) थी। ड्रेक पैसेज दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी सिरे और अंटार्कटिक प्रायद्वीप के बीच दक्षिण अटलांटिक और दक्षिण प्रशांत महासागरों को जोड़ता है। यह क्षेत्र अत्यंत दुर्गम है। अभी तक किसी प्रकार के नुकसान या किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

एरिन तूफानः द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक अन्य खबर के अनुसार अमेरिका में तूफान एरिन की वजह से उत्तरी कैरोलिना के आउटर बैंक्स में तीव्र लहरें उठ रही हैं। इसके मद्देनजर न्यूयॉर्क शहर प्रशासन ने तैराकी पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ा दी है। न्यूयॉर्क के समुद्र तट को पहले बुधवार और गुरुवार को तैराकी के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। अब यह प्रतिबंध शुक्रवार को भी जारी रहेंगे।

एरिन तूफान उत्तरी कैरोलिना के आउटर बैंक्स से लगभग 285 मील पूर्व में स्थित है और अटलांटिक महासागर के माध्यम से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। आउटर बैंक्स में ऊंची लहरों की चेतावनी जारी की गई है। यह लहरें चार फीट तक ऊंची हो सकती हैं। तटीय बाढ़ की चेतावनी कैरोलिना से लेकर तटीय कनेक्टिकट तक के लिए जारी की गई है।

कहा गया है कि अगले 24 घंटों में पूर्वी तट से दूर जाने पर तूफान एरिन कमजोर पड़ जाएगा, लेकिन इसका तटीय प्रभाव खासकर पूर्वोत्तर में शुक्रवार और संभवतः शनिवार तक बना रहेगा।

रूस में भूकंप के बाद सुनामी से सेवेरो-कुरिल्स्क शहर तबाह, अमेरिका और जापान में लहरों ने किया भयभीत
मॉस्को/वाशिंगटन/टोक्यो, 30 जुलाई (वेब वार्ता)। रूस के कामचटका प्रायद्वीप में शक्तिशाली भूकंप के बाद आई सुनामी ने सेवेरो-कुरिल्स्क शहर को तबाह कर दिया। समुद्र में उठी तीन से चार मीटर तक ऊंची लहरों को देख लोगों की रूह कांप गई।

इस दौरान कामचटका क्षेत्र में एक किंडरगार्टन क्षतिग्रस्त हो गया। इस भूकंप के असर से अमेरिका से लेकर जापान तक सुनामी की चेतावनी जारी की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

द मॉस्को टाइम्स के अनुसार रूसी अधिकारियों ने कहा कि सुनामी ने बंदरगाह शहर सेवेरो-कुरिल्स्क को पूरी तरह तबाह कर दिया है। कामचटका प्रायद्वीप के एलिजोव्स्की जिले में तीन से चार मीटर ऊंची लहरों ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है। शहर की इमारतें समुद्री पानी में डूब गईं। अधिकारियों ने कहा कि लगभग 2,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

सरकारी मीडिया के अनुसार भूकंप से रूस में कई लोग घायल हुए हैं, लेकिन उनमें से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। सखालिन क्षेत्र के अधिकारियों ने उत्तरी कुरील द्वीप समूह में आपातकाल घोषित किया है।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने कहा कि भूकंप के तेज झटकों से एक किंडरगार्टन क्षतिग्रस्त हो गया। अच्छी बात यह रही कि उस समय कोई भी बच्चा या कर्मचारी अंदर नहीं था।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार भूकंप के केंद्र से लगभग 160 मील (257.5 किमी) दक्षिण-पश्चिम में बुधवार सुबह उत्तरी जापान के होक्काइडो तट पर पहली सुनामी लहरें आईं। कई अन्य देशों में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया ने अपने अधिकांश तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की। इन क्षेत्रों में उत्तरी तट और हैडा ग्वाई, वैंकूवर द्वीप का तट और हुआन डे फूका जलडमरूमध्य तट शामिल हैं। पश्चिमी प्रशांत महासागर के देश माइक्रोनेशिया के गुआम और अन्य द्वीपों पर भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

यूएस टुडे अखबार की खबर के अनुसार अमेरिका में सुनामी की लहरें हवाई और पश्चिमी तट तक पहुंच गईं। इसके बाद प्रशांत महासागर, अलास्का और पूरे अमेरिका के पश्चिमी तट पर अलर्ट जारी किया गया। अभी तक कहीं से बहुत ज्यादा नुकसान की सूचना नहीं है।

यूरेका की मौसम विज्ञान सेवा ने 30 जुलाई को सुबह 3:47 बजे पूर्वी समयानुसार एक्स पर पोस्ट किया कि क्रिसेंट सिटी, कैलिफोर्निया और हम्बोल्ट खाड़ी में सुनामी लहरें उठ रही हैं। इससे तटीय क्षेत्रों को खतरा पैदा हो सकता है। सिएटल मौसम सेवा कार्यालय के अनुसार वाशिंगटन तट पर स्थानीय समयानुसार आधी रात बाद सुनामी की लहरें उठीं। यह कितनी ऊंची रहीं, इसका विवरण नहीं मिल सका है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर पोस्ट किया, प्रशांत महासागर में आए भीषण भूकंप के कारण हवाई में रहने वालों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। मजबूत रहें और सुरक्षित रहें। अधिकारियों का कहना है कि हवाई के काहुलुई और माउई में तेज सुनामी के बीच 5 से7 फीट तक ऊंची लहरें उठीं।

