Sikkim - Loktej

सिक्किम में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी, एक दिन में 6,000 से अधिक लोग नाथूला–त्सोमगो पहुंचे
गंगटोक, 28 दिसंबर (भाषा) सिक्किम में सर्दियों के मौसम के दौरान पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है और कई लोकप्रिय पर्यटन स्थल लगभग अपनी पूरी क्षमता तक पर्यटकों से भरे हुए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर सिक्किम के प्रमुख पर्यटन स्थल लाचुंग में होटल और होमस्टे पूरी तरह बुक हैं, जबकि लाचेन और गुरुडोंगमार झील इस वर्ष जून से पर्यटकों के लिए बंद हैं।

पूर्वी सिक्किम में त्सोमगो झील, नाथुला दर्रा और जुलुक जैसे स्थलों पर 22 दिसंबर के बाद भारी भीड़ देखी गई है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 28 दिसंबर को त्सोमगो, बाबा मंदिर और नाथूला पास में कुल 1,516 पर्यटक वाहन पहुंचे। उसी दिन नाथूला पास की यात्रा करने वाले कुल पर्यटकों की संख्या 6,080 थी, जिसमें घरेलू और विदेशी पर्यटक शामिल थे।

आंकड़ों के अनुसार पिछले साल इसी सर्दियों के मौसम में यह संख्या लगभग 5,000 थी।

घरेलू पर्यटकों में 3,418 पुरुष, 1,621 महिलाएं और 874 बच्चे शामिल थे। विदेशी पर्यटकों में 20 पुरुष, 21 महिलाएं और 26 बच्चे थे।

पर्यटन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, पिछले साल की तुलना में मोटरसाइकिल से यात्रा करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई हुई है, जिससे सिक्किम में मोटरसाइकिलों की कमी हो गई है।"

पीएम मोदी ने बाढ़ प्रभावित असम और सिक्किम के मुख्यमंत्री से की बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
नई दिल्ली, 03 जून (वेब वार्ता)। पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूर्वोत्तर राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों से बाढ़ के कारण उत्पन्न हुई स्थिति पर बात की। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला से बात की। इस दौरान उन्होंने भारी बारिश और बाढ़ के कारण उत्पन्न हुई स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने उन्हें हर संभव मदद और समर्थन का आश्वासन दिया।

इससे पहले, सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में हो रही लगातार भारी बारिश पर गहरी चिंता जताई थी।

जे.पी. नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और भाजपा की राज्य इकाइयों और कार्यकर्ताओं को राहत कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का निर्देश दिया है।

नड्डा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश से प्रभावित लोगों के लिए बहुत चिंतित हूं। मैंने भाजपा की राज्य इकाइयों और कार्यकर्ताओं को जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। मैं प्रभावित क्षेत्रों में सभी से आग्रह करता हूं कि वे आवश्यक सावधानी बरतें, अनावश्यक यात्रा से बचें और स्थानीय अधिकारियों की सलाह का पालन करें।”

बीते रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम (हिमंत बिस्वा सरमा), अरुणाचल प्रदेश (पेमा खांडू) और सिक्किम (प्रेम सिंह तमांग) के मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल (अजय कुमार भल्ला) से टेलीफोन पर बातचीत कर बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली थी।

विभिन्न पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकारियों के अनुसार, 29 मई से जारी बारिश और बाढ़ के दौरान हुई 34 मौतों में असम में कम से कम 10 लोग मारे गए, इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में नौ, मेघालय और मिजोरम में छह-छह, त्रिपुरा में दो और नागालैंड में एक व्यक्ति की मौत हुई।

पूर्वोत्तर राज्यों के आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि ये मौतें डूबने, भूस्खलन और जलभराव के कारण हुई हैं।

हिमपात की वजह से नाथूला दर्रे और न्यू बाबा मंदिर नहीं पहुंच पा रहे पर्यटक
गंगटोक, 19 फरवरी (भाषा) सिक्किम के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात के कारण एक प्रमुख सड़क अवरुद्ध हो गई है, जो पर्यटकों को चीन सीमा पर स्थित नाथू ला दर्रे और एक सैनिक के स्मारक न्यू बाबा मंदिर जैसे लोकप्रिय स्थलों तक ले जाती है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

हिमपात मंगलवार देर रात शुरू हुआ और बुधवार सुबह तेज हो गई, जिससे पूर्वोत्तर राज्य में सड़क यात्रा खतरनाक हो गई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और अवरुद्ध मार्गों को साफ करने के लिए काम कर रहे हैं।’’

