Gwalior - Loktej

नए आपराधिक कानून के तहत देश में पहला मामला ग्वालियर में हुआ दर्ज
ग्वालियर, 1 जुलाई (हि.स.)। देश में सोमवार से तीन नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं। इसके साथ ही इन कानूनों पर अमल भी शुरू हो गया है। नए कानून के तहत देश भर में पहला मामला ग्वालियर के हजीरा थाने में दर्ज किया गया है। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है। भारतीय न्याय संहिता लागू होते ही ग्वालियर के हजीरा थाने में रात 12.24 बजे जिले की पहली एफआईआर बाइक चोरी की दर्ज हुई। हालांकि, अमित शाह ने नए कानून के तहत एफआईआर दर्ज करने का समय रात 12.10 बजे का बताया है।

ग्वालियर के महाराजपुरा क्षेत्र के सीएसपी नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि मूलरूप से भिंड के गोरमी स्थित ग्राम कल्याणपुरा में रहने वाले सौरभ पुत्र नागेंद्र सिंह नरवरिया ग्वालियर के हजीरा इलाके में यादव धर्मकांटा के पास मां पीतांबरा कालोनी में किराए से रहते हैं। रविवार रात करीब 12 बजे वह घर आए और अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी। महज पांच मिनट बाद जब वह लौटकर आए तो बाइक गायब थी। वह तत्काल हजीरा थाने पहुंच गए, जहां थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर मौजूद थे। उन्होंने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता- 2023 की धारा 303(2) के तहत एफआइआर दर्ज की।

इस संबंध में ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा कि नए कानूनों में भारतीय न्याय संहिता के संपत्ति राजसात करने वाले प्रावधान से अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो सकेगी। यह अब हर तरह के अपराध में हो सकेगा। अब अपराध से संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को थाने में ही मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं, जिससे नए कानून के तहत होने वाली पहली एफआईआर खुद थाना प्रभारी की मौजूदगी में हो। थाना प्रभारी को खुद ही एफआईआर की कापी फरियादी को देनी है।

भोपाल में भी नए कानून के तहत दर्ज हुई पहली एफआईआर

इधर, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हनुमानगंज थाने मं भी नए कानून भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की तहत पहली एफआईआर गाली गलौज की धारा 296 में दर्ज की गई। हनुमानगंज गंज पुलिस के मुताबिक ईसरानी मार्केट थाना हनुमानगंज निवासी 40 वर्षीय प्रफुल्ल पुत्र जय नारायण चौहान ने शिकायत की है उन्होंने बताया कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 12 बजकर पांच मिनट पर वह सामातंर कट प्वाइंट से गुजर रहे थे। उस समय राजा उर्फ हरभजन ने उसके साथ गाली9गलौच कर मारपीट की। इस पर पुलिस ने आरोपित पर भारतीय न्याय संहिता के धारा 296 में एफआईआर दर्ज कर ली है।

इस मामले की जांच अधिकारी एसआई विवेक शर्मा ने बताया कि इस घटना में पहले आइपीसी 294 में एफआईआर होती थी। अब नई धारा 296 में एफआइआर दर्ज की गई है। इसमें एफआईआर जब्ती कुछ नहीं हुई है, इसलिए ऑडियो और वीडियो अपलोड नहीं किए गए थे। इस धारा में सजा का प्रावधान पहले की तरह ही है, ज्यादा कुछ बदलाव नहीं है। उन्होंने बताया कि धारा 296 में दोषी को एक अवधि के लिए कारावास की सजा सुनाई जा सकती है। कारावास को तीन महीने तक बढ़ाया जा सकता है। दोषी पर इसके अलावा जुर्माना लगाया जा सकता है, जिसे एक हजार रुपये तक बढ़ाया जा सकता है। दोषी को इसमें कारावास के साथ जुर्माने की सजा से भी दंडित किया जा सकता है।

ग्वालियर में तीन मंजिला मकान में आग लगी, पिता और दो बेटियां जिंदा जले
ग्वालियर, 20 जून (हि.स)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के बहोड़पुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलाशनगर में बुधवार रात एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई। इस हादसे में मकान में रहने वाले एक व्यक्ति और उनकी दो बेटियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी पहुंचे। एसडीआरएफ और एयरफोर्स को भी मदद के लिए मौके पर बुलाया गया। इसके बाद मौके पर एक के बाद एक फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना रात दो से तीन बजे के बीच हुई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

