Mohammed Shami - Loktej

गांगुली ने फिट हुए शमी का समर्थन किया, कहा कि उन्हें सभी प्रारूपों में भारत के लिए खेलना चाहिए
कोलकाता, 10 नवंबर (भाषा) पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली चाहते हैं कि मोहम्मद शमी सभी प्रारूपों में भारतीय टीम में वापसी करें क्योंकि उनका मानना ​​है कि यह कुशल तेज गेंदबाज ‘फिट है और बेहतरीन गेंदबाजी कर रहा है’।

हालांकि ऐसा लगता है कि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति इस 35 वर्षीय तेज गेंदबाज को नजरअंदाज कर चुकी है जिनकी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए अनदेखी की गई है। वह पिछली बार मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ओर से खेले थे।

गांगुली सोमवार को एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘‘शमी असाधारण रूप से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। वह फिट हैं और हमने तीन रणजी ट्रॉफी मैच में देखा, जहां उन्होंने अपने दम पर बंगाल को जीत दिलाई।’’

शमी ने अब तक 15 विकेट लिए हैं और बंगाल को शुरुआती दो मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई लेकिन त्रिपुरा के खिलाफ एक भी विकेट नहीं ले पाए थे। उन्होंने इस सत्र में तीन मैच में 91 ओवर फेंके हैं।

इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने 2023 विश्व कप के बाद टखने की सर्जरी करवाई थी। विश्व कप में वह 10.70 की औसत से 24 विकेट लेकर टूर्नामेंट में सबसे सफल गेंदबाज रहे थे।

गांगुली ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि चयनकर्ता देख रहे हैं और मोहम्मद शमी तथा चयनकर्ताओं के बीच बातचीत चल रही है। लेकिन अगर आप मुझसे पूछें तो फिटनेस और कौशल के मामले में यह वही मोहम्मद शमी हैं जिन्हें हम जानते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि वह भारत के लिए टेस्ट मैच, एकदिवसीय क्रिकेट और टी20 क्रिकेट क्यों नहीं खेल सकते क्योंकि यह हुनर ​​बहुत बड़ा है।’’

दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला के अलावा अगले छह महीनों में भारत के लिए कोई लाल गेंद का मैच नहीं होने के कारण यह देखना बाकी है कि क्या शमी जून 2023 में द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के रूप में अपना आखिरी टेस्ट खेल चुके हैं या नहीं।

लंबे प्रारूप में प्रसिद्ध कृष्णा और आकाशदीप तेज गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा बन गए हैं। 2027 का एकदिवसीय विश्व कप अभी दो साल दूर है और ऐसे में शमी को बार-बार चोट लगने की चिंता चयनकर्ताओं को प्रभावित कर सकती है।

शुक्रवार से ईडन गार्डन्स में शुरू होने वाली आगामी दो टेस्ट मैच की श्रृंखला पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए गांगुली ने उम्मीद जताई कि विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को पूरी तरह से बल्लेबाजी योग्यता के आधार पर टीम में जगह मिलेगी।

गांगुली ने कहा, ‘‘वह अच्छा खेल रहा है, है ना? ऋषभ वापस आ गया है और मुझे नहीं पता कि चयनकर्ता क्या सोच रहे हैं। असल में स्थान तय हो चुके हैं - दो सलामी बल्लेबाज, चौथे नंबर पर (शुभमन) गिल, पांचवें नंबर पर पंत, केएल (राहुल), (रविंद्र) जडेजा। खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस समय ध्रुव जुरेल के लिए जगह बनाना कितना आसान होगा, मुझे नहीं पता।’’

उन्होंने सुझाव दिया कि साई सुदर्शन की मौजूदगी के बावजूद तीसरा स्थान एक विकल्प हो सकता है।

गांगुली ने कहा, ‘‘लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे तीसरे नंबर पर किसे भेजना चाहते हैं - क्या वे साई सुदर्शन के साथ जाना चाहते हैं या फॉर्म में चल रहे ध्रुव को लाना चाहते हैं। हम पता लग जाएगा।’’

दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला में पंत की वापसी भी होगी जो जुलाई में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान पैर के फ्रैक्चर से उबर चुके हैं।

इस बीच जुरेल जबरदस्त फॉर्म में हैं और उन्होंने रविवार को बेंगलुरु में संपन्न हुए दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के ​​खिलाफ दोनों पारियों में शतक जड़े।

