Rohit Sharma - Loktej

मैं कुलदीप को काफी अच्छे से जानता हूं, उन्हें डीआरएस लेना पसंद है: रोहित शर्मा
नई दिल्ली, 04 अप्रैल (वेब वार्ता)। मुंबई इंडियंस (एमआई) ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ खराब शुरुआत के बावजूद 162/6 का स्कोर बनाया। टीम के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा का मानना है कि यह पिच की धीमी प्रकृति के बावजूद, एक अच्छा स्कोर है। एमआई की इस पारी में कप्तान सूर्यकुमार यादव (51 रन) के अलावा, रोहित ने 35 रन की पारी खेली।

ब्रॉडकास्टर्स के साथ बातचीत के दौरान कुलदीप यादव के साथ डीआरएस वाले पल पर, जिसमें रोहित आउट होने से बच गए थे, एमआई के पूर्व कप्तान ने कहा, “मैं कुलदीप को काफी अच्छे से जानता हूं, उन्हें डीआरएस लेना पसंद है। इसलिए, मैं वहां बस थोड़ी सी किस्मत आजमाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन फिर भी, मैं अगले ही ओवर में आउट हो गया। मैं आगे नहीं खेल पाया। मैं गेम को जितना हो सके, उतना आगे तक ले जाना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं कर सका, लेकिन, वहां मैदान पर साथियों के साथ थोड़ी मस्ती हुई।”

उन्होंने कहा, “मुझे पता है कुलदीप, उसे जैसे ही 50-50 का चांस दिखता है, वह तुरंत डीआरएस ले लेते हैं। इसलिए मैं वहां बस अपनी किस्मत आजमा रहा था। यह हमारे पक्ष में रहा। हालांकि, मैं अगले ही ओवर में आउट हो गया। मैं लंबी बैटिंग करना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं कर सका।”

रोहित शर्मा ने कहा, “यह काफी धीमी पिच लग रही है। आपको बस क्रीज पर टिकना होता है, थोड़ा समय बिताना होता है, और फिर कुछ शॉट्स खेलने की कोशिश करनी होती है, क्योंकि यह आसान नहीं है, लेकिन मुझे लगा कि हम बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर बनाने में कामयाब रहे। उम्मीद है, हम शुरुआती छह ओवरों में उन पर दबाव बनाने की कोशिश कर सकते हैं। शुरुआत में कुछ विकेट लेने की कोशिश कर सकते हैं, और फिर देखेंगे कि खेल किस दिशा में जाता है।”

उन्होंने कहा, “फिलहाल तो ऐसा ही लग रहा है। जैसा कि आपने पहली पारी में देखा, शॉट्स खेलना उतना आसान नहीं था। हमारे पास ऐसे गेंदबाज हैं जो इस स्थिति का फायदा उठा सकते हैं। शुरुआती 6 ओवरों में उन पर दबाव बनाने की कोशिश कर सकते हैं। अगर हम पहले छह ओवरों में ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं, तो हम काफी हद तक खेल पर नियंत्रण पा लेंगे, और फिर हमारे स्पिनर और सीमर खेल में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।”

रोहित को लगता है कि इस धीमी पिच पर ‘थ्रू द लाइन’ शॉट्स खेलना कारगर नहीं होगा। उन्होंने कहा, “यह दो-गति वाली पिच थी, यहां तक कि नई गेंद से भी, इसमें कुछ तो था। गेंद की सीध में लगातार शॉट्स खेलना आसान नहीं था। आपको यह समझना होगा कि आप गेंद को कहां मारना चाहते हैं। जैसा कि मैंने पहले भी कहा, हमारे पास ऐसे गेंदबाज हैं जो इन परिस्थितियों का फायदा उठाने में काफी समझदार हैं, और मुझे उम्मीद है कि वे ऐसा कर पाएंगे।”

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले एशिया के पहले खिलाड़ी बने
मुंबई, 30 मार्च (वेब वार्ता)। रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए टी20 क्रिकेट में 550 छक्के पूरे कर एशिया के पहले खिलाड़ी बनने का इतिहास रचा।

आईपीएल 2026 का आगाज हो चुका है। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में 550 छक्के पूरे करके इतिहास रच दिया। वो ऐसा कारनामा करने वाले एशिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

रोहित शर्मा को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए महज 3 छक्के की जरूरत थी। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पावरप्ले के दौरान ही 3 छक्का लगाकर यह मुकाम हासिल किया।

रोहित ने मैच का अपना पहला छक्का वैभव अरोड़ा के फेंके तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर लगाया, और दूसरा छक्का चौथे ओवर में ब्लेसिंग मुजारबानी की गेंद पर आया।

रविवार को मुंबई इंडियंस के लिए क्रीज पर रहते हुए, रोहित ने कुल छह चौके और छह छक्के लगाए। रोहित शर्मा ने केकेआर से मिले 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 38 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली।

