Suresh Raina - Loktej

ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में ईडी के सामने पेश हुए सुरेश रैना
नई दिल्ली, 13 अगस्त (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने एक नामी ऑनलाइन बेटिंग ऐप ‘वनएक्सबेट’ से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पेश हुए। ईडी ने रैना को समन जारी किया था, जिसके बाद सुरेश रैना दिल्ली स्थित ईडी हेडक्वार्टर में अपना बयान दर्ज करवाने पहुंचे।

एजेंसी के मुताबिक, सुरेश रैना का नाम इस मामले में उनके कुछ विज्ञापनों और एंडोर्समेंट्स के कारण जोड़ा जा रहा है। ईडी की टीम ने रैना से ऑनलाइन ऐप ‘वनएक्सबेट’ के साथ उनके संबंधों, एंडोर्समेंट डील और किसी भी वित्तीय लेन-देन की पूरी जानकारी मांगी। यह पूछताछ ‘प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ के तहत हुई।

जांच में यह सामने आया है कि जब ऐप यूजर द्वारा पेमेंट की जाती थी तो रोजाना रिसीवर का नाम और डिटेल बदल जाता था, लेकिन बाद में पैसा ऑनलाइन ऐप अकाउंट में पहुंच जाता था। इसके बाद ईडी को शक हुआ। बेटिंग ऐप के जरिए पैसा विदेश भेजा जा रहा था।

ऑनलाइन बेटिंग और गेमिंग एप्स के प्रमोशन से जुड़े मामलों में सुरेश रैना के अलावा कई अन्य हस्तियों के नाम भी सामने आए हैं। ईडी की जांच का दायरा कई करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी तक फैला हुआ है। जांच एजेंसी इन प्लेटफॉर्म्स के प्रमोटर्स और उनसे जुड़े तमाम लोगों से पूछताछ कर रही है।

ईडी सूत्रों ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म खुद को कौशल-आधारित खेलों की मेजबानी करने वाला प्लेटफॉर्म बताता है, लेकिन इनमें ऐसे एल्गोरिथम का इस्तेमाल किया गया है, जो मौजूदा भारतीय कानूनों के तहत उन्हें ‘गैंबलिंग ऑपरेशन’ के रूप में वर्गीकृत करते हैं। ‘वनएक्सबेट’ ने सुरेश रैना को गेमिंग एम्बेसडर बनाते हुए उन्हें ‘रेस्पोंसिबल गेमिंग एंबेसडर’ का नाम दिया था।

हालांकि, ईडी की ओर से फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि रैना के खिलाफ कोई सीधा आपराधिक मामला दर्ज किया गया है या उनसे फिलहाल सिर्फ जानकारी के लिए पूछताछ की गई है।

इस जांच में पहले ही कई मशहूर हस्तियों का नाम सामने आ चुका है। सोमवार को एक्टर राणा दग्गुबाती फिल्म की व्यस्तताओं के कारण 23 जुलाई को जारी अपने समन को स्थगित करने की मांग के बाद हैदराबाद में ईडी के सामने पेश हुए थे।

मई में तेलंगाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के प्रचार से कथित संबंध के आरोप में दग्गुबाती और प्रकाश राज समेत 25 प्रसिद्ध अभिनेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ और भी लोगों को नोटिस जारी किए जा सकते हैं।

आईपीएल : ये हैं इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज
आईपीएल का 16वां संस्करण 31 मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू होने जा रहा है। देशभर के क्रिकेट फैंस इंडियन प्रीमियर लीग का इंतजार कर रहे हैं। भारत का त्योहार माने जाने वाले आईपीएल में चौकों-छक्कों की बारिश और हर शॉट पर लाखों क्रिकेट फैंस खुशी से झूम उठते हैं। सांस रोक देने वाले मैचों से लेकर रोमांचक सुपर ओवर तक, आईपीएल में सब कुछ होता है। आईपीएल में कुछ बल्लेबाज ऐसे भी हैं जिन्होंने गेंदबाजों की मेहनत पर पानी फेर रखा है। अपनी टीम के लिए सबसे बड़े तुरुप का इक्का साबित होने वाले इन बल्लेबाजों के बल्ले से जमकर रन निकलते है। आइये जानते हैं उन पांच बल्लेबाजों के बारे में  जिनके नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है।

