Dinesh Kartik - Loktej

कार्तिक ने शुभमन की प्रशंसा करते हुए उन्हें सुझाव भी दिया
मुंबई, 08 अगस्त (वेब वार्ता)। भारतीय टीम के पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भारतीय टेस्ट टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि अपने पहले ही दौरे में उन्होंने सभी को प्रभावित किया है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली के अचानक संन्यास के बाद शुभमन को कप्तानी सौंपी गयी थी और उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। इंग्लैंड दौरे में टीम के अच्छे प्रदर्शन से उनका मनोबल भी आगे के मुकाबलों के लिए बढ़ा है। साथ ही कहा कि वह अपनी आक्रामकता पर कुछ नियंत्रण करें तो और भी बेहतर होगा।

इसके अलावा शुभमन ने सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर अपने आलोचकों को भी करारा जवाव दिया है। सीरीज में उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ 754 रन बनाए, जो किसी भारतीय कप्तान के किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक रन है।

शुभमन ने अपनी कप्तानी से भी कई क्रिकेट विशेषज्ञ को प्रभावित किया है। कार्तिक ने उन्हें आगामी सीरीज के लिए कुछ सुझाव भी दिए है। कार्तिक ने कहा, वह कई बार आक्रामक रहे हैं। कभी कभी वह अधिक आक्रामक हो जाते हैं मेरा मानना है कि वह इसपर नियंत्रण करें। मुझे लगता है कि वह अपने बारे में यह बात कुछ हद तक बदलें।

मुझे उम्मीद है कि वह इसे ज़्यादा नहीं बदलेंगे। कार्तिक ने आगे कहा, इस सीरीज में आते ही लोग पूछ रहे थे शुभमन, भारत से बाहर, उनका रिकॉर्ड बेहतर हो सकता है। और उन्होंने कहा, मैं दोनो टीमो में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनना चाहता हूं।

आत्मविश्वास होना एक बात है, लेकिन आपको उसके साथ कौशल भी जोड़ना होगा। वह पूरी तैयारी के साथ आए थे। उनकी बल्लेबाजी में वापस आती गेंद के सामने थोड़ी कमजोरी थी। उन्होंने अपनी तकनीक पर काम करने और उसका सामना करने का तरीका निकाल लिया।

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 : बेटे को देश के लिए खेलता देखने पहुंचे इस ‘फिनिशर’ खिलाड़ी के पिता, आम नागरिक की ही तरह निहारा प्रैक्टिस सेशन
आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए जो भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया गयी है उसमें दिनेश कार्तिक को दुसरे विकेटकीपर और फिनिशर की भूमिका के साथ टीम में लिया गया है। इस समय पूरी टीम ऑस्ट्रेलिया में है और दिनेश कार्तिक के पिता आईसीसी टी20 विश्व कप में अपने बेटे की फिनिशर भूमिका देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया गए हैं। बेटे दिनेश कार्तिक के टीम में होने के बाद भी उनके पिता कृष्ण कुमारने सिडनी में बेटे को नेट प्रैक्टिस को किसी सामान्य नागरिक की ही तरह देखा। पिता ने प्रैक्टिस सेशन के बीच में बेटे से मिलने के बजाय आम लोगों की तरह इंतजार करना ठीक समझा। सेशन खत्म होने के बाद दोनों की मुलाकात हुई।

भारतीय टीम का मैच देखने ऑस्ट्रेलिया पहुंचे दिनेश कार्तिक के पिता

आपको बता दें कि कार्तिक के पिता टीम इंडिया के मैच देखें के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए पर यात्रा पर होने के कारण वह मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं देख पाए। दूर से कृष्ण कुमार पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान प्रसून बनर्जी की तरह दिखते हैं। वह एक कोने में खड़े होकर भारतीय क्रिकेट टीम के अभ्यास सत्र का इंतजार कर रहे थे। वह शख्स कोई और नहीं बल्कि दिनेश कार्तिक के पिता थे जो टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए अपने बेटे की भूमिका को फिनिशर के रूप में देखने के लिए यहां पहुंचे हैं। कार्तिक भारतीय टीम के सबसे उम्रदराज और सीनियर खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और संभवत: अपना अंतिम आईसीसी टूर्नामेंट खेल रहे हैं। दिनेश कार्तिक के पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि वे इंटरनेशनल क्रिकेट में कार्तिक को लाइव या फिर मैदान पर खेलते हुए नहीं देखते हैं। उनकी पत्नी भी ऐसा ही करती हैं, लेकिन अब पहली बार वे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में अपने बेटे को इंटरनेशनल मैच में खेलते हुए देखेंगे।

