Jabalpur - Loktej

मप्र के बरगी क्रूज हादसे में आखिरी शव भी मिला, मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई
जबलपुर, 03 मई (वेब वार्ता)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे के बाद से चल रहे राहत एवं बचाव कार्य के बीच रविवार को एक और लापता व्यक्ति का शव भी बरामद कर लिया गया। इसके बाद हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

बरगी सिटी सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया कि जबलपुर के बरगी क्रूज हादसे में रविवार सुबह 9.40 बजे कामराज आर. का शव निकाला गया। इससे पहले सुबह करीब 6 बजे उनके 8 साल के भतीजे मयूरन की शव मिला था। वह त्रिची (तमिलनाडु) से आया था। हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है।

हादसे के पहले दिन 30 अप्रैल को 4 शव, दूसरे दिन 5, तीसरे दिन 2 और रविवार को चौथे दिन दो शव मिले। मृतकों में चार बच्चे और आठ महिलाएं शामिल हैं। सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया कि एहतियात के तौर पर आज दिनभर सर्चिंग अभियान चलाया जाएगा।

गौरतलब है कि बाते गुरुवार (30 अप्रैल) को शाम तेज आंधी-तूफान के चलते मप्र टूरिज्म का पर्यटकों से भरा क्रूज बरगी डैम में डूब गया था। क्रूज में करीब 47 पर्यटक सवार थे। जानकारी मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से शुरुआत दो दिनों में तक चले राहत एवं बचाव अभियान के दौरान 29 लोगों को बचा लिया गया था। कुछेक पर्यटक तैरकर भी किनारे आ गए थे। इस दौरान नौ लोगों के शव बरामद हुए थे। इसके बाद शनिवार (2 मई) शाम 6 बजे दो बच्चों के शव मिले थे।

भारी बारिश और आंधी तूफान की वजह से शनिवार को राहत एवं बचाव कार्य रोक दिया गया था। एनडीआरएफ-एसडीआरएफ के साथ सेना के जवानों ने रविवार सुबह पुनः सर्चिंग शुरू की।

इस दौरान सुबह करीब 6 बजे घटना स्थल से कुछ दूर पर एक और बच्चे का शव मिला है। मृतक का नाम मयूरन है, जो कि त्रिची (तमिलनाडु) का रहने वाला था। इसके बाद सुबह 9.40 बजे कामराज आर. का शव भी बरामद कर लिया गया।

इस हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में नीतू सोनी (43) निवासी कोतवाली, जबलपुर, सौभाग्यम अलागन (42) निवासी अन्नानगर, वेस्ट तारापुरम, तमिलनाडु, मधुर मैसी (62) निवासी खाजन बस्ती, नई दिल्ली, काकुलाझी (38) पत्नी कामराज निवासी वेस्ट लैंड खमरिया, जबलपुर, रेशमा सैयद (66) निवासी सिविल लाइन, भसीन आर्केड, जैक्सन होटल के पास, शमीम नकवी (68), निवासी डेरखी, भोपाल, मरीना मैसी (39) पत्नी प्रदीप मैसी निवासी दिल्ली, त्रिशान (4 वर्ष) पुत्र प्रदीप मैसी निवासी दिल्ली और ज्योति सेन, निवासी फूटाताल, घमापुर के आगे जबलपुर, श्रीतमिल (5) पुत्र कामराज निवासी जबलपुर और विराज (5) पुत्र कृष्ण सोनी, मयूरम (9 वर्ष) पुत्र परिमल निवासी त्रिची-तमिलनाडु और कामराज आर. पुत्र श्रीरामालिंगम निवासी जबलपुर शामिल हैं।

बरगी सिटी सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया कि बरगी क्रूज हादसे में जान गंवाने वाले तमिलनाडु के पर्यटकों के शव उनके गृह राज्य भेजे जा रहे हैं। जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से कार्गो विमान के जरिए शवों को त्रिची रवाना किया गया है। मृतकों के परिजन भी साथ में रवाना हुए हैं। प्रशासन की ओर से अन्य शवों को भी चरणबद्ध तरीके से उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

परिजनों में भारी आक्रोश, बोले - यह हादसा नहीं मर्डर है

हादसे के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। हादसे में अपनों को खोने वाले परिजनो ने मप्र टूरिज्म विभाग को कटघरे में खड़ा किया है। परिजनों का कहना है कि यह हादसा नहीं, बल्कि मर्डर है।

हमें मुआवजा नहीं, जस्टिस चाहिए। इसके लिए सारा का सारा एमपी टूरिज्म डिपार्टमेंट रिस्पॉन्सबल है। अभी तक कितने ऑफिसर अरेस्ट किए गए, कितने को सस्पेंड किया गया, बोट ऑपरेटर कहां है? उसे अरेस्ट क्यों नहीं किया गया? उन्होंने शासन-प्रशासन से मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