गांगुली ने भारत को घरेलू मैदान पर जीत का प्रबल दावेदार बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि भारत का स्पिन आक्रमण बहुत अच्छा है। और यह युवा टीम तीन महीने पहले इंग्लैंड गई थी और असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया था। यह देखने लायक श्रृंखला थी - गिल, यशस्वी (जायसवाल), राहुल, पंत का असाधारण प्रदर्शन। वे असाधारण रहे हैं। मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, जडेजा... भारत के पास प्रतिभाओं का भंडार है।’’

गांगुली ने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान में अच्छा खेला है। लेकिन भारत में भारत के खिलाफ खेलना अलग स्थिति है। भारत से मुकाबला करने के लिए उन्हें वाकई बहुत अच्छा खेलना होगा।’’

लय वापिस पाने की कोशिश कर रहा हूं, मेरे ऊपर अधिक जिम्मेदारी है : शमी
दुबई, पांच मार्च (भाषा) मोहम्मद शमी ने स्वीकार किया कि भारत के अकेले प्रमुख तेज गेंदबाज होने के नाते उन पर काफी जिम्मेदारी है लेकिन वह अपनी लय हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम की जरूरतों पर खरे उतर सकें ।

चोट से उबरकर वापसी करने वाले शमी ने चोटिल जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान हर्षित राणा या हार्दिक पंड्या के साथ नयी गेंद संभाली ।

राणा अभी नये हैं और पंड्या हरफनमौला है जो आम तौर पर वनडे मैच में दस ओवर नहीं डालते । शमी ने अभी तक टूर्नामेंट में आठ विकेट लिये हैं ।

उन्होंने आस्ट्रेलिया पर सेमीफाइनल में चार विकेट से मिली जीत के बाद मिश्रित जोन में कहा ,‘‘ मैं अपनी लय फिर हासिल करके टीम के लिये ज्यादा योगदान देने की कोशिश कर रहा हूं। दो विशेषज्ञ तेज गेंदबाज टीम में नहीं है और मेरे ऊपर ज्यादा जिम्मेदारी है ।’

शमी ने कहा कि बुमराह की गैर मौजूदगी में उनका कार्यभार बढ गया है लेकिन वह शत प्रतिशत से ज्यादा देने की कोशिश कर रहे हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ जब आप अकेले मुख्य तेज गेंदबाज हैं और दूसरा हरफनमौला है तो तो कार्यभार रहता है । आपको विकेट लेकर मोर्चे से अगुआई करनी होती है । मुझे इसकी आदत हो गई है और मैं अपना शत प्रतिशत से अधिक देने की कोशिश कर रहा हूं ।’’

शमी को विश्व कप 2023 के दौरान टखने में चोट लगी थी और वह लंबे ब्रेक पर रहे । उन्होंने कहा कि अब वह लंबे स्पैल फेंकने की जिम्मेदारी लेने के लिये तैयार हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘मुझे नहीं लगता कि किसी को अपनी फिटनेस के बारे में बहुत ज्यादा सोचने की जरूरत है । हमें प्रयास करने होंगे और देखते हैं कि शरीर इसे कैसे लेता है । हम सभी आखिर में मजदूर हैं ।’’

शमी ने कहा ,‘‘ मैं अब लंबे स्पैल फेंकने के लिये तैयार हूं । छोटे स्पैल हमेशा आसान होते हैं और सीमित ओवरों के क्रिकेट में यह मायने नहीं रखता कि दस ओवर फेंकने हैं या छह ओवर ।’’

उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का भी फायदा मिला है कि भारतीय टीम सारे मैच दुबई में खेल रही है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ इससे निश्चित तौर पर फायदा मिला है क्योंकि हम हालात और पिच को बखूबी समझते हैं । एक ही जगह सारे मैच खेलने से फायदा मिला है ।’’

मैं दिन में केवल एक बार भोजन करता हूं: मोहम्मद शमी
दुबई, 22 फरवरी (भाषा) भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 34 वर्ष की उम्र में भी मैच फिट रहने के राज का खुलासा करते हुए कहा कि वह दिन में केवल एक बार भोजन करना पसंद करते हैं और उन्हें कभी भी स्वादिष्ट व्यंजनों की लालसा नहीं हुई।

शमी ने स्टार स्पोर्ट्स पर क्रिकेटर से कमेंटेटर बने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ बातचीत में कहा, ‘‘2015 के बाद मैं दिन में केवल एक बार भोजन करता हूं। मैं केवल रात का खाना खाता हूं। न नाश्ता, न दोपहर का भोजन। ऐसा करना बहुत मुश्किल है लेकिन एक बार जब आपको इसकी आदत हो जाती है तो यह बहुत आसान हो जाता है।’’

शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट हासिल किए थे। इस बीच वह वनडे में सबसे कम मैच में 200 विकेट हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बने थे।

यह तेज गेंदबाज टखने की चोट के कारण वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल के बाद 14 महीने तक बाहर रहा। उन्हें इस चोट के लिए सर्जरी करानी पड़ी थी।

शमी ने कहा कि जब वह चोट से उबर रहे थे तो उनका वजन काफी बढ़ गया था और वापस पहले वाली स्थिति में आने के लिए उन्हें लगभग नौ किलो वजन कम करना पड़ा।

उन्होंने कहा , ‘‘रिहैबिलिटेशन के दौरान मैंने लगभग नौ किलो वजन कम किया। मेरा वजन लगभग 90 किलो तक पहुंच गया था। मेरी सबसे अच्छी बात क्या है कि मैं स्वादिष्ट व्यंजनों की लालसा नहीं रखता हूं। मैं मिठाइयों से हमेशा दूरी बनाकर रखता हूं।’’

बारीकियों पर काम करने और अपने फन के प्रति वफादारी से मिली सफलता : शमी
(सुमन रे)

दुबई, 21 फरवरी ( भाषा ) चोट के कारण क्रिकेट से दूर रहने का कठिन दौर पीछे छोड़कर आये भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा कि बारीकियों पर काम करने और अपने कौशल के प्रति वफादार रहने से उन्हें आईसीसी टूर्नामेंटों में कामयाबी मिलती है जिसमें उनका फोकस किफायती गेंदबाजी पर नहीं बल्कि विकेट लेने पर रहता है ।

शमी ने चैम्पियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में पांच विकेट लिये जिसकी मदद से भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज की । वह 200 वनडे विकेट तक सबसे तेजी से पहुंचने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज भी बन गए।

शमी ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘आईसीसी टूर्नामेंटों में अगर मेरी गेंदों पर रन भी बनते हैं तो चलता है लेकिन विकेट मिलने चाहिये । उसी से टीम को फायदा होगा । मैं हमेशा यही सोचता रहता हूं ।’’

शमी को 2023 वनडे विश्व कप के दौरान टखने में चोट लगी थी जिसके बाद वह 14 महीने तक क्रिकेट से दूर रहे । उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के जरिये वापसी की और अब जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय आक्रमण की कमान संभाल रहे हैं ।

शमी ने कहा ,‘‘ मैं अपने फन को पूरी वफादारी से निखारने की कोशिश करता हूं । आप अपने कौशल के प्रति कितने वफादार हैं या अपने लक्ष्य को पाने की कितनी भूख आपके भीतर है । आप कैसे लय हासिल कर सकते हैं । भूख होना जरूरी है ।’’

उन्होंने कहा कि वह हमेशा बारीकियों पर काम करते आये हैं जिससे उन्हें मदद मिलती है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ लय सही होनी जरूरी है । गेंदबाजी करते समय असहज तो नहीं हैं । मैं इन चीजों पर ध्यान देता हूं । नतीजे पर ध्यान नहीं देता । वर्तमान पर फोकस रहता है और जरूरत के हिसाब से गेंदबाजी करता हूं ।’’

वनडे क्रिकेट में छठी बार पांच विकेट लेने वाले शमी ने बताया कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत को हारते देख वह कितने दुखी थे जब बुमराह ने अकेले दम पर गेंदबाजी का जिम्मा संभाल रखा था ।

उन्होंने कहा ,‘‘ यह काफी कठिन था । जब आप टीम को इस तरह देखते हैं या कोई करीबी मुकाबला होता है तो आप अपने साथ गेंदबाजी करने वाले को , अपनी टीम को याद करते हैं । मुझे ऐसा लग रहा था कि काश मैं वहां होता । मैं कुछ योगदान दे पाता ।’’

शमी ने कहा कि चोट से वह कदर टूट चुके थे कि एकबारगी उन्हें लगा कि अब वह कभी खेल नहीं सकेंगे । उन्होंने कहा कि पिछले साल के आखिर में घरेलू क्रिकेट में वापसी करके उनका आत्मविश्वास फिर लौटा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ घरेलू मैच खेलकर मैने अपनी लय और आत्मविश्वास पाया । पिछले 14 महीने या चोट के बाद के बदलाव को महसूस किया । मुझे चार अंतरराष्ट्रीय और आठ , नौ , दस घरेलू मैच खेलने को मिले जिससे आत्मविश्वास बढा ।’

पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर हाइप के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ उसी मानसिकता से खेलना अहम है जिससे जीत मिली है । आईसीसी टूर्नामेंट या किसी अंतरराष्ट्रीय मैच विशेष के बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है ।’’

शमी सबसे कम मैच में 200 वनडे विकेट तक पहुंचने वाले भारतीय गेंदबाज बने
दुबई, 20 फरवरी (भाषा) स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बृहस्पतिवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी मैच के दौरान सबसे कम मैच में 200 वनडे विकेट झटकने वाले भारतीय गेंदबाज और ओवरऑल दूसरे गेंदबाज बन गए। इस तरह उन्होंने पांच विकेट लेकर आईसीसी टूर्नामेंट में शानदार वापसी की।

लंबे समय तक चोट से दूर रहने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करते हुए शमी ने अपने 104वें मैच में तीसरा विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 133 मैच में यह मुकाम हासिल किया था।

शमी का 200वां विकेट जाकिर अली थे जिन्होंने 68 रन बनाये।

इसके बाद उन्होंने अपने खाते में दो और विकेट जोड़े और दिन का अंत 53 रन देकर पांच विकेट के आंकड़े के साथ किया जिससे आईसीसी टूर्नामेंटों में सबसे सफल गेंदबाजों में से एक के रूप में उनकी स्थिति मजबूत हो गई।

शमी के आईसीसी टूर्नामेंट में अब 60 विकेट हो गए हैं जिससे वह 50 ओवरों के दो आईसीसी टूर्नामेंट (वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी) में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके बाद जहीर खान (59), जवागल श्रीनाथ (47) और रविंद्र जडेजा (43) आते हैं।

शमी इस तरह ओवरआल सबसे तेजी से 200 वनडे विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे आगे ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क हैं जिन्होंने 102 मैच में 200 विकेट झटके हैं।

भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक शमी का वनडे प्रारूप में औसत 25 से कम है और वह पहले ही पांच बार पांच विकेट और 10 बार चार विकेट ले चुके हैं।

चौंतीस वर्षीय शमी वनडे क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने वाले आठवें भारतीय हैं।

टखने की चोट के कारण 14 महीने तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रहने वाले शमी ने शानदार वापसी की है। हालांकि यह सफर आसान नहीं था क्योंकि उन्हें डर था कि उनका करियर खत्म हो गया है।

हालांकि देश के लिए फिर से खेलने की उनकी अटूट इच्छा ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 वनडे विश्व कप फाइनल के दौरान टखने में चोट लगी थी जिससे उनकी शानदार फॉर्म पर ब्रेक लग गया।

बाएं घुटने में सूजन के कारण उनकी उबरने की प्रक्रिया और भी जटिल हो गई थी क्योंकि वह एक साल से अधिक समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे थे।

जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के कारण शमी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई कर रहे हैं।

चोट के बाद फिर से भारत की तरफ से खेलने को लेकर आश्वस्त नहीं था: शमी
दुबई, 20 फरवरी (भाषा) भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने खुलासा किया है कि टखने की चोट के बाद ऐसे क्षण भी आए जब उन्हें डर था कि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म हो जाएगा लेकिन देश के लिए फिर से खेलने की उनकी अटूट इच्छा ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप फाइनल के दौरान शमी के टखने में चोट लग गई थी, जिसके लिए सर्जरी की जरूरत पड़ी। उनके बाएं घुटने में सूजन ने चीजों को और जटिल बना दिया और उन्हें 14 महीने तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रहना पड़ा।’’

शमी ने आईसीसी से कहा, ‘‘विश्व कप के दौरान शानदार फॉर्म के बाद मुझे अचानक ही खुद को ऑपरेशन टेबल पर देखना पड़ा। उस शानदार फॉर्म के बाद चोटिल होना वास्तव में बेहद मुश्किल दौर था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहले दो महीनो में अक्सर मुझे संदेह हो जाता था कि क्या मैं फिर से खेल पाऊंगा या नहीं क्योंकि इस तरह की चोट और 14 महीने तक बाहर रहने से आपके हौसले पस्त हो सकते हैं।’’

