Saurav Ganguly - Loktej

ईडन गार्डन को नहीं मिली टेस्ट की मेजबानी, फिर भी दादा के चेहरे पर है मुस्कान, सौरव गांगुली ने बताया असली कारण
नई दिल्ली, 01 अप्रैल (वेब वार्ता)। ईडन गार्डंस और वानखेड़े स्टेडियम को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के मुकाबलों की मेजबानी नहीं मिली, फिर भी पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने इस फैसले पर संतोष जताया है।

भारत के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि वह ईडन गार्डंस पर अधिक से अधिक टेस्ट मुकाबले देखना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इस बात की भी खुशी है कि पारंपरिक प्रारूप के मैच अब देश के अन्य केंद्रों पर भी खेले जा रहे हैं।

बीसीसीआई के फैसले से बदला कार्यक्रम

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में 2026-27 के घरेलू सत्र का कार्यक्रम घोषित किया है। इसके तहत आस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के मुकाबले कोलकाता और मुंबई जैसे पारंपरिक केंद्रों पर नहीं होंगे। ये मुकाबले 21 जनवरी से 25 फरवरी के बीच नागपुर, चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में आयोजित किए जाएंगे।

ईडन गार्डंस को लेकर क्या बोले गांगुली

सौरव गांगुली ने कहा, ‘ईडन गार्डंस पर बड़े टेस्ट मुकाबले होते देखना हमेशा अच्छा लगता है। एक प्रशासक और पूर्व खिलाड़ी के तौर पर मेरी इच्छा है कि यहां अधिक मुकाबले हों। लेकिन हमने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट की मेजबानी की थी। इसके बाद यहां टी20 विश्व कप के मुकाबले भी हुए और अभी आईपीएल के मैच भी खेले जा रहे हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘हर कोई चाहता है कि ईडन पर ज्यादा मुकाबले हों, लेकिन यह समझना जरूरी है कि अन्य मैदानों को भी अवसर मिलना चाहिए। देश में कई ऐसे मैदान हैं, जहां सुविधाएं काफी बेहतर हैं और वहां भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले होने चाहिए।’

नए केंद्रों को मिल रहा मौका

गुवाहाटी हाल ही में टेस्ट केंद्र के रूप में उभरा है और वहां नवंबर 2025 में पहला टेस्ट खेला गया था। अब एक साल के भीतर वहां दूसरा टेस्ट मुकाबला आयोजित होने जा रहा है। वहीं अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भी पिछले वर्ष अक्टूबर में टेस्ट मुकाबला खेला गया था।

दूसरी ओर, मुंबई के वानखेड़े मैदान पर आखिरी टेस्ट नवंबर 2024 में हुआ था। कार्यक्रम के अनुसार कोलकाता और मुंबई में 2027 की शुरुआत में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकदिवसीय मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि दिल्ली में इस वर्ष दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला प्रस्तावित है।

देशभर में बढ़ रहा ढांचा

सौरव गांगुली ने इस मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि अब पूरे देश में अच्छे मैदान और सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने चेन्नई, गुवाहाटी और रांची जैसे शहरों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां टेस्ट मुकाबले होते देखना अच्छा लगता है। उनका मानना है कि क्रिकेट को देश के हर कोने तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग मैदानों पर मुकाबले कराना जरूरी है, ताकि खेल का दायरा और भी बढ़ सके।

जैकसन ग्रुप ने सस्टेनेबल भविष्य को गति प्रदान करने के लिए सौरव गांगुली के साथ की साझेदारी
मुंबई (महाराष्ट्र), मार्च 27: अपनी अग्रणी स्थिति को मजबूत बनाने और सस्टेनेबल विकास को बढ़ावा देने के लिए अपना पहला ब्राण्ड अम्बेसडर नियुक्त किया

भारत के अग्रणी एनर्जी एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर सदनों में से एक जैकसन ग्रुप ने आज भारतीय क्रिकेटटीम के पूर्व कप्तान एवं जाने माने लीडर सौरव गांगुली के साथ साझेदारी की घोषणा की है।

यह साझेदारी ऐसे समय में की गई है जब भारत तेज़ी से अपनी नवीकरणीय ऊर्जा महत्वाकांक्षाओं की ओर बढ़ रहा है। यह कदम इनोवेशन, पैमाने एवं स्थायी समाधानों के ज़रिए भारत के ऊर्जा रूपान्तरण को बढ़ावा देने की जैकसन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