क्रिस गेल के नाम सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने नाम अब टी20 क्रिकेट में कुल 553 छक्के का रिकॉर्ड है। टी20 में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 2005 से 2022 तक  463 T20 मैच खेले और 1056 छक्के लगाए।

उनके बाद कीरोन पोलार्ड का नंबर आता है, जिनके नाम अब तक खेले गए 735 T20 मैचों में 982 छक्के दर्ज हैं। T20s में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में कुल 8 बल्लेबाज रोहित से आगे हैं, लेकिन उनमें से कोई भी एशिया का नहीं है।

T20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले एशियाई बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा पहले और विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं। आईपीएल में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली ने अब तक 415 टी20 मैचों में 440 छक्के जड़े हैं।

तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक हैं, जिन्होंने 557 मैचों में 422 छक्के लगाए। वहीं, चौथे स्थान पर भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। सूर्या ने 361 मैचों में 419 छक्कों के साथ अपनी ताकत दिखाई है।

बीसीसीआई का मास्टरस्ट्रोक…वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले इतने वनडे मुकाबले खेलेगी भारतीय टीम
मुंबई, 27 मार्च (वेब वार्ता)। वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले टीम इंडिया कितने मैच खेलेगी, यह साफ हो गया है। बीसीसीआई के नए शेड्यूल में तस्वीर स्पष्ट भी स्पष्ट हो चुकी है।

वनडे विश्व कप 2027 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम अपनी तैयारियों में जुट गई है। सभी की नजर अब टीम इंडिया के प्रदर्शन पर टिकी हुई है। खास तौर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए यह वर्ल्ड कप बेहद अहम माना जा रहा है। दोनों दिग्गज खिलाड़ी फिलहाल सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं, ऐसे में हर मुकाबला उनके लिए अपनी फॉर्म साबित करने का बड़ा मौका होगा।

बीसीसीआई के शेड्यूल से साफ हुई तस्वीर
बीसीसीआई द्वारा जारी नए शेड्यूल के बाद यह साफ हो गया है कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2027 से पहले करीब 20 वनडे मुकाबले खेलेगी। हालांकि भविष्य में इसमें कुछ और मैच जोड़े जा सकते हैं, लेकिन फिलहाल तय कार्यक्रम के अनुसार टीम के पास खुद को तैयार करने के लिए पर्याप्त मौके होंगे। आईपीएल खत्म होने के बाद भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेगी और लगातार सीरीज खेलेगी।

अफगानिस्तान से होगा वनडे सीरीज का आगाज
टीम इंडिया अपने वनडे अभियान की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से करेगी। यह सीरीज भारत में खेली जाएगी, जहां पहले एक टेस्ट मैच होगा और उसके बाद तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे।

वनडे सीरीज 14 जून से शुरू होगी और 20 जून तक चलेगी। आईपीएल के बाद यह भारतीय टीम की पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी, जिससे खिलाड़ियों को लय हासिल करने का मौका मिलेगा।

विदेशी दौरों और घरेलू सीरीज का संतुलन
अफगानिस्तान सीरीज के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत में तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी।

न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम पांच वनडे मैचों की लंबी सीरीज खेलेगी, जो तैयारी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वहीं श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ भी तीन-तीन वनडे मुकाबले भारत में ही आयोजित किए जाएंगे।

रोहित-कोहली पर रहेंगी खास नजरें
आने वाले समय में रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी। दोनों खिलाड़ी इस दौरान ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर अपनी जगह मजबूत करना चाहेंगे। उनके प्रदर्शन से ही यह तय होगा कि वे वर्ल्ड कप 2027 तक टीम का हिस्सा बने रहेंगे या नहीं।

विश्व कप 2027 तक टीम इंडिया का वनडे शेड्यूल
अफगानिस्तान के खिलाफ 3 ODI
इंग्लैंड के खिलाफ 3 ODI
वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 ODI
न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 ODI
श्रीलंका के खिलाफ 3 ODI
जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 ODI

टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह
मुंबई, 08 फरवरी (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का अपना सफर शुरू कर दिया है। टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपना पहला ग्रुप स्टेज मैच यूएसए के खिलाफ खेला जिसमें 29 रन से जीत हासिल की।

भारत-यूएसए मैच से पहले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा विश्व कप की ट्रॉफी के साथ मैदान में आए। उनके साथ आईसीसी अध्यक्ष जय शाह भी मौजूद रहे। दोनों ने ट्रॉफी का अनावरण किया।

रोहित शर्मा जब ट्रॉफी लेकर मैदान में उतरे तो आतिशबाजी के बीच दर्शक उनके नाम के नारे लगा रहे थे। रोहित ने टॉस से पहले अपने पुराने टीममेट युजवेंद्र चहल और मौजूदा भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से भी मुलाकात की।

जय शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए इस पल को बेहद खास बताया।