इस 34 वर्षीय खिलाड़ी ने हालांकि इस महीने के शुरू में इंग्लैंड के खिलाफ दो टी20 और इतने ही वनडे मैच में खेल कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफल वापसी की। अब जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के कारण चैंपियंस ट्रॉफी में वह भारतीय गेंदबाजी के अगुआ हैं।

शमी ने कहा, ‘‘मेरा डॉक्टर से पहले सवाल यही था कि मुझे वापस मैदान पर लौटने में कितना समय लगेगा। डॉक्टर ने मुझसे कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता मुझे चलाना, फिर जॉगिंग कराना और उसके बाद दौड़ाना है। प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में खेलना तो अभी दूर की बात है।’’

एक सक्रिय खिलाड़ी से बैसाखी पर निर्भर होने का दौर शमी के लिए मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण था।

उन्होंने कहा, ‘‘‘मैं हमेशा यही सोचता रहता था कि मैं कब अपने पांव जमीन पर रख पाऊंगा। मेरे मन में कई तरह के विचार आ रहे थे। 60 दिनों के बाद जब उन्होंने मुझसे अपने पैर ज़मीन पर रखने के लिए कहा, तो आप मुझ पर विश्वास नहीं करेंगे, लेकिन मैं अपना पैर ज़मीन पर रखने से पहले कभी नहीं डरा था।’’

शमी ने कहा, ‘‘ऐसा लगा जैसे मैं दोबारा शुरुआत कर रहा हूं, जैसे कोई बच्चा चलना सीख रहा हो। मैं किसी तरह की मुश्किल आने को लेकर चिंतित था। इस बीच देश की तरफ से फिर से खेलने की अदम्य इच्छा शक्ति ने मुझे प्रेरित किए रखा।’’

बुमराह के बिना चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की उम्मीदें शमी के कलाई के जादू पर
बेंगलुरू, 17 फरवरी (भाषा) मोहम्मद शमी के दाहिने हाथ में जादूगर सा फन है और अपनी कलाई के झटके से वह दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों को चकमा दे सकते हैं लेकिन क्या वह इस जादू से भारत को बारह साल बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में मदद कर सकते हैं ?

प्रशंसकों को उम्मीद है कि शमी इस टूर्नामेंट में भारत को जसप्रीत बुमराह की कमी महसूस नहीं होने देंगे । बुमराह चोट के कारण टीम से बाहर हैं ।

वैसे शमी की तैयारियों को लेकर काफी चिंतायें भी हैं । भारतीय टीम को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को पहला मैच खेलना है ।

चौतीस वर्ष के शमी चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं । उन्होंने विभिन्न स्तरों और अलग अलग प्रारूप में कुछ मैच खेले हैं लेकिन बड़े टूर्नामेंट में अपेक्षाओं पर खरे उतरने का दबाव अलग होता है । ऐसे में बुमराह की गैर मौजूदगी में उन पर दबाव और बढ जायेगा ।

चैम्पियंस ट्रॉफी में शमी के साझेदार अर्शदीप सिंह होंगे लेकिन वह बुमराह की श्रेणी के गेंदबाज नहीं हैं ।

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी का मानना है कि शमी के पास काफी अनुभव है और वह इस चुनौती का सामना कर लेंगे ।

बालाजी ने कहा ,‘‘ उसने 2019 वनडे विश्व कप और पिछले विश्व कप (2023) में बुमराह से बेहतर गेंदबाजी की थी । बुमराह विभिन्न प्रारूपों में चैम्पियन गेंदबाज है लेकिन शमी के पास अनुभव है और बुमराह के आने से पहले भारत के आक्रमण की जिम्मेदारी उसी पर थी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अगर भारत को अच्छा प्रदर्शन करना है तो शमी को नयी गेंद से कमाल करना होगा । पहले छह ओवर में नयी गेंद से प्रदर्शन भारत के लिये काफी मायने रखेगा । अगर वह शुरूआती कामयाबी दिला सका तो भारत का मनोबल काफी बढेगा ।’’

शमी की जिम्मेदारी विकेट लेना ही नहीं बल्कि अर्शदीप और हर्षित राणा जैसे गेंदबाजों का मागदर्शन करने की भी होगी ।

बालाजी ने कहा ,‘‘ शमी इस समय गेंदबाजों का अगुआ है । वह लंबे समय से रहा है और पिछले 12 साल में टेस्ट क्रिकेट में खास तौर पर उसका प्रदर्शन शानदार रहा है । अब दूसरे गेंदबाजों के मार्गदर्शक के तौर पर वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है ।’’

