Nadiad - Loktej

वैष्णव ने की बुलेट ट्रेन परियोजना के आणंद नाडियाड स्टेशन में निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा
नाडियाड, 01 मार्च (वेब वार्ता)। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को यहां हाईस्पीड रेलवे (बुलेट ट्रेन) परियोजना के आणंद नाडियाड स्टेशन में निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। रेल मंत्री ने बुलेट ट्रेन परियोजना में काम कर रहे श्रमिकों और कर्मचारियों से मुलाकात की और उनकी कुशल क्षेम पूछी। श्री वैष्णव उनके साथ ज़मीन पर बैठे और तस्वीरें खिंचवाईं। रेल मंत्री ने श्रमिकों को देश निर्माण में योगदान देने के लिए बधाइयाँ दीं। श्रमिकों ने भी जोश में आकर भारत माता की जय के नारे लगाये। श्रमिकों ने कहा कि जब सरकार और मंत्री हमें इतनी इज्जत देते है तो हम अपना सब कुछ लगा कर जी जान से काम करेंगे।

श्री वैष्णव ने संवाददाताओं से कहा कि बुलेट-ट्रेन परियोजना बहुत तेजी से बढ़ रही है। भारतीय विशेषज्ञों ने गुणवत्ता और गति के मामले में अद्वितीय प्रदर्शन किया है और जापान के विशेषज्ञ भी इसकी प्रशंसा कर रहे हैं हालांकि, उन्होंने इस परियोजना के पूरे होने की समय सीमा के बारे में कुछ नहीं कहा। इससे पहले उन्होंने बुलेट ट्रेन परियोजना में आणंद के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 48 को पार करने के लिए देश में पहली बार बनाए गए 100 मीटर के गर्डर को भी देखा। शत प्रतिशत भारतीय इस्पात का उपयोग करके हापुड़ के सालासर संयंत्र में स्टील गर्डर घटकों का निर्माण सफलतापूर्वक तैयार किया गया है। स्टील को टाटा, जेएसडब्ल्यू और सेल जैसे प्रमुख निर्माताओं से प्राप्त किया गया है, जिससे परियोजना के लिए उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री सुनिश्चित हुई। निर्माण की गति बढ़ाने के लिए, स्टील गर्डर की असेंबली में विशेष ‘टीएचएसबी’ बोल्ट का उपयोग किया गया है। इन उच्च शक्ति वाले बोल्टों का उत्पादन पूरी तरह से भोपाल के उन्ब्राको कारखाने में किया गया है, जिसमें महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में उन्नत भारतीय विनिर्माण की भागीदारी को प्रदर्शित किया गया है।

पुल के स्थायित्व के लिए, 'सी 5' पेंट सिस्टम, जो अपने 20 साल के सेवा जीवन के लिए जाना जाता है, का उपयोग किया गया है। पेंट सामग्री का निर्माण पूरे भारत में निप्पॉन कारखानों में किया गया है, जो पर्यावरणीय कारकों के खिलाफ लंबे समय तक चलने वाली सुरक्षा सुनिश्चित करता है और स्टील पुलों के जीवनकाल को बढ़ाता है। गर्डर का सपोर्ट करने के लिए मैगेबा द्वारा अपने कोलकाता संयंत्र में धातु से घिरे इलास्टोमेरिक बीयरिंग का निर्माण किया गया है। ये बीयरिंग झटके और आंदोलनों को अवशोषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, पुल संरचनाओं की स्थिरता और दीर्घायु सुनिश्चित करते हैं।

वैष्णव से पहले केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शनिवार को मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना का पहली बार निरीक्षण किया बिट्टू ने कहा कि यह परियोजना पीएम मोदी के आधुनिक रेलवे नेटवर्क के विजन का हिस्सा है। जिससे करीब एक लाख लोगों को रोजगार मिला है। मीडिया से बात करते हुए बिट्टू ने परियोजना के क्रियान्वयन की प्रशंसा की। बिट्‌टू ने कहा कि मैं पहली बार यहां आया हूं। यह एक बेहतरीन परियोजना है। बिट्‌टू ने कहा कि हाई-स्पीड रेल की दुनिया को जरूरत है और यह परियोजना प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप भारत को 'विकसित भारत' की ओर ले जा रही है। गुजरात में काम की गति अच्छी है, लेकिन महाराष्ट्र में इसमें कुछ अतिरिक्त समय लग रहा है, क्योंकि भूमि अधिग्रहण का कुछ काम होना है।

