Odisha - Loktej

ओडिशा के कोणार्क में तालाब में गिरी कार, दो की मौत
भुवनेश्वर, 16 जनवरी (भाषा) ओडिशा के कोणार्क में एक कार के तालाब में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मरने वालों की पहचान प्रदेश के बालासौर जिले के सनातन सेनापति और पुरी जिले के संदीप महापात्रा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, जुनेई चौक के निकट बैंशी बाजार में तेज रफ्तार कार पलट गई और सड़क किनारे तालाब में गिर गयी। उन्होंने बताया कि कार को संदीप चला रहा था जबकि सनातन बगल की सीट पर बैठा था।

कोणार्क पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के समय मनीष सेनापति और पापुन परिदा नामक दो अन्य व्यक्ति कार की पिछली सीट पर बैठे थे।

उन्होंने बताया कि आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बचाया तथा उन्हें पास के गोप अस्पताल पहुंचाया जहां सनातन और संदीप को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वालों ने सीट बेल्ट लगा रखी थी और कार के तालाब में गिरने के बाद वे कार से तुरंत बाहर नहीं निकल पाए।

ओडिशा: जगन्नाथ मंदिर में लाखों लोगों ने किये दर्शन
पुरी, एक जनवरी (भाषा) नव वर्ष के पहले दिन बुधवार को लाखों लोगों ने भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने के लिए जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जगन्नाथ मंदिर का निर्माण 12वीं सदी में किया गया था।

मंदिर की ओर जाने वाले ‘ग्रैंड रोड’ पर मार्केट चौक से लेकर मंदिर के सिंह द्वार (सिंह द्वार) तक भक्तों की एक किलोमीटर से अधिक लंबी कतार देखी गई।

पुरी के पुलिस अधीक्षक विनीत अग्रवाल ने बताया, “पुलिस सभी तीर्थयात्रियों के लिए एक सुरक्षित और सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है।”

अधिकारी ने बताया कि मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही और दर्शन के लिए 70 प्लाटून (एक प्लाटून में 30 जवान) तैनात किए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि मंदिर के बाहर और परिसर में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी ने बताया कि श्रद्धालुओं को मंदिर में केवल पूर्व दिशा में सिंह द्वार से प्रवेश की अनुमति है और उन्हें तीन अन्य द्वारों से बाहर निकलने के लिए निर्देशित किया गया है।

उन्होंने बताया कि लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंगलवार देर रात एक बजकर पांच मिनट पर मंदिर का द्वार खोल दिया गया और तब से श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चिकित्सा से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि पूरे शहर पर निगरानी रखी जा रही है और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

जिला प्रशासन और एसजेटीए ने भीड़ को नियंत्रित करने व श्रद्धालुओं के लिए सुचारू दर्शन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्था की है।

पुलिस ने कड़े सुरक्षा उपायों के अलावा विभिन्न यातायात नियम भी लागू किए हैं।

नवीन पटनायक के सहयोगी वीके पांडियन ने ओडिशा चुनाव में हार के बाद छोड़ी राजनीति
नई दिल्ली, 9 जून (हि.स.)। ओडिशा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी सहयोगी वीके पांडियन ने रविवार को सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा की। हाल में संपन्न लोकसभा एवं विधानसभा के चुनावों में बीजू जनता दल (बीजद) को ओडिशा में मिली करारी हार के बाद आज एक वीडियो संदेश में उन्होंने इसकी घोषणा की। एक दिन पहले पटनायक ने कहा था कि पांडियन उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी नहीं हैं।

पांडियन ने कहा कि वे राजनीति में केवल अपने संरक्षक नवीन पटनायक को सहयोग देने आए थे। उनका इसके अलावा कोई मकसद नहीं था। उन्होंने न ही चुनाव न लड़ा और न ही बीजद में कोई पद लिया लेकिन कुछ कथानक ऐसे गढ़े गए जिनका हम सामना नहीं कर पाए। इसके कारण बीजद परिवार को नुकसान उठाना पड़ा। वे इसके लिए जनता और बीजद परिवार से माफी मांगते हैं। उनके पास लोगों का प्रेम ही सबसे बड़ी संपत्ति है।