अधिकारी ने कहा कि पर्यटक, सोमगो झील देखने के बाद, आमतौर पर नाथू ला दर्रे और न्यू बाबा मंदिर की ओर अपनी यात्रा जारी रखते हैं।

जवाहरलाल नेहरू रोड पर बर्फ की परत जमने से यात्रियों और पर्यटकों के लिए नाथूला दर्रे और न्यू बाबा मंदिर का मार्ग अवरुद्ध हो गया है।

हालांकि, लोग सोमगो झील तक यात्रा कर सकते हैं, अधिकारी ने कहा।

करीब 12,313 फीट की ऊंचाई पर स्थित, सोमगो झील, जिसे चांगू झील के नाम से भी जाना जाता है, पूर्वी सिक्किम जिले में एक हिमनद झील है, जो राज्य की राजधानी गंगटोक से लगभग 40 किलोमीटर दूर है। दुनिया की सबसे ऊंची वाहन चलने वाली सड़कों में से एक नाथू ला, सिक्किम और चीन को समुद्र तल से 14,450 फुट ऊंचाई पर जोड़ती है।

न्यू बाबा मंदिर का निर्माण सिपाही हरभजन सिंह की याद में किया गया था, जो 1968 में सीमा पर गश्त करते समय शहीद हो गए थे।

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश का भी अनुमान जताया है।

सिक्किम में वाहन खाई में गिरा, पांच लोगों की मौत
गंगटोक, 17 दिसंबर (भाषा) सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में एक कार के खाई में गिर जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पांच लोगों को लेकर जा रही एक कार रटोमेटी के पास पहाड़ी से लुढ़क कर 500 फुट गहरी खाई में जा गिरी।

स्थानीय लोगों ने सुबह पुलिस को सूचित किया और सभी पांचों लोगों के शव बरामद कर लिए गए।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय वाहन ग्याथांग से अपर चोंगरांग जा रहा था।

मृतक, पश्चिमी सिक्किम के युकसोम-ताशीडिंग निर्वाचन क्षेत्र के अपर अरिथांग के निवासी थे।

भारी हिमपात के कारण सिक्किम में फंसे छह पर्यटकों को बचाया गया
गंगटोक, 30 दिसंबर (भाषा) उत्तरी सिक्कम में भारी हिमपात के कारण फंसे असम के छह पर्यटकों को बचा लिया गया है। ये सभी मोटरसाइकिल से यात्रा कर रहे थे। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रविवार रात को ये पर्यटक मंगन जिले के लाचुंग से करीब 10 किलोमीटर दूर यक्षे में फंस गए थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पर्यटकों को बचाया। सड़कों पर फिसलन होने के कारण मोटरसाइकिलों का चलना असंभव हो गया था।

बचाव अभियान के बाद सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने सोमवार सुबह तक युमथांग घाटी तक सड़क से बर्फ हटा दी। हालांकि, अधिकारियों ने यात्रियों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है क्योंकि सड़कों पर फिसलन है जिससे अभी खतरा बना हुआ है।

अधिकारियों ने यात्रा शुरू करने से पहले सड़क की स्थिति की जांच करने और आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की सलाह दी है।

सिक्किम विश्वविद्यालय ने मासिक धर्म पर छात्राओं को एक दिन के अवकाश की अनुमति दी
गंगटोक, सात दिसंबर (भाषा) सिक्किम विश्वविद्यालय ने मासिक धर्म के दौरान छात्राओं को हर माह एक दिन के अवकाश की अनुमति दी है। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

सिक्किम विश्वविद्यालय छात्र संघ (एसयूएसए) द्वारा पिछले माह एक प्रतिवेदन दिया गया था जिसके बाद सिक्किम विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार लक्ष्मण शर्मा ने चार दिसंबर को इस आशय की अधिसूचना जारी की।

केंद्रीय विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने कहा, ‘‘कुलपति ने सिक्किम विश्वविद्यालय की छात्राओं/महिलाओं को परीक्षाओं को छोड़कर मासिक धर्म पर हर माह एक दिन के अवकाश की अनुमति दी है।’’