अधिकारियों द्वारा किए जा रहे काम की तेज़ गति की प्रशंसा करते हुए बिट्टू ने कहा कि पुल का 40 मीटर हिस्सा सिर्फ़ 16 घंटे में बनाया जा रहा है, तो इससे आप निर्माण कार्य की गति का अंदाज़ा लगा सकते हैं। जापान के साथ साझेदारी में विकसित बुलेट ट्रेन परियोजना देश के बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। मुंबई, सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद जैसे व्यापारिक केंद्रों को जोड़ने वाली एमएएचएसआर परियोजना गुजरात और महाराष्ट्र के उच्च विकास वाले क्षेत्रों से होकर गुज़रती है। परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 1,08,000 करोड़ रुपये है। मुंबई अहमदाबाद के बीच अधिकतम 320 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से बुलेट ट्रेन चलने की संभावना है। बुलेट ट्रेन कुल 12 स्थानों पर रुकेगी। स्टेशनों का काम भी तेजी से पूरा हो रहा है।

गुजरात: कथित जहरीला पेय पदार्थ पीने से तीन लोगों की मौत
नडियाद (गुजरात), 10 फरवरी (भाषा) गुजरात में खेड़ा जिले के नडियाद शहर में कथित तौर पर जहरीला पेय पदार्थ पीने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रविवार शाम को नडियाद के जवाहर नगर इलाके में तीन लोगों ने ‘जीरा’ नामक बोतलबंद पेय पदार्थ पीया जिसके बाद वह बीमार पड़ गए।

पुलिस उपाधीक्षक वीआर वाजपेयी ने बताया कि उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘शाम साढ़े छह से सात बजे के बीच तीनों लोगों को चक्कर आने की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब आठ बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया पता चला है कि कोई बोतलबंद पेय पदार्थ पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी थी।’’

अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फॉरेंसिक जांच के लिए रक्त के नमूने एकत्र किए गए हैं।

पुलिस ने फिलहाल दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और जांच कर रही है।

नवंबर 2023 में खेड़ा जिले में एक किराने की दुकान पर बेचे गए आयुर्वेदिक सिरप पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी। इस सिरप में मेथिल अल्कोहल था।

गुजरात में शराब पर प्रतिबंध है इसलिए यहां के लोग नशे के लिए ऐसे पेय पदार्थों का सेवन करते हैं।

राष्ट्रीय दृष्टिबाधित एथलेटिक्स चैंपियनशिप 14 दिसंबर से नाडियाड में
अहमदाबाद, 12 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय दृष्टिबाधित एथलेटिक्स चैंपियनशिप 14 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच गुजरात के खेड़ा जिले के नाडियाड में आयोजित की जाएगी। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

यह पहला अवसर होगा जबकि इस प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली से बाहर किया जाएगा।

भारतीय दृष्टिबाधित खेल संघ (आईबीएसए) के मानद महासचिव डेविड अबशालोम ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘भारतीय दृष्टिबाधित खेल संघ इस बार इस चैंपियनशिप का आयोजन गुजरात पैरा खेल संघ के सहयोग से कर रहा है। यह चैंपियनशिप 14 से 16 दिसंबर के बीच नाडियाड में आयोजित की जाएगी।’’

चैंपियनशिप में 19 राज्यों के 175 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, रिले दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, फुटबॉल, जूडो, कबड्डी आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा।

