Kota - Loktej

जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
कोटा, 02 जून (वेब वार्ता)। जेईई एडवांस्ड 2025 के परिणामों में कोटा ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम रखी है। कोटा के रजित गुप्ता ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर शहर का नाम रोशन किया। इसके साथ ही कोटा के चार छात्रों ने टॉप-10 में जगह बनाई। कोटा को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं का गढ़ माना जाता रहा है। लगातार दूसरी बार कोटा ने इस परीक्षा में टॉप रैंक हासिल की है।

जेईई एडवांस्ड के परिणामों में कोटा के सक्षम जिंदल ने दूसरी रैंक, अक्षत चौरसिया ने छठी रैंक और देवेश पंकज ने आठवीं रैंक हासिल की। कोटा के कोचिंग संस्थानों ने इन उपलब्धियों पर गर्व जताते हुए छात्रों और उनके परिवारों को बधाई दी।

राजित गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय कठिन मेहनत, नियमित पढ़ाई और अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा, “जेईई एडवांस्ड की तैयारी के लिए मैंने दो साल तक दिन-रात मेहनत की। कोटा के कोचिंग सिस्टम और शिक्षकों की मदद से मैं यह मुकाम हासिल कर पाया।” रजित का सपना आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई करने का है।

दूसरी रैंक हासिल करने वाले सक्षम जिंदल ने बताया कि नियमित अभ्यास और मॉक टेस्ट ने उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाई। जेईई एडवांस्ड देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसमें लाखों छात्र हिस्सा लेते हैं। जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा 18 मई 2025 को आयोजित हुई थी।

रिजल्ट 2 जून 2025 को सुबह 10:00 बजे घोषित हुआ है। रिजल्ट चेक करने के लिए जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर “जेईई एडवांस 2025 रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद 7-अंक का रोल नंबर, जन्म तिथि और 10-अंक का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें। सबमिट बटन दबाएं, रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसमें विषय-वार अंक, कुल अंक, ऑल इंडिया रैंक, और श्रेणी-वार रैंक शामिल होंगे। रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें। रिजल्ट केवल ऑनलाइन उपलब्ध है, कोई हार्ड कॉपी नहीं भेजी जाएगी।

प्रोविजनल ‘आंसर की’ 25 मई 2025 को जारी हुई थी और आपत्तियां 27 मई तक दर्ज की जा सकती थी। फाइनल ‘आंसर की’ और रिजल्ट 2 जून 2025 को जारी हुए। क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग में 3 जून 2025 से हिस्सा ले सकते हैं।

ओम बिरला ने छत्रपति शिवाजी की जयंती पर उनकी वीरता और कुशल युद्ध रणनीति की सराहना की
कोटा (राजस्थान), 19 फरवरी (भाषा) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी वीरता और कुशल युद्ध रणनीतियों की सराहना की।

कोटा-बूंदी से लोकसभा सदस्य बिरला ने बुधवार सुबह यहां छत्रपति शिवाजी उद्यान में मराठा राजा की विशाल प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कोटा में जनसभा को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि विशाल सेना और हथियारों के अभाव के बावजूद शिवाजी ने मुगल फौज के खिलाफ लड़ाई लड़ी और बेमिसाल वीरता, आत्मविश्वास, स्वाभिमान और कुशल युद्ध रणनीति का परिचय दिया।

बिरला ने कहा, “भगवान राम, शिवाजी और यहां तक कि महाराणा प्रताप ने भी अपनी सेनाएं आम लोगों और आदिवासियों को मिलाकर बनाई थीं। उन्होंने अन्याय और बुराई के खिलाफ लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की, क्योंकि वे निष्पक्ष और न्याय संगत रहे।”

