Ishan Kishan - Loktej

टी20 विश्व कप फतेह के बाद नवादा पहुंचे स्टार क्रिकेटर ईशान किशन
नवादा, 13 मार्च (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट टीम के आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन गुरुवार रात बिहार के नवादा पहुंचे। टी20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद यह उनका अपने पैतृक निवास का पहला दौरा था।

ईशान सड़क मार्ग से करीब 120 किलोमीटर का सफर तय कर सीधे पुरानी जेल रोड स्थित अपनी दादी और पूर्व सिविल सर्जन डॉ. सावित्री शर्मा के आवास पर पहुंचे।

जैसे ही ईशान ने अपनी दादी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, पूरे परिवार में खुशी के आंसू और उल्लास का माहौल छा गया। ईशान ने अपनी इस बड़ी सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी के मार्गदर्शन और संस्कारों को दिया है।

ईशान किशन के नवादा पहुंचने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, उनकी दादी के घर के बाहर सैकड़ों क्रिकेट प्रेमियों का हुजूम इकट्ठा हो गया। आधी रात को भी लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने और सेल्फी खिंचवाने के लिए घंटों इंतजार करते रहे।

प्रशंसकों का जोश इतना अधिक था कि स्थानीय प्रशासन को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। ईशान ने भी मुस्कुराकर प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया, जो यह दर्शाता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकने के बावजूद वे अपनी मिट्टी और जड़ों से मजबूती से जुड़े हुए हैं।

विश्व कप में ईशान किशन के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें देश के युवा क्रिकेटरों का नया आइकन बना दिया है। नवादा के स्थानीय लोगों का कहना है कि ईशान की सफलता बिहार की प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा संदेश है कि सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत से दुनिया जीती जा सकती है।

ईशान किशन के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल के बीच समय निकालकर अपने घर आना स्थानीय क्रिकेट प्रेम को और बढ़ावा दे रहा है। फिलहाल, ईशान कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे, जिसके बाद वे आगामी सीरीज के लिए फिर से टीम इंडिया के कैंप में शामिल होंगे।

ऑपरेशन व्हाइट बॉल: ईशान ने पाकिस्तान को कूटा, सिर्फ 27 गेंदों में फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास
कोलंबो, 16 फरवरी (वेब वार्ता)। ईशान किशन भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

इसी के साथ उन्होंने इफ्तिखार अहमद के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिन्होंने भारत के विरुद्ध साल 2022 में 32 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी।

इस लिस्ट में मिस्बाह-उल-हक तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 2017 में भारत के खिलाफ 33 गेंदों में इस आंकड़े को छुआ था, जबकि विराट कोहली साल 2016 में पाकिस्तान के विरुद्ध 34 बॉल में अर्धशतक लगा चुके हैं। गौतम गंभीर ने साल 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ 38 गेंदों में यह कारनामा किया था।

अगर टी20 वर्ल्ड कप से इतर बात की जाए, तो दोनों देशों के बीच टी20 मुकाबले के दौरान सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड मोहम्मद हाफिज के नाम है, जिन्होंने साल 2012 में भारत के खिलाफ 23 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

वहीं, अभिषेक साल 2025 में खेले गए मुकाबले में 24 गेंदों में अर्धशतक लगाकर दूसरे नंबर पर हैं। इस फेहरिस्त में ईशान किशन नंबर-3 पर पहुंचे हैं। वहीं, युवराज सिंह साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ 29 गेंदों में अर्धशतक लगा चुके हैं।

ईशान किशन ने रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में 40 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन की पारी खेली। इसी के साथ ईशान भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 मुकाबले में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

इस लिस्ट में विराट कोहली शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में नाबाद 82 रन की पारी खेली थी, जबकि मोहम्मद रिजवान ने साल 2021 में भारत के खिलाफ नाबाद 79 रन बनाए थे। विराट कोहली साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ 78 रन की नाबाद पारी खेल चुके हैं।