शमी की वापसी पर संदेह, रोहित ने कहा कि गेंदबाज के घुटने में सूजन है
एडिलेड, 8 दिसंबर (भाषा) मोहम्मद शमी की टेस्ट मैदान में बहुप्रतीक्षित वापसी में और देरी हो सकती है क्योंकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि मुश्ताक अली ट्रॉफी के सात मैच खेलने के बाद सीनियर तेज गेंदबाज के घुटने में एक बार फिर सूजन आ गई है।

शमी की ‘प्लेइंग किट’ और ऑस्ट्रेलियाई वीजा तैयार माना जा रहा है और उन्हें जल्द से जल्द उड़ान भरनी थी। लेकिन रोहित की मैच के बाद की टिप्पणियों के बाद उनके ऑस्ट्रेलिया जाने पर संदेह के बादल छा गए हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या शमी की वापसी की संभावना है तो भारतीय कप्तान ने अपने जवाब में सतर्कता बरती।

भारतीय कप्तान ने मैच के बाद कहा, ‘‘दरवाजा पूरी तरह खुला है। लेकिन हम सिर्फ उन पर नजर रख रहे हैं क्योंकि सैयद मुश्ताक अली टी20 खेलते समय उनके घुटने में फिर से सूजन आ गई है जो निश्चित रूप से टेस्ट मैच खेलने के लिए उनकी तैयारी में बाधा बनेगी। हम बहुत सावधान रहना चाहते हैं। ’’

शमी ने रणजी ट्रॉफी के एक मैच में 42 ओवर गेंदबाजी की थी और 13 दिनों में सैयद मुश्ताक ट्राफी के सात टी20 मैच खेले हैं।

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के एक सूत्र के अनुसार शमी ने मेडिकल टीम को बताया है कि भले ही उन्हें चार ओवर गेंदबाजी करने में कोई परेशानी नहीं है लेकिन हर मैच के बाद उनके घुटने में सूजन बढ़ रही है। वहीं शमी से बात करने वालों को लगता है कि वह अभी लंबे प्रारूप में खेलने के लिए अनिच्छुक हैं।

कप्तान रोहित ने कहा कि वे शत प्रतिशत फिट शमी को ही लेना चाहते हैं।

रोहित ने कहा, ‘‘हम उसे ऐसी स्थिति में यहां नहीं लाना चाहते कि वह खेले और फिर उसे चोट लग जाए या कुछ और हो जाए। हम उसके बारे में शत प्रतिशत सुनिश्चित होना चाहते हैं। क्योंकि बहुत समय हो गया है जब से उसने (अंतरराष्ट्रीय) क्रिकेट नहीं खेला है। ’’

रोहित ने कहा कि अगर शमी शत प्रतिशत ठीक महसूस नहीं करता है तो टीम उस पर दबाव नहीं डालना चाहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम उस पर यहां आकर टीम के लिए काम करने का दबाव नहीं डालना चाहते। ’’

रोहित ने कहा कि डॉ. नितिन पटेल की अध्यक्षता वाली एनसीए मेडिकल टीम द्वारा ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ पेशेवर उसकी निगरानी कर रहे हैं। और हम उन लोगों के अनुभव के आधार पर निर्णय लेंगे। क्योंकि वे ही हैं जो उसे हर मैच में देख रहे हैं। ’’

रोहित ने कहा, ‘‘इसलिए हमें बस सावधान रहना होगा। लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि उसके लिए किसी भी समय आकर खेलने का दरवाजा खुला है। ’’

ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी दो टेस्ट खेलेंगे शमी, मुश्ताक अली अभियान खत्म करके होंगे रवाना
नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) भारत के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही श्रृंखला के आखिरी दो टेस्ट में खेलने के लिए तैयार हैं और उनकी ‘प्लेइंग किट’ पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है जबकि एनसीए की मेडिकल टीम से फिटनेस मंजूरी मिलना बस औपचारिकता मात्र है।

बंगाल के इस अनुभवी क्रिकेटर के लिए 14 दिसंबर से ब्रिसबेन में शुरू हो रहे टेस्ट में खेलना आसान नहीं हो सकता है। लेकिन यह तय है कि वह ‘बॉक्सिंग डे’ (26 दिसंबर) को मेलबर्न में चौथे टेस्ट में दिखाई देंगे।

इस क्रिकेटर के करीबी एक सूत्र ने बताया कि एनसीए से फिटनेस प्रमाण पत्र बहुत जल्द मिल जाएगा।

सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘शमी की भारतीय किट पहले ही ऑस्ट्रेलिया भेज दी गई है। वह मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट को पूरा करेंगे और फिर रवाना हो जाएंगे। ’’

शमी (34 साल) भारत के लिए पिछला टूर्नामेंट नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप फाइनल में खेले थे और इसके बाद टखने की सर्जरी के कारण उन्हें लंबे समय तक बाहर रहने पर मजबूर होना पड़ा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी वापसी तय लग रही थी लेकिन इससे ठीक पहले शमी के घुटने में सूजन आ गई जिससे उनकी वापसी में देरी हुई।

वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का नॉकआउट दौर बेंगलुरु में हो रहा है इसलिए उम्मीद है कि एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) की मेडिकल टीम के प्रमुख डॉ. नितिन पटेल और ‘स्ट्रेंथ’ और अनुकूलन ट्रेनर निशांत बोरदोलोई बंगाल के राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप में टीम का अभियान खत्म होने के बाद उनका आकलन करेंगे।

बंगाल के मुख्य कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला अपने मुख्य गेंदबाज पर नजर रखे हैं। उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘शमी चंडीगढ़ के खिलाफ हमारे लिए प्री-क्वार्टर फाइनल खेलेंगे। वह कल तक बेंगलुरु में हमारे साथ जुड़ जाएंगे। हालांकि, मुझे नहीं पता कि अगर हम क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं तो वह उपलब्ध होंगे या नहीं। लगता है कि वह फिट होंगे और ऑस्ट्रेलिया के आखिरी दो टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे।’’

शुक्ला भी भारत के पूर्व प्रमुख रवि शास्त्री के विचार से सहमत हैं जिन्हें लगता है कि ब्रिस्बेन में शमी की जरूरत है।

अपना पंसदीदा उम्मीदवार और सरकार चुनना सभी का अधिकार : मोहम्मद शमी
अमरोहा, 26 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने परिवार के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि आपको अगर मताधिकार का हक है तो अपने पंसदीदा उम्मीदवार व सरकार को चुनने के लिए मतदान अवश्य करें।

भारतीय क्रिकेटर मो. शमी अपने भाई हसीब और भाभी संग डिडौली क्षेत्र के गांव सहसपुर अलीनगर के मतदान केंद्र पर पहुंचे। वोट डालने के बाद मीडिया कर्मियों ने उन्हें पूछा कि किसके पक्ष में आपने मतदान किया है। इस पर वे अपने ही अंदाज में बोले कि किसी को भी पूछने का अधिकार नहीं है कि किसने किसके पक्ष में वोट किया है। ये आपका वोट है और आपको अपनी सरकार चुनने का पूरा हक है। अपने पसंद के प्रत्याशी को वोट दें। जिले के लिए विकास, स्कूल, कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, स्पोर्टस क्लब आदि जो सभी हित के लिए होना चाहिए, यही सब कुछ मुद्दे हैं।

भारतीय गेंदबाज ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरी तारीफ करते हैं। घर आकर भी मेरी तारीफ करने के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।

चोटिल मोहम्मद शमी दक्षिण अफ्रीका टेस्ट से बाहर; एकदिनी श्रृंखला से हटे दीपक चाहर
नई दिल्ली, 16 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को उक्त जानकारी दी। इसके अलावा तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने पारिवारिक चिकित्सा आपातकाल के कारण आगामी एकदिवसीय श्रृंखला से नाम वापस ले लिया है। बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश दीप चाहर की जगह लेंगे।

शमी की अनुपस्थिति दक्षिण अफ्रीका में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतने की कोशिश कर रहे भारत के लिए एक बड़ा झटका है। उन्होंने केवल 64 टेस्ट मैचों में 27.71 की बहुत अच्छी औसत से 229 विकेट लिए हैं और 2021-22 में अपनी पिछली यात्रा पर टीम के अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, उन्होंने तीन टेस्ट मैचों में 21 की औसत से 14 विकेट लिए थे।

हालांकि बीसीसीआई ने शमी के प्रतिस्थापन की घोषणा नहीं की है, क्योंकि टीम के पास उनकी जगह लेने के लिए पांच तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा हैं।

बीसीसीआई की एक विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर जोहान्सबर्ग में सिर्फ शुरुआती एकदिवसीय मैच का हिस्सा होंगे और टेस्ट से पहले इंट्रा-स्क्वाड रेड-बॉल अभ्यास मैच में हिस्सा नहीं लेंगे।

