Ravichandran Ashwin - Loktej

राहुल द्रविड़ ने खरीदी क्रिकेट टीम, दिग्गज स्पिनर अश्विन संभालेंगे कप्तानी
हैदराबाद, 13 मई (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड़ अब एक नई भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने यूरोपियन टी 20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के पहले सीजन के लिए ‘डबलिन गार्डियंस’ नामक फ्रेंचाइजी खरीदी है।

द्रविड़ इस टीम के को-ऑनर बने हैं और उन्होंने इस लीग के जरिए यूरोप में क्रिकेट की जमीनी प्रतिभाओं को निखारने का संकल्प लिया है। द्रविड़ के अनुसार, आयरलैंड और पूरे यूरोप में क्रिकेट के विकास की अपार संभावनाएं हैं और ईटीपीएल अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन मंच साबित होगा।

इस टीम की सबसे बड़ी खासियत इसके कप्तान हैं। पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ‘डबलिन गार्डियंस’ की कमान संभालते नजर आएंगे। हालांकि अश्विन ने दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास ले लिया था, लेकिन वे विदेशी लीगों में अपनी स्पिन का जादू बिखेरना जारी रखेंगे।

39 वर्षीय अश्विन इस साल मेजर लीग क्रिकेट में भी खेलते दिखेंगे। द्रविड़ और अश्विन की यह जोड़ी एक बार फिर मैदान पर रणनीतियां बुनती नजर आएगी, जिससे क्रिकेट प्रशंसकों में भारी उत्साह है।

यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग यूरोप की पहली आईसीसी मान्यता प्राप्त फ्रेंचाइजी प्रतियोगिता है, जिसमें कुल छह टीमें भाग लेंगी। लीग के सह-संस्थापक अभिषेक बच्चन ने बताया कि इस यात्रा में राहुल द्रविड़ के साथ स्टीव वॉ, क्रिस गेल और जॉन्टी रोड्स जैसे दिग्गज भी जुड़े हैं।

यह टूर्नामेंट 26 अगस्त से 20 सितंबर 2026 तक आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इस लीग का मुख्य उद्देश्य यूरोप को क्रिकेट के अगले बड़े विकास क्षेत्र के रूप में स्थापित करना है।

गंभीर के बचाव में उतरे अश्विन, कहा कोच क्या कर सकता है
नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला में 0-2 से मिली हार के बाद आलोचनाओं से घिरे भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर का बचाव करते हुए कहा कि ऐसे समय में उन्हें बर्खास्त करने की मांग करना सही नहीं है जब खिलाड़ियों ने पर्याप्त जिम्मेदारी नहीं उठाई है।

भारत को मंगलवार को गुवाहाटी में समाप्त हुए दूसरे टेस्ट मैच में रिकॉर्ड 408 रन से हार का सामना करना पड़ा। गंभीर की आलोचना टीम में अधिक से अधिक ऑलराउंडर को शामिल करने को लेकर हो रही है जिससे टीम का संतुलन प्रभावित हो रहा है।

अश्विन ने हालांकि इस पूर्व सलामी बल्लेबाज का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें हटाया नहीं जाना चाहिए। गंभीर का कार्यकाल 2027 तक है।

अश्विन ने अपने यूट्यूब कार्यक्रम ‘ऐश की बात’ में कहा, ‘‘हम ऐसा क्यों कर रहे हैं। यह एक खेल है। टीम का प्रबंधन करना इतना आसान नहीं होता है और उन्हें भी इस परिणाम से निराशा है। हमें यह समझना होगा। किसी को बर्खास्त करना अच्छा लग सकता है, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह किसी का समर्थन करने की बात नहीं है। गौतम मेरा रिश्तेदार नहीं है। मैं भी 10 गलतियां गिना सकता हूं। कोई भी गलती कर सकता है लेकिन कभी कभार गलतियां महंगी पड़ जाती हैं।’’

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास ले चुके अश्विन ने कहा कि अतीत में भारत के शानदार घरेलू रिकॉर्ड को देखते हुए वह भी जिम्मेदारी तय करने की जरूरत को समझते हैं, लेकिन केवल कोच को निशाना बनाना और खिलाड़ियों से सवाल न पूछना अनुचित है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम जिम्मेदारी तय करना चाहते हैं। यह आसान है, क्योंकि हम सभी जानते हैं कि भारतीय क्रिकेट में बहुत कुछ हासिल करने को है और इसमें बहुत धनराशि भी शामिल है। बहुत से लोग यह पद हासिल करना चाहते हैं। हमेशा ऐसे लोग मौजूद रहेंगे जो इस पद के लिए आवेदन करना चाहेंगे। लेकिन सच्चाई यह है कि एक कोच बल्ला उठाकर खेलने नहीं जा सकता।’’

