Mohammed Siraj - Loktej

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में प्रत्येक विकेट पांच विकेट लेने जैसा लगा: सिराज
नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल में समाप्त हुए दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने जो भी विकेट लिया वह उन्हें पांच विकेट जैसा लगा क्योंकि पिच गेंदबाजों के लिए अनुकूल नहीं थी।

सिराज ने मंगलवार को समाप्त हुए मैच में तीन विकेट लिए, जिसमें भारत ने सात विकेट से जीत हासिल करके श्रृंखला 2-0 से अपने नाम की। अहमदाबाद में पहले टेस्ट में उन्होंने सात विकेट लिए थे।

सिराज को इस शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में ‘इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में सिराज ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो यह सीरीज बहुत अच्छी रही। जब हम अहमदाबाद में खेले तो तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिली। दिल्ली में हमें काफी ओवर गेंदबाजी करनी पड़ी। हर विकेट (जो मैंने लिया) पांच विकेट जैसा लगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक तेज गेंदबाज के रूप में जब आपको अच्छे प्रयास करने के बाद पुरस्कार मिलता है तो आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और ड्रेसिंग रूम में इम्पैक्ट प्लेयर पुरस्कार जीतने के बाद आपको खुशी भी मिलती है।’’

पिछले कुछ समय से भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के केंद्र में रहे सिराज ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट उनका पसंदीदा प्रारूप है।

उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी उपलब्धि के बाद मैं एक व्यक्ति के तौर पर बहुत गर्व महसूस करता हूं। मैं इस तरह का प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश करूंगा क्योंकि टेस्ट क्रिकेट मेरा पसंदीदा प्रारूप है।’’

सिराज ने कहा, ‘‘टेस्ट क्रिकेट में आपके सामने बहुत सारी चुनौतियां होती हैं। आपको पूरा दिन मैदान पर बिताना पड़ता है तथा इसके लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहना होता है। टेस्ट क्रिकेट सबसे हटकर है लेकिन इसमें खेलने से मुझे बहुत मजा आता है और मैं गर्व भी महसूस करता हूं।’’

सिराज पर निशाना साधने को गावस्कर ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ‘पंडितों’ का दोहरा चरित्र करार दिया
ब्रिस्बेन, 15 दिसंबर (भाषा) भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने एडीलेड में  दिन रात्रि टेस्ट में ट्रेविस हेड के साथ विवाद में मोहम्मद सिराज पर निशाना साधने को लेकर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ‘पंडितों’ के दोहरे चरित्र की आलोचना की है।

पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट में बाएं हाथ के बल्लेबाज हेड ने शतक पूरा करने के बाद डीप स्क्वायर लेग पर छक्का लगाया जिसके बाद सिराज ने उन्हें बोल्ड कर दिया और ड्रेसिंग रूम की ओर जाने का इशारा किया था।

हेड ने दावा किया कि उन्होंने आउट होने के बाद सिराज से कहा था कि ‘अच्छी गेंदबाजी की’ लेकिन भारतीय गेंदबाज ने इस दावे से इनकार किया।

सिराज पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और हेड को फटकार लगाई गई जबकि दोनों खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक-एक डिमेरिट अंक भी दिया।

गावस्कर ने ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’में कटाक्ष करते हुए लिखा, ‘‘ सिराज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के ‘पंडितों’ से कड़ी प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसी प्रतिक्रिया वहीं दे रहे जिन्हें मैदान पर इस तरह के व्यवहार के लिए जाना जाता है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ इससे ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसक नाराज हो सकते हैं कि सिराज ने शानदार शतक बनाने वाले स्थानीय खिलाड़ी को आक्रामक इशारा किया।’’

गावस्कर ने दोहरे चरित्र पर कटाक्ष किया कि कैसे यही लोग अपने  खिलाड़ियों के असभ्य व्यवहार का समर्थन करते हैं।

उन्होंने लिखा, ‘‘ यह लोग हालांकि अगले सत्र में की एशेज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के किसी तेज गेंदबाज की इंग्लैंड के बल्लेबाज के खिलाफ इस तरह की हरकत का समर्थन करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मीडिया में कुछ सुझाव थे कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को को फिर से पहले की तरह बेहद आक्रामक रवैया अपनाना चाहिये।’’

