Sunil Gavaskar - Loktej

पहली गेंद से ही लग रहा था कि कोहली लगातार दूसरा शतक लगाने में सफल रहेंगे: गावस्कर
रायपुर, चार दिसंबर (भाषा) पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का मानना ​​है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में शुरू से ही लग रहा था कि विराट कोहली शतक लगाने में सफल रहेंगे क्योंकि इस दिग्गज बल्लेबाज ने छक्का लगाकर अपना खाता खोला और पिछले मैच के अपने आत्मविश्वास को बनाए रखा।

कोहली ने बुधवार को यहां 93 गेंदों पर 102 रन बनाए, जो 50 ओवर के प्रारूप में उनका 53वां शतक और सभी प्रारूप में मिलाकर 84वां शतक है। हालांकि भारत यह मैच चार विकेट से हार गया। उन्होंने 30 नवंबर को रांची में खेले गए पहले मैच में 120 गेंदों पर 135 रन बनाए थे जिससे भारत ने यह मैच 17 रन से जीता था।

जियोस्टार विशेषज्ञ गावस्कर ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो किसी भी समय ऐसा नहीं लगा कि वह शतक नहीं बना पाएंगे। पहली गेंद से ही ऐसा लगा कि वह रांची की अपनी पारी को ही आगे बढ़ा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोहली ने हुक करके छक्का जड़कर शुरुआत की। यह एक ऐसा शॉट जिसे वह अक्सर नहीं खेलते हैं। इससे उनके आत्मविश्वास का पता चलता है। उसके बाद से ही लग रहा था कि वह शतक बनाने में सफल रहेंगे।’’

कोहली और रुतुराज गायकवाड़ (83 गेंदों पर 105 रन) ने 195 रन जोड़कर वनडे में भारत की ओर से तीसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया।

गावस्कर ने कहा, ‘‘रुतुराज के साथ उनकी साझेदारी शानदार रही। रुतुराज ने जिस पहली गेंद का सामना किया वह यानसन की बाउंसर थी, जो जायसवाल को आउट करने के ठीक बाद आई थी। वह इसे चौके के लिए भेजने में कामयाब रहे और इसके बाद कोहली उनका मनोबल बढ़ाने के लिए उनके पास गए। रुतुराज ने इसके बाद पूरे आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की।’’

भारत ने लगातार 20वीं बार टॉस गंवाया। दक्षिण अफ्रीका ने चार गेंद शेष रहते 359 रन का लक्ष्य हासिल करके तीन मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली।

गावस्कर ने कहा, ‘‘टॉस बहुत अहम था। आउटफील्ड काफी गीली थी। शुरुआती छह ओवरों को छोड़कर गेंद हमेशा गीली रही। इसका असर गेंदबाजों पर ही नहीं क्षेत्ररक्षकों पर भी पड़ता है। आप गेंद पर सही ग्रिप नहीं बना पाते हैं। इसलिए टॉस ने बहुत बड़ा अंतर पैदा किया।’’

कोच टीम को तैयार कर सकता है, पर मैदान पर प्रदर्शन खिलाड़ियों को ही करना होता है: गावस्कर
नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विवादों में घिरे गौतम गंभीर का बचाव करते हुए कहा कि मुख्य कोच केवल टीम को तैयार कर सकता है लेकिन मैदान पर प्रदर्शन खिलाड़ियों को ही करना होता है।

गुवाहाटी में दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका से मिली 408 रन की करारी हार के बाद गंभीर की कड़ी आलोचना हो रही है क्योंकि जिससे मेहमान टीम ने दो मैचों की श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली।

गंभीर के कार्यकाल में भारत को तीसरी टेस्ट श्रृंखला में हार का मुंह देखना पड़ा है। उनके मार्गदर्शन में भारत ने 16 महीनों में घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड से 0-3 से, ऑस्ट्रेलिया से उसकी सरजमीं पर 1-3 से और अब घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका से श्रृंखला गंवाई है।

गावस्कर ने ‘इंडिया टुडे’ से कहा, ‘‘वह कोच हैं। कोच टीम को तैयार कर सकता है और वह अपने अनुभव से खिलाड़ियों को बता सकता है। लेकिन मैदान में जाकर प्रदर्शन करना खिलाड़ियों का ही काम है। ’’

