Ajinkya Rahane - Loktej

यह हमारे लिए दुनिया का अंत नहीं, लगातार दूसरी हार के बाद कप्तान रहाणे ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
कोलकाता, 03 अप्रैल (वेब वार्ता)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ मिली 65 रनों की हार के बाद खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है। एसआरएच से मिले 227 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की पूरी टीम 161 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। यह केकेआर की इस सीजन में लगातार दूसरी हार है।

टूर्नामेंट की शुरुआत में लगातार दूसरी हार के बावजूद रहाणे ने ड्रेसिंग रूम में सकारात्मक बातों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लगातार दो मैच हारने का मतलब यह नहीं है कि वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। केकेआर के कप्तान ने गेंदबाजों के आखिरी 10 ओवरों में किए गए प्रयासों की सराहना की। केकेआर द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर शेयर किए गए वीडियो में रहाणे ने कहा, “यह हार दुनिया का अंत नहीं है। इस मैच में कई अच्छी बातें भी देखने को मिलीं, खासकर 10 ओवरों के बाद टीम ने शानदार वापसी की। हमने अंतिम 10 ओवरों में बढ़िया गेंदबाजी की। मेरे लिए सबसे जरूरी बात यह है कि हम हर दिन ड्रेसिंग रूम के अंदर क्या सोचते हैं और यही मायने रखता है। मेरे लिए प्रयास बहुत मायने रखता है। इस मुकाबले में मैंने जो देखा वो यह था कि 10 ओवरों के बाद हमारे गेंदबाजों का प्रयास कमाल का था।”

रहाणे ने खिलाड़ियों से खुद पर भरोसा रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी खिलाड़ी टीम के लिए मैच विजेता बन सकता है। आप सभी यहां मौजूद हर एक खिलाड़ी मैच विजेता है। आप में से हर कोई किसी भी स्थिति से हमारे लिए मैच जीत सकता है। हमें बस खुद पर भरोसा बनाए रखने की जरूरत है। बात हमेशा हमारी काबिलियत की होती है कि हम अपनी टीम के लिए मैच कैसे जीत सकते हैं। मुझे हर एक खिलाड़ी पर पूरा भरोसा है।”

उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़े स्कोर का पीछा करते हुए शुरुआत से ही बल्लेबाजों द्वारा दिखाए गए आक्रामक रवैये की भी तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि टीम सभी मैच नहीं जीत सकती है। “मैंने जैसा कहा कि इस गेम से बहुत सी अच्छी बातें सीखने को मिलीं। जिस तरह से हमने संघर्ष किया, पहली गेंद से जीत का इरादा दिखाया, ऐसा होता रहेगा। ऐसे भी मौके आएंगे जब हम मैच जीतेंगे। मैं बस वही जीत का इरादा देखना चाहता हूं। दुनिया हमारे बारे में जो चाहे बात करे, लेकिन यह जरूरी है कि हम सकारात्मक बातें करें। हम हर एक खिलाड़ी पर भरोसा करते हैं।”

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है। टीम को पहले दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल के इतिहास में यह महज दूसरा मौका है, जब केकेआर को सीजन के पहले दोनों ही मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम अपने अगले मुकाबले में 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी।

रणजी ट्रॉफी से पहले रहाणे ने मुंबई की कप्तानी छोड़ी, टीम में बने रहेंगे
मुंबई, 21 अगस्त (भाषा) अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र से पहले गुरुवार को मुंबई के कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि यह नया नेतृत्वकर्ता तैयार करने का सही समय है।

यह 37 वर्षीय खिलाड़ी हालांकि एक बल्लेबाज के रूप में टीम में बना रहेगा। रहाणे ने अभी तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 201 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 14000 रन बनाए हैं। रणजी सत्र 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है और मुंबई की टीम अपने पहले मैच में जम्मू-कश्मीर से भिड़ेगी।