बताया गया है कि बहोड़ापुर थाना इलाके के कैलाशनगर में विजय उर्फ बंटी अग्रवाल का तीन मंजिला मकान है, जिसमें इमारत में ग्राउंड फ्लोर पर ड्राय फ्रूट्स की दुकान, दूसरी मंजिल पर गोदाम है और तीसरी मंजिल पर वह परिवार के साथ रहते थे। विजय की पत्नी राधिका, बेटे अंश के साथ ससुराल मुरैना गई हुई थीं। घर पर विजय, उनकी दो बेटियां आएशा उर्फ मिनी (15) और यशिका उर्फ यीशू (14) ही थे। बुधवार की रात तीनों खाना खाकर सो गए। देर रात अचानक मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तेज लपटें उठने लगीं। मकान से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता नीचे से है। यहां आग फैली हुई थी। दूसरा रास्ता मकान के पिछले हिस्से से है, लेकिन वहां उन्होंने अलमारी रखी हुई थी, जिसकी वजह पिता और दोनों बेटियां आग में घिर गए और बाहर नहीं निकल सके।

मकान से तेज लपटें उठती देख पड़ोस के लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन स्थिति काबू में नहीं आई, क्योंकि आग बहुत ज्यादा फैल चुकी थी। इसके बाद एसडीआरएफ और एयरफोर्स को भी मदद के लिए मौके पर बुलाया गया। एसडीआरएफ की 13 सदस्यीय टीम ने दूसरी मंजिल की दीवार को मशीन से तोड़ा। यहां से विजय को निकाला गया। तीसरी मंजिल के दरवाजे को तोड़कर अलमारी को हटाया। यहां से दोनों बेटियों को निकाला गया। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

एएसपी अखिलेश रैनवाल ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। मकान में फंसे तीन लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, प्रत्यक्षदर्शी पड़ोस में रहने वाले शैलू चौहान ने बताया कि आग बहुत भीषण थी। बेटियां और विजय अंदर से बाहर ही नहीं आ सके। एसडीआरएफ के प्लाटून कमांडर प्रभारी गोविंद शर्मा ने बताया कि हमें रात तीन बजे आग की सूचना मिली। हम लोग यहां मौके पर आए और दीवार तोड़कर विजय को बाहर निकाला। तीसरी मंजिल पर दरवाजा था, लेकिन अलमारी लगी होने से उसे भी तोड़ा गया। तीसरी मंजिल से दोनों बच्चियों को बाहर निकाला। गुरुवार तड़के 4.30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने बी-20 इंटरनेशन एयरोस्पेस कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ किया
ग्वालियर, 01 सितंबर हि.स.)। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा नागर विमानन मंत्रालय की सहभागिता में विमानन उद्योग की संभावना एवं निवेश प्रोत्साहन के उद्देश्य से ग्वालियर में आयोजित दो दिवसीय बी-20 इंटरनेशनल एयरोस्पेस कांफ्रेंस का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर नागर विमानन मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार मौजूद रहे।

कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि भू-राजनीतिक चुनौतियों और आपूर्ति-श्रृंखला रसद मुद्दों के बावजूद भारत नवाचार, उत्पादन और कुशल जनशक्ति प्रदान करने की क्षमता के साथ नई 'वादा भूमि' के रूप में उभरा है। इस प्रकार यह वैश्विक एयरोस्पेस निर्माताओं के लिए सहयोग करने, विचार करने, मेक इन इंडिया और बदले में 'मेक फॉर द वर्ल्ड' का समय है।

उन्होंने कहा कि भारत में एक समावेशी मूल्य श्रृंखला के निर्माण पर अपने विचार साझा करने में खुशी हुई। उन्होंने एयरोस्पेस विनिर्माण उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए लगातार सरकारी समर्थन का आश्वासन दिया।