बजट 2025-26: कठिन वक्त से गुजर रहे कोटा को आईटी, पर्यटन क्षेत्र में प्रोत्साहन की उम्मीद
कोटा (राजस्थान), 25 जनवरी (भाषा) राजस्थान के कोटा शहर के व्यवसायी और उद्योगपति अपनी किस्मत बदलने के लिए आईटी और पर्यटन जैसे क्षेत्रों पर उम्मीदें टिकाए हुए हैं, और आगामी आम बजट में इन क्षेत्रों के लिए अनुकूल घोषणाओं की उम्मीद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि छात्रों के आत्महत्या करने की घटनाओं ने शहर में कोचिंग सेंटरों को प्रभावित किया है और इस वजह से कोटा कठिन वक्त से गुजर रहा है।

पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान 1,400 करोड़ रुपये की लागत से बने चंबल रिवरफ्रंट के साथ, इस क्षेत्र में अब कोटा और बूंदी में दो बाघ अभयारण्य हैं। इसके अलावा यहां ऐतिहासिक स्थानों, विरासत स्थलों, प्राचीन मंदिरों और दीवार चित्रों के कारण पर्यटन के विकास की बड़ी संभावनाएं हैं।

कोटा-बूंदी से गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और प्रस्तावित अत्याधुनिक हवाई अड्डे के साथ इस क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने की भी क्षमता है।

कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव और राजस्थान छात्रावास महासंघ के कोटा संभाग के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने केंद्र से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गतिविधियों की घोषणा करने का आग्रह किया।

उन्होंने कोटा में एक औद्योगिक गलियारा स्थापित करने और कोटा पत्थर बजाार की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की भी वकालत की।

कोटा में रियल एस्टेट से जुड़े वरिष्ठ इंजीनियर डी एन नैनई ने कोटा-बूंदी से सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित स्थानीय नेताओं से आम बजट में इस क्षेत्र के लिए आईटी केंद्र बनाने को दबाव बनाने की अपील की।

आर्किटेक्ट सेवा मुहैया कराने वाले राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि कोटा की अर्थव्यवस्था अभी मंदी में है और यहां के लोगों को आम बजट से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कृषि आधारित उद्योगों और प्रसंस्करण इकाइयों के लिए प्रोत्साहन देने तथा कर स्लैब में छूट की मांग की।

कोटा विश्वविद्यालय की शोध छात्रा गरिमा सक्सेना ने आम बजट में शोध कार्यक्रमों के लिए और अधिक धनराशि तथा छात्रों के लिए आवश्यकता-आधारित छात्रवृत्ति कार्यक्रमों का आग्रह किया।

स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा दामिनी चतुर्वेदी ने अत्यधिक परीक्षा शुल्क की ओर इशारा किया और केंद्रीय वित्त मंत्री से इसे कम करने का आग्रह किया। एक कोचिंग संस्थान में मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता सुजीत स्वामी ने कहा कि सरकार को कोटा में मानसिक स्वास्थ्य और मनोरोग देखभाल पर एक राष्ट्रीय स्तर का संस्थान स्थापित करना चाहिए।

जेईई-एडवांस्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, वेद लाहोटी बने ऑल इंडिया टॉपर
नईदिल्ली/कोटा, 9 जून (हि.स.)। आईआईटी मद्रास का 26 मई को हुई जेईई-एडवांस्ड परीक्षा का परिणाम मात्र 14 दिन बाद रविवार 9 जून को घोषित कर दिया। इस परीक्षा में 1,91,283 विद्यार्थियों को पंजीकृत किया गया था। इस बार 48,248 विद्यार्थियों को आईआईटी संस्थानों में प्रवेश के लिये क्वालिफाई घोषित किया गया है। उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों में 40,284 छात्र एवं 7964 छात्राएं हैं।