ओडिशा में हाल में हुए चुनावों में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। इसका प्रमुख कारण पांडियन का नवीन पटनायक का राजनीतिक विरासत संभालना माना जा रहा है। 2000 बैच के आईएएस अधिकारी पांडियन ने दो दशक से अधिक समय तक पटनायक के निजी सचिव रहे। 2023 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद वह बीजद में शामिल हो गए।

पटनायक अपने पिता की मृत्यु के बाद राजनीति में आए थे। पहले वे केंद्र में मंत्री रहे और फिर राज्य में मुख्यमंत्री। वे लगातार 25 सालों तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे।

प्रधानमंत्री ने ओडिशा को दी 70 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
संबलपुर/नई दिल्ली, 03 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के संबलपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान करीब 70,000 करोड़ रुपये की कई बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि केंद्र हर क्षेत्र में ओडिशा का समर्थन कर रहा है। आज जिन विकास कार्यों का उद्घाटन और आधारशिला रखी गई है वे ओडिशा की प्रगति को महत्वपूर्ण बढ़ावा देंगे। ये परियोजनाएं ओडिशा में सुविधाओं के साथ-साथ यहां के नौजवानों के लिए हजारों नए रोजगार के अवसर लाने वाली हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश ने अपने एक महान सपूत पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को 'भारत रत्न' देने का निर्णय लिया है। आडवाणी का ये सम्मान इस बात का प्रतीक है कि राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन खपाने वालों को राष्ट्र कभी भुलाता नहीं है। उन्होंने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें आडवाणी का स्नेह और मार्गदर्शन निरंतर मिलता रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं से ओडिशा को काफी फायदा हुआ है। केंद्र सरकार के मदद और प्रयासों से ओडिशा पेट्रोलियम और पेट्रो-रसायन के क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि ओडिशा के रेलवे सेक्टर को पहले की तुलना में 12 गुना ज्यादा बजट दिया गया है। पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत ग्रामीण ओडिशा में लगभग 50,000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया है।गौरतलब है कि पिछले 10 वर्षों में पेट्रो-रसायन के क्षेत्र में 1.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है।

विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ जी की रथयात्रा में 8 सेवाकार्यों में दिन-रात जुटे हैं संघ के स्वयंसेवक
पुरी, 21 जून (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ जी की रथयात्रा के लिए शासन-प्रशासन अपनी तरह से तैयारियां करता है। वहीं, विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी अपना सामाजिक दायित्व पूरा करता है। जहां-जहां भी प्रशासनिक स्तर पर कुछ कमी लगती है, वहां अपने स्वयंसेवकों के माध्यम से सेवाकार्य में स्वतः जुट जाता है।

मंगलवार से ओडिशा के जगन्नाथ पुरी से शुरू हुई भव्य रथयात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने 8 प्रकार के सेवाकार्य अपने हाथों में लिए हैं। इन सेवा में पूर्ण गणवेश में संघ के 1100 स्वयंसेवक निरंतर काम कर रहे हैं। रथयात्रा के दौरान किसी भी आपातकालीन स्थिति में भीड़ के बीच से एंबुलेंस निकालने के लिए 500 मीटर का मानवीय रोड बनाया गया है। साथ ही गर्मी आदि से बेहोश होने अथवा घायल होने की स्थिति में लोगों को एंबुलेंस तक तुरंत पहुंचाया जा सके। इसके अलावा अस्पताल में प्राथमिक उपचार, एंबुलेंस सेवा, स्ट्रेचर सेवा, भोजन वितरण, पेयजल वितरण, मोबाइल वाटर ड्रिंकिंग सिस्टम, खोए हुए व्यक्ति की तलाश, रोगी सहायता इत्यादि में जुटे हुए हैं।