गावस्कर हालांकि सिराज के गुस्से से आश्चर्यचकित थे क्योंकि आईपीएल ने खिलाड़ियों के बीच कटुता को कम कर दिया था।

उन्होंने कहा, ‘‘सिराज का गुस्सा आश्चर्यजनक था क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग ने ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटरों और कोचों को करोड़पति बनाने के अलावा एक काम किया है और वह काम है पहले से मौजूद कटुता को काफी हद तक कम करना।’’

एडीलेड में नोक झोंक के लिए सिराज पर जुर्माना, हेड को भी सजा
एडीलेड, नौ दिसंबर (भाषा) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर यहां खेले गए दिन-रात्रि के दूसरे क्रिकेट टेस्ट में तीखी बहस के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया है जबकि ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड को भी सजा दी गई।

सोमवार को अनुशासनात्मक सुनवाई के बाद सिराज और हेड को आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया।

आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘‘सिराज को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के नियम 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद उन पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।’’

उपरोक्त नियम ‘ऐसी भाषा, कार्य या हाव-भाव का उपयोग करने से संबंधित है जो किसी बल्लेबाज को अपमानित करती है या जो आउट होने पर बल्लेबाज को आक्रामक प्रतिक्रिया के लिए उकसा सकती है।’’

आईसीसी ने कहा कि हेड को भी खिलाड़ियों और खिलाड़ी के सहायक कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के नियम 2.13 का उल्लंघन करने के लिए ‘दंडित’ किया गया था।

हालांकि, वह ‘किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, खिलाड़ी सहायक कर्मियों, अंपायर या मैच रेफरी के साथ दुर्व्यवहार’ से संबंधित नियम का उल्लंघन करने के लिए जुर्माने से बच गए।

सिराज और हेड के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक-एक डिमेरिट अंक भी जुड़ गया जो पिछले 24 महीनों में उनका पहला अपराध था।

आईसीसी ने कहा, ‘‘दोनों ने अपने अपराध स्वीकार किए और मैच रेफरी रंजन मदुगले द्वारा प्रस्तावित प्रतिबंधों को स्वीकार किया।’’

दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की 10 विकेट की जीत के दौरान दूसरे दिन हेड और सिराज के बीच कुछ समय के लिए नोक झोंक हुई थी।

हेड ने सिराज की गेंद पर आउट होने से पहले 141 गेंद में 140 रन की शानदार पारी खेली थी।

सिराज ने हेड को आक्रामक विदाई दी थी जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस हुई थी।

इस घटना के बाद भारतीय खिलाड़ी को एडीलेड में दर्शकों से हूटिंग का सामना करना पड़ा था।

सिराज और हेड को आईसीसी से सजा मिलना तय: ऑस्ट्रेलियाई मीडिया
एडिलेड, नौ दिसंबर (भाषा) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड को यहां खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान आपस में उलझने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की आचार संहिता का दोषी पाया गया है और इसके लिए उन्हें सजा मिलना तय है। ऑस्ट्रेलिया की मीडिया ने यह दावा किया है।

‘डेली टेलीग्राफ’ और ‘कोड स्पोर्ट्स’ सहित कई रिपोर्टों में कहा गया है कि सिराज और हेड को सोमवार को अनुशासनात्मक सुनवाई के बाद दोषी ठहराया गया है। इन दोनों खिलाड़ियों को उनके पिछले अच्छे रिकॉर्ड के कारण निलंबन का सामना करने के बजाय केवल जुर्माना या फटकार लगने की संभावना है।

मैच के दूसरे दिन हेड और सिराज आपस में उलझ गए थे। हेड 140 रन बनाने के बाद जब सिराज की गेंद पर बोल्ड हुए तो दोनों खिलाड़ियों के बीच नोक झोंक हुई। हेड ने कहा कि उन्होंने सिराज की गेंदबाजी की सराहना की थी लेकिन भारतीय गेंदबाज ने इसका खंडन करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था।

इन दोनों खिलाड़ियों के बीच टकराव के बाद दर्शकों ने सिराज की हूटिंग की थी।

सिराज और हेड के बीच कहासुनी से बनी तनाव की स्थिति
एडिलेड, सात दिसंबर (भाषा) मोहम्मद सिराज के शनिवार को यहां गुलाबी गेंद के टेस्ट के दूसरे दिन में शतकवीर ट्रेविस हेड को आउट करने के बाद दोनों के बीच हुई बहस पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने भारतीय तेज गेंदबाज के व्यवहार पर निराशा व्यक्त की और महान सुनील गावस्कर ने इसे पूरी तरह से अनावश्यक बताया।

