Shrinagar - Loktej

जम्मू-कश्मीर विस्फोट में एसआईए निरीक्षक, कांस्टेबल, राजस्व अधिकारी समेत नौ लोगों की मौत
श्रीनगर, 15 नवंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस थाने में हुए भीषण विस्फोट में राज्य अन्वेषण अभिकरण के निरीक्षक इसरार अहमद शाह सहित नौ लोग मारे गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस बल में 2011 में शामिल हुए शाह के परिवार में पत्नी, दो छोटे बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता हैं।

शाह के पड़ोसी गुलाम मोहम्मद ने बताया कि कुपवाड़ा जिले में द्रुगमुल्ला इलाके के रहने वाले शाह एक ऐसे मृदुभाषी व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे जो मुख्य रूप से अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखते थे।

उन्होंने बताया कि उनकी छवि सबकी मदद करने वाले व्यक्ति की थी और यह बात उनके निधन की खबर गांव में पहुंचते ही उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ एकत्र होने से स्पष्ट नजर आती है।

मृतकों में ‘सेलेक्शन ग्रेड’ कांस्टेबल जावेद मंसूर राठेर और अर्शीद अहमद शाह (अपराध शाखा के दोनों फोटोग्राफर), ‘सेलेक्शन ग्रेड’ के कांस्टेबल ऐजाज अफजल मीर और कांस्टेबल मोहम्मद अमीन मीर एवं शौकत अहमद भट (तीनों फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में कार्यरत) शामिल हैं।

नायब तहसीलदार मुजफ्फर अहमद खान, इलाके के चौकीदार सुहैल अहमद राठेर और दर्जी मोहम्मद शफी पार्रे भी इस आकस्मिक विस्फोट में मारे गए।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने बताया कि विस्फोट उस समय हुआ जब अधिकारियों की एक टीम ‘‘सफेदपोश आतंकवादी मॉड्यूल’’ मामले की जांच के दौरान बरामद किए गए विस्फोटकों से नमूने एकत्र कर रही थी।

प्रभात ने कहा, ‘‘बरामद की गई सामग्री के नमूनों को आगे की फोरेंसिक और रासायनिक जांच के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत भेजा जाना था। बरामद की गई सामग्री की मात्रा बहुत अधिक होने के कारण फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम पिछले दो दिन से यह प्रक्रिया कर रही थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान दुर्भाग्य से कल रात लगभग 11 बजकर 20 मिनट पर एक आकस्मिक विस्फोट हुआ।’’

पुलिस प्रमुख ने बताया कि विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि इस घटना में 27 पुलिसकर्मी, दो राजस्व अधिकारी और आस-पास के इलाके के तीन आम नागरिक घायल हुए हैं।

श्रीनगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
श्रीनगर, 13 अगस्त (भाषा) घाटी में स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य स्थल बख्शी स्टेडियम के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

बुधवार को बक्शी स्टेडियम में ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ किया गया, जहां मंडलायुक्त वी.के. भिडूरी ने परेड की सलामी ली।

कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक वी.के. बिरदी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। निगरानी बनाए रखने के लिए ऊंचे स्थानों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।’’

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह निर्विघ्न रूप से सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा योजना का मसौदा तैयार करते समय सभी संभावनाओं पर विचार किया गया है।

स्टेडियम में आज परेड के बाद कलाकारों और स्कूली बच्चों ने जम्मू-कश्मीर की विविधता पर केंद्रित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

पुलिस, सुरक्षाबलों और स्कूली बच्चों ने ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ परेड में हिस्सा लिया।

अमरनाथ यात्रा के मार्गों पर सुरक्षा बढ़ाई गई, चेहरा पहचानने वाली प्रणाली (एफआरएस) लगाई गई
श्रीनगर, 30 जून (वेब वार्ता)। अमरनाथ यात्रा से पहले दक्षिण कश्मीर के पवित्र गुफा मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर उच्च तकनीक वाले उपकरणों की तैनाती समेत कई उच्च स्तरीय सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इस वर्ष पहली बार, अमरनाथ यात्रा के पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर रणनीतिक स्थानों पर चेहरा पहचानने वाली प्रणाली (एफआरएस) लगाई गई है। इस तकनीक के ज़रिए 19 जून को आतंकवादी संगठनों के लिए काम करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली थी।