संघ के स्वयंसेवक सुबह से शाम तक लगातार सेवा कार्य कर रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है। सन् 2005 से ही स्वयंसेवक प्रशासन के साथ मिलकर ऐसे कई कार्य कर रहे हैं। इन 8 प्रकार की सेवाओं में सबसे प्रमुख यह भी है कि रथयात्रा मार्ग पर प्रशासन 9 दिन तक साफ-सफाई कराता ही है, पर संघ के स्वयंसेवक स्वयं भी उसकी निगरानी करते हैं, प्रशासन से कराते हैं और स्वयं भी स्वच्छता के कार्य करते हैं। भुवनेश्वर, कटक और ब्रह्मपुर सें स्वयंसेवक डॉक्टर उपस्थित रह कर प्राथमिक उपचार कर रहे हैं। इस प्राथमिक इलाज से उन डॉक्टरों का हौसला बढ़ा और उन्होंने 9 दिनों तक सेवा देने का वादा किया।

यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व 19 जून की सायंकाल सरस्वती बाल विद्यामंदिर (घोड़ा बाजार) में संघ के पदाधिकारियों ने सभी स्वयंसेवकों को 8 भागों में विभाजित कर उनके दायित्वों के बारे में समझाया। संघ और विविध संगठनों के कुल मिलाकर 2500 कार्यकर्ता इसी कार्यक्रम में लगे हैं। प्रान्त सेवा प्रमुख शांतनु मांझी, जिला कार्यवाह वामदेव नायक की देखरेख में यह कार्यक्रम चल रहा है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (ओडिशा पूर्व) के प्रांत प्रचार प्रमुख रवि नारायण पंडा ने बताया कि रथयात्रा में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए एक पूरी योजना से स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी दी गई है। स्वयंसेवक अपने पहचान पत्र के साथ समय-समय पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। साथ ही साथ किसी भी घटना-दुर्घटना से निपटने के लिए हमने पूरे प्रांत के स्वयंसेवकों को तैयार रहने के लिए कहा है।

ओडिशा रेल हादसे के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा : प्रधानमंत्री
भुवनेश्वर, 03 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के बालेश्वर जिले के बाहनगा रेलवे स्टेशन के पास हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ट्रेन दुर्घटना के लिए दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कल शाम को एक भयंकर हादसा हुआ, असहनीय वेदना मैं अनुभव कर रहा हूं। इस यात्रा में अनेक राज्यों के नागरिकों ने कुछ न कुछ गंवाया है। कई लोगों ने अपना जीवन खोया है। यह बहुत दर्दनाक, मन को विचलित करने वाला है। जिन परिवारजनों को क्षति हुई है, सरकार उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए भी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।

उन्होंने कहा कि जो परिजन हमने खोये हैं, वो तो वापस नहीं लौट पाएंगे, लेकिन सरकार उनके परिजनों के दुख में उनके साथ है। सरकार के लिए यह घटना अत्यंत गंभीर है। हर प्रकार की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा उसको सख्त से सख्त सजा होगी, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, मैं ओडिशा सरकार और यहां के प्रशासन के सभी अधिकारियों का, जिन्होंने इस तरह की परिस्थिति में, उनके पास जो भी संसाधन थे, लोगों की मदद करने का प्रयास किया। मैं यहां के नागिरकों का हृदय से अभिनंदन करता हूं।

उन्होंने कहा कि मैं इस दुख की घड़ी में घटनास्थल पर जाकर देखकर आया हूं। अस्पताल में जो घायल नागिरक थे, उनसे मैंने बात की है। मेरे पास इस वेदना को प्रकट करने के लिए शब्द नहीं है, लेकिन परमात्मा हम सबको शक्ति दे कि जल्द से जल्द हम इस दुख की घड़ी से निकलें।

ओडिशा के बालेश्वर जिले के बाहनगा बाजार स्टेशन के पास शुक्रवार शाम करीब 07 बजे हुए रेल हादसे में अब तक 288 यात्रियों की मौत हुई है, जबकि 800 से अधिक घायल हैं।