रहाणे ने एक्स पर लिखा, ‘‘मुंबई टीम की कप्तानी करना और चैंपियनशिप जीतना मेरे लिए सम्मान की बात है। आगे नए घरेलू सत्र को देखते हुए मेरा मानना है कि नए कप्तान को तैयार करने का यह सही समय है और इसलिए मैंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक खिलाड़ी के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं और एमसीए (मुंबई क्रिकेट संघ) के साथ अपना सफर जारी रखूंगा ताकि हमें और अधिक ट्रॉफी जीतने में मदद मिल सके। मैं आगामी सत्र में खेलने को लेकर उत्साहित हूं।’’

उनकी कप्तानी में मुंबई ने 2023-24 के सत्र में फाइनल में विदर्भ को हराकर रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता। उनकी कप्तानी में मुंबई ने ईरानी कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी जीती थी।

रहाणे की कप्तानी में भारत ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट श्रृंखला जीती थी लेकिन अब राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की उनमें कोई दिलचस्पी नहीं है। इसके बावजूद यह स्टार बल्लेबाज राष्ट्रीय टीम में वापसी करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने भारत के लिए 85 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें आखिरी टेस्ट जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। उन्होंने 90 एकदिवसीय और 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी देश का प्रतिनिधित्व किया है।

रहाणे ने सबसे छोटे प्रारूप में भी अपने खेल को निखारा जिसके कारण उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स का कप्तान बनाया गया।

रहाणे और एक अन्य सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भारतीय टीम में वापसी करने की उम्मीद में अब भी घरेलू क्रिकेट में खेल रहे हैं।

खुश हूं कि लोग मेरे बारे में बात करते हैं : रहाणे
नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)| भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने सोमवार को व्यंग्य करते हुए कहा कि जो लोग फॉर्म में नहीं होने के कारण उनकी आलोचना कर रहे हैं वे उन्हें महत्वपूर्ण महसूस करा रहे हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि वह कम रन बनाने को लेकर चिंतित नहीं है। रहाणे ने वर्चुअल प्रेस वार्ता में कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि लोग मेरे बारे में बात कर रहे हैं। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि लोग महत्वपूर्ण लोगों के बारे में बात करते हैं, इसलिए मैं इसको लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हूं। यह बस टीम के लिए योगदान देने की बात है।"

उन्होंने कहा, "सभी चीजें मुझे प्रेरित करती हैं। देश के लिए खेलना मुझे प्रेरित करता है। मैं आलोचनाओं से परेशान नहीं होता हूं। लोग सिर्फ जरूरी लोगों की आलोचना करते हैं और वे मेरी भी आलोचना कर रहे हैं। मैं सिर्फ नियंत्रण पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं।" रहाणे ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतक जड़ा था। इसके बाद से रहाणे ने 16 टेस्ट पारियों में सिर्फ दो अर्धशतक लगाए हैं।

रहाणे ने कहा, "लॉर्ड्स में खेली गई पारी मेरे लिए संतोषजनक थी। मैं योगदान देने पर भरोसा रखता हूं। मैं सिर्फ टीम के बारे में सोचता हूं। मेरा मानना है कि 61 या 62 रन का योगदान देना भी महत्वपूर्ण है। यह संतोषजनक है।" रहाणे के अलावा चेतेश्वर पुजारा भी रन नहीं बना पा रहे हैं। रहाणे का जहां चार पारियों में एग्रिगेट 65 का है तो वहीं पुजारा का मौजूदा सीरीज में एग्रिगेट 70 का है। उपकप्तान ने कहा, "पुजारा और मैं लंबे समय से खेल रहे हैं। हमें पता है कि दबाव से और स्थिति से कैसे पार पाना है। हम उनके लिए चिंतित नहीं है। हम सिर्फ टीम पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। जो भी हमारे नियंत्रण में नहीं है, हम उस बारे में नहीं सोच रहे हैं।"