Anil Kumble - Loktej

जिम्बाब्वे को हल्के में न ले टीम इंडिया, अपना नैचुरल क्रिकेट खेले: अनिल कुंबले
नई दिल्ली, 26 फरवरी (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 का अपना दूसरा मुकाबला गुरुवार शाम 7 बजे से जिम्बाब्वे के खिलाफ एम. ए. चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।

सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद जिंदा रखने के लिए भारतीय टीम को इस मैच में बड़ी जीत हासिल करनी होगी। दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने कहा है कि टीम इंडिया को जिम्बाब्वे को हल्के में नहीं लेना चाहिए और अपनी नैचुरल क्रिकेट खेलनी चाहिए।

कुंबले ने जियोहॉटस्टार पर कहा, “जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को आसानी से हरा दिया है। उनके शीर्ष चार बल्लेबाज फार्म में हैं। उनके लंबे तेज गेंदबाज, ब्लेसिंग मुजरबानी और ब्रैड इवांस, पावरप्ले में शानदार रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “भारत उन्हें हल्के में नहीं ले सकता। उन्हें अपने गेम में शीर्ष पर रहने की जरूरत है। कोई भी खिलाड़ी जो अच्छा खेलता है, उसे इसका फायदा उठाना चाहिए।

आप यह नहीं मान सकते कि अगला बल्लेबाज काम करेगा। आपको एक खिलाड़ी के तौर पर जाकर अच्छा प्रदर्शन करनाहोता है। आप सही नतीजे की उम्मीद करते हैं। भारत को वह करने पर ध्यान देना चाहिए जो उन्हें करने की जरूरत है।”

भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी पूरे विश्व कप में संघर्ष करती हुई दिखी है। स्पिनरों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज प्रभावी नहीं रहे हैं। इसके बावजूद ग्रुप स्टेज के सभी मैच जीतकर टीम इंडिया सुपर-8 में पहुंची थी।

सुपर-8 के पहले ही मैच में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों से हरा दिया। टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत की रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी हार थी।

दक्षिण अफ्रीका से मिली हार ने भारत के लिए सेमीफाइनल का रास्ता मुश्किल कर दिया है। अब भारतीय टीम को सुपर-8 में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे।

इसके साथ ही यह उम्मीद करनी होगी कि दक्षिण अफ्रीका भी वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को हरा दे। इस स्थिति में भारतीय टीम आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।

टेस्ट क्रिकेट के लिये जरूरी जज्बे की कमी थी : कुंबले
गुवाहाटी, 24 नवंबर (भाषा) महान स्पिनर अनिल कुंबले ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत के 288 रन से पिछड़ने के बाद भारतीय बल्लेबाजों के रवैये की आलोचना की जबकि तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने लगातार तीसरे दिन दबदबा बनाने वाली अपनी टीम की तारीफ की ।

भारतीय टीम तीसरे दिन दूसरी पारी में 201 रन पर आउट हो गई । छह फुट आठ इंच लंबे मार्को यानसेन ने 93 रन बनाने के बाद 48 रन देकर छह विकेट चटकाये ।

कुंबले ने जियो स्टार से कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि भारत की बल्लेबाजी काफी खराब थी । टेस्ट क्रिकेट के लिये जरूरी जज्बा और संयम नहीं था । कुछ अच्छी गेंदें फेंकी गई लेकिन बल्लेबाज कठिन स्पैल के लिये तैयार नहीं थे ।’’

पहला टेस्ट जीत चुके दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाये थे ।

कुंबले ने कहा ,‘‘ ऐसा लगता है कि जल्दी लक्ष्य का पीछा करने की ही सोच थी जो टेस्ट मैच में अवास्तविक है । इतने बड़े स्कोर तक धीरे धीरे ही पहुंचा जाता है ।भारत ने उस तरह का जज्बा ही नहीं दिखाया ।’’

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज स्टेन ने कहा कि ऐसा कम ही होता है कि विदेशी टीम भारत में तीन दिन तक दबदबा बनाये रखे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ यह कम ही देखने को मिलता है कि भारत में विदेशी टीम का इस तरह लगातार तीन दिन दबदबा रहे । गुवाहाटी में उनकी रणनीति और उस पर अमल करने का तरीका भारतीयों पर भारी पड़ा ।’’

राहुल ने परिपक्व पारी खेली : कुंबले
मुंबई, 12 जुलाई (वेब वार्ता)। पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने कहा कि केएल राहुल ने लॉर्ड्स में दूसरे दिन दूसरे छोर से विकेट गिरने के बावजूद इंग्लैंड के गेंदबाजों विशेषकर तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की चुनौती का डटकर सामना करते हुए परिपक्व पारी खेली।

राहुल ने दौरे का अपना दूसरा अर्धशतक लगाया। कुंबले ने कहा, राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की। उनकी पारी विशिष्ट थी क्योंकि इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। आर्चर का यह एक आक्रामक स्पैल था।

