Navjot Singh Sidhu - Loktej

कोहली कोहिनूर है, वह अभी दो-तीन साल तक और खेलेंगे: सिद्धू
नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) पिछले छह महीनों में विराट कोहली की दृढ़ता और चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ उनके नाबाद शतक को देखकर पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को लगता है कि भारत का यह स्टार बल्लेबाज अगले दो से तीन साल तक खेलना जारी रखेगा।

कोहली ने फॉर्म में वापसी करते हुए वनडे में अपना 51वां शतक जमाया, जिससे भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर छह विकेट से जीत हासिल करके चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

सिद्धू ने जिओ हॉटस्टार पर कहा, ‘‘चरित्र किसी संकट में नहीं बनता है, यह प्रदर्शित होता है। वह जुनूनी खिलाड़ी है और यह शतक देखने के बाद मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि वह अगले दो से तीन साल तक और खेलेगा तथा 10 या 15 शतक और लगाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ किसी के लिए भी अंतिम अग्निपरीक्षा यह है कि वह प्रतिकूल समय से कैसे गुजरता है, वह प्रतिकूल परिस्थितियों को कैसे स्वीकार करता है। पिछले छह महीनों से इतना कुछ चल रहा था कि उन्होंने अपना क्षण चुना। पाकिस्तान के खिलाफ उनके इस शतक को लोग वर्षों तक याद रखेंगे।’’

सिद्धू ने कहा, ‘‘विराट कोहली जैसे क्रिकेटर एक पीढ़ी में एक बार ही पैदा होते हैं। वह कोहिनूर हैं।’’

अदालत ने कैंसर से ठीक होने संबंधी सिद्धू के दावे के विरूद्ध याचिका पर विचार करने से इनकार किया
नयी दिल्ली, चार दिसंबर (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के इस दावे के खिलाफ याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया कि कुछ उपचारों से उनकी पत्नी को चौथे चरण के कैंसर से लड़ने में मदद मिली। न्यायालय ने कहा कि देश में अब भी अभिव्यक्ति की आजादी है।

मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने कहा कि पूर्व क्रिकेटर ने बस अपना विचार व्यक्त किया था और याचिकाकर्ता भी अपना प्रतिदावा करने के लिए स्वतंत्र है।

पीठ ने कहा, ‘‘वह बस अपना विचार रख रहे हैं। पत्रकार वार्ता करके उनके दावे पर जवाब दीजिए। अभिव्यक्ति की आज़ादी का जवाब अभिव्यक्ति की आजादी से दीजिए, न कि कानूनी कार्रवाई या अवमानना ​​के डर से उनकी बोलने की आजादी पर अंकुश लगाकर। इस देश में अब भी बोलने की आजादी है।’’

पीठ ने यह भी कहा, ‘‘आप यह नहीं कह सकते कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगा दिया जाए। आप उनके दावे का जवाब दीजिए। यह हमारा क्षेत्राधिकार नहीं है। यदि आप इस सज्जन के विचारों से सहमत नहीं हैं, तो उनकी बात न सुनें। ऐसी बहुत सी पुस्तकें हैं जो आपको खराब लग सकती हैं, उन्हें न पढ़ें। आपको उन्हें पढ़ने के लिए कौन कह रहा है? अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब यह नहीं है कि उन्हें अदालत में लाकर और अवमानना ​​के डर से रोक दिया जाए।’’

जब उच्च न्यायालय ने यह स्पष्ट कर दिया कि रिट याचिका पर विचार नहीं किया जा सकता है, तब याचिकाकर्ता ने उसे वापस लेने की अनुमति मांगी।

उच्च न्यायालय ने कहा, ‘‘ हम इस पर रिट याचिका पर गौर नहीं कर सकते। हजारों लोग दावा करते हैं कि वे किसी चीज से ठीक हो गये लेकिन इसका यह मतलब तो नहीं है कि आप उनके विरूद्ध कार्रवाई की मांग करेंगे।’’

सिद्धू ने 21 नवंबर को अमृतसर में पत्रकार वार्ता में कहा था कि उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को कैंसर मुक्त घोषित कर दिया गया है और उनके ठीक होने में आहार एवं जीवनशैली में बदलाव की भूमिका है।

उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी के आहार में नींबू पानी, कच्ची हल्दी, सेब साइडर सिरका, नीम के पत्ते, तुलसी, कद्दू, अनार, आंवला, चुकंदर और अखरोट जैसी चीजें शामिल थीं, जिससे वह स्वस्थ हुईं।