ओडिशा ट्रेन हादसा: रक्तदाताओं की अस्पतालों में लंबी कतार
भुवनेश्वर, 03 जून (हि.स.)। ओडिशा के बालेश्वर जिले के बाहानगा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार शाम हुए भीषण ट्रेन हादसे में गंभीर रूप से घायलों की मदद के लिए रक्तदाता सामने आए हैं। अस्पतालों के बाहर रक्तदाताओं और आम लोगों की लंबी कतार लगी हुई है। बालेश्वर के फकीर मोहन मेडिकल कालेज व भद्रक जिला मुख्यालय अस्पताल में लोग स्वेच्छा से रक्तदान करने पहुंचे हैं ।

आंखों देखी....'बालेश्वर से चली कोरोमंडल एक्सप्रेस, अचानक आई जोरदार आवाज, होश उड़ गए'
कोलकाता, 03 जून (हि.स.)। ओडिसा के बालेश्वर जिले में दुर्घटनाग्रस्त हावड़ा के शालीमार से चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार प्रशांत मंडल और कृष्ण पद मंडल (चाचा-भतीजा) सौभाग्यशाली हैं। वो सकुशल हैं। वह पश्चिम बंगाल के कैनिंग के रहने वाले हैं। दोनों जैसे-तैसे अपने घर पहुंच चुके हैं। वह शनिवार सुबह खौफनाक मंजर को बयां करते हुए सिहर जाते हैं।

प्रशांत मंडल ने कहा- 'ट्रेन बालेश्वर स्टेशन पर पहुंची तो कुछ लोग नीचे उतरे। कुछ ने बोतल में पानी भरा और खाना आदि खरीदा। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई। कई लोग दरवाजे पर खड़े थे। बाहर से गर्म हवा आ रही थी। इसलिए दरवाजा बंद कर दिया गया। इसके चंद मिनट बाद तेज आवाज के साथ डिब्बे पटरी से उतर कर पलट गए। इसकी भनक लगते ही लोगों के होश उड़ गए। अगर हमारे डिब्बे का दरवाजा बंद नहीं हुआ होता तो हम भी जिंदा नहीं बचते। ट्रेन जब पलटी तो हम लोग दरवाजे पर टिक गए थे और जान बच गई।'

वह कहते हैं-'जिस बोगी में हम लोग थे, उसमें कम से कम 100 से अधिक लोग थे। हमारे पास एक महिला बैठी थी। इसके सिर में इतनी तेज चोट लगी कि खून की धार बह निकली। उसने वहीं दम तोड़ दिया। एक बच्ची की गर्दन में लोहे का टुकड़ा घुस गया। उसने भी वहीं दम तोड़ दिया था। चंद मिनट पहले हंसते-खेलते- बोलते बतियाते लोग औंधे मुंह गिरे हुए मरे पड़े थे। यह नजारा डराने वाला था।'

कृष्ण पद उम्र में छोटा है और चाचा के साथ काम करने के लिए ओडिशा जा रहा था। वह कहता है-'हम लोग जैसे-तैसे बच कर बाहर निकले। बाहर शवों का ढेर लगा था। कोई ट्रेन के डिब्बे में दबा था। किसी का पैर फंसा था। कोई दर्द से कराह रहा था। किसी का हाथ दब गया था। किसी की आधी गर्दन और आधा शरीर छटपटा रहा था। यह नजारा किसी डरावनी फिल्म से भी ज्यादा भयावह था।'

ओडिशा रेल हादसा : मोदी सरकार का संदेश-देश खड़ा है पीड़ितों के साथ, सभी कार्यक्रम निरस्त
भोपाल, 03 जून (हि.स.)। ओडिशा के बालेश्वर जिले के बाहानगा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार शाम हुई ट्रेन दुर्घटना से देश आहत है। इस बड़ी दुर्घटना पर जहां केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की पटनायक सरकार अपनी ओर से दी जाने वाली सहायता में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं, वहीं अब राजनीतिक एवं शासन स्तर पर इस दुख भरी स्थिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सफलतम नौ वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे भाजपा के 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित शनिवार के विभिन्न कार्यक्रमों को मध्य प्रदेश सहित देश भर में स्थगित कर दिया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जिला बालाघाट का दौरा भी स्थगित हो गया है। इस दुख की घड़ी में सीएम शिवराज का कहना है कि ''ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है। ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करने तथा घायलों की कुशलता एवं शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।''

