Akhilesh Yadav - Loktej

2027 के उप्र चुनावों में भी ‘इंडिया’ गठबंधन जारी रहेगा: अखिलेश यादव
प्रयागराज, 20 अप्रैल (भाषा) समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह वक्फ (संशोधन) कानून के जरिए माफिया की तरह जमीन हड़पने की कोशिश कर रही है।

यादव ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों में "पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) राज्य से भाजपा को उखाड़ फेंकेगा।"

जब उनसे ‘इंडिया’ गठबंधन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने दोहराया, "‘इंडिया’ गठबंधन (मौजूदा) है और रहेगा।"

उन्होंने कहा, "भाजपा वक्फ संशोधन कानून लेकर आई है ताकि वह जमीन छीन सके। जहां भी उन्हें जमीन दिखती है, वे उस पर कब्जा कर लेते हैं।" उन्होंने भाजपा को "भू-माफिया पार्टी" करार दिया।

यादव ने सत्तारूढ़ पार्टी पर नोटबंदी और जीएसटी (माल एवं सेवा कर) के जरिए लोगों का पैसा छीनने और आरक्षण के अधिकार को कम करने का आरोप लगाया।

यादव ने प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन के संबंध में भाजपा की कार्यप्रणाली की भी आलोचना की तथा वादा किया कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो "कुप्रबंधन" की जांच कराई जाएगी।

सपा प्रमुख ने दावा किया कि सरकार ने घटना के दौरान हताहतों की संख्या और वित्तीय लाभ के बारे में गलत आंकड़े दिए, और आरोप लगाया कि जनवरी में भगदड़ के दौरान ड्रोन और सीसीटीवी निगरानी विफल रही।

यादव ने दावा किया, “जिस समय (भगदड़ के समय) ड्रोन और सीसीटीवी की सबसे अधिक जरूरत थी, उस समय ये या तो बंद थे या बंद करा दिए गए थे। इन्होंने संगम नोज पर भगदड़ में मारे गए लोगों की सही संख्या नहीं बताई और मृत्यु के कारण बदलने के लिए परिजनों पर दबाव बनाया।”

राणा सांगा पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन के बयान को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा, “जो इतिहास एक दूसरे को ऊंच- नीचा दिखाए, जो इतिहास हमारी प्रगति को रोकता हो, उस इतिहास को इतिहास ही रहने देना चाहिए।”

सपा प्रमुख ने संवाददाता सम्मेलन में प्रयागराज महाकुंभ 2025 को लेकर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर स्वयं द्वारा दिए गए सुझावों को एक पुस्तिका के रूप में तब्दील कर पत्रकारों को उपलब्ध कराया। साथ ही उन्होंने 2013 में हुए प्रयागराज कुंभ मेले को लेकर हावर्ड विश्वविद्यालय द्वारा किए गए अध्ययन की रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई।

अखिलेश यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने प्रयागराज आए थे।

सपा प्रमुख ने सरकार से किया महाकुंभ मेले की अवधि बढ़ाने का आग्रह
लखनऊ, 15 फरवरी (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार से प्रयागराज में आयोजित किए जा रहे महाकुंभ मेले की अवधि बढ़ाने का आग्रह किया।

यादव ने लखनऊ में पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोग आंकड़ों में भी लगातार झूठ बोलते हैं। हमारी जानकारी के अनुसार, अब तक 60 करोड़ लोग महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं, लेकिन सरकार इसका खुलासा नहीं कर रही है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘सरकार जानबूझकर कम आंकड़े बता रही है, ताकि कल अगर कोई प्रशासनिक या प्रबंधन पर अध्ययन करना चाहे तो कहीं उनकी विफलता, उनके कुप्रबंधन के बारे में जानकारी न मिल जाए।’’

महाकुंभ की अवधि बढ़ाने की मांग करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम सरकार से अपील करते हैं कि कई बुजुर्ग जो 65 साल से ज्यादा उम्र के हैं वे संगम में स्नान नहीं कर पाए हैं। वे स्नान करना चाहते हैं और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भाग लेना चाहते हैं।’’

गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के संगम पर आयोजित महाकुंभ 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के अवसर पर पहले बड़े स्नान के साथ शुरू हुआ था और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर समाप्त होगा।