अश्विन ने कहा, ‘‘मैं आपसे एक आसान सा सवाल कर रहा हूं कि एक कोच क्या कर सकता है। खुद को कोच की जगह रखकर देखिए। आप कह सकते हैं कि एक खिलाड़ी को निरंतरता की ज़रूरत होती है और इसमें काफ़ी बदलाव हुए हैं। मैं इससे सहमत हूं लेकिन अच्छा प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी खिलाड़ी की होती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने ज़्यादा खिलाड़ियों को इतनी ज़िम्मेदारी लेते नहीं देखा जिससे कि मैं कह सकूं कि कोच के साथ ही कुछ समस्या है। खिलाड़ियों ने ऐसा कोई प्रदर्शन नहीं किया जिससे कि फैसले लेने वाले को ही दोषी माना जाए। यह सही है कि फैसले लेने की प्रक्रिया हमेशा बेहतर हो सकती है। लेकिन मुझे किसी को व्यक्तिगत तौर पर निशाना बनाना पसंद नहीं है, क्योंकि हम हमेशा किसी न किसी को दोष देने की तलाश में रहते हैं।’’

किसी ने मुझे संन्यास के लिए मजबूर नहीं किया, यह मेरा निजी फैसला था: अश्विन
नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने स्पष्ट किया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का उनका फैसला निजी था और पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के लिए उन्हें किसी ने मजबूर नहीं किया था।

इस 39 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले साल ब्रिस्बेन में 2024-25 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के बाद संन्यास की घोषणा करके क्रिकेट जगत को चौंका दिया था।

इसके बाद उन्होंने इस साल अगस्त में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से भी संन्यास की घोषणा कर दी। इससे वह दुनिया भर की टी20 लीग में खेलने के लिए स्वतंत्र हो गए हैं। वह इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनेंगे।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘किसी ने मुझसे नहीं कहा कि तुम्हें संन्यास ले लेना चाहिए। किसी ने मुझसे नहीं कहा कि टीम में तुम्हारे लिए कोई जगह नहीं है। सच्चाई यह है कि संन्यास का फैसला करने से पहले दो-तीन लोगों ने मुझे ऐसा करने से इनकार किया था लेकिन मैंने अपना फैसला लिया। असल में, वे चाहते थे कि मैं और खेलूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘रोहित शर्मा (तत्कालीन कप्तान) ने भी मुझे इस बारे में फिर से सोचने को कहा था। गौती भाई (गौतम गंभीर) ने भी मुझे दोबारा सोचने को कहा था। लेकिन मैंने इस बारे में (संन्यास के बारे में) अजीत अगरकर (चयन समिति के अध्यक्ष) से ​​ज्यादा बात नहीं की।‘‘

अश्विन ने कहा, ‘‘जब खेल से संन्यास लेने की बात आती है तो यह निजी फैसला होता है और मेरा फैसला भी निजी था।’’

उनके इस बयान से उन अटकलों पर विराम लग गया है कि टीम प्रबंधन ने उन्हें यह निर्णय लेने के लिए मजबूर किया था।

रोहित शर्मा और विराट कोहली की सीनियर जोड़ी के बारे में बात करते हुए अश्विन ने कहा कि टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं को उनके साथ स्पष्ट संवाद करना चाहिए।

टेस्ट और टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित और कोहली दोनों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन एकदिवसीय मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है। लेकिन रोहित की जगह शुभमन गिल को वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

अश्विन ने कहा, ‘‘विराट कोहली वनडे क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी हैं। जिस तरह से उन्होंने और रोहित ने 2023 विश्व कप में बल्लेबाजी की, उन्हें कुछ साबित करने की ज़रूरत नहीं है। मुझे उम्मीद है कि उनसे बातचीत हुई होगी। विराट और रोहित शर्मा के साथ जो भी चर्चा होनी थी, वह हो चुकी होगी। उनके साथ स्पष्ट संवाद होना चाहिए।’’

अश्विन ने कहा कि रोहित और कोहली दोनों में अभी काफी क्रिकेट बाकी है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि कोई भी चयनकर्ता या कोच यह कह पाएगा कि विराट और रोहित की सेवाओं की अब ज़रूरत नहीं है। उनके पास जो अनुभव है उसे आप कहीं से खरीद नहीं सकते हैं।’’