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ''ओडिशा के बालासोर में कल शुक्रवार शाम को हुआ भयावह रेल हादसा अत्यंत ही दुखद और मन को शोकाकुल कर देने वाला है। मैं इस हृदय विदारक घटना से मर्माहत हूं। इस भीषण रेल दुर्घटना को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के साथ–साथ देश भर में होने वाले अपने सारे कार्यक्रमों को आज के लिए स्थगित कर दिया है। मैं परमपिता परमेश्वर से शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं। ईश्वर मृत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें। ॐ शांति।''

उल्लेखनीय है कि बालासोर दुर्घटना में अब तक 238 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 650 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 1000 लोगों को सर एम विश्वेश्वरैया हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सवार कर हावड़ा पहुंचाया जा रहा है । इसके अलावा एक अन्य स्पेशल ट्रेन भी चलाई गई है जिसमें 200 यात्री सवार हैं। उसे भी हावड़ा लाया जा रहा है। दोनों ट्रेनों में सवार लोगों को खड़गपुर स्टेशन पर भोजन, पानी और चाय उपलब्ध करवाया गया हैं हावड़ा स्टेशन पर भी इन ट्रेनों के पहुंचने के बाद यात्रियों के भोजन की व्यवस्था की जाएगी।

राहत और बचाव के लिए सेना की तैनाती कर दी गई है। सेना के पूर्वी कमान के प्रवक्ता हिमांशु तिवारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पूर्वी कमान के विभिन्न बेस से जवानों को घटनास्थल पर भेजा गया है ताकि जल्द से जल्द राहत और बचाव कार्य पूरा किया जा सके।

ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में रेलवे ने की 237 लोगों की मौत की पुष्टि, 200 लोगों को लाया जा रहा कोलकाता
कोलकाता, 03 जून (हि.स.)। ओडिशा के बालासोर के बहनागा बाजार स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और सर एम विश्वेश्वरैया हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अब तक 238 लोगों की मौत हो चुकी है। रेलवे ने शनिवार सुबह जारी बयान में इसकी पुष्टि की।

बताया गया है कि 650 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें गोपालपुर, खंतापाड़ा, बालासोर, भद्रक और सोरो के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव मौके पर पहुंचे हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं। राहत और बचाव कार्यों की निगरानी दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में हो रही है।

इस बीच सर एम विश्वेश्वरैया हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस को हावड़ा लाया जा रहा है।इसमें 1000 यात्री सवार हैं। इसके अलावा एक विशेष ट्रेन चलाई गई है जो बालासोर से हावड़ा आ रही है। इससे 200 यात्रियों को कोलकात लाया जा रहा है। इन यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से खाना, चाय और पानी की व्यवस्था की गई है। खड़गपुर स्टेशन पर इन यात्रियों को भोजन मुहैया कराया गया है। ट्रेन के हावड़ा पहुंचने पर भी इन यात्रियों को भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा।

ओडिशा ट्रेन दुर्घटनाः सेना ने संभाला राहत और बचाव का जिम्मा

रेल हादसे में लोगों को बचाने के लिए भारतीय सेना ने कमान संभाल ली है। सेना के पूर्वी कमान के प्रवक्ता हिमांशु तिवारी ने शनिवार सुबह हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि सेना की तीन से चार कंपनियां दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई हैं। उन्होंने बताया कि सेना की इंजीनियरिंग टीम बैरकपुर बेस से रात करीब 1:40 बजे रवाना हुई जबकि तड़के करीब 3:00 बजे खड़गपुर बेस से मेडिकल टीम रवाना हुई है। सुबह करीब 5:00 बजे दो और टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। टीमें पहुंच चुकी हैं। सेना राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। भारतीय वायु सेना की टीम भी राहत और बचाव में मदद कर रही है।

मुख्यमंत्री नवीन पहुंचे दुर्घटनास्थल पर, स्थिति की समीक्षा की, अस्पताल में घायल ट्रेन यात्रियों से मिले