पत्रकारों को पता चला तो वे दिनेश कार्तिक के पिता के पास पहुंचे

कृष्ण कुमार किसी खास बल्लेबाज को नहीं बल्कि अपने बेटे दिनेश कार्तिक को देखने पहुंचे थे। जब उन्होंने अपने कैमरे से कार्तिक की फोटो लेनी चाही, तो उन्हें कहा गया कि वह इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, क्योंकि यह नियमों का उल्लंघन है। बाद में जब पता चला कि वह दिनेश कार्तिक के पिता हैं, तो मीडिया उनके पास पहुंच गई। इसके बाद उन्होंने कई यूट्यूब चैनलों से अपने बेटे को लेकर बात की। दरअसल कार्तिक जब भी मैच खेलते हैं, तब उनके माता-पिता मैच देखने आते हैं। कार्तिक जब राहुल द्रविड़ की कप्तानी में टेस्ट क्रिकेट खेल रहे थे तो उनकी मां पद्मिनी अक्सर मैच देखने आती थीं। उनके पिता रविवार को मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शामिल नहीं हो सके।

भारतीय टीम में कार्तिक को  मिला है फिनिशर का रोल

दिनेश कार्तिक टी20 क्रिकेट टीम में भारतीय टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाते हैं। वह अक्सर टीम के लिए मैच फिनिशर साबित हुए हैं। यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट ने कार्तिक पर भरोसा कर उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुना है। इसके अलावा वह ऋषभ पंत का भी विकल्प हैं, जो उनकी गैरमौजूदगी में टीम के लिए विकेटकीपिंग भी संभालते हैं।

क्रिकेट : हार्दिक के छक्के के बाद दिनेश ने जो किया वो भी बहुत प्यारा है!
एशिया कप 2022 में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए टी20 मैच में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को उसकी घातक गेंदबाजी के दम पर 147 रन पर ढेर कर जीत के लिए 148 रनों का लक्ष्य को हार्दिक के छक्के के साथ दो गेंद शेष रहते पूरा कर लिया और भारत ने अपने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान दिल-धड़क मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया। भारत इस जीत के साथ ही भारत ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हुई हार का बदला भी ले लिया।

आपको बता दे कि ये मैच भले ही भारत ने जीत लिया हो पर मैच में एक समय ऐसा भी आया जब पाकिस्तान की टीम भारत पर हावी होने लगी लेकिन हार्दिक पांड्या और जडेजा ने शानदार बैटिंग करते हुए टीम को जीत दिला दी। हालांकि जडेजा आखिरी ओवर में 35 रन पर आउट हो गए, लेकिन पांड्या तो अलग ही इरादे से आये थे। हार्दिक जड़ेजा के आउट होने के बाद और सजग रहे और भारत को जीत दिला कर ही वापस लौटा।

भारत के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी को बुलाया। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पंड्या की शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 147 रन पर आउट कर दिया। भुवनेश्वर ने चार ओवर में 26 रन देकर चार विकेट, हार्दिक ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट और युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 33 रन देकर दो विकेट लिये। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 43 रन की पारी खेली।

टॉप आर्डर एक बार फिर नाकाम

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत कही भी लय में नजर नहीं आई। केएल राहुल पहले ही ओवर में चलते बने। विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा के बीच दूसरे विकेट के लिए 46 गेंद में 49 रन की साझेदारी हुई, लेकिन रोहित के बल्ले पर गेंद सही से नहीं आ रही थी। विराट 35 और रोहित 12 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार 18 रन बनाकर बोल्ड हुए। इसके बाद जडेजा ने हार्दिक के साथ मिलकर भारत को जीत के करीब पहुंचाया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 29 गेंद में 52 रन की साझेदारी हुई। जडेजा आखिरी ओवर में 35 रन बनाकर बोल्ड हुए। लेकिन हार्दिक ने छक्का लगाकर भारत को यादगार जीत दिलाई। हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों में 33 रन की नाबाद पारी खेली।