ब्रोंको टेस्ट से खिलाड़ियों के चोटिल होने का खतरा बढ़ा : अश्विन
चेन्नई, 24 अगस्त (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने कहा है कि आजकल जिस प्रकार से फिटनेस के लिए ब्रोंको टेस्ट को अनिवार्य बनाने पर बात हो रही है। वह सही नहीं है। अश्विन के अनुसार जब भी ट्रेनर बदलते हैं तो खिलाड़ियों के लिए नया फिटसेस टेस्ट आ जाता है।

उन्होंने टीम प्रबंधन को आगाह करते हुए कहा है कि ब्रोंको टेस्ट से खिलाड़ियों के चोटिल होने का खतरा काफी बढ़ने की आशंका है। ब्रोंको टेस्ट भारतीय टीम के नये ट्रेनर एड्रियन ले रॉक्स आये हैं। ब्रोंको टेस्ट एरोबिक सहनशक्ति और खिलाड़ी की कार्डियोवैस्कुलर क्षमता को चुनौती देने के लिए विकसित किया गया है।

रॉक्स टीम के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच बने हैं और उन्होंने तेज गेंदबाजों से जिम-आधारित प्रशिक्षण पर निर्भर रहने की जगह पर अपने रनिंग वर्कलोड को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। इंग्लैंड सीरीज में जिस प्रकार मोहम्मद सिराज के अलावा अन्य तेज गेंदबाजों की फिटनेस पर सवाल उठे थे। उसे देखते हुए ये टेस्ट लाया गया है।

अश्विन ने कहा कि जब-जब ट्रेनर बदलते हैं तो नये तरीके आते हैं जिससे क्रिकेटरों को अतिरिक्त चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अश्विन ने कहा, “मैंने हमेशा ट्रेनरों से पूछा है। जब ट्रेनर बदलते हैं, तो टेस्टिंग का तरीका बदल जाता है। ट्रेनिंग की योजनाएं बदल जाती हैं। इससे खिलाड़ियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।”

अश्विन ने कहा, “एक खिलाड़ी के रूप में अगर आप ट्रेनिंग का तरीका बार-बार बदलते हैं तो यह खिलाड़ियों के लिए बहुत कठिन हो जाता है। कई मामलों में इससे चोटें भी लग सकती हैं। मैं इसे नकार नहीं रहा हूं, इससे चोटें लगी हैं। साल 2017 से 2019 तक मैं अपनी ट्रेनिंग योजना की खोज कर रहा था। मैंने इसके परिणाम देखे हैं।”

वहीं जिस ब्रोंको टेस्ट को लेकर सारा बवाल हुआ है। वह रग्बी और फुटबॉल में इस्तेमाल होता है। ये टेस्ट एक खिलाड़ी की एरोबिक सहनशक्ति और रिकवरी क्षमता का आंकलन करता है।

इस टेस्ट को बिना ब्रेक के 20 मीटर, 40 मीटर और 60 मीटर की पांच शटल रन के साथ पूरा करना होता है। सभी पांच सेटों को पूरा करने से कुल 1,200 मीटर की दूरी तय होती है, और समय रिकॉर्ड किया जाता है। तेज समय उच्च फिटनेस स्तर को दिखाता है।”

टी20 प्रारुप से गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ीं : अश्विन
नई दिल्ली, 28 मार्च (वेब वार्ता)। अनुभवी गेंदबाज आर अश्विन ने कहा है कि जिस प्रकार से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रन बन रहे हैं। उससे खेल बल्लेबाजों के पक्ष में होता जा हरा है।

अश्विन ने कहा कि टी20 प्रारुप से गेंदबाज खतरे में पड़ गये हैं। इसमें बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा लाभ मिल रह है। आईपीएल में पहले हफ्ते में 200 से कम रन के स्कोर बहुत कम देखने को मिले हैं।

अश्विन ने कहा कि गेंदबाजों पर लगातार रन रोकने का जो दबाव है, उसके कारण वे मानसिक रुप से थक गये हैं और उन्हें सहायता की जरुर है। अश्विन ने कहा कि कुछ आईपीएल पिचों पर गेंदबाजों के लिए सफल होना मुश्किल होता जा रहा है।

पहले सप्ताह के मैचों में ज्यादातर मुकाबले बड़े स्कोर वाले रहे। केवल दो मैचों में 200 से कम रन बने। यहां तक कि कम स्कोर वाले मैचों में भी, एक टीम ने आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया। कई अन्य मैचों में टीमों ने 200 से ज्यादा रन बनाए। कुछ टीमों ने बड़े स्कोर का पीछा किया और कुछ ने ज्यादा रन बनाकर भी मुश्किल से जीत हासिल की।