विशेष कर उनका वह पहला स्पैल जिसमें उन्होंने 150 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से गेंदबाजी की। इसमें उन्हें उछाल और शुरुआत में थोड़ी स्विंग भी मिल रही थी।

राहुल ने इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों का अच्छी तरह से सामना किया। उनका रवैया बेहद स्पष्ट था और वह पूरी तरह से नियंत्रण में दिखे। यह एक बेहद अनुशासित और परिपक्व पारी थी। मुझे यकीन है कि वह अपने प्रदर्शन से संतुष्ट होंगे।

यह हैरानी की बात है, उन्हें मैदान से विदाई मिलनी चाहिये थी , रोहित और विराट पर बोले कुंबले
नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा के खामोशी से टेस्ट क्रिकेट से विदा लेने पर भारत के पूर्व कप्तान और महान स्पिनर अनिल कुंबले को हैरानी हुई है जिनका मानना है कि इन दोनों सीनियर बल्लेबाजों को मैदान पर विदाई मिलनी चाहिये थी ।

कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से विदा ली जिन्होंने 123 मैचों में 46 . 85 की औसत से 30 शतक समेत 9230 रन बनाये ।

इससे पहले पिछले बृहस्पतिवार को रोहित ने पारंपरिक प्रारूप को अलविदा कहा था ।

कुंबले ने ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ से कहा ,‘‘ यह बड़ी हैरानी की बात है । दो महान खिलाड़ी कुछ दिन के अंतर पर ही विदा हो गए । मुझे ऐसा लगा नहीं था । मैं हैरान रह गया हूं । मुझे लगा था कि अभी तक कुछ साल और टेस्ट क्रिकेट खेल सकता है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अब वह सिर्फ एक दिवसीय प्रारूप खेलेगा । कोई खिलाड़ी खेद के साथ नहीं जाता और मुझे यकीन है कि उसने इस पर काफी विचार किया होगा । आखिर में यह उसका फैसला है ।’’

भारत के लिये सर्वाधिक 619 टेस्ट विकेट लेने वाले कुंबले ने कहा कि इस दर्जे के खिलाड़ियों को प्रशंसकों के सामने विदा लेने का मौका मिलना चाहिये ।

उन्होंने कहा ,‘‘ ये काफी खामोशी से चले गए । हर खिलाड़ी को अपने हिसाब से विदा लेनी चाहिये लेकिन मैदान पर से । आर अश्विन के संन्यास के समय भी हमने यह बात कही थी । श्रृंखला के बीच में उसने संन्यास का ऐलान किया और आस्ट्रेलिया से भारत लौट आया ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि इन तीनों (रोहित, विराट और अश्विन) को मैदान से विदाई देनी चाहिये थी । मेरा मानना है कि अधिकारियों को इस पर सोचना चाहिये । मुझे पता है कि यह सोशल मीडिया का जमाना है और प्रशंसक अपने सामने उन्हें विदा होते देखना चाहते होंगे ।’’

भारतीय टीम को 20 जून से इंग्लैंड का पांच टेस्ट का दौरा करना है और कुंबले ने कहा कि कोहली इस चुनौतीपूर्ण दौरे पर अहम भूमिका निभा सकते थे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ रोहित संन्यास ले चुका है और काफी समय कप्तान रहा । विराट भारत का सबसे सफल टेस्ट कप्तान रहा है और इन दोनों में से एक को उस दौरे पर रहना चाहिये था । इंग्लैंड दौरा कठिन होगा ।’’

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक्स पर लिखा ,‘‘ बेहतरीन टेस्ट कैरियर पर बधाई । आपकी विरासत हमेशा रहेगी । आपने मेरे जैसे कई क्रिकेटरों को प्रेरित किया और करते रहेंगे भैया ।’’

उन्होंने लिखा ,‘‘ आपके बिना ड्रेसिंग रूम पहले जैसा नहीं रहेगा । हमेशा मेरा साथ देने और प्रेरित करने के लिये शुक्रिया । शुभकामनायें विराट भैया ।’’

वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने लिखा ,‘‘ विराट ने जिस तरह से टेस्ट प्रारूप में कप्तानी की , उसे टीम में बदलाव लाने का श्रेय जाना चाहिये । वह आक्रामक खेलता है और टेस्ट प्रारूप में भी कहीं न कहीं उस आक्रामकता की जरूरत होती है ।’

कोहली फॉर्म में वापसी के लिए खुद पर बहुत अधिक दबाव बना रहे हैं: कुंबले
नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) भारत के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले का मानना है कि विराट कोहली फॉर्म में वापसी के लिए खुद पर बहुत अधिक दबाव बना रहे हैं और उन्होंने इस स्टार बल्लेबाज को तनाव मुक्त रहने की सलाह दी है।

