Kochi - Loktej

केरल : एअरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों के साथ इस बुजुर्ग ने किया ‘बम’ वाला मजाक, पहुँच गये जेल
मजाक करना शायद ही किसी को नापसंद हो. हर कोई हंसी मजाक करता रहता है पर कभी कभी एक मामूली सा मजाक बहुत भारी पड़ सकता हैं, इसका एक जीवंत उदाहरण कोच्ची में देखने को मिला जहाँ एक दंपति मात्र एक मजाक के कारण जेल पहुँच गया. दरअसल कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जांच के दौरान जब सुरक्षाकर्मियों ने चेक-इन काउंटर पर जब उनसे पूछा कि उनके सामान में क्या है? इस पति ने मजाक में कहा कि बम है। यह सुनकर सिक्योरिटी स्टाफ के बीच हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार केरल में दुबई के रास्ते ऑस्ट्रेलिया में अपनी बेटी से मिलने जाने वाले एक बुजुर्ग दंपति शनिवार तड़के हवाई अड्डे पर पहुंचा था। चेकिंग के दौरान जब उनसे उनके सामान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मस्ती में बम होने की बात कही। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया. दरअसल भले ही ये बातें मजाक हों लेकिन हवाई अड्डों पर यह स्वीकार्य नहीं है। साथ ही कपल और स्टाफ के बीच हुई बातचीत टर्मिनल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई।

गौरतलब है कि व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में थाने की जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस बारे में पुलिस अधिकारी ने कहा कि केरल पुलिस अधिनियम की धारा 118 बी यानी जानबूझकर अफवाहें फैलाना या पुलिस, फायर ब्रिगेड या किसी अन्य आवश्यक सेवा को गुमराह करने के लिए झूठा अलार्म देना के तहत मामला दर्ज हुआ है।

केरल : टीनएजर लड़की ने विख्यात टैटू आर्टिस्ट पर यौन उत्पीड़न का आरोप क्या लगाया कई महिलाएं सामने आ गईं, पुलिस हरकत में
कोच्चि की एक 18 वर्षीय लड़की द्वारा खुद के साथ हुये कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के अनुभव को साझा करने वाली एक सोशल मीडिया पोस्ट फिलहाल काफी वायरल हो रही है। पोस्ट में एक सेलिब्रिटी टैटू कलाकार के खिलाफ आरोप लगाए गए है कि उसने टैटू बनाते समय नाबालिग युवती के साथ यौन उत्पीड़न किया। युवती की पोस्ट वायरल होने के बाद ही अन्य कई युवती और महिलाओं ने भी टैटू कलाकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर आरोप लगाये है। हालांकि पूरे मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं हुई है। वहीं टैटू आर्टिस्ट में वर्तमान में फरार है।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोच्चि के पुलिस आयुक्त सीएच नागराजू ने कहा कि जब उन्होंने सोशल मीडिया के द्वारा यह मुद्दा उठाने वाली पीड़िता से संपर्क किया तो उसने औपचारिक शिकायत दर्ज करने के लिए और समय मांगा। पुलिस तीन अन्य लोगों का ब्योरा जुटा रही है जिन्होंने कलाकार के खिलाफ इसी तरह की शिकायत की है। कई महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने पीड़ितों से अपील की है कि वे सामने आएं और शिकायत दर्ज कराएं ताकि दूसरों के साथ ऐसा न हो।

सोशल मीडिया साइट रेडिट पर अपने कड़वे अनुभव के बारे में बताते हुए नाबालिग युवती ने कहा कि एक हफ्ते पहले वह अपनी पीठ के निचले हिस्से पर टैटू बनवाने के लिए लोकप्रिय स्टूडियो गई थीं। चूंकि स्टूडियो में भीड़ थी, इसलिए उसने कुछ गोपनीयता मांगी। जब आर्टिस्ट टैटू बना रहा था तब कथित तौर पर वह आगे बढ़ने लगा। नाबालिग ने जब इसका विरोध किया, तो उसने उसकी रीढ़ में सुई लगाकर उसके साथ बेरहमी से बलात्कार किया। युवती ने कहा कि उसने कभी नहीं सोचा था कि आदमी में ऐसा कुछ करने का दुस्साहस होगा। वह कुछ भी बोल नहीं पा रही थी। उसे ऐसा लग रहा था कि इतना बेवकूफ होने के कारण वह वहीं मर जाएँ। उसे काफी घृणा हो रही थी।