इम्पैक्ट प्लेयर नियम लागू होने के बाद, टीमों को एक बल्लेबाज या गेंदबाज को बदलने की अनुमति मिली। इससे औसत मैच स्कोर बढ़कर 189 रन हो गया। अश्विन ने कहा कि गेंदबाजों को जल्द ही मनोचिकित्सक की भी जरूरत होगी। इसका मतलब है कि गेंदबाजों पर इतना दबाव है कि उन्हें मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए मदद की जरूरत पड़ सकती है।

उन्होंने कहा कि कुछ पिचों पर गेंदबाजी करना असंभव सा हो गया है। अश्विन इस बार चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम में है। साल 2015 के बाद यह उनकी फ्रेंचाइजी में वापसी है। उन्होंने कहा कि टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों के लिए अब पहले जैसी बात नहीं रही। बल्लेबाजों को पिच से बहुत मदद मिल रही है।

उन्होंने आगे कहा- लोग कहते हैं कि गेंदबाज रक्षात्मक हो रहे हैं। मैं इस बारे में बात करना चाहता हूं। चलो मान लेते हैं कि यह बात सही है। लेकिन कई बार, गेंदबाजी करना सचमुच में नामुमकिन हो गया है। कुछ मैदानों पर, आप स्टंप्स को खेल में नहीं रख सकते हैं। अश्विन ने यह भी कहा कि कुछ पिचों पर फुल टॉस गेंदें भी अच्छी साबित हो रही हैं।

उन्होंने युजवेंद्र चहल का उदाहरण दिया, जिन्होंने साई सुदर्शन को फुल टॉस गेंद फेंकी और उन्हें सिर्फ एक रन मिला। अश्विन ने कहा, फुल टॉस हमेशा बुरी गेंद नहीं होती है। कुछ पिचों पर, जो गेंदें विकेट पर गिरती हैं, वे बल्लेबाजों के लिए आसान हो जाती हैं। हम सभी सोचते थे कि फुल टॉस मारना आसान होता है, लेकिन कुछ सतहों पर, गेंद पिच पर गिरकर बल्ले पर बेहतर तरीके से आती है।

भारत के बाद चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड सबसे मजबूत टीमों में से एक: आर अश्विन
नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) महान स्पिनर आर अश्विन ने भारत और न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सबसे मजबूत टीमें करार देते हुए कहा कि मुख्य खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को हल्के में नहीं लिया जा सकता है क्योंकि बड़ी प्रतियोगिताओं में यह टीम अपने खेल के शीर्ष पर होती है।

आईसीसी का यह प्रमुख टूर्नामेंट 19 फरवरी को पाकिस्तान में शुरू होगा लेकिन भारत अपने सभी मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेलेगा।

अश्विन ने अपने ‘यूट्यूब चैनल’ पर कहा, ‘‘भारत को दुबई में घरेलू माहौल जैसे मैदान पर खेलने का फायदा मिलेगा। भारत का सामना करने वाली टीमों को लगेगा कि वे भारतीय परिस्थितियों में ही खेल रहे हैं। यह निश्चित रूप से अन्य टीमों के लिए एक समस्या है।’’

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई वर्षों के अंतराल के बाद त्रिकोणीय श्रृंखला की वापसी हुई और अश्विन का मानना है कि भारतीय टीम को भी चैंपियंस ट्रॉफी की बेहतर तैयारी के लिए इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला के बजाय त्रिकोणीय टूर्नामेंट में खेलना चाहिए था।

भारत के इस पूर्व स्पिनर ने कहा, ‘‘इंग्लैंड के खिलाफ खेलकर क्या चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की तैयारी पर्याप्त होगी? क्या हमें त्रिकोणीय श्रृंखला भी खेलनी चाहिए थी? पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान की परिस्थितियों में खेल रहे हैं, जिससे उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में मदद मिलेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने इस बड़े टूर्नामेंट से पहले सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ खेला है। दुबई में पिछली बार टी20 विश्व कप को लेकर हमारे पास सुखद यादें नहीं है। दुबई में टॉस वास्तव में महत्वपूर्ण हो जाता है। मुझे लगता है कि टॉस जीतना महत्वपूर्ण होगा।’’