जब कैंसर चिकित्सकों ने उनके इस दावे पर सवाल उठाया कि सख्त आहार ने उनकी पत्नी को चौथे चरण के कैंसर को हराने में मदद की, तो सिद्धू ने 25 नवंबर को स्पष्ट किया कि आहार योजना डॉक्टरों के परामर्श से लागू की गई थी और इसे ‘‘उपचार में सहयोगपरक’’ माना जाना चाहिए।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने कहा कि वह कैंसर के शत प्रतिशत इलाज संबंधी सिद्धू के दावे के खिलाफ हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या तुलसी और अश्वगंधा चौथे चरण के कैंसर को पूरी तरह से हरा सकते हैं।

पटियाला में नवजोत सिद्धू के घर की छत पर दिखा संदिग्ध
चंडीगढ़, 17 अप्रैल (हि.स.)। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने पटियाला में अपने घर की छत पर रविवार शाम एक संदिग्ध व्यक्ति के घुसने का दावा किया है। सिद्धू ने पटियाला के एसएसपी तथा पुलिस महानिदेशक को इस संबंध में शिकायत दी है।

नवजोत सिद्धू को जेल जाने से पहले जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई थी। रोड रेज केस में सजा काटने के बाद सिद्धू बाहर आए तो सरकार ने उनकी सुरक्षा में कटौती करके उन्हें वाई प्लस सुरक्षा प्रदान की। सिद्धू ने ट्वीट घटना के बारे में किया है। उन्होंने इसे ‘सुरक्षा में चूक’ बताया। सिद्धू ने कहा कि कंबल ओढ़ा हुआ संदिग्ध व्यक्ति उनके नौकर के शोर मचाने पर फरार हो गया।

इस घटनाक्रम के बाद देररात पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा सिद्धू के आवास पर गए। पुलिस ने सिद्धू के आवास पर लगे सीसीटीवी के फुटेज कब्जे में लिए हैं।

जेल में ‘क्लर्क’ बनेगे नवजोत सिंह सिद्धू, मिलेगा इतना वेतन
हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू को अपने 34 साल पुराने रोडरेज मामले में एक साल की सजा हुई हैं। इसके लिए नवजोत सिंह सिद्धू ने खुद का पटियाला जेल में आत्मसमर्पण कर दिया और अब उन्हें जेल में उन्हें लिपिकीय कार्य के लिए सहायक के रूप में नियुक्त किया गया है। जेल अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सिद्धू ने मंगलवार से जेल में अपना काम शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, नवजोत सिंह सिद्धू क्लर्क के तौर पर दो शिफ्ट में काम करेंगे। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। जेल के नियमों के मुताबिक पहले तीन महीने तक बिना किसी वेतन के प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके बाद उन्हें अकुशल, अर्धकुशल और कुशल कैदियों की श्रेणी में रखा जाएगा। जिसके बाद उन्हें कैटेगरी के हिसाब से 30 से 90 रुपये के बीच सैलरी मिल सकती है।

इस बारे में पंजाब जेल के एक अधिकारी ने कहा कि सिद्धू को एक साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें कागजी कार्रवाई का जिम्मा दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि वह काम के दौरान जेल के रिकॉर्ड को बनाए रखने में मदद करेगा। गौरतलब है कि मेडिकल बोर्ड की सिफारिश पर न्यायिक दंडाधिकारी ने नवजोत सिंह सिद्धू को जेल में स्पेशल डाइट लेने की इजाजत दी है। सिद्धू के वकील एचपीएस वर्मा ने कहा कि सिद्धू खराब स्वास्थ्य और एलर्जी से पीड़ित थे। वे गेहूं की रोटी, तैलीय खाद्य पदार्थ और चाय का सेवन नहीं कर सकते। जिससे उन्हें विशेष आहार की अनुमति दी जानी चाहिए। सिद्धू को ग्रेड 3 लीवर की समस्या और एम्बोलिज्म भी है। उन्होंने समर्थन रिकॉर्ड के साथ सिद्धू का मेडिकल इतिहास भी अदालत में पेश किया। वर्मा ने कहा कि सिद्धू खून के गाढ़ा होने की समस्या की दवा नहीं ले सकते थे, क्योंकि उन्हें विशेष आहार की जरूरत थी।

नवजोत सिंह सिद्धू को सर्वोच्च अदालत ने दिया बड़ा झटका, 34 साल पुराने मामले में दी सजा
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के दिन अच्छे नहीं चल रहे है। आये दिन किसी न किसी विवाद में रहने वाले सिद्धू को अब देश की सर्वोच्च अदालत से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने 1988 के रोडरेज केस में सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू पर फैसला बदलते हुए अब उन्हें  एक साल जेल की सजा सुनाई है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने गैर इरादन हत्या में सिद्धू पर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा लगाये गये तीन साल कैद की सजा को ख़त्म कर उन्हें बरी कर दिया था।