उन्होंने लिखा, “टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े स्टेडियम में होना बहुत अच्छा था, जब भारत ने अपना आईसीसी टी20 विश्व कप खिताब की रक्षा का अभियान शुरू किया।”

शाह ने अपनी पोस्ट में रोहित शर्मा को भी टैग किया है।

रोहित शर्मा को आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए ब्रैंड अंबेसडर नियुक्त किया है।

भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता था। 2007 के बाद भारत का यह दूसरा टी20 विश्व कप खिताब था। भारत को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने के बाद रोहित ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था।

मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव के 49 गेंदों पर 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से नाबाद 84 रन की पारी की बदौलत भारत ने 9 विकेट पर 161 रन बनाए थे। यूएसए 20 ओवर में 132 रन बना सकी और 29 रन से मैच हार गई।

विजय हजारे ट्रॉफी: कोहली, रोहित, गिल ने बढ़ाई राष्ट्रीय एकदिवसीय चैंपियनशिप की चमक
बेंगलुरु, 23 दिसंबर (भाषा) स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा सहित कई शीर्ष भारतीय क्रिकेटरों की उपस्थिति से बुधवार से शुरू होने वाले विजय हजारे एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट की चमक बढ़ गई है जिसमें इन दिग्गज खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित करने और अपनी क्षमता साबित करने का मौका मिलेगा।

विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने वाले स्टार खिलाड़ियों की कतार में ऋषभ पंत, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा जैसे नाम भी शामिल हैं, लेकिन कोहली और रोहित जितनी सुर्खियां किसी और को नहीं मिलतीं।

कोहली और रोहित को इसलिए घरेलू टूर्नामेंट में खेलना पड़ रहा है क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सभी भारतीय क्रिकेटरों के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के कम से कम दो मैच में खेलना अनिवार्य कर दिया गया है।

कोहली 15 साल बाद इस टूर्नामेंट में खेलेंगे। उनका और रोहित का इस टूर्नामेंट में खेलने का सीधा मतलब है कि यह दोनों खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट में विकसित हो रहे शक्ति समीकरणों से अछूते नहीं हैं। यह दोनों खिलाड़ी अभी क्रिकेट जगत के स्टार हैं लेकिन क्रिकेट परिदृश्य में तेजी से बदलाव हो रहा है जिसका असर इन दोनों पर पड़ना लाजमी है।

रोहित ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह मुंबई की तरफ से सिक्किम और उत्तराखंड के खिलाफ जयपुर में 24 और 26 दिसंबर को होने वाले पहले दो मैच खेलेंगे।

कोहली ने मुंबई में भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ के साथ अभ्यास किया। उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह दिल्ली के लिए कौन से दो या तीन मैच खेलेंगे।

दिल्ली एलीट ग्रुप डी में बेंगलुरु में आंध्र के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। यह मैच बीसीसीआई के सेंटर आफ एक्सीलेंस (सीओई) में खेला जाएगा क्योंकि कर्नाटक सरकार ने सुरक्षा कारणों से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैचों के आयोजन को अनुमति नहीं दी। दिल्ली का अगला मुकाबला गुजरात से होगा।

कोहली के मंगलवार रात बेंगलुरु पहुंचने के बाद से ही यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह स्टार बल्लेबाज इन दोनों मैच में खेलेगा।

विजय हजारे ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन का अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैचों के लिए उनके चयन पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन कोहली और रोहित इस बात से अच्छी तरह वाकिफ है कि उनका दायरा सिकुड़ता जा रहा है। वे जानते हैं कि युवा खिलाड़ी उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

भारत की टी20 विश्व कप टीम से गिल को बाहर करना और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के दम पर ईशान किशन को टीम में शामिल करना, इस बात का गंभीर संकेत है कि अगर कोहली और रोहित सहजता से रन नहीं बना पाते हैं तो उनके साथ क्या हो सकता है।

रोहित और कोहली के अलावा कई अन्य सीनियर खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। इन खिलाड़ियों में पंत भी शामिल है जो टेस्ट क्रिकेट की टीम में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं लेकिन सीमित ओवरों की टीम में जगह बनाने के लिए जूझ रहे हैं।

पंत विजय हजारे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करके राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींचने की कोशिश करेंगे। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अगस्त 2024 के बाद से वनडे या टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में देश का प्रतिनिधित्व नहीं किया है।

गिल आगामी टी20 विश्व कप के लिए नजरअंदाज किए जाने के बाद लय हासिल करने कोशिश करेंगे। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज पंजाब के लिए खेलते हुए अपनी निराशा को दूर करने का प्रयास करेगा।

गिल के लिए यह अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे श्रृंखला से पहले एक अच्छा अभ्यास होगा, जिसमें वह भारत की कप्तानी करेंगे।

इस टूर्नामेंट में चयनकर्ताओं की निगाह तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन पर भी टिकी रहेगी। कुछ साल पहले मोहम्मद सिराज के रणजी ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के बाद से कोई भी अन्य तेज गेंदबाज ऐसा करने में सफल नहीं रहा है।