एफआरएस प्रणाली में सक्रिय आतंकवादियों और संदेहास्पद ओवरग्राउंड वर्करों की तस्वीरें फीड की गई हैं ताकि यदि कोई काली सूची में डाला गया व्यक्ति निगरानी कैमरों के दायरे में आता है तो यह प्रणाली तुरंत सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दे।

एक अधिकारी ने बताया, ‘जैसे ही काली सूची में शामिल कोई भी व्यक्ति कैमरे की जद में आएगा, सुरक्षा बलों द्वारा संचालित निगरानी केंद्र पर हूटर बजने लगेगा, ताकि खतरे को समाप्त करने के लिए वास्तविक समय में कदम उठाए जा सकें।’

इसके अतिरिक्त, कश्मीर घाटी से गुजरने वाले पूरे यात्रा मार्ग को ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित कर दिया गया है और अधिकारियों ने एक जुलाई से 10 अगस्त तक इन क्षेत्रों में किसी भी यूएवी या ड्रोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है।

दक्षिण कश्मीर हिमालय में भगवान शिव का निवास स्थान माने जाने वाले पवित्र गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी और रक्षा बंधन के दिन नौ अगस्त को समाप्त होगी। इस वर्ष यात्रा की अवधि पिछले वर्ष की 52 दिनों की अवधि की तुलना में घटाकर 38 दिन कर दी गई है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पिछले एक सप्ताह से आधार शिविरों का दौरा कर रहे हैं और तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं।

सिन्हा ने सोमवार को बालटाल आधार शिविर में संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने वरिष्ठ अधिकारियों (श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के) और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद मैं कह सकता हूं कि इस वर्ष व्यवस्थाएं काफी बेहतर हैं। सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय अच्छा है और वे सभी सतर्क हैं।’

जम्मू से लेकर पवित्र गुफा तक के पूरे मार्ग पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी और सभी आधार शिविरों को तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है।

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। राजमार्ग से जुड़ने वाली लिंक सड़कों पर कुछ संवेदनशील स्थानों पर भी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

कश्मीर में वंदे भारत ट्रेन चलने से हवाई उड़ानों की संख्या में आई कमी
श्रीनगर, 22 जून (वेब वार्ता)। कटरा से श्रीनगर के बीच शुरू वंदे भारत को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 7 जून को शुरू दो जोड़ी ट्रेनें 25 जुलाई तक फुल हैं। अब हर दिन बुकिंग की मांग बढ़ रही है।

आईआरसीटीसी के रिजर्वेशन पोर्टल पर 25 जुलाई से पहले इनमें लंबी वेटिंग या नो रूम है। इसके बाद सीटें खाली हैं, हालांकि रिजर्वेशन लगातार हो रहे हैं।

इन ट्रेनों ने घाटी में आवागमन का नया विकल्प दिया है, जिससे पर्यटकों और व्यापारियों को राहत मिली है। इस ट्रेन का विमान से किराया कम होने से बड़ी संख्या में पर्यटक ट्रेन से जाना पसंद कर रहे हैं।

इससे हवाई उड़ानों की संख्या आधी रह गई है। पहलगाम हमले से एक दिन पहले 21 अप्रैल को श्रीनगर से 104 उड़ानें थीं। इनसे 19,641 यात्रियों ने सफर किया था लेकिन 22 अप्रैल और उसके बाद ट्रेन सेवा शुरू होने से उड़ानें घटी हैं। फिलहाल रोज 48 से 52 फ्लाइट्स हैं।