तमिलनाडु के एक परिवार के सात लोगों की मौत, केवल दो 2 बच्चे बचेबरगी डैम क्रूज हादसे में तमिलनाडु के एक ही परिवार 7 सदस्य डूबे थे, जिनमें से केवल 10 साल का पूवीथरन और उसकी 12 साल की कजन ही सुरक्षित बच पाए हैं, जबकि पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

कामराज(मूल निवासी त्रिची, तमिलनाडु) जबलपुर की आयुध निर्माणी में मशीनिस्ट के पद पर थे। वे यहां पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। तमिलनाडु से उनके सास-ससुर, छोटे भाई, साली और अन्य परिजन आए हुए थे।

इसलिए उन्होंने छुट्टी ले ली थी। गुरुवार 30 अप्रैल को सभी लोग घूमने निकले। दोपहर में वे भेड़ाघाट गए। वहां रोप-वे का आनंद लेने के बाद करीब 3:30 बजे बरगी डैम रिजॉर्ट पहुंचे।

हादसे में बचे 10 वर्षीय पूवीथरन ने उस डरावने मंजर को याद करते हुए बताया कि शुरुआत में मौसम बिलकुल साफ था। क्रूज पर एक बच्चे का जन्मदिन भी मनाया गया।

वापस लौटते समय तेज हवाएं चलने लगीं और लहरें बेकाबू हो गईं। पूवीथरन के मुताबिक, क्रूज पर केवल बच्चों ने लाइफ जैकेट पहनी थी। जब क्रूज बुरी तरह हिलने लगा, तब बाकी लोगों ने जैकेट पहनना शुरू किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। क्रूज पलटने के बाद मैं लहरों से लड़ते हुए किनारे की ओर आ रहा था, तभी एक व्यक्ति ने रस्सी फेंककर उसकी जान बचाई।

जबलपुर की बेटी ‘इलेक्ट्रॉनिक पर्सनल लाइसेंस’ हासिल करने वाली भारत की पहली पायलट बनी
जबलपुर, 21 फरवरी (भाषा) जबलपुर की इशिता भार्गव (22) इलेक्ट्रॉनिक पर्सनल लाइसेंस (ईपीएल) हासिल करने वाली भारत की पहली पायलट बन गई है। ईपीएल पारंपरिक भौतिक लाइसेंस का डिजिटल संस्करण है, जिसे मोबाइल ऐप के जरिए प्राप्त किया जा सकेगा।

नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में पायलट के लिए ईपीएल का शुभारंभ किया। यह भारत में नागरिक उड्डयन के आधुनिकीकरण और सुरक्षा, संरक्षा और दक्षता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इसके साथ ही भारत, चीन के बाद, विमान के चालक दल के लिए ईपीएल लागू करने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है।

जबलपुर निवासी इशिता भार्गव को बृहस्पतिवार को नायडू की उपस्थिति में नयी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में ईपीएल प्राप्त हुआ। इशिता के गौरवान्वित पिता रजत भार्गव ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को यह जानकारी दी।

रजत ने कहा कि इशिता ने दिसंबर में उत्तर प्रदेश के अमेठी में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (आईजीआरयूए) में अपना वाणिज्यिक पायलट प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरा किया।

रजत ने कहा कि ईपीएल में एक व्यक्तिगत वाणिज्यिक पायलट के उड़ान का रिकॉर्ड होता है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ईपीएल कार्मिक लाइसेंस का एक डिजिटल संस्करण है जो पायलट के लिए पारंपरिक भौतिक लाइसेंस की जगह लेगा। यह ईजीसीए मोबाइल ऐप के माध्यम से सुरक्षित रूप से सुलभ होगा, जो भारत सरकार की ‘व्यापार सुगमता’ और ‘डिजिटल इंडिया’ जैसी पहलों के अनुरूप एक सहज और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करेगा।’’

मध्यप्रदेश में मिनी बस और ट्रक की टक्कर में प्रयागराज से लौट रहे सात लोगों की मौत
जबलपुर, 11 फरवरी (भाषा) मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में मंगलवार सुबह प्रयागराज महाकुंभ से आंध्र प्रदेश लौट रहे सात लोगों की मिनी बस और ट्रक की टक्कर में मौत हो गई।

जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर सिहोरा कस्बे के पास सुबह करीब 8.30 बजे हुई।

उन्होंने बताया कि ट्रक और मिनी बस की टक्कर में आंध्र प्रदेश के सात लोगों की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि ट्रक गलत दिशा से राजमार्ग पर जा रहा था, जिससे यह दुर्घटना हुई।