भारतीय टीम में शामिल तेज गेंदबाजों में प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और आकाश दीप के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव रहा है।

इस संदर्भ में गुरजपनीत सिंह (तमिलनाडु), गुरनूर बरार (पंजाब), युद्धवीर सिंह (जम्मू कश्मीर), अनुज ठकराल (हरियाणा) और साकिब हुसैन (बिहार) आदि खिलाड़ियों में चयनकर्ताओं की विशेष रुचि होगी।

मैच सुबह नौ बजे शुरू होंगे।

रोहित-कोहली से फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद, निर्णायक मैच में जायसवाल और गेंदबाजों पर होगी निगाह
विशाखापत्तनम, पांच दिसंबर (भाषा) भारत विराट कोहली और रोहित शर्मा से फिर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत हासिल करके श्रृंखला अपने नाम करने की कोशिश करेगा।

भारत के कुछ युवा खिलाड़ी अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसे में उन पर दबाव होगा। दक्षिण अफ्रीका टेस्ट श्रृंखला जीतने के बाद अब वनडे श्रृंखला जीतने में भी कसर नहीं छोड़ेगा और ऐसे में भारतीय टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की जरूरत है।

भारत अगर इस मैच में जीत हासिल करता है तो पिछले कुछ समय से टीम को लेकर चल रही अटकलें पर भी विराम लग जाएगा। इसके लिए कोहली और रोहित को फिर से अपना महत्वपूर्ण योगदान देना होगा।

इसमें कोई संदेह नहीं कि इन दोनों का वनडे क्रिकेट में कोई सानी नहीं है और उन्हें इस तरह के दबाव वाले मैच में खेलने का अच्छा अनुभव है। इसलिए भारत की जीत में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

रोहित और कोहली अपनी करियर के अवसान पर हैं और वह इसमें एक और गौरवशाली अध्याय जोड़ने की कोशिश करेंगे। कोहली ने अपनी पिछली तीन पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक लगाया है, जबकि रोहित ने अपनी पिछली चार पारियों में एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं।

उन्हें कुछ युवा बल्लेबाजों का अच्छा सहयोग मिल रहा है जैसा कि पिछले मैच में रुतुराज गायकवाड़ ने अपना योगदान दिया था। उन्होंने अपना पहला वनडे शतक लगाया था।

लेकिन यशस्वी जायसवाल को अभी भी इस श्रृंखला में सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी क्षमता का भरपूर प्रदर्शन करना बाकी है। यह प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने के लिए उत्सुक होगा।

जायसवाल को बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ जूझना पड़ रहा है फिर चाहे वह वेस्टइंडीज के जेडन सील्स हों या इस श्रृंखला में मार्को यानसन और नांद्रे बर्गर। वह अपने करियर में 30 बार बाएं हाथ के गेंदबाजों का शिकार बने हैं।

जायसवाल और टीम प्रबंधन इससे अनजान नहीं रह सकते और इसमें सुधार करने का काम शायद पहले ही शुरू हो चुका है। लेकिन अगर वह सुधार नहीं कर पाए तो टीम को अन्य विकल्पों पर विचार करने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है। टीम के पास गायकवाड़ के रूप में एक अदद सलामी बल्लेबाज मौजूद है।

एसीए-वीडीसीए स्टेडियम की पिच अक्सर बल्लेबाजों के अनुकूल होती है और भारत का यहां शानदार रिकॉर्ड रहा है। उसने यहां 2005 से 10 एकदिवसीय मैचों में से सात में जीत हासिल की है लेकिन यहां खेले गए पिछले मैच में उसे आस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था।

भारत वाशिंगटन सुंदर को विश्राम देकर उनकी जगह तिलक वर्मा को मध्यक्रम की बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए अंतिम एकादश में शामिल करने पर भी गंभीरता से विचार करेगा। ऋषभ पंत भी एक विकल्प हो सकते हैं लेकिन तिलक स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं और वह बेहतरीन क्षेत्ररक्षक के भी हैं।

कप्तान केएल राहुल ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन इस श्रृंखला में ओस के कारण टॉस की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो गई है। भारत वनडे में पिछले 20 मैच से टॉस नहीं जीत पाया है जिसका खामियाजा उसे रायपुर में दूसरे वनडे में भुगतना पड़ा।

भारतीय गेंदबाज भी अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। अब भारत को उम्मीद होगी कि उनके युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा अच्छा प्रदर्शन करेंगे और प्रभावशाली अर्शदीप सिंह का पूरा साथ देंगे।

दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला जीतने के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन वह तेज गेंदबाज बर्गर और बल्लेबाज टोनी डी जॉर्जी की फिटनेस को लेकर चिंतित है। यह देखना होगा कि ये दोनों खिलाड़ी इस मैच के लिए पूरी तरह फिट हो पाते हैं या नहीं।