होनोलूलू आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने हवाई के कुछ तटीय क्षेत्रों को तत्काल खाली कराने का आह्वान किया है। सैन डिएगो के अधिकारियों का कहना है कि सुनामी की चेतावनी जरूर जारी की गई है पर काउंटी को फिलहाल कोई खतरा नहीं है। अलास्का के लिए जारी सुनामी चेतावनी में अट्टू से समालगा दर्रे तक के तटीय क्षेत्र शामिल हैं। अलास्का में सुनामी आने का अनुमानित समय शाम 6:45 बजे से रात रात 8:00 बजे के बीच का है।

सीएनएन की खबर के अनुसार, ओआहू के उत्तरी तट पर सुनामी ने हलेइवा बोट हार्बर बंदरगाह के पार्किंग स्थल को जलमग्न कर दिया है। हलेइवा में चार फुट ऊंची लहरें उठीं। तटरक्षक बल के जहाजों ने आपातकालीन सायरन बजाकर लोगों को आगाह किया।

द जापान न्यूज के अनुसार रूस में आए भूकंप के बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने होक्काइडो से वाकायामा तक 13 प्रांतों के प्रशांत तटरेखाओं पर सुनामी की चेतावनी जारी की।

17 अन्य प्रांतों को भी आगाह किया गया। दोपहर 1:52 बजे इवाते प्रांत के कुजी बंदरगाह पर 1.3 मीटर ऊंची लहरें उठीं। दोपहर 2:37 बजे टोक्यो के हचिजोजिमा द्वीप पर 80 सेंटीमीटर ऊंची लहरें उठीं। दोपहर 2:57 बजे होक्काइडो के नेमुरो में भी सुनामी की लहरें उठीं। मियागी प्रांत के इशिनोमाकी में 50 सेंटीमीटर लहरें देखी गईं।

सुनामी की चेतावनी के मद्देनजर निसान मोटर कंपनी ने अपने तीन संयंत्रों में परिचालन निलंबित कर दिया है। किरिन होल्डिंग्स कंपनी ने भी अपने तीन संयंत्रों में कामकाज रोक दिया। सप्पोरो ब्रुअरीज लिमिटेड ने शिजुओका प्रांत स्थित अपने शिजुओका संयंत्र में परिचालन निलंबित करने की घोषणा की। जापान में सैकड़ों सुविधा स्टोर भी अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं।

चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, आपातकालीन प्रबंधन एवं जलवायु तत्परता मंत्रालय की वेबसाइट इमरजेंसीइन्फोबीसी के अनुसार, सुनामी की चेतावनी तब जारी की जाती है जब खतरे का स्तर ज्ञात नहीं होता। प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को समुद्र, समुद्र तट और बंदरगाहों, मरीना, ब्रेकवाटर, खाड़ियों और प्रवेश द्वारों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

रूसी विज्ञान अकादमी की भू-भौतिकीय सेवा की कामचटका शाखा के अनुसार प्रायद्वीप में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.7 मापी गई।यह 1952 के बाद आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है।

अमेरिकी भू-गर्भीय सर्वेक्षण ने बयान में इसकी तीव्रता 8.8 बताई है। बयान के अनुसार, भूकंप 19.3 किलोमीटर की गहराई पर आया और इसका केंद्र अवाचा खाड़ी के तट पर स्थित 165,000 की आबादी वाले पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर से 126 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में था।

हरियाणा का झज्जर जिला रहा भूकंप का केंद्र, लोग बोले- पहला झटका ज्यादा तेज
झज्जर/नई दिल्ली, 10 जुलाई (वेब वार्ता)। दिल्ली एनसीआर में गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे दो बार भूकंप के तेज झटके मसूस किए गए, जिसका केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले में था। स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप के झटकों से वे सहम गए। लोगों ने कहा कि भूकंप का पहला झटका ज्यादा तेज था।

हरियाणा के झज्जर जिले और दिल्ली एनसीआर में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सुबह 9.05 से 9.10 के बीच भूकंप के दो झटके आए, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 और 3.0 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र झज्जर शहर से 10 किलोमीटर उत्तर में था, जिसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे मापी गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप के झटकों से वे सहम गए। अरुण कुमार ने कहा, “हम बेड पर बैठे थे, तभी बेड हिलने लगा। पूरा परिवार तुरंत घर से बाहर निकल आया। दूसरा झटका हल्का था।” धर्मपाल ने बताया, “मैं दुकान में था, दुकान हिलने लगी। हम तुरंत बाहर भागे।”

सुखबीर सिंह ने कहा, “मैं अखबार पढ़ रहा था, तभी जोरदार झटका लगा। पहला झटका ज्यादा तेज था।” बलराम ने बताया, “खाना खाते समय झटके आए। 10-12 सेकंड तक दो बार झटके महसूस हुए, पहला ज्यादा तेज था।” मेहरचंद ने चिंता जताते हुए कहा, “बरसात में भूकंप नुकसानदायक होता है, क्योंकि इससे मकानों को नुकसान हो पहुंचता है।” वहीं नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने भी पहले झटके को ज्यादा तेज बताया। फिलहाल, किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

झज्जर और दिल्ली में सुबह के भूकंप के झटकों से लोग डर गए और कई घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के समय खुले मैदान में जाना, मजबूत फर्नीचर के नीचे छिपना या दीवारों से दूर रहना सुरक्षित माना जाता है।

इससे पहले, 17 फरवरी को दिल्ली और पूरे एनसीआर में सोमवार सुबह 5:36 बजे तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि जो लोग सो रहे थे, उनकी नींद टूट गई, और जो जाग रहे थे, वे दहशत में आ गए। लोगों ने तत्काल अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली और कुछ समय तक बाहर ही रुके रहे। भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था और इसकी गहराई 5 किलोमीटर रही।