Coimbatore - Loktej

यूसीसी से किसी धर्म को खतरा नहीं, जन्म से मरण तक परंपराएं रहेंगी सुरक्षित: इंद्रेश कुमार
कोयंबटूर, 17 जुलाई (हि.स.) मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार इन दिनों तमिलनाडु की यात्रा पर हैं। वे वहां मुस्लिम समुदायों के बीच समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के बारे में फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने के लिए निरंतर सभाएं व संवाद कर रहे हैं। कोयंबटूर में ऐसी ही एक सभा में उन्होंने कहा कि एक देश, एक झंडा, एक नागरिकता, एक विधान से किसी को कोई नुकसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में जितनी भी विविधता है, चाहे वह धार्मिक, जातिगत या सांस्कृतिक हों, वह सभी पूरी तरह से सुरक्षित हैं और समान नागरिक संहिता के लागू होने से इन पर कोई फर्क पड़ेगा।

इंद्रेश कुमार ने लोगों को समझाते हुए कहा कि यूसीसी लागू होने से सभी धर्मों के जन्म, जीवन, जलाने अथवा विवाह के किसी भी परंपरा को कोई नुकसान या हानि नहीं होगी। जैसे जो धर्म अपनी परंपराएं निभाता है, वो आगे भी निभाएगा। यह कोरी बकवास है कि हर धर्म के लोगों को जलाया जाएगा, दफनाया नहीं जायेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जहां निकाह होता है वहां निकाह की ही परंपरा रहेगी और जहां सात फेरे लेने की परंपरा है वह अपनी जगह रहेगी। कॉमन सिविल कोड से इनमें कोई परिवर्तन नहीं आएगा।

जिस मंच से इंद्रेश कुमार ने लोगों को संबोधित किया उस समारोह में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं और पुरुष मौजूद थे। वहां उपस्थित मुस्लिम महिलाओं, पुरुषों तथा समाज के अन्य बुद्धिजीवियों ने हाथ उठाकर यह संकल्प लिया कि वे सभी सरकार और विधि आयोग के कदमों का स्वागत करते हुए यूसीसी कानून के लाए जाने के पक्ष में हैं । बैठक की अध्यक्षता मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार ने की। उनके साथ राष्ट्रीय संयोजक विराग पाचपोर, शाहिद अख्तर, गिरीश जुयाल समेत अनेक गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

दरअसल, यूसीसी को लेकर सुझाव, विरोध और समर्थन को लेकर अनेक संगठनों, संस्थानों, दलों, नेताओं और समुदायों के बीच महीने भर से जद्दोजहद जारी है। हर कोई अपने अपने हिसाब से विरोध और समर्थन का दांव आजमा रहा है। जमीअत उलेमा हिंद जैसे कई संगठन "क्यू आर" कोड के जरिए समर्थन जुटाकर इसका विरोध कर रहे हैं तो देश की एकमात्र राष्ट्रवादी मुस्लिम संगठन होने का दावा करने वाला मुस्लिम राष्ट्रीय मंच खुलकर समर्थन करने के साथ ही जनजागरण अभियान चला रहा है। साथ ही साथ लाखों के तादाद में समर्थन भी विधि आयोग तक जुटाने में जुटा है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने भी अपना "क्यू आर" कोड कानून के समर्थन में जारी किया हुआ है।

मंच के राष्ट्रीय संयोजक शाहिद अख्तर ने कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा यूसीसी के पक्ष में बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पिछले कुछ साल से चल रहा है और देखा जाए तो अब तक देशभर में छोटे बड़े 10 हजार से अधिक कार्यक्रम इस पर आयोजित हो चुके हैं। लोगों के भ्रम को दूर करने में मंच महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मीडिया प्रभारी शाहिद सईद ने कहा कि देश की एकता-अखंडता के लिए मिलजुलकर रहने का आह्वान हर तरफ से होना चाहिए। एक देश, एक कानून की मांग का मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने पूर्ण समर्थन किया है और इस संबंध में मंच का मानना है कि जो पार्टियां मुस्लिमों को भड़का रही हैं, उनसे देश के मुसलमानों को सावधान रहना चाहिए।