अश्विन ने कहा कि ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी की गैरमौजूदगी में भी न्यूजीलैंड भारत के लिए मुश्किल चुनौती पेश करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के बाद, न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे मजबूत टीमों में से एक है। साउदी और बोल्ट जैसे खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं इसलिए उनके गेंदबाजी आक्रमण पर सवालिया निशान है। मैट हेनरी के साथ टीम में कौन होगा? क्या यह विल ओ-राउरकी होंगे, जो अगली पीढ़ी का चैंपियन बनने की क्षमता रखते हैं। क्या यह बेन सीयर्स होंगे? ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ न्यूजीलैंड के पास माइकल ब्रेसवेल और ग्लेन फिलिप्स के साथ एक अनुभवी स्पिन आक्रमण है। यह देखना होगा कि कप्तान मिचेल सेंटनर अपने संसाधनों को किस तरह से इस्तेमाल करते है। न्यूजीलैंड निश्चित रूप से एक मजबूत टीम है। वे भारत को चुनौती देने वालों में से एक हैं।’’

अश्विन ने कहा कि आईसीसी टूर्नामेंटों में ऑस्ट्रेलिया हमेशा एक मजबूत टीम रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ कप्तान के रूप में स्टीव स्मिथ शानदार है। स्मिथ चैंपियंस ट्रॉफी में टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं। क्या स्मिथ, हेड, मैक्सवेल और लाबुशेन ने टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचा पायेंगे? मेरा हमेशा से मानना है कि ऑस्ट्रेलिया एक चैंपियन टीम है जो हमेशा प्रमुख टूर्नामेंटों में अपने खेल के शीर्ष पर होती है।

उन्होंने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी विभाग में कुछ समस्याएं हैं, ऐसे में टीम का प्रदर्शन काफी हद तक स्मिथ की फॉर्म और कप्तानी पर निर्भर करेगा।’’

नियमित कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड चोटों के कारण गुरुवार को चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए। टीम को मिचेल मार्श की सेवाएं भी नहीं मिलेगी। वह पीठ की चोट से जूझ रहे हैं और 31 जनवरी को टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। मार्कस स्टोइनिस एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर चुके हैं।

हिंदी राष्ट्र भाषा नहीं, बल्कि राजभाषा है : पूर्व क्रिकेटर अश्विन
चेन्नई, 10 जनवरी (भाषा) पूर्व क्रिकेटर आर. अश्विन ने कहा है कि हिंदी देश की राष्ट्र भाषा नहीं, बल्कि केवल राज भाषा है।

उन्होंने बृहस्पतिवार को यहां एक निजी कॉलेज के दीक्षांत समारोह के दौरान ये टिप्पणियां कीं, जहां उन्होंने छात्रों से पूछा कि वे किस भाषा में उनसे बात करना चाहेंगे।

कुछ ने अंग्रेजी को प्राथमिकता दी और जब उन्होंने तमिल में संबोधित करने का विकल्प दिया, तो इसका भरपूर समर्थन किया गया, लेकिन हिंदी के लिए कोई भी तैयार नहीं हुआ।

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने कहा, “हिंदी...कोई प्रतिक्रिया नहीं। मेरा मानना है कि यह (हिंदी) हमारी राष्ट्र भाषा नहीं, बल्कि राज भाषा है।”

(अस्वीकरण: उपरोक्त समाचार/लेख समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा की ऑटो जनरेटेड  सिंडिकेटेड फीड से प्राप्त हुई है और लोकतेज टीम द्वारा संपादित नहीं की गई है। लोकतेज इस सामग्री के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।)

बुमराह ने अश्विन के रिकॉर्ड रेटिंग अंकों की बराबरी की
दुबई, 25 दिसंबर (भाषा) तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की गेंदबाजों की रैंकिंग में अपने रेटिंग अंक 904 पर पहुंचा कर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी की।

बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में 94 रन देकर नौ विकेट लिए थे जिससे उन्हें 14 रेटिंग अंक मिले। इससे उन्होंने न सिर्फ अश्विन के रिकॉर्ड की बराबरी की बल्कि गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर अपनी स्थिति भी मजबूत की।

बुमराह के पास अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन करके अश्विन को पीछे छोड़कर नया भारतीय रिकार्ड बनाने का मौका होगा। अश्विन ने दिसंबर 2016 में यह उपलब्धि हासिल की थी। इस ऑफ स्पिनर ने हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा (856) और ऑस्ट्रेलिया के जोश हेज़लवुड (852) भारतीय गेंदबाज के बाद क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं ।