पूर्व कप्तान ने यह भी कहा कि गंभीर वही कोच हैं जिन्होंने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप में जीत दिलाई लेकिन अब एक घरेलू श्रृंखला हारने के बाद आलोचक उनके खिलाफ बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अब जो लोग उनसे जवाब तलब कर रहे हैं, मेरा उनसे एक सवाल है कि जब भारत ने उनके मार्गदर्शन में चैंपियंस ट्रॉफी जीती, जब भारत ने एशिया कप जीता, तब आपने क्या किया? ’’

गावस्कर ने पूछा, ‘‘जो लोग आज उनकी बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं, क्या तब आपने कहा था कि उनका अनुबंध बढ़ा दिया जाए या उन्हें वनडे और टी20 के लिए आजीवन अनुबंध दे दिया जाए? आपने तब यह नहीं कहा था। यह सिर्फ तब होता है जब टीम अच्छा नहीं करती तो आप कोच पर उंगली उठाते हैं। ’’

गावस्कर ने इंग्लैंड के सभी प्रारूपों के कोच ब्रैंडन मैकुलम का उदाहरण देते हुए कहा कि गंभीर के सभी प्रारूपों में कोच बने रहने में कोई बुराई नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘कई देशों में तीनों प्रारूपों के लिए एक ही कोच होता है। लेकिन हम सिर्फ तब उंगली उठाते हैं जब टीम हारती है। जब उन्होंने टीम को चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जिताया, तब आप उन्हें श्रेय देने को तैयार नहीं थे। अगर तब आप जीत के लिए श्रेय देने को तैयार नहीं है तो अब मैदान पर अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाली टीम के लिए उन्हें क्यों दोष दे रहे हैं? ’’

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने भी गंभीर का समर्थन किया है और कहा है कि जब खिलाड़ी जिम्मेदारी नहीं ले रहे हैं, तब कोच को हटाने की मांग करना सही नहीं है।

गावस्कर, शास्त्री, सहवाग एशिया कप के लिए कमेंट्री पैनल में
नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) भारत के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री और वीरेंद्र सहवाग के साथ-साथ पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण मंगलवार से यूएई में शुरू हो रहे एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के बहुभाषी कमेंट्री पैनल का हिस्सा होंगे।

इस टूर्नामेंट के 17वें सत्र में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हांगकांग अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले महाद्वीपीय वर्चस्व के लिए संघर्ष करेंगे। भारत अपने अभियान की शुरुआत बुधवार को यूएई के खिलाफ करेगा।

भारत के पूर्व मुख्य कोच शास्त्री, गावस्कर, संजय मांजरेकर, रॉबिन उथप्पा, बाजिद खान, वकार यूनिस, वसीम अकरम, रसेल अर्नोल्ड और साइमन डूल उन कमेंटेटरों में शामिल हैं जिन्हें प्रसारण के विश्व फीड के लिए चुना गया है।

सहवाग, इरफान पठान, अजय जडेजा, पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर और सबा करीम हिंदी कमेंटेटरों के पैनल में प्रमुख नामों में शामिल हैं।

सोनी नेटवर्क के मुख्य राजस्व अधिकारी राजेश कौल ने कहा, ‘‘सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क एशिया कप की वापसी के साथ क्रिकेट प्रसारण को नए सिरे से परिभाषित कर रहा है।’’

भरत अरुण तमिल पैनल में डब्ल्यूवी रमन जैसे पूर्व खिलाड़ियों के साथ शामिल होंगे, जबकि तेलुगु पैनल में वेंकटपति राजू और वेणुगोपाल राव जैसे अन्य लोग शामिल होंगे।

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क की विज्ञप्ति में गावस्कर ने कहा, ‘‘सूर्यकुमार यादव के गतिशील नेतृत्व में टीम इंडिया एशिया कप के मंच पर कदम रख रही है। हम दृढ़ता और अनुभव के मिश्रण को टीम का नेतृत्व करते हुए देख रहे हैं। यह विविधतापूर्ण, बहुमुखी और जुझारू टीम भारतीय क्रिकेट के भविष्य का प्रतीक है।’’

शास्त्री ने भी इसी तरह के विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सूर्यकुमार यादव की अगुवाई और शुभमन गिल की उप-कप्तान के रूप में यह भारतीय टीम अनुभव और युवा का एक आदर्श मिश्रण प्रस्तुत करती है।

उन्होंने कहा, ‘‘जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रदर्शन करते रहे हैं, जबकि तिलक वर्मा और हर्षित राणा जैसी प्रतिभाएं टीम में जोश और विकल्प लाती हैं।’’