हेड ने 141 गेंदों में 140 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 157 रन की शानदार बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 82वें ओवर में उनके आउट होने के बाद सिराज और हेड में तीखी नोकझोंक हुई।

हेड ने ‘फॉक्स क्रिकेट’ से कहा, ‘‘मैंने कहा ‘अच्छी गेंदबाजी की’। लेकिन उसने कुछ और ही सोचा और मुझे बाहर जाने की ओर इशारा किया। पिछली कुछ पारियों में जिस तरह से चीजें हुईं, मैं उससे थोड़ा निराश हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अगर वे इस तरह से प्रतिक्रिया करना चाहते हैं तो यही होगा। और वे खुद को इस तरह से पेश करना चाहते हैं तो ऐसा ही रहे। ’’

यह घटना तब हुई जब सिराज ने हेड का कैच छोड़ दिया था, तब वह 76 रन पर थे और फिर उनकी गेंद पर इस बल्लेबाज ने छक्का भी जड़ा था।

हैदराबाद के इस खिलाड़ी ने तुरंत हेड को नीची ‘फुल टॉस’ गेंद डाली और जोश से जश्न मनाते हुए उन्हें वापस जाने का इशारा किया। ड्रेसिंग रूम में जाने से पहले हेड ने कुछ शब्द बोलकर प्रतिक्रिया व्यक्त की।

एडिलेड पर मौजूद रिकॉर्ड 50,000 से अधिक दर्शकों ने सिराज की हूटिंग की। बाद में तेज गेंदबाज को अंपायरों के साथ दर्शकों की प्रतिक्रिया पर चर्चा करते हुए देखा गया।

महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर भी सिराज की इस प्रतिक्रिया से खुश नहीं थे। उन्होंने इसे पूरी तरह से अनुचित करार दिया।

उन्होंने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘अगर आप मुझसे पूछें तो यह अनावश्यक है। उस खिलाड़ी ने 140 रन बनाए। उसने चार या पांच रन नहीं बनाए। उसने 140 रन बनाए। आप उसे विदाई दे रहे हैं, यह पूरी तरह से गैर जरूरी है। ’’

गावस्कर ने कहा, ‘‘हैरानी की बात नहीं है कि उसे भीड़ से आलोचना मिल रही है। ट्रेविस हेड एक स्थानीय नायक है और 100 रन बनाने के बाद अगर उसके लिए सिर्फ तालियां भी बजाई होतीं तो सिराज पूरी भीड़ के लिए नायक बन जाता। उसे विदाई देकर वह ‘विलेन’ बन गया है। ’’

यह झूठ है कि हेड ने मुझसे कहा ‘अच्छी गेंदबाजी की’: सिराज
एडिलेड, आठ दिसंबर (भाषा) शतकवीर ट्रेविस हेड को आउट करने के बाद कहासुनी में उलझने के लिए आलोचना का सामना कर रहे मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज की उस टिप्पणी को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज की तारीफ करने का दावा किया था।

हेड ने 141 गेंदों में 140 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 157 रन की शानदार बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पारी की 82 वें ओवर में उनके आउट होने के बाद सिराज और हेड में तीखी नोकझोंक हुई।

हेड ने इसके बाद प्रसारकों से कहा, ‘‘मैंने उसे कहा कहा ‘अच्छी गेंदबाजी की’। लेकिन उसने कुछ और ही सोचा और मुझे बाहर जाने की ओर इशारा किया। पिछली कुछ पारियों में जिस तरह से चीजें हुईं, मैं उससे थोड़ा निराश हूं। ’’

सिराज ने हालांकि उनके बयान को झूठ करार देते हुए ‘स्टार स्पोर्ट्स पर हरभजन सिंह से कहा, ‘‘ यह एक अच्छा संघर्ष था। मुझे उसके खिलाफ गेंदबाजी करना पसंद है। उसने 140 रन की पारी के दौरान वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की।

उन्होंने कहा, ‘‘ जब आपकी अच्छी गेंद पर भी छक्का लग जाता है तो थोड़ी निराशा होती है। यह आपके जज्बे को बढ़ाता है। जब मैंने उसे आउट करने के बाद जश्न मनाया लेकिन उसने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया।’’