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। +3.050 नेट रन रेट के साथ यह टीम शीर्ष पर है, जबकि पाकिस्तान ने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते, लेकिन +0.932 की वजह से यह टीम दूसरे स्थान पर है।

सूर्यकुमार ने इशान किशन की बल्लेबाजी और गेंदबाजों की सराहना की
कोलंबो, 16 फरवरी (वेब वार्ता)। भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने इशान किशन और गेंदबाजों की सराहना की।

पाकिस्तान पर 61 रनों से जीत दर्ज करने के बाद सूर्यकुमार ने कहा, “ यह जीत के लिए भारत के लिए है। लेकिन हम इसी तरह की क्रिकेट खेलना चाहते हैं और टॉस के दौरान जैसा कि मैंने कहा था कि हम पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे।

शुरुआत में हमने विकेट गंवा दिया था लेकिन किशन ने बढ़िया बल्लेबाजी की। 155 का स्कोर मुकाबले को करीबी बना सकता था लेकिन 175 पार स्कोर था। तिलक, रिंकू, शिवम सबने बढ़िया बल्लेबाजी की और गेंदबाजी में सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया। ”

वहीं प्लेयर ऑफ द मैच इशान किशन ने कहा, “विकेट इतनी आसान नहीं थी लेकिन आपको अपने आप पर विश्वास रखना होता है इसलिए मैं केवल गेंद को देखकर खेलने का प्रयास कर रहा था। मैंने ऑफ साइड गेम पर बेहद काम किया है, यह बड़ा ग्राउंड है और यहां गैप भी मिलता है इसलिए मैं गैप में खेलने की कोशिश कर रहा था।

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला हमेशा खास होता है, न केवल हमारे लिए बल्कि हमारे देश के लिए भी। उनकी टीम में काफी अच्छे स्पिनर थे और इस जीत से हमें टूर्नामेंट में आगे के लिए काफी आत्मविश्वास मिलेगा।

जब शाहीन गेंदबाज कर रहे थे तो लगा था कि पिच से तेज गेंदबाजो को मदद नहीं मिल रही है लेकिन जिस तरह से हार्दिक और बुमराह ने गेंदबाजी की वो बेहद लाजवाब थी।”

इशान किशन के शतक से झारखंड ने हरियाणा को हराकर पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती
पुणे, 18 दिसंबर (भाषा) भारतीय टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने बृहस्पतिवार को यहां शानदार शतक जड़कर हरियाणा के खिलाफ 69 रन की जीत के साथ झारखंड को पहला सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई और साथ ही राष्ट्रीय टी20 टीम में वापसी का मजबूत दावा पेश किया।

किशन ने 49 गेंद में 10 छक्कों और छह चौकों से 101 रन बनाए जिससे झारखंड ने तीन विकेट पर 262 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। उन्होंने कुमार कुशाग्र (81 रन, 38 गेंद, आठ चौके, पांच छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 गेंद में 177 रन की साझेदारी भी की। अनुकूल रॉय (20 गेंद पर नाबाद 40 रन) और रोबिन मिन्ज (14 गेंद में नाबाद 31) ने अंत में चौथे विकेट के लिए 32 गेंद में 75 रन की अटूट साझेदारी करके टीम का स्कोर 250 रन के पार पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे हरियाणा ने विकास सिंह (30 रन पर दो विकेट) के पारी के पहले ओवर में ही दो विकेट गंवा दिए जिससे टीम अंत तक नहीं उबर पाई और अंतत: 18.3 ओवर में 193 रन पर सिमट गई।

झारखंड की ओर से सुशांत मिश्रा ने 27 और बाल कृष्ण ने 38 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए जबकि अनुकूल रॉय (42 रन पर दो विकेट) ने भी दो विकेट हासिल किए।