अगर आप संजू जैसे खिलाड़ी को चुनते हैं तो उसे रिजर्व में नहीं रख सकते: गावस्कर
नयी दिल्ली, पांच सितंबर (भाषा) महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर का मानना है कि अगर संजू सैमसन जैसी काबिलियत वाले खिलाड़ी को 15 सदस्यीय भारतीय टीम में चुना जाता है तो आगामी एशिया कप में अंतिम एकादश चुनते समय उन्हें निश्चित रूप से बाहर नहीं रखा जा सकता।

गावस्कर केरल के इस धाकड़ खिलाड़ी को अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते देखना चाहते हैं।

गिल के टी20 टीम में उप कप्तान के रूप में वापसी करने के बाद यह तय था कि उन्हें फिर से पारी आगाज करने का मौका मिलेगा। टीम प्रबंधन के सामने अब  मुश्किल फैसला है कि सैमसन को अंतिम एकादश में रखा जाए या उनके लिए शीर्ष तीन में जगह बनाई जाए या फिर जितेश शर्मा को खिलाया जाए जो फिनिशर की भूमिका से अच्छी वाकिफ हैं।

गावस्कर ने नौ सितंबर से यूएई में शुरू होने वाले टूर्नामेंट से पहले कहा, ‘‘अगर आप संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी को कोर टीम में लेते हैं तो आप उन्हें रिजर्व में नहीं छोड़ सकते। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हां, मुझे लगता है कि किसी भी चयन समिति के लिए यह एक बहुत बड़ा सिरदर्द है कि आपके पास दो काबिल बल्लेबाज हों और संजू सैमसन जैसा कोई खिलाड़ी हो जो शायद तीसरे नंबर पर भी बल्लेबाजी कर सके और जरूरत पड़ने पर छठे नंबर पर ‘फिनिशर’ के तौर पर उतर सके। ’’

गावस्कर ने कहा, ‘‘और जितेश ने आईपीएल में भी अच्छा प्रदर्शन किया है जहां वह बहुत अच्छा खेले। मुझे लगता है कि यह दौरे की चयन समिति के लिए एक सुखद सिरदर्द है। ’’

वहीं 76 वर्षीय इस पूर्व खिलाड़ी को लगता है कि सैमसन को कम से कम कुछ मैच तो मिलेंगे ही। भारत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा।

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘"लेकिन मुझे लगता है कि शायद सैमसन को कम से कम पहले कुछ मैचों के लिए जितेश से पहले मौका मिल जाएगा। और फिर बाकी टूर्नामेंट में उनकी फॉर्म पर निर्भर करेगा। लेकिन मुझे लगता है कि ऐसा ही होगा। ’’

तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव हाल के वर्षों में आमतौर पर तीसरे और चौथे नंबर पर खेलते रहे हैं तो सैमसन को शीर्ष क्रम में कैसे जगह मिल सकती है, अगर वह मध्य क्रम में नहीं खेल रहे हैं जो उनकी पसंदीदा जगह नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मुझे लगता है कि शायद वे उन्हें (सैमसन) तीसरे नंबर पर और तिलक को पांचवें या छठे नंबर पर फिनिशर के रूप में रखने के बारे में सोच रहे होंगे। क्योंकि हार्दिक (पंड्या) भी टीम में हैं। इसलिए हार्दिक शायद फिर से पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। ’’

गावस्कर का मानना है कि रिंकू सिंह या शिवम दुबे में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘और अक्षर पटेल के भी इस टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में खेलने की संभावना है और वह चार ओवर अच्छी गेंदबाजी भी कर सकते हैं। ऐसा लगता है कि रिंकू और शिवम जैसे बल्लेबाजों को मौका मिलने से पहले थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। ’’

उन्हें लगता है कि अक्षर पटेल और कुलदीप यादव शुरूआत करने वाले दो स्पिनर हैं और तीसरे विशेषज्ञ तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में जगह मिल जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वे आठवें नंबर तक बल्लेबाजी नहीं बढ़ाएंगे और गेंदबाजों पर ध्यान देंगे। शायद आठवें नंबर पर कुलदीप और फिर नौवें, दसवें, ग्यारहवें नंबर पर, आपके तीन तेज गेंदबाज। ’’