पैक्स को मजबूत करने के लिए सहकारी बैंकें आएं आगे: अमित शाह
नडियाद, 30 जून (हि.स.)। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि जिला सहकारी बैंकों को प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) को मजबूत करने की दिशा में भी सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने 20 अलग-अलग पहल कर पैक्स को मजबूत करने का काम शुरू किया है और जिला सहकारी बैंकों को भी इस काम में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पैक्स जितने मजबूत होंगे, उतने ही सहकारी बैंक मजबूत होंगे।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के खेड़ा जिला मध्यस्थ सहकारी बैंक लिमिटेड, नडियाद की 76वीं वार्षिक बैठक (एजीएम) को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 18 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से बने बैंक के नए भवन (सरदार पटेल सहकार भवन) का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नाफेड) के अध्यक्ष और गुजरात के सहकारिता मंत्री सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस मौके पर शाह ने कहा कि खेड़ा जिले से ही देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के मार्गदर्शन में अमूल की शुरुआत हुई थी। अमूल ने पूरे देश और विश्व के सामने “सहकारिता से समृद्धि” प्राप्त करने का उदाहरण पेश किया है। शाह ने कहा कि कुछ समय पहले तक खेड़ा जिला सहकारी बैंक बंद होने की चर्चा हो रही थी, लेकिन आज इस बैंक ने 36,000 स्क्वेयर फीट का अपना भवन निर्माण किया है और सारे ई-बैंकिंग नियमों की कल्पनाओं को साकार किया है।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने “सहकार से समृद्धि और समृद्धि से सम्पूर्णता” का सूत्र दिया है। उन्होंने कहा कि इसी के तहत प्रधानमंत्री ने आज़ादी के 75 साल बाद पहली बार केन्द्र सरकार में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना की। शाह ने कहा कि यह शुरुआत आने वाले दिनों में सहकारिता क्षेत्र को कम से कम 100 साल की आयु देने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि आज सरदार पटेल सहकार भवन का ई-लोकार्पण हुआ है। यह करीब 18 करोड़ 70 लाख के खर्च से बनी चार मंजिला, आधुनिक, सेन्ट्रली एयर कंडीशंड इमारत है। उन्होंने कहा कि यह इमारत खेड़ा जिले के किसानों और निवासियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। शाह ने कहा कि खेड़ा जिला मध्यस्थ सहकारी बैंक लिमिटेड ने अपनी 76वीं एनुअल जनरल मीटिंग में गुजरात की सहकारी बैंकिंग व्यवस्था में पहली बार लोन मैनेजमेंट, डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट सिस्टम और टेबलेट बैंकिंग की शुरुआत की है, जो एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है।

केन्द्रीय मंत्री शाह ने कहा कि वर्ष 1950 में उद्घाटन के बाद से खेड़ा जिला सहकारी बैंक ने क्षेत्र के किसानों की खूब सेवा की और अपने भविष्य के बारे में जताई गई तमाम आशंकाओं को गलत साबित किया। आज यह संस्था करीब 31 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट में है और वर्ष 2012 में लाइसेंस प्राप्त करने के बाद अब इसके पास 258 करोड़ रुपये का रिज़र्व फंड और 2500 करोड़ रुपये की डिपोज़िट की है।

केन्द्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने “को-ऑपरेशन अमोग्स्ट को-ऑपरेटिव्स” नाम की नई पहल के तहत बनासकांठा और पंचमहाल जिले को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लिया है। शाह ने सहकारी संस्थाओं से जुड़े लोगों से अपने बैंक खाते जिला सहकारी बैंक में खोलने की अपील की, ताकि सहकारिता क्षेत्र में सुदृढ़ आर्थिक ढाँचे का निर्माण किया जा सके। शाह ने कहा कि सिर्फ कॉ-ओपरेटिव संस्थाओं के पैसे से ही समग्र कॉ-ऑपरेटिव मूवमेंट मजबूती से चल सकती है।

नीट पेपर लीक मामला : गुजरात के खेड़ा जिले के स्कूल तक पहुंची सीबीआई जांच
नडियाद, 26 जून (हि.स.)। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक और गड़बड़ी मामले की सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) की जांच आंच खेड़ा जिले तक पहुंच गई है। बुधवार को सीबीआई की टीम खेड़ा जिले के थर्मल स्थित जय जलाराम इंटरनेशनल स्कूल में जांच करने पहुंची। सीबीआई के साथ स्थानीय पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। इस मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपित केंद्र अधीक्षक परषोत्तम शर्मा की जमानत स्थानीय सेशन कोर्ट ने खारिज कर दी है।

दरअसल, नीट परीक्षा जय जलाराम स्कूल के गोधरा और थर्मल दोनों केन्द्र पर आयोजित की गई थी। नीट परीक्षा में गड़बड़ी करने के मामले में पंचमहाल जिले की गोधरा पुलिस ने जय जलाराम स्कूल की नीट परीक्षा के सिटी कॉ-ऑर्डिनेटर और स्कूल के प्रिसिंपल परषोत्तम शर्मा को पकड़ा था। परषोत्तम शर्मा के घर पर परीक्षा के एक दिन पूर्व तुषार भट्ट के साथ मीटिंग हुई थी, जिसमें परीक्षार्थियों की लिस्ट बनाई गई थी। परीक्षा में गड़बड़ी कराने की बात सामने आने पर परषोत्तम शर्मा ने घर की सीसीटीवी फुटेज डिलिट करवा दी थी।

