Kuldeep Yadav - Loktej

कोलकाता की पिच अलग थी लेकिन यह ‘सड़क’ की तरह है: कुलदीप
गुवाहाटी, 23 नवंबर (भाषा) वामहस्त स्पिनर कुलदीप यादव ने दक्षिण अफ्रीका के निचले क्रम को जल्दी आउट करने में नाकाम रहे भारतीय गेंदबाजों का बचाव करते हुए रविवार को बरसापारा स्टेडियम की पिच की तुलना ‘सड़क’ से की।

दक्षिण अफ्रीका के निचले क्रम के बल्लेबाज पहली पारी में टीम के स्कोर को 489 रन तक पहुंचाने में सफल रहे।

कोलकाता में खेले गए श्रृंखला के पहले टेस्ट में बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा था लेकिन यहां स्पिनरों को पिच से खास मदद नहीं मिल रही थी।

कुलदीप से जब दोनों स्थलों के पिच की तुलना से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने व्यंग्य भरे लहजे में कहा, ‘‘ कोलकाता का विकेट तो अलग था। यह तो ‘सड़क (पूरी तरह से सपाट)’ की तरह है। इसलिए यह चुनौतीपूर्ण है और इसीलिए इसे टेस्ट मैच कहा जाता है।’’

कुलदीप भारत की ओर से पहली पारी में सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 29.1 ओवर में 115 रन देकर चार विकेट लिए।

यह देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया इस बयान को कैसे लेते हैं क्योंकि यह उनके घरेलू मैदान पर आयोजित होने वाला पहला टेस्ट मैच है और एक सीनियर खिलाड़ी ने पिच का आकलन बहुत अच्छा नहीं किया है।

कुलदीप ने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने के लिए जुझारूपन दिखाना जरूरी है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह हमेशा दबदबे की बात नहीं होती, बल्कि यह भी बहुत महत्वपूर्ण है कि आप एक अच्छी बल्लेबाजी पिच पर कैसे वापसी करते हैं। यह गेंदबाजों के लिए एक मुश्किल विकेट था क्योंकि मुझे नहीं लगा कि इस विकेट से बहुत मदद मिल रही है।’’

कुलदीप ने कहा कि खिलाड़ियों को पिच की प्रकृति के बारे में सोचकर खुद को तनाव में डालने की जगह इसका लुत्फ उठाना चाहिये।

उन्होंने कहा, ‘‘यह तेज गेंदबाजों के लिए भी ज्यादा मददगार नहीं लग रहा था, लेकिन यह टेस्ट क्रिकेट है और आपको इसका आनंद लेना चाहिए। आपको इसका आनंद लेना चाहिए। आप जैसे-जैसे परिपक्व होते जाते हैं, आप विकेट के बारे में ज्यादा सोचे बिना खेलते है। अगले टेस्ट में इससे बेहतर विकेट हो सकता है, इसलिए कोई शिकायत नहीं।’’

उन्होंने कहा कि मैच के शुरुआती सत्र में थोड़ी नमी थी लेकिन उसके बाद के पांच सत्र में स्पिन गेंदबाजों के लिए कोई मदद नहीं थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे कल पहले सत्र में लगा कि विकेट में थोड़ी नमी थी, इसलिए मुझे पहले सत्र में थोड़ा टर्न मिला। उसके बाद बल्लेबाजी करना बहुत अच्छा रहा।’’

उन्होंने निराशा भरे अंदाज में कहा, ‘‘ कल और फिर आज स्पिन गेंदबाजों को किसी तरह की मदद नहीं मिली। आज का दिन बल्लेबाजों के लिए ज्यादा अच्छा था क्योंकि मुझे लगभग कोई टर्न नहीं मिला। मैं और जडेजा भी इस बारे में बात कर रहे थे।’’

कुलदीप इस बात से बहुत संतुष्ट थे कि भारत ने पहले सत्र में सटीक लाइन-लेंथ से गेंदबाजी कर दक्षिण अफ्रीका को सिर्फ 69 रन बनाने का मौका दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मार्को यानसन ने मौकों का फायदा उठाया और अच्छी बल्लेबाजी की। और ऐसा आमतौर पर तब होता है जब साझेदारियां लंबी होती हैं और आप दूसरी टीम की तुलना में अच्छी स्थिति में होते हैं। आप ऐसी स्थिति का फायदा उठाना चाहते हैं और विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा था।’’

