Zimbabwe - Loktej

टी20 वर्ल्ड कप: जिम्बाब्वे पर भारत की 72 रन से जीत
चेन्नई, 27 फरवरी (वेब वार्ता)। भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में 72 रन से शानदार जीत दर्ज की।

इसी के साथ टीम इंडिया ने अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखते हुए साउथ अफ्रीका को नॉकआउट में पहुंचा दिया है।

साउथ अफ्रीका सुपर-8 के दोनों मुकाबले जीतकर +2.890 नेट रन रेट के साथ ग्रुप-1 में टॉप पर है। वहीं, वेस्टइंडीज 2 में से 1 मैच गंवाकर +1.791 के साथ दूसरे स्थान पर है।

भारत 2 में से 1 मैच जीतकर -0.100 के साथ तीसरे पायदान पर है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में अपने शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद खिताबी रेस से बाहर है।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए। भारत को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 3.4 ओवरों में 48 रन जुटाए। संजू 15 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 24 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 72 रन की साझेदारी करते हुए भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

ईशान 24 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 55 रन की पारी खेली। इनके अलावा, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 33 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

भारत ने 14.5 ओवरों में 172 रन तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। यहां से हार्दिक पंड्या ने तिलक वर्मा के साथ 31 गेंदों में 84 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के दूसरे सबसे बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

पंड्या ने 23 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 50 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ नाबाद 44 रन बनाए। विपक्षी खेमे से रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, टिनोटेंडा मापोसा और सिकंदर रजा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 6 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी। ब्रायन बेनेट ने तदिवानाशे मारुमानी के साथ पहले विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी की।

मारुमानी 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद बेनेट ने डायोन मायर्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 28 रन जुटाए। मायर्स टीम के खाते में सिर्फ 6 रन ही जोड़ सके।

यहां से बेनेट ने सिकंदर रजा के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 72 रन जुटाकर टीम को 144 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन रजा (31) के पवेलियन लौटने के बाद कोई अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका।

बेनेट अंत तक लड़े, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने 59 गेंदों में 6 छक्कों और 8 चौकों के साथ नाबाद 97 रन बनाए। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने 24 रन देकर 3 विकेट निकाले। वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस दौरान दुबे ने 2 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 46 रन लुटा दिए।

जिम्बाब्वे के कोच सैमन्स ने कहा, भारत कोई कसर नहीं छोड़ेगा लेकिन हमें स्मार्ट क्रिकेट खेलनी होगी
मुंबई, 24 फरवरी (वेब वार्ता)। जिम्बाब्वे के मुख्य कोच जस्टिन सैमन्स जानते हैं कि भारत उनके खिलाफ गुरुवार को टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में आक्रामक रुख अपनाएगा, लेकिन उनका मानना ​​है कि वेस्टइंडीज से मिली करारी हार से मिले सबक के बाद उनकी कमजोर मानी जाने वाली टीम इस महत्वपूर्ण मैच के लिए पूरी तरह से तैयार रहेगी।

वेस्टइंडीज ने सोमवार को यहां खेले गए सुपर आठ के मैच में जिम्बाब्वे को 107 रन से करारी शिकस्त दी। भारत को भी अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से 83 रन से हार का सामना करना पड़ा था और सैमन्स को लगता है कि भारतीय टीम उनके खिलाफ शुरू से ही हावी होकर खेलने की
कोशिश करेगी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के बाद सैमन्स ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि भारत किस तरह से खेलेगा और उनका तरीका भी वैसा ही होगा जैसा कि वेस्टइंडीज ने अपनाया। वे (भारत) कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।‘‘

उन्होंने कहा, ‘‘इससे हमें अच्छी सीख मिलेगी। हम दबाव से कैसे निपटते हैं, हम कैसे शांत रहते हैं और कैसे तुरंत सोच-समझकर काम करते हैं। हम कैसे बदलाव करने की कोशिश करते हैं और कैसे बल्लेबाजों की लय को बिगाड़ते हैं।’’

सैमन्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ की गई गलतियों को स्वीकार करते हुए कहा कि उनकी टीम विशेष रूप से गेंदबाजी इकाई को लेकर विपक्षी टीम ने जो पूर्व अनुमान लगाए वह सही साबित हुए और भारत के खिलाफ इस तरह की गलती से बचना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस मामले में थोड़ा और समझदारी से काम ले सकते हैं। चेन्नई का मैदान थोड़ा बड़ा होगा और शायद इस लिहाज से वहां हमें थोड़ी ज्यादा आसानी होगी।’’

