Ranji Trophy - Loktej

‘किंग कोहली‘ का करिश्मा : दिल्ली का रणजी मैच देखने उमड़ी भीड़
नयी दिल्ली, 30 जनवरी (भाषा) भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली का ‘स्टार पावर’ अरूण जेटली स्टेडियम के भीतर और बाहर देखने को मिला जहां दिल्ली और रेलवे के बीच रणजी ट्रॉफी मैच में उन्हें खेलते देखने हजारों की संख्या में दर्शक उमड़े ।

कोहली 13 साल बार रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे हैं । डीडीसीए (दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ ) ने कोहली की ‘घर वापसी’ वाले मैच में करीब दस हजार दर्शकों के आने का कयास लगाया था जो रणजी ट्रॉफी मैच में एक रिकॉर्ड है । कोहली का जादू ऐसा है कि सारे कयास धरे रह गए और इससे कहीं अधिक संख्या में लोग आये ।

खेल 9 . 30 पर शुरू होना था और इससे काफी पहले से दर्शकों की कतारें लगनी शुरू हो गई थी । डीडीसीए ने पहले 6000 की क्षमता वाला ‘ गौतम गंभीर स्टैंड’ खोला लेकिन भीड़ को देखते हुए 11000 की क्षमता वाला ‘बिशन सिंह बेदी स्टैंड’ खोलना पड़ा ।

मैदान पर मौजूद भारत के एक पूर्व क्रिकेटर ने कहा ,‘‘ मैने रणजी ट्रॉफी में ऐसा कुछ कभी नहीं देखा है । अपने खेलने के दिनों में भी घरेलू क्रिकेट देखने दर्शकों को कम ही आते देखा है । यह सब एक खिलाड़ी के लिये हुआ है ।’’

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला भी उसी जगह से गुजर रहा था जो महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने राजघाट गए थे ।

डीडीसीए सचिव अशोक शर्मा ने पीटीआई से कहा ,‘‘ मैं 30 साल से अधिक समय से दिल्ली क्रिकेट से जुड़ा हूं लेकिन रणजी ट्रॉफी मैच में ऐसा नजारा नहीं देखा । इससे साबित होता है कि कोहली की लोकप्रियता का कोई सानी नहीं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ यह इसलिये भी और चुनौतीपूर्ण हो गया क्योंकि दर्शक उसी समय स्टेडियम में आ रहे थे जब बाहर प्रधानमंत्री मोदी की वीआईपी मूवमेंट थी । कड़े प्रोटोकॉल और पुलिस के निर्देशों के बाद हमें जनता के लिये दूसरा स्टैंड खोलना पड़ा ।’’

गौतम गंभीर स्टैंड खचाखच भरने के बाद बिशन सिंह बेदी स्टेडियम का भी निचला हिस्सा पूरा भर गया । टॉस के समय 12000 से ज्यादा दर्शक मैदान पर थे ।

‘कोहली कोहली’ का शोर दूर से ही सुनाई दे रहा था जब भारत के पूर्व कप्तान दिल्ली टीम के अपने साथियों के साथ मैदान पर उतरे ।

कोहली को बल्लेबाजी करते देखने की दर्शकों की उम्मीद तुरंत पूरी नहीं हुई क्योंकि दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी । लेकिन कोहली का मैदान पर होना ही दर्शकों के लिये काफी था ।

कोहली दूसरी स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे और उनकी हर मूवमेंट पर तालियां बज रही थी । वहीं बारहवें ओवर में एक अति उत्साहित दर्शक सुरक्षा घेरा तोड़कर उनकी तरफ भागा और उनके पैर छुए । बाद में सुरक्षाकर्मी उसे बाहर ले गए ।

कोहली के प्रशंसकों के समूह में आये स्कूली बच्चों ने कहा ,‘‘ हमने कोहली को देखने के लिये स्कूल से छुट्टी ली है ।’’

वहीं एक गृहिणी ने कहा ,‘‘ मैं अपने बेटे के साथ सुबह छह बजे ही यहां आ गई थी । मुझे पता नहीं था कि किस गेट से अंदर जाना है । मैं कोहली को खेलते देखने ही आई हूं ।’’