भारत के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके 825 रेटिंग अंक हैं। वह अभी इंग्लैंड के जो रूट (895) और हैरी ब्रूक (876) और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन (867) से पीछे हैं।

ऑल राउंडर की सूची में भारत के रविंद्र जडेजा 424 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने गाबा में तीसरे टेस्ट में अपने चार विकेट और 42 रन की बदौलत शीर्ष 10 में जगह बना ली है।

अश्विन की पत्नी ने उनके संन्यास के बाद भावुक पोस्ट साझा की
चेन्नई, 21 दिसंबर (भाषा) रविचंद्रन अश्विन की पत्नी पृथि नारायणन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने के उनके फैसले के बाद भावुक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि आप अपने होने का बोझ उतारकर खेल से इतर जीवन को अपनायें ।

अश्विन ने ब्रिसबेन में आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद संन्यास का ऐलान करके क्रिकेट जगत को चौंका दिया । इस अनुभवी आफ स्पिनर ने एडीलेड टेस्ट में एक विकेट लिया था जिसमें भारत को दस विकेट से पराजय झेलनी पड़ी ।

अपनी पोस्ट को ‘एक प्रशंसक का प्रेमपत्र’ करार देते हुए पृथि ने इंस्टाग्राम पर लिखा ,‘‘ प्रिय अश्विन, किट बैग को एक साथ रखना न जानने से लेकर दुनिया भर के स्टेडियमों में आपका अनुसरण करना, आपका उत्साहवर्धन करना, आपको देखना और आपसे सीखना, यह सब मेरे लिए एक परम आनंद रहा है। आपने मुझे जिस दुनिया से परिचित कराया, उसने मुझे एक ऐसे खेल को देखने और उसका आनंद लेने का सौभाग्य दिया, जिसे मैं करीब से प्यार करती हूं ।’’

उन्होंने आगे लिखा ,‘‘इसने मुझे यह भी दिखाया कि एक मुकाम तक पहुंचने के लिये कितना जुनून, कड़ी मेहनत और अनुशासन की आवश्यकता होती है। और कभी-कभी यह भी पर्याप्त नहीं होता है। मुझे याद है कि हम इस बारे में बात कर रहे थे कि आपको, आर अश्विन को, व्यवस्था में प्रासंगिक बने रहने के लिए यह सब और बहुत कुछ क्यों करना पड़ा।’’

वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 में पदार्पण करने वाले अश्विन में हमेशा उत्कृष्टता हासिल करने की ललक रही है । उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 537 विकेट लिये ।

पृथि ने लिखा ,‘‘ पुरस्कार, बेहतरीन आंकड़े, प्लेयर आफ द मैच पुरस्कार , सम्मान मायने नहीं रखता अगर आप लगातार अपने हुनर में निखार की कोशिश में नहीं लगे रहते और इतनी मेहनत नहीं करते । कई बार सब कुछ भी काफी नहीं होता ।’’

उन्होंने लिखा ,‘‘ आप जब अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर से विदा ले रहे हैं तो मैं आपको इतना ही बताना चाहती हूं कि सब अच्छा है । आगे भी अच्छा ही होगा । अब आपको अपने होने का बोझ उतार देना होगा । अपने हिसाब से जिंदगी जियो, ज्यादा कैलोरी लेने की जगह बनाओ और परिवार के साथ समय बिताओ । दिन भर कुछ नहीं करो, मीम साझा करो, नयी गेंद तलाश करो, बच्चों के साथ समय बिताओ । यह सब करो ।’’

पृथि ने कहा ,‘‘ जब मैने अश्विन की प्रेस कांफ्रेंस देखी तो मुझे छोटे बड़े सभी पल याद आ गए । पिछले 13 . 14 साल की यादें । बड़ी जीत, प्लेयर आफ द सीरिज पुरस्कार, करीबी मैच के बाद हमारे कमरे में सन्नाटा, मैच के बाद शाम को शावर चलने की आवाज सामान्य से अधिक समय तक सुनाई देना, अपने विचारों को पेंसिल से कागज पर लिखने के बाद पेंसिल की खरोंच, रणनीति बनाते समय लगातार वीडियो फुटेज देखना, हर मैच से पहले ध्यानपूर्ण श्वास की शांति , खाली वक्त में कुछ गीत बार बार सुनना ..।’’

उन्होंने लिखा ,‘‘ जब हम खुशी के मारे रोये ..चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद, एमसीजी पर जीत के बाद, सिडनी में ड्रॉ के बाद, गाबा पर जीत के बाद, टी20 में वापसी के बाद । जब हम चुपचाप साथ बैठे और वह समय जब हमारे दिल टूटे थे ।’’