आईआईटी मद्रास के जारी परिणामों में ऑल इंडिया मेरिट सूत्री में इस वर्ष एलन कोटा के कोचिंग छात्र व इंदौर निवासी वेद लोहाटी ने ऑल इंडिया रैंक में टाॅप किया। लोहाटी ने 360 में से सर्वाधिक 355 अंक हासिल किये है। गर्ल्स केटेगरी में छात्रा द्विजा धर्मेश कुमार पटेल टॉपर रही, जिसने 360 में से 322 अंक हासिल किए हैं। मुख्य मेरिट सूची में रैंक-2 पर आदिल, रैंक-3 पर भोगलपल्ली संदेश, रैंक-4 पर रिथम केडिया, रैंक-5 पर पुट्टी कुशल कुमार, रैंक-6 पर राजदीप मिश्रा, रैंक-7 पर द्विजा पटेल, रैंक-8 पर कोडुरी तेजेश्वर, रैंक-9 पर धुवी हेमंत दोषी, रैंक-10 पर अल्लादा बोना सिद्विक सुहास सफल रहे।

उल्लेखनीय देश के 23 आईआईटी संस्थानों में गत वर्ष 17,385 सीटें थी, जिसमें से 13,918 पर छात्रों को एवं 3422 पर छात्राओं को प्रवेश दिया गया था। इस वर्ष 10 प्रतिशत सीटें बढ़ने की उम्मीद है। याद दिला दें कि जेईई-मेन से इस वर्ष 2.50 लाख शीर्ष परीक्षार्थियों को जेईई-एडवांस्ड के लिये क्वालिफाई घोषित किया गया था, लेकिन इनमें से 60 हजार इस कठिन प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हुये। जेईई-एडवांस्ड का रिजल्ट घोषित होने पर कोचिंग संस्थानों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने ढोल पर झूमते हुये सफलता का जश्न मनाया।

जोसा काउंसलिंग 10 जून से-

कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा के अनुसार, आईआईटी एवं एनआईटी संस्थानों में प्रवेश के लिए जोसा काउंसलिंग 10 जून से प्रारम्भ होगी। यह काउंसलिंग 10 जून से 26 जुलाई के मध्य 5 राउंड में पूरी होगी। काउंसलिंग में सफल विद्यार्थियों को 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपलआईटी एवं 40 जीएफटीआई सहित 121 संस्थानों की 600 से अधिक कॉलेज व ब्रांचेज को अपनी रैंक के अनुसार प्राथमिकता के घटते क्रम में भरना है।

मैथ्स का हर सवाल हल करना पसंद है- वेद लाहोटी

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के क्लासरूम छात्र वेद लाहोटी ने जेईई-एडवांस्ड का रिकॉर्ड ब्रेक करने की जिद की और उसे पूरा कर दिखाया। उसने 360 में से 355 अंक प्राप्त कर रैंक-1 हासिल की है। जेईई-मेन में उसने 300 में से 295 अंक अर्जित कर एआईआर-119 प्राप्त की है। कक्षा-10वीं 98.6 प्रतिशत और कक्षा-12वीं में 97.6 प्रतिशत प्राप्तांक से उसने अपनी योग्यता को साबित किया। वेद हर बात का तार्किक जवाब लेने में विश्वास रखता है। जेईई-एडवांस्ड में दो सवाल गलत हुए हैं तो उसने चुनौती दी कि ये कैसे गलत हुए। उसकी मां जया गृहिणी और पिता योगेश लाहोटी रिलायंस जीओ में कंस्ट्रक्शन मैनेजर हैं। वेद ने बताया कि मुझे मैथ्स में हर सवाल हल करना पसंद है। उसे शतरंज व क्रिकेट खेलने का शौक है। उसे मां जया और नाना आर सी सोमानी ने आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया। वह कोटा में पढ़ना चाहता था। उसने इंदौर से कक्षा-10 पास करके कोटा में जेईई की तैयारी की और कीर्तिमान बनाने में सफल रहा।

