Bharat Ratna - Loktej

दो जनवरी : देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ की शुरुआत
नयी दिल्ली, दो जनवरी (भाषा) कला, साहित्य, विज्ञान, समाज सेवा और खेल जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में असाधारण तथा उल्लेखनीय राष्ट्र सेवा करने वालों को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ प्रदान किया जाता है। दो जनवरी, 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने इस सम्मान को संस्थापित किया था।

शुरू में इस सम्मान को मरणोपरांत देने का चलन नहीं था, लेकिन एक वर्ष बाद इस प्रावधान को जोड़ा गया। इसी तरह खेल के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वालों को भारत रत्न से सम्मानित करने का प्रावधान भी बाद में शामिल किया गया।

दो जनवरी 2021 को संयुक्त अरब अमीरात में एक भारतीय प्रवासी रामकुमार सारंगपाणी ने उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मख्तूम के 15वें ताजपोशी दिवस के मौके पर 8.2 वर्ग मीटर का विशाल शुभकामना पत्र (ग्रीटिंग कार्ड) बनाकर 19वीं बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया।

इसी के साथ दुबई निवासी रामकुमार सारंगपाणी सबसे अधिक विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले यूएई और भारत के पहले व्यक्ति बन गए। सारंगपाणी का शुभकामना पत्र आम शुभकामना पत्र से 100 गुणा अधिक बड़ा है। इसके अंदर दुबई स्थित कलाकार अकबर साहेब द्वारा बनाई गईं शेख मोहम्मद की चित्रकारियों का संकलन है।

इससे पहले सबसे बड़ा शुभकामना पत्र हांगकांग में बनाया गया था, जिसकी लंबाई 6.729 वर्ग मीटर थी।

देश-दुनिया के इतिहास में दो जनवरी की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1757 : रॉबर्ट क्लाइव ने कलकत्ता (अब कोलकाता) पर फिर कब्जा कर लिया।

1954 : देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्‍न की शुरुआत।

1971 : स्कॉटलैंड के ग्लासगो में एक फुटबाल मैच के बाद भगदड़ मचने से 66 फुटबाल प्रेमियों की मौत हो गई।

1973 : जनरल एस.एच.एफ.जे. मानेकशॉ को फील्ड मार्शल के रूप में पदोन्नत किया गया।

1980 : ब्रिटेन के सरकारी उपक्रम ‘ब्रिटिश स्टील कॉर्पोरेशन’ में काम करने वाले एक लाख कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर पचास साल में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल की।

1991 : तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे को अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा दिया गया।

1994 : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच 36 घंटे तक चले संघर्ष में 600 से ज्यादा लोग हताहत।

2001 : कुमोय द्वीप और मात्सु द्वीप से एक-एक पर्यटक नौका पहली बार कानूनी तौर पर ताइवान क्षेत्र से चीन की मुख्य भूमि तक पहुंची।

2004 : पाकिस्तान के इस्लामाबाद में सम्मेलन के दौरान क्षेत्रीय सहयोग के लिए दक्षिण एशियाई सहयोग संगठन के सात देश मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने के प्रस्ताव पर सहमत।

2016 : सऊदी अरब के जाने-माने शिया मौलवी निम्र अल निम्र और उनके 46 साथियों को सरकार ने फांसी की सजा दी। मौलवी ने 2011 के सरकार विरोधी प्रदर्शनों का खुलेआम समर्थन किया था।

2023 : फिलीपींस में बाढ़ से 51 लोगों की मौत।

2021 : ब्रिटेन में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 57,725 मामले सामने आए।

नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री शाह और भाजपा ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम को किया नमन
नई दिल्ली, 27 जुलाई (हि.स.)। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 'मिसाइल मैन' पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि पर आज श्रद्धांजलि अर्पित की है। शाह ने एक्स हैंडल पर लिखा, ''पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।''