हरियाणा की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज यशवर्धन दलाल ने सर्वाधिक 53 रन बनाए। सामंत जाखड़ (38) और निशांत सिंधू (31) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं।

इस तरह झारखंड देश का प्रमुख टी20 घरेलू टूर्नामेंट जीतने वाला 12वां राज्य बन गया।

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर झारखंड ने मैच की चौथी गेंद पर ही विराट सिंह (02) का विकेट गंवा दिया जिन्हें अंशुल कंबोज ने आउट किया।

किशन और कुशाग्र ने इसके बाद पारी को संवारा। किशन ने टूर्नामेंट में अपना दूसरा शतक जड़ा। यह 27 वर्षीय खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रहा और 10 पारियों में 197.32 के शानदार स्ट्राइक रेट से 517 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहा।

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपना जलवा उस समय दिखाया है जब राष्ट्रीय चयनकर्ता जल्द ही न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला और टी20 विश्व कप के लिए भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम चुनने के लिए बैठक करने वाले हैं।

किशन ने हरियाणा के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से एक हाथ से छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया।

किशन आखिरकार 15वें ओवर में सुमित कुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए जबकि कुशाग्र भी अगले ओवर में पवेलियन लौट गए।

अनुकूल और मिन्ज ने इसके बाद सुनिश्चित किया कि हरियाणा को ऐसा लक्ष्य मिले जिसे हासिल करना लगभग असंभव हो।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे हरियाणा की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पहले ओवर में ही कप्तान अंकित कुमार (00) और आशीष सिवाच (00) के विकेट गंवा दिए।

विकेटकीपर बल्लेबाज दलाल ने पारी को संभालने की कोशिश की। उन्होंने सलामी बल्लेबाज अर्श रंगा (17) के साथ तीसरे विकेट के लिए 34 रन जोड़े और फिर निशांत के साथ 67 रन की साझेदारी की।

अनुकूल ने हालांकि एक ही ओवर में जमे हुए दोनों बल्लेबाजों को आउट करके झारखंड की जीत लगभग तय कर दी। गेंदबाजों ने इसके बाद जीत की औपचारिकता पूरी की।

किशन की शतकीय पारी से एसआरएच ने रॉयल्स को 44 रन से हराया
हैदराबाद, 23 मार्च (भाषा) इशान किशन (47 गेंद में नाबाद 106) की तूफानी बल्लेबाजी संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल के शानदार प्रयासों पर भरी पड़ी, जिससे सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को यहां राजस्थान रॉयल्स को 44 रौंदकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

किशन ने रॉयल्स के कमजोर आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए 45 गेंदों पर शानदार शतक  पूरा किया।  ट्रेविस हेड ने पारी की शुरुआत में 31 गेंदों पर 67 रन बनाकर रॉयल्स के गेंदबाजों के खिलाफ मनमुताबिक रन बटोरे।   हेड ने इस फ्रेंचाइजी के लिए पदार्पण कर रहे किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 गेंद में 85 रन की साझेदारी की। दोनों ने मिलकर 20 चौके और नौ छक्के लगाए जिससे एसआरएच ने छह विकेट पर 286 रन का स्कोर खड़ा किया।

यह आईपीएल का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर भी एसआरएच के नाम है। टीम ने पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तीन विकेट पर 287 रन बनाये थे।

रॉयल्स की टीम हालांकि कभी लक्ष्य का पीछा करने की स्थिति में नहीं दिखी लेकिन टीम  खराब शुरुआत से उबरते हुए छह विकेट पर 242 रन बनाने में सफल रही।

हैदराबाद की उमस भरी गर्मी में रॉयल्स के अनुभवहीन कप्तान रियान पराग ने आईपीएल की सबसे सपाट पिच पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करके बड़ी गलती की।