सरकार के डिजिटल महाकुंभ के दावों पर निशाना साधते हुए सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘सरकार ने कहा कि उसने ड्रोन तैनात किए हुए हैं और ड्रोन की मदद से कई कार्यक्रम आयोजित किए, लेकिन ड्रोन का इस्तेमाल वहां नहीं किया गया जहां होना चाहिए था। सरकार ने डिजिटल कुंभ की बात की, लेकिन अब तक संख्या नहीं बता सकी।’’

सपा प्रमुख ने पुलिस की कमिश्नर प्रणाली की कथित विफलता का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘कमिश्नरी प्रणाली (पुलिस की) की सबसे बड़ी विफलता तो प्रयागराज में देखी गई है। क्या कोई भूल सकता है कि देश और दुनिया में उत्तर प्रदेश ने कितनी बदनामी कमायी है? प्रयागराज और उसके आसपास 300 किलोमीटर लंबा जाम लगा।’’

यादव ने कहा, ‘‘ये (भाजपा) वही लोग हैं जो कह रहे हैं कि हम विकसित भारत का सपना देख रहे हैं। इस आयोजन ने उनके विकसित भारत के दावों और उनके द्वारा बनाए जा रहे बुनियादी ढांचे की पोल खोल दी है। और ये लोग अपनी पोल खुलने से डर रहे हैं तथा मीडिया सेल पर हमला कर रहे हैं।’’

राज्य सरकार द्वारा आयोजित निवेशक सम्मेलन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने सम्मेलन आयोजित कराया, उनमें समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये गये, लेकिन बाद में उन्होंने (सरकार ने) कोई औद्योगिक नीति नहीं बनाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसका नतीजा यह है कि आपको सरकार की वेबसाइट पर इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिलेगी। जब आपने कोई औद्योगिक नीति नहीं बनाई, बजट में कुछ शामिल नहीं किया तो इसका मतलब है कि आप खुद ही मान रहे हैं कि यहां निवेश नहीं आया।’’

समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बारे में पूछे गये एक सवाल पर यादव ने कहा, ‘‘पार्टी ने उन्हें नयी (व्यापार सभा के अध्यक्ष की) जिम्मेदारी दी थी। पार्टी की तरफ से उन्हें सरकार की विफलताओं, व्यापारियों की समस्याओं को उजागर करना था। वह व्यापारियों की समस्याओं को लेकर अपनी बात रख रहे थे कि सरकार व्यापारियों को धोखा दे रही है, व्यापारियों को निवेश के लिए बुलाया जा रहा है और उनका बिल्कुल भी सम्मान नहीं किया जा रहा है, व्यापारी जीएसटी से परेशान हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब तक व्यापारी जीएसटी को समझेंगे तब तक सरकार जीएसटी वसूलने का तरीका बदल देगी। जीएसटी, सरकार की मुनाफाखोरी की नीतियों और चुनावी बांड के कारण मुझे और आपको महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। अग्रवाल ने ये सवाल उठाये, लेकिन (हमें) नहीं पता कि सरकार को समाजवादी मीडिया प्रकोष्ठ से क्या परेशानी है?’’

कांग्रेस की तरह भाजपा भी हो जाएगी खत्म, विपक्षी गठबंधन के प्रयास जारीः अखिलेश यादव
इंदौर, 14 अप्रैल (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू हुए। यहां उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि समय के साथ कांग्रेस खत्म हो गई, भाजपा भी हो जाएगी। देश में विपक्षी गठबंधन के प्रयास जारी हैं, इसके लिए विभिन्न मुख्यमंत्री मिलकर जुटे हुए हैं।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपनी भूमिका खुद तय करनी है, कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय पार्टी है। यह उन्हें ऑपर्च्युनिटी मिली है कि जो क्षेत्रीय दल जहां मजबूत हो वहां उनके साथ खड़े हो और भाजपा से मुकाबला करें। उन्होंने कहा कि आगे राहुल गांधी की क्या भूमिका होगी, ये कांग्रेस को तय करना है। कांग्रेस बड़ी पार्टी है। हम सलाह नहीं दे सकते। राहुल गांधी जी ने पैदल यात्रा की तो अपने विवेक से की।

अखिलेश यादव ने कहा कि ईडी और सीबीआई पर भाजपा वही रास्ता अपना रही, जो कांग्रेस ने अपनाया था। कांग्रेस खत्म हुई। भाजपा भी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भेदभाव नहीं करता, जो भी आता है अपना लेते हैं, इसलिए पड़ोसी प्रदेश के मुख्यमंत्री उप्र आते हैं क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री बनना होता है। उन्होंने कहा कि एनकाउंटर में धर्म और जाति देखी जा रही है। हम किसी अपराधी का पक्ष नहीं ले रहे हैं, सवाल उठा रहे हैं कि फर्जी एनकाउंटर न हो। मुरैना के लड़के का जो अग्निवीर भर्ती में आया उसे पुलिस ने मार दिया। यादव के अनुसार कोर्ट ऐसे एनकाउंटर में अधिकारियों पर एफआईआर का आदेश दे चुकी है।