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: केएल राहुल (कप्तान/विकेट कीपर), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जॉर्जी, रुबिन हरमन, केशव महाराज, मार्को यानसन, एडेन मार्क्रम, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेलटन, प्रेनेलन सुब्रायन।

मैच दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला जीतने के लिये भारत की नजरें कोहली-रोहित की जोड़ी पर
रायपुर, दो दिसंबर (भाषा) ड्रेसिंग रूम के माहौल को लेकर अफवाहों के बीच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को दूसरा वनडे और श्रृंखला जीतने के लिये भारत की उम्मीदें विराट कोहली के शानदार फॉर्म और रोहित शर्मा की दमदार मौजूदगी पर लगी होंगी ।

कोहली के 52वें वनडे शतक और रोहित की 57 रन की आक्रामक पारी के दम पर भारत ने रांची में पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराया ।

वनडे विश्व कप 2027 में अभी दो साल है और ऐसे में कोहली और रोहित के लिये हर मैच अपनी फिटनेस और फॉर्म को साबित करने का जरिया है । मुख्य कोच गौतम गंभीर से लगातार बढते मतभेदों का मसला भी अहम है । इसे लेकर लग रही अटकलों के बीच लगता है कि बीसीसीआई को कहीं न कहीं दखल देना होगा ।

पिछले दो वनडे में भारत की जीत के सूत्रधार रहे रोहित और कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में होने वाले विश्व कप के लिये अपना दावा पुख्ता कर दिया है । रोहित के शानदार प्रदर्शन से भारत ने अक्टूबर में आस्ट्रेलिया को सिडनी वनडे में नौ विकेट से हराया था ।

चयन समिति के प्रमुख अजित अगरकर और गंभीर ने विश्व कप में दोनों की भागीदारी को लेकर कुछ नहीं कहा है जो शायद तनाव की वजह हो सकता है ।

पहला मैच जीतने के बावजूद भारत की चिंता कम नहीं हुई है । लिस्ट ए क्रिकेट में प्रभावी प्रदर्शन करने वाले रूतुराज गायकवाड़ को चौथे नंबर पर भेजा गया लेकिन वह इसके लिये तैयार नहीं दिखे । कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल छठे नंबर पर उतरे ।

वॉशिंगटन सुंदर को बल्लेबाजी क्रम में प्रयोगों की आदत हो चुकी है । दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में तीसरे नंबर पर उतरने के बाद उन्हें पहले वनडे में पांचवें नंबर पर भेजा गया लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल सके । गेंदबाजी में उन्होंने तीन ही ओवर डाले और 18 रन दिये ।

हर्षित राणा ने नयी गेंद से दो विकेट लिये लेकिन बाद में काफी रन दिये । उन्हें इस पर नियंत्रण करना होगा खासकर जब 34वें ओवर के बाद सिर्फ एक ही गेंद से खेलना होता है । बल्ले और गेंद के बीच संतुलन के लिये आईसीसी के नये नियम के तहत उपलब्ध दो में से एक ही गेंद 34वें से 50वें ओवर के बीच इस्तेमाल की जा सकती है ।

कुलदीप यादव ने 68 रन देकर चार विकेट चटकाये । वह महंगे भले ही साबित हुए लेकिन उनकी विविधतापूर्ण गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका वापसी के प्रयास के बावजूद नाकाम रहा ।

दक्षिण अफ्रीका ने एक समय तीन विकेट 11 रन पर गंवा दिये थे लेकिन इसके बाद शानदार वापसी की । मार्को यानसेन ने 26 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और 39 गेंद में 70 रन बनाये ।मैथ्यू ब्रीज्के ने भारत के खिलाफ पहला वनडे खेलते हुए 72 रन बनाये ।

दक्षिण अफ्रीका ने पहला वनडे कप्तान तेम्बा बावुमा और स्पिनर केशव महाराज के बिना खेला जिन्हें आराम दिया गया था । अब दोनों की वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी ।

शहीर वीर नारायण सिंह स्टेडियम पर एकमात्र वनडे जनवरी 2023 में खेला गया था जब पिच से मिलने वाली सीम की मदद से मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने न्यूजीलैंड टीम को 108 रन पर आउट कर दिया था । भारत ने 30 ओवर बाकी रहते आठ विकेट से जीत दर्ज की थी ।

यहां दिसंबर 2023 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच में भी भारत ने 20 रन से जीत दर्ज की थी ।

टीमें :

भारत: केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मारक्रम, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, मार्को यानसन, टोनी डी जॉर्जी , रुबिन हरमन, ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेलटन, प्रेनेलन सुब्रायन।

मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।

रोहित शर्मा को 2026 टी20 विश्व कप के लिए आईसीसी ब्रांड दूत घोषित किया गया
मुंबई, 25 नवंबर (भाषा) भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा को भारत और श्रीलंका में होने वाले 2026 टी20 विश्व कप के लिए मंगलवार को टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया।