रणजी ट्रॉफी में असहमति जताने पर महाराष्ट्र के अंकित बावने पर एक मैच का निलंबन
पुणे, 23 जनवरी (भाषा) भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने महाराष्ट्र के बल्लेबाज अंकित बावने पर पिछले साल रणजी ट्रॉफी मैच में मैदानी अंपायर के फैसले के खिलाफ असहमति जताने पर एक मैच का निलंबन लगाया जिसके कारण वह बड़ौदा के खिलाफ नासिक में चल रहे मैच में नहीं खेल पाये।

बीसीसीआई ने महाराष्ट्र की टीम को नासिक के गोल्फ क्लब मैदान में इस फैसले की सूचना दी जहां वह ग्रुप ए का रणजी मैच खेल रही है।

यह घटना पिछले साल नवंबर में एमसीए मैदान पर हुई थी जहां अमित शुक्ला की गेंद पर सेना के शुभम रोहिल्ला द्वारा स्लिप में कैच लिए जाने के बाद बावने मैदान पर अपनी क्रीज पर डटे रहे थे।

डीआरएस की अनुपलब्धता के कारण फैसले को चुनौती नहीं दिए जाने के कारण बावने ने करीब 15 मिनट तक मैदान छोड़ने से इनकार कर दिया। मैच रेफरी अमित शर्मा और महाराष्ट्र के कोच सुलक्ष्ण कुलकर्णी के हस्तक्षेप के बाद मैच फिर से शुरू हुआ।

एमसीए ने बृहस्पतिवार को एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘महाराष्ट्र क्रिकेट संघ आधिकारिक तौर पर सूचित करना चाहता है कि हमारे रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी अंकित बावने पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा एक मैच का प्रतिबंध लगा है और वह इसकी सजा भुगत रहे हैं। ’’

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ इससे अंकित बावने बड़ौदा के खिलाफ चल रहे रणजी ट्रॉफी मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि हमें यह पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि वह अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे और महाराष्ट्र टीम की सफलता में योगदान देना जारी रखेंगे। ’’

उसने कहा, ‘‘हम बीसीसीआई के फैसलों का सम्मान करते हैं और क्रिकेट के खेल में अनुशासन और खेल भावना के सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम आगामी मैच में अंकित की भागीदारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ’’

महाराष्ट्र के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने उस समय ऑस्ट्रेलिया के भारत ए दौरे पर जाने के दौरान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आउट होने की तस्वीरें पोस्ट की थीं जिससे पता चलता है कि बावने आउट नहीं थे और यह फैसला गलत था।

भाषा नमिता पंत

पंत

भारत के स्टार खिलाड़ियों की रणजी ट्रॉफी में निराशाजनक वापसी
मुंबई, 23 जनवरी (भाषा) रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और शुभमन गिल जैसे स्टार भारतीय खिलाड़ियों की रणजी ट्रॉफी में वापसी निराशाजनक रही और वे गुरुवार को अपनी अपनी टीमों से खेलते हुए सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौटे।

ऑस्ट्रेलिया में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद भारतीय कप्तान रोहित अगले महीने शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपने नाम पर कुछ रन लिखवाना चाहते थे लेकिन जम्मू कश्मीर के खिलाफ मुंबई की पहली पारी में ऐसा नहीं हो पाया। रोहित केवल तीन रन बनाकर आउट हो गए।

रोहित ने तेज गेंदबाज उमर नजीर मीर की गेंद को पुल करने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर मिड ऑफ पर खड़े जम्मू कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा के सुरक्षित हाथों में चली गई।

भारतीय टीम में उनके साथी सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल भी केवल चार रन बना पाए। जायसवाल को जम्मू कश्मीर के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने पगबाधा आउट किया।

उमर ने मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे (12) को भी पवेलियन भेजा। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए श्रेयस अय्यर भी केवल 11 रन बना पाए। उन्होंने तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह की गेंद पर मिड ऑन पर कैच थमाया।

लंबे समय बाद दिल्ली की तरफ से रणजी ट्रॉफी में खेल रहे पंत राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ 10 गेंद पर केवल एक रन बना पाए। उन्हें बाएं हाथ के स्पिनर धर्मेंद्रसिह जडेजा ने आउट किया। भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी सौराष्ट्र की तरफ से खेल रहे हैं।

बेंगलुरु में पंजाब और कर्नाटक के बीच खेले जा रहे मैच में गिल केवल चार रन बना पाए। उन्होंने पंजाब की पारी के चौथे ओवर में अभिलाष शेट्टी की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दिया।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फिट होने की स्थिति में सभी खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद ही इन खिलाड़ियों ने अपनी अपनी टीमों के लिए खुद को उपलब्ध रखा।

क्रिकेट : रणजी में बना नया इतिहास, पुरुष मैचों में अंपायरिंग कर रही हैं महिला अंपायर
इस समय देश में भविष्य के क्रिकेटरों को तैयार करने में सबसे अहम भुमका निभाने वाली प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी चल रही है। इसमें आये दिन नए रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते है पर कल मंगलवार यानी 10 जनवरी को रणजी के मैदान पर जो हुआ वो अपने आप में एक अलग ही इतिहास है।

आपने आज तक बहुत सारे मैच देखें होंगे। हर मैच में दोनों टीमों के अलावा दो और महत्वपूर्ण लोग मैदान पर होते हैं, और वो हैं अंपायर्स। अधिकांशतः हमने देखा है कि महिला क्रिकेट मैच हो या पुरुष, पर अंपायर सदा ही पुरुष होते है। आज कल कुछ महिला टूर्नामेंट में महिला अंपायर भी होते है पर पुरुष मैच में महिला अंपायर का होना लगभग असंभव बात है! पर ये असंभव हुआ रणजी के मैच में।

रणजी के इस पुरुषों के मैच में  पहली बार महिलाओं को अंपायरिंग करने का मौका मिला। इस रणजी में एक साथ तीन पूर्व स्कोरर वृंदा राठी, पूर्व सॉफ्टवेयर इंजीनियर जननी नारायणन और पूर्व खिलाड़ी गायत्री वेणुगोपलन ने रणजी ट्रॉफी में अंपायर के रूप में पदार्पण किया।

पेशे से इंजीनियर रही हैं जननी, अब कर रही हैं अंपायरिंग

आपको बता दें कि नारायणन सूरत में रेलवे और त्रिपुरा के मुकाबले में 36 वर्षीय जननी नारायणन की क्रिकेट में बहुत दिलचस्पी थी। इससे जुड़ने के लिए उन्होंने तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन में कोशिश भी की।

अब जब टीएनसीए ने नियम में बदलाव कर महिलाओं को भी अंपायरिंग की अनुमति दी तो पेशे से इंजीनियर जननी ने बीसीसीआई की लेवल दो अंपायरिंग परीक्षा 2018 में पास की और फिर नौकरी छोड़कर क्रिकेट अंपायरिंग में करियर शुरू किया। वह 2021 में तमिलनाडु प्रीमियर लीग में भी अंपायरिंग कर चुकी हैं।

मुंबई के स्थानीय मैचों में स्कोरर थीं राठी

वहीं पॉरवोरिम में गोवा और पॉण्डिचेरी के बीच खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रही 32 वर्षीय वृंदा राठी मुंबई में स्थानीय मैचों में स्कोरर का काम करती थीं। वह 2013 में भारत में हुए महिला विश्वकप में बीसीसीआई की स्कोरर थीं। इसके बाद उन्होंने बीसीसीआई के स्कोरर की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद अब वो अंपायरिंग कर रही हैं।

बनना चाहती थीं क्रिकेटर, बन गयी अंपायर, ये है वेणुगोपालन की कहानी

जमशेदपुर में चल रहे झारखंड और छत्तीसगढ़ के मैच में अंपायर और दिल्ली में रहने वाली 43 वर्षीय गायत्री वेणुगोपलन वैसे तो क्रिकेटर बनना चाहती थीं, लेकिन फिर कंधे की चोट ने ऐसा नहीं करने दिया। इसके बाद उन्होंने 2019 में बीसीसीआई की परीक्षा पास करने के बाद अंपायरिंग शुरू की। इससे पहले गायत्री रणजी ट्रॉफी में रिजर्व अंपायर रह चुकी हैं।