आठ दशकों की विरासत के साथ जैकसन ग्रुप भरोसे,  दृढ़ता एवं भविष्य के अनुकूल इनोवेशन्स की ओर अग्रसर रहा है। गांगुली के बदलावकारी नेतृत्व से प्रेरित कंपनी का उद्देश्य भविष्य के अनुकूल एनर्जी एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर समाधानों के साथ एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत बनाना है।

इस साझेदारी के तहत सौरव गांगुली विभिन्न ब्राण्ड कैंपेन्स एवं सामरिक पहलों में जैकसन ग्रुप का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिससे स्वच्छ एवं अधिक स्थायी ऊर्जा प्रणाली को सशक्त बनाने के कंपनी के विज़न को गति मिलेगी।

इस साझेदारी पर बात करते हुए श्री समीर गुप्ता, चेयरमैन, जैकसन ग्रुप ने कहा ‘‘जैकसन परिवार में ‘दादा’ का स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है।

सौरव गांगुली नेतृत्व, दृढ़ता एवं परफोर्मेन्स का पर्याय हैं- उनके ये मूल्य हमसे मेल खाते हैं। यह साझेदारी हमेशा आगे रहने और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की हमारी साझा भावना को दर्शाती है। हमें विश्वास है कि उनकी विश्वसनीयता के साथ यह साझेदारी हमारे ब्राण्ड को सशक्त बनाएगी तथा देश-विदेश् में हमारे सस्टेनेबल समाधानों के अडॉप्शन को बढ़ाने में योगदान देगी।

वाईस चेयरमैन श्री सुंदीप गुप्ता तथा जैकसन ग्रीन के वाईस चेयरमैन एवं ग्लोबल सीईओ श्री बिकेश ओगरा के सहयोग से हमारी प्रगति की नींव मजबूत नेतृत्व पर टिकी है, साथ ही अगली पीढ़ी भी ग्रुप को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही है।’’

साझेदारी पर बात करते हुए श्री सौरव गांगुली ने कहा, ‘वितरित पावर, सोलर एनर्जी, ग्रीन मॉलीक्यूल्स एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर- पावर, मेट्रो,  सिविल एवं वॉटर की पूर्ण मूल्य श्रृंखला में जैकसन का दृष्टिकोण बेहद प्रभावशाली है। एक ऐसे ब्राण्ड के साथ जुड़ते हुए मुझे खुशी का अनुभव हो रहा है, जो भारत के ऊर्जा रूपान्तरण और हरित भविष्य में अर्थपूर्ण योगदान दे रहा है।’’

यह पहल जैकसन के अनूठ बिज़नेस मॉडल को मजबूत बनाती है, जिसमें मैनुफैक्चरिंग, प्रोजेक्ट डेवलपमेन्ट, ईपीसी तथा ओ एंड एम सर्विसेज़ शामिल है। अपनी विकास योजनाओं के तहत कंपनी दीर्घकालिक स्थायित्व के लिए अपने लोगों और टेक्नोलॉजी पर फोकस करती है।

आठ दशकों के विरासत के साथ जैकसन ग्रुप भारत के उभरते एनर्जी एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर परिवेश में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ग्रुप के इनोवेशन और उपभोक्ता उन्मुख दृष्टिकोण स्वच्छ भविष्य के निर्माण् की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

गांगुली ने फिट हुए शमी का समर्थन किया, कहा कि उन्हें सभी प्रारूपों में भारत के लिए खेलना चाहिए
कोलकाता, 10 नवंबर (भाषा) पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली चाहते हैं कि मोहम्मद शमी सभी प्रारूपों में भारतीय टीम में वापसी करें क्योंकि उनका मानना ​​है कि यह कुशल तेज गेंदबाज ‘फिट है और बेहतरीन गेंदबाजी कर रहा है’।

हालांकि ऐसा लगता है कि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति इस 35 वर्षीय तेज गेंदबाज को नजरअंदाज कर चुकी है जिनकी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए अनदेखी की गई है। वह पिछली बार मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ओर से खेले थे।