कुलदीप को मैनचेस्टर टेस्ट में खेलते देखना चाहते हें कपिल
मुंबई, 18 जुलाई (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा है कि मैनचेस्टर में 23 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले चौथे टेस्ट मैच में चाइननामैन स्पिनर कुलदीप यादव बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में वह कुलदीप को इस मैच में खेलते हुए देखना चाहते हैं।

कपिल ने स्वयं कुलदीप को फोन कर ये बात कही है। पांच मैचों की इस सीरीज में अभी भारतीय टीम 1-2 से पीछे है, ऐसे में उसके लिए चौथा टेस्ट बेहद अहम है। भारतीय टीम को लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में केवल 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

तीनों मैच के दौरान कुलदीप को जगह नहीं मिलने से सभी हैरान हैं क्योंकि टीम में शामिल स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा इन मैचों में प्रभावित नहीं कर पाये, केवल बल्लेबाजी के आधार पर इन्हें जगह मिली। ऐसे में कपिल का ये कहना कि मैनचेस्ट टेस्ट में कुलदीप बड़ी भूमिका निभा सकते हैं, ये बात ध्यान में रखनी चाहिये।

अब तक सुंदर ने तीसरे मैच की दूसरी पारी में 4 विकेट लिए किया। वहीं जडेजा ने 6 पारियों में तीन विकेट लिए हैं। हालांकि बल्लेबाजी में जडेजा काफी सफल रहे हैं। कुलदीप को टीम में जगह नहीं मिलने पर कपिल ने कहा कहा, टीम अच्छा खेल रही है इसलिए भी शायद उन्हें अवसर नहीं मिला। तीसरे टेस्ट में लगा कि वह खेलेंगे पर लेकिन तेज गेंदबाजों ने अच्छा काम किया।

उन्होंने साथ ही कहा, इस समय कुलदीप अच्छे फॉर्म में है। ऐसे में उसे जगह नहीं देना नुकसानदेह रहेगा। पिछले कुछ मैचों में गेंदबाज नहीं, बल्कि बल्लेबाज विफल रहे हैं।

उन्होंने कहा, आप कुलदीप या जसप्रीत बुमराह से ये उम्मीद नहीं कर सकते कि वह काफी रन बना लेंगे। मैंने हाल ही में कुलदीप से बात की और उसे फिट रहने और अवसर मिलने पर अच्छा प्रदर्शन करने को कहा। हम सभी उसे जगह मिलने की उम्मीद कर सकते हैं हालांकि अंतिम फैसला कोच और कप्तान को करना है।

इसमें कोई संदेह नहीं है कि कुलदीप वर्तमान समय में देश के सबसे अच्छे और अनुभवी स्पिनर हैं। उन्होंने साथ ही कहा, उसका मनोबल ऊंचा है पर अंदर ही अंदर वह यह भी सोच रहा होगा कि उसे कब अवसर मिलेगा। वह भी तो इंसान ही है। मैनचेस्टर में अवसर मिलन पर वह बड़ी भूमिका निभा सकता है।

कुलदीप यादव: कैसे बाएं हाथ का कलाई का स्पिनर बना भारत का डेथ ओवरों का विश्वसनीय गेंदबाज
बेंगलुरू, 25 फरवरी (भाषा) कुलदीप यादव की बाएं हाथ की कलाई की स्पिन गेंदबाजी शेन वार्न या अब्दुल कादिर की तरह आकर्षक नहीं है। भारतीय गेंदबाज का जादू सादगी और साहस में छिपा हुआ है और पिछले रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ भारत के चैंपियन्स ट्रॉफी मैच को याद करें तो यह धारणा सही साबित होगी।

पाकिस्तान बल्लेबाजी कर रहा था और टीम ने पारी के आठ ओवर शेष रहते पांच विकेट पर 200 रन बना लिए थे। फॉर्म में चल रहे सलमान आगा और खुशदिल शाह क्रीज पर थे। कप्तान रोहित शर्मा ने कुलदीप को गेंद थमाई।

सलमान ने इसे रन बनाने के मौके के तौर पर देखा और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में रविंद्र जडेजा को कैच दे बैठे।