राजस्थान: कोटा में शिव बारात में फैला करंट, 12 बच्चे झुलसे, दो की हालत गम्भीर
कोटा, 8 मार्च (हि.स.)। राजस्थान के कोटा शहर के नदी पार क्षेत्र में कुन्हाड़ी थर्मल चौराहे पर शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली गई शिव बारात में शामिल बच्चों के समूह के अचानक बिजली के करंट की चपेट में आने से उसमें शामिल 12 बच्चे गम्भीर रूप से झुलस गए। इनमें से दो बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही सांसद ओम बिरला व ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर अस्पताल पहुंचे और बच्चों से मिलकर घटना की जानकारी ली। धार्मिक आयोजन में बड़ा हादसा होने की खबर ने सभी श्रद्धालुओं को हिलाकर रख दिया।

यह गम्भीर हादसा शुक्रवार दोपहर में हुआ, जब कुछ बच्चे धार्मिक झंडा लेकर शिव यात्रा में सड़क पर चल रहे थे। इसी दौरान ये झंडा हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। बताया जा रहा है कि जहां से शिव बारात गुजर रही थी, वहां पानी भी फैला हुआ था। इस कारण करंट तेजी से फैला। देखते ही देखते धार्मिक उल्लास के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई।

यह घटना कुन्हाड़ी क्षेत्र में थर्मल चौराहे के पास हुई है। सभी घायलों को महाराव भीमसिंह अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी कुशलक्षेम पूछने वालों की भीड़ लगी रही। तमाम श्रद्धालुओं ने बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

कुन्हाडी थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि फिलहाल बच्चों के इलाज की व्यवस्था में जुटे हैं। जांच के बाद ही कारणों का पता लगाया जाएगा।

कोटा में नीट की तैयारी कर रही रांची की एक छात्रा ने की आत्महत्या
कोटा, 13 सितंबर (हि.स.)। सितंबर माह में कोई प्रवेश परीक्षा नहीं हुई, न ही कोई रिजल्ट घोषित हुआ। इसके बावजूद कोचिंग के विद्यार्थियों द्वारा आत्महत्या करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीती रात कोटा में रहकर नीट की कोचिंग कर रही एक और कोचिंग छात्रा झारखंड के रांची निवासी रिचा सिन्हा (16) ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

कोटा के विज्ञाननगर थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स के हॉस्टल के जिस कमरे में यह छात्रा रहती थी, वहां उसकी एक और अन्य छात्रा भी रूम पार्टनर थी। करीब साढ़े नौ बजे जब इस रूम पार्टनर छात्रा के पिता का फोन आया तो वह फोन पर बात करती हुई कमरे के बाहर की बालकनी में चली गई। अचानक रिचा ने बालकनी का अन्दर से दरवाजा लगा दिया और फंदे से लटक गई।

दूसरी छात्रा के शोर मचाने और हॉस्टल वार्डन को फोन पर सूचना देने के बाद हॉस्टल वार्डन व अन्य लोग कमरे में पहुंचे और दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया तो छात्रा पंखे के फंदे से लटकी हुई मिली। उसे तत्काल नीचे उतार कोटा में तलवंडी के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर विज्ञान नगर पुलिस ने शव को बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

रांची निवासी रिचा सिन्हा पिछले मई माह में नीट की तैयारी के लिए कोटा आई थी और तब से इसी हॉस्टल में रह रही थी।
इस माह कोटा में कोचिंग छात्रा के आत्महत्या की यह पहली घटना है जबकि अगस्त में कोटा में सात कोचिंग छात्रों ने आत्महत्याएं की थीं। इस वर्ष कोटा में सर्वाधिक 24 कोचिंग विद्यार्थियों ने आत्महत्या कर अभिभावकों व जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सख्त निर्देशों के बाद जिला प्रशासन द्वारा अगस्त माह में कोचिंग संस्थानों, हॉस्टल, मैस प्रबंधकों की बैठक बुलाकर एक बार फिर कोचिंग छात्रों को तनावमुक्त रखने की हिदायतें दी गईं लेकिन इन हिदायतों का पहले की तरह इस बार भी कोई असर हुआ हो, ऐसा नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोटा प्रवास पर हैं, ऐसे में कोटा में एक और कोचिंग छात्रा के आत्महत्या करने की घटना से जिला प्रशासन पर स्वाभाविक रूप से दबाव बना है।