जानकारी के अनुसार गोधरा में नीट परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को गलत ढंग से नकल कराने के मामले में मुख्य आरोपित केंद्र अधीक्षक परषोत्तम शर्मा की नियमित जमानत याचिका पंचमहाल जिले के मुख्य सेशन्स कोर्ट ने नामंजूर हो चुकी है। महत्व की बात है कि कोर्ट में सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी ने बताया था कि नीट की परीक्षा का देशभर में आयोजन कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जांच (एनटीए) में किसी तरह का सहयोग नहीं कर रही है। कोर्ट में बताया गया कि नीट परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुए विद्यार्थियों की ओएमआर शीट भी नहीं दी जा रही है। कोर्ट ने एनटीए के इस व्यवहार की कड़ी आलोचना की है।

गोधरा थाने में दर्ज है प्राथमिकी

नीट परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को अनुचित तरीके से मदद करने के मामले में गोधरा थाने में 8 मई, 2024 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। राज्य सरकार ने इस मामले की विस्तृत जांच के लिए समग्र केस को सीबीआई को सौंप दिया है। इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। दरअसल, नीट यूजी की परीक्षा 5 मई, 2024 को हुई थी। परीक्षा के बाद कतिपय परीक्षार्थियों के लिए पेपर लीक होने का मामला प्रकाश में आया था। गुजरात के गोधरा के जय जलाराम स्कूल में परीक्षा के आयोजन में परीक्षार्थियों को अनुचित तरीके से मदद करने का भी खुलासा हुआ था। जानकारी के अनुसार इस मामले में परीक्षार्थियों से 10 लाख रुपये तक वसूलने का आरोप है। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के शिक्षक, सेंटर के डिप्टी सुप्रिटेंडेंट समेत तीन के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। समग्र केस की जांच में पुलिस ने पांच लोगों को पकड़कर पूछताछ की थी।

खेड़ा : गलतेश्वर में नहाने गए 4 दोस्त डूबे, 1 को बचाया गया
नडियाद, 3 जून (हि.स.)। खेड़ा जिले के डाकोर के समीप गलतेश्वर महीसागर और गलती नदी के संगम में नहाने के दौरान अहमदाबाद के 3 युवकों की मौत हो गई। एक अन्य युवक को स्थानीय तैराकों ने बचा लिया। अहमदाबाद से 9 मित्र घूमने के लिए गलतेश्वर गए थे, जहां रविवार दोपहर हादसा हुआ। रविवार को एक युवक का शव बरामद किया गया, वहीं सोमवार को दो अन्य युवकों का शव बरामद कर लिया गया है।

रविवार को अहमदाबाद के युवकों का 9 सदस्यीय ग्रुप गुजरात के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों में से एक खेड़ा जिले की ठासरा तहसील के गलतेश्वर में घूमने के इरादे से आया था। इस दौरान ग्रुप के कई सदस्य महीसागर नदी में स्नान करने पहुंचे। इनमें से एक सदस्य गहरे पानी में डूबने लगा, जिससे ग्रुप के अन्य 3 सदस्य उसे बचाने के लिए आगे आए। देखते ही देखते यह 3 सदस्य भी डूबने लगे। युवकों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास के तैराक भी वहां पहुंच गए और उन्हें बचाने के लिए पानी में कूद गए। किसी तरह एक युवक को बचा लिया गया लेकिन 3 युवक गहरे पानी में डूब गए।

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के गांव के स्थानीय तैराक वहां पहुंच गए और किसी तरह एक युवक का शव बाहर निकाल पाए। जबकि दूसरे दिन सोमवार को 2 अन्य युवकों का शव बाहर निकाल लिया गया है। इन दोनों युवकों की पहचान हितेश चावडा (39 वर्ष, निवासी खोखरा, अहमदाबाद) और सुनील कुशवाहा (निवासी वटवा, अहमदाबाद) के रूप में हुई है। वहीं, रविवार को मिले शव की पहचान अहमदाबाद के प्रदीप वाघेला के रूप में हुई है।

सेवलिया थाने के पीएसआई एमएच रावल ने कहा कि अहमदाबाद से युवकों का ग्रुप गलतेश्वर आया था। इनमें से 4 मित्र नहाने गए थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भीषण गर्मी में भी वैशाख पूर्णिमा पर डाकोर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
नडियाद, 23 मई (हि.स.)। गुजरात में पिछले करीब 10 दिनों से जारी भीषण गर्मी और हीटवेव के बावजूद गुरुवार को वैशाख पूर्णिमा पर डाकोर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। 43 डिग्री सेल्सियस के तापमान को हरा श्रद्धालुओं ने आस्था को प्रकट करते हुए डाकोर के राजा रणछोड़ के दर्शन किए, पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं को किसी तरह की तकलीफ से बचाने के लिए प्रशासन ने भी इस मौके पर चाक-चौबंद व्यवस्था के साथ ही गर्मी से बचाने के हर संभव उपाय किए।