शादी के बाद नाजायज संबंध रखना पड़ा भारी, चोरी पकड़े जाने के डर से महिला ने की आत्महत्या
शादी के समय तो पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ सात जन्मों तक रहने की कसमें खाते है। पर शादी के बाद जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव कई बार उनकी जीवन की परीक्षा लेते है। ऐसे में कई बार पति-पति के बीच मतभेद भी हो जाते है। जिसके कारण कई बार वह एक-दूसरे का चेहरा देखना भी पसंद नहीं करते। शादी के बाद कई बार पति-पत्नी, शादी के बाद भी अपने साथी के अलावा अन्य किसी के साथ रिश्ते बना लेते है। हालांकि ऐसे रिश्तों का परिणाम कभी भी अच्छा नहीं रहता। तमिलनाडु के कोइम्बतुर से सामने आई है, जहां शादी के बाद के नाजायज संबंधों के कारण दो परिवार तितर-बितर हो गए थे।

न्यूज वैबसाइट iamgujarat.com की रिपोर्ट के अनुसार, कोइम्बतुर में सोमानारु बस स्टेंड के पास अपना खुद का ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला ने आत्महत्या कर ली थी। जिस केस में पुलिस ने महिला के प्रेमी को पकड़ लिया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ब्यूटी पार्लर चलाने वाली परिणीता 41 साल के वी मुथुपंडी के प्यार में पड़ गई थी। जो की निजी कंपनी में काम करता था और पिछले दो सालों से अपनी पत्नी और बच्चों से अलग रह रही थी। पुलिस ने बताया कि पिछले दिसंबर महीने में परिणीता कि पहचान मुथुपंडी के साथ हुई थी। जिसके बाद दोनों एक दूसरे के नजदीक आए थे। भागने के लिए उन दोनों ने एक प्लान बनाया। जिसके चलते मंगलवार को परिणीता ने गंगादेवी ने ब्यूटीपार्लर बुलाकर अपने सारे गहने अपने प्रेमी को दे दिये थे। गहने मिलने के बाद मुथुपंडी ने परिणीता को साड़ी से बांध दिया और उसका मुंह बंद कर उसको जान से मार दिया था।

पुलिस ने बताया कि 39 साल की गंगादेवी जब ब्यूटीपार्लर से वापिस घर आ रही थी तो उसके पति ने ब्यूटीपार्लर जाकर चेक किया। जहां उसने देखा की उसकी पत्नी जमीन पर गिरी पड़ी थी। गंगादेवी ने बताया कि तीन लोगों ने उसकी दुकान में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था और उसके गहने भी चुरा लिए थे। पर गंगादेवी ने अपनी बदनामी के डर से पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी ना देने को कहा। पर पति श्रीनिवासन ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं होगा और वह उसे लेकर दूसरे दिन करुमथमपट्टी पुलिस स्टेशन लेकर गया।

अपनी चोरी पकड़ी ना जाए इसलिए गंगादेवी ने पुलिस स्टेशन में भी झूठ बोला। शिकायत लिखवाकर पुलिस ने जांच के लिए पुलिस की एक टीम को ब्यूटीपार्लर भेजा और सीसीटीवी फुटेज लाने के लिए कहा। इसके बाद परिणीता और उसका पति घर चले गए। हालांकि इसके बाद जब घर में कोई नहीं था तब गंगादेवी ने अपनी जान दे दी। केस को और भी अधिक उलझता देखकर जांच में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी जुड़ गए। गंगादेवी के आत्महत्या करने के बाद पुलिस ने उनकी कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच शुरू की। जिसमें पुलिस को पता चला की गंगादेवी और मुथुपंडी आपस में एकदूसरे के साथ काफी देर तक बात करते थे।

पुलिस ने जब मुथुपंडी को ट्रेस किया तो उसका लोकेशन नीलगिरी जिले के उधगमंडल से मिल आया था। जहां से पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। पूछताछ में पता चला कि मुथुपंडी और गंगादेवी के बीच प्रेम संबंध थे। पुलिस ने बताया कि जब गंगादेवी पुलिस स्टेशन आई तो उसका भांडा फुट न जाये इसलिए उसने झूठ बोला। पर फिर भी उसे डर लग रहा था, जिसके कारण उसने आत्महत्या कर ली। मुथुपंडी के कबूलनामे के अनुसार पुलिस ने उसपर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने बताया कि उन्होंने मुथुपंडी के पास से सारे गहने जप्त कर लिए है और फिलहाल उसे रिमांड पर लिया गया है।