दासुन शनाका ने 25 मीटर उल्टा दौड़कर लपका टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे हैरतअंगेज कैच
कोलंबो, 20 फरवरी (वेब वार्ता)। श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में दासुन शनाका ने एक ऐसा कैच लपका है, जिसे टूर्नामेंट का अब तक का सर्वश्रेष्ठ कैच माना जा रहा है।

19वें ओवर में जब जिम्बाब्वे के ताशिंगा मुसेकिवा ने हवा में जोरदार शॉट खेला, तो गेंद बाउंड्री की ओर तेजी से जा रही थी। मिड-ऑफ पर तैनात शनाका ने करीब 25 मीटर तक उल्टी दिशा में दौड़ लगाई और दूसरे फील्डर से टकराने से बचते हुए अविश्वसनीय डाइव लगाकर गेंद को लपक लिया। इस कैच को देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शक और कमेंटेटर्स भी दंग रह गए।

शनाका के इस अद्भुत कैच और एक ही ओवर में दो विकेट गिरने से लगा कि मैच श्रीलंका की झोली में वापस आ गया है। जिम्बाब्वे को अंतिम 12 गेंदों में 13 रनों की दरकार थी और सिकंदर रजा के आउट होने के बाद दबाव चरम पर था।

हालांकि, श्रीलंका की किस्मत खराब रही और शनाका की यह शानदार फील्डिंग भी टीम की हार नहीं टाल सकी। अंतिम ओवर में जिम्बाब्वे ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए जीत के लिए जरूरी 8 रन आसानी से बना लिए और श्रीलंका के अरमानों पर पानी फेर दिया।

179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने शुरुआत से ही अपनी पकड़ मजबूत रखी थी। ब्रायन बेनेट की 60 रनों की शानदार पारी और सिकंदर रजा के तेजतर्रार 45 रनों की बदौलत जिम्बाब्वे ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

ब्रायन बेनेट और मरुमानी की सलामी जोड़ी ने पावरप्ले में ही 55 रन ठोककर बड़े उलटफेर की नींव रख दी थी। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है, जबकि शनाका का वह ‘सुपरमैन’ कैच सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026: श्रीलंका को हराकर जिम्बाब्वे ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
कोलंबो, 19 फरवरी (वेब वार्ता)। जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक और बड़ा उलटफेर किया है। गुरुवार को आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के 38वें मैच में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 6 विकेट से शिकस्त दी।

श्रीलंका से मिले 179 रनों के लक्ष्य को जिम्बाब्वे ने 19.3 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। वर्ल्ड कप में एक और उलटफेर के साथ ही जिम्बाब्वे ने कई बड़े रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं।

टी20 इंटरनेशनल में यह जिम्बाब्वे का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज है। इसके साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में यह श्रीलंका के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा रन चेज भी है। जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में कुल 7 छक्के जमाए, जो टी20 वर्ल्ड कप में टीम की ओर से एक पारी में लगाए गए सर्वाधिक छक्के भी हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में यह जिम्बाब्वे की फुल मेंबर देश के खिलाफ कुल पांचवीं जीत है। इससे पहले जिम्बाब्वे ने आयरलैंड,पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया को दो बार पटखनी दी है।

जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 63 रनों की दमदार पारी खेली और वह नाबाद लौटे। बेनेट टी20 इंटरनेशनल में जिम्बाब्वे की ओर से अब सबसे ज्यादा 50 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सीन विलियम्स की बराबरी कर ली है। बेनेट और विलियम्स ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 12 बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया है।

कोलंबो में खेल गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 178 रन लगाए। टीम की तरफ से शानदार फॉर्म में चल रहे पथुम निसांका ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 62 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, पवन रत्नायके ने 25 गेंदों में 44 रन बनाए।

179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे को ब्रायन बेनेट और तदिवानाशे मारुमानी ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े। मारुमानी 34 रन बनाकर आउट हुए।

रयान बर्ल ने 12 गेंदों में 23 रन बनाए। हालांकि, कप्तान सिकंदर रजा ने बेनेट का अच्छा साथ निभाया और तीसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़े। रजा ने 26 गेंदों में 45 रन बनाए। वहीं, बेनेट 8 चौके की मदद से 63 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे।

अंडर-19 विश्व कप : भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से रौंदा
बुलावायो, 28 जनवरी (वेब वार्ता)। विहान मल्होत्रा (नाबाद 109) के शानदार शतक तथा उद्धव मोहन और आयुष म्हात्रे के तीन-तीन विकेटों की बदौलत से भारत ने जिम्बाब्वे को अंडर-19 विश्व कप के सुपर सिक्स के ग्रुप दो मुकाबले में मंगलवार को 204 रन से रौंदकर तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 352 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद जिम्बाब्वे को 37.4 ओवर में 148 रन पर निपटा दिया। विवान को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार मिला।

भारत ने ज़िम्बाब्वे को 353 रन के मुश्किल टारगेट का पीछा करते हुए सिर्फ़ 148 रन पर ऑल आउट करके 204 रन की बड़ी जीत हासिल की। चेज़ में कभी भी तेज़ी नहीं आई क्योंकि भारतीय गेंदबाज़ों ने शुरू से ही लगातार दबाव बनाए रखा और आखिरकार 38वें ओवर में पारी खत्म कर दी।

लीरॉय चिवाउला (62), कियान ब्लिग्नॉट (37)और तातेंदा चिमुगोरो (29)ने बीच में कुछ हिम्मत और जुझारूपन दिखाया, लेकिन उनके पास भारत के अनुशासित अटैक का कोई जवाब नहीं था। उद्धव मोहन और आयुष म्हात्रे गेंदबाज़ी में सबसे शानदार परफॉर्मर रहे, दोनों ने तीन-तीन विकेट लेकर ज़िम्बाब्वे की लाइनअप को बिखेर दिया।

इस शानदार गेंदबाज़ी परफॉर्मेंस ने बल्ले से भारत के पहले के दबदबे को पूरी तरह से पूरा किया, जहाँ विहान मल्होत्रा के नाबाद शतक और वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक शुरुआत ने टीम के शानदार प्रदर्शन की नींव रखी, जिससे टूर्नामेंट में भारत की लय बनी हुई है।

विहान ने भारत को ऐसे समय संभाला जब उसने अपने चार विकेट 130 रन पर गंवा दिए थे। विहान ने 107 गेंदों पर 109 रन की पारी में सात चौके लगाए। अभिज्ञान कुंडू ने 61 और वैभव सूर्यवंशी ने 52 रन का योगदान दिया। खिलन पटेल ने 12 गेंदों में 30 रन बनाये।

ज़िम्बाब्वे ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया और देखा कि भारतीय टॉप-ऑर्डर ने तेज़ी से शुरुआत की। वैभव सूर्यवंशी ने 30 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 52 रन बनाए और ज़्यादा रन बनाने की धमकी दी, लेकिन मेजबान टीम की तारीफ करनी होगी कि उन्होंने 3 विकेट लेकर वापसी की, जब भारत 11वें ओवर में 100 रन पर पहुँच गया था।

130 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद, उन्हें उम्मीद रही होगी कि वे भारत को 250 के आसपास रोक लेंगे, लेकिन विहान मल्होत्रा ने बीच में समय बिताने का मौका उठाया।

उन्होंने स्कोरबोर्ड को चालू रखा और शानदार अभिज्ञान कुंडू (61) के साथ 5वें विकेट के लिए 113 रन जोड़े और फिर निचले क्रम के बल्लेबाज़ों के साथ उपयोगी पार्टनरशिप की। अभिज्ञान कुंडू ने 62 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाया। खिलन पटेल ने 12 गेंदों की अपनी आतिशी पारी में एक चौका और तीन छक्के लगाए।

जिम्बाब्वे के खिलाफ एक भी टेस्ट नहीं हारा है न्यूजीलैंड
ऑकलैंड, 07 अगस्त (वेब वार्ता)। न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के बीच 7 अगस्त से बुलावायो में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। पहला मैच जीतकर न्यूजीलैंड सीरीज में 1-0 से आगे है। न्यूजीलैंड ने कभी भी जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच नहीं गंवाया है।

न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के बीच 1992 में पहला टेस्ट खेला गया था। पिछले 33 सालों में दोनों टीमों के बीच 18 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इसमें 12 मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की है। शेष 6 मैच ड्रॉ रहे हैं। ऐसे में दूसरे टेस्ट मैच से पहले जिम्बाब्वे का आत्मविश्वास जहां डिगा हुआ है, वहीं न्यूजीलैंड आत्मविश्वास से भरी हुई है।