1. विराट कोहली

क्रिकेट का कोई भी फॉर्मेट हो अगर विराट कोहली उस लीग का हिस्सा होते हैं तो उनका नाम सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में जरूर आएगा। आईपीएल हमेशा विराट के लिए खास रहा है। कोहली ने अकेले दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को कई मैचों में यादगार जीत दिलाई। यही वजह है कि विराट आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। कोहली ने इस लीग में अब तक खेले 223 मैचों में कुल 6,624 रन बनाए हैं। इसके अलावा विराट ने आईपीएल में पांच शतक भी लगाए हैं।

2. शिखर धवन

इस लिस्ट में भले ही भारत के ओपनर शिखर धवन की गिनती इस लीग के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में न हो लेकिन लगातार रन बनाने के मामले में गब्बर का नाम इस लीग में जरूर है। धवन ने आईपीएल में अब तक खेले 206 मैचों में 6,244 रन बनाए हैं। शिखर धवन के नाम आईपीएल लीग में लगातार दो शतक लगाने का रिकॉर्ड है।

3. डेविड वार्नर

इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर भी शामिल हैं। वार्नर को आईपीएल में भारतीय पिचों पर बल्लेबाजी करना बहुत पसंद है। वॉर्नर ने अब तक इस लीग में खेले 162 मैचों में 5,881 रन बनाए हैं। वॉर्नर ने आईपीएल में चार शतक और 54 अर्धशतक भी लगाए हैं।

4. रोहित शर्मा

टीम को पांच बार चैंपियन बनाने में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने बल्ले से अहम भूमिका निभाई है। हिटमैन ने इस लीग में अब तक खेले 227 मैचों में 5,879 रन बनाए हैं। रोहित जब फॉर्म में होते हैं तो उन्हें रोकना दुनिया के किसी भी गेंदबाज के लिए आसान काम नहीं होता है।

5. सुरेश रैना

मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है जबकि वह मैदान पर नजर नहीं आते लेकिन लीग में अब भी पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। रैना ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में खेले गए 205 मैचों में 5,528 रन बनाए हैं।

IPL2022 : जानें इस बार सुरेश रैना से CSK में क्यों बना ली दूरी
आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी 2022 को बैंगलोर में सम्पन्न हुआ। इस ऑक्शन में कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकी तो कुछ कुछ खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला। न बिक पाने वाले खिलाड़ियों में सबसे चौकाने वाला नाम रहा मिस्टर आईपीएल कहे जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के सफल बल्लेबाजों में से एक सुरेश रैना का। सुरेश रैना के अनसोल्ड रहना क्रिकेट फैंस को आश्चर्यचकित कर रहा है। सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो ये है कि चेन्नई ने भी इस खिलाड़ी पर भरोसा नहीं दिखाया। दो दिवसीय आक्शन में सभी 10 टीमें 600 खिलाड़ियों की बोली लगाने पहुंची। चेन्नई ने अपने कई पुराने खिलाड़ियों को साथ जोड़ा लेकिन रैना पर बोली नहीं लगाई। चेन्नई के साथ अपना आईपीएल करियर शुरू करने के बाद रैना इसी टीम के साथ रहे पर जब चेन्नई बीच बैन हुई थी तो वह गुजरात लॉयंस के कप्तान बने थे। लेकिन इसके अलावा हर दफा रैना चेन्नई के लिए खेले थे। वह चिन्ना थाला के नाम से चेन्नई में मशहूर थे। लगातार चेन्नई के आधारस्तंभ बनने वाले इस बल्लेबाज को लेकर लोगों को यहीं आशा थी कि टीम मैनेजमेंट इस खिलाड़ी को खरीद लेगा पर ऐसा नहीं हुआ और ये सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात रही। अब सीएसके के मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथ ने बताया है कि मैनेजमेंट ने आईपीएल के सबसे सफल खिलाड़ी को क्यों नहीं खरीदा।

आपको बता दें कि रैना को न लेने को लेकर टीम संयोजन और फॉर्म का हवाला देते हुए विश्वनाथ ने कहा कि रैना ने लगातार सीएसके के लिए दमदार खेल खेला है, लेकिन नीलामी में जब खिलाड़ियों का चयन किया गया तो टीम संयोजन और फॉर्म को ध्यान में रखा गया। अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करते हुए चेन्नई मैनेजमेंट की ओर से विश्वनाथ ने बताया कि “पिछले 12 साल से रैना सीएसके के लिए लगातार अच्छा कर रहे हैं। जाहिर सी बात है कि हमारे लिए ये मुश्किल था कि हम रैना को नहीं ले रहे लेकिन साथ ही आपको ये समझना होगा कि टीम संयोजन फॉर्म पर निर्भर करता है और साथ ही इस पर भी कि टीम किस तरह की टीम चाहती है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए हमें लगा कि वह टीम में फिट नहीं बैठते हैं।”