फिलहाल कॉन्फ्रेंस जारी है। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया एयरोस्पेस सेक्टर के वैश्विक उद्योगपतियों के साथ परिचर्चा करेंगे। कॉन्फ्रेंस में 35 से अधिक उद्योगपति, नीति विशेषज्ञ एवं जी-20 देशों के प्रतिनिधि वक्ता के रूप में शामिल हैं। साथ ही देश-विदेश से 250 से ज्यादा प्रतिभागी कॉन्फ्रेंस में सहभागिता कर रहे हैं।

लापरवाह डॉक्टरों ने एक जिंदा महिला को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया...
ग्वालियर-चंबल अंचल के सबसे बड़े अस्पताल जयारोग्य चिकित्सालय समूह में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां गंभीर हालात में इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंची महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भी रवाना कर दिया। पोस्टमॉर्टम रूम में जाने से पहले जब पति ने आखिरी बार पत्नी का हाथ पकड़ा और नब्ज टटोली तो वह जिंदा निकली। उसके बाद हॉस्पिटल में हड़कंप मच गया। महिला को फिर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। अब उसका यहां दोबारा इलाज किया जा रहा है। लापरवाही के सामने आने के बाद अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरकेएस धाकड़ ने एक्शन लिया है और जांच समिति गठित कर लापरवाह डॉक्टर पर कार्रवाई की बात कही है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के महोबा निवासी जामवती सड़क हादसे का शिकार हो गई थीं। उनसे बाद परिजनों ने उन्हें झांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल रेफर कर दिया। यहां जामवंती को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कर दिया गया। डॉक्टरों ने उनकी जांच की और महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि, किसी भी मरीज की डेथ घोषित करने से पहले ECG किया जाना भी जरूरी होता है। लेकिन, ड्यूटी डॉक्टर किशन और एनेस्थीसिया डॉ. इमरान ने महिला को मृत घोषित करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमॉर्टम हाउस के गेट खुलने का इंतजार कर रहे पति ने पत्नी के हाथ को आखिरी बार पकड़ा तो उसके होश उड़ गए। उसने पाया कि पत्नी की नब्ज चल रही है। उसने महिला के सीने पर हाथ रखा तो धड़कन भी चल रही थी, महिला सांस भी ले रही थी। पति तत्काल उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचा, जहां उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया। परिजनों ने इस मामले में जांच की गुहार लगाई है, लिहाजा जयारोग्य अस्पताल के अधीक्षक ने भी एक्शन लिया है। अधीक्षक डॉ आरकेएस धाकड़ ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर लापरवाह डॉक्टर पर कार्रवाई की बात कही है।

ग्वालियर में रेमडेसीविर इंजेक्शन लेकर आया विमान रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त
ग्वालियर, 7 मई (आईएएनएस)| कोरोना मरीजों की जान बचाने में रेमडेसीविर इंजेक्शन बड़ी भूमिका निभा रहे है और इन इंजेक्शनों को विभिन्न स्थानों से मध्य प्रदेश के प्रमुख नगरों तक हवाई मार्ग से पहुंचाया जा रहा है। एक विमान इन इंजेक्शनों को लेकर गुरुवार की रात को ग्वालियर पहुंचा तो वहां के रनवे पर फिसल कर पलट गया। इस हादसे में पायलट दल के तीन सदस्यों को चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार यह विमान रेमडेसीविर इंजेक्शन को लेकर इंदौर पहुंचा था। इंजेक्शन के बॉक्स इंदौर में उतारने के बाद यह विमान ग्वालियर के लिए रवाना हुआ। ग्वालियर के विमानतल पर उतरने से पहले विमान में तकनीकी खराबी आ गई और रनवे पर उतरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार चालक दल के तीन सदस्यों को चोटें आई हैं जिन्हें जयारोग्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार जारी है।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार राज्य सरकार का छह सीटर विमान रनवे पर गुरुवार की रात को तकनीकी खराबी के बाद पलटा है। हादसे में चालक दल के सदस्य घायल हुए है। हादसा कैसे हुआ इसकी जांच संबंधित अधिकारी कर रहे हैं।

बताया गया है कि इस विमान में जबलपुर भेजे जाने वाले इंजेक्शनों के भी बॉक्स थे और अब इन इंजेक्शनों के बॉक्स को वहां भेजने की व्यवस्था की जा रही है ।