गांगुली सोमवार को एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘‘शमी असाधारण रूप से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। वह फिट हैं और हमने तीन रणजी ट्रॉफी मैच में देखा, जहां उन्होंने अपने दम पर बंगाल को जीत दिलाई।’’

शमी ने अब तक 15 विकेट लिए हैं और बंगाल को शुरुआती दो मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई लेकिन त्रिपुरा के खिलाफ एक भी विकेट नहीं ले पाए थे। उन्होंने इस सत्र में तीन मैच में 91 ओवर फेंके हैं।

इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने 2023 विश्व कप के बाद टखने की सर्जरी करवाई थी। विश्व कप में वह 10.70 की औसत से 24 विकेट लेकर टूर्नामेंट में सबसे सफल गेंदबाज रहे थे।

गांगुली ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि चयनकर्ता देख रहे हैं और मोहम्मद शमी तथा चयनकर्ताओं के बीच बातचीत चल रही है। लेकिन अगर आप मुझसे पूछें तो फिटनेस और कौशल के मामले में यह वही मोहम्मद शमी हैं जिन्हें हम जानते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि वह भारत के लिए टेस्ट मैच, एकदिवसीय क्रिकेट और टी20 क्रिकेट क्यों नहीं खेल सकते क्योंकि यह हुनर ​​बहुत बड़ा है।’’

दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला के अलावा अगले छह महीनों में भारत के लिए कोई लाल गेंद का मैच नहीं होने के कारण यह देखना बाकी है कि क्या शमी जून 2023 में द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के रूप में अपना आखिरी टेस्ट खेल चुके हैं या नहीं।

लंबे प्रारूप में प्रसिद्ध कृष्णा और आकाशदीप तेज गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा बन गए हैं। 2027 का एकदिवसीय विश्व कप अभी दो साल दूर है और ऐसे में शमी को बार-बार चोट लगने की चिंता चयनकर्ताओं को प्रभावित कर सकती है।

शुक्रवार से ईडन गार्डन्स में शुरू होने वाली आगामी दो टेस्ट मैच की श्रृंखला पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए गांगुली ने उम्मीद जताई कि विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को पूरी तरह से बल्लेबाजी योग्यता के आधार पर टीम में जगह मिलेगी।

गांगुली ने कहा, ‘‘वह अच्छा खेल रहा है, है ना? ऋषभ वापस आ गया है और मुझे नहीं पता कि चयनकर्ता क्या सोच रहे हैं। असल में स्थान तय हो चुके हैं - दो सलामी बल्लेबाज, चौथे नंबर पर (शुभमन) गिल, पांचवें नंबर पर पंत, केएल (राहुल), (रविंद्र) जडेजा। खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस समय ध्रुव जुरेल के लिए जगह बनाना कितना आसान होगा, मुझे नहीं पता।’’

उन्होंने सुझाव दिया कि साई सुदर्शन की मौजूदगी के बावजूद तीसरा स्थान एक विकल्प हो सकता है।

गांगुली ने कहा, ‘‘लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे तीसरे नंबर पर किसे भेजना चाहते हैं - क्या वे साई सुदर्शन के साथ जाना चाहते हैं या फॉर्म में चल रहे ध्रुव को लाना चाहते हैं। हम पता लग जाएगा।’’

दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला में पंत की वापसी भी होगी जो जुलाई में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान पैर के फ्रैक्चर से उबर चुके हैं।

इस बीच जुरेल जबरदस्त फॉर्म में हैं और उन्होंने रविवार को बेंगलुरु में संपन्न हुए दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के ​​खिलाफ दोनों पारियों में शतक जड़े।

गांगुली ने भारत को घरेलू मैदान पर जीत का प्रबल दावेदार बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि भारत का स्पिन आक्रमण बहुत अच्छा है। और यह युवा टीम तीन महीने पहले इंग्लैंड गई थी और असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया था। यह देखने लायक श्रृंखला थी - गिल, यशस्वी (जायसवाल), राहुल, पंत का असाधारण प्रदर्शन। वे असाधारण रहे हैं। मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, जडेजा... भारत के पास प्रतिभाओं का भंडार है।’’