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक आज बालेश्वर जिले के बाहनगा के निकट ट्रेन दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। पटनायक ने राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण कर स्थिति की समीक्षा की । इस अवसर पर केन्द्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव भी उपस्थित थे । मुख्यमंत्री ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और बचाव कार्य में लगे लोगों से बात की । इसके बाद वह बालेश्वर स्थित जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिले । पटनायक ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान डाक्टरों से भी बातचीत की । इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में पटनायक ने कहा है इस घटना से मन द्रवित है। राहत और बचाव कार्य में स्थानीय लोगों की भूमिका सराहनीय है। ऐसे सभी लोग बधाई के पात्र हैं ।

प्रधानमंत्री मोदी बालासोर में ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगे
नई दिल्ली, 03 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शनिवार) ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे। ट्रेन हादसे में अब तक 233 यात्रियों की मृत्यु हो चुकी है जबकि करीब 900 यात्री घायल हुए हैं।

सरकारी सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगे और कटक के अस्पतालों में घायल लोगों से मिलेंगे।

रेल मंत्रालय के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है। अब रेस्टोरेशन का काम शुरू हो रहा है। इस रूट पर टक्कर रोधी अत्याधुनिक कवच तकनीक उपलब्ध नहीं थी।

अगले 25 वर्ष के अमृतकाल में डिग्री नहीं कौशल व सामर्थ्य ही महत्वपूर्ण : धर्मेंन्द्र प्रधान
भुवनेश्वर, 23 अप्रैल (हि.स.)। भुवनेश्वर के आईएमएमटी परिसर में रविवार को जी-20 की शिक्षा से संबंधित वर्किंग ग्रुप के तीसरी बैठक से पहले फ्यूचर वर्क को लेकर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने किया।

इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि पुरातन काल से ओडिशा की परंपरा में कौशल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है । विश्व में हो रहे परिवर्तनों को ध्यान में रख कर हमारे यहां कौशल विकास किया जाना आवश्यक है। भविष्य के कार्य के लिए हमारे युवाओं को नियुक्तिदाता के रूप में तैयार करने की परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की है । उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विश्व के युवा वर्ग की संख्या में से 25 प्रतिशत भारत के पास होगी । आगामी 25 वर्षों के अमृतकाल में डिग्री नहीं बल्कि कौशल व सामर्थ्य ही महत्वपूर्ण होंगे । इसलिए आगामी दिनों के कार्य के स्वरुप को ध्यान में रख कर युवाओं को तैयार करना होगा । प्रधान ने आशा व्यक्त की कि इस दिशा में जी-20 शिक्षा वर्किंग ग्रुप की बैठक विशेष रुप से सहायक सिद्ध होगी ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदृष्टिवाले नेतृत्व में भारत के पास जी-20 की अध्यक्षता है। इसकी थीम के अनुरूप भारत हमेशा विश्वकल्याण की कामना करने वाला देश रहा है । प्रधान ने कहा कि 21वीं शताब्दी ज्ञान आधारित व टेक्नोलाजी का युग होगा । भारत के पास ज्ञान का भंडार के साथ साथ सृजनशील मानव संसाधन तथा सुदृढ बाजार है । इनके माध्यम से भारत इस शताब्दी में व्यापक परिवर्तन का साथी बनेगा ।

प्रधान ने कहा कि हमें स्किल, रिस्किल व अपस्किल करने की आवश्यकता है । कोविन के जरिये टीकाकरण, यूपीआई पेमेंट आदि भारत के अभूतपूर्व डिजिटल क्षमता को प्रदर्शित करता है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनी राष्ट्रीय शिक्षा नीति केवल एक दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि विश्व कल्याण का रोडमैप है।

उन्होंने जी-20 को लेकर ओडिशा के लोगों की भागीदारी को उत्साहपूर्ण बताया । उन्होंने कहाकि जी-20 से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम में ओडिशा के एक लाख से अधिक युवाओं की सहभागिता प्रशंसनीय है । इस कार्यक्रम में कौशल विकास के क्षेत्र में व्यक्ति विशेष व आईआईटी भुवनेश्वर, एनआईटी राउरकेला, आईआईएम संबलपुर, आईजर, नाइजर समेत विभिन्न विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हुए ।