गावस्कर ने यह भी स्पष्ट किया कि जसप्रीत बुमराह को कार्यभार संबंधित कोई समस्या नहीं होगी क्योंकि वह प्रति मैच केवल चार ओवर ही गेंदबाजी करेंगे और वह भी दो या तीन स्पैल में।

उन्होंने कहा, ‘‘इस एशिया कप में बात केवल चार ओवर गेंदबाजी करने की है और वह भी एक साथ चार ओवर नहीं। इसलिए मुझे नहीं लगता कि उन्हें इस टूर्नामेंट में खेलने में कोई समस्या होगी। उनके लिए कार्यभार की कोई समस्या नहीं होगी। ’’

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क एशिया कप 2025 का आधिकारिक प्रसारणकर्ता है।

गिल शायद शारदुल को नहीं, कुलदीप को खिलाना चाहते थे : गावस्कर
मैनचेस्टर, 27 जुलाई (वेब वार्ता)। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि शुभमन गिल को अंतिम एकादश चुनने में शायद अंतिम फैसला लेने का अधिकार नहीं था। उनका कहना है कि यह फैसला पूरी तरह से कप्तान का होना चाहिए और मुख्य कोच सहित किसी और का इस पर प्रभाव नहीं होना चाहिए।

बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को लगातार टीम में नहीं चुने जाने पर तीखी बहस छिड़ गई है, विशेषकर जो रूट के मौजूदा चौथे टेस्ट में रिकॉर्ड शतक के बाद जहां वह रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। रूट के नाम अब 13,409 रन हैं और केवल सचिन तेंदुलकर (15,291 रन) उनसे आगे हैं।

गावस्कर ने सोनी स्पोर्ट्स पर कहा, ''आखिरकार, यह कप्तान की टीम होती है।'' उन्होंने आगे कहा, ''हो सकता है कि शुभमन शारदुल को टीम में नहीं चाहते थे और कुलदीप को चाहते थे।'' रूट को 2018 में मैनचेस्टर और लॉर्ड्स में दो सीमित ओवरों के मैच तीन गेंद पर दो बार आउट करने के बावजूद कुलदीप अब तक पूरी टेस्ट श्रृंखला में बाहर रहे हैं। आम धारणा यह है कि मुख्य कोच गौतम गंभीर ने ऐसे गेंदबाजों पर जोर दिया है जो बल्ले से योगदान दे सकें, विशेषकर हेडिंग्ले टेस्ट में भारत के तीन विकेट पर 430 रन बनाने के बावजूद अगले 11 ओवर में 471 पर ऑल आउट होने के बाद।

गावस्कर का मानना था कि कुलदीप को एकादश का हिस्सा होना चाहिए था। उन्होंने कहा, ''उसे टीम में वह मिलना चाहिए था। वह कप्तान है। लोग उसके और उसकी कप्तानी के बारे में बात करेंगे। इसलिए यह फैसला असल में उसका ही होना चाहिए।'' पूर्व भारतीय कप्तान का यह भी मानना था कि आंतरिक मतभेदों या चयन के मुद्दों को जानबूझकर छुपाया जा सकता है जिससे यह दिखाया जा सके कि ड्रेसिंग रूम में 'सब कुछ ठीक है'।

गावस्कर ने कहा, ''मुझे पता है कि सब कुछ ठीक-ठाक दिखाने के लिए ये बातें शायद सामने न आएं। सच तो यह है कि कप्तान जिम्मेदार है। वही एकादश का नेतृत्व करेगा। यह सामान्य सी बात है।'' गावस्कर ने कहा कि उनके कप्तानी कार्यकाल में चीजें अलग तरह से होती थीं, जब टीम का चयन पूरी तरह से कप्तान का विशेषाधिकार होता था और कोच की अवधारणा ही नहीं थी क्योंकि सब कुछ मैनेजर और सहायक मैनेजरों के बारे में था।

उन्होंने कहा, ''हमारे पास कोच नहीं थे। हमारे पास सिर्फ पूर्व खिलाड़ी ही टीम के मैनेजर या सहायक मैनेजर हुआ करते थे। वे ऐसे लोग थे जिनके पास जाकर आप बात कर सकते थे, वे आपको लंच के समय, दिन के खेल के अंत में या मैच की पूर्व संध्या पर सलाह देते थे।'' गावस्कर ने कहा, ''इसलिए मेरे लिए कप्तान और कोच के संयोजन को समझना मुश्किल है। जब मैं कप्तान था तब हमारे पास कोई भी पूर्व खिलाड़ी नहीं था।''