आखरी ओवर में आसमान पहुंचा मैच का रोमांच

इस मैच का सबसे खतरनाक पल मैच के आखिरी ओवर में आया जब भारत को जीत के लिए सात रन चाहिए थे। पहली गेंद पर मोहम्मद नवाज ने जडेजा को आउट किया। इसके बाद पांड्या तीसरी गेंद पर शॉट खेलना चाहते थे लेकिन फील्डर ने गेंद रोक लिया। उसी समय पांड्या के साथ दिनेश कार्तिक नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े खिलाड़ी थे और उस समय भारत को 3 गेंदों पर 6 रन चाहिए थे। उस वक्त दिनेश ने शायद एक रन लेने को कहा पर हार्दिक पांड्या ने कार्तिक को देखकर कुछ ऐसा किया कि लोग दिल हार गये। हार्दिक ने चेहरे पर एक्सप्रेशन मात्र से बताया था कि ‘चिंता न करो, मैं संभाल लूँगा!” इस बात को हार्दिक ने अगली ही गेंद पर अपने आप को साबित कर दिया। हार्दिक ने नवाज की चौथी गेंद पर छक्का लगाकर देश को जीत का तोहफा दिया। अब हार्दिक के कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहे हैं।

दिनेश कार्तिक ने किया कुछ ऐसा

Take a bow men..... #HardikPandya #ViratKohli???? #RohitSharma #INDvsPAK #UrvashiRautela #TeamIndia pic.twitter.com/fKlHDFcPph
— Satyam dahare (@DahareSatyam) August 28, 2022

भारत को जीत दिलाने के लिए पांड्या द्वारा छक्का लगाने के बाद नॉन स्ट्राइक पर खड़े दिनेश कार्तिक उनके पास गए और उन्हें बधाई देने के लिए सिर झुका लिया। कार्तिक ने जिस तरह से हार्दिक को सलाम किया उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों को दिनेश की ये अदा बहुत पसंद आ रही है।

यह दो टीम खेल सकती है टी-20 विश्वकप का फाइनल, जानें पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने क्या कहा
दुबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)| भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने इस साल अक्टूबर-नवंबर में यूएई और ओमान में होने वाले टी 20 विश्व कप का फाइनलिस्ट भारत और विंडीज को बताया है। कार्तिक ने साथ ही कहा कि भारत के बाद वेस्टइंडीज की टीम उनकी पसंदीदा टीम है। कार्तिक ने आईसीसी डिजिटल शो में कहा, "मैं इस बारे में नहीं जाना चाहता कि कौन यह टूर्नामेंट जीतेगा लेकिन मैं भारत और विंडीज को फाइनल में जाते देखना चाहता हूं। भारत के बाद मेरी पसंदीदा टीम विंडीज है। मेरे ख्याल से इस प्रारूप में यह बेस्ट है और मैं वेस्टइंडीज को फाइनल में देखना पसंद करूंगा।"

उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि भारत जीते लेकिन एक पल के लिए मैं भारत को फाइनल में विंडीज के साथ खेलते देखना चाहता हूं। इस टी 20 विश्व कप के लिए यह दो मेरी पसंदीदा टीम है।" कार्तिक 2007 टी 20 विश्व कप की विजेता भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा और डेविड वार्नर के बीच टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने की होड़ रहेगी। कार्तिक ने कहा, "दोनों खिलाड़ी ओपनर हैं और दोनों ही सोलिड खिलाड़ी हैं। रोहित और विश्व कप दोनों एक दूसरे पर्याय हैं। अगर भारत अच्छा करेगा तो वह ऐसे हैं जो टीम की मदद करेंगे। वार्नर ने कुछ समय से ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच नहीं खेले हैं। अब उनमें रन बनाने की भूख होगी। मैं उनसे बड़ा स्कोर करने की उम्मीद कर रहा हूं।"