मामले की बात करें तो दिसंबर 1988 में सिद्धू और एक दोस्त ने रोड रेज की घटना में पार्किंग को लेकर हुए झगड़े में पटियाला निवासी गुरनाम सिंह पर हमला किया था जिसमें उनकी मौत हो गई थी। 27 दिसंबर, 1988 को सिद्धू और रूपिंदर सिंह संधू ने कथित तौर पर पटियाला में शेरनवाला गेट क्रॉसिंग के पास सड़क के बीच में अपनी जिप्सी खड़ी की थी। जब 65 वर्षीय गुरनाम सिंह एक कार में मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने उन्हें एक तरफ हटने के लिए कहा। इसके बाद सिद्धू ने सिंह की पिटाई कर दी। उन्होंने कथित तौर पर भागने से पहले सिंह की कार की चाबियां भी फेंक दीं ताकि उन्हें मेडिकल हेल्प ना मिल सके।

बता दें कि मामले में निचली अदालत ने 1999 में सिद्धू को बरी कर दिया था लेकिन पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने फैसला पलटते हुए सिद्धू को गैर इरादतन हत्या का दोषी ठहराया। हाईकोर्ट ने सिद्धू को 3 साल की सजा सुनाई थी लेकिन 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को बरी किया था। 2018 में SC ने 1,000 रुपये के जुर्माने बरी किया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की गई थी जिस पर आज सुप्रीम कोर्ट ने 1 साल की सजा सुनाई है।

मीडिया के साथ बात करते हुये फिसली सिद्धू की जबान, जानें बाद में क्या किया
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और विवाद मानों एक दूसरे के पर्याय बन गए है। एक बार फिर से नवजोत सिंह सिद्धू विवाद में आए है। दरअसल हुआ ऐसा की पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पत्रकारों की मौजूदगी में ही अपशब्द का इस्तेमाल किया था। सिद्धू पत्रकारों के साथ राज्य सरकार द्वारा दिये जा रहे लेबर कार्ड के बारे में बात कर रहे थे, इसी दौरान उनकी जबान फिसली और उनके मुंह से अपशब्द निकल गया।

#WATCH | During a press conference in Chandigarh, Punjab Congress president Navjot Singh Sidhu answers a question on the distribution of Labour Cards by the State Government; uses a cuss word while speaking.

(Note: Abusive language) pic.twitter.com/3ErwNP4pGU
— ANI (@ANI) December 17, 2021

सिद्धू का यह वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सिद्धू ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा की यदि जो राज्य में कांग्रेस की वापसी होती है तो शहरी मजदूरों को रोजगार की गेरंटी दी जाएगी। मनरेगा के मोडेल की तरह ही अब गांवों के अलावा शहरों में भी रोजगारी दी जाएंगी। इसी बीच इंटरव्यू के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुये सिद्धू ने कहा कि उनकी स्कीम अर्बन गेरंटी से जुड़ी हुई है और आज तक ऐसी गेरंटी किसी ने नहीं दी है। इसके बाद सिद्धू गाली देते है और आगे बात करते-करते हंस देते है।

इसके बाद सिद्धू यह कहते है अब तक 25 सालों में सभी ने अमीरों के बारे में ही बात कि है। किसी ने भी मजदूरों का उल्लेख नहीं किया है। हालांकि अब पंजाब मॉडल के तहत उसका उल्लेख किया जाएगा। मजदूरों के लिए उनकी सरकार वेल्फर स्कीम लेकर आएगी।

बीजेपी के निशाने पर सिद्धू, पंजाब को लेकर सिद्धू पर भरोसा नहीं किया जा सकता
कल से पंजाब में सियासी घमासान देखा जा रहा है। पंजाब का सियासी रंग तब बदल गया जब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह कहते हुए सीएम पद से इस्तीफा दे दिया कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान से करीबी संबंध हैं।

इसके बाद तो बीजेपी ने भी सिद्धू को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। बीजेपी के आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय ने कहा है कि नवजोत सिद्धू पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है। साथ ही, पंजाब में ड्रग तस्करी के मामले रोजाना सामने आते हैं। इन सबको देखते हुए नवजोत सिंह सिद्धू पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

आपको बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद भी कह चुके हैं कि सिद्धू के पाक पीएम और सेना से संबंध हैं। हालांकि इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार ने पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि सिद्धू की देशभक्ति पर किसी के लेक्चर की जरूरत नहीं है।