भारत ने अब तक शुरुआती और मौजूदा चौथे टेस्ट में तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर शारदुल को चुना है जबकि दूसरे और तीसरे मैच में नितीश कुमार रेड्डी एकादश का हिस्सा थे। हालांकि इनका गेंदबाजी योगदान न्यूनतम रहा है। शारदुल ने तीन पारियों में सिर्फ 27 ओवर फेंके हैं और दो विकेट लिए हैं जबकि रेड्डी ने दो मैच में 28 ओवर फेंके हैं और दो विकेट चटकाए। शारदुल ने एक, चार और 41 रन बनाए हैं, जबकि रेड्डी ने एक, एक, 30 और 13 रन की पारियां खेलीं।

गावस्कर ने कहा इंग्लैंड में जीत दर्ज करने वाले तीन कप्तानों की तरह हैं शुभमन
मुंबई, 22 जुलाई (वेब वार्ता)। पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने शुभमन गिल की जमकर प्रशंसा करते हुए उनकी तुलना इंग्लैंड में भारतीय टीम को जीत दिलाने वाले तीन कप्तानों अजीत वाडेकर, कपिल देव और राहुल द्रविड़ से की है।

गावस्कर ने कहा कि इन तीनों की कप्तानों को जो चीज अलग करती है वो है उनका शांत और संयमित नेतृत्व है और शुभमन भी वैसे ही है। भारतीय टीम हालांकि अभी सीरीज में में 1-2 से पीछे चल रही है।

गावस्कर ने कहा कि इंग्लैंड में जीत दिलाने वाले भी तीनों कप्तान शांत स्वभाव वाले रहे हैं। साथ ही कहा है, भारत ने इंग्लैंड में सिर्फ 3 बार ही टेस्ट सीरीज जीती है। 1971 में अजीत वाडेकर, 1986 में कपिल देव और 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में। वे सभी बहुत ही संयमित कप्तान थे।

गावस्कर ने कहा है कि शुभमन बर्मिंघम में वाडेकर, कपिल और द्रविड़ के मिश्रण लग रहे थे, जहां भारत ने शानदार जीत हासिल की थी। इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच की सीरीज में भारत फिलहाल 1-2 से पीछे चल रहा है।

इस सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है ओर लीड्स हुए पहले टेस्ट में टीम की ओर से रिकॉर्ड 5 शतक लगे थे, फिर भी उसे हार मिली थी।

एजबेस्टन में हुए दूसरे टेस्ट में भारत ने शानदार वापसी की थी और 336 रन से जीत हासिल की थी हालांकि तीसरे टेस्ट में टीम को करीब मुकाबले में हार का सामना करना पड़ था। भारतीय टीम ने तीसरे मैच में भी अच्छा खेला पर कुछ एक गलतियों से मैच उसके हाथ से फिसल गया।

कमाई में भी पीछे नहीं हैं गावस्कर, करोड़ों में है नेटवर्थ
मुंबई, 11 जुलाई (वेब वार्ता)। लिटिल मास्टर के रुप में लोकप्रिय रहे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर 76 वर्ष की उम्र में भी क्रिकेट से मोटी कमाई कर रहे हैं। खेल से संन्यास के बाद गावस्कर कमेंट्री से जुड़ गये थे।

अपने अंदाज के कारण गावस्कर ने कमेंटेटर के तौर पर अलग पहचान बनायी है। संन्यास के कई साल बीत जाने के बाद भी गावस्कर के पास करोड़ों के विज्ञापन हैं। उनके पास महंगी लक्जरी गाड़ियां हैं।

उनके पास देश में ही नहीं विेदेश में भी संपत्ति है। उनकी नेटवर्थ में लगातार बढ़ रही है। उन्हें बीसीसीआई से भी हर महीने पेंशन की राशि मिलती है। इसके अलावा वह आईपीएल 2025 के बाद से ही एक सत्र में सबसे अधिक रकम पाने वाले कमेंटेटर भी बन गये हैं। गावस्कर की नेटवर्थ लगभग 250 करोड़ है। उन्होंने ये संपत्ति कमेंट्री, विज्ञापनों और पेंशन से अर्जित की है।

