Sultanganj - Loktej

प्रेम जो न करवाए वो कम है; देखो न विवाहिता ने प्रेमी संग चलती ट्रेन में ब्याह कर लिया!
सदियों से हर देश और हर समाज में प्रेम कहानियों की कमी नहीं रही है। प्रेम कहानियों पर कहानियों-उपन्यास और नाटक लिखे गये हैं, फिल्‍में बनी हैं। वास्तविक जीवन में कई प्रेम कहानियां सफल रहीं, कई विफल भी रहीं। कई किस्सों को चाव से सुना जाता है, तो कई मामलों में प्रेम किस्सों का करूण अंजाम होते भी देखा गया है।

खैर, आज हम आपके सामने एक ऐसा ही प्रेम का किस्सा साझा करने जा रहे हैं, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सरसरी रूप से कहें तो इस प्रेम कहानी की मुख्य किरदार वो युवती है जिनसे शादी हो जाने के बावजूद अपने पूर्व प्रेमी के साथ रहने के लिये सारी मर्यादाओं को ताक रख दिया।

जी हां, मामला बिहार के सुलतानगंज के भीरखुर्द का है। उधाडीह गांव का आशु कुमार गांव की लड़की अनु कुमारी से प्रेम करता था। प्रेमी जोड़ों की नजदिकियों की भनक परिवार वालों को चल गई तो उन्होंने उन दोनों को एक-दूसरे से मिलने से मना कर दिया। पाबंदियों के बीच लड़की वालों ने अपनी बेटी अनु कुमारी की शादी करवा दी। अनु कुमारी ससुराल चली गई, लेकिन उसका ससुराल में मन नहीं लगा। जिसके चलते अनु कुमारी ने मौका देखकर अपने ससुराल से भागने का मन बना लिया।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार एक दिन अनु कुमारी अपने ससुराल से भाग कर सीधे गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। वहां उसका पूर्व प्रेमी आशु कुमार भी पहुंच गया था। रेलवे स्टेशन पर उन्होंने देखा कि बैंग्लुरू की तरफ एक ट्रेन रवाना हो रही है। वे दोनों ट्रेन में चढ़ गये। युगल ट्रेन में चढ़ा ही था ‌कि विवाहिता अनु कुमारी ने अपने प्रेमी से शादी करने का दबाव बना दिया। अपनी प्रेमिका की जिद्द के आगे झुकर कर दोनों ने चलती ट्रेन में ही शादी करने की ठान ली। बोगी के दरवाजे के पास ठीक ट्रेन के टॉयलेट के बाहर दोनों ने शादी की रस्में अदा कर दीं। प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदुर भर दिया और उसके गले में मंगलसुत्र पहना दिया। प्रेमिका ने भी अपने नये पति के पैर छुकर उसका आशीर्वाद लिया।

इस पूरे वाकये को दोनों ने कैमरे में कैद करवा लिया। अब ट्रेन के टॉयलेट के सामने हुई शादी की इस रस्म अदायगी के फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं और लोग तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। आप की इस प्रेम कहानी पर क्या राय है, अवश्य बताएं।