पश्चिम बंगाल-सिक्किम सीमा के पास बस के खाई में गिरने से छह लोगों की मौत और 15 घायल
गंगटोक/कालिम्पोंग, 30 नवंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल-सिक्किम सीमा के पास एक बस शनिवार दोपहर को 150 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिससे छह लोगों की मौत हो गई और 15 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि रंगपो सीमा से करीब एक किलोमीटर दूर अंधेरी और अटल सेतु के बीच अपराह्न तीन बजे यह दुर्घटना हुई।

पश्चिम बंगाल के कालिम्पोंग जिले के पुलिस अधीक्षक श्रीहरि पांडे ने बताया कि बस राष्ट्रीय राजमार्ग-10 से रास्ता भटक गई थी जिसके बाद यह तीस्ता नदी के किनारे हादसे का शिकार हो गई। बस सिलिगुड़ी से गंगटोक की ओर जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई। उसने बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है।

उसने बताया कि पहले घायलों को रंगपो के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था और बाद में उन्हें सिक्किम के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया।।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि कई घायलों की हालत बेहद गंभीर है।

उसने बताया कि दुर्घटना के समय बस में सवार यात्रियों में कुछ पर्यटक भी शामिल थे।

‘क्वालिटी’ नाम की यह बस उत्तरी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से रोजाना गंगटोक की ओर आती है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

सिक्किम में भारी बारिश के बीच भूस्खलन में पांच लोग बहे, एक शव बरामद
गंगटोक, 13 जून (हि.स.)। सिक्किम के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। सिक्किम के उत्तरी हिस्से में बुधवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश से मंगन और जांगु क्षेत्र में जान-माल की व्यापक क्षति हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अम्बीथांग और पाकसेप में भारी बारिश के बीच हुए भूस्खलन में कम से कम पांच लोग बह गए हैं जबकि एक शव बरामद किया गया है। जांगु और नामपथांग में भूस्खलन से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। भूस्खलन की चपेट में आकर कई सड़क मार्ग भी टूट गए हैं, जिससे यातायात बाधित हो गया है। सांकलांग में पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। बिजली और मोबाइल नेटवर्क भी प्रभावित हुए हैं। जिला प्रशासन और संबंधित विभाग राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि भूस्खलन से उत्तरी सिक्किम के विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है। उत्तरी जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और संबंधित एजेंसियों से संपर्क कर त्वरित और व्यापक प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। दस जून को भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आज सुबह ईटानगर पहुंचे हैं।

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को मिला प्रचंड बहुमत , 32 में से 31 सीटें जीतकर दोबारा सत्ता पर काबिज
गंगटोक, 02 जून (हि.स.)। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) प्रचंड बहुमत के साथ अपने दूसरे कार्यकाल के लिए सरकार में वापसी कर रहा है। एसकेएम ने विधानसभा चुनाव 2024 में 32 में से 31 सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल की है। विपक्षी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) पार्टी को केवल एक सीट मिली है।

राज्य में 11वें विधानसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। आज (रविवार) सुबह 6 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। वोटों की गिनती शुरू होने के दो घंटे से भी कम समय में यह स्पष्ट हो गया था कि एसकेएम मजबूती के साथ सत्ता में वापसी कर रहा है। 2019 के चुनाव में एसकेएम पार्टी ने सिर्फ 17 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। बाद में एसडीएफ पार्टी के दो विधायक एसकेएम पार्टी में शामिल हो गये। इस साल के चुनाव में एसकेएम पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में आने का लक्ष्य लेकर चुनाव मैदान में उतरी थी, जिसमें वह सफल रही है। मुख्यमंत्री एवं एसकेएम पार्टी के अध्यक्ष प्रेम सिंह तमांग ने भी दो निर्वाचन क्षेत्रों, सोरेंग च्याखुंग और रिनॉक से चुनाव लड़ा और उन्होंने दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की। इसी तरह मुख्यमंत्री की पत्नी कृष्णा कुमारी राई भी नाम्ची सिंगिथांग निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीत गई है।

वहीं राज्य के प्रमुख विपक्षी दल एसडीएफ के लिए विधानसभा चुनाव 2024 बेहद निराशाजनक रहा। एसडीएफ पार्टी के केवल एक उम्मीदवार तेंजिंग नर्बु लाम्टा ने जीत हासिल की। पूर्व मुख्यमंत्री एवं एसडीएफ अध्यक्ष पवन कुमार चामलिंग ने दो निर्वाचन क्षेत्रों, पोकलोक कामरांग और नाम्चेबुंग से चुनाव लड़ा, लेकिन वह दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से हार गए। पिछले 40 साल से लगातार चुनाव जीत रहे और 25 साल तक मुख्यमंत्री रहकर देश में इतिहास रचने में कामयाब रहे चामलिंग को इस बार हार का सामना करना पड़ा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस हार से उनका राजनीतिक भविष्य और एसडीएफ पार्टी का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।