कोटा : पुलिस की अनोखी पहल, केसर युक्त दूध पिलाकर युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील
आज के साथ ही नया साल शुरू हो गया है। ऐसे में देश भर में शनिवार की रात 12 बजे युवाओं का उत्साह चरम पर था, चारो डीजे पर बज रहे गानों का शोर युवाओं के जोश के आगे धीमा नजर आया। नए साल की शुरुआत में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं लोग परिवार के साथ पहुंचे तो कहीं युवा मस्ती करते नजर आए।

उधर, कोटा में रेस्टोरेंट, मॉल और पार्कों में नए साल का जश्न मनाया गया। डांस की मस्ती के बीच खाने-पीने का भी लुत्फ उठाया। देर रात तक लोग न्यू ईयर की मस्ती में डूबे रहे। इसी बीच पुलिस ने लोगों ने गर्म केसर वाला दूध पिलाकर लोगों को नशे से बचने का संदेश देने का प्रयास किया।

युवाओं से शराब नहीं दूध पीने का किया अनुरोध

आपको बता दें कि कोटा पुलिस ने नयापुरा थाने के सामने और शहर के मुख्य इलाके में लोगों को केसर मिला गर्म दूध परोसा। पुलिस ने लोगों को समझाइश भी दी और कहा कि नए साल के मौके पर लोग नशे से दूर रहें तो उनके घरों में खुशियां आएंगी और उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। इससे लोग आर्थिक रूप से भी सक्षम बनेंगे। उन्होंने खासकर युवाओं से अनुरोध किया कि वे दूध पीएं शराब नहीं।

कुछ लोगों ने मौके पर ही शराब छोड़ने का फैसला किया

गौरतलब है कि पुलिस ने जहां-जहां दूध के काउंटर बनाए थे, वहां स्लोगन वाले बोर्ड भी लगाए गए थे। बोर्ड पर लिखा था कि नए साल की शुरुआत शराब से नहीं दूध से करें। पुलिस की इस अनुकरणीय पहल की लोगों ने खूब सराहना की। महिला आरक्षकों ने भी इस अभियान में भाग लिया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस मौके पर लोगों ने मौके पर ही शराब छोड़ने का संकल्प भी लिया।

राजस्थान : कोटा के 'अपना घर आश्रम' में संदिग्ध परिस्थितियों में 3 लोगों की मौत
देश के कोचिंग सिटी कोटा में स्थित 'अपना घर आश्रम' में संदिग्ध परिस्थितियों में 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, करीब 2 दर्जन लोगों की तबीयत खराब हो गई है। इनमें से 15 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के पीछे फूड प्वाइजनिंग या जहरीले कीड़े के काटने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना से कोटा पुलिस व्यवस्था में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर व सीएमएचओ सहित पुलिस व व्यवस्था के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

जानकारी के मुताबिक बेसहारा लोगों के लिए कोटा में चलाए जा रहे 'अपना घर आश्रम' में करीब 265 लोग रहते हैं. वहां पिछले 24 घंटे में 3 लोगों की मौत हुई है और करीब 2 दर्जन लोग बीमार हुए हैं. इनमें से 15 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और पीड़ितों के तत्काल इलाज की व्यवस्था की. प्रारंभिक जांच में अभी घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से ऐसा हो सकता है।

आशंका यह भी जताई जा रही है कि यह घटना किसी जहरीले कीड़े के काटने से भी हो सकती है। हालांकि मेडिकल टीम ने पूरे मामले की जांच की है। 'अपना घर आश्रम' कोटा शहर के विज्ञान नगर पुलिस चोकी इलाके में स्थित है. हताश लोगों को वहां शरण दी गई है। मृतक की उम्र 40 से 60 साल के बीच बताई जा रही है।