सिराज ने कहा, ‘‘यह झूठ है कि उसेन मुझसे ‘अच्छी गेंदबाजी की’ कहा।’’

यह घटना तब हुई जब सिराज ने 76 रन के स्कोर पर हेड का कैच छोड़ दिया था। इस बल्लेबाज ने इसके बाद उनकी गेंद पर छक्का भी जड़ा था।

हैदराबाद के इस खिलाड़ी ने तुरंत हेड को बोल्ड कर जोश से जश्न मनाते हुए उन्हें वापस जाने का इशारा किया। ड्रेसिंग रूम में जाने से पहले हेड ने कुछ शब्द बोलकर प्रतिक्रिया व्यक्त की।

एडिलेड पर मौजूद रिकॉर्ड 50,000 से अधिक दर्शकों ने सिराज की हूटिंग की। बाद में तेज गेंदबाज को अंपायरों के साथ दर्शकों की प्रतिक्रिया पर चर्चा करते हुए देखा गया।

सिराज ने कहा, ‘‘ आप टीवी पर देख सकते हैं कि उसने असल में क्या कहा। मैंने शुरुआत में केवल जश्न मनाया लेकिन उसने कुछ प्रतिक्रिया दिया। उसने इसके बाद झूठ बोला कि ‘अच्छी गेंदबाजी की’। आप फिर से मैच के मुख्य अंश देख सकते हैं।’’

भारतीय गेंदबाज ने कहा, ‘‘ हम किसी का अनादर नहीं करते हैं। मैं हर क्रिकेटर का सम्मान करता हूं। क्रिकेट भद्रजनों का खेल है लेकिन आउट होने के बाद जिस तरह का व्यवहार किया गया वह अनुचित था।’’

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन भी 2008 में ऑस्ट्रेलिया में विवादित मंकी-गेट प्रकरण का हिस्सा रह चुके हैं।

उन्होंने सिराज का समर्थन करते हुए कहा, ‘‘ आपने सही किया। उसने (ट्रेविस हेड) कभी नहीं कहा ‘अच्छी गेंदबाजी की’। आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी इस तरह की बातें किसी से नहीं कहते। अतीत में उनके साथ मेरी काफी लड़ाइयां हुई हैं। तुम्हें अपने आप पर गर्व होना चाहिए। तुम शानदार थे।’’

सिराज ने फॉर्म में वापसी का श्रेय बुमराह को दिया
कैनबरा, दो दिसंबर (भाषा) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में भारत की शानदार जीत में पांच विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लचर प्रदर्शन के बाद फॉर्म में वापसी का श्रेय भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह को दिया।

यह 30 वर्षीय तेज गेंदबाज घरेलू सत्र में विकेट लेने के लिए जूझ रहा था। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ जो दो मैच खेले उनमें वह केवल दो विकेट ले पाए थे लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में वापसी करने में सफल रहे।

सिराज ने कहा कि पहले टेस्ट में कार्यवाहक कप्तान और दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बुमराह के साथ ऑस्ट्रेलिया के दौरे से पहले बात करने से उन्हें फायदा मिला।

सिराज ने प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच में भारत की छह विकेट से जीत के बाद कहा,‘‘मैं हमेशा जस्सी भाई (बुमराह) से बात करता रहता हूं। यहां तक की पहले टेस्ट मैच से पूर्व भी मैंने उनसे अपनी गेंदबाजी को लेकर बात की थी। उन्होंने मुझसे कहा कि विकेट लेने के लिए आतुर नहीं रहो तथा लगातार एक क्षेत्र में गेंदबाजी करते रहो और अपने खेल का आनंद लो। अगर तब भी विकेट नहीं मिले तो फिर मुझसे बात करना।’’

उन्होंने कहा,‘‘इसलिए मैंने अपनी गेंदबाजी का पूरा आनंद लिया और विकेट भी हासिल किए।’’

सिराज ने अपनी गेंदबाजी को लेकर भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण के साथ भी बात की।

उन्होंने कहा,‘‘मैंने भरत सर से भी अपनी गेंदबाजी को लेकर बात की क्योंकि वह मुझे लंबे समय से जानते हैं। उन्होंने भी मुझे अपनी गेंदबाजी का आनंद लेने और विकेट हासिल करने के लिए आतुर नहीं रहने की सलाह दी।’’

