Alawar - Loktej

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर स्पीड में कार खड़े ट्रोले से टकराई, तीन की मौत
अलवर, 10 जनवरी (हि.स.)। दिल्ली - मुंबई सुपर एक्सप्रेस हाइवे पर अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र के पास मुकुंदरा पुलिया के नजदीक हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। कार हाइवे पर खड़े ट्रोले से जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह से बिखर गई।

पुलिस ने बताया कि तीनों मृतकों की पहचान निशांत पुत्र अनूप, अनूप जैन और लालबाबू ताती के तौर पर हुई है। तीनों ही उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले थे। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार बुरी तरह से बिखर गई और शव शीशे तोड़ते हुए बाहर की तरफ आ गए। रैणी थाने के कॉन्स्टेबल रामवीर मीणा ने बताया कि उत्तरप्रदेश नम्बर की कार दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रही थी। कार में तीन लोग ही थे। अंदेशा जताया जा रहा है कि सुबह हल्का कोहरा भी था और हो सकता है कि ड्राइवर को झपकी आ गई हो। लेकिन, कार के हालात देख ऐसा लग रहा है कि ड्राइवर काफी स्पीड में दौड़ा रहा था।

इस दौरान हाईवे किनारे पाइप से भरा ट्रोला ड्राइवर को दिखा नहीं और कार चीरती हुई ट्रोले में घुस गई। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे की क्रेन को बुलाया गया। क्रेन की मदद से कार को ट्रोले से निकाला गया। सभी के शवों को रैणी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा इतना भयंकर था कि टक्कर के बाद तेज धमाका सुनाई दिया। इस हादसे में गाड़ी के आगे का हिस्सा पूरी तरह से बिखर गया। लोगों ने बताया कि जब मौके पर पहुंची तो शव शीशे तोड़ते हुए बाहर की तरफ आ गए थे। वहां मौजूद लोगों ने शव को बाहर निकालने की भी कोशिश की। लेकिन, जब शव बाहर नहीं निकले तो क्रेन को बुलाया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा।

पिता को खेत में पानी पिलाने जा रही मासूम बच्ची को कुत्तों ने नौंचा
राजस्थान के अलवर के रामगढ़ इलाके से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। जहां अपने पिता को खेत में पानी देने जा रही एक मासूम बच्ची को खेत के रास्ते में आपस में झगड़ रहे 10-12 कुत्तों के झुंड ने बुरी तरह से नोंच डाला था। कुत्तों के हमले से घायल बच्ची की हालत इतनी खराब थी की उसके शरीर के हर हिस्से में से खून बह रहा था।

विस्तृत जानकारी के अनुसार, रामगढ़ इलाके के बरवाड़ाबास गाँव के रहने वाले सोहनसिंह खेत में मजूरी करने गए थे। जिस दौरान उनकी पुत्री अमनदीप कौर उसे पानी देने आई थी। अमनदीप जब पिता को पनि देने जा रही थी, तभी रास्ते में लड़ रहे कुत्तों के झुंड में से 10-12 कुत्तों का एक झुंड लड़की के ऊपर टूट पड़ा था। कुत्तों ने मासूम बच्ची को इस कदर नोंचा था की उसके शरीर का एक ऐसा हिस्सा नहीं था, जहां से खून नहीं बह रहा हो। पूरी तरह से खून में लथपथ पुत्री को सीएससी रामगढ़ लेकर जाया गया, जिसके बाद उसे अलवर रिफर किया गया था।

अमनदीप के पिता ने कहा कि इलाके में कुत्तों का काफी आतंक है। कई बार तो वह खुद भी बाहर आने पर डर जाते है। बाहर जाने पर कई बार कुत्ते पीछे पड़ जाते है। कई बार तो लकड़ी से मारने पर ही वह हटते है। इस बार कुत्तों के इस झुंड ने उनकी बेटी को शिकार बनाया। उन्होंने उसको बचाने का काफी प्रयास किया पर वह असफल रहे और उन्होंने अपनी बेटी को खो दिया। घटना के बाद पूरे गाँव में गम का माहौल है।