राज्य में गंगटोक जिले के सियारी निर्वाचन क्षेत्र में ही एसकेएम पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। एसकेएम ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कुंगा नीमा लेप्चा को टिकट दिया था जबकि एसडीएफ उम्मीदवार तेंजिंग नर्बु लाम्टा ने इस निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता।

राज्य की एकमात्र संघ सीट को लेकर भी काफी अटकलबाजी हुई थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार पूर्व मंत्री छितेन टाशी भोटिया को सत्तारूढ़ एसकेएम पार्टी के पूर्व विधायक सोनम लामा के लिए एक बड़ी चुनौती माना जा रहा था। हालांकि सोनम लामा की जीत के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया है।

सबकी निगाहें एसडीएफ के बारफुंग विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार भाइचुंग भोटिया पर भी थीं। चुनाव प्रचार के दौरान उनके समर्थकों की भीड़ देख सभी ने भोटिया की जीत की भविष्यवाणी की थी। हालांकि भारतीय फुटबॉल दल के पूर्व कप्तान को इस बार भी हार का सामना करना पड़ा है।

भाजपा ने इस बार 'एकला चलो रे' की नीति अपनाई और अपने दम पर चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरी। इससे पहले, भाजपा ने सत्तारूढ़ एसकेएम पार्टी के समर्थन से उपचुनावों में दो सीटें जीती थीं। हालांकि, इस बार भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकी। प्रदेश भाजपा के सभी दिग्गज नेता चुनाव हार गए हैं।

इसी तरह, सिटिजन एक्शन पार्टी (सीएपी) सिक्किम भी परिवर्तन के विकल्प का दावा करते हुए चुनाव मैदान में उतरी। नई पार्टी होने के बावजूद सीएपी अच्छा समर्थन जुटाने में कामयाब रही। लेकिन सीएपी खाता भी नहीं खोल सकी। प्रदेश कांग्रेस की भी ऐसी ही स्थिति रही।

उल्लेखनीय है कि राज्य विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। इस साल राज्य में 83.5 फीसदी मतदान हुआ, जो 2019 के चुनाव से 2 फीसदी ज्यादा था। इस चुनाव में कुल 146 उम्मीदवार मैदान में थे। इसी तरह राज्य में एकमात्र लोकसभा सीट के चुनाव के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में थे। लोकसभा चुनाव की गिनती देश के अन्य राज्यों के साथ 4 जून को होगी।

सिक्किमः लाचेन व लाचुंग में फंसे लोगों के लिए सेना के हेलिकॉप्टर बड़ी राहत बने, व्यापक पैमाने पर चल रहा बचाव अभियान
गंगटोक, 12 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय सेना के हेलिकॉप्टर गुरुवार सुबह से ही राहत और बचाव कार्यों में जुट गए हैं। बुधवार को बेहद खराब मौसम के कारण राहत एवं बचाव कार्यों में काफी बाधा आई लेकिन सुबह मौसम साफ होते ही दोबारा राहत कार्य शुरू कर दिए गए। आज उत्तरी सिक्किम के लाचेन और लाचुंग में फंसे लोगों को निकाल कर गंगटोक लाया जा रहा है।

गत 4 अक्टूबर को तीस्ता नदी में आई भयावह बाढ़ ने उत्तरी सिक्किम को जोड़ने वाली सड़कें और पुल नष्ट कर दी, जिस कारण उत्तरी सिक्किम घूमने पहुंचे पर्यटक फंस गए। सेना के हेलिकॉप्टरों के जरिये इन पर्यटकों को निकालने का काम जारी है। पर्यटक और स्थानीय लोगों के लिए सेना का हेलिकॉप्टर बड़ी राहत लेकर आया है। भारतीय वायु सेना ने उत्तरी सिक्किम में फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए एमआई-17और चिनूक हेलिकॉप्टर तैनात किए हैं।

सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पहले चरण में गुरुवार सुबह लाचुंग से 18 लोगों को रेस्क्यू किया गया और उन्हें राजधानी के लिबिंग स्थित सेना के हेलिपैड पर उतारा गया।