श्रीनगर एयरपोर्ट पर 19 जून को 4,293 यात्री पहुंचे और 3,724 ने उड़ान भरी। विमानों में 15 फीसदी तक सीटें खाली रही। एक एयरलाइन कंपनी के अधिकारी ने कहा कि ट्रेन के कारण उड़ाने और यात्री कम हुए हैं। विमानन कंपनियों ने फिलहाल 50 फीसदी उड़ानें कम कर दी हैं। पहले दिल्ली-श्रीनगर विमान किराया 12 से 15 हजार रुपए था। हालांकि, वंदे भारत शुरू होने के बाद 6 से 8 हजार रुपए रह गया है।

बता दें पीएम मोदी ने 6 जून को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के टिकट रेल की वेबसाइट से बुक किए जा सकते हैं। ट्रेन में दो ट्रैवल क्लास हैं। चेयरकार का किराया 715 रुपए और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1320 रुपए है। हफ्ते में 6 दिन दो ट्रेनें कटरा और श्रीनगर के बीच चलेंगी। अभी ये ट्रेनें सिर्फ बनिहाल में रुकेंगी, अन्य स्टॉपेज पर फैसला बाद में किया जाएगा।

कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात
श्रीनगर, 20 फरवरी (भाषा) श्रीनगर में पर्यटक स्थलों समेत कई ऊंचाई वाले इलाकों में बृहस्पतिवार को हिमपात की ताजा घटना दर्ज की गई, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश दर्ज की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस बारिश से घाटी में वर्षा की भारी कमी में कुछ सुधार होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों के साथ-साथ बडगाम जिले के दूधपथरी में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि शोपियां के हीरपोरा इलाके और बारामुला के उरी में भी हल्की बर्फबारी दर्ज की गई।

कश्मीर में इस साल ज्यादातर शुष्क सर्दी की वजह से जनवरी व फरवरी के महीनों में लगभग 80 प्रतिशत वर्षा की कमी दर्ज की गई।

स्थानीय निवासी मेहराज अहमद ने कहा, ‘‘हम बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे क्योंकि इस साल बारिश में कमी के कारण हम सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। हम भगवान के शुक्रगुजार हैं कि थोड़ा ही सही लेकिन ताजा बर्फबारी और बारिश दर्ज की गई है।’’

अहमद ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में और अधिक बारिश से लोगों को राहत मिलेगी।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी का अनुमान लगाया है।

इसने कहा कि 21-23 फरवरी तक बादल छाए रहने की संभावना है, 24-25 फरवरी को छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है और 26-28 फरवरी को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना है।

कश्मीर के चिनार के पेड़ों को किया जाएगा जियो-टैग, मिलेगा यूनीक कोड
श्रीनगर, 23 जनवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर सरकार ने चिनार के पेड़ों के संरक्षण के लिए ‘डिजिटल ट्री आधार’ कार्यक्रम शुरू किया है, जिसके तहत तेजी से हो रहे शहरीकरण के कारण खतरे का सामना कर रहे इन वृक्षों का एक व्यापक डाटाबेस तैयार किया जाएगा।

इस पहल के तहत जम्मू-कश्मीर का सांस्कृतिक और पारिस्थितिक प्रतीक चिनार के पेड़ों को ‘जियो-टैग’ और क्यूआर कोड से लैस किया जा रहा है, जो इसकी भौगोलिक स्थिति, स्वास्थ्य और बढ़ने के क्रम की जानकारी रिकॉर्ड करेंगे ताकि संरक्षणकर्ताओं को परिवर्तनों का पता लगाने और जोखिमपूर्ण कारकों को दूर करने में मदद मिले।

इस अभियान में भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) समेत आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाएगा, ताकि चिनार के पेड़ों के संरक्षण के लिए एक व्यापक डेटाबेस बनाया जा सके।

इस पहल का उद्देश्य चिनार के पेड़ों को शहरीकरण, वनों की कटाई और ठिकानों को होने वाले नुकसान आदि से बचाना है।

इस परियोजना का नेतृत्व जम्मू-कश्मीर वन विभाग का जम्मू-कश्मीर वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) कर रहा है।