एक  रिपोर्ट के मुताबिक गावस्कर आईसीसी और आईपीएल कमेंट्री से करीब 30 से 36 करोड़ कमाते हैं। आईपीएल के पिछले सत्र के बाद से वह एक कमेंट्री में एक सत्र से लगभग 4.17 करोड़ कमा रहे हैं। वहीं बीसीसीआई से जुड़े मैच अनुबंध से वह लगभग 6 करोड़ कमा रहे हैं।

बीसीसीआई से उन्हें पेंशन के तौर पर प्रति माह 70 हजार रुपये मिलते हैं।  भारतीय क्रिकेट बोर्ड 75 या उससे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले अपने खिलाड़ियों को हर महीने ये राशि देता है।

गावस्कर कई बड़े ब्रैंड्स के विज्ञापन भी करते हैं। उनका क्रिकेट बल्ले बनाने वाली विश्व की सबसे बड़ी बैट कंपनी एसजी के साथ भी करार हुआ है। इसके अलावा वह कारोबार भी करते हैं। साल 1985 में गावस्कर ने सुमेध शाह के साथ मिलकर देश की पहली स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी बनाई। वर्तमान में गावस्कर इस कंपनी के निदेशक हैं।

गावस्कर के पास गोवा में एक आलीशान कोठी है जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ है। इसके अलावा दुबई के पॉश इलाके पाल्म जुमैराह में भी गावस्कर का घर है। उनके पास बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज और 7 सीरीज की कारें हैं। गावस्कर की गैराज में डेढ़ करोड़ से अधिक की कीमत वाली एमजी हेक्टर प्लस और 1.2 करोड़ से अधिक की बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज कारें हैं। गावस्कर समाजसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उनकी संस्था जरूरतमंद लोगों की सेवा करती है।

भारत के संभावित टेस्ट कप्तान पर गावस्कर ने कहा, गिल की प्रतिस्पर्धात्मकता सबसे अलग है
नयी दिल्ली, 16 मई (भाषा) पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना ​​है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) भविष्य के भारतीय कप्तानों की ट्रेनिंग के लिए बिलकुल सही मैदान है जो शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों को शीर्ष स्तर पर पहुंचने से पहले जरूरी अनुभव प्रदान कर रहा है।

रोहित शर्मा के संन्यास के बाद गुजरात टाइटन्स के कप्तान गिल इंग्लैंड के टेस्ट दौरे पर भारत की कप्तानी कर सकते हैं और ऋषभ पंत उप कप्तान हो सकते हैं।

रोहित के इस फैसले के कुछ ही दिन बाद विराट कोहली के संन्यास ने टेस्ट टीम में खालीपन पैदा कर दिया है। गावस्कर ने कहा कि गिल के अलावा अन्य संभावित कप्तान जैसे पंत तथा श्रेयस अय्यर को तैयार होने में कम से कम दो साल लगेंगे।

‘स्टार स्पोर्ट्स प्रेस रूम’ में ‘पीटीआई’ के एक सवाल के जवाब में गावस्कर ने कहा, ‘‘हमारे सुपर कप्तान (एमएस धोनी, रोहित, विराट) के स्तर तक पहुंचने के लिए भविष्य के कप्तानों को तैयार करने में दो साल लगेंगे। इन सभी ने कप्तानी के लिए अलग दृष्टिकोण अपनाया है।’’

पंत इस समय लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे हैं जबकि अय्यर इस आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं।

गावस्कर ने कहा, ‘‘जब आप गिल, अय्यर और पंत को देखते हैं जो भारतीय कप्तानी के तीन मुख्य दावेदार हैं तो आप तीनों (धोनी, रोहित, विराट) का एक मिश्रण देखते हैं। गिल शायद अधिक प्रतिस्पर्धी हैं क्योंकि जब भी कोई फैसला होता है तो वह तुरंत अंपायर से पूछते हैं। वह शायद इनमें ज्यादा ही शामिल होते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि पंत स्टंप के पीछे होते हैं और वह भी इन सभी मैदानी फैसलों में अच्छी तरह शामिल होते हैं। अय्यर भी शानदार रहे हैं। इन तीनों ने सकारात्मक तरीके से कप्तानी की है। ’’

इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘एक कप्तान के तौर पर आपको सबसे ज्यादा अनुभव टी20 के दबाव से होता है। यह कप्तानी के लिए सबसे अच्छा ट्रेनिंग मैदान है। ’’

इसी कार्यक्रम में भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने राष्ट्रीय टीम की कप्तानी संभालने से पहले बतौर कप्तान आईपीएल जीतने की अहमियत की बात की।

