Samantha Ruth Prabhu - Loktej

फिल्म : बॉलीवुड से दूरी बनाने जा रही हैं ‘द फैमिली मैन सीजन 2' की अभिनेत्री, जानिए किस कारण लिया ये बड़ा फैसला
अमेज़न की लोकप्रिय वेब सीरीज 'द फैमिली मैन सीजन 2' से हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली साउथ इंडियन फिल्मों की सबसे पॉपुलर, खूबसूरत और महंगी एक्ट्रेसेस में से एक सामंथा रुथ प्रभु से जुडी एक बड़ी खबर  सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो इस अभिनेत्री ने बॉलीवुड फिल्मों से अपने आप को दूर करने का फैसला लिया है। 35 साल की एक्ट्रेस ने यह फैसला अपनी बीमारी के चलते लिया है। सामंथा लंबा ब्रेक लेने की प्लानिंग कर रही हैं, ताकि वे अपनी बीमारी से पूरी तरह रिकवर हो सकें।

फिल्म ‘यशोदा’ के प्रमोशन से भी रही नदारद

https://www.instagram.com/p/Cl0QSpvSSIy/?utm_source=ig_web_copy_link

आपको बता दें कि दक्षिण की ये खूबसूरत अभिनेत्री समानता रुथ प्रभु मायोसाइटिस नाम के दुर्लभ ऑटोइम्यून डिसीज से जूझ रही हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपनी पिछली फिल्म 'यशोदा' के प्रमोशन में शामिल नहीं थी। कुछ बॉलीवुड फ़िल्में साइन कर चुकी सामंथा ने अब इनसे अपना नाम पीछे ले लिया है और मेकर्स को इन्फॉर्म कर दिया है कि वे लंबा ब्रेक चाहती हैं। इसलिए वे इन प्रोजेक्ट्स में काम नहीं कर पाएंगी।

फिल्म ‘ख़ुशी' की शूटिंग पूरी करेंगी

वहीं सूत्रों की मानें तो सामंथा अपनी अपकमिंग फिल्म 'ख़ुशी' की शूटिंग करने के बाद छुट्टी पर जायेंगी हैं, जिसमें उनके हीरो विजय देवरकोंडा हैं। इसके बाद फिल्मों से दूरी बनाना चाहती हैं। सितम्बर में सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर जानकारी दी थी कि वे मायोसाइटिस नाम की ऑटोम्यून कंडीशन से गुजर रही हैं। सामंथा ने यह भी बताया था कि वे ऐसा मानकर चल रही थीं कि वे इस बीमारी से जल्दी रिकवर हो जाएंगी, जिसके बाद वे फैन्स को इस बारे में बताना चाहती थीं। लेकिन जब उन्हें लगा कि रिकवरी में समय लग रहा है तो उन्होंने इसके बारे में पहले ही खुलासा कर दिया।