क्यूआर-आधारित डिजिटल प्लेट को सर्वेक्षण में शामिल प्रत्येक चिनार के पेड़ पर चिपकाया जाता है। प्रत्येक पेड़ को आधार जैसी एक विशिष्ट आईडी दी जाती है, जिसमें पेड़ का सर्वेक्षण किए जाने का वर्ष, वह किस जिले में स्थित है और आसान पहचान के लिए एक क्रमांक दिया जाता है।

एफआरआई के परियोजना समन्वयक सैयद तारिक ने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, "चिनार हमारी संस्कृति का एक हिस्सा है। हम चिनार की कुल संख्या, उनकी स्थिति, उनकी ऊंचाई, परिधि आदि जानने के लिए एक सर्वेक्षण कर रहे हैं। इसलिए, हमने पेड़ों की जियो-टैगिंग की यह पहल की है।"

उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 28,500 चिनार के पेड़ों की पहचान, सर्वेक्षण और उनके आंकड़ों को अद्यतन किया गया है तथा यह प्रक्रिया जारी है।

भारत की शीतकालीन खेल राजधानी बन गया है गुलमर्ग : मोदी
सोनमर्ग (जम्मू कश्मीर), 13 जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर का स्कीइंग रिसॉर्ट गुलमर्ग भारत की शीतकालीन खेल राजधानी बन गया है। गुलमर्ग पांचवें खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों की मेजबानी करेगा।

मोदी ने गांदरबल जिले में जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘‘गुलमर्ग भारत की शीतकालीन खेलों की राजधानी बन गया है, जिसने चार खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों की मेजबानी की है और अब अगले महीने इन खेलों की पांचवीं बार मेजबानी करने के लिए तैयार है।’’

जम्मू-कश्मीर में युवाओं के लिए खेलों में अवसरों के बारे में बात करते हुए मोदी ने कुछ महीने पहले श्रीनगर में आयोजित पहली अंतरराष्ट्रीय मैराथन का उल्लेख किया।

मोदी ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के मैराथन में भाग लेने और दिल्ली में एक बैठक के दौरान इस बारे में चर्चा करने का भी उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों में देश भर के लगभग 2500 खिलाड़ियों ने जम्मू कश्मीर में आयोजित की गई विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया ।

कश्मीर में आसमान साफ ​​रहने के बीच ठंड बढ़ी, पहलगाम में तापमान शून्य से 10.4 डिग्री नीचे
श्रीनगर, नौ जनवरी (भाषा) कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे पहुंच गया है और घाटी में ठंड का प्रकोप जारी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से आसमान साफ ​​है और तेज धूप निकल रही है, लेकिन घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट आई है।

उत्तर कश्मीर में गुलमर्ग को छोड़कर पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान में कई डिग्री की गिरावट आई है, जिससे कश्मीर में ठंड बढ़ गई है।

पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उससे पहली रात यह शून्य से 8.2 डिग्री नीचे था। इससे यह घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा।

मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जो उससे एक रात पहले के एक डिग्री से कम है।

गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 9.8 डिग्री नीचे के तापमान से थोड़ा अधिक है।

घाटी के प्रवेशद्वार शहर काजीगुंड और पंपोर शहर के कोनीबल में भी न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहने का अनुमान व्यक्त किया है, तथा शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने यह भी कहा कि घाटी में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है तथा आने वाले कुछ दिनों में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर का अनुमान है।

कश्मीर इस समय 'चिल्ला-ए-कलां' की चपेट में है, जो सर्दी के मौसम की सबसे ठंड अवधि होती है।

‘चिल्ला-ए-कलां’ के 40 दिनों के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और तापमान में काफी गिरावट आती है। यह 21 दिसंबर से शुरू हुआ था।

‘चिल्ला-ए-कलां’ 30 जनवरी को समाप्त होगा। इसके बाद 20 दिनों का ‘चिल्ला-ए-खुर्द’ और 10 दिनों का ‘चिल्ला-ए-बच्चा’ होगा है।