आईसीसी के पैनल में भी शामिल नारायणन और राठी

गौरतलब है कि अनुभवी अंपायर नारायणन और राठी को 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के डेवलपमेंट अंपायरों के पैनल में भी शामिल किया गया था। वरिष्ठ अंपायरिंग कोच डेनिस बर्न्स ने दोनों ही महिला अंपायरों की आईसीसी डेवलपमेंट पैनल में पदोन्नति की सराहना की है। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में पहले से ही महिलाएं पुरुषों के मैचों में अंपायरिंग कर रही हैं।

रणजी ट्रॉफी : दिल्‍ली के बल्‍लेबाजों पर कहर बनकर टूटे उनादकट, लगा दी विकेटों की झड़ी, पहले ओवर में ही ली हैट्रिक
आज दिल्ली और सौराष्ट्र के बीच हुए रणजी मुकाबले में जो हुआ वो अपने आप में एक इतिहास और अविश्वसनीय है। हाल ही में बांग्‍लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट से 12 साल बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले सौराष्‍ट्र के कप्‍तान जयदेव उनादकट ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले में दिल्‍ली के खिलाफ धमाकेदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया। सौराष्‍ट्र क्रिकेट स्‍टेडियम पर खेले जा रहे इस मुकाबले में जयदेव ने पहले ही ओवर में हैट्रिक ले ली।

क्या हुआ था मैच में

आपको बता दें कि इस मैच में दिल्‍ली ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले ओवर में गेंदबाजी करने आये जयदेव उनादकट ने अपने पहले ओवर में ही दिल्ली के तीन बल्लेबाजों को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेजते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की। उन्‍होंने ध्रूव शोरे, वैभव रावल और कप्‍तान यश धुल को अपना शिकार बनाया।

HAT-TRICK! J Unadkat (0.5-0-3) Delhi 0/3 #SAUvDEL #RanjiTrophy

— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) January 3, 2023

पहले ही ओवर में हैट्रिक लेने पहले गेंदबाज

#jaydevunadkat is on 🔥

The first bowler to bag a #RanjiCup hat-trick in the first over of the match & then Completed a five-for in his second over.

Jaydev Unadkat's bowling figure: 7-0-20-6 at the moment.💥🔥🔥🔥#SAUvDEL #Ranji

— Real11 (@Real11official) January 3, 2023

जयदेव उनादकट रणजी ट्रॉफी मैच में पहले ही ओवर में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने। इस गेंदबाज ने मैच के पहले सेशन के अंत तक अपने स्‍पेल के केवल 3 ओवर में दिल्‍ली के 6 बल्‍लेबाजों को आउट कर डाला। वहीं गेंदबाज ने 12 ओवर में 39 रन देकर 8 विकेट लिये। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने दिल्ली महज 133 रनों पर सिमट गई। आलम ये था कि दिल्‍ली का स्‍कोर एक समय केवल 10 रन पर सात विकेट हो गया था। इसके बाद हृतिक ने नाबाद अर्धशतक लगते हुए टीम को एक देखने योग्य स्कोर तक पहुंचा दिया। शिवांक वशिष्ठ ने उनका साथ दिया।

ऐसा है जयदेव का करियर

आपको बता दें कि हाल ही में बांग्लादेश के सामने अपना दूसरा टेस्ट खेलने वाले जयदेव ने तीन विकेट लिए। उनादकट ने भारत के लिए दो टेस्‍ट में तीन विकेट लिए। इसके अलावा 7 वनडे में 8 विकेट लिए। वहीं 10 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 14 विकेट लिए। फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 97 मैचों में 356 विकेट चटकाए। लिस्‍ट ए क्रिकेट में उन्‍होंने 116 मैचों में 168 विकेट लिए। वहीं 120 टी20 मैचों में 210 विकेट झटके।

क्रिकेट: रणजी मुकाबले में बंगाल ने रचा इतिहास, खेल मंत्री समेत टॉप 9 बल्लेबाजों ने बनाएं कम से कम 50 रन
बंगाल और झारखंड के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बंगाल ने एक नई उपलब्धि हासिल कर ली। रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मैच इतिहास बना गया है। बंगाल के सभी टॉप 9 बल्लेबाजों ने 50 या उससे ज्यादा रन बनाते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