इस मैच को तीन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के लिए भी जाना जायेगा।  सैमसन (37 गेंदों पर 66 रन) और जुरेल (35 गेंदों पर 70 रन) ने 9.5 ओवरों में 111 रन की साझेदारी करके एसआरएच प्रशंसकों को थोड़ी देर के लिए डराने में सफल रही। उन्होंने बल्लेबाजी के लिए आसान परिस्थितियों का फायदा उठाते हुड सहजता से बड़े शॉट खेले।

बल्लेबाजों के आक्रामक प्रदर्शन से सनराइजर्स हैदराबाद हमेशा से ही जीत माना जा रहा था लेकिन मैच का निर्णायक मोड़ दो ओवरों में आया। एडम जम्पा (चार ओवर में 48 रन पर एक विकेट) और कप्तान पैट कमिंस (चार ओवर में बिना किसी सफलता के 60 रन) ने 10वें और 11वें ओवर में सात रन खर्च किये जिससे जरूरी रन गति काफी इजाफा हो गया।

हर्षल पटेल (चार ओवर में 34 रन पर दो विकेट) ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की खास कर आखिरी ओवरों में उन्होंने राजस्थान को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

मैच के परिणाम पर डॉट गेंद (जिस गेंद पर कोई रन नहीं बना हो) का बड़ा असर रहा। राजस्थान के बल्लेबाजों के 25 डॉट गेंदों के मुकाबले एसआरएच ने सिर्फ 15 डॉट गेंदें खेली।

सिमरजीत सिंह (तीन ओवर में 46 रन पर दो विकेट) ने शुरुआती ओवरों में विकेट चटकाकर एसआरएच को शानदार शुरुआत दिलायी। राजस्थान ने 50 रन तक तीन विकेट गंवा दिये थे।

जुरेल ने इस गेंदबाज के खिलाफ हालांकि तीन छक्के लगाकर अपने इरादे जाहिर किये।

जुरेल और सैमसन का विकेट 14वें और 15वें ओवर तीन गेंद के अंदर गिरा जिससे रॉयल्स की हार लगभग तय हो गयी।

शिमरोन हेटमायर (23 गेंदों पर 42 रन) और शुभम दुबे (11 गेंदों पर नाबाद 34) ने कुछ बड़े शॉट लगाकर टीम की हार के अंतर को कम किया।

इससे पहले एसआरएच ने पिछले सत्र की अपनी लय को जारी रखा लेकिन टीम अंतिम ओवर में दो विकेट गंवाने के कारण अपने और आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ स्कोर  को पीछे छोड़ने से चूक गयी।

जोफ्रा आर्चर ने चार ओवर में 76 रन लुटाये। वह आईपीएल इतिहास में बिना विकेट लिये सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गये।

मैच के शुरुआती 10 ओवर में हेड और आखिरी 10 ओवरों में किशन का दबदबा इतना था कि अभिषेक शर्मा (11 गेंदों पर 24 रन) और फिट हुए नीतीश रेड्डी (15 गेंदों पर 30 रन) के प्रयास फीके लगे।

हेनरिच क्लासेन (14 गेंदों पर 34 रन) ने आखिरी ओवरों में रॉयल्स के गेंदबाजों के खिलाफ कुछ शानदार शॉट खेले।

पिछले कुछ सालों में मुंबई इंडियंस के मुख्य खिलाड़ियों में से एक किशन के लिए 2024 का साल मुश्किल रहा। इस लीग के लिए घरेलू क्रिकेट को नजरअंदाज करने के कारण उन्होंने अपना केंद्रीय अनुबंध गंवाना पड़ और मुंबई की फ्रेंचाइजी ने भी उन्हें रिटेन नहीं किया।

पटना के इस छोटे कद के खिलाड़ी ने नये जोश के साथ वापसी की है और नयी फ्रेंचाइजी के लिए अपने पहले मैच में दमदार प्रदर्शन किया है। वह इस सपाट पिच पर और सात मैच खेल सकते हैं । वह इस तरह के प्रदर्शन से राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेंगे।