खेड़ा जिले के सुप्रसिद्ध तीर्थस्थान डाकोर में गुरुवार सुबह वैशाख पूर्णिमा का उत्सव मनाया गया। यहां स्थित राजा रणछोड़ राय के मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना जारी था। मंदिर परिसर से लेकर आसपास के सभी रास्तों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट की ओर से व्यवस्था की गई थी। इसके तहत हरे नेट से छांव किया गया। श्रद्धालुओं की चिकित्सा के लिए स्वास्थ्य विभाग की 4 टीम भी मंदिर परिसर में तैनात की गई। इसके अलावा 108 आपातकालीन एम्बुलेंस की सेवा भी स्टैंडबाय थी। इसके अलावा मंदिर के बार पानी की पर्याप्त व्यवस्था के साथ 5 वाटर एटीएम मशीन के अलावा अन्य सेवाभावी संस्थाओं की ओर से शीतल जल और शरबत का प्रबंध किया गया।

इससे पूर्व सुबह हजारों की संख्या में श्रद्धालु जय रणछोड़ माखन चोर के गगनभेदी स्वर से वातावरण को गुंजायमान कराते रहे। सुबह 5.14 बजे मंगला आरती की गई। इसके बाद सुबह 8 बजे तक दर्शन जारी रहा। सुबह 8.30 बजे ठाकोरजी को बाल भोग, शृंगार भोग और ग्वाल भोग अर्पित किया गया। पिछले 5-6 दिन से समग्र खेड़ा जिले का तापमान 43-44 डिग्री है। ऐसे में पिछले कुछ दिनों से डाकोर की गलियां सुनसान हो गई थीं। श्रद्धालुओं की आवाजाही कम थी, लेकिन वैशाख पूर्णिमा आने के साथ मंदिर के आसपास के क्षेत्र श्रद्धालुओं की आवाजाही से गुलजार हो गए।

अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत
नडियाद (गुजरात), 17 अप्रैल (हि.स.)। अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाइवे पर नडियाद के समीप भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। एक्सप्रेस वे पर टैंकर के पीछे तेज रफ्तार में आ रही कार सीधे टैंकर के पीछे जा टकराई।

यह कार वडोदरा से अहमदाबाद की ओर जा रही थी। नडियाद के समीप अपने से आगे जा रहे टैंकर से कार तेज रफ्तार में जा टकराई। इसके बाद पूरा हाइवे चीख-पुकार से गूंज उठा। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस समेत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वे हाइवे के समीप थे, इसी दौरान जोरदार आवाज सुनकर सभी घटनास्थल पर पहुंच गए। यहां एक टैंकर के पीछे कार अंदर जा घुसी थी। क्रेन बुलाकर किसी तरह कार को बाहर निकाला गया। कार से 10 लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें 8 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। बाकी दो लोगों को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस मृतकों की पहचान के लिए उनके पास से मिले आधार कार्ड के जरिए जांच कर रही है।

खेडा: निर्माणाधीन मकान का स्लैब गिरा, मलबे में दबे सभी 3 लोगों को निकाला गया
नडियाद, 11 मार्च (हि.स.)। नडियाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के समीप एक सोसायटी में निर्माणाधीन मकान का स्लैब करने से तीन श्रमिक दब गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को किसी तरह बाहर निकाला जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। घटना को लेकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई हैं।

नडियाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के समीप अदनान पार्क सोसायटी में निर्माणाधीन मकान का स्लैब सोमवार दोपहर को गिर गया। यहां काम कर रहे तीन श्रमिक इसके नीचे दब गए। घटना को लेकर आसपास के लोग जमा हो गए और राहत और बचाव कार्य में जुट गए। स्लैब का मलबा हटाकर तीनों श्रमिकों को बाहर निकाल किया गया। इसके बाद उन्हें एम्बुलेंस के जरिए समीप के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

नडियाद नगरपालिका के सीओ रुद्रेश हुदड ने बताया कि निर्माणाधीन मकान में सोमवार दोपहर को हादसा हुआ। मकान के मलबे में दबे सभी को बाहर निकाल लिया गया है। मकान के कांट्रेक्टर नेक बताया कि यहां करीब एक दर्जन श्रमिक काम कर रहे थे। मकान की पहली मंजिल का स्लैब ढाला गया था। यह स्लैब ग्राउंड फ्लोर पर गिरा जिससे पूरा मकान ध्वस्त हो गया। घटना के दौरान श्रमिकों के बच्चे भी समीप में खेल रहे थे, लेकिन सभी बाल बाल बच गए।