इस बीच, राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में पारस म्हाम्ब्रे (गेंदबाजी कोच), विक्रम राठौड़ (बल्लेबाजी कोच) और टी. दिलीप (क्षेत्ररक्षण कोच) का कोचिंग स्टाफ एकदिवसीय श्रृंखला का हिस्सा नहीं होगा। इसके बजाय वह लाल गेंद अभ्यास मैच और टेस्ट श्रृंखला की तैयारियों की देखरेख करेंगे।

वनडे टीम की देखरेख 'ए' टीम स्टाफ द्वारा की जाएगी जिसमें बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक, गेंदबाजी कोच राजीब दत्ता और क्षेत्ररक्षण कोच अजय रात्रा शामिल होंगे।

क्रिकेट : भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से शुरू चौथे टेस्ट का पहला दिन मेहमानों के नाम, उस्मान ख्वाजा ने जड़ा शतक
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला आज से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। चार मैचों की सीरीज के पहले तीन मैचों में से दो भारत और एक ऑस्ट्रेलिया के नाम रहे है और भारत इस मैच को जीतकर न सिर्फ टेस्ट सीरीज अपने नाम करना चाहेगी बल्कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह सुनिश्चित करना चाहेगी। फिलहाल मैच की स्थिति पर नजर करें तो पहला दिन लगभग पूरी तरह मेहमान टीम के नाम रहा। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 255 रन बना लिए हैं और टीम के लिए उस्मान ख्वाजा 104 और ग्रीन 49 रन बनाकर नाबाद हैं।

कुछ ऐसी रही ऑस्ट्रेलियाई पारी, ख्वाजा ने लगाया शतक

आपको बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी मैदान हो रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सपाट पिच पर उनकी शुरुआत अच्छी रही। पारी की शुरुआत करने आये ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स हेड और उस्मान ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए 61 रन बनाएं। इसके बाद जल्दी जल्दी हेड और लाबुशेन का विकेट मिला। इसके बाद स्मिथ ने ख्वाजा के साथ बड़ी साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को बेहतर स्थिति में पहुंचाया। फिर स्मिथ और पीटर हैंड्सकॉम्ब भी जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद ग्रीन और ख्वाजा ने संभलकर खेलते हुए टीम का कोई विकेट नहीं गिरने दिया। ख्वाजा ने अपना शतक भी पूरा किया। भारत के लिए शमी ने दो और अश्विन-जडेजा ने एक-एक विकेट लिया।

What a moment for Khawaja! #INDvAUSpic.twitter.com/W2i2Jskh6t

— cricket.com.au (@cricketcomau) March 9, 2023

Usman Khawaja gets his first Test hundred against India 👏#WTC23 | #INDvAUS | 📝 https://t.co/VJoLfVSeIF pic.twitter.com/HANsOKDGAM

— ICC (@ICC) March 9, 2023

दोनों देश के प्रधानमंत्री मिले खिलाड़ियों से

गौरतलब है कि ये मैच अपने आप में विशेष है। दोनों ही देशों के प्रधानमंत्री इस मैच को देखने आए। टॉस से पहले PM मोदी और ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बेनीज ने अपने कप्तानों रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ को टेस्ट कैप भी दी।

A special welcome & special handshakes! 👏

The Honourable Prime Minister of India, Shri Narendra Modiji and the Honourable Prime Minister of Australia, Mr Anthony Albanese meet #TeamIndia & Australia respectively. @narendramodi | @PMOIndia | #TeamIndia | #INDvAUS pic.twitter.com/kFZsEO1H12

— BCCI (@BCCI) March 9, 2023

The Honourable Prime Minister of India, Shri Narendra Modiji presents the special cap to #TeamIndia captain @ImRo45 while The Honourable Prime Minister of Australia, Mr Anthony Albanese presents the cap to Australia captain Steve Smith.@narendramodi | @PMOIndia | #INDvAUS pic.twitter.com/8RH70LOx0v

— BCCI (@BCCI) March 9, 2023

गोल्फ कार्ट में बैठकर दोनों प्रधानमंत्रियों ने स्टेडियम का मुआयना भी किया। पारी शुरू होने से पहले दोनों ही देश के पीएम अपने-अपने खिलाड़ियों से मिले। कप्तान रोहित शर्मा ने पीएम नरेंद्र मोदी का खिलाड़ियों से परिचय कराया। वहीं काम ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ ने अपने प्रधानमंत्री के साथ किया।