अगली ही गेंद कुलदीप ने तेज गेंद फेंकी और शाहीन शाह अफरीदी को पहली ही गेंद पर आउट कर दिया और पाकिस्तान का स्कोर सात विकेट पर 200 रन हो गया।

यह विविधता और बल्लेबाजों का त्वरित आकलन ही है जो कुलदीप को मैच के किसी भी चरण में, यहां तक ​​कि अंतिम 10 ओवरों में भी, एक वास्तविक खतरा बनाता है।

भारत के एक पूर्व स्पिनर ने पीटीआई से कहा, ‘‘चोट के बाद वापसी करने के बाद थोड़ी निर्ममता की कमी हो सकती है लेकिन उसने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है।’’

कुलदीप की गेंदबाजी में सटीकता है और इसलिए कप्तान डेथ ओवरों में भी उन्हें गेंद थमाते हैं जैसा कि रोहित ने दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ किया था।

असल मे ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के आंकड़े बताते हैं कि कुलदीप ने 2015 से 40 से 45 ओवरों के बीच 43 पारियों में 25 विकेट लिए हैं। इस समय अंतिम 10 ओवरों में आउटफील्ड में पांच क्षेत्ररक्षकों को खड़ा करने की स्वीकृति होती है।

कुलदीप 40 से 45 ओवर के बीच लिए गए विकेटों के मामले में साथी कलाई के स्पिनरों राशिद खान (36) और एडम जंपा (29) से पीछे लेकिन इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद (25) के बराबर हैं।

कुलदीप ने कहा कि उन्हें डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने की चुनौती पसंद है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अंतिम 10 ओवरों में गेंदबाजी करने में पहली पसंद बनने में सक्षम था। यहां तक ​​कि कप्तान को भी लगा कि जब आपके पास विविधता होती है तो स्पिनरों के खिलाफ बड़े शॉट खेलना बहुत मुश्किल होता है। विकेट (दुबई में) धीमा था और यह मेरे लिए अच्छा था। मैं गति और रॉन्ग वन या टॉप-स्पिन के साथ मिश्रण करने की कोशिश कर रहा था।’’

कुलदीप ने 43वें ओवर में लगातार गेंदों पर आगा और अफरीदी को आउट करने की बारीकियां बताते हुए कहा, ‘‘सलमान का पहला विकेट सामान्य चाइनामैन गेंद थी। यह धीमी गेंद थी लेकिन मैं गति में विविधता लाया। जाहिर है, दूसरा विकेट (अफरीदी) पहली गेंद का असर था। मैं विकेट को निशाना बना रहा था। मुझे लगा कि रॉन्ग वन को हिट करना बेहतर विकल्प है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मुझे सोचना होगा कि मैं किस गेंद पर हिट कर सकता हूं। और अगर विकेट धीमा है तो अंदर आने वाली गेंदों को खेलना मुश्किल होता है। इसलिए यही मेरी योजना थी।’’

कुछ समय में अंतिम 11 में कुलदीप के स्थान को लेकर बहस चल रही थी क्योंकि वरुण चक्रवर्ती को आईसीसी की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जडेजा और अक्षर पटेल के बाद तीसरे स्पिनर के रूप में देखा जा रहा था और इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में उनके द्वारा दिखाए गए फॉर्म के कारण यह पूरी तरह से गलत विचार भी नहीं था।

भारत के पूर्व स्पिनर ने कहा, ‘‘वरुण के प्रति पूरा सम्मान है लेकिन ऐसी बातें किसने शुरू कीं? अगर कुलदीप फिट और फॉर्म में हैं तो उन्हें आपका पहला, दूसरा या तीसरा स्पिनर होना चाहिए इसमें कोई संदेह नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सिर्फ सफेद गेंद के क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड देखें, यह कमाल का है। वह मैच के किसी भी चरण में गेंदबाजी कर सकते हैं और रन गति को कम करने या विकेट दिलाने का काम कर सकते हैं।’’

मैं अभी अच्छी लय में हूं, जितने अधिक मैच खेलूंगा उतनी अच्छी गेंदबाजी करूंगा: कुलदीप
(सुमन रे)

दुबई, 24 फरवरी (भाषा) भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को लगता है कि चोट से वापसी करने के बाद उन्होंने अपनी लय हासिल कर ली है और उन्हें उम्मीद है कि मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में वह हर मैच में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