रॉयल्स के सबसे अनुभवी गेंदबाज आर्चर के खिलाफ शुरुआती ओवर से ही हेड ने दबदबा कायम कर 23 रन बटोरे।  हेड ने उनके खिलाफ पुल शॉट पर छक्का जड़ा तो किशन ने उन्हें एक्स्ट्रा कवर पर छक्का लगाने के बाद उनकी गति का इस्तेमाल करते हुए स्कूप शॉट की मदद से विकेटकीपर के ऊपर से गेंद को छह रन के लिए भेजा।

आर्चर की अधिक गति उनकी कमजोर कड़ी साबित हो रही थी तो वहीं फजलहक फारूकी (तीन ओवर में बिना किसी सफलता के 49 रन) और संदीप शर्मा चार ओवर मे 51 रन पर एक विकेट) की कम गति उनके लिए परेशानी का सबब बनी।

अबूझ स्पिनर महेश तीक्षणा (चार ओवर में 52 रन पर दो विकेट) को दो सफलता तो मिली लेकिन वह सही लंबाई के साथ गेंदबाजी नहीं कर सकें। रॉयल्स के लिए सिर्फ तुषार देशपांडे (चार ओवर में 44 रन पर तीन विकेट) ही पारी के अंत में सम्मानजनक आंकड़े के साथ लौटे।

ईशान किशन ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किये 4,000 रन
नई दिल्ली, 19 अप्रैल (हि.स.)।भारत और मुंबई इंडियंस (एमआई) के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने टी-20 क्रिकेट में 4,000 रन पूरे कर लिए हैं। किशन ने यह उपलब्धि मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हासिल की।

मैच में किशन ने 31 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में तीन चौके और दो छक्के शामिल थे। उनके रन 122.58 की स्ट्राइक रेट से आए। किशन ने अब तक 156 टी20 मैचों में 28.82 की औसत और 130.43 की स्ट्राइक रेट से 4,007 रन बनाए हैं। उन्होंने 113 * के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ इस प्रारूप में तीन शतक और 22 अर्धशतक बनाए हैं।

इन मैचों में से, उन्होंने भारत के लिए 27 टी20 खेले हैं, जिसमें उन्होंने 25.11 की औसत और 122.74 की स्ट्राइक रेट से 653 रन बनाए हैं। उनके नाम प्रारूप में भारत के लिए चार अर्धशतक हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89 है। टी20ई में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली (4,008 रन), रोहित शर्मा (3,853 रन), केएल राहुल (2,265 रन), शिखर धवन (1,759 रन) और सूर्यकुमार यादव (1,675 रन) हैं।

ईशान ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी 80 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 29.55 की औसत और 133.36 की स्ट्राइक रेट से 2,039 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल में 99 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 13 अर्धशतक बनाए हैं।

किशन ने 2016-17 से आईपीएल में अब बंद हो चुके गुजरात लायंस का भी प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 15 मैचों में टीम के लिए 21.30 के औसत से एक अर्धशतक और 129.10 के स्ट्राइक रेट से 319 रन बनाए। वह आईपीएल के 2018 सीजन से एमआई का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने इस टीम के लिए 31.90 के औसत और 134 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 1,720 रन बनाए हैं। उन्होंने 99 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ टीम के लिए 12 अर्धशतक बनाए हैं।

आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली (6,844 रन), शिखर धवन (6,477 रन), डेविड वार्नर (6,109 रन), रोहित शर्मा (6,014 रन) और सुरेश रैना (5,528 रन) हैं।

क्रिकेट : कोहली और किशन की जुगलबंदी, पर खेल के मैदान के अंदर नहीं, बाहर! क्या आपने देखा उनका डांस?
भारत और श्रीलंका के बीच चल रही तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। इस मैच में भारत ने मेहमान टीम को चालीस गेंद शेष रहते चार विकेट से हरा दिया। इसी के साथ श्रीलंका का भारत में बाइलेटरल सीरीज जीतने का सपना तोड़ते हुए भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