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के प्रदर्शन में पिछले एक दशक में लगातार गिरावट देखी गई है। टी20 और वनडे में टीम अपने प्रदर्शन से कभी-कभी चौंकाती है, लेकिन टेस्ट मैचों में उसे अपने घर में अफगानिस्तान जैसी नई टीम से भी हारकर सीरीज गंवानी पड़ी थी।

रैंकिंग नीचे होने की वजह से जिम्बाब्वे को अब ज्यादातर टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिलता है। टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खेलने वाले देशों की सूची में भी शामिल नहीं है। जिम्बाब्वे-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) का हिस्सा नहीं है।

जिम्बाब्वे अपने घर में मौजूदा टेस्ट सीरीज खेल रही है। उसके पास न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत की शुरुआत करने का मौका है। लेकिन, जिस तरह का प्रदर्शन जिम्बाब्वे का खासकर टेस्ट मैचों में रहा है, उसे देखते हुए जीत मुश्किल है। पिछला टेस्ट भी जिम्बाब्वे ने नौ विकेट से गंवाया था।

हालांकि, न्यूजीलैंड भी इस सीरीज में कई अहम खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से अपनी पूरी क्षमता के साथ नहीं खेल रही है। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम इंजरी की वजह से पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे। वह दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो चुके हैं। कप्तान मिशेल सेंटनर कर रहे हैं।

दूसरे टेस्ट की शुरुआत से पहले तेज गेंदबाज विल ओ’रूर्के भी इंजरी की वजह से बाहर हो गए। केन विलियमसन जैसा दिग्गज बल्लेबाज भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। इसके बावजूद न्यूजीलैंड संतुलित और मजबूत दिख रही है।

हरारे : भारतीय टीम ने पांचवे टी20 में जिम्बाब्वे को 42 रन से हराया, 4-1 से श्रृंखला अपने नाम की
भारतीय टीम ने पांचवें एवं अंतिम टी-20 मैच में जिम्बाब्वे को 42 रन से शिकस्त देकर पांच मैचों की श्रृंखला 4-1 अपने नाम कर ली है। रविवार को खेले गए अंतिम मुकाबले में मेजबानों ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 167 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 18.3 ओवर में 125 रन पर सिमट गई।

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाजी वेस्ले मधेवेरे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।जिम्बाब्वे को दूसरा झटका ब्रायन बेनेट के रूप में लगा। बेनेट 10 रन बना सके। जिम्बाब्वे का तीसरा विकेट तडिवनाशे मरुमनि के रूप में गिरा। वह 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद 13वें ओवर में डायोन मायर्स 32 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हुए। अगले ही ओवर में कप्तान सिकंदर रजा भी 8 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद मेजबान टीम के एक के बाद एक विकेट गिरते रहे। इस तरह जिम्बाब्वे की टीम 18.3 ओवर में 125 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से मुकेश कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट चटकाए। जबकि शिवम दुबे को 2 सफलता मिली। वहीं वाशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा और तुषार देशपांडे ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। टीम को सलामी बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने तेज शुरुआत दिलाई। यशस्वी 5 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अभिषेक शर्मा 14 रन और कप्तान गिल 13 रन बनाकर आउट हुए। पावरप्ले में भारतीय टीम ने 44 रन पर तीन विकेट खो दिए थे। लेकिन इसके बाद संजू सैमसन और रियान पराग ने पारी को संभाला।

दोनों ने चौथे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी निभाई। 15वें ओवर में पराग 22 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे छोर पर जमे संजू सैमसन ने 39 गेंदों में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ा। सैमसन 45 गेंदों पर चार छक्के और एक चौके की मदद से 58 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। अंतिम ओवरों में शिवम दुबे और रिंकू सिंह कुछ बड़े शॉट लगाए, जिससे भारतीय टीम का स्कोर 20 ओवर में 6 विकेट पर 167 तक पहुंचा। दुबे ने 12 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 26 रन बनाए। वहीं, रिंकू 11 और वाशिंगटन सुंदर एक रन बनाकर नाबाद रहे। जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने दो विकेट लिए, जबकि सिंकदर रजा, रिचर्ड नगारवा और ब्रैंडन मावुटा को एक-एक विकेट मिला।