कुलदीप ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ डेथ ओवरों में तीन विकेट लिए और वह एक समय हैट्रिक लेने की स्थिति में भी थे।

इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले साल स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी कराई थी, जिसके कारण वह तीन महीने से अधिक समय तक खेल से दूर रहे थे।

कुलदीप ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘चोटों को ठीक होने में छह महीने लगते हैं। मैंने इंग्लैंड के खिलाफ दो मैच खेले। उनमेंं मेरी लय अच्छी थी। बांग्लादेश के खिलाफ भी मेरी लय अच्छी थी। ’’

कुलदीप चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में विकेट हासिल नहीं कर पाए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन स्वाभाविक है कि आप हमेशा विकेट हासिल करने की तलाश में रहते हैं। आज जब मैंने अपना पहला ओवर डाला, तो मुझे लगा कि मैं बेहतर लय में हूं। मैं आरामदायक स्थिति में हूं।’’

कुलदीप ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मैं इससे भी बेहतर गेंदबाजी कर सकता हूं। मैंने चोट से वापसी करने के बाद अभी तक तीन-चार मैच खेले हैं। मैं जितने अधिक मैच खेलूंगा उतनी ही अच्छी गेंदबाजी करूंगा।’’

कुलदीप ने पाकिस्तान के निचले क्रम के बल्लेबाजों सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह के विकेट लिए।

अपनी रणनीति के बारे में कुलदीप ने कहा, ‘‘अपने पहले स्पैल में मैंने काफी चाइनामैन की। अपनी गेंदबाजी में विविधता लाने के लिए मैं गुगली भी करता हूं। इसके अलावा मैंने टॉप स्पिन भी की।’’

कुलदीप ने डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने के बारे में कहा, ‘‘मैं अंतिम 10 ओवरों में गेंदबाजी करने के लिए पहली पसंद का गेंदबाज बनने में सक्षम हूं। यहां तक कि कप्तान का भी मानना है कि अगर आपके पास विविधता है तो स्पिनर पर शॉट मारना मुश्किल होता है। सौभाग्य से यह मेरे लिए अच्छा था। विकेट भी धीमा था।’’

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे, चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले कुलदीप यादव ने शुरू किया अभ्यास
नयी दिल्ली, 16 जनवरी (भाषा) भारतीय टीम में वापसी की कोशिश में जुटे स्पिनर कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला और चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले अभ्यास शुरू कर दिया है ।

पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरू में पहले टेस्ट के दौरान ग्रोइन की चोट का शिकार हुए कुलदीप ने इंस्टाग्राम पर 45 सेकंड का वीडियो साझा किया है जिसमें वह नेट्स पर गेंदबाजी कर रहे हैं ।

इंग्लैंड की टीम अगले महीने होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले भारत का दौरान करके पांच टी20 और तीन वनडे खेलेगी ।

कुलदीप को टी20 टीम में नहीं चुना गया है लेकिन वह आने वाले कुछ दिनों में फिटनेस टेस्ट देंगे जिससे वनडे श्रृंखला और चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये उनकी उपलब्धता का पता चलेगा ।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला 22 जनवरी से शुरू होगी जबकि भारत को चैम्पियंस ट्रॉफी में पहला मैच 20 फरवरी से खेलना है । कुलदीप के उपलब्ध नहीं होने पर रवि बिश्नोई या वरूण चक्रवर्ती को मौका मिल सकता है ।

उज्जैन : न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज की फाइनल मैच से पहले बाबा महाकाल मंदिर पहुंचे भारतीय क्रिकेट सितारे
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का फाइनल मैच इंदौर में खेला जाएगा। 24 जनवरी को खेले जाने वाले इस मैच के लिए टीम इंडिया भी नेट्स पर काफी प्रैक्टिस करती नजर आ रही है। इसी बीच मैच से एक दिन पहले यानी 23 जनवरी की सुबह भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, गेंदबाज कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर उज्जैन के साथ बाबा महाकाल मंदिर पहुंचे। सूर्यकुमार यादव न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे की सीरीज में भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं।