उत्कृष्टता की ललक अश्विन को खास बनाती है : शास्त्री
मेलबर्न, 20 दिसंबर ( भाषा ) भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा कि लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन और विरोधी की चिंता किये बिना अपने कौशल में निखार की रविचंद्रन अश्विन की ललक ने उन्हें खास बनाया है ।

38 वर्ष के अश्विन ने आस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला के बीच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेकर सभी को हैरान कर दिया ।

शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में कहा ,‘‘ मुझे जो बात प्रभावित करती है , वह लगातार खुद को निखारने की उसकी ललक । वह यथास्थिति से कभी संतुष्ट नहीं होता ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ पिछले दो तीन साल में जिस तरह से उसने गेंदबाजी की है और अपने कौशल को निखारा है , वह अलग नजर आया है ।’’

अपने खेल के विकास की प्रक्रिया में अश्विन ने नयी गेंदों और अपने एक्शन पर लगातार काम किया ।

शास्त्री ने कहा ,‘‘ वह नयी चीजें सीखना चाहता था और उसने इस पर काफी मेहनत की । उसने हमेशा खुद को समय के साथ अपडेट रखा । वह मैच विनर रहा है और 537 टेस्ट विकेट इसके गवाह है । टेस्ट क्रिकेट में 500 से अधिक विकेट लेना खास है ।’’

वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 में पदार्पण करने वाले अश्विन ने कुल 765 विकेट लिये जिनमें 537 टेस्ट विकेट थे ।

शास्त्री ने कहा ,‘‘ पिछले चार पांच साल में अश्विन और रविंद्र जडेजा ने मिलकर बेहतरीन स्पिन जोड़ी बनाई । दोनों एक दूसरे के पूरक रहे । मैं यह कहूंगा कि पिछले पांच छह साल में जडेजा के विकेटों में अश्विन का और अश्विन के विकेटों में जडेजा का बड़ा योगदान रहा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ बायें हाथ के और दाहिने हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ अश्विन का रिकॉर्ड एक सा रहा है जो उसके हुनर का सबूत है । उसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था कि वह किसे गेंदबाजी कर रहा है । वह हमेशा इसके लिये तैयार रहता था ।’’

मैं एमसीजी में आपके साथ रहूंगा, अश्विन ने कोहली को जवाब दिया
चेन्नई, 20 दिसंबर (भाषा) रविचंद्रन अश्विन अपने अंतरराष्ट्रीय संन्यास की घोषणा के बमुश्किल 48 घंटे बाद ही एमसीजी में विराट कोहली के साथ खेलने का वादा कर रहे हैं। अजीब लग रहा है, लेकिन अश्विन ने अपने 14 साल के साथी को धन्यवाद देने का यही तरीका चुना।

बुधवार को गाबा में ड्रॉ हुए तीसरे टेस्ट के बाद अश्विन के अंतरराष्ट्रीय संन्यास की घोषणा करने के कुछ घंटों बाद कोहली ने लिखा, ‘‘मैं आपके साथ 14 साल तक खेला हूं और जब आपने आज मुझे बताया कि आप संन्यास ले रहे हैं तो मैं थोड़ा भावुक हो गया और उन सभी सालों की यादें मेरे सामने आ गईं जब हम साथ खेले थे। मैंने आपके साथ इस यात्रा का हर पल का आनंद लिया है। ’’

कोहली को जवाब देते हुए अश्विन ने कहा, ‘‘धन्यवाद दोस्त। जैसा कि मैंने आपको बताया मैं एमसीजी में आपके साथ बल्लेबाजी करने के लिए चलूंगा। ’’

हालांकि यह स्पष्ट नहीं था कि अश्विन का मतलब क्या था। कुछ नेटिजन्स का मानना है कि यह महान ऑफ स्पिनर 2022 टी20 विश्व कप में खचाखच भरे मेलबर्न क्रिकेट मैदान में पाकिस्तान पर जीत में उनकी संक्षिप्त लेकिन अहम साझेदारी का जिक्र कर रहे थे।

अश्विन पाकिस्तान के खिलाफ भारत के 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम दो गेंदों पर क्रीज पर कोहली के साथ शामिल हुए थे।

भारत को मैच के आखिरी तीन ओवरों में 48 रन बनाने थे जिसमें कोहली ने दमदार प्रदर्शन किया। खेल के अंत में दोनों खिलाड़ी नाबाद थे। कोहली ने 82 रन और अश्विन एक रन बनाकर नाबाद रहे।