रोहित की कप्तानी में भारत ने 2024 में हुए पिछले टी20 विश्व कप का खिताब जीता था।

रोहित ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 32.01 की औसत और 140.89 के स्ट्राइक रेट से 4231 रन बनाए।

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने यहां टूर्नामेंट के कार्यक्रम का अनावरण करते हुए यह घोषणा की।

रोहित ने पिछले साल अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में हुए विश्व कप में भारत की जीत के बाद खेल के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप से संन्यास ले लिया था। भारत ने तब 11 साल के लंबे अंतराल के बाद आईसीसी ट्रॉफी जीती थी।

शाह ने कहा कि अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले इस टूर्नामेंट के दौरान आठ स्थल ( भारत के पांच और श्रीलंका के तीन) मैचों की मेजबानी करेंगे।

यह टूर्नामेंट सात फरवरी से आठ मार्च तक खेला जाएगा।

टी20 विश्व कप के मैच दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद, चेन्नई, मुंबई, कोलंबो और कैंडी में खेले जाएंगे।

वनडे विश्व कप से पहले लंबे ब्रेक के बाद लय हासिल करना रोहित, विराट के लिये अहम : पुजारा
नयी दिल्ली, 13 नवंबर (भाषा) भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने बृहस्पतिवार को कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिये 2027 वनडे विश्व कप से पहले अब हर द्विपक्षीय श्रृंखला काफी महत्वपूर्ण होगी ।

अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर के आखिरी पड़ाव पर पहुंचे दोनों दिग्गजों के लिये लंबे ब्रेक के बाद लय हासिल करना चुनौतीपूर्ण होगा । आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला खेलने के बाद अब वे रांची में 30 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी श्रृंखला खेलेंगे ।

जियो स्टार विशेषज्ञ पुजारा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से पूर्व मीडिया डे में कहा ,‘‘ दोनों के लिये हर श्रृंखला अहम होगी क्योंकि अगर आप एक ही प्रारूप खेल रहे हैं तो खेल से जुड़े रहना अहम है । दोनों ब्रेक के बाद खेलेंगे तो यह अधिक चुनौतीपूर्ण होगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे एक ही प्रारूप खेलने का अनुभव है जिसके आधार पर मैं कह सकता हूं कि लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने पर लय हासिल करना अहम होता है । सफेद गेंद के क्रिकेट में यह आसान होता है ।’’

पुजारा ने कहा ,‘‘ उम्र के कारण उन्हें और मेहनत करनी होगी जो वे कर रहे हैं । उन्होंने रन बनाये हैं और उम्मीद है कि वे 2027 विश्व कप तक खेलते रहेंगे ।’’

38 वर्ष के रोहित ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में 73 और तीसरे में नाबाद 121 रन बनाकर प्लेयर आफ द सीरिज का पुरस्कार जीता । वहीं कोहली ने तीसरे मैच में नाबाद 74 रन बनाये ।

विश्व कप 2023 के बाद टखने का आपरेशन कराने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने मार्च के बाद से भारत के लिये नहीं खेला है । उन्हें वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखलाओं में टीम में जगह नहीं मिल सकी ।

पैतीस वर्ष के शमी ने आखिरी बार 2023 विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था ।

यह पूछने पर कि क्या शमी के लिये रास्ते बंद हो चुके हैं, पुजारा ने कहा ,‘ मैं इसका जवाब कैसे दे सकता हूं । चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन को उनसे ईमानदारी से बात करनी चाहिये । वे उसे चुनना चाहते हैं या युवा खिलाड़ियों पर फोकस होगा । अगर उसे सूचना दी जाती है तो आगे खेलना या नहीं खेलना, उसका फैसला होगा

रोहित पहली बार आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष एकदिवसीय बल्लेबाज बने
दुबई, 29 अक्टूबर (भाषा) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को अपने शानदार करियर में पहली बार आईसीसी पुरुष वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया।

इस 38 साल के दिग्गज ने सिडनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे और अंतिम वनडे में यादगार शतक (नाबाद 121) की बदौलत दो स्थान ऊपर चढ़कर इतिहास रच दिया। उनकी इस पारी से भारत ने नौ विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

दायें हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने भारतीय दिग्गज विराट कोहली (नाबाद 74) के साथ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपने 33वीं वनडे शतकीय पारी के दौरान 13 चौके और तीन छक्के जड़े।

रोहित ने अपनी इस पारी से अफगानिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज इब्राहिम जदरान और भारत के अपने साथी शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया और पहली बार वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजों की शीर्ष रैंकिंग हासिल की।

इस नवीनतम रैंकिंग में रोहित के अलावा कुछ और भारतीय खिलाड़ी अपनी स्थिति को सुधारने करने में सफल रहे।