तीनों ने बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया

तीनों ने भगवान महाकाल के गर्भगृह में भस्म आरती के दर्शन के बाद महाकाल का जलाभिषेक किया। वहां मौजूद पंडितों ने भी हर-हर महादेव का जयकारा लगाया। तीनों खिलाड़ियों ने गर्भगृह में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए धोती सोलास पहन रखा था।

Madhya Pradesh | Indian cricketers Suryakumar Yadav, Kuldeep Yadav, and Washington Sundar visited Mahakaleshwar temple in Ujjain and performed Baba Mahakal's Bhasma Aarti. pic.twitter.com/nnyFRLMbfa
— ANI (@ANI) January 23, 2023

महाकाल के दर्शन के साथ प्रतिदिन भस्म आरती की जाती है। इस आरती की खास बात यह है कि महाकाल को ताजा मृतकों की राख से सजाया जाता है। सूर्यकुमार यादव और कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर की तिकड़ी ने सुबह भस्म आरती में भाग लेने के बाद भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

ऋषभ पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

भस्म आरती के बाद सूर्य कुमार ने मीडिया से बात की और कहा कि महाकाल के दर्शन कर बहुत अच्छा लगा। हम ऋषभ पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उनकी वापसी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हम पहले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीत चुके हैं। अब उनके खिलाफ फाइनल मैच का इंतजार है।

क्रिकेट : बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले अंतिम एकदिवसीय मैच से पहले टीम इंडिया में हुई करिश्माई चाइनामैन की वापसी
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय बांग्लादेशी दौरे पर है। जहां पर भारत को वर्तमान में चल रहे एकदिवसीय सीरीज के बाद टेस्ट मैच खेलना है। एकदिवसीय सीरीज में भारत की स्थिति कोई खास अच्छी नहीं है। तीन मैचों की सीरीज के पहले दोनों मैच भारत हार चुका है और बांग्लादेश ने 2-0 की बढ़त बना ली है। इस बीच बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया में कुछ बदलाव किए हैं। नियमित कप्तान रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज दीपक चाहर और कुलदीप सेन चोट की वजह से तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टीम की कमान केएल राहुल संभालेंगे।

चाइनामैन की हुई वापसी

साथ ही बड़ी खबर ये है कि बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। कुलदीप को टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश में भारतीय टीम में शामिल होना था, लेकिन अब उत्तर प्रदेश का यह क्रिकेटर तीसरे वनडे मैच से पहले टीम से जुड़ जायेगा। बता दें कि कुलदीप यादव ने न्यूजीलैंड दौरे में भारतीय सीमित ओवरों की टीम में वापसी की थी, लेकिन उन्हें टी20 आई और वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

Kuldeep Yadav added to India's squad for third ODI against Bangladesh

Read @ANI Story | https://t.co/jefsiLUDAw#IndiavsBangladesh #KuldeepYadav #IndianCricketTeam #ODIs pic.twitter.com/R1RsD0PNvI
— ANI Digital (@ani_digital) December 9, 2022

रोहित की चोट को लेकर सामने आया अपडेट

आपको बता दें कि रोहित शर्मा की चोट पर भी अपडेट देते हुए बीसीसीआई ने बताया कि रोहित तीसरे वनडे के लिए अनुपलब्ध रहेंगे। बोर्ड ने बताया- बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उनकी जांच की और ढाका के एक स्थानीय अस्पताल में उनका स्कैन कराया गया। वह विशेषज्ञ परामर्श के लिए मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं और अंतिम वनडे में नहीं खेल पाएंगे। आगामी टेस्ट सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता पर फैसला बाद में लिया जाएगा। रोहित को दूसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी और उनके बाएं हाथ का अंगूठा डिसलोकेट हो गया था। इसके बावजूद रोहित दूसरी पारी में बैटिंग के लिए उतरे थे।

तेज गेंदबाज कुलदीप और दीपक चाहर भी चोटिल

वहीं तेज गेंदबाज कुलदीप सेन ने पहले वनडे के बाद पीठ में जकड़न की शिकायत की थी। कुलदीप को स्ट्रेस इंजरी का पता चला है और उन्हें सीरीज से बाहर कर दिया गया है। साथी तेज गेंदबाज दीपक चाहर को दूसरे वनडे के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया और वह सीरीज से भी बाहर हो गए।