उन्होंने बताया कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य मिनी बस के अंदर फंस गए।

दुर्घटना के बाद कलेक्टर और जबलपुर के पुलिस अधीक्षक दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

जबलपुर में ट्रैक्टर पलटने से पांच बच्चों की मौत, दो घायल
जबलपुर, 06 मई (हि.स.)। जिले के थाना चरगवां अंतर्गत ग्राम तिनेटा में सोमवार सुबह करीब 11.30 ट्रैक्टर पलटने से पांच बच्चों की मौत गई। मरने वाले बच्चों की उम्र 10 से 18 साल के बीच है। पुलिस ने दो घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि ग्राम तिनेटा देवरी के रहने वाले सभी बच्चे आपस में रिश्तेदार हैं। वे ट्रैक्टर से पानी का टैंकर लेने जा रहे थे। ट्रैक्टर को 18 साल का धर्मेंद्र ठाकुर (गौंड) चला रहा था। उसकी बहन की सोमवार को शादी है। घर से 500 मीटर दूर ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में पलट गया।

उन्होंने बताया कि मृतकों में धर्मेंद्र (18) पुत्र राम प्रसाद ठाकुर, देवेंद्र (15) पुत्र मोहन बरकड़े, राजवीर (13) पुत्र लखनलाल गौंड, अनूप बरकड़े (12) पुत्र गोविंद बडकडे और लकी (10) पुत्र लोचन मरकाम हैं। दो बच्चे 12 वर्षीय दलपत पुत्र निरंजन गौंड उम्र और 10 वर्षीय विकास पुत्र राम कुमार उइके घायल हुए हैं। ज़िला प्रशासन ने मरने वाले बच्चों के परिजनों को 50 हजार एवं घायलों को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

प्रियंका ने जबलपुर से किया चुनाव अभियान का शंखनाद, मप्र को पांच गारंटी का वादा
जबलपुर, 12 जून (हि.स.)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सूबे में कांग्रेस की सरकार बनने पर हम पुरानी पेंशन को लागू करेंगे। रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में दिया जाएगा। किसानों की जो कर्ज माफी कमल नाथ सरकार के समय प्रारंभ हुई थी, उसे पूर्ण किया जाएगा, यह मेरी गारंटी है। हमने कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में भी जो गारंटी दी थी, उन्हें पूरा किया है। आपके साथ पिछले 18 साल से गलत हो रहा है। आपका शोषण हो रहा है। यहां धन-बल से जनादेश को कुचला जाता है। पिछली बार आपने हमारी सरकार बनाई थी लेकिन जोड़-तोड़ और पैसे से भाजपा हमारी सरकार तोड़ी और अपनी बना ली। प्रदेश में हमारे भी कुछ ऐसे नेता थे, जो सत्ता की वजह से कांग्रेस छोड़कर चले गए।

प्रियंका सोमवार को जबलपुर के शहीद स्मारक मैदान में आम सभा को संबोधित कर रही थीं। दरअसल, कर्नाटक में जीत से उत्साहित कांग्रेस अब मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को जबलपुर पहुंचीं। उन्होंने यहां ग्वारीघाट पर 101 ब्राह्मणों के साथ मां नर्मदा की पूजा-आरती कर प्रदेश में पार्टी के चुनावी प्रचार अभियान का शंखनाद किया।

उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत मां नर्मदा के जयकारे से की। उन्होंने कहा कि हम किसी के जज्बात और आस्था से खिलवाड़ करके राजनीति नहीं करते हैं। उन्होंने शिवराज सरकार पर आरोप लगाया कि यहां पर भ्रष्टाचार और रिश्वतवाद चल रहा है। इन्होंने महाकाल को नहीं छोड़ा। एक पुजारी ने मुझे वीडियो भेजा। हवा से मूर्तियां उड़ रही हैं। यहां 225 से ज्यादा घोटाले हो चुके हैं। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा, जहां घोटाला न हुआ हो। यहां तो किसानों के मुआवजा वितरण तक में घोटाला हो गया। बेरोजगारी का आलम यह है कि तीन साल में मात्र 21 लोगों को ही रोजगार मिला है। जब यह बात मुझे पता चली तो मैंने अपने ऑफिस से पुनः परीक्षण करने के लिए कहा, क्योंकि मैं यह मानती हूं कि जो कुछ भी आपसे कहूं, वह गलत नहीं होना चाहिए। तीन बार जांच कराई, तब भी यही बात निकलकर आई कि केवल 21 व्यक्तियों को ही तीन साल में रोजगार मिला है।