गांगुली ने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान में अच्छा खेला है। लेकिन भारत में भारत के खिलाफ खेलना अलग स्थिति है। भारत से मुकाबला करने के लिए उन्हें वाकई बहुत अच्छा खेलना होगा।’’

रोहित, कोहली वनडे में असाधारण, जब तक अच्छा कर रहे तब तक खेलना चाहिए: गांगुली
कोलकाता, 10 अगस्त (वेब वार्ता)। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के एकदिवसीय रिकॉर्ड को 'असाधारण' करार देते हुए कहा कि इन दोनों दिग्गजों को 50 ओवर के प्रारूप में तब तक खेलते रहना चाहिए जब तक कि उनका प्रदर्शन अच्छा है।

कुछ मीडिया रिपोर्टों में कयास लगाया गया है कि ऑस्ट्रेलिया का आगामी दौरा इन दोनों खिलाड़ियों का आखिरी वनडे दौरा हो सकता है। गांगुली ने इस बारे में पूछे जाने परं कहा कि उन्हें ऐसे किसी बात की जनकारी नहीं है।

गांगुली ने कहा, ''मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसलिए मैं इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकता हूं।'' गांगुली ने हालांकि इस बात पर जोर दिया कि उनके करियर को आगे बढ़ाने में प्रदर्शन सबसे महत्वपूर्ण कारक होना चाहिए।

उन्होंने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, ''यह कहना मुश्किल है। जो भी अच्छा करेगा, वही खेलेगा। अगर वे अच्छा करते हैं, तो उन्हें खेलना जारी रखना चाहिए। कोहली का वनडे रिकॉर्ड असाधारण है, रोहित शर्मा के साथ भी ऐसा ही है। वे दोनों सफेद गेंद की क्रिकेट (सीमित ओवरों के मैच) में असाधारण हैं।''

टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूण से संन्यास ले चुके इन दोनों खिलाड़ियों ने 2027 के विश्व कप के बारे में अपनी योजनाओं को अभी तक स्पष्ट नहीं किया है।

भारत का एकदिवसीय श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा 19 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसके मैच पर्थ, एडिलेड और सिडनी में खेले जाएंगे। इसके बाद दिसंबर में भारत घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेगा।

भारती टीम 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो बार, अफगानिस्तान, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ वनडे शृंखलाओं में खेलेगी।

दुबई में नौ सितंबर से शुरू होने वाले आगामी टी-20 एशिया कप के बारे में पूछे जाने पर गांगुली ने भारतीय टीम को जीत का दावेदार बताया।

उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में पांच कड़े टेस्ट मैचों के बाद मिला आराम टीम के लिए बहुत ज़रूरी था। गांगुली ने कहा, ''खिलाड़ियों को विश्राम करने का जरूरी समय मिल गया है। उन्होंने आईपीएल के बाद पांच टेस्ट खेले और अब वे नौ सितंबर से एशिया कप खेलेंगे।''

उन्होंने कहा, ''भारत बहुत मजबूत है। टीम अगर टेस्ट क्रिकेट में मजबूत हैं, तो वनडे और और भी ज्यादा मजबूत है। मैं समझता हूं कि भारत जीत का दावेदार होगा और दुबई की पिचों पर उन्हें हराना बहुत मुश्किल होगा।''

शुभमन गिल के टेस्ट कप्तान के रूप में भविष्य के बारे में पूछे जाने पर, गांगुली ने युवा कप्तान की बहुत सराहना की और कहा, ''वह भारत के टेस्ट कप्तान हैं, और उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल है।''

गांगुली ने कहा कि वह क्रिकेट प्रशासन में अपनी दूसरी पारी के लिए तैयार हैं और बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा, ''अगर सदस्य चाहेंगे, तो मैं नामांकन दाखिल करूंगा।''

गांगुली 2015 के मध्य से अक्टूबर 2019 तक सीएबी के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह इसके बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के भी अध्यक्ष रह चुके हैं।

गांगुली का सबसे बड़ा खेद, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में और अधिक शतक नहीं लगाना
कोलकाता, 23 जून (भाषा) भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 38 शतक लगाए हैं लेकिन उन्हें यह संख्या पसंद नहीं है और उन्हें अपने क्रिकेट करियर के दौरान कई शतक चूकने का अफसोस है।