उन्होंने कहा कि योगीजी कहते हैं चुनाव विकास से नहीं जीते जाते। आपके यहां मैंने देखा, मेट्रो के पीलर खड़े हो रहे हैं, हमारे लखनऊ में पांच मेट्रो हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के एक्सप्रेस वे और मेट्रो की तारीफ करते हुए कहा कि योगीजी गोरखपुर और पीएम के क्षेत्र में भी मेट्रो नहीं ले जा सके और जहां काम चलने वाला था, वह भी बंद हो गया। उन्होंने चुनाव को लेकर कहा कि हम पूरी तैयारी से चुनाव लडेंगे जिसमें हम संविधान, कमजोर वर्ग को न्याय, बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई पर चुनाव लड़ेंगे।

इससे पहले अखिलेश यादव ने मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के अध्यक्ष जयंत चौधरी व भीम आर्मी चीफ (आसपा अध्यक्ष) चंद्रशेखर आज़ाद के साथ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जन्मस्थली महू पहुंचकर उन्हें अर्पित की पुष्पांजलि। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि "बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने हमें संविधान दिया और आज उस संविधान के ऊपर खतरे मंडरा रहे हैं। एक-एक करके संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है, संविधान को खत्म करने के लिए सरकारें काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी अच्छा काम करना चाहते हैं लेकिन अच्छे अधिकारियों को यह सरकार काम नहीं करने दे रही है। सबसे ज्यादा फेक एनकाउंटर की नोटिस यूपी सरकार को क्यों आए ? सबसे ज्यादा कस्टोडियल डेथ यूपी में क्यों है ? उत्तर प्रदेश फेक एनकाउंटर में नंबर वन है, कस्टोडियल डेथ में नंबर वन है। नेशनल ह्यूमन राइट ने नोटिस दी हैं।

उन्होंने कहा कि आज भी सरकार के पास रोजगार, महंगाई का जवाब नहीं है। जो इंफ्रास्ट्रक्चर बनता है जिससे खुशहाली आती है उसका जवाब नहीं है। उद्योगपति भारत छोड़कर भाग रहे हैं, बैंक खत्म हो रही है, उसका जवाब नहीं है।" अखिलेश यादव ने कहा कि देश में बदलाव हो और देश की जनता बदलाव चाहती है। मध्य प्रदेश में कितनी सीटों पर समाजवादी पार्टी द्वारा चुनाव लड़े जाने को लेकर कहा कि सवाल अभी सीटों का या राजनीति का नहीं है। आज संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर जी की जयंती है। उनके जन्मस्थली महू में जाकर बाबा साहब आम्बेडकर को पुष्प अर्पित करने के लिए आया हूं।

अखिलेश ने दलितों को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में रहेगी, संविधान को खतरा रहेगा। 'बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने हमें संविधान दिया और आज उस संविधान के ऊपर खतरे मंडरा रहे हैं। एक-एक करके संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है, संविधान को खत्म करने के लिए सरकारें काम कर रही है।' इस दौरान जन्मस्थली समारोह स्थल पर कुछ महिलाएं लाडली बहना योजना की तख्तियां लेकर खड़ी थीं। इन्हें देखकर अखिलेश यादव रुक गए। उन्होंने महिलाओं से कहा कि इसे दो हजार रुपये होना चाहिए। बाद में अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा कि इसे 6 हजार रुपये होना चाहिए। साथ ही ऐलान कर दिया कि हमारी सरकार आएगी तो हम लाडली बहनों को 6 हजार रुपए देंगे।

उत्तर प्रदेश : ‘हम आपकी चाय नहीं पियेंगे!” जानिए पुलिस अधिकारियों को क्यों ऐसा कह गये अखिलेश यादव
‘हम आपकी चाय नहीं प‍िएंगे। कहीं आप ने हमे चाय में जहर म‍िलाकर दे द‍िया तो।’ ये शब्द हैं समाजवादी पार्टी के मुख‍िया और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अख‍िलेश यादव के। अब सवाल है कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा, तो हम बताते है आपको कि अखिलेश ने ऐसा क्यों और किससे कहा!