अक्षर पटेल हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में चार स्थान के सुधार के साथ आठवें जबकि गेंदबाजों की सूची में छह स्थान के सुधार के साथ 31वें स्थान पर पहुंच गये हैं।

शीर्ष 10 रैंकिंग में सुधार करने वालों में न्यूजीलैंड के स्पिनर मिचेल सैंटनर ( तीन स्थान के सुधार के साथ चौथे स्थान पर) और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (दो स्थान के सुधार के साथ आठवें) शामिल है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में शतक जड़ने वाले हैरी ब्रुक 23 स्थान के सुधार के साथ वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में 25वें स्थान पर पहुंच गये है।

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया फिर खेलने को लेकर अनिश्चितता जताई
सिडनी, 25 अक्टूबर (भाषा) भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनौतीपूर्ण वनडे श्रृंखला समाप्त होने के बाद शनिवार को कहा कि शायद वह और विराट कोहली भविष्य में क्रिकेट को पसंद करने वाले इस देश में नहीं खेल पायेंगे।

टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने के बाद अब रोहित और कोहली केवल एक अंतरराष्ट्रीय प्रारूप (वनडे) में खेल रहे हैं और हाल के दिनों में उनके करियर को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों ने शनिवार को एक बार फिर मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 168 रन की अटूट साझेदारी करके भारत को नौ विकेट की सांत्वना जीत के साथ श्रृंखला में सूपड़ा साफ होने से बचाया।

रोहित को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया। उन्होंने मैच के बाद प्रसारकों से कहा, ‘‘यहां आना और खेलना हमेशा अच्छा लगता है। 2008 की यादें ताजा हो गईं। मुझे नहीं पता कि हम ऑस्ट्रेलिया वापस आएंगे या नहीं, लेकिन हम अपने क्रिकेट का आनंद लेते हैं, चाहे हम कितनी भी उपलब्धियां हासिल कर लें।’’

रोहित ने शानदार नाबाद 121 रन बनाए जबकि कोहली ने भारत की जीत में नाबाद 74 रनों का योगदान दिया।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए कहा, ‘‘हमने पर्थ में नए सिरे से शुरुआत की। मैं चीजों को इसी तरह देखता हूं।’’

रोहित ने अपने करियर के इस चरण में अनुभव और मार्गदर्शन के महत्व पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘आप ऑस्ट्रेलिया में कठिन पिचों और बेहतरीन गेंदबाजों का सामना करते हैं। यहां खेलना कभी आसान नहीं होता। हम श्रृंखला नहीं जीत सके लेकिन इसमें कई सकारात्मक बातें हैं। यह एक युवा टीम है और बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं टीम में आया था, तो सीनियर खिलाड़ियों ने हमारी बहुत मदद की थी। अब हमारा काम भी यही है। हमें उनका मार्गदर्शन करना होगा, खेल की योजनाएं बनानी होंगी और बुनियादी बातों पर ध्यान देना होगा। ’’

रोहित ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में खेलना उनके लिए हमेशा यादगार रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रशंसकों की भी तारीफ की।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी यहां शानदार यादें रही हैं। एससीजी (सिडनी क्रिकेट मैदान) से लेकर पर्थ तक मुझे यहां खेलना पसंद है और मैं जो करता हूं, उसे जारी रखने की उम्मीद करता हूं। ’’

रोहित की बातों का कोहली ने भी समर्थन देते हुए कहा, ‘‘हो सकता है आपने लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला हो, लेकिन खेल आपको हर चरण में कुछ न कुछ सिखाता है। हमने स्थिति को अच्छी तरह समझा है, यही वह चीज है जिसमें हमने (एक जोड़ी के रूप में) हमेशा अच्छा किया है। हम शायद अब सबसे अनुभवी जोड़ी हैं। हम जानते थे कि बड़ी साझेदारियों से हम मैच को प्रतिद्वंद्वी टीम से दूर ले जा सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह सब 2013 में (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला) शुरू हुआ था, अगर हम एक बड़ी साझेदारी करते हैं, तो हम जानते हैं कि यह टीम को जीत दिलाने में मददगार होगा। ’’

उन्होंने अटूट समर्थन के लिए ऑस्ट्रेलिया के अपने प्रशंसकों को भी धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस देश में आना पसंद है, हमने कुछ अच्छा क्रिकेट खेला है। आप सभी का बड़ी संख्या में आने और हमारा समर्थन करने के लिए धन्यवाद।’’

रोहित-कोहली का स्वर्णिम युग सिर्फ रिकॉर्ड में नहीं बल्कि प्रशंसकों के दिलों में भी अंकित रहेगा: चैपल
एडीलेड, 23 अक्टूबर (भाषा) भारत के पूर्व मुख्य कोच ग्रेग चैपल का मानना ​​है कि विराट कोहली का जुनून और व्यक्तिगत गौरव को अधिक तवज्जो नहीं देना तथा रोहित शर्मा की विनम्रता और कलात्मकता सिर्फ रिकॉर्ड बुक में ही नहीं बल्कि प्रशंसकों के दिलों में भी हमेशा के लिए अंकित हो जाएगी।