उन्होंने कहा, ‘‘युवा खिलाड़ी इन दिनों काफी अलग तरह से सोचते हैं। गिल आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए प्रयासरत हैं। अगर वह आईपीएल में जीतने के बाद टेस्ट में टीम की अगुआई करेंगे तो वह सिर्फ अच्छा प्रदर्शन नहीं करेंगे बल्कि उन्हें ड्रेसिंग रूम में काफी सम्मान भी मिलेगा। ’’

रैना ने कहा, ‘‘रजत पाटीदार भी अच्छी कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने ज्यादा कप्तानी नहीं की है, लेकिन वह बहुत शांत है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब विराट या रोहित नहीं हैं, ये विपक्षी टीम की आंखों में आंखें डालकर उन्हें दबाव में डाल देते थे। यह ऊर्जा, जज्बे और हाव भाव से झलकता है। शुभमन में यह सब है। हार्दिक पंड्या में भी यह सब मौजूद है। ’’

कांबली की सहायता के लिए आगे आये गावसकर
मुंबई, 16 अप्रैल (वेब वार्ता)। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की सहायता के लिए सामने आये हैं। गावस्कर ने इससे पहले एक समारोह में वादा किया था कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे कांबली की सहायता करेंगे। जिसे अब वह पूरा करने जा रहे है।

वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार गावस्कर अपने चैम्स फाउंडेशन के जरिए कांबली की मदद के लिए आगे आए हैं। यह संगठन उन पूर्व अंतरराष्ट्रीय खेल हस्तियों की मदद करता है, जिन्हें वित्तीय सहायता की जरूरत होती है। इससे अब हर माह कांबली को 30,000 रुपये की सहायता मिलेगी। इसके अलावा उन्हें सालाना 30,000 रुपये की चिकित्सा सहायता भी मिलेगी।

गावस्कर ने कहा था कि वह और 1983 विश्व कप विजेता टीम युवा खिलाड़ियों को लेकर बहुत सजग हैं, जिनमें से कुछ उनके बेटे और पोते जैसे हैं। इसके बाद उन्होंने वादा किया कि वे कांबली का ख्याल रखना चाहते हैं और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने में सहायता करना चाहते हैं।

गावस्कर ने कहा कि मुझे मदद शब्द पसंद नहीं है। हम उनका ख्याल रखना चाहते हैं और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद करना चाहते हैं। हम भविष्य में क्या करेंगे, यह हम देखेंगे।’ गौरतलब है कि कांबली पिछले कुछ साल से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसके अलावा उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है।

दिसंबर में उन्हें मूत्र संक्रमण और ऐंठन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद कांबली ने कहा था कि वह बीसीसीआई की ओर से मिल रही पैंशन पर ही किसी प्रकार से गुजारा कर रहे हैं।

चैम्पियंस ट्रॉफी में हुई घटनओं से सभी को समझ आया भारतीय टीम पाक नहीं भेजने का कारण : गावस्कर
मुंबई, 03 मार्च (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि जिस प्रकार की घटनाएं चैम्पियंस ट्रॉफी में हुई हैं। उससे सभी को पता चल गया है कि भारतीय टीम को क्यों पाकिस्तान नहीं भेजा गया।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सुरक्षा कारणों से चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था, जिसके कारण भारतीय टीम अपने मुकाबले दुबई में खेली रही है। वहीं अन्य टीमें अपने मुकाबले पाकिस्तान में खेल रही हैं।

गावस्कर ने कहा, इस टूर्नामेंट में भी, हमने देखा कि किस प्रकार एक नहीं दो मैचों में लोग सुरक्षा तोड़कर मैदान में घुसने में सफल रहे, जब मैच चल रहा था। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के मैच के जो हुआ उसे देखकर कोई भी सरकार भारतीय टीम को पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दे सकती थी। इस मैच में एक व्यक्ति ने न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र को पकड़ लिया था। वहीं अफगानिस्तान और इंग्लैंड मैच में भी एक व्यक्ति खिलाड़ियों तक पहुंच गया था।

वहीं जब गावस्कर ने पूछा गया कि भारतीय टीम कब पाक के साथ सीरीज खेलेगी तो उन्होंने कहा कि भारत-पाक सीमा पर जब तक शांति नहीं होती। ऐसी किसी सीरीज की संभावना नहीं है। गावस्कर ने कहा, यह बहुत सरल है। अगर सीमा पर शांति है, तो मुझे लगता है कि दोनों सरकारें निश्चित रूप से कहेंगी, देखो, ठीक है, कोई घटना नहीं हुई है, तो चलो कम से कम बात करना शुरू करें।