पैसे की लालच में पति ने करवाई अन्य व्यक्ति के साथ अपनी ही पत्नी की शादी, बन गया दुल्हन का भाई
देश की कोचिंग सिटी के नाम पर मशहूर कोटा के कुंहाड़ी इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई थी। जहां पैसों की तंगी से परेशान एक व्यक्ति ने खुद अपनी ही पत्नी की शादी किसी अन्य व्यकित से करवा दी। यही नहीं पति ने भाई बनकर अपनी पत्नी के कोर्ट मैरेज के लिए साक्षी भी बना था। जिसके बाद पति ने दूसरे दूल्हे से शादी के नाम पर 1.80 लाख रुपए निकलवा लिए। शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने के बाद पति भागने की फिराक में ही था की पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कोटा के काली बस्ती का रहने वाल ऑटो चालक रवि नागर अपनी शादी ना हो पाने के करण परेशान था। पिछले दिनों उसकी मुलाकात अपने पड़ोसी के माध्यम से देवराज नामा के एक शख्स के साथ हुई थी। जिसने इंदौर में उसकी शादी हो जाएगी ऐसा वादा किया। रवि ने शादी के लिए अपनी गाँव की जमीन 2 लाख रुपए में गिरवी रख दी। जिसके बाद देवराज कुछ दिनों के पश्चात कोमल नाम की एक लड़की का रिश्ता लेकर देवराज उसके पास आया था।

20 जून के दिन देवराज ने दोनों की मुलाकात करवाई थी। उसी दिन रवि ने 1.80 लाख देवराज को दे दिये थे। जिसके बाद 21 जून को शादी करने के लिए देवराज ने रवि को कोर्ट बुलाया था, जहां पहले से ही कोमल और उसके साथ आए लोग मौजूद थे। देवराज ने दोनों की शादी करवा दी। जहां पहले से शादीशुदा कोमल के पति सोनू को उसका भाई बना दिया गया। शादी के दूसरे दिन कोमल ने रवि को घूमने जाने के लिए कहा, पर रवि ने मना कर दिया। जिस पर कोमल जिद करने लगी। कोमल की जिद देखकर रवि को उस पर शंका गई।

कोमल पर शंका जाने के बाद रवि ने अपनी बहन को इस बारे में बताया। जिस पर उसकी बहन ने रवि को कोमल को उसके यहाँ लाने बोला। जिसके चलते रवि अपनी पत्नी कोमल को लेकर अपनी बहन के यहाँ गया। जब रवि की बहन ने उससे पूछताछ की तो कोमल ने उसे सारी बात कह दी। कोमल ने कहा की उसकी पहले से ही शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे भी है। इसके अलावा वह तीन महीने की गर्भवती भी है। यह सब सुनकर रवि और उसकी बहन को उनके साथ हुये धोखे का आभास हुआ और उन्होंने तात्कालिक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई।

रवि की शिकायत के बाद पुलिस ने 22 वर्षीय कोमल और उसके भाई बने 24 साल के सोनू को हिरासत में लिया था। इसके अलावा पुलिस ने मध्यस्थ बने देवराज को भी हिरासत में लिया था। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है, उन्हें आशंका है की उन्होंने इसके पहले भी इस तरह अन्य लोगों को भी चुना लगाया होगा।

जब जीजा से बदला लेने के लिए साली ने बनाया बम से उड़ा देने का प्लान, जानें फिर क्या हुआ
कई बार व्यक्ति बदला लेने की धुन में इतना पागल हो जाता है की वह कुछ सोचता ही नहीं है। बदले की आग में व्यक्ति इतना पागल हो जाता है की वह कुछ सोच ही नहीं पाता। कुछ ऐसा ही मामला सामना आया राजस्थान के कोटा से, जहां एक साली ने अपने जीजा से बदला लेने के लिए उनके घर को बारूद से भर दिया और उनके पूरे घर को उड़ा देने की योजना बनाई, हालांकि की जीजा के सदभाग्य की समय रहते ही उन्हें इस बारे में पता चल गया और उनकी जान बच गई।

