Alwar - Loktej

भेड़ की पूंछ काटने को लेकर ऐसा मचा बवाल कि पुलिस को पांच लोगों को गिरफ्तार करना पड़ा!
राजस्थान के अलवर से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां दो समुदाय के लोगों के बीच भेड़ की पूंछ काटने को लेकर ऐसा बवाल मच गया कि कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिये पुलिस को सक्रिय होना पड़ा।

दरअसल, मामला ये था कि विगत 1 जनवरी के दिन सोहनलाल नामक दलित समाज से जुड़ा एक शख्स अपनी भेड़-बकरियां चरा रहा था। इसी बीच उसकी एक भेड़ कुछ दूरी पर इमरान नामक व्यक्ति की भेड़-बकरियों के झुंड में पहुंच गई। इस पर इमरान ने उस भेड़ की पूंछ काट दी। इस पर सोहनलाल ने विरोध किया तो मामला बिदक गया। एक समुदाय विशेष के लोग इकठ्ठा हो गये और उन्होंने दलित समाज के लोगों पर हमला कर दिया।

1 जनवरी को दो गुटों में एक भेड़ की पूंछ काटने को लेकर विवाद हुआ। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। 11 लोग घायल हुए थे। मामले में 5 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज किया गया है, बाकी लोगों को जल्द गिरफ़्तार किया जाएगा: देशराज गुर्जर, DSP रामगढ़ (07.01) pic.twitter.com/27XNk7bQJY

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2023

सप्ताह भर पुराने इस मामले में रविवार को हिदू संगठन के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामले की नजाकत को देखते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। रामगढ़ के डीएसपी देशराज गुर्जर ने मीडिया को बताया है कि इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है और 11 लोग जख्मी हैं। पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद और भी लोगों को गिरफ्तार किया जायेगा। पुलिस ने गांव में बल तैनात कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भेड़ की पूंछ काटने और उसके बाद दो गुटों में हुई भिड़ंत का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस सक्रिय हो गई है।

दो बच्चों के झगड़ें में जानिये कैसे चली गई पिता की जान!
राजस्थान के अलवर से एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। यहां शिवाजी पार्क थाना अंतर्गत एक कॉलोनी में एक मकान की छत पर भाई-बहन में झगड़ा हो गया। मामला देर रात डेढ़ बजे के करीब का था।

एक रिपोर्ट के अनुसार 70 वर्षीय सूर्यप्रकाश शर्मा के बेटे गिरीश और बेटी चित्रा में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। पुत्र-पुत्री के बीच हुए झगड़े को शांत करने पिता बीच में पड़े। तभी पुत्र ने अपने पिता और बहन को धक्का मार दिया। धक्का लगने से पिता और बहन दोनों छत से सीढ़ियों पर गिर गये।

जानकारी के अनुसार दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां पिता सूर्यप्रकाश की मौत हो गई। चित्रा घायल है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक सूर्यप्रकाश का शव परिजनों को सौंप दिया वहीं पुत्र गिरिश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की है।