कोहली का एक ही तरह की गेंदबाजी पर आउट होना चिंता का विषय: गावस्कर
नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है विराट कोहली का लगातार एक ही तरह से आउट होना भारत के लिए चिंता का विषय है जो 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की कवायद में लगा है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे में 36 वर्षीय कोहली तेज गेंदबाजों की ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों पर आउट हुए। वह चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 22 रन बनाकर आउट हो गए थे।

वनडे में कोहली को लगातार छह बार स्पिन गेंदबाजों ने आउट किया है। वह इंग्लैंड के खिलाफ हाल में वनडे श्रृंखला के दौरान लेग स्पिनर आदिल रशीद के सामने संघर्ष करते हुए नजर आए थे।

गावस्कर ने इंडिया टुडे से कहा, ‘‘ यह काफी हद तक इस वजह से है कि उनके बल्ले का फेस खुला रहता है। ऑस्ट्रेलिया में जब वह तेज गेंदबाजों का सामना कर रहे थे तब भी ऐसा हो रहा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनके बल्ले का फेस खुला रहता है और वह कवर में खेलने का प्रयास करते हैं। बल्ले का फेस खुला होने के कारण वह परेशानी में पड़ रहे हैं। उन्हें इस पर ध्यान देने की जरूरत है।’’

कोहली बांग्लादेश के खिलाफ कलाई के स्पिनर रिशाद हुसैन की गेंद को कट करने के प्रयास में बैकवर्ड प्वाइंट पर कैच दे बैठे थे।

गावस्कर ने कहा, ‘‘रिशाद की टर्न लेती गेंद पर भी उनके बल्ले का फेस खुल गया था। उन्हें इस पर लगाम कसनी होगी। लेकिन अगर वह लगातार एक ही तरह की गेंदबाजी पर आउट हो रहे हैं तो यह थोड़ा चिंता का विषय है।’’

कोहली ने वनडे विश्व कप 2023 में 11 मैच में 765 रन बनाए थे लेकिन इसके बाद वह इस प्रारूप में रन बनाने के लिए जूझते रहे हैं। उन्होंने इसके बाद वनडे में छह पारियों में 22.83 की औसत से केवल 137 रन बनाए हैं जिसमें एक अर्धशतक शामिल है।

टेस्ट क्रिकेट में भी 2024 से वह 11 मैच में केवल 440 रन बना पाए हैं।

भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में अपना अगला मैच रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है।

गावस्कर ने वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाई
मुंबई, 12 जनवरी (भाषा) मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के भव्य समारोह की शुरुआत रविवार को महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर की मौजूदगी में की। मुख्य कार्यक्रम 19 जनवरी को वानखेड़े में होगा।

गावस्कर ने कहा, ‘‘इस प्रतिष्ठित स्टेडियम में यहां आना मेरे लिए वास्तव में बहुत बड़ा सम्मान है जिसने भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है और 2011 क्रिकेट विश्व कप का आयोजन तो सोने पर सुहागा रहा। वानखेड़े स्टेडियम के 50 साल पूरे होने के जश्न की शुरुआत का हिस्सा बनना, सम्मानजनक है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक सलामी बल्लेबाज के रूप में मैं शुरुआत को ‘मिस’ नहीं कर सकता था इसलिए मैं यहां उपस्थित हूं। मैं एमसीए को शुभकामनायें देना चाहता हूं और स्कूल क्रिकेट के बाद से मुझे मौका देने के लिए अपनी कृतज्ञता भी व्यक्त करना चाहता हूं। ’’

गावस्कर ने कहा, ‘‘मैं जो कुछ भी हूं वह एमसीए के मुझे आगे बढ़ाने की वजह से हूं। मुझे यहां बुलाने के लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। ’’

गावस्कर के अलावा सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और दिलीप वेंगसरकर जैसे अन्य महान क्रिकेटर भी वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर एमसीए के भव्य समारोह का हिस्सा होंगे।

पूर्व कप्तान रवि शास्त्री, अजिंक्य रहाणे, सूर्यकुमार यादव और डायना एडुल्जी जैसे अन्य दिग्गजों के भी आने की उम्मीद है।