अपने समय के बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज गांगुली ने टेस्ट और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल मिलाकर 18575 रन बनाए, लेकिन उन्हें अपने करियर में कई शतक चूकने का अफसोस है। उन्होंने 311 एकदिवसीय और 113 टेस्ट मैच खेले।

गांगुली ने यह अफसोस तब व्यक्त किया जब उनसे पूछा गया कि वह पुराने गांगुली को क्या सलाह देना चाहेंगे।

गांगुली ने पीटीआई से साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं कई बार शतक लगाने से चूक गया, मुझे और अधिक रन बनाने चाहिए थे। मैंने कई बार 90 और 80 रन बनाए।’’

अगर गांगुली के आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि वह 30 बार 80 या 90 रन की संख्या पार करने के बाद आउट हुए। अगर वह इन पारियों को भी शतक में बदलने में सफल रहते तो उनके नाम पर 50 से अधिक शतक दर्ज होते।

गांगुली जब अकेले होते हैं तो उन्हें अपनी पुरानी पारियां देखना पसंद है। इससे उन्हें यह याद आता है कि वह और अधिक शतक बनाने के कितने करीब थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने (बल्लेबाजी के) वीडियो तब देखता हूं जब मैं अकेला होता हूं। जब मेरी पत्नी घर में नहीं होती है क्योंकि सना लंदन में रहती है। मैं यूट्यूब पर जाता हूं, और देखता हूं और खुद से कहता हूं अरे फिर 70 रन पर आउट हो गया। मुझे शतक बनाना चाहिए था। लेकिन अब आप इसे बदल नहीं सकते।’’

गांगुली ने वनडे में 72 और टेस्ट क्रिकेट में 35 अर्धशतक लगाए हैं।

एक कप्तान के तौर पर कभी-कभी मुश्किल फैसले लेना ज़रूरी हो जाता है। आपको किसी खिलाड़ी को बाहर करके उस खिलाड़ी को शामिल करना पड़ता है जो आपको लगता है कि परिस्थितियों या टीम की जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर है।

गांगुली ने दुनिया के महानतम लेग स्पिनरों में से एक अनिल कुंबले को टीम से बाहर किये जाने पर अफसोस जताया।

उन्होंने कहा, ‘‘अनिल कुंबले को कुछ बार मौका नहीं मिला, क्योंकि वह बहुत अच्छे खिलाड़ी थे।’’

गांगुली से जब पूछा गया कि खिलाड़ियों को मोटा भुगतान करने वाले टी20 टूर्नामेंटों में खेलने के प्रलोभन को रोकने के लिए दुनिया भर में टी20 लीग के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए क्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को कड़े कदम उठाने चाहिए, उन्होंने कहा कि संभवत: इसमें बदलाव करना मुश्किल है।

निकोलस पूरन और हेनरिक क्लासेन जैसे धाकड़ बल्लेबाजों ने दुनिया भर में टी20 लीग में खेलने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था जिससे गांगुली भी हैरान हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वे नियम तो बनाते हैं, लेकिन मैं नहीं जानता कि आप टेस्ट खेलने वाले देशों को अपनी लीग बनाने से कैसे रोक सकते हैं।’’

ऑस्ट्रेलिया गांगुली की सबसे पसंदीदा प्रतिद्वंद्वी टीम है और उनके लिए ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा सबसे खतरनाक गेंदबाज हैं।

गांगुली ने इसके साथ ही खुलासा किया कि 2026 के अंत तक उनकी बायोपिक रिलीज हो जाएगी और राजकुमार राव इसके नायक होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘इसकी शूटिंग जनवरी में शुरू होगी। प्री-प्रोडक्शन, स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी लेखन में काफी समय लगता है। शूटिंग में ज्यादा समय नहीं लगता।’’

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का काफिला दुर्घटनाग्रस्त, कोई घायल नहीं
कोलकाता, 21 फरवरी (भाषा) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का काफिला पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया लेकिन किसी को चोट नहीं लगी है ।

पुलिस ने बताया कि हादसा बृहस्पतिवार को दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर हुआ जब गांगुली कार में सफल कर रहे थे और एक तेज रफ्तार से आ रही लॉरी ने उसे ओवरटेक किया ।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया ,‘‘ लॉरी के अचानक आने से गांगुली की कार के ड्राइवर को अचानक ब्रेक लगाने पड़े जिससे उनके पीछे आ रहे उनके काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गई ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ एक वाहन गांगुली की कार से भी टकराया । दो गाड़ियों को मामूली नुकसान हुआ है ।’’