प्रियंका ने कहा कि यहां आज महाकौशल की पावन और क्रांतिकारी धरती पर खड़े होकर बहुत गर्व हो रहा है। इस धरती ने क्रांतिदूत पैदा किए हैं। हम उनका आशीर्वाद मांगते हैं। मध्य प्रदेश सिर्फ भारत का केंद्र नहीं, दिल और जान है। संस्कारधानी जबलपुर ने साहित्य, संस्कृति और संस्कार हमें दिए हैं। इसी पर हमारा संविधान बना। ये आधुनिक भारत इन्हीं संस्कारों के आधार पर आगे बढ़ा।

उन्होंने कहा कि मैं आपसे वोट मांगने नहीं आई हूं, मैं आपसे जागरूकता मांगने आई हूं। मेरे परिवार के सदस्यों ने इस देश को बनाने के लिए खून दिया है। मैं जानती हूं कि निर्माण में कितना संघर्ष है। जानती हूं कि सत्ता भोगना कितना आसान है। जो मैं देख रही हूं, चाहती हूं आपको भी दिखे। यह हमारे प्रचार की शुरुआत है। आपके पास 6 महीने हैं। इन 6 महीनों में देखिए कांग्रेस की सरकारें अपने प्रदेश में क्या कर रही हैं। अपना वोट अपने लिए डालिए। उन्होंने मंच से नारी सम्मान योजना के आवेदन पत्र अपने हस्ताक्षर से महिलाओं को दिए। चुनाव के समय आपसे वादे किए जाते हैं, लेकिन जो वादा करता है, उसकी खुद की आस्था उसमें नहीं होती है। उनको पूरा करने की कोशिश नहीं होती। आज मैं संस्कारधानी की धरती पर खड़ी होकर आपको पुरानी राजनीति की याद दिलाना चाहती हूं। हमारे नेता जो कहते थे, वो करके दिखाते थे। सबकुछ न्योछावर करके आपके लिए दिन-रात एक करते थे। अब घोषणाएं की जाती हैं। पूरा नहीं किया जाता।

उन्होंने इस मौके पर मतदाताओं को पांच गारंटी दी। उन्होंने कहा कि आज मैं कुछ गारंटी दे रही हूं। वे गारंटी जो हम शत-प्रतिशत पूरा करेंगे। यह मेरा वादा है। यही वादा हमने कर्नाटक में किया। वहां की सरकार ने आते ही बिल पास कर दिया। हर महीने महिलाओं को 1500 रुपये दिए जाएंगे। गैस सिलेंडर 500 रुपये का मिलेगा। 100 यूनिट बिजली फ्री और 200 यूनिट हाफ होगी। मध्य प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे। किसान कर्जमाफी का काम पूरा करेंगे।

सेल्फी का प्यार बना मौत का कारण, नदी किनारे फोटो खींच रही महिला और होने वाली पुत्रवधू पानी में डूबे
जबलपुर के भेड़ाघाट में शुक्रवार को दोपहर 3:30 मिनट पर घाटकॉपर वेस्ट की गंगावाडी में राणे वाली हंसाबेन सोनी और उनके परिवरकी होने वाली पुत्रवधू 22 वर्षीय रिद्धी पीठडिया जो की नदी किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। अचानक ही पानी के एक जोरदार प्रवाह के बीच आकर दोनों पानी में बह गए। पानी में डूब जाने के कारण दोनों की मृत्यु हुई थी। दोनों की मौत की खबर सुनकर पूरे परिवार में मातम फ़ेल गया है।

विस्तृत जानकारी के अनुसार, 53 वर्षीय हंसाबेन और उनका पुत्र अपनी होने वाली बहू रिद्धी के साथ मुंबई से जबलपुर घूमने गए थे। इसके बाद सभी मिलकर भेदाघाट घूमने गए। दोपहर के करीब 3:30 मिनट पर जब हंसाबेन रिद्धी के साथ मिलकर एक खड़क पर खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे, तभी पीछे से पानी का जोरदार प्रवाह आया, जिसमें दोनों का संतुलन बिगड़ा और वह नर्मदा नदी के पानी में गिर गए। घटना के बारे में बात करते हुये जबलपुर के तिलवारा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुये बताया की स्थानीय तैराकों ने हंसाबेन के शव को तो तुरंत ही ढूंढ निकाला था, हालांकि उनकी होने वाली बहु का शरीर काफी दूर बह गया था। जिसके चलते वह उसे ढूंढ नहीं पाये थे। हालांकि दूसरे दिन सुबह रिद्धी की लाश पंचवटी घाट के पास से मिल आई थी।

रिद्धी के पिता और सोनी परीवार के सदस्य हंसाबेन और रिद्धी के शव को हासिल करने के लिए जबलपुर पहुंचे है। सोनी परिवार के करीबी अतुल ठक्कर के अनुसार, दोनों की लाश को एम्ब्युलंस में घाटकॉपर लाया जाएगा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।