सिराज ने कहा,‘‘ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर आने से पहले मैं हैदराबाद में (क्षेत्ररक्षण कोच) दिलीप सर से मिला और हमने साथ में अभ्यास भी किया। इसलिए, यह अच्छा लगा और अब मैं अपनी गेंदबाजी का भरपूरआनंद ले रहा हूं।’’

उन्होंने कहा,‘‘मोर्ने (मोर्कल, भारत के वर्तमान गेंदबाजी कोच) मुझसे कहते रहते हैं कि तुम एक योद्धा हो। तुम हमें विकेट दिलाओगे, लेकिन तुम बस अपनी गेंदबाजी का आनंद लेते रहो।’’

प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच में सिराज अच्छी लय में दिख रहे थे, जो गुलाबी गेंद से उनका पहला मैच था। उन्हें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ का विकेट मिला।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से एडिलेड में खेला जाएगा। यह दिन रात्रि मैच होगा। यह पहला अवसर होगा जब सिराज दूधिया रोशनी में गुलाबी गेंद से गेंदबाजी करेंगे।

सिराज ने कहा, ‘‘(गुलाबी) गेंद लाल गेंद से अलग है। इसकी सीम बहुत सख्त है। यह चमकदार है। इससे आप जितना अधिक अभ्यास करेंगे उतना बेहतर होगा। मुझे लगता है कि गुलाबी गेंद से बैक लेंथ से गेंदबाजी करना बेहतर होगा।’’

क्रिकेट : साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में घायल जसप्रीत बुमराह की जगह लेंगे मोहम्मद सिराज
भारत की क्रिकेट टीम इस समय टी२० विश्व कप की तैयारी में लगी हुई है। इसी क्रम में भारत में आपके ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली थी और अब दक्षिण अफ्रीका के साथ भी तीन टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का पहला मैच भारत जीत चुका है। इस दौरान भारत को एक बड़ा झटका लगा है। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घायल हो गये और अब वो टी20 विश्व कप भी गवाने वाले है। अब टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए शामिल किया गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। गुरुवार को खबर आई थी कि बुमराह चोटिल हैं और आईसीसी टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। इससे भारत के टी20 वर्ल्ड कप अभियान को बड़ा झटका लगा है। अब सिराज को इंग्लैंड से बुलाया गया है। वह वहां काउंटी खेल रहे थे।

बुमराह की जगह लेंगे सिराज

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, 'यह तय है कि बुमराह टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाएंगे। उन्हें पीठ में गंभीर दर्द है और वह छह महीने के लिए बाहर हो सकते हैं। बीसीसीआई ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए शमी-चाहर को स्टैंडबाय पर रखा है। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टी20 मैच खेले।

हाल ही में बीसीसीआई ने दिया था आराम

भारत के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए कई सीनियर खिलाड़ियों को हाल ही में आराम दिया गया था। एक दिलचस्प तथ्य यह है कि बुमराह ने आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए  खेलने के अलावा पांच टेस्ट, पांच वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। अधिकारी ने कहा, काफी क्रिकेट खेला जा रहा है और इसे ध्यान में रखते हुए उन्हें एशिया कप, वेस्टइंडीज दौरे और भारत में खेली गई कुछ द्विपक्षीय श्रृंखलाओं से आराम दिया गया है। उन्होंने काफी ब्रेक लिया है। वह वर्तमान में एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) में है और उसे एक लंबे 'पुनर्वसन' से गुजरना पड़ा है। टी20 विश्व कप महत्वपूर्ण है लेकिन वह अभी भी बहुत युवा है और गेंदबाजी में भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उनकी चोट को जोखिम में नहीं डाला जा सकता'।

जडेजा भी नहीं है उपलब्ध

बुमराह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के बाद विश्व कप से बाहर होने वाले दूसरे सीनियर भारतीय खिलाड़ी हैं। जडेजा घुटने के ऑपरेशन से उबर रहे हैं। भारतीय टीम इस समय बहुत अच्छी नहीं लग रही है और बुमराह की चोट कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ की मुश्किलें बढ़ाएगी। उन्होंने कहा, बुमराह और जडेजा का जाना भारत के लिए बड़ा झटका है। किसी ने नहीं सोचा था कि ऐसा होगा।