Bareilly - Loktej

बरेली में दस साल की बच्ची की हत्या के दोषी उसके माता-पिता और बुआ को उम्रकैद की सजा
बरेली (उप्र), 22 फरवरी (भाषा) बरेली जिले की एक अदालत ने दस साल की बच्ची की हत्या के दोषी उसके माता-पिता और बुआ को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) सचिन कुमार जायसवाल ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जायसवाल ने बताया कि सुनवाई पूरी करने के बाद शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टचार निवारण अदालत संख्या-6) अरविंद कुमार यादव ने तीनों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई और 90 हजार रुपये जुर्माना लगाया।

उन्होंने बताया कि अगस्त 2020 में अवैध संबंधों को उजागर करने की धमकी देने पर दस साल की किशोरी के माता-पिता और बुआ ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को घर में ही दफना दिया। बुआ के बेटे ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई और अपनी मां और मामा-मामी के विरुद्ध अदालत में गवाही दी।

जायसवाल ने बताया कि आरोपियों के परिवार में अवैध संबंधों का मामला था और बच्ची हमेशा इसका विरोध करती थी और पूरे प्रकरण का खुलासा करने की धमकी देती थी, इसलिए बच्ची को रास्ते से हटा दिया गया।

जायसवाल ने बताया कि वारदात की प्राथमिकी मृतका के फुफेरे भाई 17 वर्षीय सेरामऊ निवासी सूरज ने बरेली जिले के थाना इज्जत नगर में 20 अगस्त 2020 को हत्या समेत संबंधित धाराओं में दर्ज कराई थी।

सूरज ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र करीब 17 वर्ष है और वह बचपन से ही अपने मामा के घर रहता है।

सूरज ने यह आरोप लगाया था कि उसके मामा रवि बाबू व उसकी मां राधा देवी व मामी रितु एक कमरे में उसकी ममेरी बहन काजल (10) के शव को गड्ढा खोदकर उसमें दबा रहे थे।

सूरज के मुताबिक, जब उसने पूछा कि काजल को क्या हुआ है? उसे क्यों गड्ढे में दबा रहे हो? इस पर मामा-मामी ने बताया कि तख्त से अचानक गिरने से काजल की मृत्यु हो गई है, इसलिए उसके शव को यहां दबा रहे हैं।

मगर इसे बात से सूरज सहमत नहीं हुआ। घटना के तीसरे दिन सूरज इज्जत नगर थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी कहानी बताई। उसके शिकायती पत्र के बाद पुलिस ने बच्ची का शव कमरे के अंदर के गड्ढे से बरामद कर लिया।

एडीजीसी सचिन जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि किशोरी की कलाई की हड्डी दो जगह से टूटी थी और उसके शरीर पर चोट के आठ निशान थे।

पुलिस ने विवेचना पूरी कर अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। मामले में सात गवाह अदालत में पेश हुए और सुनवाई पूरी होने के बाद शुक्रवार को सजा सुनाई गई।

बरेली में बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र लेने जा रहे दो छात्रों की बस से कुचलकर मौत
बरेली (उप्र) 21 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र लेने जा रहे दो छात्रों को एक बस ने कुचल दिया जिससे दोनों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तर) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि यह हादसा भोजीपुरा थाना क्षेत्र में अग्ररास रोड पर रामियापुर गांव के पास हुआ, जब एक स्कूली बस ने बाइक सवार छात्रों को टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि यह बस एक बारात से लौट रही थी और इसी दौरान यह दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और पुलिस ने बस को जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में मृत छात्रों की पहचान अर्जुन (15) और मनोज (16) रूप में हुई है और दोनों भोजीपुरा थाना क्षेत्र के रामियापुर के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

उत्तर प्रदेश: बरेली में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत
बरेली, आठ फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि रिठौरा कस्बे में हुई इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले एक युवक की एक दिन पहले ही शादी हुई थी और वह अपने एक दोस्त के साथ मिठाई लेकर घर लौट रहा था कि तभी ये हादसा हो गया।

पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना उस समय हुई, जब 25 वर्षीय सतीश अपने रिश्तेदारों के साथ बोलेरो कार से शुक्रवार शाम को बरेली शहर से मिठाई लेकर वापस लौट रहा था।

पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण सतीश की कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई, जिससे कार में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, घायलों में से सतीश और उसका दोस्त विजनेस यादव (24) की अस्पताल में शुक्रवार देर रात तीन बजे के करीब मौत हो गई जबकि अन्य लोगों का इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शनिवार अपराह्न शव परिजन को सौंप दिया गया।

हाफिज गंज थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है और दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

उन्होंने बताया कि सतीश की बृहस्पतिवार को स्वाति से शादी हुई थी।

बरेली : ठेलेवालें ने कलाई पर गुदवाया महिला ग्राहक का नाम, अपनी प्रेमिका बता कर करने लगा परेशान
आजकल महिलाओं के साथ बदसलूकी और उत्पीड़न के कई मामले सामने आते ही रहते है। ऐसा ही एक मामला बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में सामने आया है जहाँ एक चाट का ठेला लगाने वाले ने अपने एक ग्राहक महिला का नाम अपनी कलाई पर गुदवा क्र उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इसके बाद ठेलेवाले ने बहाने से अपनी महिला ग्राहक का मोबाइल नंबर और फोटो भी हासिल कर वायरल कर दिया।

आपको बता दें कि मामले का पता चलने पर आरोपित के घर जाकर विवाहिता महिला ग्राहक ने पति के साथ विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ अभद्रता और बदसलूकी की। इसके बाद सारी जानकारी पुलिस को दी गई और फिर  पुलिस ने आरोपित समेत परिवार के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस में दी शिकायत में बारादरी थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया कि ससुराल के सामने ही चाट का ठेला लगाने वाला आरोपी बुखारपुरा मठिया निवासी है और उसका नाम वीरेंद्र प्रजापति है। घर के सामने ठेला होने के कारण महिला अपने बेटे को टिक्की-बताशे खिलाती थी। इसी दौरान आरोपित वीरेंद्र से बातचीत होने लगी। आरोपित ने पति से दोस्ती बढ़ाकर एक दिन बहाने से उसका मोबाइल नंबर हासिल कर उसे फोन किया। इनका जवाब देने पर आरोपित ने अपने आप प्रेमिका समझ कलाई पर महिला का नाम गुदवा लिया। यही नहीं इंटरनेट मीडिया पर संपादित फोटो भी वायरल करने लगा। इसकी जानकारी पड़ोसी युवक से मिली तो 29 सितंबर की शाम इंटरनेट मीडिया से फोटो हटाने को कहा। इस पर वीरेंद्र ने परिवार के लोगों के साथ अभद्रता की। बेटे को भी घायल कर दिया।