दूसरे चरण में लाचेन से 16 लोगों को रेस्क्यू किया गया, जिनमें 10 स्थानीय लोग, 4 पर्यटक और 2 सेना के जवान शामिल थे। उन्हें भी राजधानी के लिबिंग स्थित सेना के हेलिपैड पर उतारा गया। सेना के एक हेलीकॉप्टर ने लाचने से 16 लोगों को रेस्क्यू कर उत्तरी सिक्किम के मंगन स्थित रिंगहिम हेलीपैड पर उतारा, जिनमें 7 पर्यटक और 9 स्थानीय लोग शामिल थे।

इसी तरह, सेना के हेलिकॉप्टरों ने पाकिम में सिक्किम के एकमात्र ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे पर लाचेन से 45 और लाचुंग से 40 लोगों को रेस्क्यू किया है। इन पर्यटकों को सिक्किम सरकार की व्यवस्था के तहत बस द्वारा सिलीगुड़ी और गंगटोक पहुंचाया जा रहा है। इससे पहले सुबह पाकिम के ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे से चिनूक हेलिकॉप्टर ने राहत सामग्री, पुलिसकर्मियों, चिकित्सा कर्मियों और 13 लाचुंग निवासियों को लाचुंग पहुंचाया।

भारत सरकार की आईएमसीटी ने सिक्किम में क्षति आकलन का कार्य पूरा किया
गंगटोक, 11 अक्टूबर (हि.स.)। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव अनंत किशोर शरण के नेतृत्व में एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम (आईएमसीटी) ने सिक्किम की अपनी दो दिवसीय यात्रा पूरी कर ली है। यह टीम तीस्ता नदी की बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए सिक्किम आई थी।

राज्य के मुख्य सचिव वीबी पाठक और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने 9 अक्टूबर को आईएमसीटी को बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में जानकारी दी। उसी दिन आईएमसीटी ने पूर्वी सिक्किम के रंगपो, सिंगतम और डिक्चू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। इसी तरह, आईएमसीटी ने 10 अक्टूबर को उत्तरी सिक्किम में प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और जमीनी निरीक्षण किया।

यह केन्द्रीय टीम अपने निरीक्षण और संबंधित प्राधिकरणों के साथ हुई बातचीत के आधार पर वित्तीय सहायता और तत्काल अस्थायी पुनर्वास के लिए भारत सरकार को अपनी सिफारिशें सौंपेगी। केंद्र सरकार इसी आधार पर सिक्किम को भी समर्थन व सहायता देगी। यह टीम अपना काम पूरा करने के बाद बुधवार की सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गयी।

सिक्किम में फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए वायुसेना ने अभियान तेज किया
गंगटोक, 10 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय वायुसेना ने उत्तरी सिक्किम में फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए अभियान तेज कर दिया है। मौसम अनुकूल होने के बाद शुरू हुई निकासी के पहले दिन (सोमवार) 350 से अधिक पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

सेना के एक हेलीकॉप्टर ने मंगलवार सुबह उत्तरी सिक्किम के लाचेन से 18 लोगों को निकाला और उन्हें मंगन के रिंगिम हेलीपैड पर उतारा। इनमें दो मजदूर भी शामिल हैं। राजधानी गंगटोक के लिविंग स्थित सेना के हेलीपैड में भी लाचेन से फंसे लोगों को लाया गया। लाचेन से छह बच्चों समेत 76 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

उत्तरी सिक्किम के लाचुंग में फंसे पर्यटकों को निकालने का काम भी किया गया है। आज सुबह सेना के एक हेलीकॉप्टर ने लाचुंग से दो स्थानीय लोगों सहित 17 पर्यटकों को निकाला और उन्हें पाकिम के ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे पर उतारा।

राज्य परिवहन विभाग ने इन लोगों को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए हवाई अड्डे के बाहर एनएसटी बसों की व्यवस्था की है। उल्लेखनीय है कि 3-4 अक्टूबर की रात उत्तरी सिक्किम में दक्षिणी ल्होनक झील टूटने के बाद तीस्ता नदी में आई बाढ़ ने सिक्किम के चार जिलों में व्यापक तबाही मचाई है। बाढ़ के कारण कई पुल और सड़कें नष्ट हो गई हैं। इस कारण उत्तरी सिक्किम के लाचेन, लाचुंग और चुंगथांग घुम्ने गए पर्यटक फंस गए थे।