विस्तृत जानकारी के अनुसार, कोटा के मोड़क पुलिस स्टेशन के इलाके में रहने वाली एक महिला को अपने जीजा के साथ किसी कारणवश दुश्मनी चल रही थी। अपनी इसी दुश्मनी के चक्कर में उसने अपने जीजा के मकान को विस्फोटकों से उड़ा देने का प्लान बनाया। इसलिए उसने अपनी जीजा की दुकान में डेटोनेटर और जिलेटिन को एक 65 फीट के लंबे तार से फिट कर दिये। हालांकि जीजा के नसीब काफी अच्छे थे। व्यक्ति के पड़ोसियों ने इस बारे में उन्हें जानकारी दी और जीजा ने अपनी साली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने व्यक्ति की साली, उसके पति और भाई को हिरासत में लिया था।

पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूरी घटना में लक्ष्मी, उसके पति गणेश और भाई बबलू को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया की आपसी दुश्मनी के चलते उन्होंने अपने जीजा राजेन्द्र कुमार के घर को उड़ा देने का निर्णय लिया। हालांकि उनका प्लान सफल नहीं हुआ और पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बता दे की कोटा ग्राम्य इलाकों में कोटा स्टोन के पत्थरों की माइनिंग की जाती है। जिसके लिए विस्फोटक का इस्तेमाल किया जाता है। जहां से लक्ष्मी और उसके पति को आसानी से विस्फोटक मिल गए थे।

सब्जी मंडी में धनाधना फायरिंग, यूं बच गया कारोबारी (देखें सीसीटीवी फुटेज)
राजस्थान के कोचिंग सिटी के नाम से मशहूर कोटा में आज फिर एक बार फायरिंग की घटना सामने आई है। जहां एक सब्जी मार्केट में कुछ बदमाशों ने एक व्यापारी पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। हालांकि बदमाशों का निशाना चूक गया और उसकी जान बच गई। गोलीबारी की इस घटना के बाद पुलिस आरोपियों की खोज करने में लग गई है, हालांकि अभी तक उनका कोई भी पता नहीं चला है।

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार, हमले का शिकार बने व्यापार करने वाले व्यापारी कैलाश मीणा कोटा सब्जी मार्केट में कैलाश फ्रूट एंड वेजीटेबल कंपनी के नाम से दुकान चलाते है। सोमवार को जब वह सब्जी मार्केट में दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार 6 बदमाशों ने सब्जी मार्केट में आकार कैलाश मीणा को ज़ोर से आवाज देना शुरू किया और कैलाश को मारने के इरादे से उन्होंने पिस्तोल से फायरिंग करनी शुरू कर दी। बदमाशों ने कैलाश पर 5 राउंड फायरिंग की, पर वह निशाना चूक गए और कैलाश मीणा बच गए। जिसके बाद सभी वहाँ से फरार हो गए।

फायरिंग की घटना के कारण पूरे सब्जी मार्केट में सनसनी फ़ेल गई थी। इस पूरी घटना का वीडियो वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही गुमानपूरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कैलाश मीणा तथा अन्य व्यापारियों से पूछताछ की। कैलाश का कहना है की उनकी किसी से भी कोई भी दुश्मनी नहीं थी। हमला करने आए बदमाशों को वह पहचानते भी नहीं है। हालांकि 7-8 साल पहले इस्लामनगर में रहने वाले कुछ लोगों के साथ उनका झगड़ा हुआ था। पुलिस ने हमलावरों में से के की पहचान रफीक कालिया के तौर पर की है। फिलहाल कोटा पुलिस की एक विशेष डीम आरोपियों को खोजने में लगी है।

#WATCH | Rajasthan: 6 bike-borne men fired bullets at a shop in the fruits & vegetable market in Gumanpura of Kota y'day. Shop's owner was present inside at the time of incident, he's unhurt.

Police say, "CCTV footage is being examined & efforts being made to arrest the accused" pic.twitter.com/JsKzhytfC8
— ANI (@ANI) June 15, 2021