राहुल बने संकटमोचन

इस मैच में भारत के लिए गेंदबाज कुलदीप-सिराज के अलावा जीत के नायक रहे केएल राहुल। एक समय संकट में दिख रही भारतीय टीम को केएल राहुल ने पारी को संभाला और हार्दिक पांड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी की। हार्दिक 53 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद राहुल को अक्षर पटेल का साथ मिला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी की। केएल राहुल 103 गेंद पर 63 और कुलदीप यादव 10 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे। इस मैच में रोहित-कोहली कोई बड़ा कारनामा नहीं कर पाए और जल्दी चलते बने।

कोहली-किशन ने किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

पिछले मैच में शतक लगाने वाले कोहली से दर्शकों को बहुत उम्मीद थी पर वो महज चार बनाकर वापस लौट गये। हालांकि जीत के बाद उन्होंने सुनिश्चित किया कि दर्शक बिना किसी याद के वापस न जाए। दूसरे मैच में भारत की जीत के बाद, उन्होंने और इशान किशन ने अपने प्रभावशाली डांस मूव्स से भीड़ को खुश कर दिया। दोनों को स्टैंड के सामने कुछ पेचीदा डांस स्टेप्स करके दिखाए, जिसको देखकर दर्शकों ने तालियां बजाईं। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Virat and ishan dancing at Eden gardens.🔥🔥🔥 @imVkohli @ishankishan51 #INDvsSL #ViratKohli #ViratKohli𓃵 #viral2023 #RohitSharma #EdenGardens pic.twitter.com/Z0GqNSLfQa

— Hritik Singhania (@2511_hritik) January 12, 2023

दोहरा शतक लगाकर भी बेंच पर है किशन

प्रदर्शन की बात करें तो इस सीरीज के दोनों ही मैचों में इशान किशन बेंच पर ही बैठे रहे। सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो ये है कि अपने आखरी मैच, जो 10 दिसंबर, 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ था, इशान ने एकदिवसीय मैचों में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे तेज और सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया था। वहीं रोहित के टीम में वापस आने के बाद उन्हें गिल के लिए अपनी जगह छोड़नी पड़ी। वहीं शुभमन ने श्रृंखला के पहले मैच में 60 गेंदों पर 70 रन बनाकर और फिर दूसरे मैच में 12 गेंदों में 21 रन बनाकर अपेक्षाओं को पार कर लिया। कोहली की बात करें तो कोहली ने पहले मैच में शानदार शतक जड़ा था।

क्रिकेट : अपने साथी खिलाड़ी पंत की दुर्घटना की खबर सुनकर चौंक गए ईशान, कही ये बात
शुक्रवार यानी 30 दिसंबर की रात में भरतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। सुबह के समय रूड़की के पास गुरुकुल नारसन एरिया एरिया में पंत की कार का एक्सीडेंट हुआ था। इस हादसे में उन्हें काफी चोटें आईं। वहीं उनकी गाड़ी जलकर राख हो गई। अच्छी बात ये रही कि पंत सही समय पर गाड़ी से बाहर आ गये थे और अभी भी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं। पंत के साथी ईशान किशन को इस बारे में पता नहीं था। किशन के रणजी मैच के दौरान इस घटना की जानकारी मिली। जब उन्हें फैंस ने बताया तो वह चौंक गए। उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इस तरह ईशान किशन को पंत के हादसे की जानकारी मिली

आपको बता दें कि अपनी घरेलू टीम झारंखड के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे किशन को इस बात की जानकारी उस समय हुई जब सेना के सामने चल रहे मैच के आखिरी दिन ड्रिंक ब्रेक के दौरान एक दर्शक ने पंत के चोटिल होने के बारे में बताया। फैंस को ऑटोग्राफ और सेल्फी देने के दौरान किशन को किसी ने बताया कि पंत का एक्सीडेंट हो गया है। इस पर वह हैरान रह गए।

Ishan Kishan getting to know about Rishabh Pant's accident through fans. I do understand fan emotions but breaking a news like this in the middle of the game is not a good idea. Few fans realized this and told him to focus on the game. Good on Ishan to maintain his composure. pic.twitter.com/cEG0fd3jYa

— Kanav Bali🏏 (@Concussion__Sub) January 2, 2023

जानिए फैन ने क्या कहा?