गांगुली बर्धवान यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे । उन्होंने कार्यक्रम में भाग भी लिया ।

क्रिकेटर : संजू सैमसन की वापसी पर भारत के पूर्व कप्तान ने दिया बड़ा बयान
भारतीय टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका से टी२० सीरीज खेल रही है। इसी दौरान भारत की ए टीम न्यूजीलैण्ड की ए टीम के साथ खेलती नजर आई। भारत ए टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को सौंपी गई थी। इस दौरे पर भारत ए ने तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज को ३-० से जीतकर अपना दमखम दिखाया। इस दौरान बहुत से खिलाड़ियों ने प्रभावित किया। उनमें से भारत ए टीम के कप्तान संजू सैमसन भी एक रहे। तीन मैचों में 120 रन बनाने वाले संजू को टीम इंडिया में शामिल करने की मांग की जा रही है। जल्द ही ऑस्ट्रेलिया में टी२० विश्व कप होना हैं। इसके लिए टीम का भी चयन हो चुका है जिसमें संजू को जगह नहीं मिली है। हालांकि इस अनाधिकारिक दौरे के बाद सौरव गांगुली का कहना है कि संजू टीम इंडिया की योजनाओं का हिस्सा है।

संजू के फैंस हैं नाराज

टीम इंडिया इस समय साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर टी20 सीरीज खेल रही है। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के विश्व कप से बाहर होने से संजू के प्रशंसक नाराज़ हैं। इतना ही नहीं कल जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला मैच तिरुवनंतपुरम में आयोजित किया गया था तब उन्होंने प्रदर्शन भी किया था।

संजू की एंट्री पर गांगुली का बयान

इसी बीच अब बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने टीम इंडिया में संजू सैमसन की एंट्री पर अहम बयान दिया है। सौरव गांगुली का कहना है कि संजू सैमसन योजना का हिस्सा हैं, वह अब अच्छा खेल रहे हैं। गांगुली ने कहा कि संजू आईपीएल में अपने लगातार प्रदर्शन और कप्तानी को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे टीम का भी हिस्सा होंगे।

ट्विटर पर बना बड़ा मुद्दा बना संजू का चयन

संजू सैमसन को लेकर उनके फैंस काफी दीवाने हैं। पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज, फिर जब संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुना गया तो यह क्रिकेट ट्विटर पर एक बड़ा मुद्दा बन गया। हालांकि संजू ने खुद कहा है कि सभी खिलाड़ी भारत के लिए खेल रहे हैं, इसलिए जो भी चुना जाए उसे बेहतर करना चाहिए।

संजू का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अच्छा रिकॉर्ड है

टीम इंडिया के लिए अगर संजू सैमसन के करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 16 टी20 मैचों में 296 रन बनाए हैं, जबकि 7 वनडे में उन्होंने 176 रन बनाए हैं। हाल ही में संजू सैमसन को टीम इंडिया-ए का कप्तान बनाया गया था, माना जा रहा है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के उपकप्तान बन सकते हैं।

गांगुली ने कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान, माना लड़ाई करने वाला खिलाड़ी
भारतीय क्रिकेट इस समय एक बड़े संकट का सामना कर रहा है। पिछले एक हफ्ते में सौरव गांगुली, विराट कोहली, रोहित शर्मा और बीसीसीआई ये चारों नाम मीडिया की सुर्खियों में रहे हैं। विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाने के बाद भारतीय क्रिकेट काफी विवादों में रहा है। पहले रोहित और विराट के बीच अनबन की खबरें आईं और फिर विराट ने सौरव गांगुली का बयान ही गलत साबित कर दिया। इस बीच सौरव गांगुली ने कहा है कि उन्हें विराट का रवैया पसंद है, लेकिन वो बहुत झगड़ा करते हैं। ऐसे समय में गांगुली के इस बयान को पूरे विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। गांगुली-विराट विवाद ने क्रिकेट जगत को झकझोर कर रख दिया है।

