Panipat - Loktej

दुःखद : सिलेंडर गैस हादसे में परिवार के 6 लोगों की मौत, मृतकों में 4 बच्चे
हरियाणा के पानीपत जिले में आज सुबह सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण एक ही परिवार के 6 लोगों की मृत्यु हो गई जिसमें से 4 बच्चे थे।

जानकारी के मुताबिक सुबह जब इन्होंने गैस जलाया तो धमाके से आग लग गई। पूरे कमरे में गैस फैली हुई थी। वे लोग दरवाजा खोल नहीं पाए, जलने और दम घुटने के कारण उनकी मृत्यु हुई। मरने वालों में दंपती समेत उनकी दो बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। शवों को मोर्चरी भेज दिया गया है। आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।

मृतक पानीपत तहसील कैंप इलाके में किराए पर रहता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।

ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते हुआ प्यार, शादी करने 1650 किलोमीटर की दूरी तय कर पानीपत पहुंची युवती तो हुआ कुछ ऐसा
कोरोना महामारी के दौरान ऑनलाइन गेमिंग काफी प्रचलित हुआ था। उसमें भी खास कर के ऑनलाइन लूडो ने तो हर घर में अपना स्थान जमा लिया था। ऐसे भी कई मामले सामने आए है की ऑनलाइन गेम के दौरान ही कई लोगों के दिल मिल गए और उन्होंने शादी कर ली हो। कुछ ऐसा ही एक मामला आया है पानीपत से, जहां एक युवती जो की एक युवक के साथ लूडो खेलते-खेलते प्यार में पड़ गई और उससे शादी करने के लिए वह पानीपत के लिए निकल गई। दोनों ने शादी करने के निर्णय भी ले लिया। हालांकि दोनों की सहमति के बाद भी उनकी शादी रुक गई।

विस्तृत जानकारी के अनुसार, मूल रिप से उत्तरप्रदेश के 20 साल से पानीपत में रहने वाले परिवार के लड़के को ऑनलाइन गेमिंग के दौरान ही बिहार के बेगूसराय की और फिलहाल उड़ीसा में रहने वाली लड़की के साथ प्यार हो गया था। लड़की ने अपने पिता से इस बारे में बात की पर उन्होंने कम से कम दो साल शादी करने से इंकार कर दिया। माता-पिता के मना करने पर लड़की अपनी बड़ी बहन को बताकर, घर से कुछ पैसे लेकर दो अक्टूबर को करीब 1650 किलोमीटर की दूरी तय करके पानीपत आ पहुंची।

यहाँ रेल्वे स्टेशन से लड़का उसे अपने घर ले आया था। लड़के की और से उसके परिजनों ने लड़की के परिवार वालों से बात की तो उन्होंने वहाँ आने में अपनी असमर्थता दिखाई। सोमवार को जब दोनों की शादी हो रही थी, तभी किसी ने पुलिस में लड़के के नाबालिग होने की शिकायत दर्ज करवाई। शादी के मंडप में पहुँचकर पुलिस ने दोनों के आधार कार्ड देखने के लिए मांगे। जिसमें लड़के की आयु 20 साल आठ महीने और लड़की की आयु 19 साल निकली।

हालांकि परिवार वालों ने बताया की आधारकार्ड पर उनकी जन्म तारीख सही नहीं है, ऐसे में पुलिस ने दूसरे डोक्यूमेंट्स मांगे तो वह उसे दिखा नहीं सके। इसके चलते पुलिस ने उनकी शादी पर रोक लगवा दी है। साथ ही वर पक्ष को सूचित किया है की दो-तीन दिन मे ही दोनों के आयु प्रमाणपत्र लेकर वह दिखाने के लिए आए। फिलहाल लड़की को लड़के के घर पर ही रखा गया है।