पोस्ट को अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से साझा किया गया था और कुछ और महिलाएं इसी तरह के अनुभवों की बात कर रही थीं। 23 साल की एक महिला ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में आरोप लगाया कि दो साल पहले जब वह अपनी निचली पसली पर टैटू बनवाने के लिए वहां गई थी तो आरोपी ने उसके साथ इसी तरह से छेड़छाड़ की थी। एक अन्य महिला ने आरोप लगाया कि जब वह अपनी स्तन की दरारों पर टैटू बनवाने गई तो उसके साथ भी छेड़छाड़ की गई थी। पुलिस ने कहा कि आरोपी एक लोकप्रिय टैटू कलाकार है और वह अक्सर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सिनेमा कलाकारों और अन्य वीआईपी के साथ अपनी तस्वीरें साझा करता था। आरोपी के स्टूडियो और घर पर नजर रखी जा रही है। वह फरार है। एक बार औपचारिक शिकायत मिलने के बाद मामले दर्ज किए जाएंगे और हम उसे गिरफ्तार करेंगे। घटना का शिकार हुई युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक पेशेवर कॉलेज में पढ़ती है और उसे अपने माता-पिता से परामर्श करने के बाद शिकायत दर्ज करने के लिए सोचेगी। उसे अभी इस बारे में सोचने के लिए और समय चाहिए और वह इन सबसे होने वाले खराब प्रचार को लेकर काफी अधिक परेशान है। युवती ने बताया कि वह अभी तक इस हादसे के सदमें से बाहर नहीं आ पाई है। पुलिस ने कहा कि वे युवती को औपचारिक शिकायत दर्ज कराने और मेडिकल टेस्ट कराने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

कोरोना हुआ तो पता चला सालों पहले निगली कलम की निब फेफड़े में फंसी पड़ी है!
कई बार बचपन की गलतियाँ व्यक्ति को काफी तकलीफ देती है। बचपन में हुई गलतियों के कारण कई बार व्यक्ति को अपनी पुख्तावस्था में तकलीफ़ों का सामना करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हुआ अलुवा के रहने वाले सूरज के साथ। अलुवा के रहने वाले सूरज जब 14 साल के थे, तब गलती से उन्होंने पेन की निब निगल ली थी, जो की उनके फेफड़ों में फंस गई थी। जिसे डॉक्टरों ने अब जाकर निकाला था। फेफड़ों में फांसी निब के कारण वह सालों तक अस्थमा जैसी बीमारी से पीड़ित रहे।

न्यू इंडियन एक्स्प्रेस में छपी खबर के अनुसार, साल 2003 में जब सूरज नौवीं कक्षा में थे तब सिटी बजाते समय गलती से निब निगल ली थी। जिसके चलते उन्हें कोच्चि के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। हालांकि एक्स-रे में कुछ भी असामान्य सामने नहीं देखने मिला। जिसके चलते उनके परिवार वालों को लगा की पेन की निब पेट से निकल गई है। हालांकि इसके बाद उन्हें फेफड़ों से जुड़ी कई बीमारियाँ हो गई।

खुद को अस्थमा होने का मानकर सूरज एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल अपना इलाज करवाने के लिए भटकते रहे थे। पिछले साल दिसंबर मे वह कोरोना संक्रमित हुये थे, जिससे उनकी स्थिति और भी बिगड़ गई। लगातार खांसी और सांस लेने में तकलीफ़ के कारण उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूरज के शरीर में कोरोना की स्थिति जानने के लिए डॉक्टरों ने उनकी छाती का सिटी स्कैन किया था, जिसमें उन्हें दाहिने फेफड़े के निचले हिस्से में एक लोहे जैसी चीज दिखी। जिसके चलते उन्हें अमृता अस्पताल भर्ती करवाया गया।

अमृता अस्पताल में डॉक्टरों ने बिना सर्जरी के ही उनके फेफड़ों में फंसे निब को निकाल दिया। जिसके लिए उन्होंने ब्रोंकोंस्कोपिक प्रक्रिया का सहारा लिया। डॉक्टरों ने बताया कि पिछले 18 सालों से फेफड़ों में फंसे होने के कारण निब के ऊपर उत्तक का निर्माण हो गया था, जिसे निकालना काफी कठिन हो गया था। हालांकि अंत में डॉक्टरों ने उसे निकाल दिया और एक दिन ओब्सर्वेशन में रखने के बाद सूरज को छुट्टी दे दी गई थी। इस बारे में बात करते हुये सूरज ने कहा कि वह पिछले 18 सालों से सांस और खांसी की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। पर अंत में अब वह खुश है कि उन्हें अब इससे जुड़ी कोई भी परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।