गुजरात के नडियाद में आयुर्वेदिक सिरप पीने से 48 घंटे में 5 लोगों की मौत
नडियाद, 30 नवंबर (हि.स.)। खेड़ा जिले की नडियाद तहसील के बलोदरा और महुधा तहसील के बगडु गांव में पिछले 48 घंटे में 5 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। इन मौतों के पीछे संदिग्ध आयुर्वेदिक सिरप को कारण बताया जा रहा है, जो नशे के लिए लोगों ने इस्तेमाल किया था। दोनों ही गांवों में इन मौतों से मातम का माहौल है।

खेड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश गढिया ने गुरुवार को बताया कि नडियाद तहसील के बलोदरा और महुधा तहसील के बगडु गांव से सबसे पहले 4 लोगों की मौत होने की खबर मिली थी। इसके बाद 5वें व्यक्ति की भी मौत की सूचना मिली। मृतकों में बगडु गांव के अल्पेश सोढा, मितेश चौहाण और बिलोदरा गांव के अशोक, अर्जुन और नटुभाई हैं। सभी शवों का पोस्टमार्टम नडियाद में डॉक्टरों के एक पैनल ने किया है। गढ़िया ने बताया कि गांव के समीप आयुर्वेदिक सिरप की बोतलों का जत्था मिला है।

उन्होंने बताया कि सिरप बेचने वाले व्यक्ति को पकड़ा गया है। इसके अलावा दो अन्य व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बरामद आयुर्वेदिक सिरप की एफएसएल में जांच कराने की प्रक्रिया शुरू की है। गढिया के अनुसार खेड़ा जिले में 5 मौतों के बाद प्रशासन की कई टीमें मामले की जांच में जुट गई है। गुरुवार सुबह से पुलिस, स्वास्थ्य विभा और फूड एंड ड्रग्स विभाग की टीम अलग-अलग सैम्पल लेकर जांच कर रही है।

राज्य पुलिस महानिदेशक विकास सहाय ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार आयुर्वेदिक दवा एक व्यक्ति बेचता था। इसके पीने से 3 लोगों की मौत हुई है, जबकि अन्य 2 लोगों ने इस तरह की दवा नहीं पी है। अभी जांच के बाद ही कुछ साफ तौर पर कहा जा सकता है। यह भी संभव है कि आयुर्वेदिक सिरप मैनुफैक्चरिंग में कुछ समस्या होने से इस घटना हुई होगी। 50 से अधिक लोगों को यह सिरप दिया गया था, सभी की जांच की जा रही है। अन्य सभी की तबियत ठीक बताई गई है।

गुजरात : नाबालिग बेटी का अश्लील वीडियो वायरल करने का विरोध करने गये पिता को मौत के घाट उतारा
गुजरात के नड़ियाद से बड़ी दुःखद खबर सामने आ रही है। यहां अपनी नाबालिग बेटी का वीडियो वायरल करने का विरोध करने गये बीएसफ जवान को सामने पक्ष के लोगों ने मौत के घाट उतार दिया।

इस घटना के संदर्भ में विस्तार से बताएं तो मामला खेडा जिले के नड़ियाद का है। यहां एक बीएसएफ जवान की स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी का वीडियो वायरल हो गया था। नड़ियाद के डिप्टी एसपी वी आर वाजपेयी ने मीडिया को बताया है कि इस वीडियो के प्रसार का विरोध करने पर पिता की हत्या कर दी गई। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

डिप्टी एसपी ने बताया कि मामला नड़ियाद के चकलासी गांव का है। बीएसफ जवान को जब अपनी बेटी के वायरल वीडियो की जानकारी मिली तो वे अपनी पत्नी, दो बेटों और भांजे के साथ गांव के एक परिवार के घर बातचीत करने गये। बता दें कि वीडियो में लड़की के साथ एक ‌15 वर्षीय किशोर भी नजर आ रहा था और आरोप है कि वीडियो उसी ने वायरल किया था। किशोर और लड़की एक ही क्लास में पढ़ते थे और दोनों में दोस्ती भी बताई गई है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार जब बीएसफएफ जवान अपने परिवार सहित बातचीत के लिये किशोर के घर गये तो दूसरे पक्ष की ओर से उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। घटना में शामिल सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।