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने जिम एफ्रो टी10 के उद्घाटन संस्करण के तारीखों की घोषणा की
हरारे, 17 जून (हि.स.)। जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) ने शुक्रवार को बहुप्रतीक्षित जिम एफ्रो टी10 लीग के तारीखों की घोषणा की। जेडसी और टी टेन ग्लोबल स्पोर्ट्स के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस टूर्नामेंट की शुरुआत 20 जुलाई से होगी और समापन 29 जुलाई को होगा।

फ्रेंचाइजी आधारित टी10 टूर्नामेंट के उद्घाटन संस्करण के सभी मैच हरारे में खेले जाएंगे। लीग में छह निजी स्वामित्व वाली टीमें होंगी। खिलाड़ियों की नीलामी की तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

जेडसी के प्रबंध निदेशक गिवमोर मकोनी ने कहा, "जिम एफ्रो टी10 के रूप में फ्रेंचाइजी-आधारित क्रिकेट की शुरुआत जिम्बाब्वे में खेल के इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण है और मुझे इसके साथ जुड़ने पर बहुत गर्व है। जिम्बाब्वे में, हमने हमेशा अपने क्रिकेट को बहुत प्यार किया है और मुझे यकीन है कि टी10 प्रारूप के साथ टी टेन ग्लोबल स्पोर्ट्स की पहल को 20 जुलाई से दर्शकों का भरपूर प्यार और साथ मिलेगा।"

टी10 स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर राजीव खन्ना ने कहा, “20 जुलाई टी10 स्पोर्ट्स और जिम एफ्रो टी10 के लिए भी एक ऐतिहासिक दिन होगा, क्योंकि हम जिम्बाब्वे में अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं। यह एक ऐसा देश है जिसका क्रिकेट के इतिहास में एक विशेष स्थान है और मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि इस देश में क्रिकेट परिवार टूर्नामेंट का आनंद उठाएगा।"

टी टेन ग्लोबल स्पोर्ट्स के संस्थापक और अध्यक्ष नवाब शाजी उल मुल्क ने कहा, "अपने पंख फैलाना और जिम्बाब्वे जैसे देश के साथ जुड़ना हमारी कहानी का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, और हम हरारे में क्रिकेट के 10 दिवसीय उत्सव को शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। हम जिम्बाब्वे क्रिकेट के साथ काम करके खुश हैं और हमें उम्मीद है कि यह साझेदारी 10 ओवर से ज्यादा खेलेगी।"

इस देश में महंगाई की ऐसी पड़ी है मार कि बैंकों को किसी को भी लोन ना देने का आदेश
ज़िम्बाब्वे की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। एक समय में 750 प्रतिशत मुद्रास्फीति झेल रहा इस देश वर्तमान में मुद्रास्फीति अभी भी बहुत अधिक है। यहां मार्च में महंगाई दर 96.4 फीसदी थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि स्थानीय केंद्रीय बैंक द्वारा पीड़ित लोगों को राहत देने के नाम पर लिया गया फैसला अर्थव्यवस्था को और प्रभावित करेगा और लोगों पर और बोझ डालेगा।

आपको बता दें कि ज़िम्बाब्वे के रिज़र्व बैंक ने किसी भी बैंक या वित्तीय संस्थान द्वारा किसी भी सरकारी या निजी व्यवसाय या व्यक्ति को ऋण देना तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है।  इसके अलावा बैंकों को अब से कर्ज नहीं देना होगा। साथ ही अभी जिनके लिए ऋण की घोषणा की गई है, उसके लिए केस-आधारित निर्णय लिया जाएगा।

बता दें कि 7 मई को राष्ट्रपति ई डी मंगग्वा ने घोषणा की कि देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर करने और स्थानीय लोगों का विश्वास अर्जित करने के लिए विभिन्न आर्थिक उपाय किए जाएंगे। इसी क्रम में यह घोषणा की गई है। ऐसे में अब सवाल यह है कि अर्थव्यवस्था कैसे काम करेगी? अगर यह कदम देश को व्यापार के लिए ओवरड्राफ्ट, नए निवेश के लिए सावधि ऋण या खरीद के लिए व्यक्तिगत ऋण प्राप्त करने से रोकता है।

यह कदम तभी उठाया जाता है जब इस बात के सबूत हों कि बैंक पैसा छाप रहे हैं, यह छपा हुआ पैसा वही खरीद रहा है और खरीद के कारण महंगाई बढ़ रही है। केंद्रीय बैंक के इस फैसले का क्या असर होगा, यह तो वक्त ही बताएगा कि महंगाई गिरेगी या अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आएगी।