तीसरे टेस्ट के अंत में अपने संन्यास की घोषणा करने के लिए कप्तान रोहित शर्मा के साथ मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में जाने से कुछ समय पहले अश्विन को कोहली के साथ एक भावनात्मक बातचीत में व्यस्त देखा गया। इस दौरान कोहली ने हैरानी व्यक्त की जबकि शीर्ष स्पिनर अश्विन अपनी आंखें पोंछ रहे थे।

भारतीय ड्रेसिंग रूम के अंदर हुई बातचीत के अंत में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हुए देखे गए।

अश्विन बृहस्पतिवार को चेन्नई पहुंचे और उनके परिवार और दोस्तों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

अपने शानदार करियर के दौरान अश्विन ने 106 टेस्ट मैचों में 37 बार पांच विकेट लेने के साथ कुल 537 विकेट चटकाए और 3,503 रन बनाए।

उचित विदाई का हकदार था अश्विन: कपिल देव
नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (भाषा) रविचंद्रन अश्विन के अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले से विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव भी हैरान हैं और उनका मानना है कि यह स्टार ऑफ स्पिनर विशेषकर घरेलू धरती पर उचित विदाई का हकदार था।

अश्विन ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करके क्रिकेट जगत को चौंका दिया था।

कपिल का मानना है कि लगता है कि अश्विन किसी चीज को लेकर नाखुश थे।

कपिल ने पीटीआई को जारी बयान में कहा, ‘‘मैं इस बात से हैरान था कि भारत के महानतम क्रिकेटरों में से एक ने खेल छोड़ने का फैसला कैसे किया। प्रशंसक निराश हैं लेकिन मैंने उसके चेहरे पर भी निराशा के भाव देखे। वह निराश दिख रहा था और यह दुखद है। वह इससे बेहतर विदाई का हकदार था। वह उचित विदाई का हकदार था।’’

अश्विन ने एक महत्वपूर्ण श्रृंखला के बीच में संन्यास लेने का फैसला किया और कपिल इसके पीछे के कारण जानना चाहते हैं।

उन्होंने कहा,‘‘वह इंतजार कर सकता था और भारतीय धरती पर अपने संन्यास की घोषणा कर सकता था लेकिन मुझे नहीं पता कि उसने अभी ऐसा क्यों किया। मैं उनका पक्ष भी सुनना चाहता हूं। वह उस सम्मान का हकदार है। उसने देश की तरफ से 106 टेस्ट मैच खेले हैं। मुझे नहीं लगता कि भारतीय क्रिकेट में उनके अमूल्य योगदान की कोई बराबरी कर सकता है।’’

कपिल ने उम्मीद जताई कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अश्विन की शानदार विदाई के लिए उचित प्रबंध करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे पूरा विश्वास है कि बीसीसीआई भारतीय टीम के इस मैच विजेता की शानदार विदाई के लिए उचित प्रबंध करेगा।’’

कपिल ने कहा कि अश्विन एक दिग्गज, बहुमुखी और अपरंपरागत गेंदबाज थे, जो लगातार अपनी गति में बदलाव और चतुराई भरी लाइन और लेंथ से बल्लेबाजों को परेशान करते थे।

उन्होंने कहा,‘‘वह प्रयोग करने के लिए हमेशा तैयार रहता था और यह चीज उसे अन्य से अलग करती थी। एक ऐसा खेल जिसमें बल्लेबाजों को अधिक प्रशंसा मिलती है, उसमें अश्विन ने अपने लिए अलग से जगह बनाई।’’

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘अश्विन साहसी गेंदबाज था। वह मैच में किसी भी समय गेंदबाजी कर सकता था। क्या आपको ऐसे गेंदबाज मिलते हैं जो बहुत अच्छे रणनीतिकार हों और परिस्थितियों से तेजी से सामंजस्य से बिठाते हों। वह कप्तान का सबसे पसंदीदा गेंदबाज था।’’

कपिल ने कहा,‘‘वह भारत की तरफ से सर्वाधिक मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार जीतने वाला खिलाड़ी था। वह कभी हार न मानने वाला खिलाड़ी था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वह एक दुर्लभ स्पिनर था जो अनिल कुंबले की तरह ही नई गेंद से गेंदबाजी कर सकता था। भगवान का शुक्र है कि मुझे उसके साथ नहीं खेलना पड़ा। अश्विन के कारण मैं अपनी जगह गंवा देता।’’