कोहली ने वनडे विश्व कप 2023 के बाद इस प्रारूप में जो छह पारियां खेली हैं उनमें वह केवल 137 रन ही बना पाए हैं जिसमें एक अर्धशतक शामिल है।

कुंबले ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, ‘‘‘मुझे लगता है कि वह कुछ ज्यादा ही प्रयास कर रहे हैं। वह जिस तरह से अपनी पारी आगे बढ़ा रहे हैं उसमें आप इसे देख सकते हैं। उन्हें इसके बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘रोहित शर्मा को देखिए वह खुलकर खेलते हैं क्योंकि आगे काफी बल्लेबाज हैं और वे सभी शानदार फॉर्म में हैं। इसी तरह से विराट को भी किसी चीज की चिंता किए बिना खुलकर खेलने की जरूरत है।’’

कुंबले ने कहा, ‘‘सभी खिलाड़ी अपने करियर में मुश्किल दौर से गुजरते हैं लेकिन उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखकर मुझे ऐसा लगता है कि वह खुद पर बहुत अधिक दबाव डाल रहे हैं।’’

इस पूर्व भारतीय कप्तान का मानना है सहज होकर खेलने से कोहली इस खराब दौर से बाहर निकाल सकते हैं।

कुंबले ने कहा, ‘‘जब आप पर इस तरह का दबाव होता है और आप पर अपेक्षाओं का बोझ बन जाता है तो आप अचानक ही इस तरह की चीजों को अनावश्यक महत्व देने लग जाते हो और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बहुत अधिक प्रयास करने लग जाते हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब आप ऐसा करते हो तो वास्तव में आप तनाव मुक्त नहीं होते हो। मुझे पूरा यकीन है कि जब उन्होंने अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली होगी तब वह इस तरह की चीजों के बारे में नहीं सोच रहे होंगे।’’

क्रिकेट : संगकारा बोले, कुंबले ने कर दी थी नींद हराम, जानें ऐसा क्या हुआ था?
पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले को ना सिर्फ इंडिया के बल्कि दुनिया सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में माना जाता है। श्रीलंका के पूर्व कप्तान और शानदार बल्लेबाज रहे कुमार संगकारा ने अनिल कुंबले की जमकर तारीफ की है। दरअसल आईसीसी ने हाल ही में श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें संगकारा अनिल कुंबले के खिलाफ खेलने को लेकर कुछ खुलासा करते नजर आ रहे हैं। संगकारा ने कहा, 'अनिल कुंबले के खिलाफ रन बनाना आसान नहीं था। बाएं हाथ के बल्लेबाज का कहना है कि कुंबले ने उनकी कई रातों तक उनकी नींदें उड़ा दी थी।

संगकारा ने आगे कहा कि महान स्पिनर अनिल कुंबले की लंबाई ने उन्हें अपरंपरागत लेग स्पिनर बना दिया। इसके खिलाफ रन बनाना मुश्किल होता था। उन्होंने मुझे एक बल्लेबाज के रूप में मैं कई रातों तक सो नहीं पाया था। वह कोई ऑर्थोडॉक्स लेग स्पिनर नहीं थे। वह क्रीज पर आने वाले और हाई-आर्म एक्शन में गेंदबाजी करने वाले लंबी दूरी के गेंदबाज थे। वह तेज, सीधी और सटीक गेंदबाजी करते थे। उन्होंने कहा, “तेज गेंदबाजी और स्ट्रेट गेंदबाजी करने से रन बनाना आसान नहीं होता। गेंद में तेजी हो तो बल्लेबाज के लिए रन निकालने में दिक्कत होती है। कुंबले अच्छे व्यक्ति हैं। वह एक बहुत ही भावुक क्रिकेटर रहे हैं और एक चैंपियन हैं।”

“If you were a batsman facing Anil Kumble, you knew that he had a plan for you."

One of India’s finest on #ICCHallOfFame ????️ pic.twitter.com/55Et7OWpdV
— ICC (@ICC) May 20, 2021

अनिल कुंबले को फिलहाल आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। आईसीसी ने इसे लेकर एक वीडियो शेयर किया है। स्टीफन फ्लेमिंग, वसीम अकरम और कुमार संगकारा जैसे दिग्गज क्रिकेटरों ने क्रिकेट मं  कुंबले के प्रभाव पर बात की। कुंबले ने अपने 18 साल के करियर में भारत के लिए 132 टेस्ट में 619 विकेट लिए। वह टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच में सभी खिलाड़ियों को एक पारी में आउट करते हुए 10 विकेट तेज थे। टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 84 रन देकर 10 विकेट था। अनिल कुंबले ने 1990 से भारत के लिए 132 टेस्ट और 271 एक दिवसीय मैच खेले। कुंबले को 2005 में पद्मश्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। 18 साल तक खेलने के बाद कुंबले ने नवंबर 2008 में संन्यास का ऐलान किया। कुंबले ने वनडे में 337 विकेट चटकाए हैं।