कश्मीर में हिमपात से जनजीवन प्रभावित, हवाई, रेल व सड़क यातायात बाधित
श्रीनगर, 28 दिसंबर (भाषा) कश्मीर घाटी के अधिकतर इलाकों में हिमपात के कारण शनिवार को सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी के कारण विमान और रेल परिचालन बाधित हुआ तथा श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद करना पड़ा।

शुक्रवार से कश्मीर में मध्यम से भारी हिमपात दर्ज किया गया, जिसमें श्रीनगर शहर और घाटी के अन्य मैदानी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी भी शामिल है।

दक्षिण कश्मीर के मैदानी इलाकों में अत्यधिक हिमपात हुआ, जबकि मध्य कश्मीर के मैदानी इलाकों में मध्यम बर्फबारी दर्ज की गयी।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में करीब आठ इंच हिमपात हुआ, जबकि पड़ोसी गांदरबल में करीब सात इंच बर्फ पड़ी। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग में बर्फ की करीब आठ इंच मोटी चादर बिछी नजर आयी।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर लगभग 15 इंच बर्फबारी हुई जबकि अनंतनाग जिले में 17 इंच हिमपात हुआ।

पर्यटन नगरी पहलगाम में 18 इंच ताजा बर्फबारी दर्ज की गई।

अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा जिले में 10-15 इंच बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि पड़ोसी कुलगाम में 18-25 इंच और शोपियां में लगभग 18 इंच हिमपात देखा गया।

हिमपात से स्थानीय लोग और पर्यटकों तो खुश दिखे, लेकिन इससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया।

यातायात विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि भारी हिमपात के कारण नवयुग सुरंग में बर्फ हटाने का काम बाधित हो रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे मौसम में सुधार होने और सड़क साफ होने तक गैरजरूरी यात्रा न करें।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पटरियों पर भारी बर्फ जमा होने के कारण बनिहाल-बारामूला खंड पर ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं।

उन्होंने बताया कि पटरियों से बर्फ हटाने के प्रयास जारी हैं।

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी से हवाई अड्डे पर विमान परिचालन स्थगित हो जाने के कारण श्रीनगर से आने-जाने वाली उड़ानों पर भी असर पड़ा है।

अधिकारियों ने बताया, "खराब मौसम के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। सुबह से हवाई अड्डे पर कोई भी उड़ान परिचालन नहीं हो सका।"

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि बर्फ हटाने का काम जारी है, रनवे साफ हो गया है और मौसम में सुधार होने के बाद ही परिचालन फिर से शुरू हो सकता है।

शुक्रवार शाम से हवाई अड्डे पर उड़ान परिचालन प्रभावित है।

अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी के कारण घाटी के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "कश्मीर क्षेत्र में 33 केवी स्तर पर 41 फीडर और 11 केवी स्तर पर 739 फीडर बंद हैं। 132 केवी या 220 केवी स्तर पर कोई भी फीडर बंद नहीं है। मरम्मत का काम हो है और आज शाम तक 90 प्रतिशत से अधिक फीडर चालू होने की उम्मीद है। मैं स्थिति पर नज़र रखने के लिए पीडीडी टीम के साथ नियमित संपर्क में हूं।"

लगातार हिमपात के बाद जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है, जिससे छोटे और बड़े सहित करीब 200 वाहन मार्ग पर फंस गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद है। नवयुग सुरंग क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण बर्फ हटाने का काम बाधित हो रहा है। राजमार्ग से बर्फ हटाने के लिए लोग काम कर रहे हैं और मशीनों की मदद ली जा रही है।"

अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग बंद होने के कारण यातायात अधिकारी नगरोटा और उधमपुर से कश्मीर जाने वाले वाहनों को अनुमति नहीं दे रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले से कश्मीर घाटी को जोड़ने वाला मुगल रोड को भी बर्फ जमा होने के कारण बंद कर दिया गया है।

इसी तरह किश्तवाड़ में सिंथन दर्रे को भी लगातार हिमपात के कारण वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है।