दरअसल, हुआ ऐसा कि समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल का संचालन करने वाले कार्यकर्ता मनीष जगन पर सपा के ट्विटर हैंडल से अभद्र टिप्पणी करने और सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास के आरोप हजरतगंज और जानकीपुरम कोतवाली में मुकदमें दर्ज हुए थे। आज सुबह पुलिस ने इस मामले में जगन गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश जगन गिरफ्तारी के व‍िरोध मे पुलि‍स मुख्‍यालय में धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

जानिए क्या है मामला, क्यों चाय पीने से इंकार करने लगे पूर्व मुख्यमंत्री

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री को पुलिस मुख्यालय में देख पुल‍िस अध‍िकार‍ियों ने उनसे चाय के ल‍िए पूछा। बस फिर क्या था इस सवाल के जवाब में अख‍िलेश ने चाय पीने से मना तो कर ही द‍िया पर आगे उन्होंने कहा ‘हम आपकी चाय नहीं प‍िएंगे। कहीं आप ने हमे चाय में जहर म‍िलाकर दे द‍िया तो।’ हालांकि ये उन्होंने व्यंग्यात्मक तरीके से कहा था, जिसे वहां मौजूद अध‍िकारी समझ गये और उनकी बात पर मुस्‍कुराने लगे।

#WATCH समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय में चाय पीने से इंकार किया।

उन्होंने कहा,"हम यहां की चाय नहीं पियेंगे। हम अपनी (चाय) लाएंगे, कप आपका ले लेंगे। हम नहीं पी सकते, ज़हर दे दोगे तो? हमें भरोसा नहीं। हम बाहर से मंगा लेंगे।"

(वीडियो सोर्स: समाजवादी पार्टी) pic.twitter.com/zwlyMp8Q82

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2023

आगे अख‍िलेश बोले ‘हां! हमे आप लोगों पर ब‍िलकुल भी भरोसा नहीं है। हम चाय अपनी मंगवाएंगे और कप आपका ले लेंगे। या तो हम अपनी चाय लाएंगे तब प‍िएंगे या बाहर की प‍िएंगे। आप अपनी चाय प‍ियो हम अपनी चाय प‍िएंगे।’ हालांकि भले ही ये बात अधिकारियों को मजाक लग रही थी पर इसके बाद अख‍िलेश ने वहां खड़े एक युवक से बाहर से चाय लाने को कहा।

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी पुलिस मुख्यालय, लखनऊ पहुंचे।

मुख्यालय में कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं। pic.twitter.com/1e2qI4slsA

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 8, 2023

उत्तर प्रदेश : मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश में चुनाव होने वाले है और इस दौरान मोहम्मद अली जिन्ना का कई बार जिक्र किया जा चुका है। जिन्ना के नाम ने न केवल राजनीतिक समीकरण बदले हैं बल्कि कई मुद्दों पर विवाद भी खड़ा किया है। फिर अब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने बिना नाम लिए यूपी की जनता को संदेश दिया।

आपको बता दें कि सीएम योगी ने साफ कर दिया है कि सरदार पटेल और जिन्ना का नाम एक साथ नहीं लिया जा सकता। एक ने देश को जोड़ने का काम किया तो दूसरे ने देश को बाँट दिया। योगी कह रहे हैं कि यूपी की जनता ऐसे शर्मनाक बयानों को खारिज करे। आगे कहा, ऐसे लोगों की मानसिकता को समझिए, ये किस तरह के लोग हैं जो सरदार और जिन्ना को आपस में जोड़ रहे हैं। सरदार हमारे राष्ट्रीय नायक हैं जबकि जिन्ना वो जिसने भारत को टुकड़े-टुकड़े कर दिया था।

वहीं योगी के इस हमले का जवाब देते हुए हुए अखिलेश ने उन्हें किताब पढ़ने और इतिहास को ठीक से समझने की सलाह दी। हालांकि इसका जवाब सीएम योगी ने पहले ही तैयार कर लिया था। इसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा "लोग नायक और देशद्रोही के बीच के अंतर को नहीं समझते हैं क्योंकि उन्हें उचित प्राथमिक शिक्षा नहीं मिली है!"

इसके अलावा, योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों के दौरान हुए दंगों के बारे में भी विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि पहले त्योहारों के दौरान हिंसा होती थी, लोगों की आस्था से खेला जाता था लेकिन अब अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की रणनीति अपनाई जा रही है।