किशन को पंत के बारे में बताते हुए एक फैन ने कहा, ''ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया है।'' इस पर किशन ने कहा, ''क्या।'' किशन ने उसी दिन पंत के लिए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, ''ऋषभ पंत, तुम्हारे शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना। जल्दी ठीक हो जाओ और मजबूत होकर वापस आओ।'' झारखंड ने सेना के खिलाफ उस मैच में नौ विकेट से जीत हासिल की थी।

अब कैसे है पंत?

इस दुर्घटना के बाद वह लंबे समय तक पेशेवर क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। माना जा रहा है कि पंत को पूरी तरह ठीक होने में कम से कम छह महीने लगेंगे। पंत के घुटने में फ्रैक्चर और उनके माथे में टांके लगे हैं। हाथ और पीठ में चोट भी लगी है। पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी-मार्च में होने वाली सीरीज से बाहर हो सकते हैं। इसके अलावा उनके आईपीएल के 16वें सीजन से भी दूर रह सकते हैं।

भारतीय टीम के इस उभरते सितारे ने बताया कि जब उसकी तुलना महेन्द्र सिंह धोनी से होती है तब कैसे लगता है!
भारतीय क्रिकेट स्टार इशान किशन ने कहा है कि जब कभी उनकी तुलना महेन्द्र सिंह धोनी के साथ होती है तो वे उसे सकारात्मक दृष्टि से देखते हैं। वे कहते हैं कि लोग जब  उनकी तुलना पूर्व भारतीय कप्तान धोनी से करते हैं तो इसका अर्थ है कि उनके थोड़ी बहुत प्रतिभा होगी ही। बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ एक दिवसीय मैच में सबसे तेज दोहरा शतक ठोकने के बाद इशान किशन रातों-रात हीरो बन गये।

इशान किशन ने कहा है कि उन्हें ‌गिलक्रिस्ट की बल्लेबाजी और विकेटकिपिंग पसंद है। वहीं उन्होंने धोनी भाई को मैदान के अंदर और बाहर देखा है। जिस प्रकार से वो अपना शांत स्वभाव कायम रखते हैं और सबके साथ हिल-मिल कर रहते हैं, ये गुण जीवन में अपनाने योग्य हैं। एक बड़ा खिलाड़ी कैसे चीजों को हैंडल करता है वो मैंने माही भाई में देखा है और उनसे बहुत कुछ सीखा है। किशन ने कहा कि महेन्द्र सिंह धोनी ने देश के लिये जितनी भी किया है उसका यदि वे 70 प्रतिशत भी कर पाए तो खुशी होगी।

Levelling up 💥 pic.twitter.com/WP8KwcRras

— Ishan Kishan (@ishankishan51) November 7, 2022

गौरतलब है कि बांग्लादेश में इशान किशन एक अलग ही रूप में नजर आये थे। उन्होंने एक दिवसीय मैचों के इतिहास में सर्वाधिक तेज गति से दोहरा शहर बनाने का किर्तीमान बनाया है। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 131 गेंदों में 210 रन बनाये थे। इस पारी के बाद वे कइयों की नजर मतें आ गये हैं। बता दें कि भारतीय टीम अगले सप्ताह श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला खेलने वाली है। इस श्रृंखला के लिये संभवतया इशान किशन का चयन हो सकता है। साथ ही आने वाले विश्व कप के लिये भी भारतीय चयनकर्ता इशान किशन पर भरोसा जता सकते हैं।