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने की पांचवीं वर्षगांठ पर अलर्ट
जम्मू, 05 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में आज अनुच्छेद 370 हटाने की पांचवीं वर्षगांठ है। किसी भी तरह की आतंकी वारदात से निपटने के लिए पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा कारणों से सोमवार को जम्मू से अमरनाथयात्रियों का जत्था रवाना नहीं किया गया। श्रीनगर से भी अमरनाथयात्रियों का जत्था जम्मू नहीं आएगा।

इस बीच आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कश्मीर में सुरक्षा बलों के काफिलों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। हालांकि, रोड ओपनिंग पार्टी हाइवे व अन्य सड़कों पर रोजाना की तरह ही तैनात रहेगी। जम्मू-कश्मीर की सीमाओं पर भी सुरक्षा को और पुख्ता किया गया है।

पूरे राज्य में जगह-जगह नाके लगे हैंष आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। उल्लेखनीय है कि पांच साल पहले पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर व लद्दाख को दो केंद्र शासित प्रदेश बनाकर अलग कर दिया गया था। साथ ही जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए को समाप्त कर दिया गया था।

श्रीनगर : 3,700 तीर्थयात्रियों का 20वां जत्था जम्मू से कश्मीर घाटी रवाना
जम्मू, 17 जुलाई (हि.स.)। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 3,700 तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी की ओर रवाना हुआ।

भगवती नगर आधार शिविर से सीआरपीएफ की सुरक्षा में 127 वाहनों में सवार होकर तीर्थयात्रियों का 20वां जत्था सुबह 3ः05 बजे रवाना हुआ। इस जत्थे में 2,734 पुरुष, 952 महिलाएं और नौ बच्चे शामिल हैं। 2,305 तीर्थयात्रियों ने पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग को चुना जबकि 1,435 ने छोटे लेकिन अधिक कठिन 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग को चुना।

52 दिवसीय यात्रा 29 जून को कश्मीर के बालटाल और पहलगाम बेस कैंप से औपचारिक रूप से शुरू हुई थी। यह 19 अगस्त को समाप्त होगी। अधिकारियों ने बताया कि 3.40 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहले ही मंदिर में मत्था टेक चुके हैं। उधर, डोडा जिले के देसा इलाके में घात लगाकर किए गए हमले में चार सुरक्षाकर्मियों के बलिदान और हाल की आतंकी घटनाओं के बाद बेस कैंपों और यात्रा मार्ग पर सुरक्षा कड़ी की गई है। यात्रा को सुचारू रूप से चलाने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा, क्षेत्र प्रभुत्व, मार्ग तैनाती और चौकियों सहित व्यापक व्यवस्थाएं लागू की गई हैं।

शान्ति, स्वास्थ्य व विकास के लिए योग जरूरीः प्रधानमंत्री मोदी
श्रीनगर, 21 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित योग दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए दुनिया भर के लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुझे योग और साधना की भूमि कश्मीर में आने का एक सौभाग्य मिला है। योग से हमें जो शक्ति मिलती है श्रीनगर में हम उसे महसूस कर रहे हैं।

मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में योग करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। योग के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दस साल पहले मैंने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। भारत के प्रस्ताव को 177 देशों ने समर्थन दिया जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर योग साधना की भूमि है। योग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। दुनिया के नेता अब योग पर बात कर रहे हैं। योग टूरिज्म का नया ट्रेंड है। योग के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ी है और योग करने वालों की संख्या भी बढ़ी है। इसके साथ ही योग शिक्षकों की माग बढ़ी है। योग से सकारात्मकता बढ़ती है। योग शान्ति, स्वास्थ्य और विकास के लिए भी जरूरी है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस बीच मोदी ने वहां उपस्थित लोगों से बातचीत भी की।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को श्रीनगर पहुंचे थे। मोदी युवाओं के सशक्तिकरण, जम्मू-कश्मीर में बदलाव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को करीब 3300 करोड़ रुपये का तोहफा दिया। इसके साथ ही शासकीय सेवाओं के लिए 2000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे।