Itava - Loktej

उत्तर प्रदेश के इटावा में ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं की बस, दो महिलाओं की मौत तथा 21 लोग घायल
इटावा (उप्र), 10 फरवरी (भाषा) इटावा जिले में सोमवार सुबह महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस के ट्रक से टकरा जाने के कारण दो महिलाओं की मौत हो गई और 21 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में एशियन हाईवे पर भरथना मार्ग के पुल पर एक बस आगे निकलने की कोशिश में ट्रक से टकराकर पलट गई।

उन्होंने बताया कि बस में सवार लोग प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में स्नान करने के बाद नोएडा लौट रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बस में सवार मीरा तथा नीलू नामक महिलाओं की मौत हो गयी और 21 अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से दो को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

कुमार ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शादी के फेरे के दौरान हुई दुल्हन की मौत, छोटी बहन से करवा दी गई दूल्हे की शादी
देश भर में कोरोना वायरस के बढ़ते केसों के बीच भी शादियाँ हो रही है। ऐसे में यूपी के इटावा में एक अनोखी शादी सामने आई। इटावा में हो रही एक शादी के दौरान अचानक से ही युवती की मौत हो गई और कार्डियक अरेस्ट के चलते उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, दूल्हे और दुल्हन के बीच सभी रस्में चल रही थी तभी दुल्हन सुरभी अचानक दूल्हे मंजेश के बगल में गिर गई।

तभी डॉक्टर को मंडप में बुलाया गया, जिसने आकर दुल्हन को मृत करार दिया। मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना बताया। देखते ही देखते शादी का जश्न मातम में बदल गया। सुरभि के भाई सौरभ ने कहा, "हमें नहीं पता था कि उस स्थिति में क्या करना है। दोनों परिवार एक साथ बैठे, तो किसी ने सुझाव दिया कि मेरी छोटी बहन निशा की शादी दूल्हे से करा दी जाए। परिवारों ने इस पर चर्चा की और दोनों सहमत हो गए।"

सुरभि के शव को दूसरे कमरे में रखा गया और मंजेश की शादी निशा के साथ करा दी गई। शादी के बाद जब बारात चली गई, तो सुरभि का अंतिम संस्कार किया गया। सुरभि के चाचा अजब सिंह ने कहा, "यह हमारे परिवार के लिए एक कठिन समय था। एक बेटी कमरे में मृत पड़ी थी और दूसरी बेटी की शादी दूसरे कमरे में की जा रही थी। हमारे सामने इस तरह की परिस्थिति कभी नहीं आई, जब शादी की खुशी और मौत का गम साथ मनाना था।"