उन्होंने लिखा, '' अपनी अंतिम सांस तक युवाओं को मार्गदर्शित करने वाले डॉ. कलाम जी का जीवन कर्मठता, सादगी व संवेदनशीलता का अनूठा संगम था। 'पीपल्स प्रेसिडेंट' के नाम से प्रसिद्ध डॉ. कलाम जी ने विज्ञान से लेकर राजनीति तक, अपने कार्यों से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने यह बताया कि अपने हौसले और अथक मेहनत से किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है। 'मिसाइल मैन' डॉ. कलाम के विचार आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।''

भारतीय जनता पार्टी ने भी उनका भावपूर्ण स्मरण किया है। भाजपा ने एक्स हैंडल पर लिखा है, ''प्रेरणा के प्रतीक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि, जिनकी विरासत मन को प्रज्वलित करती है, सपनों को ईंधन देती है और भारत के भविष्य को आकार देती है।''

केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, इस व्यक्ति को भारत रत्न देने की मांग की
नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर प्रख्यात पर्यावरणविद स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न से सम्मानित करने का अनुरोध किया है। सीएम ने कहा कि जिस समय पर्यावरण संरक्षण का भाव अंतरराष्ट्रीय विमर्श में भी नहीं था, उस समय सुंदरलाल बहुगुणा ने समूचे विश्व पर आने वाले खतरे को भांपते हुए स्वयं को पर्यावरण की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। सुंदरलाल बहुगुणा के द्वारा शुरू किया गया चिपको आंदोलन उत्तर भारत में हिमालय से शुरू होकर दक्षिण में कर्नाटक तक पहुंचा। सीएम ने कहा कि हमने दिल्ली विधानसभा में सुंदरलाल बहुगुणा की तस्वीर लगवाई है, ताकि उनका जीवन और उनके द्वारा पर्यावरण सुरक्षा के लिए शुरू किया गया यज्ञ, दिल्ली के नीति नियंत्रण के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन करता रहे। दिल्ली सरकार की ओर से मेरा अनुरोध है कि स्व सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया जाए। सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न प्रदान करने से इस सम्मान का ही सम्मान होगा।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र में लिखा है कि उत्तराखंड के निवासी और चिपको आंदोलन के लिए मशहूर पर्यावरणविद स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा द्वारा राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान से तो आप परिचित ही हैं। स्व सुंदरलाल बहुगुणा ने अपनी 94 वर्ष की यात्रा इसी वर्ष 21 मई, 2021 को अंतिम सांस लेते हुए पूर्ण की। उनका पूरा जीवन देश व समाज के लिए और मानवता की भलाई के लिए इतने कार्यों से भरा हुआ है कि हम कभी भी उस से उष्ण नहीं हो सकते।

सुंदरलाल बहुगुणा, चिपको आंदोलन के नेता

पत्र में आगे लिखा है कि इस वर्ष हम देश की आजादी के 75 वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। सुंदरलाल बहुगुणा ने अपना बचपन महात्मा गांधी की प्रेरणा से स्वतंत्रता संग्राम में देश को आजाद करने के लिए लड़ते हुए बिताया। आजादी के बाद वे संत विनोबा भावे की प्रेरणा से भूदान और ग्राम स्वराज योजना के कार्यक्रमों में लग गए। जिस समय दुनिया आंख बंद करके पर्यावरण के शोषण में लगी थी और पर्यावरण संरक्षण का भाव अंतरराष्ट्रीय विमर्श में भी नहीं था, उस समय उन्होंने राष्ट्र और समूचे विश्व पर आने वाले खतरे को भांपते हुए स्वयं को पर्यावरण की रक्षा के यज्ञ के लिए समर्पित कर दिया।

सीएम ने पत्र में लिखा है कि हम भारत के लोगों का सौभाग्य है कि हमें मार्गदर्शन देने के लिए सुंदरलाल बहुगुणा जैसा व्यक्तित्व हमारे देश में पैदा हुआ। उनका पूरा जीवन हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। सीएम ने पत्र के माध्यम से अपील करते हुए कहा कि आजादी के 75वें साल में जब हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों और पिछले 25 वर्ष के सफर में राष्ट्र को सही दिशा देने वाले गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित करने का काम कर रहे हैं तो ऐसे में दिल्ली सरकार की और से मेरा अनुरोध है कि सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया जाए।