यह पूछे जाने की पर कि ग्रुप-2 से भारत के अलावा सेमीफाइनल में कौन जाएगा। कार्तिक ने कहा, "मेरे लिए यह काफी करीबी मामला है। भारत के अलावा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड हो सकते हैं। मैं पाकिस्तान को देखना पसंद करूंगा लेकिन मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड आगे निकलने का तरीका ढूंढ लेगा।" ग्रप-बी से कार्तिक ने बांग्लादेश के चांस ज्यादा बताए। उन्होंने कहा, "बांग्लादेश के पास अच्छा अवसर है। वह स्पिन के खिलाफ अच्छा खेलते हैं और उनकी टीम सालिड है। मुझे आश्चर्य हुआ कि उन्हें क्वालीफिकेशन के लिए मैच खेलना पड़ रहा है।"

कार्तिक ने बताया कि वरूण चक्रवर्ती टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बनकर उभर सकते हैं। कार्तिक ने कहा, "मेरी पसंद वरूण है और मुझे लगता है कि भारत के आगे बढ़ने में इस खिलाड़ी का योगदान रहेगा।" पुरुष टी 20 विश्व कप का आयोजन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक यूएई और ओमान में होगा। सुपर-12 स्टैज के मुकाबला 23 अक्टूबर से शुरू होंगे।

'महेंद्र सिंह धोनी के आते ही मानो मेरा करियर हो गया था खत्म', जानिए किस भारतीय खिलाड़ी का दर्द छलका
महेंद्र सिंह धोनी का नाम भारत के  ही नहीं बल्कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों में शामिल है। महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सर्वोत्तम विकेटकीपर बल्लेबाज और सबसे सफल कप्तान हैं। दुनिया भर के दिग्गज धोनी का लोहा मानते है। ऐसे में भारतीय टीम के एक दुसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी के आने से उनका करियर खत्म हो गया। दिनेश कार्तिक ने कहा, 'महेंद्र सिंह धोनी के आने के बाद उन्हें पता चल गया कि अब उनकी भारतीय टीम में वापसी का रास्ते बंद हो चुके है।

आपको बता दें कि एक यूट्यूब चैनल पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा से बात करते हुए दिनेश कार्तिक ने ये बात कही। दिनेश कार्तिक के क्रिकेट करियर के बारे में बता दें कि दिनेश कार्तिक को कभी भारतीय टीम में जगह मिलती है तो वो कभी आउट हो जाते हैं। कार्तिक कभी भी भारतीय टीम में स्थायी जगह नहीं बना पाए हैं। दिनेश कार्तिक ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत महेंद्र सिंह धोनी की टीम में शामिल होने से पहले की थी। उन्हें कई बार मौका मिला लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके। धोनी जब भारतीय टीम का हिस्सा बने तो उन्होंने शानदार शुरुआत की और अपने प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली।

दिनेश कार्तिक ने कहा, 'उन्हें पता था कि भारतीय टीम में अगले 10 से 12 साल में विकेटकीपर-बल्लेबाज की जगह बंद हो गई। कार्तिक ने कहा, 'कई सालों के बाद भारतीय टीम को एक बेहतरीन विकेटकीपर मिला। "मैं अपने आप से पूछता रहा, 'अब मेरा क्या होगा?' ऐसे में मुझे एक बल्लेबाज बनने का अवसर मिला। उस समय भारतीय टीम में मध्यक्रम और सलामी बल्लेबाज के रूप में दो स्थान थे।" धोनी सहित अन्य लोगों ने मुझसे कहा, "एक बल्लेबाज के रूप में, आप इतने प्रतिभाशाली हैं कि आप ओपनिंग कर सकते हैं। इससे मुझे काफी आत्मविश्वास मिला।"

जिस देश में शीर्ष स्तर तक पहुंचने के लिए क्रिकेटरों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, वहां धोनी की प्रतिभा ही कुछ अलग थी। भारतीय टीम में जगह बनाने का उनका सफर 5-6 साल में पूरा हुआ। धोनी ने अपना वनडे डेब्यू 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ किया था। धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रवेश के साथ ही कई विकेटकीपरों के करियर का अंत हो गया। धोनी के कप्तान बनने के बाद किसी विकेटकीपर के पास धोनी की जगह लेने का मौका नहीं था।