आपको बता दें कि गुरुग्राम में एक कार्यक्रम में भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, "मुझे विराट कोहली का रवैया पसंद है। वह बहुत आक्रामक खिलाड़ी है, लेकिन आजकल बहुत लड़ता है।'' इसके बाद जब सौरव गांगुली से पूछा गया कि उनकी लाइफ में स्ट्रेस क्या है तो उन्होंने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि तनाव तो सिर्फ बीवी और गर्लफ्रेंड देते हैं। गांगुली के इस बयान के बाद कोहली और उनके बीच विवाद थमता नजर आ रहा है। भारतीय टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है लेकिन जहां उसे 26 दिसंबर से टेस्ट सीरीज खेलनी है।

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने विराट कोहली को वनडे टीम की कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को कप्तान बनाकर बड़ा फैसला लिया है। इस पर गांगुली ने कहा था कि उन्होंने खुद विराट को टी20 कप्तानी छोड़ने से रोका था। बता दें कि विराट ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। विराट कोहली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़े राज खोले जिसमें उन्होंने कहा कि किसी ने उनसे संपर्क नहीं किया।  किसी ने भी कप्तानी छोड़ने से इनकार नहीं किया। इस बयान के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस दो हिस्सों में बंट गए। कोई गांगुली का साथ दे रहा था तो कोई विराट कोहली का।

बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली बने आईसीसी क्रिकेट समिति के चेयरमैन
दुबई, 17 नवंबर (आईएएनएस)| बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को बुधवार को आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह फैसला दुबई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बोर्ड बैठक में लिया गया। गांगुली अपने पूर्व साथी और भारत के कप्तान अनिल कुंबले की जगह लेंगे, जिन्होंने अपने नौ साल के कार्यकाल पूरा करने के बाद पद को छोड़ा हैं। आईसीसी अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने कहा, "मुझे आईसीसी क्रिकेट समिति के चेयरमैन के पद पर सौरव का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक और बाद में एक प्रशासक के रूप में उनका अनुभव हमें आगे बढ़ने और क्रिकेट निर्णयों को सही दिशा प्रदान करने में मदद करेगा। मैं अनिल को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। पिछले नौ वर्षों में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय खेल में सुधार करने में मदद मिली, जिसमें डीआरएस और संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की पहचान करना शामिल है।"

आईसीसी बोर्ड ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) को जारी रखने की भी मंजूरी दी। जिसमें शीर्ष दो टीमों के बीच फाइनल के साथ दो सालों तक नौ टीमों के बीच टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। 2027 में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के 14 टीम के आयोजन के विस्तार को भी बोर्ड ने मुख्य कार्यकारी समिति (सीईसी) की एक सिफारिश को स्वीकार कर लिया है। इस आयोजन के लिए कुछ योग्यता रखी गई हैं, जिसमे ओडीआई रैंकिंग के टॉप 10 टीमें सीधे क्वोलीफाई करेगी। वहीं, अन्य टीमों को क्वालीफायर राउंड के माध्यम से टूर्नामेंट में जगह बनानी पड़ेगी।

इसके साथ ही, बोर्ड ने प्रथम श्रेणी की स्टेटस को भी अनुमति दी जो पुरुषों के खेल के साथ महिला क्रिकेट पर लागू किया जा रहा है। वहीं, आने वाले समय में आईसीसी महिला समिति को आईसीसी महिला क्रिकेट समिति के रूप में जाना जाएगा और महिला क्रिकेट से संबंधित सभी निर्णय की जानकारी सीईसी को सौंपेगी जाएगी। क्रिकेट वेस्टइंडीज के सीईओ जॉनी ग्रेव को आईसीसी महिला क्रिकेट समिति में नियुक्त किया गया है। बार्कले के अनुसार, "यह बोर्ड की बैठकों का महत्वपूर्ण फैसला रहा है और मैं अपने साथी बोर्ड निदेशकों को दुबई आने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। यह हमारी दो साल से अधिक समय बाद आमने-सामने बैठक हुई है। कोरोना महामारी में अंतर्राष्ट्रीय यात्रा आसान नहीं है, लेकिन हमने एक ही कमरे में बैठकर महत्वपूर्ण फैसले किए हैं।"

(Disclaimer: यह खबर सीधे समाचार एजेंसी की सिंडीकेट फीड से पब्लिश हुई है। इसे लोकतेज टीम ने संपादित नहीं किया है।)

..जब सहवाग ने गांगुली को दी कप्तानी करने की सीख
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)| भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने अपनी कप्तानी के दिनों को याद करते हुए बताया कि 2003 में नेटवेस्ट ट्रॉफी फाइनल के दौरान उन्हें पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से कप्तानी करने की सीख मिली थी। गांगुली ने यू-ट्यूब चैट में कहा, "हमें फाइनल मुकाबले में 325 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था। जब हम ओपनिंग करने उतरे तो मैं दुखी था लेकिन सहवाग ने कहा कि हम यह मुकाबला जीत सकते हैं।"
उन्होंने कहा, "हमने अच्छी शुरूआत की और 12 ओवर में 82 रन बटोरे। मैंने सहवाग से कहा कि जब गेंदबाज नई गेंद से गेंदबाजी करे तो तुम्हें अपना विकेट गंवाना नहीं है और सिंगल लेने पर ध्यान केंद्रित करना है।" पूर्व कप्तान ने कहा, "लेकिन जब रोनी ईरानी पहले ओवर में गेंदबाजी करने आए तो सहवाग ने पहली गेंद पर चौका जड़ा। मैं उनके पास गया और मैंने कहा कि हमें एक बाउंड्री मिल चुकी है और अब बस सिंगल लेना है।"
गांगुली कहा, "सहवाग ने मेरी बात नहीं सुनी और दूसरी गेंद पर भी चौका लगाया। इसके बाद तीसरे गेंद पर एक और चौका जड़ा। मैं काफी गुस्से में था। लेकिन उन्होंने फिर एक चौका लगाया।" उन्होंने कहा, "उस वक्त मुझे एहसास हुआ कि सहवाग को रोकने का कोई सवाल नहीं उठता क्योंकि आक्रामक खेलना उनका तरीका है।" 48 वर्षीय गांगुली की साल के शुरूआत में एंजियोप्लिस्टी हुई थी और अब वह इससे उबर रहे हैं।
पूर्व कप्तान ने कहा कि मैन मैनेजमेंट कप्तानी करने का महत्वपूर्ण काम है और एक अच्छा कप्तान वो है जो खिलाड़ियों की सोच के साथ खुद को ढ़ाले। गांगुली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने को अपने करियर का महत्वपूर्ण पार्ट करार दिया। गांगुली ने कहा, "मैं 1992 सीरीज को असफल नहीं मानता हूं। मुझे वहां खेलने का ज्यादा अवसर नहीं मिला। लेकिन इससे मुझे अच्छा क्रिकेटर बनने में मदद मिली। मैंने अगले तीन-चार वर्ष ट्रेनिंग की और मानसिक तथा शारीरिक रूप से मजबूत बना।" इसके बाद उन्होंने 1996 में लॉर्डस में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और अपने दोनों टेस्ट में शतक जड़ा। उन्होंने लॉडर्स में 131 और नॉटिंघम में 136 रन बनाए थे।
गांगुली ने कहा, "1996 में मैं मजबूत होकर वापस लौटा और स्कोर करने के तरीके सीखे तथा भारत के लिए 150 से ज्यादा मुकाबले खेले। लॉडर्स में मैंने बिना किसी दबाव के पदार्पण किया। 1992 से 1996 के दौरान मैं मजबूत बना और मेरा क्रिकेट तथा बल्लेबाजी का ज्ञान बढ़ा।" उन्होंने कहा, "मैं हमेशा नर्वस रहता था। इससे सफलता में मदद मिलती है। असफलता जीवन का हिस्सा है। इससे बेहतर बनने में मदद मिलती है। सचिन तेंदुलकर भी नर्वस होते थे और दबाव कम करने के लिए हेडफोन्स का इस्तेमाल करते थे।"
गांगुली ने बताया कि किस तरह उनके ड्राइवर ने उन्हें फिटनेस को लेकर सलाह दी थी। उन्होंने कहा, "मैं पाकिस्तान के खिलाफ मैच में रन आउट हो गया और मेरे ड्राइवर ने कहा कि आपने अच्छे से ट्रेनिंग नहीं की थी जिसके कारण आप धीमे दौड़ रहे थे।"