आपको बता दें कि बेंगलुरु में खेले जा रहे बंगाल और झारखंड के बीच खेले जा रहे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बंगाल ने अपनी पारी 773 पर घोषित की, जिसमें कुल सात खिलाड़ी आउट हुए। यानी 9 बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद थे और सभी ने 50 या इससे ज्यादा रन बनाए। बंगाल के लिए सुदीप कुमार घरामी ने सर्वाधिक 186 रन बनाए, जबकि ए मजूमदार ने 117 रन बनाए।  इन दो शतकों के अलावा बाकी के सात बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े। इन सभी खिलाड़ियों में 73 रन बनाने वाले पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री मनोज तिवारी भी शामिल हैं।  उन्होंने महज 18 गेंदों में आठ छक्कों सहित 53 रन बनाए।  आकाश दीप ने रणजी ट्रॉफी में 300 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

गौरतलब है कि जैसे ही सायन मंडल ने बंगाल की ओर से अपना अर्धशतक पूरा किया वैसे ही क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका बन गया जब किसी घरेलू मैच की पहली पारी के आठ बल्लेबाजों ने पहली पारी में 50 या उससे अधिक रन बनाए थे। इसके बाद बंगाल की ओर से इससे भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 9वें बल्लेबाज यानि आकाशदीप ने भी अर्धशतक बनाया। ऐसे में यह भी अपने आप में पहला मौका बन गया जब किसी पारी के टॉप-9 बल्लेबाज ने प्रथम श्रेणी की पारी में 50 से अधिक रन बनाए हैं।

इससे पहले 1893 में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड के दौरे पर थी, तब टीम के 8 बल्लेबाजों ने ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के खिलाफ 50+ रन बनाए थे।  लेकिन तब वह टॉप-8 बल्लेबाज नहीं थे।

बदले प्रारूप के साथ जनवरी से होगा रणजी ट्रॉफी का आरंभ
नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने राज्य क्रिकेट निकायों के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर अगले साल 5 जनवरी से 20 मार्च तक 2021-22 सत्र के लिए रणजी ट्रॉफी में बदलाव का कार्यक्रम रखा है। इसके अलावा भी कई अन्य बदलाव किए गए हैं। सैयद मुश्ताक अली टी 20 टूर्नामेंट 27 अक्टूबर से शुरू होकर 22 नवंबर तक चलेगा जबकि विजय हजारे वनडे ट्रॉफी 1 से 29 दिसंबर तक चलेगा। तीनों टूर्नामेंट इस बार एक समान पैटर्न का पालन करेंगे।

घरेलू सत्र हालांकि 20 सितंबर से महिलाओं के अंडर-19 वनडे मैचों के साथ शुरू होगा। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने राज्य निकायों को एक पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी। इस पत्र की एक प्रति आईएएनएस के पास है। पत्र में कहा गया है, "बीसीसीआई भारत सरकार, राज्य नियामक प्राधिकरणों और अन्य संबंधित हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारा खेल एक समाधान प्राप्त कर सके। इसके साथ, पूर्ण बीसीसीआई घरेलू क्रिकेट सीजन 2021-22 के लिए एक संयुक्त उद्देश्य है।"

शाह ने पत्र में कहा, "बीसीसीआई सितंबर 2021 में अंडर-19 टूर्नामेंट (दोनों श्रेणियों) से शुरू होने वाले घरेलू क्रिकेट के पूरे सत्र के साथ आगे बढ़ेगा।" पिछले साल के उलट इस बार सैयद मुश्ताक अली टी 20, रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे वनडे में एकरूपता रहेगी। प्रत्येक टूर्नामेंट में पांच एलीट समूह होंगे, जिसमें प्रत्येक समूह में छह टीमें होंगी। आठ टीमों का एक प्लेट ग्रुप होगा। पांच एलीट ग्रुप के विजेता सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगे। प्रत्येक एलीट समूह से दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें और प्लेट समूह की विजेता तीन प्री-क्वार्टर फाइनल खेलेंगी और तीन विजेता क्वार्टर फाइनल लाइन-अप को पूरा करेंगे।