रैना के आईपीएल करियर की बात करें तो रैना आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने 205 मैचों में 5528 रन बनाए हैं। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने जितने रन बनाए हैं उनमें से 4678 रन उन्होंने चेन्नई से खेलते हुए बनाए हैं। वह चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह मिस्टर आईपीएल के नाम से भी जाने जाते हैं।

आईपीएल में अहमदाबाद टाइटंस; कप्तान के रूप में हार्दिक पंड्या और सुरेश रैना पहली पसंद
इस बार की आईपीएल प्रतियोगिता में अहमदाबाद टाइटंस टीम भी शामिल होने जा रही है। टीम के कर्ताधर्ताओं ने खिलाड़ियों के चयन और उससे संबंधित योजना बनानी शुरू कर दी है। शनिवार और रविवार को आयोजित होने वाली नीलामी की प्रक्रिया में किन किन खिलाड़ियों पर दाव आजमाना है इसको लेकर भी तैयारी हो चुकी है। बता दें कि टीम ने नीलामी से पहले ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, सलामी बल्लेबाज शुभ्मन गिल और अफगानिस्तान के फिरकी गेंदबाज राशिद खान को रिटेन किया है। इससे पहले हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस की ओर से खेला करते थे जबकि शुभ्मन गिल कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते थे। उधर राशिद सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से मैदान पर उतरते थे। अगले कुछ दिनों में होने वाली नीलामी के दौरान अहमदाबाद टाइटंस की नजर सुरेश रैना पर टिकी हुई है, ऐसा बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि सुरेश रैना इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में खेला करते थे। लेकिन चार बार की चैंपियन टीम ने रैना को रिटेन नहीं किया है। उधर अहमदाबाद टाइटंस के प्रबंधक सुरेश रैना को अपने में शामिल करके कप्तान  के रूप में उन्हें बैकअप में भी रखना चाहते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यदि किसी कारणवश हार्दिक पंड्या खेल में सक्षम नहीं रहते तो उनके स्थान पर रैना का अनुभव काम लग सकता है।

गौरतलब है कि सुरेश रैना आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले चोटी के तीन खिलाड़ियों में शामिल हैं। अब तक खेले 205 मैचों में रैना ने 33 रनों के औसत के साथ 137 की स्ट्राइक रेट से 5528 रन बनाए है। इसमें एक शतक और 39 अर्द्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 506 चौके और 203 छक्के भी जड़े हैं।

क्रिकेट : इस हरफनमौला भारतीय खिलाड़ी के पिता का हुआ निधन
अपने समय में भारत के मध्य आर्डर की जान और अपने फील्डिंग से विपक्षी के कम से कम बीस रन बचाने वाले भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी सुरेश रैना के पिता त्रिलोक चंद रैना का आज निधन हो गया। बता दें कि क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारत के लिए शतक बनाने वाले रैना के पिता त्रिलोक चंद रैना लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थे और उनकी तबीयत दिसंबर से काफी खराब हो गई थी।

आपको बता दें कि लंबे समय से बीमार चल रहे कश्मीरी पंडित त्रिलोक चंद रैना ने रविवार को दिन में गाजियाबाद के राजनगर में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। इस खबर से क्रिकेट जगत में काफी शोकाकुल है। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के रैनावारी के त्रिलोकचंद रैना भारतीय सेना में कार्यरत रहे। वह आर्डिनेंस फैक्ट्री में बम बनाने में महारत हासिल थी।

जनवरी 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों की निर्मम हत्या के बाद उनके पिता ने गांव छोड़ गाजियाबाद के मुरादनगर आ गए। उनके दो पुत्र दिनेश तथा सुरेश और दो पुत्रियां हैं। सुरेश रैना ने तीन अप्रैल 2015 को प्रियंका से शादी की। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। कश्मीरी पंडित त्रिलोक चंद रैना ने अपने बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए काफी मेहनत की।