अपने आखिरी ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर आए रोहित और कोहली करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं और चैपल को लगता है कि इस जोड़ी की विरासत आंकड़ों से कहीं आगे जाती है।

चैपल ने ‘ईएसपीएन क्रिकइंफो’ के लिए अपने कॉलम में लिखा, ‘‘अब जैसे-जैसे क्रिकेट की दुनिया आगे बढ़ेगी तो नए नाम उभरेंगे। नए कप्तान नेतृत्व करेंगे लेकिन यह स्वर्णिम अध्याय - कोहली-रोहित युग - सिर्फ रिकॉर्ड बुक में ही नहीं बल्कि हर उस प्रशंसक के दिलों में अंकित रहेगा जो समझता था कि वे किस लिए खड़े हैं।’’

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज चैपल का मानना ​​है कि कोहली को सिर्फ महान बल्लेबाजों की श्रेणी में रखना उनके साथ अन्याय होगा।

उन्होंने लिखा, ‘‘कोहली कभी सिर्फ बल्लेबाज नहीं थे। वह एक आंदोलन थे। उन्होंने वो दिखाया जो बहुत कम लोग कर पाते हैं - एक योद्धा जैसी मानसिकता। उन्होंने भारत की एकदिवसीय टीम को एक तेज, केंद्रित और पूरी तरह से फिट टीम में बदल दिया जो घर हो या बाहर, जीतने के लिए खेलती थी।’’

इसके बाद उन्होंने उनके खेल और व्यक्तित्व का विश्लेषण किया और बताया कि दोनों किस चीज के प्रतीक थे।

चैपल ने लिखा, ‘‘कोहली का जुनून, उनका समझौता नहीं करना, आंकड़ों से अधिक विरासत में उनका विश्वास। रोहित की शान, उनकी विनम्रता और उनकी वापसी की कहानी जिसने हम सभी को याद दिलाया कि क्रिकेट में और जिंदगी में - टाइमिंग ही सब कुछ है।’’

चैपल यह बताना नहीं भूले कि कोहली अपने कुछ पूर्ववर्तियों के विपरीत आंकड़ों के मोह में नहीं थे।

उन्होंने लिखा, ‘‘लेकिन जो बात उन्हें (कोहली) उनसे पहले आए दिग्गजों से अलग करती थी वह थी व्यक्तिगत आंकड़ों को अधिक तवज्जो नहीं देना। जहां दुनिया शतकों और कुल स्कोर की वाहवाही कर रही थी, वहीं कोहली को सिर्फ नतीजों की परवाह थी।’’

चैपल ने लिखा, ‘‘उन्होंने एक बार कहा था कि वह भारत के लिए खेलते हैं रिकॉर्ड के लिए नहीं - एक ऐसा बयान जिसने उनके नेतृत्व को परिभाषित किया। व्यक्तिगत उपलब्धियां अक्सर भारत की क्रिकेट कहानी का केंद्र बिंदु होती थीं लेकिन कोहली कुछ बड़ा चाहते थे। उनकी पहचान विरासत थी, आंकड़े नहीं।’’

रोहित के मामले में, पारी की शुरुआत उन्हें लाल गेंद के एक ऐसे दिग्गज खिलाड़ी में बदल गई जो विरोधियों को बेहद सटीकता से ध्वस्त कर सकता था।

चैपल ने लिखा, ‘‘जहां कोहली का उदय तेजी से हुआ और उनके जुनून ने उन्हें परिभाषित किया तो वहीं रोहित का सफर धीमी गति से महानता की ओर बढ़ने वाला था। वर्षों तक उन्होंने सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपनी चमक बिखेरी। उनकी टाइमिंग, संयम और प्रतिभा ने उन्हें घर-घर में जाना-पहचाना नाम बना दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह आसान नहीं था। उन्होंने 2007 में पदार्पण किया था लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता की कमी और मध्यक्रम के संघर्ष ने उन्हें अपनी जगह पक्की करने से रोक दिया, खासकर बड़े टूर्नामेंट में।’’

चैपल ने लिखा, ‘‘फिर 2013 आया। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में उन्हें पारी का आगाज करने का मौका दिया गया। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ इस मौके का फायदा उठाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक लगाया। शानदार शतक, जिनमें से पहला शतक भी उसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘स्विंग करती गेंद के खिलाफ अचानक सहजता आ गई। कुछ बदल गया था - सिर्फ तकनीक में ही नहीं बल्कि विश्वास में भी। इसके बाद जो हुआ वह भारतीय क्रिकेट में सबसे उल्लेखनीय बदलाव में से एक था। रोहित ने ना सिर्फ एकदिवसीय क्रिकेट के साथ तालमेल बिठाया बल्कि उस पर विजय भी प्राप्त की।’’