हाल के दिनों में, टीमें नॉकआउट में जाने से पहले लीग चरण में तीन एलीट समूहों और एक प्लेट समूह के साथ 7, 8 या 9 मैच खेलेंगी। बोर्ड ने पिछले महीने एक बयान जारी किया था कि पुरुषों का घरेलू सत्र 20 अक्टूबर से शुरू होगा और रणजी ट्रॉफी तीन महीने की विंडो में 16 नवंबर, 2021 से 19 फरवरी, 2022 के बीच आयोजित की जाएगी। लेकिन अब इन योजनाओं को बदल दिया गया है क्योंकि रणजी ट्रॉफी को अगले साल वापस धकेल दिया गया है। शाह ने पत्र में कहा, "बीसीसीआई घरेलू क्रिकेट सीजन 2021-22 के लिए सभी हितधारकों के साथ फिर से शुरू होने की तारीख की समीक्षा की गई है, क्योंकि कोविड-19 महामारी का प्रभाव विकसित हो रहा है और हम इस बहुत ही चुनौतीपूर्ण समय के साथ मिलकर काम करते हैं।"

बीसीसीआई ने यह भी पुष्टि की कि प्रत्येक राज्य टीम में अधिकतम 30 सदस्य हो सकते हैं, जिसमें न्यूनतम 20 खिलाड़ी शामिल हों। इसका मतलब है कि सहायक कर्मचारी 10 से अधिक नहीं हो सकते। कोरोना महामारी के कारण एक सीजन रद्द होने के बाद अंडर-19 खिलाड़ियों को भी अतिरिक्त एक साल दिया जाएगा। बीसीसीआई के मौजूदा नियमों के मुताबिक कोई अंडर-19 खिलाड़ी घरेलू अंडर-19 टूनार्मेंट के सिर्फ चार सीजनों में भाग ले सकता है। अब वे पांच सत्रों में भाग ले सकते हैं। अंडर 19 क्रिकेट में बीसीसीआई ने 2020-21 सत्र को नजरअंदाज करने का फैसला किया है। नए नियम के मुताबिक अगर कोई खिलाड़ी दो सत्र खेल सकता था और उसने 2019-20 सत्र खेला था, लेकिन कोविड के कारण पिछला सत्र नही हुआ तो अब वह इस सत्र में खेल सकता है। ऐसे ही अगर किसी खिलाड़ी को 4 सत्र में खेलने की अनुमति थी और अपने आखिरी सत्र में वह नहीं खेल पाया, तो अब वह इस सत्र में खेल सकेगा।

इस फैसले से उन खिलाड़ियों को फायदा पहुंचेगा, जो अगले साल वेस्टइंडीज में होने वाले अंडर-19 विश्व कप में खेलने की उम्मीद खो चुके थे। ऐसे खिलाड़ियों को अपना जन्म प्रमाण पत्र दिखाना होगा। जिसमे उनकी उम्र 19 साल या उससे कम होनी चाहिए। वहीं अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी पर अभी भी अनिश्चितता बरकरार है। ऐसा वैक्सीनेशन कार्यक्रम के कारण हुआ है क्योंकि भारत में 18 से कम उम्र के लोगों के लिए कोई वैक्सीनेशन कार्यक्रम नहीं है। इसलिए इस टूर्नामेंट के लिए तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि यह नवंबर-दिसंबर 2021 के बीच होगा।

कोरोना और बायो-बबल को देखते हुए बीसीसीआई ने इस सीजन के लिए खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सीमा को भी निर्धारित किया है। बीसीसीआई ने राज्य संघों को लिखे एक ईमेल में कहा है कि एक टीम में अधिकतम 30 लोग रह सकते हैं, जिसमें कम से कम 20 खिलाड़ी हों। वही सपोर्ट स्टाफ की संख्या को 10 तक सीमित किया गया है। कोरोना को देखते हुए प्रत्येक टीम को टीम में एक जनरल फिजिशयन डॉक्टर नियुक्त करने को कहा गया है।